हरदोई - Amrit Vichar

Ganga Expressway : ग्रामीणों में जश्न का माहौल, औद्योगिक गलियारे से चमकेगी 12 जिलों की किस्मत, दूरी कम होने से जगी विकास की उम्मीद
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है जिनका मानना है कि इस परियोजना से यात्रा समय घट जाएगा और उत्तर प्रदेश में आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी पंकज शुक्ला ने कहा कि एक्सप्रेसवे-सह-औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में स्थापित यह परियोजना न केवल यात्रा समय घटाएगी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी नयी गति देगी।

एक अन्य निवासी संजय सिंह ने कहा कि हरदोई और मेरठ के बीच की दूरी अब कुछ ही घंटों में तय की जा सकेगी। उन्होंने इसे आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए कहा, ''हरदोई से दिल्ली तक यात्रा अब बहुत आसान और सुरक्षित हो जाएगी।'' एक इंटर कॉलेज की प्राचार्य अनुराधा मिश्रा ने कहा कि 'छोटी काशी' कहे जाने वाले हरदोई के मल्लावां से इस छह लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होना इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि संभवतः इस स्थान का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह एक्सप्रेसवे के लगभग मध्य में स्थित है। उन्नाव के विनोद सिंह रजावत ने कहा कि इस कॉरिडोर के सभी 12 जिलों में उद्योग स्थापित होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। माधवगंज के नितिन गुप्ता ने कहा कि अब प्रयागराज संगम में स्नान के लिए यात्रा केवल कुछ घंटों में पूरी हो सकेगी।

एक अन्य निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की यात्रा अब अधिक आसान हो जाएगी और प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर निवेश को आकर्षित करेगा। मल्लावां के संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि किसानों को नए बाजारों तक पहुंच मिलेगी और यात्रा समय में कमी से उन्हें लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी भूमि का उचित मुआवजा मिला है। इसी क्षेत्र के निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें :

वाराणसी से विदेश जाना हुआ और भी आसान, एयर इंडिया करेगी 'हब एंड स्पोक' से अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका, हरदोई में सीएम योगी ने अन्नदाता का जताया आभार
लखनऊ/ हरदोई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक लाख से अधिक किसानों ने इस परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराई जिससे इसका समय पर निर्माण संभव हो सका।

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''12 जिलों के एक लाख से अधिक किसानों ने इस एक्सप्रेसवे के लिए अपनी भूमि दी। मैं उन सभी 'अन्नदाता' किसानों का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग से यह परियोजना साकार हो सकी।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई के मल्लावां में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यह एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है और राज्य के 12 जिलों से होकर गुजरता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की आधारशिला दिसंबर 2021 में रखी गई थी और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया गया, जो राज्य सरकार की बुनियादी ढांचा विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे न केवल परिवहन को सुगम बनाएगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

आदित्यनाथ ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 18,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई, जबकि एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर और 'लॉजिस्टिक्स' केंद्र विकसित करने के लिए करीब 7,000 एकड़ भूमि अलग से चिह्नित की गई है।

उन्होंने कहा, ''यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा और सड़क संपर्क, कृषि विपणन तथा क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्रदान करते हुए 'विकसित भारत' के लक्ष्य को गति देगा।''

अधिकारियों के अनुसार यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 प्रमुख जिलों को जोड़ता है।

इससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवागमन तेज, सुरक्षित व अधिक सुविधाजनक होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ganga Expressway में स्पीड लिमिट तोड़ने का No Chance, मिलेगा हाई-टेक सिस्टम और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, देखें Video
लखनऊ/ हरदोईः उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। देश का सबसे अनोखा, हाईटेक और सुविधाओं से लैस 6 लेन ग्रीन फील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 29 अप्रैल को कर दिया है।

यह सिर्फ एक एक्सप्रेसवे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नई मिसाल है। इस रोड़ का निर्माण बड़े ही कम समय में किया जा गया। आइए जानते हैं इस गंगा एक्सप्रेसवे की कुछ खासियतें… महज 5 घंटे में पूरा होगा 600 किलोमीटर का सफर! यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों को जोड़ता है। 30 अप्रैल से आम जनता इस पर गाड़ियां दौड़ाने लगेगी।

इस पूरे 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर बनाए गए हैं 9 वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी सेंटर्स। इनमें 24 घंटे पेट्रोल, डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, डॉर्मिटरी, स्पा, 200 कारों और 20 ट्रकों की पार्किंग जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

