देवरिया - Amrit Vichar

होर्मुज से देवरिया पहुंचा शिवानंद का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार शाम उनके पैतृक स्थान लाया गया। शिवानंद चौरसिया की ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हमले में मृत्यु हो गई थी। शिवानंद एक विदेशी शिपिंग कंपनी द्वारा संचालित टैंकर पर इंजन फिटर के रूप में कार्यरत थे। परिवार के सदस्यों और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 10 जून को ओमान तट के पास वाणिज्यि जहाज पर हुए हमले में टैंकर एमटी सेटेबेलो को निशाना बनाया गया था।

मस्कट से सुरौली गांव पहुंचा नाविक शिवानंद का पार्थिव शरीर

शिवानंद के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह मस्कट से एक उड़ान से दिल्ली हवाई अड्डे लाया गया था। बाद में पार्थिव शरीर को एक अन्य उड़ान से गोरखपुर हवाई अड्डे लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से सुरौली गांव पहुंचाया गया। पार्थिव शरीर जैसे ही गांव लाया गया माहौल गमगीन हो गया। शिवानंद के माता-पिता, पत्नी और भाई समेत परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू थे।

परिवार के सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार से एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, एक आश्रित के लिए सरकारी नौकरी और शिवानंद को शहीद का दर्जा देने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और लगभग तीन घंटे तक पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से बाहर नहीं निकालने दिया।

परिवार की मांग पर डीएम ने कराया दूसरा पोस्टमार्टम

गांव में कई पुलिस टीम के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए थे और उन्होंने परिवार के सदस्यों को समझाने की कोशिश की। जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने परिवार का ज्ञापन प्राप्त किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एंबुलेंस के आगे रो पड़े परिजन

अधिकारियों ने बताया कि परिवार रात करीब 9.30 बजे शव को दूसरे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देने पर सहमत हुआ। अंतिम संस्कार आज बृहस्पतिबार को किया जाएगा। टैंकर पर भारतीय चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। 21 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि शिवानंद समेत तीन लापता हो गए। उनके शव 11 जून को बरामद किए गए। स्थानीय सांसद शशांक मणि परिवार के संपर्क में थे और पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर रहे थे।

ये भी पढ़ें  :

कम खर्च में घूमिए अयोध्या, नैमिषारण्य और चित्रकूट, 'Visit My State' के तहत बुकिंग शुरू; जानें रूट और किराया

UP Board का सख्त कदम: 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, फर्जी और निष्क्रिय संस्थानों पर बड़ा प्रहार
लखनऊ/प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने नियमों का पालन न करने वाले 465 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उन संस्थानों के खिलाफ की गई है, जो लंबे समय से केवल कागजों पर संचालित हो रहे थे।

परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन विद्यालयों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से न तो पढ़ाई हो रही थी और न ही कोई छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ। इसी आधार पर इन स्व-वित्तपोषित स्कूलों की मान्यता स्वतः निरस्त मानी गई।

क्या कहते हैं नियम?

यूपी बोर्ड के अनुसार, इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के तहत बने नियमों में यह स्पष्ट प्रावधान है कि यदि किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में लगातार दो वर्षों तक कक्षाएं संचालित नहीं होतीं या छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होते, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त हो जाती है।

हालांकि, यह नियम इंटर के वनटाइम कोर्स, अतिरिक्त विषयों या वैकल्पिक विषयों की मान्यता पर लागू नहीं होता।

प्रयागराज में भी गिरी गाज

सबसे खास बात यह है कि प्रयागराज, जहां यूपी बोर्ड का मुख्यालय स्थित है, वहां भी करीब दो दर्जन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है। इससे यह साफ हो गया है कि कार्रवाई पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के की जा रही है।

किन जिलों के स्कूल हुए प्रभावित?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी सूची में प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों के स्कूल शामिल हैं। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, एटा, मथुरा, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, हरदोई, मुरादाबाद और लखनऊ के कई विद्यालय शामिल हैं।

