सितारगंज - Amrit Vichar

Uttrakhand: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी...चार धाम यात्रा की तैयारियों में खलल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मैदान में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान नीचे आ गया। कई इलाकों में भूस्खलन से यातायत प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अप्रैल में लौटी ठंड ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। टिहरी-चंबा मार्ग पर बगड़धार में भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा की तैयारियों में भी खलल पड़ा। रामनगर में रात से हो रही बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया तो गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

नैनीताल आए पर्यटक होटलों में दुबके
नैनीताल में देर रात से लगातार बारिश जारी थी। जिसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ। पर्यटक स्थल वीरान दिखाई दिए। नैनीताल घूमने का मन बनाकर आए पर्यटकों को होटेलों में ही दुबके रहना पड़ा। हल्द्वानी में सुबह से जारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में सुबह से झमाझम बारिश
अल्मोड़ा में बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा। हुआ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत के पास सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर बारिश के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुग्राम हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
सितारगंज, अमृत विचार। गुरुग्राम में पूजा विश्वास नामक महिला की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला सुबह गौरीखेड़ा गांव पहुंचा, जहां जेसीबी की मदद से मुश्ताक के मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान गांव के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता अली अहमद ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया था, जो ग्राम थारू गौरीखेड़ा निवासी मथुरा सिंह के नाम दर्ज है। मथुरा सिंह के पिता की मृत्यु के बाद यह भूमि उनके नाम पर चढ़ाई गई थी। इस मामले में पूर्व में अली अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

सितारगंज: रेंजर के खिलाफ कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश, महिला वन आरक्षियों पर अश्लील फब्तियां कसने का है आरोप
सितारगंज, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन प्रभाग की बाराकोली रेंज के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती के खिलाफ महिला वन आरक्षियों के साथ अभद्रता और अश्लील फब्तियाँ कसने के आरोपों को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। महिला कर्मचारियों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है।

यह मामला शुक्रवार को सामने आया, जब रेंजर ने महिला वन आरक्षी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान महिला कर्मचारी ने रेंजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इस आरोप की सत्यता को साबित भी किया, जिसमें रेंजर द्वारा महिला का नाम लेकर गाली-गलौच की जा रही है।

इसके बाद महिला वन आरक्षियों ने डीएफओ को शिकायती पत्र सौंपा और आरोप लगाया कि जब तक आरोपी रेंजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे कार्य का बहिष्कार करेंगी। कर्मचारियों का कहना है कि रेंजर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि विभागीय अधिकारी आपसी साँठ-गाँठ के तहत आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मुद्दे पर नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली में भी तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट कदम न उठाए जाने से वन विभाग में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

महिला कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें - काशीपुर: SDM के वाहन पर ही पलट गया ई-रिक्शा

सितारगंज: खुलेआम चल रही जुए की 'Book' मे फंसकर बर्बाद हो रहे युवा
सितारगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के युवाओं को बिना मेहनत के अधिक पैसा कमाने के सपने दिखाकर कोतवाली क्षेत्र मे खुलेआम बुक नाम के जुए का साम्राज्य फैलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवा इस अवैध कारोबार की गिरफ्त मे आकर लाखों रुपए बर्बाद कर रहे हैं।

सितारगंज में एक स्थानीय युवक द्वारा कुछ कुख्यात जुआ कारोबारियों के साथ मिलकर खुलेआम 'बुक' नाम से जुआ खिलाया जा रहा है। क्षेत्र के बाग बगीचों, खेतों व नदियों के किनारे पर खुलेआम चौपाल लगाकर इस खेल का संचालन किया जाता है। इसमे ताश के पत्तों पर पैसे लगाए जाते हैं। संचालक ताश के पत्ते बांटते हैं। खेल में पत्ता आने पर जुआरी को लगाई गई रकम का दोगुना भुगतान संचालकों द्वारा किया जाता है।

उक्त सुनियोजित जुए में सितारगंज के साथ ही नानकमत्ता, शक्तिफार्म के दर्ज़नों युवा प्रतिदिन लाखों रुपये हार कर अपना घर परिवार बर्बाद कर रहे हैं। इस जुए के अवैध कारोबार में लिप्त लोग रोजाना लाखों रुपये जीत कर मोटी रकम समेट लेते हैं। इससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी लगातार जुए की गिरफ्त में फंसती जा रही है।

