सहारनपुर - Amrit Vichar

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर, शामली में UP-STF ने दो शूटर्स किए ढेर
शामली/ लखनऊः हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड के 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ शामली कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर इंडियन गैस गोदाम के पास हुई। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित (22) और सुमित (24) के रूप में हुई है। दोनों सोनीपत के रहने वाले थे।

मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस बरामद

उन्होंने बताया कि शामली कोतवाली पुलिस, थाना झिंझाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि घटना में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्तौल, कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 रूपये नगद बरामद किए।

खंगाले जा रहे आपराधिक रिकॉर्ड

सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली शामली पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अभियुक्त मोहित के विरुद्ध करीब 14 अभियोग और सुमित के खिलाफ एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी हुई है। साथ ही उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढे़ंः सीतापुर : जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, किया हंगामा

Shamli News : शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या! गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी
अमृत विचार : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को यूपी के शामली में दिन-दहाड़े गोलियों से भूनकर, मौत के घाट उतार दिया गया है। बेखौफ हमलावरों ने 20 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के बीच दहशत में आए व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए छिपता रहा। बदमाश अंकित को मारकर बड़ी आसानी से फरार हो गए। अंकित बालियान हत्याकांड को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उसने पश्चिमी यूपी में एक बार फिर से गैंग के सक्रिय होने का संकेत दे दिया है।

सोनीपत में सीखी गायकी

अंकित बालियान मूलरूप से यूपी के शामली जनपद के रहने वाले थे। बंतीखेड़ा गांव में उनका घर है। पढ़ाई करके हरियाणा के सोनीपत में रहकर गायकी सीखी। वह हरियाणवी गीतों को लेकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।

अंकित फिलहाल शामली में रहते थे। यहां नाला पटरी के पास एक जिम में कसरत करने जाते थे। बुधवार की शाम जिम से बाहर निकलते ही तीन-चार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला।

शामली में फूटा आक्रोश

अंकित बालियान हत्याकांड ने शामली में आक्रोश पैदा कर दिया। गुस्साए परिजन और प्रशसंक सड़कों पर उतर आए। शामली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इंसाफ की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। एसपी एनपी सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। अंकित बालियान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विरोध में नारेबाजी कर रही भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन घंटों तक उनका आक्रोश शांत करना मुश्किल हो गया। भीड़ गाड़ियों पर चढ़कर नारेबाजी कर रही थी।

गोगी गैंग ली हत्या की जिम्मेदारी

अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ले ली है। गोगी गैंग के सरगना भोलू साहपुरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट में अंकित बालियान की हत्या का दावा किया है। सहपुरिया अभी कनाडा के टोरेंटो शहर में है और वहीं से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। अंकित बालियान की हत्या का कारण बताते हुए पोस्ट में लिखा कि, वह दुश्मनों के संपर्क में था और गैंग से जुड़ी एक घटना पर गाना बनाया था।

सहपुरिया ने अपनी पोस्ट में यूपी पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि अभी तो ये शुरुआत है। यानी उसने आगे भी इस तरह के हत्याकांड का चैलेंज किया है। भोलू सहपुरिया की पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए पूरे पश्चिमी यूपी की पुलिस लगा दी गई है।

बिश्नोई गैंग से जुड़ा गोगी गैंग

गोगी गैंग, लॉरेंबस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। शामली में जिस तरह से हमलावरों ने बाकायदा रैकी करके अंकित बालियान की हत्या की है-उसने पश्चिमी यूपी में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिए हैं। आम लोगों को झकझोर डाला है। इसलिए भी क्योंकि यूपी में जिस तरह के गैंग के खात्मे का दावा किया जा रहा था क्या वह फिर से सिर उठाने लगे हैं। हत्याकांड को लेकर सवाल कई हैं, पुलिस उनकी जांच में जुटी है।

अंकित बालियान हत्याकांड से उनके परिजन बिलख रहे हैं। प्रशंसक गमगीन हैं और आम लोग दहशत में...। पुलिस प्रशासन जांच में जुटा है। एसपी एनपी सिंह ने कहा कि हमलावारों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ वाले गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
डिजिटल डेस्क, अमृत विचार। हरियाणवी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। युवा गायक, अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की यूपी के शामली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से करीब एक घंटे पहले ही अंकित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था। इसके कुछ ही देर बाद उनकी हत्या की खबर सामने आने से परिवार, प्रशंसकों और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

