हरदोई - Amrit Vichar

Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन
सीतापुर। सीतापुर से बालामऊ जंक्शन जा रही 54322 सीतापुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के साथ गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोको पायलट की सूझबूझ और समय रहते लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक से रेलवे ट्रैक पर आए एक युवक की जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन यात्रियों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित इंजन के नीचे से बाहर निकाल लिया गया।

ट्रैक पर अचानक आ गया युवक, चालक ने तुरंत लगाए ब्रेक

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की है। ट्रेन आठवां मुठिया स्टेशन के पास कमालपुर शताब्दी क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। सामने अचानक युवक को देखकर लोको पायलट ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन रुक गई, लेकिन युवक इंजन के नीचे फंस गया।

कुछ सेकंड की देरी पड़ सकती थी भारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोको पायलट की सतर्कता के कारण युवक की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद यात्री और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर सावधानीपूर्वक प्रयास कर युवक को इंजन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।

युवक की हुई पहचान

बाद में युवक की पहचान दीपू पुत्र बलराम, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना बेनीगंज, हरदोई के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने लोको पायलट की जिम्मेदारी और सूझबूझ की सराहना की। यात्रियों का कहना था कि चालक ने धैर्य और समझदारी दिखाकर एक युवक की जिंदगी बचाने के साथ ही बड़े हादसे को भी टाल दिया।

20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

घटना के कारण पैसेंजर ट्रेन करीब 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को दोबारा बालामऊ जंक्शन के लिए रवाना किया। जीआरपी थाना प्रभारी अविनाश कुमार पांडे ने बताया कि घटनास्थल थाना बेनीगंज क्षेत्र में आता है। इसलिए मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई बेनीगंज पुलिस द्वारा की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें :

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर महिला परिचालक ने दौड़ाई बस, वीडियो वायरल; जांच के घेरे में हरदोई डिपो

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर महिला परिचालक ने दौड़ाई बस, वीडियो वायरल; जांच के घेरे में हरदोई डिपो
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की एक बस को गंगा एक्सप्रेस-वे पर महिला परिचालक द्वारा चलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हरदोई डिपो की बस का बताया जा रहा है, जो दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरदोई लौट रही थी।

वीडियो में महिला परिचालक बस की स्टेयरिंग संभालती हुई नजर आ रही है, जबकि बस चालक परिचालक की सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

चालक की मौजूदगी में परिचालक ने कैसे संभाली स्टेयरिंग?

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। हरदोई-दिल्ली रूट पर चलने वाली यह बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते हरदोई आ रही थी।

लोगों का सवाल है कि जब बस में चालक मौजूद था तो फिर महिला परिचालक को स्टेयरिंग क्यों थमाई गई। परिवहन निगम के नियमों के अनुसार, बिना वैध अनुमति और पर्याप्त प्रशिक्षण के परिचालक द्वारा बस चलाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

हरदोई सेक्टर में नहीं है महिला चालक की तैनाती

बताया जा रहा है कि हरदोई सेक्टर में फिलहाल किसी भी महिला चालक की तैनाती नहीं है। ऐसे में महिला परिचालक द्वारा बस चलाने का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई लोगों का कहना है कि बिना अनुमति परिचालक द्वारा बस चलाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो सकता है। उन्होंने महिला परिचालक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिवहन निगम ने जांच की बात कही

वीडियो सामने आने के बाद जब परिवहन निगम के अधिकारियों से इस मामले में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने जांच कराए जाने की बात कही। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

Amethi News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
हरदोई: जिले के पिहानी रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आपको बता दें कि घर लौटते समय तेज रफ्तार की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खाई में जा गिरा।

घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के बिल्हरी मजरा मंसूरनगर निवासी 35 वर्षीय अजीत सिंह, पुत्र सत्येंद्र सिंह, खेती-बाड़ी का काम पूरा करते थे। वह गुरुवार को किसी काम से हरदोई शहर आए थे और देर रात बाइक से अकेले अपने गांव लौट रहे थे।

जब वह पिहानी रोड स्थित उतरा तिराहे के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक से नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

