सोनभद्र - Amrit Vichar

ओडीओसी : अब दुनिया चखेगी सोनभद्र के गुलाब जामुन का स्वाद, योगी सरकार ने दिलाई वैश्विक पहचान
सोनभद्र। देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला अब अपने विशेष स्वाद वाले गुलाब जामुन के लिए भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार ने 'एक जिला, एक व्यंजन' (ओडीओसी) योजना के तहत सोनभद्र के प्रसिद्ध गुलाब जामुन को शामिल किया है।

सरकार के इस निर्णय से स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार तथा व्यापार विस्तार की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक विशेष सेल का गठन करेगी।

यह सेल गुलाब जामुन कारोबार से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के साथ उन्हें आर्थिक सहायता और बैंक ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक उद्यमियों के रूप में विकसित करना है, ताकि स्थानीय उत्पाद राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंच सकें।

उपायुक्त के अनुसार गुलाब जामुन बनाने वाले कारीगरों को आधुनिक तकनीक, पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता मानकों और उत्पाद की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने संबंधी विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे सोनभद्र में तैयार होने वाले गुलाब जामुन लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेंगे और देश-विदेश के बाजारों तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में गुलाब जामुन बनाने वाली 200 से अधिक इकाइयां संचालित हैं, जिनसे 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। ओडीओसी योजना में शामिल होने के बाद इस कारोबार के और विस्तार की संभावना है। सोनभद्र के सुकृत क्षेत्र का गुलाब जामुन अपनी विशेष सुगंध और मुलायम स्वाद के लिए काफी प्रसिद्ध है।

स्थानीय मिठाई व्यवसायी संतोष कुमार मोदनवाल ने बताया कि यह गुलाब जामुन मुख्य रूप से मैदा, खोवा और चीनी से तैयार किया जाता है। इसमें इलायची, केसर तथा काजू, पिस्ता और बादाम का मिश्रण भी निश्चित मात्रा में मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और सुगंध इसे खास बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी नरम बनावट और विशिष्ट स्वाद के कारण यह मिठाई लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसाः कार के पलटने से तीन युवकों की मौत, चार अन्य घायल
सोनभद्रः सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ग्राम लोढ़ी के पास एक कार के पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कन्हौरा गांव से एक बारात रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव गई थी। शनिवार भोर में आठ लोग जायलो कार में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। लोढ़ी गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में नितीश यादव (25), जितेंद्र साहनी (22) और दिलीप पासवान (22) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल (28) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेंसेडिल कफ सिरप तस्करी मामले में सरगना के पिता पर एक्शन, जारी है लुकआउट सर्कुलर
लखनऊ, अमृत विचार। फेंसेडिल कफ सिरप तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कर दिया है।

सोनभद्र पुलिस के प्रस्ताव पर शासन ने दो दिन पहले मुहर लगा दी है। वहीं सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ शासन ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है।

एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के मुतबिक नशीले पदार्थ तस्करी के अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए यह कदम उठाया गया है। पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ऐसे आरोपियों को अवैध कारोबार से रोकने के लिए एक वर्ष तक निरुद्ध रखने का प्रावधान है।

एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से शासन के निरोधक प्राधिकारी ने 15 अप्रैल 2026 से एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश जारी किया। इसके तहत भोला प्रसाद को जिला कारागार में रखा जाएगा। जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध डायवर्जन और काले बाजार में बिक्री का अभ्यस्त अपराधी है।

फर्जी फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग कर बड़े पैमाने पर कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी। यह नेटवर्क संगठित रूप से संचालित होकर देश के बाहर तक फैला हुआ था। शुभम जायसवाल ने अपने पिता की प्रोपराइटरशिप वाली फर्जी फर्म "शैली ट्रेडर्स" के माध्यम से एबाट कंपनी से भारी मात्रा में फेंसेडिल कफ सिरप हासिल किया।

बाद में इसे अवैध रूप से बांग्लादेश तक भेजा गया, जिससे बड़े पैमाने पर अवैध मुनाफा कमाया गया। पुलिस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उधर, एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी व मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भगोड़ा घोषित कर संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

अयोध्या के विकास के लिए 26 करोड़ जारी, विधायकों के प्रस्ताव पर 76 कार्यों को मिली मंजूरी

सोनभद्र में भीषण गर्मी की शुरुआत: बचाव के लिए चेतावनी जारी, पारा 41 डिग्री के पार
सोनभद्र। सोनभद्र में भीषण गर्मी की शुरुआत और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने 19 अप्रैल से 31 मई तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर या कार्यालय से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय ने बताया कि प्रदेश में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और मौसम विभाग के अनुसार यह 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पृथ्वी पर सीधी अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे त्वचा कैंसर, समय से पहले झुर्रियां, बुढ़ापा तथा मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्याएं हो सकती हैं।

सीएमओ ने कहा कि यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई हो या अचानक अस्वस्थता महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें।

