हाथरस - Amrit Vichar

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा : मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, किसान की मौत
हाथरस। अलीगढ़ जिले में इगलास कोतवली क्षेत्र के कैमाबली गांव में बृहस्पतिवार को मधुमक्खियों के हमले में एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कैमाबली गांव में किसान मनोहर लाल (55) दोपहर अपने खेत में परिवार के लोगों के साथ काम कर रहे थे तभी एक पेड़ से मधुमक्खियां के एक झुंड ने उनपर हमला बोल दिया।

पुलिस के अनुसार लोगों ने जैसे-तैसे मनोहर लाल के ऊपर से मधुमक्खियां के झुंड को हटाया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गए। पुलिस के मुताबिक परिजन उन्हें हाथरस के जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

अस्पताल के डॉक्टर राहुल चौधरी ने बताया कि किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोला था तथा उन्हें यहां मृत अवस्था में ही लाया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें :

यूपी में संचारी रोग अभियान की शुरुआत: उप मुख्यमंत्री की अपील, कहा- सफाई रखें, जमा न होने दें कूलर-गमलों में पानी

हाथरस भगदड़ केस : कोर्ट में हुई पुलिस अधिकारी की गवाही, 27 मार्च को अगली सुनवाई
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दो जुलाई 2024 को मची भगदड़ से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह की गवाही दर्ज की गई। अदालत ने गवाही दर्ज करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च के लिए निर्धारित कर दी। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

आरोपी पक्ष के वकील मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया कि इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दाखिल आरोप पत्र पर जिला न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाबा के सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया है और हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुंढीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह की गवाही हुई और अब मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के मुगलगढ़ी और फुलरई गांव के बीच हुए भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली: अब 13 अप्रैल को अगली हियरिंग, छुट्टी की वजह से बढ़ाई है डेट
हाथरस। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हाथरस में दर्ज मानहानि मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण में दोषमुक्त हो चुके युवकों को आरोपी बताने के मामले में न्यायाधीश दीपकनाथ सरस्वती की एमपी, एमएलए अदालत में यह वाद दायर किया गया है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत के आज छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। उधर राहुल गांधी के वकीलों ने इस मामले में आपत्ति पत्र दाखिल किया है।

राहुल गांधी की ओर से पैरवी करने आए अधिवक्ता आलोक चंद्रा ने बताया है कि सोमवार को उन्होंने आपत्ति दाखिल की है, जिसकी प्रति वादी पक्ष के अधिवक्ता को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। सांसद-विधायक अदालत में दाखिल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'हाथरस सामूहिक बलात्कार' मामले में आरोपियों के रूप में तीन युवकों का जिक्र करके मानहानिकारक टिप्पणी की, जबकि उन्हें बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया गया था।

वर्ष 2020 के हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले में बरी किए गए रवि, राम कुमार उर्फ रामू और लवकुश ने गांधी के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे। गांधी ने 12 दिसंबर, 2024 को बुलगढ़ी गांव में कथित तौर पर कहा था, ''आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पीड़िता का परिवार घर के अंदर बंद है।''

प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया था कि यह टिप्पणी उन युवकों के लिए 'मानहानिकारक और अपमानजनक' थीं, जिन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने ढाई साल जेल में बिताने के बाद बरी कर दिया था। पुंढीर ने कहा, ''राहुल गांधी को डेढ़ करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति का कानूनी नोटिस भेजा गया था। तीनों बरी किए गए लोगों के लिए 50-50 लाख रुपये की मांग की गई थी।'' सितंबर 2020 में हाथरस की एक दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें  :

बाराबंकी में सड़क हादसा : कल्याणी नदी में गिरी बोलेरो, युवक की हालत गंभीर ; चालक की मौत

यूजीसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश लोकतंत्र की जीत : अलंकार अग्निहोत्री
एटा/हाथरस। सरकार की नीतियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में हाल ही में इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा यूजीसी मामले में अपनाए गए रुख का स्वागत करते हुए इसे ''लोकतंत्र और राष्ट्र की आत्मा की जीत'' करार दिया।

अग्निहोत्री ने सरकार की नीतियों और यूजीसी के नए नियमों का विरोध करते हुए गत सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अग्निहोत्री ने हाथरस में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन लोकतंत्र और राष्ट्र की आत्मा की जीत का प्रतीक है। यह जीत न्यायपालिका के माध्यम से मिली है।