पिकेट ड्यूटी पुलिस ने पहुंचाई अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद वहां तैनात पिकेट ड्यूटी पुलिस ने स्थिति संभाली और एंबुलेंस बुलाकर घायल अजीत सिंह को मेडिकल कॉलेज भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अजीत सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन

गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
अतरौली (हरदोई): विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राजू गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अतरौली क्षेत्र के डालखेड़ा गोमती घाट पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसान करीब 40 मिनट तक गोमती नदी के पानी में खड़े रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया।

स्थिति की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं नदी में उतरकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

108 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद किसान नेताओं ने नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री को 108 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

पशु चिकित्सालय, सड़क और खाद की समस्या उठाई

भाकियू (राजू गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने बताया कि महीठा पशु चिकित्सालय में पिछले तीन वर्षों से नियमित पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इसके चलते पशुपालकों को निजी उपचार का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां साधारण इंजेक्शन लगाने तक के लिए अधिक शुल्क लिया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति में सुधार, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और सीएचसी भरावन में महिला चिकित्सक की नियमित तैनाती की भी मांग उठाई।

पहले भी दिया था ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई

किसानों का कहना है कि इन्हीं समस्याओं को लेकर करीब डेढ़ महीने पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि नेवादा से महीठा तक करीब छह किलोमीटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

भाकियू (राजू गुट) के जिलाध्यक्ष कदीर पहलवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन के दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

यात्री ध्यान दें : 7 अगस्त तक मुरादाबाद-बरेली रूट पर ट्रेन सफर आसान नहीं ! 22 दिन तक बदला रहेगा मार्ग और समय
हरदोई, अमृत विचार : रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेल पथ की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर व्यापक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत और टेम्पिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के चलते 16 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक (18 जुलाई, 28 जुलाई और 2 अगस्त को छोड़कर) कुल 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इन ब्लॉकों के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग और संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार अनुरक्षण कार्य नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मुण्डापांडे, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, परसा खेड़ा, दूगनपुर और मिलक स्टेशनों के बीच चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

इस दौरान ट्रैक की मजबूती बढ़ाने और भविष्य में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक मशीनों से कार्य किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की योजना इस प्रकार तैयार की गई है कि आवश्यक मालगाड़ियों, विशेष रूप से कोयला और खाद्यान्न से जुड़ी रेकों का संचालन अधिक प्रभावित न हो।

इसके बावजूद कुछ यात्री ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ के संचालन में विलंब रहेगा।निर्धारित तिथियों में गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान रामपुर जंक्शन का ठहराव नहीं होगा, जबकि बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

राज्यरानी एक्सप्रेस अभी परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस ट्रेन का रामपुर जंक्शन, मिलक और क्लटरबकगंज स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा तथा बरेली कैंट में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। वहीं 29 जुलाई को 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और 17, 20, 22, 24, 30 जुलाई तथा 1, 5 और 7 अगस्त को 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी।इसके अलावा 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 22 जुलाई, 1 अगस्त और 5 अगस्त को लगभग 30 मिनट तथा 26 जुलाई को करीब 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

वहीं 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को लगभग 30 मिनट विलंब से संचालित होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा या एनटीईएस से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Hardoi News : मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, मेडिकल कॉलेज में मौत
हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची की सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजन उसे पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सोते समय सांप ने हाथ और पेट में डंसा

जानकारी के अनुसार, लोनार थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी असलम कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। उनके दो बेटों के बीच आठ वर्षीय इकलौती बेटी आलिया एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। असलम ने बताया कि मंगलवार रात आलिया अपनी मां रेशमा के साथ कमरे में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे सांप ने उसके हाथ और पेट में डंस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। शरीर पर सांप के काटने के निशान देखकर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए।

निजी डॉक्टर से मेडिकल कॉलेज तक ले गए

परिजन पहले बच्ची को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बेटी की मौत के बाद परिजन पहले शव को घर ले गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
हरदोई, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने हरदोई में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की नियुक्ति कर दी है। एससीईआरटी, लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए बनाया गया है।

बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के विशेष सचिव अवधेश तिवारी ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रभात मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हरदोई में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वह अब जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीएसए डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद हुई नियुक्ति