जुआ संचालकों में मुख्य किरदार में नगर के एक युवक का नाम सामने आ रहा है, हालांकि इस पूरे खेल के पीछे कुछ पुराने कुख्यात जुआ कारोबारियों की संलिप्तता भी बताई जा रही है। इस्लाम नगर निवासी उक्त युवक का काम प्रतिदिन जुआ खिलाने के स्थान का चयन करना, क्षेत्र के युवाओं को फोन पर जुए के स्थान की सूचना देना एवं नए युवाओं को बरगलाकर जुए की बुक से जोड़ने का होता है।

इसके अलावा जुए की फड़ पर पत्ते बांटने के लिए अलग युवक की नियुक्ति की गई है। जुआरियों को जुए के स्थान पर ही खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी लोगों को नियुक्त किया गया है। जुए के इस काले कारोबार को जिस नियोजित तरीके एवं योजनाबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इस तरीके से व्यवस्थित अपराध बिना प्रशासनिक सहयोग के चलना संभव नहीं है। लोगों ने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - पंतनगर के फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में बस ने कुचला

सितारगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, पुलिस ने शुरू की जांच
सितारगंज, अमृत विचार। नगर के वार्ड संख्या छह में 21 वर्षीय विवाहिता सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने पति विपिन और दो साल की बेटी के साथ सोने चली गई थीं। मंगलवार सुबह जब पति विपिन उठे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को बेसुध हाल में बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। घबराए हुए विपिन ने तत्काल पत्नी को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सरोज की मृत्यु के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति विपिन का कहना है कि वह और उनकी पत्नी एक ही कमरे में सोए थे, लेकिन सुबह उठने पर पत्नी को गंभीर हालत में पाया।

मृतका का तीन साल पहले विपिन से विवाह हुआ था और उनका एक दो साल का बच्चा भी है। विपिन पेशे से बाजार में दुकान चलाते हैं।

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला स्वास्थ्य संबंधित कारणों से संबंधित लग रहा है, क्योंकि स्वजन ने मृत्यु को प्राकृतिक कारणों से जोड़ते हुए बताया है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी संदिग्ध पहलू को नज़रअंदाज नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: बनभूलपुरा में महिला कांस्टेबल को बचाने वाले परिवार को धमकी

सितारगंज: मिंडा कंपनी जेल में लगा रही प्लांट, 130 कैदी बनाएंगे ऑटोमाबाइल में प्रयोग होने वाली वायर हार्नेस
सितारगंज, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार एवं संपूर्णानंद शिविर के कैदियों के लिए खुशखबरी हैं। जेल में मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी 130 वर्कर की क्षमता वाला प्लांट स्थापित कर कैदियों को वर्कर बनाकर ऑटोमोबाइल में प्रयोग होने वाली वायर हार्नेस का उत्पादन करेगी। जेल अधीक्षक अनुराग मलिक की इस पहल को सराहा जा रहा है।

उनका मकसद है कि जेल से छूटने के बाद कैदियों को समाज में रोजगार मिल सके है, तथा समाज की मनोवृत्ति भी कैदियों के प्रति सकारात्मक रहे। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने गुरुवार को मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड फैक्ट्री के मेंटेनेंस हेड गौरव के साथ जेल के भीतर प्लांट शुभारंभ से पूर्व विधिवत भूमि पूजन किया। कारागार के भीतर मिंडा कॉरपोरेशन प्लांट स्थापित होने के बाद जेल में उम्र कैदी, विचाराधीन कैदी कंपनी के वायर हार्नेस का उत्पादन करेंगे।

शुरुआती चरण में करीब 130 बंदियों की क्षमता वाले प्लांट का निर्माण हो रहा हैं। जेल में बंद कैदियों से ऑटोमोबाइल के वायर हार्नेस तकनीकी प्रणाली के रूप में बनवाएं जाएंगे। वायर हार्नेस का मतलब है कि वायर असेंबली का उद्देश्य सिंगनल विद्युत शक्ति संचारित करना होता हैं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने बताया कि बंदियों को लेकर समाज के बीच बनी विचारधाराओं को बदलते हुए बंधिया की वास्तविकता और कार्य कुशलता से आमजन को परिचित कराया जा रहा हैं। इसके पीछे बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का उद्देश्य है। जिससे जब बाहर जाए तो समाज सकारात्मक रुख से उन्हें अपना सके।

