बांदा - Amrit Vichar

बांदा में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किए नए आदेश
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

जिलाधिकारी के अनुसार, स्थानांतरण सूची में पूर्व से तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। साथ ही, जिले में नवागत डिप्टी कलेक्टर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, नवीन कुमार को उपजिलाधिकारी बांदा सदर, भूपेंद्र सिंह को पैलानी तथा शैलेंद्र कुमार मिश्र को अतर्रा तहसील का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रीति तिवारी को राजस्व, पूनम गौतम को न्यायिक सदर एवं परगना मजिस्ट्रेट, पैलानी, जबकि अंकित वर्मा को उपजिलाधिकारी न्यायिक का कार्यभार सौंपा गया है।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

ये भी पढ़ें :

3 अगस्त से शुरू होगी यूपी विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरेंगे विपक्षी दल

UP Weather Update: यूपी में मानसून हुआ एक्टिव, 22 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिखेगा असर

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसी मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा और बारिश का दायरा तेजी से बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।

इन जिलों में दर्ज हुई बारिश

बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं—

लखीमपुर खीरी: 62.4 मिमी

महराजगंज: 32 मिमी

बाराबंकी: 28 मिमी

आगरा: 22.6 मिमी

लखनऊ: 18 मिमी

बुंदेलखंड में गर्मी का असर बरकरार

जहां प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी, वहीं बुंदेलखंड के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहा।

बांदा: 39.2°C

फतेहपुर: 38.6°C

झांसी: 38.4°C

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे तापमान में कमी आएगी।

चित्रकूट मंडी घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई: 8 करोड़ के गबन मामले में दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार
चित्रकूट/बांदा। कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी स्थल निर्माण में करीब 8 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी परिषद बांदा के तत्कालीन उपनिदेशक (निर्माण) अशोक कुमार और तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी सतीश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को विशेष न्यायालय, बांदा में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। तकनीकी सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर गठित टीमों ने अशोक कुमार को लखनऊ के मानकनगर स्थित उनके आवास से तथा वर्तमान में अमेठी में तैनात सतीश कुमार यादव को गोंडा स्थित मंडी परिषद कार्यालय से गिरफ्तार किया।

2014 में शुरू हुआ था मंडी निर्माण कार्य

जांच के अनुसार वर्ष 2014 में कर्वी में विशिष्ट मंडी स्थल के निर्माण का ठेका गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था ग्लेयर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया गया था। आरोप है कि मंडी परिषद के अधिकारियों ने कंपनी के साथ मिलीभगत कर निर्माण कार्य का फर्जी मूल्यांकन कराया और नियमों की अनदेखी करते हुए बिना मानक के कार्य अथवा अधूरे निर्माण के बावजूद करीब आठ करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।

2019 में दर्ज हुई थी एफआईआर

मामले का खुलासा होने के बाद वर्ष 2019 में कोतवाली नगर, चित्रकूट में आईपीसी की धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 22 जून 2021 को इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी थी।

दस्तावेज और ऑडिट में मिले साक्ष्य

ईओडब्ल्यू ने विवेचना के दौरान सरकारी अभिलेखों, वित्तीय लेन-देन के ऑडिट, तकनीकी परीक्षण और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों अधिकारियों की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक अनुमति लेकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्यदायी संस्था के संचालकों समेत अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Kannauj News: कन्नौज के सरकारी स्कूल में कथित आपत्तिजनक वीडियो से हड़कंप, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित, जांच जारी

बांदा में बोले सीएम योगी, सपा ने युवाओं को तमंचे दिए, हम दे रहे डिफेंस कॉरिडोर
बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर सनातन परंपराओं का अपमान करने और प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों के विकास का विरोध करने का गंभीर आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को अक्षुण्ण रखने और उसे बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2075130688668586446?s=20

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्रों को 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने पहुंचे थे। इन परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कैशलेस मेडिकल कार्ड, चाबियां और टूल किट वितरित किए और फिर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

"सपा को कब्रिस्तान से प्यार, इसलिए धामों का विरोध"

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने हिंदू परंपराओं और सनातन धर्म को अपमानित करना तथा उसे कोसना ही अपना 'एकमात्र ध्येय' बना लिया है। ये दल नहीं चाहते कि भारत एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बने।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2075107677269893145?s=20

विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस को अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर अच्छा नहीं लगता, उन्हें काशी में काशी विश्वनाथ धाम अच्छा नहीं लगता, उन्हें मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का भव्य धाम और चित्रकूट धाम के सौंदर्यीकरण के लिए किए जाने वाले प्रयास भी अच्छे नहीं लगते।"