आखिरी वीडियो पोस्ट करने के कुछ देर बाद हत्या

बताया जा रहा है कि अंकित ने घटना से महज एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर अपना वीडियो साझा किया था। इसके बाद शामली जिले में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस हत्याकांड के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

ठेठ देहाती अंदाज ने दिलाई अलग पहचान

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने पेशेवर संगीत की दुनिया में कदम रखा था। अपनी ठेठ देहाती शैली और दमदार गायकी के जरिए उन्होंने कम समय में ही हरियाणवी संगीत प्रेमियों के बीच खास पहचान बना ली थी।

‘जाट जाटनी’ समेत कई गानों से मिली शोहरत

अंकित के ‘खटोला जेल के भीतर भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ और ‘जाट जाटनी’ जैसे गानों को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। उनके गानों में पश्चिमी यूपी और हरियाणवी ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाई देती थी। युवा वर्ग के बीच उनकी अलग पहचान बन चुकी थी।

कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम

अंकित बालियान ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने मासूम शर्मा, रानू पंजाबी, अंजलि राघव और आशू ट्विंकल समेत कई कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट किए। कम समय में मिली लोकप्रियता के चलते उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था।

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। अचानक हुई इस वारदात से अंकित के परिवार में मातम पसरा है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

हरिद्वार में दो सगी बहनों की हत्या से सनसनी! भाई निकला कातिल, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद; जीजा भी घायल

चीनी संकट के बीच समय से पहले चलाई जा सकती हैं मिलें, योगी सरकार ने प्रोसेसिंग और बिक्री के लिए डेडलाइन में किया बदलाव
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में चीनी की किल्लत और बढ़े हुए दामों को लेकर राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। सहारनपुर मंडल की सभी 18 चीनी मिलों को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से पेराई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद

गन्ना उपायुक्त ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद है, लेकिन जमाखोरी के कारण कृत्रिम अभाव पैदा होने से कीमतों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कई कारणों से पिछले वर्ष गन्ने की पैदावार और चीनी का उत्पादन कम रहा था, हालांकि चीनी की रिकवरी 0.61 प्रतिशत अधिक रही।

गन्ने की पैदावार के साथ चीनी की रिकवरी

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए रोगरोधी नई प्रजातियों सीओएस-13235, सीओएलके-16202, सीओएस-18231 और सीओ-0118 की बुवाई कराई गई है। इन प्रजातियों से गन्ने की पैदावार के साथ चीनी की रिकवरी में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

सहारनपुर में 151.81 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष सहारनपुर मंडल में 151.81 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था, जो घरेलू खपत के लिए पर्याप्त था। इस वर्ष जून में हुई अच्छी बारिश गन्ने की फसल के लिए अनुकूल रही, जिससे पैदावार बढ़ने की संभावना है। इस बार मंडल में करीब 170 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि थोक दुकानदारों के लिए चीनी की भंडारण सीमा निर्धारित की गई है। चीनी के दामों को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन के कारण बाजार में चीनी की मांग बढ़ी है, जिसे देखते हुए सरकार और विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

Onion Price Hike : बढ़ती कीमतों के बीच ₹35 किलो प्याज बेचेगी सरकार, 1.21 लाख टन का 'बफर स्टॉक' तैयार

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई : धर्म परिवर्तन के मामले अवैध घोषित किए गए मदरसे पर गरजा बुलडोजर, जानें मामला
मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले के फुलत गांव में जिला प्रशासन की ओर से अवैध घोषित किए गए मदरसा दारुल उलूम रहीमिया पर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने मदरसे के भवन को ध्वस्त कर दिया। राजस्व विभाग की जांच में मदरसे के लिए इस्तेमाल की जा रही जमीन को सरकारी भूमि बताया गया था।

जांच के दौरान सामने आया मदरसे का मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मुताबिक मदरसे के प्रभारी मौलाना हिफजुर्रहमान और उनके दो बेटों जुबेर व जुनैद के खिलाफ चल रही एक मामले की जांच के दौरान मदरसे के अवैध होने की जानकारी सामने आई थी।

एसएसपी ने बताया कि रतनपुरी थाने में मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मदरसे के संचालन और धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोप भी सामने आए। इसके बाद हिफजुर्रहमान, जुबैर अंसारी और जुनैद अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया था।

