अमेठी - Amrit Vichar

Amethi News : खारेथू के हिमांशु का बड़ा धमाका, UP T-20 में लखनऊ फाल्कन्स से खेलेंगे, 29 अगस्त को कानपुर में मुकाबला
अमेठी, अमृत विचार। जिस उम्र में बच्चे खेल को महज मनोरंजन के तौर पर लेते हैं, उसी उम्र में खारेथू गांव के हिमांशु सिंह ने क्रिकेट को अपना जुनून बना लिया था। महज तीन वर्ष की उम्र में दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ मैदानों में मैच देखने जाने वाला यह बालक अब यूपी टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाएगा।

हिमांशु का चयन लखनऊ फाल्तन टीम में हुआ है। खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उसकी विशेष रुचि थी। पोते का उत्साह देखकर दादा ने उसे बैट और गेंद दिलाई। इसके बाद खेल के प्रति लगाव धीरे-धीरे जुनून में बदल गया। हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेकर अपनी तकनीक और खेल को निखारा।

खारेथू गांव में खुशी का इजहार करते परिजारवा ग्रामीण

इकाना स्टेडियम में खेलते हुए उसके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। मुकाबले के दौरान लगाए गए शानदार छक्के की भी खूब चर्चा हुई। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद अब उसे यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला है। वह कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व वाली लखनऊ फाल्तन टीम का हिस्सा होगा।

29 अगस्त को कानपुर में मुकाबला

हिमांशु के चयन से परिवार के साथ पूरे गांव में उत्साह है। ग्रामीण इसे अमेठी के लिए गौरव का पल मान रहे हैं। सभी की निगाहें 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले पर हैं। परिजनों को उम्मीद है कि हिमांशु अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेगा। दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह समेत अन्य परिजन और ग्रामीणों ने उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

यह भी पढ़ें :- 50,000 छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर में मिलेगी स्कूटी : रक्षाबंधन पर बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अमेठी में मालती नदी के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, 22 अगस्त से थी लापता
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मंगलवार सुबह मालती नदी के पास महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में टूटे लकड़ी के पुल के पास शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

22 अगस्त से लापता थी महिला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शव की पहचान शिवपुर-करनाईपुर निवासी करीब 40 वर्षीय संजू देवी के रूप में होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि संजू देवी 22 अगस्त से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

हालांकि, पुलिस अभी शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही महिला के लापता होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त की पुष्टि और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर बंदी की मौत, बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल ले जाया गया

Amethi News : मंच पर दिखा SP सरवणन टी. का नया अंदाज, दक्षिण भारतीय गीत पर दी शानदार प्रस्तुति
अमेठी, अमृत विचार। फुरसतगंज थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में रविवार देर रात आयोजित 2026 के समापन समारोह में अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. का अलग अंदाज देखने को मिला। वर्दी में कानून-व्यवस्था संभालने वाले एसपी समारोह के मंच पर पहुंचे तो उनकी प्रतिभा का एक नया रूप सामने आया।

एसपी सरवणन टी. ने मंच पर दक्षिण भारतीय गीत की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति शुरू होते ही ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौजूद लोगों ने एसपी की गायन प्रतिभा का जमकर उत्साह बढ़ाया। उनकी प्रस्तुति ने समारोह के माहौल को खुशनुमा बना दिया और लोग झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में एसपी की प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मंच पर उन्होंने अपनी प्रतिभा और अंदाज से खूब तालियां बटोरीं। समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस पल का जमकर आनंद लिया।

एसपी सरवणन टी. की प्रस्तुति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से अलग मंच पर नजर आए एसपी का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें :

Sultanpur News: अखंडनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

Amethi Encroachment News: बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने पहुंची NHAI टीम, तहसीलदार ने लगाई फटकार
कमरौली/अमेठी, अमृत विचार। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एनएचएआई की टीम बिना पूर्व नोटिस के कार्रवाई करने पहुंच गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राहुल सिंह ने कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एनएचएआई कर्मियों से जवाब-तलब किया। तहसीलदार की नाराजगी के बाद टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौटना पड़ा।

बताया गया कि एनएचएआई की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ गया कि संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में कोई नोटिस दिया गया था या नहीं। मामला सामने आने पर तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और एनएचएआई कर्मियों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।

