रुद्रपुर - Amrit Vichar

रुद्रपुर में किसानों का हल्लाबोल! कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे किसनों की पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग तोड़ी, हाईवे जाम
रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंचे किसानों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया और कलेक्ट्रेट के बाहर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।

इस दौरान डीएम कार्यालय के मुख्य गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। अचानक बढ़े हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। किसानों को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस और किसानों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही।

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया था अल्टीमेटम

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कुछ दिन पहले जिला प्रशासन को मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया था। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसी को लेकर संगठन की ओर से तीन दिवसीय धरना और उपवास का ऐलान किया गया था।

किसानों की प्रमुख मांगें क्या हैं?

किसानों की प्रमुख मांगों में सभी ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह माफ करना और घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना शामिल है। इसके अलावा किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग भी की गई है। पहाड़ी जिलों के किसानों को हर महीने 20 हजार रुपये हिल भत्ता देने की मांग की गई है। किसान संगठन का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों के किसान सीमावर्ती इलाकों में देश की सुरक्षा में भी योगदान देते हैं।

बाजपुर और काशीपुर से जुड़े मुद्दे भी उठाए

किसानों ने बाजपुर के 20 गांवों की भूमि पर खाद, लोन और क्रय-विक्रय पर लगी रोक हटाने तथा किसानों को पूर्ण अधिकार देने की मांग की। वहीं काशीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल से जुड़े वर्ष 2007 के करीब एक करोड़ रुपये और वर्ष 2011-12 के करीब 25 करोड़ रुपये किसानों को तत्काल दिलाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाने और पहले से लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाने, गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा विभिन्न वर्गों की भूमि का हक काबिज किसानों को देने की मांग भी शामिल है।

कलेक्ट्रेट में पहले से की गई थी कड़ी सुरक्षा

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान नैनीताल हाईवे जाम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ेंः AI से Green Hydrogen तक… Japan और UP का ऐसा Collab, बदल सकता है स्टूडेंट्स का फ्यूचर

गंगा का जलस्तर बढ़ा तो SDRF अलर्ट, ऋषिकेश में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई; घाटों पर कड़ी निगरानी
ऋषिकेश: उत्तराखंड में कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने ऋषिकेश क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और मजबूत कर दी है। श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए SDRF की टीमें प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार तैनात हैं।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख घाटों पर SDRF जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। गंगा में तेज बहाव और गहरे पानी वाले हिस्सों में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ यात्रियों को प्रवेश करने से रोका जा रहा है।

घाटों पर लगातार गश्त, लाउडहेलर से हो रही अपील

SDRF की टीमें घाटों पर नियमित गश्त कर रही हैं और लोगों को नदी के तेज बहाव वाले हिस्सों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का अनावश्यक जोखिम न लेने की सलाह दी जा रही है।

सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को लाउडहेलर के जरिए भी लगातार प्रसारित किया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और गहरे पानी तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल में समन्वय

कांवड़ मेले के दौरान SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था संभाल रहे हैं। संवेदनशील घाटों पर सभी एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि गंगा का जलस्तर और बहाव बढ़ने की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांवड़ यात्रियों से जोखिम न लेने की अपील

SDRF ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को गंभीरता से लेने की अपील की है। लोगों से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक जोखिम से बचने को कहा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालुओं की सतर्कता और सहयोग से ही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand News : दक्षिण भारत, राजस्थान व गुजराती सैलानियों ने बढ़ाई पर्यटकों की आमद

Kedarnath Yatra : भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड के पास रोकी गई यात्रियों की आवाजाही
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बीच गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे भारी मलबा और बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल पैदल यात्रा रोक दी है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

मलबा हटाने का काम जारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों और राहत-बचाव टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। मार्ग से मलबा हटाने और रास्ता दोबारा खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।

बारिश के कारण राहत कार्य में परेशानी

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते मार्ग बहाली के काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और बिना अनुमति के आगे बढ़ने की कोशिश न करें।