उच्चतम न्यायालय ने यूजीसी के हालिया नियमों के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी। इन याचिकाओं में दलील दी गई थी कि आयोग ने जाति-आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई है और कुछ श्रेणियों को संस्थागत संरक्षण से बाहर रखा है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने विनियमन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र और यूजीसी को नोटिस जारी किए।

उधर, अग्निहोत्री ने एटा के शहीद पार्क इलाके में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनके फैसले सिद्धांतों पर आधारित थे, न कि व्यक्तिगत विचारों पर। अग्निहोत्री ने दावा किया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की तैयारी चल रही है मगर वह जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।
अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान पुलिस से हुए विवाद के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ किया गया दुर्व्यवहार सनातनधर्मियों का गंभीर अपमान है। घटना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या ऐसा व्यवहार सामाजिक रूप से स्वीकार्य होगा।

विवाद के घेरे में आए यूजीसी के नए नियमों का जिक्र करते हुए अग्निहोत्री ने उन्हें भेदभावपूर्ण बताया और कहा कि इन नियमों के तहत तो सामान्य श्रेणी के लोग पहले ही अपराधी ठहरा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सांसदों को कानूनी प्रावधानों का बुनियादी ज्ञान नहीं है। अग्निहोत्री ने दावा किया कि संसद और राज्य विधानसभाओं में अक्सर पर्याप्त बहस के बिना कानून पारित किए जाते हैं।

उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को एक ''कॉर्पोरेट इकाई'' की तरह काम करने वाला दल बताया और सभी समुदायों के लोगों से कानून के खिलाफ एकजुट होने और अपने प्रतिनिधियों से जवाब मांगने की अपील की। अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल में शामिल होने या कोई पार्टी बनाने का इरादा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ब्राह्मण और सामान्य श्रेणी के संगठनों ने समर्थन दिया है।

हाथरस में झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग, 10 बकरियों की मौत
हाथरस। हाथरस जिले के गांव बिसावर के मुकुंदपुर मोहल्ले में एक झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग और उनकी 10 बकरियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘ बनी सिंह (70) रात में चूल्हे में आग जलाकर ताप रहे थे, इस बीच उन्हें नींद आ गई और इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। इस आग में बनी सिंह और उनकी 10 बकरियां जल गई।’’ मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। पाठक ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की सूचना रात करीब दो बजे मिली थी। मामले की जांच की जा रही है

हाथरस में बोले ब्रजेश पाठक- आत्महत्या करने वाले BLO के परिजन के साथ खड़ी है सरकार
हाथरस। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में लगे कुछ बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के कथित रूप से उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या किये जाने पर कहा कि सरकार उनके परिजन के साथ खड़ी है और उनकी पूरी मदद करेगी। बीएलओ का मानसिक उत्पीड़न किए जाने के सवाल पर पाठक ने कहा कि अगर कोई विशेष शिकायत है तो उसकी जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री दिवंगत रामवीर उपाध्याय के पिता के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास पर आये थे। इस मौके पर पाठक ने संवाददाताओं से बातचीत में हाल में एसआईआर के काम में लगे कुछ बीएलओ द्वारा कथित रूप से काम के बोझ से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने के सवाल पर कहा की निर्वाचन आयोग इस मसले पर काम कर रहा है और सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। कुछ उच्च अधिकारियों द्वारा एसआईआर को लेकर अपने अधीनस्थ बीएलओ का मानसिक उत्पीड़न किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "यदि कोई विशेष शिकायत है तो उसकी जांच होगी। कड़ी कार्रवाई भी होगी।"

उत्तर प्रदेश के गोंडा समेत कई जिलों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे कुछ बीएलओ द्वारा कथित तौर पर काम के बोझ से त्रस्त होकर आत्महत्या किए जाने की खबरें आई हैं। उप मुख्यमंत्री पाठक ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एसआईआर पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं की पांच साल की जो मेहनत होती है, उसका परिणाम बूथ पर भाजपा के पक्ष में जोरदार मतदान के रूप में देखने को मिले, इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सब लोग ताकत व लगन के साथ मतदाता सूची बनवाने में निष्पक्षता व पारदर्शितापूर्ण मदद करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के साथ खड़े रहें।" पाठक ने कहा कि अगर बूथ स्तर पर संगठन सशक्त नहीं होगा तो “हमारी सारी मेहनत बेकार जाएगी।”