तहसीलदार ने एनएचएआई कर्मचारियों से स्पष्ट पूछा कि जब संबंधित लोगों को नोटिस ही नहीं दिया गया तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है। इस पर मौके पर मौजूद एनएचएआई कर्मियों को फटकार भी लगाई गई। तहसीलदार की आपत्ति के बाद टीम ने कार्रवाई रोक दी और वापस लौट गई।

नोटिस के बिना कार्रवाई पर सवाल

एनएचएआई टीम के लौटने के बाद मौके पर अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी रही। पूरे घटनाक्रम ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि एनएचएआई की ओर से संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद दोबारा कार्रवाई की जाती है या नहीं।

यह भी पढ़ेंः जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का हमला, बोलीं- ‘सस्ती राजनीति से बचें सरकारें’

अमेठी न्यूज : नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर झुलसने के निशान, परिजनों में कोहराम
अमेठी, अमृत विचार। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार का शव शनिवार दोपहर सूखा के पुरवा के पास नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अनुज कुमार पुत्र स्व. शिव प्रसाद सोनी के रूप में की।

परिजनों के मुताबिक अनुज शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था।दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे युवक का शव पड़ा देखा।  इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। अनुज छह भाइयों और एक बहन में था। उसके पिता शिव प्रसाद सोनी की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।

ग्राम प्रधान के अनुसार, युवक के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाए जाने की आशंका है। हालांकि, इसकी अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और चेहरे पर झुलसने के निशान कैसे आए, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मौके पर पहुंची पुलिस, साक्ष्य जुटाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, टीकरमाफी चौकी प्रभारी और सीओ मनोज मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-UP Sugar Stock: चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई

Amethi News: 39 मुकदमों वाले शातिर लुटेरे का खेल खत्म! चेन लूट के बाद बेचने निकला था, पुलिस ने दबोचा
कमरौली/अमेठी, अमृत विचार। जिले के एसपी के निर्देश पर कमरौली थाना अध्यक्ष मुकेश पटेल ने महिला से चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन, 10 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और चेहरा छिपाने में इस्तेमाल हेलमेट बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सतेन्द्र कुमार निषाद उर्फ कालिया निवासी कनौसी, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ को पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर चेन खरीदने-बेचने वाले गगनप्रीत सिंह निवासी आर्य नगर, थाना नाका, कमिश्नरेट लखनऊ को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सतेन्द्र ने बताया कि उसने 13 अगस्त को यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में एक महिला से चेन छीनी थी। इसके बाद चेन बेचने के लिए गगनप्रीत को दे दी थी। गगनप्रीत ने उसे 15 हजार रुपये एडवांस दिए थे और बाकी रकम चेन बिकने के बाद देने की बात कही थी। लखनऊ में सीसीटीवी कैमरों की वजह से चेन नहीं बिक सकी। दोनों आरोपी शुक्रवार को बनभरिया मोड़ पर चेन बेचने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार सतेन्द्र के खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी और अमेठी में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत 39 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

39 मुकदमों का आरोपी है सतेन्द्र

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सतेन्द्र कुमार निषाद उर्फ कालिया अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा है। उसके खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी और अमेठी जिलों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत कुल 39 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर में ‘फर्जी टीचर फैक्ट्री’ का मास्टरमाइंड कौन? 45 बर्खास्तगी के बाद अब गुप्त जांच से खुलेगा बड़ा राज

सिंचाई विभाग में बड़ा फैसला! 7 खंडों में जल समितियों के चुनाव को मंजूरी, 28 अफसरों को मिलेगा ACP का लाभ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सिंचाई व्यवस्था और विभागीय अधिकारियों से जुड़े दो अहम फैसले किए हैं। शारदा सहायक संगठन के सात खंडों में जल उपभोक्ता समितियों के चुनाव कराने को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के यांत्रिक संवर्ग के 24 अधिशासी अभियंताओं को द्वितीय वित्तीय सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (ACP) का लाभ देने का आदेश जारी किया गया है।

सात खंडों में होंगे जल उपभोक्ता समितियों के चुनाव

प्रदेश सरकार ने सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 और नियमावली-2010 के तहत शारदा सहायक संगठन के सात खंडों में चुनाव कराने की स्वीकृति दी है।