सुरक्षा जांच के बाद ही शुरू होगी यात्रा

प्रशासन ने यात्रियों से पुलिस और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही केदारनाथ पैदल यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

Uttarakhand: भारी बारिश से उत्तरकाशी और टिहरी में जनजीवन प्रभावित; कई सड़कें बंद

रुद्रपुर : अपहरण और गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गुरबाज को लगी गोली, 2 गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। 26 जुलाई की रात्रि काशीपुर हाईवे पर युवती का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के अभियुक्तों की घेराबंदी करते हुए पुलिस की गोली का एक अभियुक्त शिकार हो गया,जबकि दो अभियुक्तों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।

बताते चले कि 26 जुलाई की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे एक युवती अपने  दोस्त के साथ बाइक से रुद्रपुर की तरफ आ रही थी कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा किया और काशीपुर फ्लाईओवर भुरारानी गेट से युवती का अपहरण किया और थाना गदरपूर के सरदारनगर मोड़ स्थित सूनसान इलाके में गैंगरेप कर डाला। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी। 27 जुलाई की रात्रि पुलिस को पता चला कि तीनों अभियुक्त बगवाड़ा चौकी इलाके में देखे गए है और पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। तो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में गुरबाज सिंह उर्फ मानू निवासी गांव कलकत्ती फार्म गदरपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि मिलक खानम रामपुर यूपी निवासी जोगा सिंह और रविंदर सिंह ने खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से वारदात की जानकारी भी ली।

ये भी पढ़ें - Uttarakhand: भारी बारिश से उत्तरकाशी और टिहरी में जनजीवन प्रभावित; कई सड़कें बंद

Kedarnath Yatra Update: केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद; यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार सुबह भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई। गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छोड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण पैदल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई।

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने तक किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना है।

मार्ग बहाल करने में जुटीं टीमें

अधिकारियों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबा हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

NDRF और SDRF अलर्ट मोड पर

जिला प्रशासन ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन बल, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 84 सड़कें बंद; कई जिलों में रेड अलर्ट

Weather Alert: यूपी में मानसून का जोर, सरयू का बढ़ा जलस्तर... आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; 45 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह करीब 8 बजे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान में घने काले बादल छाए रहने से दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए तेज हवा और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला भी जारी रहने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार प्रदेश में 24 जुलाई तक रोजाना बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाएं सक्रिय हो चुकी हैं और 19 से 24 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना कम है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ बादलों का सिस्टम झारखंड की ओर बढ़ा है, जिसके प्रभाव से मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों की तरफ मुड़ गई हैं। यही कारण है कि प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

शनिवार को पूर्वांचल और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 141.6 मिमी बारिश गोरखपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मिर्जापुर में 80 मिमी, लखीमपुर खीरी में 70.4 मिमी, वाराणसी में 64 मिमी और सुल्तानपुर में 58 मिमी वर्षा दर्ज हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत तराई के 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 19 से 21 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश होने के आसार हैं और वर्षा की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

Monsoon Live Updates: लखनऊ में मानसून का जोरदार आगाज... आधे शहर में जलभराव से आफत, तो खेतों में छाई रौनक
डिजिटल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, यातायात प्रभावित है और नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 दिनों में पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताते हुए कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश, बाढ़, मौसम अलर्ट और उससे जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस Monsoon Live Updates ब्लॉग से जुड़े....