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासनकाल में विरासत के संरक्षण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा मिलने वाले धन को कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने के लिए खर्च कर दिया जाता था। आदित्यनाथ ने कहा, "सपा को कब्रिस्तान से प्यार है, इसलिए वह राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य और चित्रकूट धाम के विकास का विरोध करते हैं।" उन्होंने जोर दिया कि विरासत और विकास दोनों एक साथ चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

"सपा-कांग्रेस ने बुंदेलखंड को डकैत दिए, हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे"

बुंदेलखंड के अतीत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरा और कहा,

"याद करिए, सपा और कांग्रेस के लोगों ने बुंदेलखंड को डकैत दिए थे। नौजवानों को नौकरी तो नहीं दी, लेकिन उनके हाथ में तमंचे पकड़ा दिए थे।"

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अब बुंदेलखंड को 'रक्षा विनिर्माण गलियारे' (डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) का एक प्रमुख केंद्र बना रही है। इस गलियारे के माध्यम से सरकार ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें बना रही है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारत जब एक बार वह मिसाइल अपने दुश्मन पर दागता है, तो पाकिस्तान भी 'बाप-बाप' करके चिल्लाता दिखाई देता है।

बबेरू के सपा विधायक पर तंज

मुख्यमंत्री ने बांदा जिले के बबेरू से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव पर भी सीधा तंज कसा। उन्होंने कहा कि बांदा जिले में भाजपा के विधायक तो लगातार विकास कार्यों में गहरी रुचि लेते हैं, लेकिन बबेरू क्षेत्र आज उदास है क्योंकि वहां पर समाजवादी पार्टी के विधायक को विकास में कोई रुचि नहीं है। उनका विकास तो केवल जमीनों पर अवैध कब्जा करना है।

ये भी पढ़ें :

सीएम योगी का अयोध्या-बस्ती दौरा कल, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास; जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था

महिलाओं के लिए 10 बड़े सरकारी फायदे: LPG से लेकर बिजनेस लोन और मुफ्त कानूनी मदद तक, जानिए किन योजनाओं का मिल सकता है लाभ
डिजिटल डेस्क। केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में अनेक पात्र महिलाएं इनका लाभ नहीं ले पातीं। यहां जानिए महिलाओं से जुड़ी 10 प्रमुख सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में, जिनका लाभ संबंधित पात्रता और नियमों के अनुसार लिया जा सकता है।

1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

इस योजना का उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों की महिलाओं को धुएं वाले पारंपरिक चूल्हों से राहत दिलाना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार समय-समय पर निर्धारित नीति के अनुसार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी भी प्रदान कर सकती है।

2. सुकन्या समृद्धि योजना

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह एक लोकप्रिय बचत योजना है। माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम से खाता खुलवा सकते हैं। इसमें सरकार द्वारा तय ब्याज दर के अनुसार बचत बढ़ती है और भविष्य में उच्च शिक्षा या विवाह के लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है।

3. स्वयं सहायता समूह (SHG)

स्वयं सहायता समूह महिलाओं को बचत, बैंकिंग और स्वरोजगार से जोड़ने का माध्यम है। इसके जरिए महिलाएं कम ब्याज पर ऋण लेने के साथ सिलाई, डेयरी, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य छोटे व्यवसायों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।

4. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

जो महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं या मौजूदा कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं, वे पात्रता के अनुसार मुद्रा योजना के तहत बैंक से ऋण के लिए आवेदन कर सकती हैं। ऋण स्वीकृति बैंक की प्रक्रिया और पात्रता पर निर्भर करती है।

5. मातृत्व लाभ (Maternity Benefit)

संगठित क्षेत्र में कार्यरत पात्र महिलाओं को मातृत्व लाभ कानून के तहत प्रसूति अवकाश और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं। इसका उद्देश्य मां और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

6. कार्यस्थल पर सुरक्षा (POSH Act)

कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा देने के लिए POSH कानून लागू है। इसके तहत संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) गठित की जाती है, जहां महिला शिकायत दर्ज करा सकती है।

7. जनधन खाता और DBT

यदि कोई महिला किसी सरकारी योजना की पात्र लाभार्थी है, तो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सहायता राशि सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जा सकती है। इसके लिए बैंक खाता और आवश्यक दस्तावेज अद्यतन होना जरूरी है।