चुनाव इन खंडों में होंगे—

शारदा सहायक खंड-28, हैदरगढ़

खंड-36, जौनपुर

खंड-41, अमेठी

खंड-45, रायबरेली

खंड-49, सुल्तानपुर

खंड-51, प्रतापगढ़

सिंचाई खंड, सुल्तानपुर

विशेष सचिव कुलदीप श्रीवास्तव की ओर से जारी शासनादेश में चुनाव प्रक्रिया के लिए चरणवार कार्यक्रम तय किया गया है।

तीन चरणों में होंगे कुलाबा समितियों के चुनाव

पहला चरण: अधिसूचना 25 सितंबर 2026, मतदान 26 अक्टूबर और मतगणना 28 अक्टूबर को होगी।

दूसरा चरण: अधिसूचना 15 अक्टूबर, मतदान 19 नवंबर और परिणाम 21 नवंबर को घोषित होगा।

तीसरा चरण: अधिसूचना 13 नवंबर, मतदान 15 दिसंबर और परिणाम 17 दिसंबर को आएगा।

2027 में अल्पिका और राजबहा समितियों के चुनाव

अल्पिका समितियों के चुनाव 2027 में दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 अप्रैल को अधिसूचना, 16 मई को मतदान और 18 मई को परिणाम घोषित होगा। दूसरे चरण में 5 मई को अधिसूचना, 5 जून को मतदान और 7 जून को परिणाम आएगा।

वहीं राजबहा समितियों के चुनाव के लिए 21 जून 2027 को अधिसूचना, 21 जुलाई को मतदान और 23 जुलाई को मतगणना होगी।

सरकार ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान आवश्यक सहयोग देने और प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

24 अधिशासी अभियंताओं को द्वितीय ACP

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के यांत्रिक संवर्ग में तैनात 24 अधिशासी अभियंताओं को द्वितीय वित्तीय सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (ACP) की मंजूरी मिली है।

इसके तहत अधिकारियों को 15,600-39,100 रुपये के वेतनमान और 7,600 रुपये ग्रेड पे यानी पे मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ मिलेगा।

अधिकांश अधिकारियों के लिए एसीपी की प्रभावी तिथि 3 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। कुछ अधिकारियों को 4 जुलाई 2023 और यश कुमार को 4 जुलाई 2025 से इसका लाभ मिलेगा।

चार वरिष्ठ अभियंताओं को भी ACP का लाभ

विभाग के चार अन्य अभियंताओं संजय कुमार त्रिवेदी, राजेश कुमार, बाबू सिंह और हरिओम वर्मा को भी द्वितीय एसीपी स्वीकृत की गई है।

यह आदेश स्क्रीनिंग कमेटी की 23 जुलाई 2026 को हुई संस्तुति के आधार पर जारी किया गया है। इसमें संबंधित अधिकारियों के लिए अलग-अलग प्रभावी तिथियां निर्धारित की गई हैं। आदेश की प्रतियां महालेखाकार, प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

क्या होता है ACP ?

ACP, सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके तहत यदि किसी कर्मचारी को तय समय में पदोन्नति (प्रोमोशन) नहीं मिलती है, तो उसे एक निश्चित अवधि (जैसे 10, 20 और 30 वर्ष) पूरी होने पर स्वतः अगला उच्च वेतनमान (वित्तीय लाभ) मिलने लगता है।

यह भी पढ़ेंः अटल आवासीय विद्यालयों में बंपर भर्ती का रास्ता साफ! Teacher’s Day तक भरेंगे शिक्षकों के सभी खाली पद, इन विषयों पर होगा खास फोकस