गौरतलब है कि पूर्व बीएसए डॉ. अजित सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले विभागीय अभिलेख गायब होने के मामले को लेकर भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा था। डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद से जिले में प्रभारी बीएसए के माध्यम से कामकाज चल रहा था। अब शासन ने नियमित नियुक्ति करते हुए प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए बनाया है।

Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा
हरदोई, अमृत विचार। अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की पंचम पुण्यतिथि पर बुधवार को सीतापुर रोड स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा एवं उनकी प्रतिमा के अनावरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी ने की।

'मेजर पंकज भारत माता के अमर सपूत' : बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेजर पंकज कुमार पांडे के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भारत माता का अमर सपूत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों के माता-पिता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।

हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद के नाम पर रखने का आश्वासन

बृजेश पाठक ने पूर्व सैनिकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि शहीद के पिता अवधेश कुमार पांडे द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

लेफ्टिनेंट जनरल ने साझा किए सैनिक जीवन के अनुभव

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सैनिकों के त्याग, समर्पण और संघर्ष से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सदैव सर्वोच्च रहेगा।

पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के भाई आशीष पांडे ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर की। पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सूबेदार महेंद्र पाल सिंह तथा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक हवलदार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू', नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर', डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी, डॉ. पवन पुत्र बादल, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सिख बटालियन के जवान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देश दीपक शुक्ल ने किया।

Hardoi News: रोडवेज बस अड्डे पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसकर गेंहू की तरह पिस गई महिला वर्कर, हादसा देख सहम उठे लोग
हरदोई, अमृत विचार। हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में फार्मा कंपनी की 41 वर्षीय कर्मचारी की दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मीटिंग में जाने के लिए पहुंची थीं बस अड्डे

पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी नेहा सिंह (41) पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थीं। बुधवार सुबह वह उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस अड्डे पहुंची थीं। बताया गया कि वह प्लेटफॉर्म से उतरकर बस की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान हरदोई और कन्नौज डिपो की बसों के बीच फंस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी पति की भी मौत

यह हादसा परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी बनकर सामने आया है। वर्ष 2016 में नेहा सिंह के पति सर्वेश सिंह, जो पेशे से चालक थे, एक सड़क दुर्घटना में डीसीएम और ट्रक के बीच फंसने से जान गंवा चुके थे। पति की मौत के बाद नेहा सिंह ने फार्मा कंपनी में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके परिवार में 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटा विवेक सिंह हैं। अब मां की असमय मौत के बाद दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं।

डिपो प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

हरदोई डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतका से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-

Rampur News : बच्चों के झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई की मांग पर सीओ कार्यालय का घेराव

Hardoi News : होशियारपुर से गांव लौटे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्त पर जबरन जहरीली शराब पिलाने का लगाया आरोप
हरदोई। हरदोई जिले में पंजाब से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक दोस्त ने युवक को जबरन जहरीली शराब पिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब से दोस्त के साथ गांव लौटा था युवक

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बांधा मजरा भड़ायल निवासी सर्वेश पंजाब के होशियारपुर जिले के जंडौर क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। करीब चार महीने पहले उनका 18 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार भी उनके पास पंजाब चला गया था। अक्षय के छोटे भाई रजनीकांत के अनुसार, करीब 15 दिन पहले उनके पिता गांव लौट आए थे। इसके बाद 17 जुलाई को अक्षय अपने गांव के ही दोस्त उदयराज के साथ पंजाब से रवाना हुआ और 19 जुलाई को गांव पहुंचा।

गांव पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, गांव पहुंचने के कुछ ही समय बाद अक्षय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे पहले नीर गांव के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

मंगलवार को गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप- दोस्त ने जबरन पिलाई जहरीली शराब

मृतक के भाई रजनीकांत ने आरोप लगाया कि गांव के ही दोस्त उदयराज ने अक्षय को जबरन जहरीली शराब पिलाई थी। इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। अक्षय दो भाइयों में बड़ा था और उसकी चार बहनें हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई में बैंक रिकवरी एजेंट बनकर 3.75 लाख की ठगी, फर्जी रसीद और QR पेमेंट से उड़ाए रुपये; 8 आरोपियों पर केस
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बैंक रिकवरी एजेंट बनकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का वसूली एजेंट बताकर कर्जदार पर भुगतान का दबाव बनाया और फर्जी रसीदें देकर कुल 3,75,887 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पशुपालन ऋण के नाम पर बनाया शिकार