अत्यधिक गर्मी में मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से बचें। उन्होंने लोगों को पानी और अन्य तरल पदार्थ अधिक मात्रा में लेने की सलाह दी। दही, छाछ और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि कार में गैस से चलने वाली वस्तुएं, लाइटर, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, परफ्यूम और बैटरियां न रखें।

कार का फ्यूल टैंक पूरा न भरवाएं तथा ईंधन भरवाने का कार्य शाम के समय करें। दिन में अनावश्यक यात्रा से बचें और टायरों में हवा का दबाव अधिक न रखें। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर को धूप में न रखें। जब बाहर का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस हो तो घर के एसी को 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं।

ये भी पढ़ें :

यूपी में साइबर सिंघम की फौज तैयार .... 500 फॉरेंसिक एक्सपर्ट से 75 जिलों में तकनीक आधारित जांच को मिलेगी नई धार

सोनभद्र : कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी सफलता, प्रयागराज से दो गिरफ्तार
सोनभद्र। कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप की अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम ने प्रयागराज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने रविवार को बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य ड्रग माफिया शुभम जायसवाल और भोला प्रसाद जायसवाल के करीबी संस्कार वर्मा तथा उसके पिता विनोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से दिल्ली स्थित वान्या इंटरप्राइजेज के माध्यम से कोडीन युक्त एस्कफ कफ सिरप की बड़ी खेप मंगाते थे और उसे अवैध रूप से अन्य राज्यों में डायवर्ट करते थे। तस्करी को छिपाने के लिए नशीले कफ सिरप को नमकीन और चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर बांग्लादेश सीमा अगरतला, त्रिपुरा की ओर भेजा जाता था।

पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और नशे के उद्देश्य से सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 18 अक्टूबर 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 शीशियां कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की गई थीं। इनमें से 59,675 शीशियां बांग्लादेश बॉर्डर अगरतला, त्रिपुरा भेजे जाने का खुलासा हुआ था।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी एसआईटी ने प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से 12 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सोनभद्र लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संस्कार वर्मा के खिलाफ प्रयागराज में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है।

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश
सोनभद्र। सोनभद्र जिले की एक अदालत ने लगभग 22 माह पूर्व नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण के कार्यक्रम की 'एडवांस बुकिंग' के बावजूद कार्यक्रम नहीं करने तथा बुकिंग का पैसा वापस मांगने पर जातिसूचक अपशब्द कहने और धमकी देने के आरोप में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश जारी किया।

अदालत ने मामले में संबंधित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश जारी किया। शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर कात्यायन ने बताया कि राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसने नवरात्रि के अवसर पर 18 अप्रैल 2024 को देवी जागरण के लिये भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका को इवेंट कंपनी के मालिक विकास कुमार के माध्यम से एक लाख 70 हजार रुपये बतौर बुकिंग धनराशि दिए थे।

कात्यायन के मुताबिक, वादी ने पुलिस को बताया था कि निर्धारित तिथि को अंतरा सिंह राबर्ट्सगंज आईं लेकिन कार्यक्रम किये बिना ही वापस लौट गईं। उन्होंने बताया कि वादी राजेंद्र कुमार ने इवेंट कंपनी के मालिक विकास कुमार पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम नहीं किए जाने का कारण पूछने और बुकिंग की धनराशि वापस मांगने पर जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकियां दीं।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों अभियुक्त अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, लिहाजा विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) अधिनियम आबिद शमीम की अदालत ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट और कुर्की का नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही के लिये सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। कात्यायन ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।

सोनभद्र : मिट्टी का टीला खिसकने से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरवानी के जंगल में सोमवार प्रातः मिट्टी का टीला खिसक जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आसपास के गांवों की लगभग आधा दर्जन महिलाएं होली पर्व से पूर्व अपने कच्चे घरों की लिपाई-पुताई के लिए छुही (सफेद) मिट्टी लेने जंगल गई थीं। महिलाएं मिट्टी के एक टीले के पास खुदाई कर रही थीं, तभी अचानक टीला खिसक गया और कई महिलाएं उसके नीचे दब गईं।

घटना की सूचना मिट्टी खोदने गई एक अन्य महिला ने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से दब गई महिलाओं को बाहर निकाला गया और तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सदीकुन्निशा (30) पत्नी कमरुद्दीन, अनिशा खातून (20) पत्नी मिराज तथा सीता कुँवर (28) पत्नी देवबरन के रूप में हुई है। दो घायल महिलाओं का उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब किसी अन्य के दबे होने की संभावना नहीं है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन विभाग के सहयोग से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Sonbhadra News: सोनभद्र में खनन व्यवसायी की हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्रशर प्लांट पर सो रहे एक बुजुर्ग खनन व्यवसायी की सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली कि विष्णु हरि उपाध्याय (76) का शव उनके बघमनवा (बिल्ली मारकुंडी) स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड क्रशर प्लांट पर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि उपाध्याय प्लांट पर ही रहते थे। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सीसीटीवी के उपकरण टूटे हुए थे और इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के प्रिंटर, मॉनिटर एवं अन्य नकदी आदि गायब थी। पुलिस ने लूट की आशंका जताई।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर गहरी चोट थी और मौत का कारण यह चोट हो सकती है। वहीं, अपर पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर किसी पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारण की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी एवं शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सोनभद्र : महिला अधिवक्ता व उनके रिश्तेदारों से मारपीट के आरोप में दो टोलकर्मी गिरफ्तार
सोनभद्र। सोनभद्र जिले में टोल प्लाजा पर एक महिला अधिवक्ता, उनके परिजनों और रिश्तेदारों के साथ टोलकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रणधीर मिश्रा ने बताया कि महिला अधिवक्ता आरती पांडेय ने राबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह रविवार को अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ कार से ओबरा जा रही थीं।