सितारगंज: व्यापारी की दिनदहाड़े चाकूओं से गोदकर हत्या, सरेबाजार वारदात से लोगों में दहशत
सितारगंज, अमृत विचार। जमीनी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग ने अपने ही छोटे भाई को दिनदहाड़े चाकूओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। सरेबाजार हुई व्यापारी की हत्या से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना से नगर में दहशत का माहौल  है। आसपास के व्यापारियों ने हत्यारे भाई को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र स्व. मेहर सिंह (58) नगर के किच्छा मार्ग पर मुख्य बाजार में वर्कशाप चलाता था। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी वह दोपहर में खाना खाकर दुकान पर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब डेढ़ बजे गुरेन्द्र पाल अपनी वर्कशाप पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे।

तभी उनका भाई कुलदीप सिंह (62) निवासी फ़रीदकोट पंजाब शराब के नशे में वहां पहुंचा और गुरेन्द्र से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ने लगा। कहासुनी बढ़ी तो आरोपी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घायल होकर गुरेन्द्र जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ को देख हमलावर ने भागने का प्रयास किया, परन्तु व्यापारियों उसे मौके पर दबोच लिया।

लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी घायल गुरेन्द्र पाल सिंह को नगर के निजी अस्पताल में पंहुचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से नगर में भय एवं शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक के पुत्र सर्वजीत सिंह 25 एवं पुत्री नवनीत कौर 22 निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं। घटना के समय दोनों ही ड्यूटी पर गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

सितारगंज: जुड़वा बहनों से छेड़खानी पड़ी महंगी, युवक गिरफ्तार
सितारगंज, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में रहने वाली दो जुड़वा नाबालिग बहनों के साथ एक युवक द्वारा काफी समय से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों बहनों को रास्ते में रोककर जबरन पत्र भी थमाता था। आरोपी किशोरियों को गुंडों से उठवाने की धमकी भी देता था। गुरुवार को परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गुरुवार को एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मूल खिदमतपुर मुरादाबाद हाल वार्ड दो निवासी विपिन कुमार पुत्र सतरज कुमार उनकी 13 वर्ष की जुड़वा बेटियों के साथ लंबे समय से छेड़खानी कर रहा है। आरोपी बेटियों को गुंडों से उठवाने की धमकी भी देता है।

बताया कि स्कूल जाने या बाहर जाने पर आरोपी दोनों बहनों को जबरन पत्र भी थमाता है। इससे दोनों बेटियां डरी-सहमी रहती हैं। गुरुवार को आरोपी ने फिर छेड़खानी की। परिजनों को जैसे ही पता चला, उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, बीएनएस की धारा 352, 9/10 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

सितारगंज: पत्नी को मीठी चीज में देता था नशीला पदार्थ, रात में चले जाता था बाहर और फिर...
सितारगंज, अमृत विचार। समाज में दिन प्रतिदिन घिनौनी वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं। कभी दादा अपनी पोती के साथ गलत काम करता पाया जाता है तो कभी पति ही अपनी पत्नी को दांव पर लगा देता है।

महिलाएं-बच्ची बाहर तो क्या अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं...हालात यह हो गए हैं कि अब तो किसी भी रिश्तों पर विश्वास पर नहीं होता। महिलाओं को समाज में अभी भी किस दृष्टिकोण से देखा जाता है यह खबर कुछ ऐसी ही है। लेकिन हां ऐसी पीड़ितों को एक सैल्यूट बनता है जो अंदर ही अंदर घुटने के बजाए दोषियों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करती हैं और तमाम चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ती हैं।

सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और अपने ही देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने भाजपा नेता और अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शक्तिफार्म निवासी विवाहिता ने बताया कि वह भाजपा नेता के एक स्कूल में पढ़ाती थी। भाजपा नेता ने तीन महीने पहले उसका विवाह यूपी निवासी अपने भांजे के साथ करवा दिया। आरोप लगाया कि सुहागरात की रात पति ने उसे केक में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब वह सुबह जागी तो उसे शारीरिक संबंध बनाने का अंदेशा हुआ। विवाहिता ने बताया कि रोजाना उसका पति किसी न किसी मीठी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला देता था। जिससे उसे नींद आ जाती थी।