इनमें से कई स्कूल ऐसे पाए गए जो केवल दस्तावेजों में मौजूद थे, जबकि जमीनी स्तर पर वहां कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं चल रही थी।

हाथरस के ये स्कूल हैं शामिल

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

UP Board का यह फैसला राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और फर्जी या निष्क्रिय संस्थानों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे छात्रों को बेहतर और वास्तविक शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।

यूपी-बिहार बॉर्डर पर अवैध शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश, देवरिया पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तस्कर को किया गिरफ्तार
देवरिया। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक में ड्राइवर केबिन के ऊपर विशेष रूप से बने एक डिब्बे से 'ऑफिसर्स चॉइस' ब्रांड की शराब के लगभग सात दर्जन गत्ते बरामद किए गए।

देवरिया से आ रही ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब बिहार ले जायी जा रही है जिसके आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात जांच शुरू की और देवरिया की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका। अधिकारियों के अनुसार तलाशी करने पर छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई जिसके ट्रक और शराब जब्त कर ली गयी तथा चालक और सहायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

शराब तस्करी नेटवर्क में शामिल आरोपियों पर चला पुलिस का चाबुक

सलेमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के अनूप चौहान और अरुण पासवान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सलेमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें  :

अमेठी में ग्रामीण छात्रों को मिलेगा मुफ्त डिजिटल शिक्षण, 'जैपटिक एआई ऐप' के जरिए पढ़ाई हुई आसान

UP Weather: आज 45°C वाले टॉर्चर से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम? जानें अपने शहर का हाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के चलते राज्य का बड़ा हिस्सा भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है। इस बीच, बुधवार (10 जून 2026) को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान जान लेना बेहद जरूरी है, ताकि आप तपती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से अपना बचाव कर सकें।

पश्चिमी यूपी में पारा 45°C पार, कूलर भी हुए फेल

यूपी के लोग इस समय उमस और भयंकर गर्मी से बेहाल हैं और बेसब्री से मानसून की राह तक रहे हैं। सुबह 8 बजते ही सूरज की तपिश झुलसाने लगती है, जो रात तक गर्म हवाओं के रूप में बरकरार रहती है। आलम यह है कि कई जिलों में कूलर भी ठंडी हवा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

प्रमुख शहरों में बुधवार का संभावित तापमान

* नोएडा/NCR: पारा 44°C तक पहुंचने की आशंका है, जिससे भारी तपिश रहेगी।
* राजधानी लखनऊ: अधिकतम तापमान 42°C के आसपास बने रहने का अनुमान है।
* ताजनगरी आगरा: यहां भी पारा 42°C तक जा सकता है।

राहत या आफत? कुछ इलाकों में 'प्री-मानसून' दस्तक की उम्मीद

भीषण गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि जून के दूसरे हफ्ते में मौसम करवट ले सकता है। बुधवार शाम को राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश (Pre-Monsoon Rain) के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान (10 जून)

<colgroup><col style="width:49.9165%;" /><col style="width:49.9165%;" /></colgroup>

पश्चिमी यूपी

पूर्वी व तराई क्षेत्र

मौसम पूरी तरह शुष्क

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

42°C से 45°C तक तापमान

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी

धूल भरी हवाएं चलने की आशंका

उमस बढ़ने की चेतावनी

आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वी उत्तर प्रदेश: गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ने या बिजली चमकने की संभावना है।

तराई बेल्ट: पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच जैसे तराई के जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यहाँ फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी: हालांकि पूर्वी और तराई इलाकों में होने वाली यह छिटपुट बारिश गर्मी से कोई स्थाई राहत नहीं देगी। हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस (Humidity) का ग्राफ और ऊपर जा सकता है, जो लोगों की बेचैनी बढ़ाएगा।

देवरिया में भी बढ़ेंगी खान सर की मुश्किलें, पैतृक गांव भाटपार रानी में भूमि विवाद पर हंगामा, ग्रामीणों ने रास्ता रोकने का लगाया आरोप
देवरिया। बिहार की राजधानी पटना में हालिया विवादों से चर्चा का केंद्र बिंदु बने शिक्षाविद् एवं कोचिंग संचालक खान सर (फैसल खान) को लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के उनके पैतृक क्षेत्र भाटपार रानी में भी विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों और कुछ पट्टीदारों ने उन पर गांव में विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने तथा भूमि एवं रास्ते से जुड़े विवादों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए हैं।