17 अगस्त को सरकारी घोषित हुई जमीन

पुलिस के अनुसार राजस्व विभाग की जांच के बाद 17 अगस्त को मदरसे की जमीन को सरकारी भूमि घोषित किया गया। इसके बाद प्रशासन ने रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में मदरसा दारुल उलूम रहीमिया के भवन को बुलडोजर से ढहा दिया।

एसएसपी ने बताया कि मौलाना हिफजुर्रहमान और उनके दोनों बेटों को छह जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया था। तीनों फिलहाल जेल में हैं और मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के मुताबिक राजस्व जांच में जमीन के सरकारी होने की पुष्टि के बाद मदरसे को अवैध घोषित किया गया था, जिसके बाद भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Rain : लखनऊ में झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से राहत; कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

मेरठ जेल में गूंज रहे प्यार और जुदाई के नगमे, ‘रेडियो परवाज’ बना बंदियों का साथी
मेरठ: ऊंची दीवारों और लोहे की सलाखों के बीच जिंदगी बिता रहे मेरठ जिला जेल के बंदियों के लिए संगीत अब मनोरंजन के साथ भावनाओं को व्यक्त करने का जरिया भी बन गया है। करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ ‘रेडियो परवाज’ बंदियों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। यहां सबसे ज्यादा फरमाइश प्यार, जुदाई और बेवफाई से जुड़े पुराने फिल्मी गीतों की आ रही है।

8 मई से शुरू हुआ ‘रेडियो परवाज’

जेल में 8 मई को ‘रेडियो परवाज’ की शुरुआत हुई थी। इसके जरिए रोजाना बंदियों की पसंद के गीत प्रसारित किए जाते हैं। मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, जेल प्रशासन ने रेडियो स्टेशन के लिए जगह उपलब्ध कराई, जबकि इंडिया विजन फाउंडेशन ने इसका पूरा तंत्र तैयार किया।

बंदी एक दिन पहले पर्ची के जरिए अपनी पसंद के गीत की फरमाइश करते हैं। अगले दिन उस गीत को रेडियो पर बजाया जाता है। फरमाइश के दौरान बंदी का नाम नहीं लिया जाता, बल्कि केवल उसकी बैरक संख्या बताई जाती है।

70 से 90 के दशक के गानों की सबसे ज्यादा मांग

रेडियो पर सबसे अधिक फरमाइश 1970, 1980 और 1990 के दशक के फिल्मी गीतों की आ रही है। पुरुष बंदी प्रेम, जुदाई और बेवफाई से जुड़े गीतों के अलावा भक्ति और जिंदगी की परिस्थितियों पर आधारित पुराने गाने भी सुनना पसंद करते हैं।

महिला बंदियों की पसंद में भी प्यार और दर्द भरे गीत शामिल हैं, लेकिन उनकी फरमाइश में मां, बच्चों और परिवार से जुड़े गीतों की मांग अधिक रहती है।

1,900 पुरुष और 63 महिला बंदी

मेरठ जिला जेल में करीब 1,900 पुरुष और 63 महिला बंदी हैं। जेल अधीक्षक के अनुसार, रेडियो सेवा शुरू होने के बाद बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। रोजाना अलग-अलग बैरकों से गीतों की फरमाइश आती है।

उन्होंने कहा कि संगीत और सकारात्मक माहौल बंदियों का मानसिक तनाव कम करने के साथ उनके सुधार और पुनर्वास में भी मददगार हो सकता है।

जेल में बना पूरा रेडियो सेटअप

‘रेडियो परवाज’ के लिए जेल के भीतर कंप्यूटर, मिक्सर, आधुनिक स्पीकर और ‘सारेगामा कारवां’ समेत कई उपकरण लगाए गए हैं। जेल की सभी बैरकों में स्पीकर लगाए गए हैं।

रेडियो का प्रसारण सुबह और शाम करीब दो-दो घंटे किया जाता है। खास बात यह है कि रेडियो जॉकी यानी आरजे की जिम्मेदारी भी एक बंदी संभाल रहा है। उसे इंडिया विजन फाउंडेशन की ओर से इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

बंदियों को अपनी आवाज में गाने का भी मौका

रेडियो परवाज सिर्फ गाने सुनाने तक सीमित नहीं है। इच्छुक बंदियों को स्टूडियो में जाकर अपनी आवाज में गीत गाने का अवसर भी दिया जाता है। इस तरह रेडियो बंदियों के लिए अपनी रचनात्मकता और भावनाओं को व्यक्त करने का मंच भी बन रहा है।