इसमें कहा गया कि अपराह्न करीब तीन बजे जब वे ग्राम लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वाहनों की कतार के कारण जाम की स्थिति थी, ऐसे में उनके जीजा नवीन सिंह टोलकर्मियों से जाम का कारण पूछने गए जिस पर कर्मचारियों ने उन्हें कथित तौर पर अपशब्द कहे व जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने नवीन के साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश दुबे को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। आरती पांडेय ने पुलिस को बताया कि टोलकर्मियों ने उनके और उनके साथ यात्रा कर रहीं गरिमा सिंह के बाल पकड़कर खींचे तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं में दो नामजद और सात-आठ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नामजद आरोपी हमीरपुर के भौली कुरारा निवासी रामजी तिवारी व आंबेडकर नगर जिले के करमिशीपुर निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई : आरोपी भोला जायसवाल की 5 करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क
वाराणसी/सोनभद्र। सोनभद्र जिले की पुलिस ने अवैध नशीले कफ सिरप मामले में शनिवार को वाराणसी में भोला जायसवाल और उसके परिजनों की कुल पांच करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि राबर्ट्सगंज पुलिस थाने में पंजीकृत अभियोग के तहत अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल के वाराणसी के मडौली, भरलाई और जगदीशपुर क्षेत्रों में 4.55 करोड़ रुपये की कुल सात अचल संपत्तियां और 51.16 लाख रुपये मूल्य के चार वाहन कुर्क किये गए हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा 70,99,228 रुपये को भी कुर्क किया गया है।

कुर्क की गई चल-अचल संपत्तियों की कुल कीमत 5,77,17,990 रुपये बताई गई है। वर्मा ने बताया कि ये सभी संपत्तियां अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गयी थीं। उन्होंने बताया कि वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र का निवासी भोला जायसवाल कफ सिरप तस्करी के मुख्य साजिशकर्ता शुभम जायसवाल का पिता है।

एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों पर आगे भी कठोर कार्यवाही की जायेगी। अभिषेक वर्मा ने बताया कि इसके पहले 23 जनवरी को पुलिस ने भोला की वाराणसी स्थित लगभग 28.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उन्होंने बताया कि न्यायालय से पुनः आदेश प्राप्त करके शनिवार को भोला प्रसाद और उनके परिजनों की वाराणसी स्थित लगभग छह करोड़ की संपत्ति और कुर्क करने की कार्यवाही की गई।

कोडीन कफ सिरप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शुभम जायसवाल के पिता की 28.50 करोड़ की संपत्ति सीज
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप के मामले में सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित महमूरगंज में प्रमुख अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान वाराणसी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

सोनभद्र पुलिस द्वारा आज वाराणसी के भेलूपुर, सिगरा और चेतगंज क्षेत्रों में भोला प्रसाद जायसवाल की कुल 28 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा रही है।  क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में संपत्ति जब्त करने की यह कार्रवाई चल रही है।

क्षेत्राधिकारी मिश्रा ने बताया कि न्यायालय सोनभद्र के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बीएनएस की धारा 107 के अंतर्गत आज वाराणसी के भेलूपुर अंतर्गत तुलसीपुर महमूरगंज की संपत्ति जब्त की गई है। कुछ देर में चेतगंज और सिगरा थाना क्षेत्रों में स्थित अन्य संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।

सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को गिरफ्तार किया था। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश के साथ बंगाल और बांग्लादेश तक प्रतिबंधित कफ सिरप का नेटवर्क फैला रखा था।

शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल ने शैली ट्रेडर्स फर्म तथा अन्य फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये का काला कारोबार प्रतिबंधित कफ सिरप के माध्यम से किया। इन्हीं अवैध पैसों से बाप-बेटे ने मिलकर करोड़ों की संपत्ति बनाई। शुभम जायसवाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई... 4 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, कानून व्यवस्था के प्रति बेपरवाह पुलिसकर्मी निलंबित
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए चार थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कर्तव्यों के निर्वहन में अपेक्षित सतर्कता एवं कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, थाना प्रभारी विंढमगंज चन्द्रशेखर सिंह, थाना प्रभारी बभनी कमलेश कुमार पाल तथा थाना प्रभारी शाहगंज राजेश सरोज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जल्दी ही तेज तर्रार थानाध्यक्षों को नियुक्त किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें :

कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन... DM से लगाई गुहार, जिंदा या मुर्दा किशोरी को बरामद कराए प्रशासन