बताया कि शक होने पर 12 जून की रात उसने दी गई मिठाई नहीं खाई और नींद में होने का नाटक किया। रात करीब एक बजे उसका पति कमरे से बाहर चला गया और उसका देवर कमरे में आ गया। देवर के छेड़खानी करने पर वह उठ गई और शोर मचाने लगी। तभी उसके देवर ने उसका मुंह दबा दिया और प्रत्येक रात को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई।

किसी तरह बाहर आकर उसने अपने ससुरालियों को जब इसकी खबर दी तो ससुरालियों ने उसे मुंह बंद रखने और जान से मारने की धमकी दी। विवाहित ने 23 जून को उसके साथ हुए घटनाक्रमों को अपने परिजनों को बताया। इसके बाद उसके परिजन उसे मायके ले आए। आरोप लगाया कि भाजपा नेता और उसके ससुराली लगातार उस पर दबाव बना रहे है। विवाहिता ने भाजपा नेता समेत अपने ससुरालियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि विवाहिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

सितारगंज: टेंडर लेकर लापता हुईं पांच कंपनियां, पालिका ने दिया नोटिस
गौरव तिवारी, सितारगंज, अमृत विचार। विकास कार्यों का टेंडर लेने के बाद पांच कंपनियां लापता हो गई हैं। स्थानीय लोगों की लगातार बढ़ती परेशानी और शिकायतों के बाद हरकत में आई नगर पालिका ने इन कंपनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते गुरुवार को पांचों कंपनियों को नोटिस जारी कर जल्द काम शुरू नहीं करने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। पालिका की ओर से नोटिस मिलने के बाद ठेकेदारों में खलबली है।

नगर पालिका परिषद ने बीते दिनों कस्बे के अलग-अलग वार्डों में 55 लाख से अधिक धनराशि से सड़क, नाली व अन्य विकास कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की थी, जिसमें भाग लेने वाली पांच कंपनियों ने वर्कआर्डर जारी होने के बाद जल्द विकास शुरू करने का दावा किया था, मगर कई माह बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया।

इस पर हरकत में आए पालिका अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों के अनुसार इन कंपनियों में किसी को दूसरी तो किसी को तीसरी बार नोटिस जारी किया गया है। अब इनकी ओर से जल्द काम शुरू नहीं करने पर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जा सकती है।

इन कंपनियों को जारी किया नोटिस
पालिका अधिकारियों के अनुसार काम लेने वाली एजेंसियों में जैन इंटरप्राइजेज, ओम इंटरप्राइजेज, मैसर्स बरकाती कंस्ट्रक्शन, मैसर्स मुकर्रम अली कंस्ट्रक्शन, मैसर्स फिरोज खान कंस्ट्रक्शन शामिल हैं। जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र में विकास कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रथम चरण में कंपनियों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। नोटिस का स्पष्टीकरण नहीं देने पर संबंधित कंपनियों को ब्लैक लिस्ट में डालने की कार्रवाई की जाएगी।

- नौशाद हसीन, ईओ सितारगंज नगर पालिका

सितारगंज: अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने एसडीएम कोर्ट में की शादी, पुलिस बल रहा मौजूद
सितारगंज, अमृत विचार। एसडीएम कोर्ट में नानकमत्ता क्षेत्र के अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एसडीएम कोर्ट में पहुंचकर शादी की। प्रेमी जोड़े ने कुछ महीने पहले तहसील में शादी के लिए आवेदन किया था। तनाव को देखते हुए यहां भारी फोर्स तैनात की गई थी।

नानकमत्ता क्षेत्र के सिख समाज से ताल्लुक रखने वाले युवक और मुस्लिम समुदाय से आने वाली युवती में कुछ समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे इसलिए परिवार वाले राजी नहीं थे। इसके बाद दोनों ने एसडीएम कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद एसडीएम ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आपत्ति मांगी थी।

आपत्ति नहीं आने पर दोनों की शादी को हरी झंडी मिल गई। शुक्रवार को दोनों एसडीएम कार्यालय में शादी करने पहुंचे तो युवती के पिता ने यह कहकर आपत्ति लगाई कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसके अलावा आपत्ति भी निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं थी। इस पर एसडीएम ने आपत्ति खारिज करते हुए शादी को मंजूरी दे दी। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली। तनाव को देखते हुए एसडीएम कार्यालय में पुलिस फोर्स तैनात रही।

सितारगंज: 10 वर्ष पूर्व साथी की हत्या करने वाला यूपी का कुख्यात गिरफ्तार
सितारगंज, अमृत विचार। साथी की हत्या कर उसके शव का अपने ही नाम से पंचायतनामा करवाकर स्वयं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर, दस वर्ष से जिंदा घूम रहे कुख्यात अपराधी एवं षड्यंत्र में शामिल उसके भाई को, कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किया।

कोतवाली परिसर में एसएसपी मंजूनाथ टीसी एवं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने वारदात का अनावरण करते हुए कहा कि 29 जुलाई 2015 को अभियुक्त मुकेश यादव अपने ही गांव के रहने वाले मनिंदर की, सितारगंज क्षेत्र में हत्या कर शव को वाहन से बूरी तरह से कुचलवा दिया था। हत्या को दुर्घटना का रूप देकर, पहचान मिटाने के लिए, षड्यंत्र में अभियुक्त ने अपने परिजनों को भी शामिल कर लिया।

शव को अपनी पहचान देने के लिए उसके कपड़ों में, अपना नंबर,आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रख दी। घटना की जानकारी के बाद परिजनो से भी खुद के रूप में शव की पहचान कराई। अभियुक्त मुकेश यादव पर उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे थे, उस पर गैंगस्टर की कार्यवाही भी हुई थी। इन मुकदमो से बचने के लिए, अभियुक्त द्वारा यह षड्यंत्र रचा गया। आरोपी ने बाद में अपने आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों में अपना नाम, मुकेश यादव दर्ज कराकर जिला शाहजहांपुर में रह रहा था।

पुलिस ने जांच के पश्चात मुकेश यादव, धर्मपाल, भीकम सिंह, सुधा और संगीता निवासी मुंडा पांडे उत्तर प्रदेश, पप्पू पुत्र कृष्णपाल निवासी लालपुर पट्टी खुर्द रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुकेश यादव को शाहजहांपुर एवं उसके भाई धर्मपाल को, किच्छा रोड लालकुआं शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में अभियुक्त मुकेश यादव ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में, होमगार्ड के रूप में वर्ष 1999 में तैनात थे।

उसकी ड्यूटी मुरादाबाद के थानों में ही रहती थी। उसके खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद वह छोटे-मोटे अपराध करने लगा था। धीरे-धीरे उसने अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बना ली थी। मुकेश के खिलाफ मुरादाबाद में कई मुकदमे पंजीकृत हो गए थे, इन मुकदमों से बचने के लिए मुकेश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर, मनिंदर की हत्या की योजना बनाई एवं मनिंदर को मार कर उसके शव को अपनी पहचान दे दी।

करने लगा था प्रॉपर्टी का काम

जानकारी के अनुसार खुद को मृत साबित करने के बाद आरोपी मुकेश यादव ने मिलीभगत कर, अपने नाम लाखों रुपए बीमा के हासिल कर लिए, साथ ही उस पर दर्ज मुकदमे भी खत्म हो गए। इसके बाद वह शाहजहांपुर के थाना रोजा के मठिया कॉलोनी में, मुकेश यादव के नाम से रहने लगा, इस दौरान उसने अपनी प्रॉपर्टी और खुद के फर्जी कागज बना लिया और यहां पर प्रॉपर्टी का काम करने लगा।

एसएसपी ने की पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा

घटना का त्वरित रूप से अनावरण करने वाली सितारगंज कोतवाली के पुलिस टीम को, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने ढाई हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा कर टीम की जमकर सराहना की। पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक कविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, उप निरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह दानू, राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह बोरा, विवेक कुमार, गिरीश चंद्र, भारत भूषण, मनोज जोशी, भूपेंद्र सिंह, दीप्ति कार्की एवं भूपेंद्र आर्य शामिल थे।