8. कौशल विकास कार्यक्रम

सरकार विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

9. राज्य सरकारों की महिला कल्याण योजनाएं

विभिन्न राज्यों में महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं संचालित की जाती हैं। इनमें आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। इनके नियम और पात्रता राज्यवार अलग होते हैं।

10. मुफ्त कानूनी सहायता

Legal Services Authorities Act के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता मिल सकती है। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद या अन्य मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) से सहायता ली जा सकती है।

भ्रामक दावों से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर महिलाओं के खातों में पैसे भेजने या नई सरकारी योजनाओं के नाम पर कई भ्रामक दावे वायरल होते रहते हैं। किसी भी योजना का लाभ लेने से पहले उसकी जानकारी केवल सरकारी वेबसाइट, संबंधित विभाग, जन सेवा केंद्र या अधिकृत पोर्टल से ही सत्यापित करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते या आधार से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़ेंः PM Fasal Bima Yojana 2026: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज की स्टेप वाइज डिटेल

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर में चढ़ावे से लेकर 'ट्रस्ट' तक पर सवाल! करोड़ों के घोटाले ने क्यों हिला दी सबसे बड़ी धार्मिक संस्था? जानिए पूरी टाइमलाइन

UP Weather Update : बारिश की राहत के बाद यूपी में फिर बेहाल करने लगी गर्मी, 26 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम फिर गर्मी पकड़ने लगा है। जोरदार बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी। लेकिन अब बादलों की लुकाछुपी बनी है। प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़, बाकी हिस्सों में उमस भरी गर्मी बेहाल करने लगी है। मौसम विभाग ने भी सात जुलाई तक बारिश के कम आसार जताए हैं।

मानसून की एंट्री पर तराई और पूर्वांचल के क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बहराइच समेत कई जिलों में खूब बारिश देखने को मिली। दो-दिन तक मौसम खुशनुमा रहा। भीषण गर्मी से झुलस रहे आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। लेकिन उसके बाद मानसून ठिठक सा गया है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रेदश से सटे जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी बरसात के आसार बने हैं। लेकिन बाकी क्षेत्रों में फिलहाल एक-दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक आठ जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल के लिए दो दिन अभी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की है।

यहां सताएगी उमस भरी गर्मी

यूपी के सीतापुर, लखीमपुरी खीरी, बहराइच, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती,  सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी,  अयोध्या, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी का दौर रहेगा।

UP Weather Update Today : यूपी में फिर मौसम की लुकाछुपी! दिन में सताएगी गर्मी, रात को बारिश के आसार
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ झमाझम बारिश का जो दौर शुरू हुआ था, फिलहाल के लिए वो ठहर सा गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कम आसार है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललित और आसपास के क्षेत्र में जरूर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में बादल गरजें और बिजली कड़केगी। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे अधिकांश प्रदेशवासियों को रविवार को राहत की संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललित यानी मध्यप्रदेश से सटे इलाके में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।

UP Weather Update Today : आज भी यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ मौसम बदल गया है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश की फुहारें तर करेंगी। मौसम विभाग ने बांदा के साथ सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।

इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। बारिश ने किसानों से लेकर आमजन के चेहरों पर चमक बिखेर दी। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यूपी के रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं।

लखनऊ में भी बूंदाबांदी

लखनऊ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

UP Weather Update Today : लखनऊ में रिमझिम बारिश, यूपी के सभी 75 जिलों में भी आज वर्षा के आसार, आंधी का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश का मौसम बड़ी तेजी के साथ बदल रहा है। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी करीब 18 शहरों में बारिश हो रही है। भोर की बारिश के साथ राजधानी लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। कानपुर, बलिया समेत कई जनपदों में आज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून लखनऊ में प्रवेश कर चुका है। मेरठ, बदायूं, अयोध्या और लखनऊ होकर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में बादलों की गरज के साथ वज्रपात की संभावना भा जताते हुए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के आसार बने हैं।

राजधानी में गिरा पारा

मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर टिका था, वो अब अधिकतम 35 के आसपास है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बहराइच में सबसे अधिक बारिश

बारिश के मामले में बहराइच सबसे आगे है। यूपी में अभी तक बहराइच ही एकमात्र जनपद है, जहां 113 मिमि बारिश हुई है। बिजनौर और ललितपुर में भी ठीक-ठाक बारिश हुई है।

मानसून की दस्तक से राहत

यूपी में मानसून की दस्तक से आमजन से लेकर काश्तकारों तक ने बड़ी राहत महसूस की है। गर्मी जीना मुहाल किए थी। जमीन और आसमान एक जैसे तप रहे थे। हालांकि इस बार मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा है। सोनभद्र, महाराजगंज के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ।