देश में पहली बार किसी एक्सप्रेसवे पर ट्रॉमा सेंटर की सुविधा दी गई है। दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत मेडिकल सुविधा मिल सके, इसके लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ टाई-अप किया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह हाईटेक है। 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड के हिसाब से डिजाइन किए गए इस एक्सप्रेसवे पर हर 500 मीटर पर हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। पूरे रूट पर 24×7 निगरानी रहेगी। कोहरे और नींद से बचाने के लिए रेडियम पट्टियां, लेन-एंड-स्ट्रिप्स और स्मार्ट अलर्ट सिस्टम भी लगाए गए हैं।

एक्सप्रेसवे को उच्च गुणवत्ता वाले तारकोल से बनाया गया है, ताकि गर्मी में भी टायर फटने जैसी घटनाएं न हों। पूरे रूट पर 2 मीटर ऊंची सीमेंटेड दीवार बनाई गई है, जो अवैध एंट्री और जानवरों को रोकने में मदद करेगी।

यह सिर्फ ट्रांसपोर्ट का रास्ता नहीं है। गंगा एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का भी केंद्र बनेगा। साथ ही यह आस्था का कॉरिडोर भी है, जो हरिद्वार से प्रयागराज और वाराणसी तक के तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को और आसान बनाएगा। भविष्य में इसे 8 लेन तक विस्तारित करने की भी योजना है।

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को न सिर्फ तेज गति देगा, बल्कि रोजगार, उद्योग और पर्यटन को भी नई उड़ान देगा।

Ganga Expressway Inauguration : PM मोदी ने किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान
हरदोई/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का बुधवार को हरदोई के मल्लावां में उद्घाटन किया। आधिकारिक बयान के अनुसार लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय को वर्तमान 10-12 घंटे से घटाकर लगभग छह घंटे कर देगा। इसमें कहा गया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 प्रमुख जिलों को जोड़ता है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री के हरदोई पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हरदोई से एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ राज्य की विकास यात्रा को नयी गति मिलेगी। उन्होंने छह लेन एक्सप्रेसवे को गांवों, किसानों, उद्यमियों और युवाओं को जोड़ने वाली ''जीवन रेखा'' बताते हुए कहा कि यह विकास को गति देने और दूरियां समेटने में अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी इस परियोजना को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक और राज्य को आधुनिक बुनियादी ढांचे का तोहफा बताया। आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) की प्रदर्शनी का अवलोकन करने, पौधरोपण करने और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर में वापस लौटने का कार्यक्रम है।

बयान में कहा गया कि इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया गया है। यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। आधिकारिक बयान के अनुसार इसकी एक प्रमुख विशेषता शाहजहांपुर के पास बनी 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के विमान उतर सकते हैं।

इसमें कहा गया कि पूरे मार्ग पर उन्नत तकनीक आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। बयान में कहा गया कि एक्सप्रेसवे के किनारे 'इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर' (आईएमएलसी) विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़े गोदाम, शीतगृह और खाद्य प्रसंस्करण केंद्र जैसी सुविधाएं निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन में सहायक होंगी।

यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे एक विशाल अंतरसंपर्क तंत्र तैयार होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें :

गाजियाबाद : गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां तैनात; बचाव कार्य जारी

हरदोई में बेकाबू कंटेनर ने मचाया तंडाव, कई वाहनों को रौंदा.. एक की मौत, 11 लोग गंभीर
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में हरदोई फर्रुखाबाद मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक बेकाबू कंटेनर ने भीषण कहर बरपा दिया। फर्रुखाबाद की ओर से हरदोई जा रहा कंटेनर सबसे पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराया, लेकिन इसके बाद भी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका। तेज रफ्तार कंटेनर सीधे जगदीशपुर कस्बे में घुसा और सड़क किनारे खड़े व चल रहे कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनार थाने के हरदोई फर्रुखाबाद मार्ग पर जगदीशपुर गांव में कंटेनर ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। इसके बाद फल के ठेलों को रौंदते हुए आगे बढ़ा और एक दिव्यांग व्यक्ति की ट्राई साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद कंटेनर ने दो ई-रिक्शा, एक अन्य ऑटो और एक पिकअप वाहन को भी जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में रमेश (50) निवासी लोनार, रुचि (25), हरिश्चंद्र निवासी रायपुर जरौली, पवन कुमार (24), पिंटू (25), खुशीराम (35), महेंद्र (45), राहुल (31), मुकेश, नरेश (35) और 12 वर्षीय प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हा दसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और कंटेनर को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर हालात काबू में किए और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हरदोई में भीषण आग : इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के गोदाम में सामान जलकर खाक, नुकसान का अनुमान दो करोड़ से अधिक
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना रात्रि करीब डेढ़ बजे शोरूम मालिक को स्थानीय लोगों ने दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन शुरुआती देरी के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सांडी कोतवाली इलाके में कस्बे में शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से शुरू होकर तेजी से फर्स्ट फ्लोर पर बने गोदाम तक फैल गई। शुरुआती तौर पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए हरदोई से तीन और बिलग्राम से दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस हादसे में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, सोफा,इनवर्टर और बैटरियों ,बेड,गद्दे सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक एवं फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब एक करोड़ 97 लाख रुपये का सामान और दुकान में रखी करीब 22 लाख 43 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है। शोरूम मालिक पुनीत वाजपेई का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंची, जिससे आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :

यूपी के बलिया में मरीज की मौत: पेट्रोल न मिलने पर बीच रास्ते में रुकी एंबुलेन्स, जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

हरदोई पहुंचे सीएम योगी : पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों संग की बैठक
हरदोई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को हरदोई जिले के मल्लावां पहुंचकर 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसके सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

मुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं में किसी प्रकार की चूक न हो। अधिकारियों के अनुसार, 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरेगा और इससे प्रदेश में संपर्क व्यवस्था तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

एक्सप्रेसवे के चालू होने पर मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय वर्तमान लगभग 11 घंटे से घटकर करीब छह से आठ घंटे रह जाने की उम्मीद है, जिससे व्यापार, उद्योग और परिवहन को गति मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और बुनियादी ढांचे के विकास को नयी गति देगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उद्घाटन समारोह भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हरदोई में रफ्तार का कहर : अनाथ हुई 3 माह की मासूम बच्ची, वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद उनकी तीन माह की मासूम बच्ची अपने माता-पिता के शवों के पास रोती मिली, जिसे देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेढामऊ अंडरपास के निकट सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त बाइक, दंपति के शव तथा पास में रो रही बच्ची को देखा। सूचना मिलने पर पचदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान सियाराम (22) पुत्र सुभाष तथा उनकी पत्नी नीलम (20) निवासी ग्राम गहवरा, थाना पाली के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दंपती किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मासूम बच्ची सुरक्षित मिली, जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

हरदोई : बिजली ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो सदस्य मुठभेड़ में घायल, आठ गिरफ्तार
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले और ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह से आज तड़के सुबह पुलिस से मुठभेड़ हुई है जिसमे दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए है। स्वाट, सर्विलांस और थाना अरवल पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की,जिसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी सत्येन्द्र और गजेन्द्र के पैर में गोली लगी, जबकि मौके से कुल आठ शातिर चोरों को दबोच लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फर्रुखाबाद के उमरापुर निवासी सत्येन्द्र, प्रवेश, सुरेन्द्र और अनूप, कासगंज का गजेन्द्र तथा हरदोई के स्थानीय निवासी मुनेन्द्र, रोहित और अजय शामिल हैं।

यह गिरोह लंबे समय से आसपास के जनपदों में सक्रिय था और रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर कॉपर वायर और तेल चोरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना सत्येन्द्र और सुरेन्द्र पर कई जिलों में लूट,चोरी और गैंगस्टर एक्ट के गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाला गिरोह अरवल क्षेत्र के टिलिया घटवासा गांव में वारदात की फिराक में है।सूचना पर स्वाट,सर्विलांस और अरवल पुलिस ने घेराबंदी की।

मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पार फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो को पैर में गोली लगी और घेराबंदी कर कुल 8 बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49,000 रुपये नकद, 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, तीन बंडल कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त भारी उपकरण बरामद किए हैं।

इसके अलावा एक सफेद कार, दो अवैध तमंचे , चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए। सभी आठों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घायल बदमाशों का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।

हरदोई में गरमाई सियासत : मूर्ति पूजा पर भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, योगी और मोदी को बताया "भगवान"
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर एकीकृत पासी समाज के महासम्मेलन में दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले वाले भाजपा विधायक का मूर्ति पूजा पर विवादित बयान आया है जिसने सियासत को गरमा दिया है। भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मंच से योगी और मोदी को "भगवान" बताया, लेकिन साथ ही पत्थरों की पूजा को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा, " हम तो जिंदा आदमी को भगवान मानते हैं और हमारे योगी जी और मोदी जी निश्चित ही एक भगवान के रूप में, अगर हम उनको मान रहे हैं तो कोई बुराई नहीं है, क्योंकि वो हमको कुछ दे सकते हैं, उनमें हमको कुछ देने की क्षमता है। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे, वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं।"