खान सर के पट्टीदारों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

भाटपार रानी नगर क्षेत्र के डोमडीह वार्ड में रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान सर अथवा उनके परिजनों से जुड़े विवादों के कारण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। डोमडीह वार्ड के सभासद आदित्य सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताए जाने से परियोजना प्रभावित हुई थी। वहीं कुछ स्थानीय निवासियों और खान सर के पट्टीदारों ने रास्ते के विवाद तथा एक दीवार तोड़े जाने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

लंबे समय तक तनाव की स्थिति

स्थानीय निवासी अशोक सिंह ने दावा किया कि क्षेत्र में भूमि खरीद से जुड़े विवाद के बाद रास्ते को लेकर लंबे समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर की बाउंड्री वॉल को भी नुकसान पहुंचाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार खान सर गांव में कम ही आते हैं, हालांकि उन्होंने वहां एक बड़ा आवास बनवाया है।

नाला निर्माण को लेकर बढ़ा तनाव

बताया जाता है कि इसी मकान के सामने से गुजरने वाली सड़क के किनारे नाले के निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस संबंध में खान सर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। उल्लेखनीय है कि ये आरोप स्थानीय स्तर पर लगाए गए हैं और इनकी आधिकारिक अथवा न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में खान सर या उनके प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  :

बलरामपुर : मां पाटेश्वरी के दरबार में सीएम योगी, शक्तिपीठ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, संत-महात्माओं और क्षेत्रीय लोगों से की मुलाकात

UP के जिलों में आंधी-तूफान से भारी तबाही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा; अधिकारियों को दिए आकलन के निर्देश
लखनऊ । उत्तर भारत में भीष्ण गर्मी और हीटवेव के बीच, अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान ने मौसम तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन इस यूपी में कई जगहों पर हादसे भी हुए। जिसको देखते हुए सीएम योगी ने हादसों का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को इस बारिश और तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अति वर्षा, आकाशीय बिजली और आंधी से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएं। बता दें कि यूपी  के कई जिलों में 28 मई रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।  इस दौरान कई जगहों पर खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। यूपी के कई अन्य जिलों में भी यही हाल देखने को मिला।

प्रसिद्ध मां शाकुम्बरी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

यूपी के सहारनपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां शाकुम्बरी देवी शक्तिपीठ क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ से हालात गंभीर हो गए। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में 48 घंटे का हाईअलर्ट घोषित करते हुए श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र स्थित मां शाकुम्बरी देवी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बीती रात करीब ढाई बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई दुकानें, वाहन और अस्थायी ढांचे बाढ़ की चपेट में आ गए।

इस आपदा में एक अज्ञात महिला समेत दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में सावित्री देवी पत्नी चंद्रभान का नाम शामिल है। इसके अलावा तीन श्रद्धालुओं के लापता होने की भी सूचना है, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। थाना मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि बाढ़ के तेज बहाव में दर्जनों वाहन बह गए तथा कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे पूरे क्षेत्र में घंटों तक बिजली व्यवस्था बाधित रही।

जालौन में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई मार्गों पर यातायात बाधित

जालौन में गुरुवार की रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और लगभग 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले की विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, बिजली के खंभे टूट गए और टीनशेड उड़कर दूर जा गिरे। तूफान के चलते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उरई, कालपी, कोंच, माधौगढ़ और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण कई मकानों की दीवारें और टीनशेड गिर गए, जिससे बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तूफान के कारण शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहा। कई जगह सड़क पर बड़े पेड़ गिर जाने से घंटों तक वाहन फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उरई-राठ मार्ग पर हाई टेंशन लाइन का एक विशाल बिजली खंभा अचानक सड़क पर गिर पड़ा। खंभे के साथ बिजली के तार भी सड़क पर फैल गए, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