UP Weather Update : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सात दिन झमाझम बारिश के आसार
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वांचल के रास्ते शुरू हुई मानसूनी गतिविधियों से मंगलवार को कानपुर, अयोध्या, सोनभद्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से 6 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 जून से 2 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में छाए बादल।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 59 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश की कमी तेजी से पूरी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अधिक तेज होने के संकेत मिले हैं।

तापमान में आया बदलाव, वज्रपात की चेतावनी

पिछले 24 घंटे में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। बस्ती, बरेली, बाराबंकी और फुरसतगंज में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर में 42.2, अलीगढ़ में 42 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बारिश के बीच हादसों में सात की मौत

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं बस्ती और महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

UP Monsoon Update: यूपी के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे प्रदेश में होगी दस्तक
लखनऊः उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार को मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके पूरे उत्तर प्रदेश में फैलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और लोगों को भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिलने की संभावना है।

आजमगढ़, अयोध्या, बरेली तक पहुंचा मानसून

क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तथा उत्तराखंड के अधिकांश भागों में भी प्रगति की है।

फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा आजमगढ़, अयोध्या, बरेली और देहरादून से होकर गुजर रही है।

अगले 2-3 दिनों में पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार मौसम की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं और अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून उत्तर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों तथा उत्तराखंड के शेष हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ सकता है।

जुलाई के पहले सप्ताह में बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली मौसमी द्रोणी पंजाब से उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से जुलाई के पहले सप्ताह में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बारिश बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और कई दिनों से जारी लू एवं भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

अब तक सामान्य से काफी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 30 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 45.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 108.3 मिमी होती है। यानी यहां अब तक 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 41.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य 78.6 मिमी होती है। यहां वर्षा में 47 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 43.9 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 95.9 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल वर्षा सामान्य से 54 प्रतिशत कम रही है।

किसानों और आम लोगों के लिए राहत की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी और भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।

सामान्य परिस्थितियों में मानसून 18 जून के आसपास गोरखपुर, 23 जून तक लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी, 24 जून तक बरेली एवं झांसी तथा 27 जून तक आगरा और बिजनौर पहुंच जाता है। इस वर्ष इसकी प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन अब इसके तेजी से आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

UP Weather Update : बरेली, पीलीभीत, देवरिया समेत कई जगह झमाझम बारिश, यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदलने लगा है। भीषण गर्मी का दौर छटने वाला है। मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने लगी हैं। मंगलवार को पीलीभीत, देवरिया और ललितपुर जनपद में झमाझम बारिश हो रही है। कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर समेत 26 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत 29 जिलों में आकाशीय बिजली तड़कने का अलर्ट जारी किया है। कुल मिलाकर यूपी में गर्मी से बड़ी राहत मिलने जा रही है।

यूपी के कई हिस्सों में सोमवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया। फिरोजाबाद, एटा, बहराइच क्षेत्र में बारिश हुई। पीलीभीत में रात दो बजे के आसपास से बारिश हो रही है। फिरोजाबाद में आंधी में पेड़ उखड़ने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे दबकर ई-रिक्शा सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

बहराइच-पीलीभीत में मूसलाधार बारिश

बहराइच में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। श्रावस्ती में झमाझम बरसात देखने को मिली। दूसरी तरफ आगरा और अलीगढ़ में तपिश बरकरार रही। इन क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मंगलवार को पीलीभीत में सुबह से ही बारिश हो रही है।

पीलीभीत में झमाझम बारिश से बड़ी राहत। धान की रोपाई में आएगी तेजी। मंगलवार को बारिश के बाद खेतों का नजारा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी आदि जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में बारिश शुरू भी हो गई है और यहां आमजन ने बड़ी राहत महसूस की है।

गर्मी से तप रहा था यूपी

यूपी में भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दिन से लेकर रात तक गर्मी बेहाल किए थी। हर कोई बारिश की उम्मीद लगाए था। मानसून की प्रतीक्षा हो रही थी। अब बारिश के साथ माना जा रहा है कि मानसून भी दस्तक दे रहा है और अगले कुछ दिनों में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

बरेली में झूम के बरसे बादल

झमाझम बारिश से बरेली का मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार तड़के शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे तक जारी रही। दोपहर बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम के बदले मिजाज से आम लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। दिनभर मौसम खुगवार रहा। ठंडी हवा के झोंकों के साथ बरसात होती रही।