एकीकृत पासी समाज के इस सम्मलेन का आयोजन दलित बिरादरी के भाजपा सांसद अशोक रावत और जय प्रकाश रावत ने किया था जबकि केंद्रीय ग्रामीण विकास राजयमंत्री कमलेश पासवान इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि थे। विधायक के ब्यान के बाद सवाल ये खड़ा हुआ है की क्या ये आस्था पर चोट है या अंधविश्वास के खिलाफ बयान। हालांकि बाद में विधायक ने इस बयान पर सफाई भी दी। हरदोई के गांधी मैदान में दलित बिरादरी के भाजपा सांसद अशोक रावत और जय प्रकाश रावत द्वारा आयोजित एकीकृत पासी समाज के इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान थे।

इसी सम्मलेन में मंच से गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मूर्ति पूजा पर विवादित बयान देते हुए कहा, " जब हमको कहीं अपनी स्थापना ही करनी है, कहीं महत्व ही करना है, तो हम क्यों न आज के भगवानों के साथ हो जाएं। हम तो जिंदा आदमी को भगवान मानते हैं और हमारे योगी जी और मोदी जी निश्चित ही एक भगवान के रूप में, अगर हम उनको मान रहे हैं तो कोई बुराई नहीं है, क्योंकि वो हमको कुछ दे सकते हैं, उनमें हमको कुछ देने की क्षमता है। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे, वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं। इसलिए साथियों, ढोंग-पाखंडवाद सब छोड़कर अपने परिवार को, अपने समाज को एकत्रित करिये।"

भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के मूर्ति पूजा पर दिए गए बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई भी दी। उन्होने कहा कि उनका इशारा किसी विशेष मूर्ति या प्राण प्रतिष्ठा की ओर नहीं था, बल्कि अंधविश्वास के खिलाफ था। श्याम प्रकाश ने कहा मैं उन पत्थरों की बात कर रहा हूँ जिन्हें लोग अंधविश्वास में पूजते हैं समाज को शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उनका व्यक्तिगत विषय है, और उनका बयान भी व्यक्तिगत मत है।

Hardoi News : गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है। आरोपी पर चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया थाना सुरसा में दर्ज मुकदमे में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत फरार चल रहे अभियुक्त धीरज गुप्ता निवासी कासिमपुर जिला हरदोई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बम्हनाखेड़ा में आरोपी के दो मंजिला भवन को कुर्क किया। यह संपत्ति गाटा संख्या 270 और 273 में स्थित है, जिसका कुल रकबा 0.1135 हेक्टेयर (आंशिक हिस्सा) है।

प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 25 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

सरकारी विभागों में इस कारण नहीं मिलेगी सैलरी, सभी कर्मचारी रहें अलर्ट, डीएम ने दिए अधिकारियों को सख्त आदेश
लखनऊ, अमृत विचार : राज्य सरकार के निर्देश के बाद भी ई-ऑफिस व्यवस्था न स्थापित करने वालों पर शिकंजा कसने लगा है, बीते दिनों राज्य सरकार पुन: संबन्धित आदेश जारी करने के बाद हरदोई समेत कई जिलों में असर दिखने लगा है। हरदोई में जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली लागू न करने की स्थिति में वेतन निर्गत न करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग आदि कार्यालयों ने अमल शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी हरदोई का आदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र के क्रम में जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कई विभाग अभी भी ई-ऑफिस पर कार्य नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से ही पत्राचार और फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। ऑफलाइन पत्रावलियों और पत्राचार को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी कर्मचारियों (चतुर्थ श्रेणी और वाहन चालक को छोड़कर) को ई-ऑफिस पर मैप करना अनिवार्य किया गया है।

उक्त क्रम में सभी विभागाध्यक्षों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी ई-ऑफिस पर कार्य कर रहे हैं। वेतन बिल के साथ संबंधित अधिकारियों को कोषागार में प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। प्रमाण पत्र दिए बिना अगले माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में फाइलों का आवागमन पूर्णतया ऑनलाइन हो चुका है, अन्य विभागों में भी व्यवस्था संचालित हो रही है।

वेतन से जुड़ा सख्त प्रावधान

निर्देश है कि ई-ऑफिस पर कार्य करने के बाद ही कर्मचारियों का वेतन जारी होगा। यदि कोई कर्मचारी ई-ऑफिस पर कार्य नहीं करता है और फिर भी वेतन आहरित होता है, तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष-आहरण-वितरण अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

लापरवाही पर कार्रवाई

जिन कार्यालयों में ई-ऑफिस पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, वहां के कार्यालयाध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभागों के बीच फाइलों और पत्रों का आदान-प्रदान भी अब ई-ऑफिस के जरिए ही किया जाएगा, जिसके लिए प्रणाली में इंटर-इंस्टेंस सुविधा उपलब्ध है।