देवरिया - Amrit Vichar

देवरिया में श्रमिकों के लिए 'हीट वेव' गाइडलाइन, धूप में काम करने वालों को सलाह, पानी और सिर पर बांधें गमछा
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इन दिनों लू(हीट वेव) से बचाव को लेकर श्रमिकों को सतर्क रहने की शुक्रवार को अपील करते हुए सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार कहा है कि आम जनमानस के साथ-साथ धूप में कार्य करने वाले श्रमिक वर्ग के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कारखानों, ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों, दिहाड़ी श्रमिकों, डिलीवरी बॉय सहित धूप में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने शरीर को पूरी तरह ढककर रखें तथा काम पर जाते समय गमछा, टोपी, हल्के कपड़े, चश्मा और जूते का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही अपने पास पानी की बोतल व नींबू रखें तथा समय-समय पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी एवं नारियल पानी का सेवन करते रहें। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर काम करते समय श्रमिक सिर पर गमछा बांधकर रखें।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलने की अपील की और कहा कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। इसके अलावा अत्यधिक प्रोटीन युक्त एवं बासी भोजन के सेवन से भी परहेज करें। सहायक श्रम आयुक्त ने सेवायोजकों से भी अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में लू से बचाव के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें।

श्रमिकों के लिए शीतल जल, ओआरएस घोल एवं छाया की व्यवस्था उपलब्ध कराएं तथा कार्य के समय में आवश्यक परिवर्तन करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा जाए।

ये भी पढ़ें :

यूपी में किसानों को राहत, बेमौसम बारिश से प्रभावित फसलों की होगी खरीद, लस्टर लॉस गेहूं की स्वीकार्य सीमा अब 70% तक

एसडीएम की फटकार से ग्रामीण की हार्टअटैक से मौत, जांच के बाद सस्पेंड
देवरिया, अमृत विचार : आम इंसान की समस्या-शिकायत सुनकर, समाधान करने के बजाय अधिकारी उलटा उसी को फटकारने लग जाते हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अधिकारियों के इस रवैये की व्यापक आलोचना के बावजूद भी उनके बर्ताव में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। दूसरी तरफ कुछ अधिकारियों की संवेदनशीलता पब्लिक का दिल जीत ले रही है।

देवरिया के बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ही ले लीजिए। लक्ष्मीपुर गांव के राजस्व रिकॉर्ड में नाली और पक्की सड़क निर्माण के विवाद के दौरान एसडीएम और ग्रामीण बड़ी बहस हो गई। आरोप है कि एसडीए ग्रामीण के ऊपर चढ़ गए और भयंकर तरह से उसे फटकार डाला।

सार्वजनिक रूप से एसडीएम के इस व्यवहार का ग्रामीण पर गहरा असर पड़ा। इतना कि सदमें में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई।

ग्रामीण की मौत से परिवार वाले टूट गए और उन्होंने एसडीएम को इसका जिम्मेदार ठहराया। प्रशासन ने गोरखपुर के अपर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक गोरखपुर और अपर जिलाधिकार नगर गोरखपुर की तीन सदस्यीय जांच गठित की। जांच में टीम ने पूरे प्रकरण में एसडीएम की लापरवाही मानी। इस रिपोर्ट पर शासन ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है।

IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
देवरिया। देवरिया के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) संजय कुमार पांडेय ने भरोसा दिलाया है कि वैश्विक ईधन संकट के बावजूद जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जायेगी। पाण्डेय ने सोमवार को कहा, " घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कालाबाजारी पर सख्ती की गई तथा एक गैस एजेंसी पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

वर्तमान में देवरिया जिले में बैकलाक करीब 97 हजार के करीब हो गया है। इसके बीच भी आम जनता को समय के गैस सिलेंडर मुहैया कराने के लिए आपूर्ति विभाग लगा हुआ है।" उन्होंने बताया कि जिले में उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के करीब दस दिन बाद गैस सिलेंडर सुलभ हो जा रहे हैं। उन्होने स्वीकार किया कि यहां गैस सिलेंडर को लेकर आईजीआईएस पर शिकायतें मिल रही है।