यूपी की 11 जेलों में चल रहे रेडियो केंद्र

इंडिया विजन फाउंडेशन के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जेलों में ‘रेडियो परवाज’ के 11 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें आगरा जिला जेल, आगरा केंद्रीय जेल, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, वाराणसी केंद्रीय जेल, आजमगढ़, मेरठ, सहारनपुर और लखनऊ की जिला जेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः जंतर-मंतर पर ‘Reservation Hatao Andolan’ से गरमाई बहस, आरक्षण व्यवस्था पर उठे ये 6 बड़े सवाल

पुराना ट्रक-बस हटाइए और पाइए लाखों का फायदा! UP के 8 जिलों में लागू हुई ये खास योजना
लखनऊ, अमृत विचार : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की परिवर्तन योजना उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में लागू कर दी गई है। योजना के तहत बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के पुराने ट्रक एवं बसों को बीएस-6 डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने पर वाहन स्वामियों को कई तरह की आर्थिक राहत मिलेगी। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली में योजना प्रभावी होगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर वाहन स्वामी को निक्षेप प्रमाण-पत्र (सीओडी) मिलेगा। इसके आधार पर नया बीएस-6 वाहन खरीदने पर वाहन कर और पंजीयन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। मार्गकर में भी 10 वर्ष तक 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।

पुराने बीएस-6 वाहन पर मार्गकर में 50 प्रतिशत राहत

योजना में पुराने बीएस-6 वाहन खरीदने वालों को भी लाभ दिया गया है। ऐसे वाहनों के मार्गकर में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। पुराने वाहन को स्क्रैप कर उसके स्थान पर बीएस-6 वाहन खरीदने पर एक वर्ष से पहले का बकाया राजस्व भी पूरी तरह माफ किया जाएगा।
पांच प्रतिशत ऋण अनुदान और पांच साल तक ईंधन वाउचर बीएस-6 वाहनों की खरीद पर वाहन स्वामियों को पांच प्रतिशत ऋण अनुदान देने की व्यवस्था है। इसके अलावा पांच वर्ष तक ईंधन वाउचर भी उपलब्ध कराया जाएगा। नए बीएस-6 वाहनों की खरीद पर वाहन निर्माता भी अधिकतम आठ प्रतिशत तक की छूट दे सकेंगे।

ईवी खरीद पर 2.56 लाख रुपये तक प्रोत्साहन

परिवर्तन योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। ईवी वाहनों की खरीद पर वाहन के अनुसार 64 हजार रुपये से लेकर 2.56 लाख रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रदूषण कम करने में मददगार योजना

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने एनसीआर के वाहन स्वामियों से अपील की कि वे बीएस-1 से बीएस-4 श्रेणी के पुराने ट्रक और बसों को स्क्रैप कराकर केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाएं। इस योजना से क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः

सिंचाई विभाग में बड़ा फैसला! 7 खंडों में जल समितियों के चुनाव को मंजूरी, 28 अफसरों को मिलेगा ACP का लाभ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सिंचाई व्यवस्था और विभागीय अधिकारियों से जुड़े दो अहम फैसले किए हैं। शारदा सहायक संगठन के सात खंडों में जल उपभोक्ता समितियों के चुनाव कराने को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के यांत्रिक संवर्ग के 24 अधिशासी अभियंताओं को द्वितीय वित्तीय सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (ACP) का लाभ देने का आदेश जारी किया गया है।

सात खंडों में होंगे जल उपभोक्ता समितियों के चुनाव

प्रदेश सरकार ने सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 और नियमावली-2010 के तहत शारदा सहायक संगठन के सात खंडों में चुनाव कराने की स्वीकृति दी है।

चुनाव इन खंडों में होंगे—

शारदा सहायक खंड-28, हैदरगढ़

खंड-36, जौनपुर

खंड-41, अमेठी

खंड-45, रायबरेली

खंड-49, सुल्तानपुर

खंड-51, प्रतापगढ़

सिंचाई खंड, सुल्तानपुर

विशेष सचिव कुलदीप श्रीवास्तव की ओर से जारी शासनादेश में चुनाव प्रक्रिया के लिए चरणवार कार्यक्रम तय किया गया है।

तीन चरणों में होंगे कुलाबा समितियों के चुनाव

पहला चरण: अधिसूचना 25 सितंबर 2026, मतदान 26 अक्टूबर और मतगणना 28 अक्टूबर को होगी।