हाथरस में SIR के काम में लगे बीएलओ की मौत : घर पर चाय पीतें समय आया चक्कर, परिजनों का आरोप-काम के दवाब से टेंशन
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की मंगलवार सुबह अपने आवास पर बेहोश होकर गिर जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मृतक कमलकांत शर्मा (40) सिकंदराराऊ के ब्राह्मणपुरी मोहल्ले के निवासी थे और कम्पोजिट विद्यालय नवली लालपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे तथा बीएलओ का कार्यभार भी संभाल रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ के परिवार का आरोप है कि वह काम से संबंधित गंभीर तनाव में थे। बीएलओ के परिजनों के अनुसार, घर की ऊपरी मंजिल से नीचे आकर चाय पीते समय उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े। अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कमलकांत शर्मा के पुत्र विनायक ने बताया कि उनके पिता बीएलओ ड्यूटी से संबंधित कार्यभार के कारण कई दिनों से परेशान थे। विनायक ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे वह चाय पीने नीचे आए और अचानक बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।’’

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। बीएलओ की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन शर्मा की पत्नी को नौकरी देने पर विचार करेगा। जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘वह एक ईमानदार कर्मचारी थे और अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से पालन करते थे।

ये भी पढ़े :

माघ मेले के लिये संगम तट पर गंगा पूजन, वैदिक मंत्रोचार के साथ दुग्ध अभिषेक कर सफल आयोजन की कामना

हाथरस : शादी का दबाव बनाने पर 60 वर्षीय प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार
हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में कथित रूप से शादी का दबाव बनाने पर अपनी 60 वर्षीय प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि गत 14 नवंबर को चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शव की शिनाख्त और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया था और बाद में उसकी पहचान जोशीना (60) नामक महिला के रूप में हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने करीब पांच जिलों के एक हजार सीसीटवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की तो आगरा के ताजगंज निवासी इमरान (45) नामक व्यक्ति पर संदेह हुआ।

उनके मुताबिक, पुलिस ने उसे आज हाथरस में हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर मृतका का फोन भी बरामद कर लिया। सिन्हा ने बताया कि इमरान ने कोलकाता की रहने वाली जोशीना की बेटी मुमताज की शादी आगरा निवासी सत्तार के साथ कराई थी और इमरान की ससुराल भी पश्चिम बंगाल में जोशीना के ससुराल के पास ही थी इसीलिए अभियुक्त इमरान और जोशीना एक दूसरे से मिलते जुलते रहे थे, जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।

उन्होंने बताया कि सत्तार और मुमताज की बेटी की 10 नवंबर को शादी थी, जिसमें जोशीना भी कोलकाता से आई थी। अधिकारी के मुताबिक, जोशीना इमरान के घर जाकर उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और इमरान अपनी बीवी बच्चों के रहते दूसरी शादी नहीं करना चाहता था।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इमरान ने पूछताछ में बताया कि वह 13 नवंबर को सत्तार के घर से जोशीना को कोलकाता ले जाने के बहाने आगरा से बस से निकला था, मगर वह पश्चिम बंगाल न जाकर आगरा जाने के लिये सोहराब गेट डिपो की बस में सवार हो गये और रास्ते में दोनों हाथरस में नगला भुस तिराहे पर उतर गये थे।

उन्होंने बताया कि इमरान ने जोशीना से छुटकारा पाने के लिए उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और वहां से भाग गया। सिन्हा ने बताया कि हत्या किसी और ने की है यह दिखाने के लिए इमरान ने उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त कर दिये थे।

Khadi Festival-2025: महात्मा गांधी का स्वावलंबन फिर से बन रहा राष्ट्रीय शान...बोले राकेश सचान, राज्य स्तरीय उत्कृष्ट इकाइयों में मेरठ का मिला प्रथम पुरस्कार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग तथा हथकरघा मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि "खादी महात्मा गांधी के स्वावलंबन के विचार से जुड़ी है और आज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खादी पुनः राष्ट्रीय पहचान की शान बन रही है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खादी प्रदर्शनियों का आयोजन कर ग्रामीण उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।"

राकेश सचान ने शुक्रवार को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमतीनगर में शुक्रवार को 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर आयोजन की शुरुआत की। महोत्सव में प्रदेशभर से आए 160 से अधिक उद्यमियों द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग से निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वर्तमान में 3,90,000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2025 में 66,640 युवाओं को टूलकिट देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। दोना-मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स और विद्युत चालित चाक जैसे उपकरण ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने कहा कि आधुनिक डिजाइन, फैशन शो और निफ्ट जैसी संस्थाओं की सहभागिता से खादी युवाओं की पसंद बन रही है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खादी उत्पादों को राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे कारीगरों की आय में वृद्धि हो रही है।