कछौना कोतवाली क्षेत्र के आरखताली मजरा कामीपुर निवासी वजाहत अली ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने पशुपालन के लिए बैंक से 7 लाख रुपये का ऋण लिया था। समय पर किस्त जमा न होने के कारण यह ऋण एनपीए (Non-Performing Asset) घोषित हो गया था।

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान शुभम बाजपेई नाम का व्यक्ति उनके घर पहुंचा और खुद को एचडीएफसी बैंक का रिकवरी एजेंट बताते हुए पहचान पत्र दिखाया। उसने ऋण वसूली का दबाव बनाते हुए वजाहत अली और उनके भाई को बैंक की रेलवेगंज शाखा के बाहर बुलाया।

कैश लेकर दी फर्जी रसीद, फिर QR कोड से कराया ट्रांसफर

तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में 2,71,200 रुपये नकद लिए और उसके बदले कथित तौर पर फर्जी रसीदें थमा दीं। इसके बाद शेष 1,04,687 रुपये QR कोड के माध्यम से अपने सहयोगियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित का आरोप है कि भुगतान पूरा होने के बाद भी आरोपी लगातार 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' देने का आश्वासन देता रहा, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।

आठ आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने वजाहत अली की शिकायत के आधार पर शुभम बाजपेई, रोहित सिंह, सैनिक मोबाइल शॉप, आरिफ कुरैशी, अंकित शुक्ला, अनुपम मिश्रा, श्रीराम ट्रेडर्स और समीर पाण्डेय सहित कुल आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रेस नोट से हुआ मामले का खुलासा

पीड़ित के अनुसार, इस ठगी की पूरी जानकारी तब सामने आई जब उनके भाई ने 9 जुलाई को हरदोई पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट देखा। प्रेस नोट में उल्लेख था कि शुभम बाजपेई और उसके साथियों ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से 3,75,887 रुपये वसूलकर कथित तौर पर फर्जी रसीदें दी थीं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः हरदोई में सोशल मीडिया बना उम्मीद की किरण: ननिहाल से लापता 15 वर्षीय किशोर पुलिस के पास मिला, परिवार से हुआ मिलन

हरदोई में सोशल मीडिया बना उम्मीद की किरण: ननिहाल से लापता 15 वर्षीय किशोर पुलिस के पास मिला, परिवार से हुआ मिलन
हरदोई: हरदोई जिले में सोशल मीडिया की मदद से एक परिवार की बड़ी चिंता खुशी में बदल गई। ननिहाल से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर सुरक्षित पुलिस के पास मिला, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बघौली थाना क्षेत्र के गौहटिया मजरा पिपोना निवासी दिनेश का 15 वर्षीय बेटा शिवम करीब एक सप्ताह पहले अपनी नानी के साथ सुरसा थाना क्षेत्र के पौथेपुरवा गांव स्थित अपने नाना शिशुपाल के घर गया था। वहां रहने के दौरान तीन दिन बाद शिवम अचानक कहीं चला गया, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बन गया।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

शिवम के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद घटना की सूचना उसके पिता को दी गई और बच्चे की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया।

इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर से पता चला कि किशोर कोतवाली शहर पुलिस के पास सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पिता दिनेश और नाना शिशुपाल कोतवाली पहुंचे।

लिखापढ़ी के बाद पिता को सौंपा गया बच्चा

कोतवाली में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शिवम को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पिता को बच्चे की उचित देखभाल करने की सलाह भी दी।

परिजनों के लिए यह घटना राहत लेकर आई और कई दिनों से चिंता में डूबा परिवार बेटे के सुरक्षित लौटने पर खुश नजर आया।

यह भी पढ़ेंः CJP ने प्रवक्ता विजेता दहिया को बर्गर खाना पड़ा भारी... पद से हटाया गया, पार्टी बोली- सिद्धांतों से समझौता नहीं