अभी तक करीब 900 आनलाईन शिकायतें मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि शिकायतों पर फौरी तौर पर विभाग द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है और शिकायतों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसओ ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल के साथ साथ रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है और विभाग गैस सिलेंडर लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने के कटिबद्ध है।

ये भी पढ़ें :

गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को देगा बढ़ावा

Deoria News: देवरिया में युवती की हत्या, प्रेमी समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
देवरिया। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक दलित युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को हुई जब आरोपी ने झगड़े के बाद युवती का गला रेत दिया। पुलिस युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव की रहने वाली अंजली (18) शनिवार की रात करीब आठ बजे अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सहोदर पट्टी चौराहा पर मोबाइल ठीक कराने जा रही थी। पुलिस ने बताया कि चौराहे से कुछ दूर पहले ही मोटरसाइकिल सवार आरोपी दोनों युवक उसके पास पहुंचे।

युवकों ने अंजली, उसकी बहन और भाई की रोक कर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकाल लिया और यह देख तीनों जान बचाने के लिए भागे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पीछा करके आरोपियों ने एक खेत में उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि मुख्य आरोपी आदित्य सिंह उर्फ ​​शिवम सिंह और उसके साथी राकेश कुमार गोंड के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय कुमार रेड्डी और थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्वनी प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़िता और सिंह के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था।

पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसएचओ प्रधान ने कहा, ''पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।''

देवरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर
देवरियाः देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जिले के लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल कुमार (28) अपने मित्र सचिन कुमार यादव (23) के साथ शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। उसने बताया कि मझौलीराज के जिरासो बंधा के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिरकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सलेमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

सलेमपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राहुल की इसी माह 20 अप्रैल को शादी तय थी और वह निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

नकली नोट कांड पर यूपी में सियासी संग्राम, अखिलेश यादव और शलभमणि त्रिपाठी आमने-सामने, जानें क्या है पूरा मामला
देवरिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नकली नोट खपाने वाले गैंग के पर्दाफाश के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक शलभ मणि ने एक दूसरे पर आरोप लगाने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नकली नोट को खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस मामले में गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से करीब एक लाख 18 हजार रुपये के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई सामानों को बरामद किया था।

नकली नोटों के इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के बाद भाजपा और सपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। सपा मीडिया सेल की तरफ से भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी की कुछ तस्वीरें एक्स हैंडल पर साझा की गईं थी। इन तस्वीरों में शलभमणि कुछ युवकों के साथ नजर आ रहे हैं। सपा मीडिया सेल ने लिखा, "देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ उन लड़कों की तस्वीर सामने है। जो लड़के आज नकली नोट मामले में सपा के बताकर भाजपा के नेता चीख पुकार मचाए हुए हैं। क्या मीडिया अब अपनी गलती स्वीकारेगा। क्या मीडिया और भाजपा नेता बताएंगे कि ये लड़के शलभ मणि त्रिपाठी के लिए क्या करते हैं। क्या शलभ मणि त्रिपाठी से भी आज नकली नोट मामले में पूछताछ होगी।"

इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सपा मीडिया सेल के इस पोस्ट को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया और लिखा, "देवरिया गोरखपुर से कितनी दूर। भाजपाई नकली नोट तो देश के अंदर चला रहे हैं और असली नोट देश के बाहर ले जा रहे हैं। नकली नोट चलानेवालों की तस्वीरें, भाजपा के विधायक के साथ सड़क से लेकर उनके अपने कार्यालयों तक में सबूत के तौर पर मिल चुकी हैं, तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में देरी किस बात की। शायद माननीय जी का शासन-प्रशासन इस बात से घबरा रहा है कि 'बाटी-चोखा बैठक' में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने से कहीं 'हाता नहीं भाता' वाला मामला और न गरमा जाए या फिर इस गोरखधंधे में सबकी हिस्सेदारी है। थोड़े कहे को, ज्यादा समझियेगा।"