दूसरा चरण: अधिसूचना 15 अक्टूबर, मतदान 19 नवंबर और परिणाम 21 नवंबर को घोषित होगा।

तीसरा चरण: अधिसूचना 13 नवंबर, मतदान 15 दिसंबर और परिणाम 17 दिसंबर को आएगा।

2027 में अल्पिका और राजबहा समितियों के चुनाव

अल्पिका समितियों के चुनाव 2027 में दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 16 अप्रैल को अधिसूचना, 16 मई को मतदान और 18 मई को परिणाम घोषित होगा। दूसरे चरण में 5 मई को अधिसूचना, 5 जून को मतदान और 7 जून को परिणाम आएगा।

वहीं राजबहा समितियों के चुनाव के लिए 21 जून 2027 को अधिसूचना, 21 जुलाई को मतदान और 23 जुलाई को मतगणना होगी।

सरकार ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान आवश्यक सहयोग देने और प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

24 अधिशासी अभियंताओं को द्वितीय ACP

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के यांत्रिक संवर्ग में तैनात 24 अधिशासी अभियंताओं को द्वितीय वित्तीय सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (ACP) की मंजूरी मिली है।

इसके तहत अधिकारियों को 15,600-39,100 रुपये के वेतनमान और 7,600 रुपये ग्रेड पे यानी पे मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ मिलेगा।

अधिकांश अधिकारियों के लिए एसीपी की प्रभावी तिथि 3 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। कुछ अधिकारियों को 4 जुलाई 2023 और यश कुमार को 4 जुलाई 2025 से इसका लाभ मिलेगा।

चार वरिष्ठ अभियंताओं को भी ACP का लाभ

विभाग के चार अन्य अभियंताओं संजय कुमार त्रिवेदी, राजेश कुमार, बाबू सिंह और हरिओम वर्मा को भी द्वितीय एसीपी स्वीकृत की गई है।

यह आदेश स्क्रीनिंग कमेटी की 23 जुलाई 2026 को हुई संस्तुति के आधार पर जारी किया गया है। इसमें संबंधित अधिकारियों के लिए अलग-अलग प्रभावी तिथियां निर्धारित की गई हैं। आदेश की प्रतियां महालेखाकार, प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

क्या होता है ACP ?

ACP, सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके तहत यदि किसी कर्मचारी को तय समय में पदोन्नति (प्रोमोशन) नहीं मिलती है, तो उसे एक निश्चित अवधि (जैसे 10, 20 और 30 वर्ष) पूरी होने पर स्वतः अगला उच्च वेतनमान (वित्तीय लाभ) मिलने लगता है।

यह भी पढ़ेंः अटल आवासीय विद्यालयों में बंपर भर्ती का रास्ता साफ! Teacher’s Day तक भरेंगे शिक्षकों के सभी खाली पद, इन विषयों पर होगा खास फोकस

Saharanpur Accident : डिवाइडर से टकराई ITBP डीआईजी की स्कॉर्पियो, अधिकारी और ड्राइवर की मौत; जवान घायल
सहारनपुर/लखनऊ, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरसावा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर की मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक अन्य जवान के साथ मसूरी से ट्रेनिंग पूरी करके स्कॉर्पियो से अंबाला लौट रहे थे। इसी दौरान सरसावा क्षेत्र के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार अधिकारी समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जवान का उपचार जारी है।

डीएम-एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली और घायल जवान के इलाज की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा

लंपी वायरस की दस्तक: सहारनपुर और शामली समेत UP के 10 जिलों में फैला संक्रमण, जानिए आपके जिले का हाल
लखनऊ। हरियाणा से उत्तर प्रदेश में पहुंचा लंपी वायरस अब प्रदेश के 10 जिलों में फैल चुका है। 10 अगस्त तक इन जिलों के 242 गांवों में 5,672 गोवंश संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पशुपालन विभाग के अनुसार संक्रमण से अब तक किसी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है।

विभाग ने पहले से अलर्ट रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण और उपचार अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित मिले गोवंशों में से 4,611 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,061 गोवंशों का उपचार जारी है।

सहारनपुर में सबसे ज्यादा मामले

संक्रमित गोवंशों की संख्या के मामले में सहारनपुर सबसे आगे है। यहां 4,492 गोवंश संक्रमित मिले, जिनमें से 3,812 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद शामली में 605 संक्रमित गोवंश मिले हैं, जिनमें 525 ठीक हुए हैं।