देवरिया में बारिश से देवरिया में जलजमाव की स्थिति

देवरिया में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम परिवर्तन तथा बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। आज यहां सुबह मेघ गर्जना,तेज हवा और अचानक बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ हैं।शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। देवरिया के कलेक्ट्रेट परिसर और दिवानी कचहरी भारी जल जमाव देखा जा रहा है। अचानक बारिश को देखते हुए वकीलों तथा वादकारियों का समय से कचहरी न पहुंचने के कारण कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने जिला जज और जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजकर अपने अधिनस्थ न्यायालयों में इस स्थिति को देखते हुए सामान्य तिथि लगाने की मांग किया है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि आज किसी वादकारी तथा वकील के न आने पर मुकदमें कोई प्रतिकूल आदेश न पारित करने का निवेदन किया है। आज की बारिश से शहर के कई क्षेत्र जलमग्न दिखाई दे रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि शहरीकरण, अनियोजित निर्माण और अक्सर मानसून से पहले नालों की पर्याप्त सफाई न होने के कारण शहरों में जल-निकासी की व्यवस्था फेल हो जाती है तथा जलवायु परिवर्तन के कारण भी कम समय में अत्यधिक बारिश होने से अचानक जलजमाव जैसी स्थिति बन जाती है।

वाराणसी में आंधी-बारिश के चलते जगह-जगह गिरे पेड़

वाराणसी में शुक्रवार भोर आए तेज आंधी और बारिश ने छावनी क्षेत्र में व्यापक असर डाला। अलग-अलग स्थानों पर लगभग आधा दर्जन पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया।राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। छावनी स्थित लाल चर्च के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा एक टेम्पो ट्रैवलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चर्च की दीवार को भी हल्का नुकसान पहुंचा। इसी प्रकार मिंट हाउस स्टेशन मार्ग पर भी एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही छावनी प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ हटवाकर बाधित मार्ग को बहाल कराया। इसके अलावा 39 जीटीसी के गेट नंबर-6 के समीप भी एक पेड़ गिरने की सूचना मिली। आंधी-बारिश के कारण छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में पेड़ गिरने से लोगों को देर रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने रात में ही राहत एवं सफाई कार्य शुरू कर दिए। इसके साथ ही बीएचयू ट्रामा सेंटर के सामने, गोदौलिया, बीरदोपुर, महमूरगंज सहित कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई।

कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी

बता दें कि कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, इटावा, औरैया, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 31 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

आंधी-बारिश के बीच  कौशाम्बी में ढहा कच्चा मकान

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिलेभर में बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए, टहनियां टूटकर उड़ गईं तथा कई स्थानों पर छप्पर और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आंधी के कारण आम और महुआ की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दूनी तिवारी का पुरवा गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक कच्चे मकान पर नीम का हरा पेड़ गिर गया, जिससे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।

मां और दो मासूम बच्चों की मौत

हादसे में मलबे में दबकर मां समेत दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार मध्य रात्रि के बाद हुआ। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय माया देवी, उसके चार वर्षीय पुत्र अनुभव और तीन वर्षीय पुत्री श्वेता के रूप में हुई है। वहीं पांच वर्षीय पुत्र अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आंधी के चलते जिले में 25 प्रतिशत से अधिक आम के फल पेड़ों से टूटकर गिर गए, जबकि महुआ की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें  :

मऊ दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बेटियां सुरक्षित-व्यापारी बेखौफ, मिट्टी में मिल गए माफिया... सीएम योगी फिर बोले- छेड़छाड़ करने पर यमराज का टिकट
लखनऊ/देवरिया, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि हर जिले में माफिया सक्रिय थे। त्योहारों पर उपद्रव, गरीबों की जमीनों पर कब्जा, बेटियों और व्यापारियों में भय का माहौल था। आज बेटियां सुरक्षित हैं और व्यापारी बेखौफ। कोई भी गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता क्योंकि माफिया मिट्टी में मिल गए। योगी ने चेताया कि यदि कोई शोहदा छेड़छाड़ का दुस्साहस करेगा तो यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार बैठे हैं।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को देवरिया में 655 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने को बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि यह सरकार समस्याओं को टालने वाली नहीं, बल्कि समाधान देने वाली सरकार है। हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है।

“वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया” की जगह “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” ने ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अब विकास की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया की जनता ने 2022 चुनाव में भाजपा को सातों विधानसभा सीटें जिताकर बड़ा समर्थन दिया।

इसलिए सरकार देवरिया की किसी भी विकास परियोजना को रुकने नहीं देगी। उन्होंने पूर्व सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तब मोहन सिंह सेतु के लिए केवल “टोकन मनी” दी गई थी, जबकि अब सरकार समयबद्ध तरीके से पुल निर्माण पूरा कराएगी और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद शशांक मणि, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, विधायक दीपक कुमार मिश्र "शाका", विधायक जय प्रकाश निषाद, डॉ रतनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का हुआ पुनर्जागरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों व माफियाओं से होती थी, लेकिन आज पूरे देश में यूपी का नाम सम्मान व गर्व के साथ लिया जाता है। यूपी विरासत और विकास, दोनों का संगम बन चुका है। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, नैमिषारण्य, विंध्यधाम, प्रयागराज और कुशीनगर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का पुनर्जागरण हुआ है।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से लिंक होगा देवरिया

देवरिया फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है। यहां से गोरखपुर पहुंचने का समय घट गया है। देवरिया से बलिया तक सड़क परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। देवरिया-कसया फोर लेन मार्ग और बाईपास बनने से न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि यह नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी का बड़ा हिस्सा बनेगा। यह मार्ग देवरिया को मऊ, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, वाराणसी व लखनऊ से जोड़ेगा और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी लिंक होगा। इससे पूर्वांचल की कनेक्टिविटी नई ऊंचाई पर पहुंचेगी।

पहले यूपी की पहचान ''एक जिला एक माफिया'' के रूप में होती थी.... देवारिया में सपा पर बरसे सीएम योगी, दी करोड़ों की सौगात
देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान "एक जिला एक उत्पाद", सुशासन, कानून के राज और तेजी से विकसित हो रहे राज्य के रूप में बन रही है, जबकि पहले प्रदेश की पहचान गुंडाराज और माफियाराज से होती थी। सीएम योगी शुक्रवार को देवरिया शहर से सटे पोखरभिंडा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने 655 करोड़ 45 लाख रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देवरिया की जनता ने भाजपा को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर विजय दिलाई थी और सरकार ने भी जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित विकास योजनाओं को स्वीकृति देकर विकास कार्यों को गति देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी शासनकाल में प्रदेश की पहचान "एक जिला, एक गुंडा और माफिया" के रूप में होती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश "एक जिला, एक प्रोडक्ट", सुशासन और कानून व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के एक वोट की ताकत से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना, जबकि मथुरा, काशी, विंध्यवासिनी धाम और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान के साथ विकसित हो रहे हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2057742533455966240

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के लिए "अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद उत्तर प्रदेश की छवि में व्यापक बदलाव आया है। अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता से बाहर निकलकर प्रदेश ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे बेहतर एक्सप्रेस-वे नेटवर्क वाले राज्यों में शामिल हो चुका है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं ने प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई गति दी है। साथ ही कई नए हवाई अड्डों के संचालन से हवाई यात्रा आम लोगों की पहुंच में आई है। उन्होंने कहा कि माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है तथा कई माफियाओं को "मिट्टी में मिलाने" का काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और पसंदीदा राज्यों में गिना जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल रहता था, जबकि वर्तमान "डबल इंजन" सरकार महिलाओं, किसानों और आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने के साथ विकास को नई दिशा दे रही है।

बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
देवरिया। देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्होंने खुद पुलिस से चालान काटने की अपील की है। विधायक ने सोमवार को कहा कि रविवार सुबह मेहड़ा पुरवां स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ता प्रमोद मणि ने उनसे अपनी नयी मोटरसाइकिल चलाने का आग्रह किया।

त्रिपाठी ने कहा, ''मैं उनके इस आग्रह को ठुकरा नहीं सका और बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर सवारी की जो नियमों के खिलाफ है।'' विधायक ने कहा कि अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने और चालान काटने की अपील की। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की भी अपील की। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें :

मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Deoria News: सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
देवरिया: देवरिया जिले में सड़क हादसे में पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई ढाले के पास उस वक्त हुई जब करकटही परसिया निवासी निराशा कुमारी (19) अपनी बहन के बेटे प्रियांशु को साइकिल से कहीं ले जा रही थीं तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में प्रियांशु ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया, जबकि निराशा सड़क किनारे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निराशा को गंभीर हालत में देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि निराशा की बहन ज्योति अपने दो बच्चों प्रियांशु (पांच) और स्नेहा (तीन) के साथ मायके आई हुई थीं और शनिवार रात प्रियांशु को बुखार होने पर जब निराशा उसे डॉक्टर के पास ले जा रही थीं तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यूपी में गेहूं की खरीद में पूर्वांचल जिलों का बेहतर प्रदर्शन, देवरिया ने 55.82% खरीद के साथ प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में रबी विपणन सत्र के दौरान गेहूं खरीद अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। खरीद में पश्चिम को पूर्वांचल के जिलों ने पीछे छोड़ दिया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का जिला देवरिया गेंहू खरीद में सबसे आगे है। गेहूं खरीद में पूर्वांचल के जिलों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

देवरिया ने 55.82% खरीद के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बस्ती, प्रतापगढ़, बलरामपुर और संतकबीरनगर भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है।

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी है। अब तक 1,15,854 किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए 1318 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। इससे किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित हो रहा है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो रही है।

प्रदेश भर के खरीद केंद्रों पर तौल, भंडारण और भुगतान की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर केंद्र पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहें और कोई भी किसान अपनी उपज लेकर लौटने को मजबूर न हो। निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे।

बेमौसम बारिश के बीच राहत

इस बार बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई। ऐसे में किसानों को नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने राहत देते हुए 70% तक चमकविहीन और 20% तक सिकुड़ा या टूटा गेहूं बिना कटौती के खरीदने की अनुमति दी है।

ये भी पढ़े :

विधानसभा में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, 75 जिलों के युवाओं ने युवा संसद में रखा विजन

देवरिया में श्रमिकों के लिए 'हीट वेव' गाइडलाइन, धूप में काम करने वालों को सलाह, पानी और सिर पर बांधें गमछा
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इन दिनों लू(हीट वेव) से बचाव को लेकर श्रमिकों को सतर्क रहने की शुक्रवार को अपील करते हुए सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार कहा है कि आम जनमानस के साथ-साथ धूप में कार्य करने वाले श्रमिक वर्ग के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कारखानों, ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों, दिहाड़ी श्रमिकों, डिलीवरी बॉय सहित धूप में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने शरीर को पूरी तरह ढककर रखें तथा काम पर जाते समय गमछा, टोपी, हल्के कपड़े, चश्मा और जूते का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही अपने पास पानी की बोतल व नींबू रखें तथा समय-समय पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी एवं नारियल पानी का सेवन करते रहें। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर काम करते समय श्रमिक सिर पर गमछा बांधकर रखें।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलने की अपील की और कहा कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। इसके अलावा अत्यधिक प्रोटीन युक्त एवं बासी भोजन के सेवन से भी परहेज करें। सहायक श्रम आयुक्त ने सेवायोजकों से भी अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में लू से बचाव के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें।

श्रमिकों के लिए शीतल जल, ओआरएस घोल एवं छाया की व्यवस्था उपलब्ध कराएं तथा कार्य के समय में आवश्यक परिवर्तन करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा जाए।

ये भी पढ़ें :

यूपी में किसानों को राहत, बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों की होगी खरीद, लस्टर लॉस गेहूं की स्वीकार्य सीमा अब 70% तक