सपा मीडिया सेल और अखिलेश यादव के बयान के बाद शलभ मणि त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए एक्स पर दो पोस्ट और किये हैं। इसमें उन्होंने लिखा है, "अखिलेश जी, क्योंकि आप मुझसे पूछताछ करवाना चाहते हैं, इसलिए आपको उत्तर दे रहा हूं। मैं विधायक हूं। मुझसे मिलने सपाई भी आते हैं, बसपाई भी, अपनी तस्वीरें भी खिंचवाते हैं, जनप्रतिनिधि के तौर पर बिना भेदभाव सबको सुनता भी हूं। अब हमें क्या पता कि कौन सा सपाई अपने नेताओं से प्रेरणा लेकर यहां देवरिया में भी लूट का एटीएम खोलकर बैठा है। इस आरोपी की और भी तस्वीरें हैं जो चीख-चीख कर कह रही हैं कि समाजवादी पार्टी की सच्चाई क्या है। रही बात जांच की, तो निश्चिंत रहिए, यहां अब योगी जी की सरकार है। नकली नोट के एटीएम का पूरा पर्दाफाश होगा। बहुत जल्द होगा। आप तब तक ऐसे ही इस मुद्दे को जिंदा रखिएगा।"

विधायक शलभ मणि ने एक अन्य पोस्ट में विवेक यादव की तस्वीर कई सपा नेताओं के साथ भी साझा की है। साथ ही लिखा है- लाल टोपी की आड़ में जाली नोट का कारोबार कराना और फिर योजनाबद्ध तरीके से मेरे जनता दर्शन में समाजवादी पार्टी से जुड़े गुनाहगारों को भेज कर तस्वीरें खिंचवाना, ये साजिश काम नहीं आई, गुनाहगार धरे गए, साजिश का भंडाफोड़ हुआ, वैसे इन साजिशों से घबराने वाला नहीं, ना तो जनता की सेवा छोडूंगा, ना जनता दर्शन, रही समाजवादियों की असलियत, तो तस्वीरें सारी गवाही दे रही। सत्यमेव जयते।

Deoria News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
देवरियाः देवरिया जिले की पुलिस ने रविवार सुबह एक खेत से एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे सुरौली थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने पैकौली-भटजमुआंव मार्ग पर पुलिया के नीचे गेहूं के खेत में एक युवक का शव देखा जो निर्वस्त्र अवस्था में था और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की।

थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौर्य ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उसकी बाईं आंख गायब थी तथा चेहरे व शरीर पर कई चोटों के निशान मिले जिससे प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है।

देवरिया के पूर्व MLC महेंद्र यादव का निधन, गोरखपुर में चल रहा था उपचार; 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव का सोमवार देर रात गोरखपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महेंद्र यादव का राजनीतिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा। उन्होंने देवरिया में भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में वर्ष 2011 से 2017 तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा वे सदर ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी लंबे समय तक रहे और बाद में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में कार्य किया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महेंद्र यादव अपने पीछे एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र डॉ. अभिषेक यादव गोरखपुर में चिकित्सक हैं। स्वर्गीय महेंद्र यादव का अंतिम संस्कार देवरिया के बरहज स्थित सरयू नदी तट पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  :

लखनऊ में मित्र 3.0 का शुभांरभ कर बोले सीएम योगी , एविएशन हब के रूप में उभर रहा यूपी, 'माफिया मुक्त प्रदेश' बनाने पर जोर

‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ से डेयरी सेक्टर में नई क्रांतिः ऋण-अनुदान प्रक्रिया में तेजी, तीन वर्ष में 204 डेयरी का लक्ष्य
लखनऊ, अमृत विचार: योगी सरकार की ‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई दिशा दे रही है। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना के तहत तीन वर्षों में 204 डेयरी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य तय किया गया है।