Amethi Bank Fraud: नौकरी फर्जी, दस्तावेज फर्जी और लोन करोड़ों का! SBI में 6.40 करोड़ का खेल, 12 के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला
मुसाफिरखाना, अमेठी अमृत विचार। भारतीय स्टेट बैंक की अमेठी शाखा की आंतरिक जांच में राजीव गांधी पॉलीटेक्निक, मुसाफिरखाना और ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से करीब 6.40 करोड़ रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। बैंक के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह ने मंगलवार को मुसाफिरखाना कोतवाली में तहरीर देकर कई लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक, बैंक की जांच में सामने आया कि 15 मार्च 2022 से 15 जून 2024 के बीच राजीव गांधी पॉलीटेक्निक और ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के कर्मचारी बताकर अलग-अलग जिलों में स्थित एसबीआई की शाखाओं से कुल 64 एक्सप्रेस क्रेडिट लोन स्वीकृत कराए गए। इनमें 11 ऋण अमेठी जिले की शाखाओं से लिए जाने की बात कही गई है। बैंक के उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार कुल वित्तीय धोखाधड़ी करीब 6.40 करोड़ रुपये की है। हालांकि बैंक ने राशि को अभिलेखों के मिलान, सत्यापन, ब्याज, शुल्क और अन्य समायोजनों के अधीन बताया है।

बैंक की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फर्जी कर्मचारियों के एसबीआई खातों में पहले पॉलीटेक्निक के एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के चालू खातों से डमी क्रेडिट भेजा गया। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और फॉर्म-16 तैयार कर इन्हें वास्तविक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया गया। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण स्वीकृत कराए गए।

तहरीर में पॉलीटेक्निक के मैनेजर अमित द्विवेदी, प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद शुक्ला, निदेशक सरोज कुमार, सहायक राहुल नायक समेत कई लोगों के नाम दर्ज हैं। बैंक ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपियों ने आपसी सहयोग और सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण प्राप्त किए। शुरुआत में कुछ किस्तें जमा करने के बाद कई ऋण खाते एनपीए हो गए।

बैंक के अनुसार अमित द्विवेदी, पुष्पा देवी, राहुल नायक और अंकित शुक्ला समेत अन्य लोगों के नाम से ऋण स्वीकृत हुए। इसके अलावा अमित कुमार पांडेय, अंकिता, अनुराज और शैलेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों पर भी पॉलीटेक्निक का कर्मचारी बताकर ऋण लेने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कर रही जांच, गिरफ्तारी के प्रयास

बैंक की ओर से तहरीर के साथ कर्मचारियों की सूची एवं ऋण खाता विवरण, कथित फर्जी नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची व फॉर्म-16 की प्रतियां तथा ऋण खातों के बैंक स्टेटमेंट और फंड ट्रेल भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। कोतवाल विवेक सिंह ने बताया कि बताया कि बैंक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऋण खातों, प्रस्तुत दस्तावेजों और धनराशि के लेनदेन की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Sambhal News: सपा विधायक इकबाल से जुड़े निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा, तीन मंजिला कोठी अवैध घोषित; 15 दिन में गिराने का आदेश

Amethi News: तालाब में फिसला पैर, गहरे पानी में समा गया 32 साल का युवक; सुबह मिला शव
अमेठी, अमृत विचार l जिले के जायस थाना क्षेत्र के पूरे हकीम वार्ड नंबर दो स्थित ईशा के तालाब में मंगलवार शाम डूबे युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद कर लिया गया। युवक घर से शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे पूरे हकीम निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान ईशा के तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। युवक के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी।

देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश अभियान रोक दिया। इसके बाद बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जायस को थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल निवासी पूरे हकीम वार्ड नंबर दो, थाना जायस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः बारिश बनी काल! कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत; दो बकरियों ने भी तोड़ा दम

बारिश बनी काल! कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत; दो बकरियों ने भी तोड़ा दम
अमेठी, अमृत विचारl लगातार रो रही बारिश से बुधवार सुबह एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़।मलवे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

कोतवाली अंतर्गत सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में कच्चे मकान के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मकान में बंधी दो बकरियां भी मर गई और दो बकरियां घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे सूबेदार का पुरवा गंगौली निवासी फूलकली यादव पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल कच्चे मकान में सो रही थी,अचानक दीवार गिरने से मलबे में दब गई शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। फूलकली  की सांसे थम चुकी थी। मकान के नीचे चार बकरियां भी बंधी हुई थी, जिसमें दो मौके पर ही मर गई और दो गंभीर रूप से घायल है।

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीडीसी त्रिभुवन प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्र लेखपाल को दी गई है।

यह भी पढ़ेंः छह महीने बाढ़, छह महीने बेबसी: राजधानी से कुछ दूर घाघरा किनारे हर साल उजड़ती जिंदगी

Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
मुसाफिरखाना (अमेठी) अमृत विचार। अमेठी जिले में मुसाफिरखाना के भनौली गांव में मंगलवार को शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे की खोदाई के दौरान मिट्टी में दबे तांबे के 29 गोले मिलने से हड़कंप मच गया। धातु की वस्तुएं दिखाई देने पर मजदूर ने खोदाई रोककर इसकी जानकारी भूमि स्वामी को दी। भूमि स्वामी की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोदाई वाले स्थान को सुरक्षित करा दिया।

कस्बा निवासी मो. इकबाल ने करीब तीन माह पहले भनौली गांव में एक व्यक्ति से भूमि का बैनामा कराया था। मंगलवार को इसी भूखंड पर प्रसाधन निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान मजदूर की नजर मिट्टी में दबे एक तांबे के गोले पर पड़ी। उसने उसे खुद निकालने के बजाय इसकी जानकारी भूमि स्वामी को दी। इसके बाद इकबाल ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार रामलखन वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की तो कुल 29 गोलों की बरामदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्चाधिकारियों और पुरातत्व विभाग को मामले की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जमीन को सुरक्षित कराया।  गोले मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को खोदाई वाले स्थान से दूर रखा और सुरक्षा बढ़ा दी।

पुरातत्व विभाग की जांच से खुलेगा राज

अधिकारियों ने बरामद वस्तुओं को सुरक्षित रखते हुए उनकी जांच पुरातत्व विभाग से कराने का निर्णय लिया है। वहीं एसडीएम रितेश राज ने बताया कि मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। विभाग की टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर बरामद गोलों की जांच करेगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ये वस्तुएं कितनी पुरानी हैं और इनका कोई ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व है या नहीं।

यह भी पढ़ें;- Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

25 करोड़ का CCTV टेंडर खुलने से एक दिन पहले रद्द, तीन नई जेलों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया पर उठे सवाल
लखनऊ, अमृत विचारः बरेली, अमेठी और महोबा में नवनिर्मित जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का जेम निविदा खुलने के एक दिन पहले ही निरस्त कर दिया गया। एआईजी प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि यह कार्य संस्था के माध्यम से कराया जाए। सूत्रों से पता चला है कि यह टेंडर इसलिए निरस्त किया गया कि बड़ी मछलियां खेल नहीं कर पा रही थी। कारागार प्रशासन ने भी अपने सिर से बोझ हटाने के लिए अचानक टेंडर निरस्त करने का निर्णय लिया।

बता दें कि उक्त तीनों जेलों में सीसीटीवी लगवाने के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया था। निविदा कराने के लिए डीआईजी प्रदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। निविदा खुलने एक दिन पहले ही अचानक निरस्त कर दिया गया। निरस्तीकरण के बाद जिन फर्मों ने निविदा में भाग लिया था तथा जिन फर्मों को यह प्रतीत हो रहा था कि उनकी फर्म निविदा में चयनित हो जाएंगे, ने आरोप लगाया कि पसंदीदा फर्म को काम नहीं मिलने की संभावनाओं को देखते हुए कारागार प्रशासन ने निविदा निरस्त कर दिया।

फर्म संचालकों ने कहा कि एक बड़ी मछली को खुश करने के लिए एसा किया गया है, क्योंकि पसंदीदा फर्म को काम न मिलने की संभवना थी। उधर, इस प्रकरण पर नोडल एवं डीआईजी कारागार प्रदीप गुप्ता ने अमृत विचार संवाददाता से बताया कि इस निविदा में कारागार की टेक्निकल टीम बहुत ही योग्य नहीं थी। तमाम आपत्तियां आ सकती थी, जिसे देखते हुए निरस्त कर दिया गया। हालांकि उनका यह जवाब बहुत हजम नहीं हुआ क्योंकि पूर्व में भी इन्हीं टेक्निकल टीम के माध्यम से कई कार्य स्वयं कारागार विभाग ने कराए हैं। सूत्रों के मुताबिक नोडल डीआईजी प्रदीप गुप्ता थे, लेकिन निरस्तीकरण का पत्र एआईजी धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है। यह अपनेआप में विरोधाभासी प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी; जगदीश पटेल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी