सितारगंज - Amrit Vichar

Monsoon Live Updates: लखनऊ में मानसून का जोरदार आगाज... आधे शहर में जलभराव से आफत, तो खेतों में छाई रौनक
डिजिटल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, यातायात प्रभावित है और नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 दिनों में पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताते हुए कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में बारिश, बाढ़, मौसम अलर्ट और उससे जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस Monsoon Live Updates ब्लॉग से जुड़े....

लखनऊ की कुछ तस्वीरें

फोटो- प्रमोद कुमार शर्मा, लखनऊ

Uttrakhand News: AI से निखारी उत्तर लेखन कला...अपर PCS में फराज को मिली छठी रैंक
सितारगंज, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपर पीसीएस-2024 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें सितारगंज निवासी फराज मियां ने प्रदेश में छठी रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया है। वहीं, फराज की इस सफलता से उनके परिजन गौरवान्वित हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। जो सीमित संसाधनों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं।

नौकरी के साथ की पीसीएस की तैयारी
वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय के पर्यटन विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात फराज मियां ने नौकरी के साथ अपर पीसीएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने अनेक किताबें पढ़ने के बजाय कुछ चुनिंदा पुस्तकों का बार-बार अध्ययन किया। इसके अलावा उत्तराखंड सामान्य ज्ञान तथा समसामयिक घटनाओं पर विशेष फोकस रखा।

हिंदी अखबारों का अध्ययन आया काम
फराज ने बातचीत में बताया कि राज्य की गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी के लिए उन्होंने नियमित रूप से स्थानीय हिंदी समाचार पत्रों का गहन अध्ययन किया। मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने एआई तकनीक का भी प्रभावी उपयोग किया। एआई की सहायता से उन्हें उत्तरों को अधिक व्यवस्थित, तथ्यपूर्ण और आकर्षक बनाने में मदद मिली।

इस परीक्षा में मिली थी चौथी रैंक
फराज ने बताया कि उन्हें सफलता एक दिन में नहीं मिली। इससे पहले उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। यूकेएसएसएससी की कनिष्ठ सहायक परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ उन्होंने 2024 में यूकेपीएससी की आयोजित सचिवालय समीक्षा अधिकारी परीक्षा में प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की थी। 2025 में निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा वह यूकेपीएससी की लोअर पीसीएस परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं, जिसका साक्षात्कार अगले माह प्रस्तावित है।

जीआईसी सितारगंज से पढ़े हैं फराज
सितारगंज। यूकेपीएससी टॉपर फराज ने बताया कि जीआईसी सितारगंज से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद राजकीय पीजी महाविद्यालय खटीमा से बीएससी की डिग्री हासिल की। जिसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की। बताया कि उनकी सफलता में परिवार का भी काफी योगदान रहा है। उनकी बहन गुड़िया बी वर्तमान में जीआईसी नैनीताल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का शैक्षिक वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन उनकी उपलब्धियों की मजबूत नींव बना। अमृत विचार

लक्ष्य के प्रति समर्पण होना चाहिए
सितारगंज। फराज ने कहा कि सफलता संसाधनों से नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति से मिलती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर समय गंवाने के बजाय अध्ययन, करंट अफेयर्स और उत्तर लेखन कौशल पर ध्यान देना चाहिए। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Uttrakhand : अकीदत के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व
सितारगंज, अमृत विचार। ईदगाह में बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, बाईपास कालोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद के साथ ही पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर व नानकमत्ता के डियूढ़ी खेमपुर आदि गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह, नगर व गांवों की सभी मस्जिदों पर कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ बीएस धोनी ने नमाज के दौरान ईदगाह व मस्जिद के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। इस मौके पर जिलानी अंसारी, हाजी शमशुलहक मलिक, रिफाकत खान, सरदार हसन, सरफराज अहमद राजू, मो. रईस, मो. आरिफ, बिलाल रजा, बसी वारसी, आकाश अंसारी, डॉ.शकील अहमद, फरीद रंगरेज, शमी खान, जानेआलम, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

Uttrakhand: सितारगंज में ₹35 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज, अमृत विचार। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹35 लाख मूल्य की हेरोइन (स्मैक) के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी बिना नंबर की बाइक को सीज कर दिया है।

एसआई जगदीश तिवारी ने बताया कि शनिवार रात वह एसआई जगत सिंह शाही, कांस्टेबल भूपाल सिंह और एएनटीएफ टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान तिरंगा चौराहे से बिज्टी चौराहे की ओर आ रही एक बिना नंबर की बाइक को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो चालक बाइक मोड़कर भागने लगा। इस हड़बड़ाहट में उसकी बाइक सड़क किनारे खंती में गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब (निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 119 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹35 लाख आंकी जा रही है।

पूछताछ में शादाब ने कुबूल किया कि वह खुद भी स्मैक पीने का आदी है। उसे यह हेरोइन बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) निवासी नदीम नामक व्यक्ति ने दी थी। नदीम ने उसे सितारगंज में एक कार सवार खरीदार को यह खेप पहुंचाने के बदले ₹5,000 देने का लालच दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शादाब शातिर किस्म का तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी कोतवाली सितारगंज और थाना अमरिया (पीलीभीत) में तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Uttrakhand: सीएम धामी 11.40 करोड़ के पुल का आज करेंगे शिलान्यास
सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी आज बैगुल नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। राज्य योजना के अंतर्गत बनने वाले इस पुल की लागत लगभग 11.40 करोड़ रुपये और लंबाई 150 मीटर है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहेंगे। पुल निर्माण से निर्मलनगर का सीधा संपर्क सिडकुल और सिसौना क्षेत्र से हो जाएगा, जिससे लोगों को लगभग 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है और इसके बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

Uttrakhand: खेत की आग बुझाने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
सितारगंज। तहसील के अंतर्गत ग्राम सैजनी में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अपने खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश में एक किसान की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसान गुरबाज सिंह (45) के गेहूं के खेत में रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। आग को फैलता देख गुरबाज उसे बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तेज लपटों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों की सूचना पर सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल किसान को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से पत्नी मनप्रीत कौर सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Uttrakhand: नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में ठगी, बंधक बनाकर बैंक से उड़ाए गए 22.5 लाख रुपये
सितारगंज, अमृत विचार। नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में ठगी और जबरन वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने के नाम पर बंधक बना लिया गया, जहां न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसके बैंक खाते से करीब 22.5 लाख रुपये जबरन ट्रांसफर कराए गए।

गांव बलकरनपुर, पीलीभीत (यूपी) निवासी कमलजीत कौर ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था, जिस कारण उसे सितारगंज स्थित नव जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि केंद्र के संचालक रनधीर सिंह और उसके साथियों ने उसके पति का फोन अपने कब्जे में ले लिया और उसे किसी होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखा।

इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के पति के मोबाइल से बैंक ऐप का इस्तेमाल कर अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें केंद्र संचालक रनधीर सिंह के खाते में 2.5 लाख, साथी हरदीप सिंह उर्फ बूटा की पत्नी अकविंदर के खाते में करीब 5 लाख और अन्य साथियों के खातों में करीब 15 लाख रुपये भेजे गए। जब पीड़िता अपने पति को लेने के लिए केंद्र पहुंची, तो उसने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिया गया।

विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने खुद को बड़े गिरोह का सदस्य बताते हुए उसे डराने की कोशिश की। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127, 308, 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।

69 लाख में किया था 8.5 एकड़ जमीन का सौदा
कमलजीत कौर ने बताया कि साल 2025 में उसके पति ने नशे की हालत में पुष्प कुमार और उसके भाइयों के साथ अपनी 8.5 एकड़ जमीन का सौदा कर दिया था। इसके बदले में उन्हें 69 लाख रुपये मिले थे, जो उसके पति के बैंक खाते में जमा थे। बताया कि इस सौदे के बारे में जानकारी मिलने पर उसने संबंधित तहसील में आपत्ति लगा दी थी। आपत्ति के बाद पुष्प कुमार और उसके भाइयों की जमीन वापस करने पर सहमति बनी, और समझौते में तय किया गया कि जमीन के एवज में दी गई रकम भी वापस की जाएगी।

बैंक कर्मचारी के मिलीभगत से निकाली रकम
कमलजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति के खाते से पैसे निकालने में एक्सिस बैंक के कर्मचारी जसवंत सिंह की मिलीभगत थी। उसी की सहायता से आरोपियों ने उसके पति के बैंक खाते से रुपये निकालने में सफलता पाई।

Uttrakhand: ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख की ठगी
सितारगंज, अमृत विचार। सितारगंज में ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव भरौनी निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उसके फोन में हॉटस्टार नामक एप पर ऑटो पेमेंट लग गया था।

जिसे बंद कराने के लिए उसने जिओ कस्टमर केयर पर संपर्क किया गया था। जहां से उसे बताया गया कि ऑटो पेमेंट को बंद करने के लिए हॉटस्टार कस्टमर केयर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

बताया कि इसके बाद उसने एक नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसे ऑटो पेमेंट को बंद करने के साथ कटे हुए पैसे को वापस करने की बात कही। उसे झांसे में लेकर उक्त व्यक्ति ने उसके फोन पर एक ऐप को इंस्टॉल कराया।

उक्त ऐप को इंस्टॉल करते ही उसका फोन हैक हो गया और दो अकाउंट से चार किस्तों में दो लाख रुपये कट गए। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमृत विचार

Uttrakhand: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी...चार धाम यात्रा की तैयारियों में खलल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मैदान में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान नीचे आ गया। कई इलाकों में भूस्खलन से यातायत प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अप्रैल में लौटी ठंड ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। टिहरी-चंबा मार्ग पर बगड़धार में भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा की तैयारियों में भी खलल पड़ा। रामनगर में रात से हो रही बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया तो गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