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक ऋण स्वीकृति और अनुदान वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 इकाइयों के लक्ष्य के सापेक्ष अधिकांश मामलों में ऋण स्वीकृति और अनुदान प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं 2024-25 में 40 इकाइयों के लक्ष्य के तहत कई जिलों में ऋण स्वीकृति और अनुदान वितरण तेजी से जारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना का विस्तार करते हुए 57 जनपदों में 114 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

जौनपुर, ललितपुर, जालौन, संभल, देवरिया और रामपुर समेत कई जिलों में ऋण स्वीकृति शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि प्रथम किश्त के अनुदान वितरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। यह योजना न केवल डेयरी नेटवर्क को मजबूत कर रही है, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत भी उपलब्ध करा रही है। इससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

देवरिया में 'वन स्टॉप सेंटर' से किशोरी के भागने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला
देवरिया। देवरिया जिले के 'वन स्टॉप सेंटर' से एक नाबालिग लड़की के भागने के बाद शुक्रवार को एक महिला उप निरीक्षक और एक महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 'वन स्टॉप सेंटर' महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सरकारी सहायता केंद्र होता है, जहां उन्हें एक ही जगह पर कई प्रकार की मदद दी जाती है।

पुलिस के अनुसार देवरिया में 'वन स्टाप सेंटर' से फरार किशोरी के मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने एक महिला उप निरीक्षक और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशा ज्योति केन्द्र में नियुक्त महिला उप-निरीक्षक रेखा देवी व महिला आरक्षी सरिता बिन्दु को ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त तत्समय ड्यूटी पर मौजूद महिला पीआरडी किरन देवी, महिला पीआरडी शीला देवी, महिला पीआरडी मंशा देवी तथा वन स्टाप सेंटर प्रबंधक नीतू भारती के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने के लिए जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

तरकुलवा क्षेत्र की एक किशोरी 14 फरवरी से सुरक्षा और काउंसलिंग के उद्देश्य से वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। बुधवार की शाम वह वहां तैनात पीआरडी की एक महिला सिपाही के साथ कुछ सामान लेने के लिए वन स्टॉप सेंटर से बाहर गई थी। लेकिन वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गई। पुलिस और सेंटर के कर्मचारी उसकी तलाश में जुटे हैं।

देवरिया : शिक्षक आत्महत्या मामले में लिपिक निलंबित, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार विकास खंड स्थित एक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक लिपिक को निलंबित कर जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर गठित जांच टीम की अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। टीम में एसडीएम सदर और डीआईओएस को सदस्य बनाया गया है। यह टीम पूरे प्रकरण की बिंदुवार जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या दोष पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

देवरिया : बिना मान्यता के कर रहे थे इंटरमीडिएट कक्षाओं का संचालन, दो विद्यालयों पर मुकदमा दर्ज
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अमान्यता प्राप्त तरीके से इंटरमीडिएट कक्षाओं का संचालन किए जाने के मामले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर दो विद्यालयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार बिना मान्यता इंटरमीडिएट कक्षाओं का संचालन तथा विज्ञान वर्ग के छात्रों की परीक्षा अन्य विद्यालय से संबद्ध कराए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

जिले के महुआडीह क्षेत्र स्थित श्री जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव उच्च माध्यमिक विद्यालय, सवरेजी खरग तथा मंजूर अली इंटर कॉलेज, करजहा में बिना मान्यता इंटर कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। साथ ही विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे विद्यालय से संबद्ध कराई जा रही थी, जो नियमों के विरुद्ध है।

प्रवक्ता ने बताया कि 17 फरवरी को एक छात्रा ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचकर शिकायत की थी कि विद्यालय ने उसका विधिवत नामांकन नहीं किया और प्रवेश पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एडीआईओएस के साथ गठित संयुक्त टीम ने 19 फरवरी को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शिकायत सही पाई गई और अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने शनिवार को बताया कि महुआडीह थाने में संबंधित दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध छात्रों के साथ तथ्य छिपाकर धोखाधड़ी करने, कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों का अन्य संस्थाओं से मिलीभगत कर पंजीकरण एवं नामांकन कराकर बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरा रामपुर कारखाना की प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर की गई है।