लखनऊ की कुछ तस्वीरें

फोटो- प्रमोद कुमार शर्मा, लखनऊ

बरेली न्यूज : कलियर दरगाह से हाजिरी देकर बरेली लौट रहे जायरीन की कार डंपर में घुसी, एक की मौत-चार घायल
अमृत विचार, बरेली : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ दरगाह से हाजिरी देकर बरेली लौट रहे जायरीन की कार डंपर में घुस गई। हादसें में नदीम नामक एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नदीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की खबर से बरेली के शीशगढ़ में कोहराम मच गया।

शीशगढ़ के जाफरपुर गांव के रहने वाले नदीम अपने दोस्त के परिवार के साथ कलियर शरीफ दरगाह पर हाजिरी देने गए थे। बुधवार को जायरीन कार से कलियर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को वहां से वापस बरेली लौट रहे थे।

एक झपकी में गई जान

कार में नदीम के साथ उनके उनके दोस्त इरफान, उनकी पत्नी अंजुम, बेटी और अंजुम की मां थीं। शुक्रवार की रात कार काशीपुर लिंक, रुद्रपुर रोड पर महतोष मोड़ के पास पहुंची। इसी बीच ड्राईव को अचानक झपकी आ गई। वह कार से नियंत्रण खो बैठा। रोड के किनारे एक डंपर खड़ा था। कार सीधे डंपर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस ने सभी को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय नदीम को मृत घोषित कर दिया। दो साल की मासूम मन्नत का पैर टूट गया। इरफान, पत्नी और अंजुम को गंभीर चोटें आई हैं।

उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक नदीम के भाई वसीम ने बताया कि गाड़ी नदीम ही चला रहे थे। छह लोग बैठे थे। झपकी आने पर कार डंपर में घुस गई। इसमें नदीम की मौत हो गई।

आईआईए और यूपीएसिडा का उद्योग संवाद : टाटा-डाबर समेत बड़ी कंपनियों ने तय किया विकास का रोडमैप
रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने के उद्देश्य से नैनीताल रोड स्थित होटल में उद्योग संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय उद्योग संघ (आईआईए)उत्तराखंड और यूपीसीडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय यूपी एवं उत्तराखंड उद्योगों के मध्य रणनीतिक क्रॉस-इन्वेस्टमेंट के माध्यम से राष्ट्रीय निर्यात वृद्धि रहा।

इस महामंथन में कॉर्पोरेट जगत की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, बजाज ऑटो, टाटा स्टील्स, डाबर, प्रीकॉल मीटर्स, सिटीजन एक्सपोर्ट्स, संधू एंटरप्राइजेज, सत्या मेटल्स, अद्यानी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ सिक्स सिग्मा कॉलेज, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल और डीपीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित अनेक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम  उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अधिकारियों और उद्यमियों के बीच हुआ सीधा संवाद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीसीडा की एसीईओ अनीता यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीईओ  दीक्षा जैन  मौजूद रहीं। अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश, भूमि आवंटन, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके बाद आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में उद्यमियों ने बेझिझक अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियों के साथ बेहद सकारात्मक चर्चा हुई।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

यह पूरा आयोजन आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम को भव्य रूप देने और इसकी सफलता में उत्तराखंड चेयरमैन तरुण गोयल , अजय दिगंबर जैन जी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष  रोहित गोयल, रुद्रपुर चैप्टर अध्यक्ष  संजीव जैन, रुद्रपुर चैप्टर सचिव  योगेश पंवार, कोषाध्यक्ष आकाश के. सक्सेना और महिला समन्वयक  अंशुल टंडन की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही।  उद्योग प्रतिनिधियों ने आईआईए की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उद्योगों के समग्र विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। ....बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित माहौल दे रही यूपीसीडा

यूपीसीडा और आईआईए अधिकारियों के बयान

अनीता यादव, एसीईओ, यूपीसीडा

"उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित निवेश वातावरण उपलब्ध करा रही है। यह संवाद दोनों राज्यों के बीच मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक साझेदारी स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

दीक्षा जैन, एसीईओ, यूपीसीडा

"भूमि आवंटन से लेकर निर्यात प्रोत्साहन तक उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीतियां पूरी तरह पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल हैं। रुद्रपुर के उद्यमियों की सकारात्मक भागीदारी भविष्य में नए क्रॉस-इन्वेस्टमेंट का मार्ग प्रशस्त करेगी।"

दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए

"उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच रणनीतिक निवेश से क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के साथ-साथ देश के निर्यात को भी नई गति मिलेगी। आईआईए हमेशा उद्योगों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।"

तरुण गोयल, उत्तराखंड चेयरमैन, आईआईए

"ऐसे उद्योग संवाद प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं। इससे निवेश, व्यापार और औद्योगिक विस्तार के नए अवसर पैदा होंगे।"

Uttrakhand News: नहीं झेल पाई प्रताड़ना, सुसाइड को बेबस हुई काजल, मायके आने पर भी पति करता रहा प्रताड़ित
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में नवविवाहिता काजल मौत प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पिता राजवीर शर्मा की तहरीर पर पति अजय कुमार, ससुर राजू शर्मा, सास सुमन शर्मा और देवर आदित्य व सूरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं यह तथ्य सामने आया है कि विवाहिता दहेज लोभियों की प्रताड़ना को झेल नहीं पाई और जहर गटक लिया।

15 लाख और बुलट की थी डिमांड
पिता का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को हुई शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष काजल पर 15 लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक अत्याचार कर रहा था। पंचायत के आश्वासन के बावजूद प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि 15 मई को ससुराल वाले बीमार काजल को उसके पिता की दहलीज पर तड़पता हुआ छोड़ गए, जबकि पति फोन पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाता रहा।

बेबसी में जहर खाकर दी जान
आखिरकार बेबस होकर काजल ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण जहर की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, बद्रीनाथ हाईवे पर भी भीषण जाम
केदारनाथः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन (Landslide) के कारण प्रशासन को केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का बड़ा फैसला लेना पड़ा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

बारिश और मलबे के कारण पहाड़ी रास्तों पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं और कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

रुद्रप्रयाग प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा पर लगाई रोक

रुद्रप्रयाग पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि "जनपद रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु केदारनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोका गया है। सभी यात्रियों से अपील है कि वे जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें और मौसम साफ होने का इंतजार करें।"

https://twitter.com/RudraprayagPol/status/2060951161650446717?s=20

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रशासन ने संकट में फंसे तीर्थयात्रियों की मदद के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी असुविधा या आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालु इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

मोबाइल नंबर: 8958757335, 8218326386
आपातकालीन सेवा: 112 (डायल 112 के माध्यम से भी तुरंत मदद ली जा सकती है)

बद्रीनाथ मार्ग पर थमे वाहनों के पहिए, 'टोकन सिस्टम' से खुल रहा जाम

दूसरी ओर, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पर जोशीमठ के पास स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। भारी भीड़ और खराब रास्तों के कारण वाहनों की आवाजाही लगभग ठप है।

जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने एक अनोखा फॉर्मूला निकाला है। हाईवे पर 30-30 मिनट के अंतराल पर एकतरफा (One-Way) ट्रैफिक को छोड़ने के लिए 'आपातकालीन टोकन-आधारित गेट प्रणाली' (Token-Based Gate System) को सक्रिय किया गया है।

खस्ताहाल सड़कें और रिकॉर्ड भीड़ बनी बड़ी चुनौती

चमोली के पुलिस अधीक्षक (SP) सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक, इस समय बुनियादी ढांचे पर क्षमता से अधिक दबाव है। प्रतिदिन लगभग 30,000 से 35,000 तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम और 5,000 से 10,000 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहे हैं। जोशीमठ-मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग मार्ग के बीच करीब 10 किलोमीटर का हिस्सा बेहद जर्जर स्थिति में है। कुछ साल पहले जोशीमठ में हुए भू-धंसाव (Land Subsidence) के कारण यहां का सड़क ढांचा पहले ही कमजोर हो चुका है।

एसपी ने बताया कि जोशीमठ में नरसिंह मंदिर के पास जो गेट सिस्टम बनाया गया है, वह जमीनी स्तर पर कारगर साबित हो रहा है। इसके जरिए जब तक श्रद्धालु अपनी गाड़ी की बारी का इंतजार करते हैं, तब तक वे आसानी से नरसिंह मंदिर के दर्शन भी कर पा रहे हैं।