नैनीताल आए पर्यटक होटलों में दुबके
नैनीताल में देर रात से लगातार बारिश जारी थी। जिसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ। पर्यटक स्थल वीरान दिखाई दिए। नैनीताल घूमने का मन बनाकर आए पर्यटकों को होटेलों में ही दुबके रहना पड़ा। हल्द्वानी में सुबह से जारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में सुबह से झमाझम बारिश
अल्मोड़ा में बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा। हुआ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत के पास सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर बारिश के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुग्राम हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
सितारगंज, अमृत विचार। गुरुग्राम में पूजा विश्वास नामक महिला की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला सुबह गौरीखेड़ा गांव पहुंचा, जहां जेसीबी की मदद से मुश्ताक के मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान गांव के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता अली अहमद ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया था, जो ग्राम थारू गौरीखेड़ा निवासी मथुरा सिंह के नाम दर्ज है। मथुरा सिंह के पिता की मृत्यु के बाद यह भूमि उनके नाम पर चढ़ाई गई थी। इस मामले में पूर्व में अली अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

सितारगंज: रेंजर के खिलाफ कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश, महिला वन आरक्षियों पर अश्लील फब्तियां कसने का है आरोप
सितारगंज, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन प्रभाग की बाराकोली रेंज के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती के खिलाफ महिला वन आरक्षियों के साथ अभद्रता और अश्लील फब्तियाँ कसने के आरोपों को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। महिला कर्मचारियों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है।

यह मामला शुक्रवार को सामने आया, जब रेंजर ने महिला वन आरक्षी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान महिला कर्मचारी ने रेंजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इस आरोप की सत्यता को साबित भी किया, जिसमें रेंजर द्वारा महिला का नाम लेकर गाली-गलौच की जा रही है।

इसके बाद महिला वन आरक्षियों ने डीएफओ को शिकायती पत्र सौंपा और आरोप लगाया कि जब तक आरोपी रेंजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे कार्य का बहिष्कार करेंगी। कर्मचारियों का कहना है कि रेंजर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि विभागीय अधिकारी आपसी साँठ-गाँठ के तहत आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मुद्दे पर नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली में भी तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट कदम न उठाए जाने से वन विभाग में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

महिला कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें - काशीपुर: SDM के वाहन पर ही पलट गया ई-रिक्शा

सितारगंज: खुलेआम चल रही जुए की 'Book' मे फंसकर बर्बाद हो रहे युवा
सितारगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के युवाओं को बिना मेहनत के अधिक पैसा कमाने के सपने दिखाकर कोतवाली क्षेत्र मे खुलेआम बुक नाम के जुए का साम्राज्य फैलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवा इस अवैध कारोबार की गिरफ्त मे आकर लाखों रुपए बर्बाद कर रहे हैं।

सितारगंज में एक स्थानीय युवक द्वारा कुछ कुख्यात जुआ कारोबारियों के साथ मिलकर खुलेआम 'बुक' नाम से जुआ खिलाया जा रहा है। क्षेत्र के बाग बगीचों, खेतों व नदियों के किनारे पर खुलेआम चौपाल लगाकर इस खेल का संचालन किया जाता है। इसमे ताश के पत्तों पर पैसे लगाए जाते हैं। संचालक ताश के पत्ते बांटते हैं। खेल में पत्ता आने पर जुआरी को लगाई गई रकम का दोगुना भुगतान संचालकों द्वारा किया जाता है।

उक्त सुनियोजित जुए में सितारगंज के साथ ही नानकमत्ता, शक्तिफार्म के दर्ज़नों युवा प्रतिदिन लाखों रुपये हार कर अपना घर परिवार बर्बाद कर रहे हैं। इस जुए के अवैध कारोबार में लिप्त लोग रोजाना लाखों रुपये जीत कर मोटी रकम समेट लेते हैं। इससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी लगातार जुए की गिरफ्त में फंसती जा रही है।

जुआ संचालकों में मुख्य किरदार में नगर के एक युवक का नाम सामने आ रहा है, हालांकि इस पूरे खेल के पीछे कुछ पुराने कुख्यात जुआ कारोबारियों की संलिप्तता भी बताई जा रही है। इस्लाम नगर निवासी उक्त युवक का काम प्रतिदिन जुआ खिलाने के स्थान का चयन करना, क्षेत्र के युवाओं को फोन पर जुए के स्थान की सूचना देना एवं नए युवाओं को बरगलाकर जुए की बुक से जोड़ने का होता है।

इसके अलावा जुए की फड़ पर पत्ते बांटने के लिए अलग युवक की नियुक्ति की गई है। जुआरियों को जुए के स्थान पर ही खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी लोगों को नियुक्त किया गया है। जुए के इस काले कारोबार को जिस नियोजित तरीके एवं योजनाबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इस तरीके से व्यवस्थित अपराध बिना प्रशासनिक सहयोग के चलना संभव नहीं है। लोगों ने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - पंतनगर के फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में बस ने कुचला