अन्य प्रभावित जिलों में अमरोहा, बिजनौर, बागपत, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

4.70 लाख पशुओं का हो चुका टीकाकरण

निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. संगीता तिवारी के अनुसार प्रभावित जिलों में अब तक 4.70 लाख पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों को 33 लाख से अधिक एलएसडी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीमें रिंग और बेल्ट वैक्सीनेशन के साथ संक्रमित पशुओं का नियमित उपचार कर रही हैं। संक्रमित गोवंशों को अलग रखकर उपचार किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों की निगरानी में चल रहा अभियान

पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रभावित जिलों का लगातार दौरा कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। विभाग का दावा है कि टीकाकरण, निगरानी और उपचार के जरिए स्थिति नियंत्रण में है।

फिलहाल विभाग की प्राथमिकता संक्रमित गोवंशों का उपचार करने के साथ संक्रमण को नए क्षेत्रों में फैलने से रोकना है।

किस जिले में कितने गोवंश संक्रमित और स्वस्थ हुए?

जिला

संक्रमित गोवंश

स्वस्थ हुए

अमरोहा

1

0

बिजनौर

30

3

फिरोजाबाद

113

79

बागपत

83

54

गाजियाबाद

3

0

मथुरा

19

9

मेरठ

98

54

मुजफ्फरनगर

228

75

सहारनपुर

4,492

3,812

शामली

605

525

कुल

5,672

4,611

यह भी पढ़ेंः अयोध्या मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस टेंडर पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी के आरोप; जांच के आदेश

UP Health Transfer: यूपी में 8 चिकित्साधिकारियों के तबादले, वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ तक बदले CMS
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए आठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई सरकारी अस्पतालों में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाताओं को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई तैनाती में वाराणसी, अयोध्या, शामली, गोंडा, उन्नाव, हरदोई और लखनऊ के प्रमुख सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

वाराणसी में दो अस्पतालों को मिले नए CMS

आदेश के अनुसार डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अभी तक इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे।

वहीं डॉ. प्रवीण रंजन मिश्र को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर, वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह इससे पहले इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता थे।

शामली और अयोध्या में भी बदली कमान

डॉ. मनोज कुमार अखौरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अब तक इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसी तरह डॉ. अजय मोहन भास्कर को श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह वर्तमान में इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे।

गोंडा और उन्नाव में भी नई तैनाती

शासन के आदेश के मुताबिक डॉ. शम्भू दयाल को जिला महिला चिकित्सालय, गोंडा का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह पहले इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे।

वहीं डॉ. प्रमोद कुमार दोहरे को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीघापुर, उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह भी इसी चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात थे।

हरदोई के 100 शैय्या अस्पताल को भी मिला नया CMS

डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, हरदोई का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह इससे पहले इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

लोकबंधु अस्पताल लखनऊ की जिम्मेदारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव को

आदेश में डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव की भी नई तैनाती की गई है। वह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के पद पर स्थानांतरणाधीन थे।

अब उन्हें लोकबन्धु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

शासन ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित चिकित्साधिकारियों को उनकी नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इन तबादलों के बाद प्रदेश के कई प्रमुख राजकीय चिकित्सालयों में प्रशासनिक स्तर पर नई कमान संभाली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस टेंडर पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी के आरोप; जांच के आदेश

Shamli News : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान ढेर, जवाबी फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
लखनऊ, अमृत विचारः शामली पुलिस ने बुधवार को अंतर्राज्यीय पुरस्कार घोषित एक लाख के इनामी अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक थाना झिंझाना एवं थाना बाबरी पुलिस एवं स्वॉट टीम द्वारा ग्राम रंगाना के निकट मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय पुरस्कार घोषित अपराधी फुरकान तथा उसके साथी की घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त फुरकान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी ऊन ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हेड कांस्टेबल घायल, अफसर बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे

घटना में स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि प्रभारी निरीक्षक थाना झिंझाना, थाना प्रभारी बाबरी एवं प्रभारी स्वॉट टीम की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं, जिससे वे सुरक्षित रहे। अधिकारियों ने बताया कि फुरकान के विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 24 अभियोग पंजीकृत थे तथा वह एनडीपीएस एक्ट के एक अभियोग में 10 वर्ष के कारावास से दण्डित भी हो चुका था।