Uttrakhand : टांडा रेंज के डिमरी ब्लॉक में बने तालाब में हाथी कर रहे मौज मस्ती
रुद्रपुर, अमृत विचार। गर्मी के मौसम में इंसान तो पानी के लिए परेशान होता ही है। जंगली जानवर भी पानी की खोज के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। इसको देखते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर ने टांडा रेंज में हाथियों के नहाने के लिए आर्टेसियन कुएं के माध्यम से तालाब बनाया गया है। ताकि हाथी इसमें आसानी से नहा सकें और मौज मस्ती कर सकें और छोटे जानवर भी किनारे से पानी पी सकें। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारियों की यह मेहनत रंग लाने लगी है।

यहां बता दें कि जंगलों में जंगली जानकारी को पीने के लिए पानी तो आसानी से मिल जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में छोटे तालाब सूख जाते हैं और जंगली जानवरों को पीने लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। पानी के लिए जंगली जानवर इधर-उधर भटक रहे थे। इसे देखते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के अधिकारियों ने डिमरी ब्लॉक के ब्लॉक संख्या 51 में हाथियों के नहाने के लिए आर्टेसियन कुंए के माध्यम से 2 हजार वर्ग मीटर का एक तालाब बनाया है। इसकी गहराई 2 मीटर रखी गयी है।

वहीं इस तालाब में पानी से भरने के लिए पास में ही आर्टेसियन कुआं बनाया गया है। इसकी गहराई 290 फीट रखी गयी है। इसमें बगैर मोटर के आसानी से पानी निकल रहा है और सीधे तालाब में जा रहा है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारियों ने बताया कि तालाब बनने के बाद इस तालाब में हाथियों के साथ ही चितल, पांडा और अन्य जंगली जानवर भी वहां पहुंच रहे हैं। जिसके निशान वहां बने हुए हैं। इसके अलावा तालाब के पास ट्रेप कैमरा भी लगाया गया है। ताकि पता चल सके कि किस-किस प्रजाति के जानवर वहां पहुंच रहे हैं।

खत्तावासियों और वन गुर्जरों को दी गयी है चेतावनी
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के लिए बनाये गये तालाब की गहराई दो मीटर है। खत्ते में रहने वाले और वन गुर्जरों के जानवरों को इससे कोई नुकसान न हो इसके लिए उन्हें चेतावनी जारी की है। उनसे कहा गया कि है वे अपने मवेशियों को तालाब की ओर न ले जाएं। इसके अलावा तालाब में नहाने की कोशिश भी न करें।

क्या है आर्टेसियन कुआं
आर्टेसियन कुआं एक ऐसा कुआं है। जिसे सतह पर पानी लाने के लिए पंप या मोटर की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसा तब होता है जब जमीन के नीचे चट्टानों, रेत और बजरी की वह प्राकृतिक परत में पर्याप्त दबाव होता है। दबाव के कारण जलस्थैनिक संतुलन बनता है और यदि दबाव पर्याप्त रूप से अधिक हो तो पानी जमीन की सतह तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में कुएं को बहने वाला आर्टेसियन कुआं कहते हैं।

जंगली जानवरों को पीने के पानी के साथ हाथियों के नहाने के लिए टांडा रेंज के डिमरी ब्लॉक के ब्लॉक संख्या 51 में हाथियों के नहाने के लिए आर्टेसियन कुंए के माध्यम से 2 हजार वर्ग मीटर का एक तालाब बनाया है। इसकी गहराई 2 मीटर रखी गयी है। इसमें हाथियों के साथ ही चितल, पांडा और अन्य जानवरों की आवाजाही शुरू हो गयी है। इसके अलावा किस-किस प्रजाति के जानवर वहां आ रहे हैं उसकी जानकारी के लिए ट्रेप कैमरा भी लगाया गया है। -आरएन गौतम, रेंजर, तराई केंद्रीय वन प्रभाग।