कार्यक्रम में चयनित उद्यमियों व लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय उत्कृष्ट इकाइयों के रूप में मेरठ के दीपक कुमार को प्रथम पुरस्कार (40,000), गोण्डा की ममता को द्वितीय पुरस्कार (30,000) तथा हाथरस के संजय सिंह को तृतीय पुरस्कार (20,000) प्रदान किए गए। इसके अलावा चयनित लाभार्थियों को दोना-मेकिंग मशीन, पॉपकॉर्न मशीन, हनी बॉक्स और विद्युत चालित चाक वितरित किए गए। लखनऊ वासियों से अपील की गई कि वे अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर खादी उत्पादों की खरीदारी कर ग्रामीण कारीगरों को प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हाथरस भगदड़ मामले में 27 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, हादसे में 121 लोगों की हुई थी मौत
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पिछले साल दो जुलाई को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ के मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिकंदराराऊ कोतवली क्षेत्र के मुगलगढ़ी व फुलरई गांव के बीच कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।

आरोपी पक्ष के वकील मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि आज (बृहस्पतिवार को) अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अदालत संख्या (एक) महेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में उस समय वहां तैनात दरोगा नीलेश यादव के बयान दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

पुंडीर ने बताया कि अगली तारीख पर किसी और पुलिसकर्मी के बयान दर्ज होंगे। मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के आरोपपत्र पर जिला न्यायालय में सुनवाई पूरी हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में बाबा के सेवादार देवप्रकाश मधुकर सहित 11 लोगों आरोपी बनाया है और हादसे के लिए जिम्मेदार माना है। सभी 11 आरोपी जमानत पर हैं। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पन्नों का आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था।

ये भी पढ़े :

बाहर किये जाएंगे बांग्लादेशी और रोहिंग्या... SIR से होगी शहर में अवैध तरीके से बसे लोगों की पहचान, झुग्गियां डालकर रह रहे कई संदिग्ध

ननद की शादी के लिए रखे 50 लाख के गहने भाभी ने किये चोरी... मायके भेजे, पुलिस ने कार्रवाई कर किये बरामद
हाथरस। हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ननद से मनमुटाव के कारण, उसकी शादी के लिए रखे गए करीब 50 लाख रुपए के गहने चोरी करके अपने मायके भेज दिये। पुलिस ने जेवर बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है।

उसने बताया कि शादी में बहन को देने के लिए सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात घर में रखे थे लेकिन वे 23 एवं 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अकरम के घर से गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक, अकरम ने 24 अक्टूबर को कोतवाली में इस सिलसिले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना की जांच के आदेश दिये थे।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह पता लगा कि अकरम की पत्नी का अपनी ननद से मनमुटाव था जिसकी वजह से वह नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं और इसी वजह से उसने गहने चोरी करके अपने मायके में रखवा दिए थे। उसने बताया कि अकरम ने शक होने पर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने जेवर बरामद कर लिये। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना हाथरस गेट पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े :

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा : बनारस स्टेशन को देंगे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, भव्य स्वागत में जुटी भाजपा

हाथरस : मंदिर में प्रसाद खाने से महिला की मौत, बच्चों समेत दर्जनभर लोग बीमार
हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव में कथित तौर पर मंदिर पर चढ़ाए गए प्रसाद को खाने से एक महिला की मौत हो गई और बच्चों समेत करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने त्योहारों के बीच माधुरी गांव के किनारे स्थित एक देवी मंदिर में मिठाइयों के कई डिब्बे रखे थे। 23 अक्टूबर की रात को, भक्तों ने प्रसाद के रूप में मिठाइयां आपस में बांटीं। इसे खाने के तुरंत बाद, लगभग 12 से 15 लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों में से एक मुन्नी देवी (55) की शनिवार सुबह मौत हो गई।

अन्य प्रभावित व्यक्तियों को इलाज के लिए आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज और सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। कुछ को उनकी गंभीर हालत के कारण रेफर किया गया है। सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे एन अस्थाना ने बताया कि माधुरी गांव में मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया गया था।

अस्थाना ने बताया कि संभवतः खराब प्रसाद के कारण खाद्य विषाक्तता होने से ग्रामीण बीमार पड़ गए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मंदिर में चढ़ाई गई मिठाइयां खराब हो गई थीं, जिससे खाद्य विषाक्तता हुई और एक महिला की मौत हो गई तथा लगभग एक दर्जन अन्य का इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।