झांसी - Amrit Vichar

झांसी में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली: मौके पर ही हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
झांसी। झांसी जिले के बबीना छावनी में तैनात सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया और मामले की जांच कर रही है।

उसने बताया कि बबीना छावनी में सेना सुरक्षा कोर में नायक के पद पर तैनात ग्वालियर निवासी कोमल सिंह (50) ने सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान स्वयं के सिर में अपनी इंसास राइफल से कथित तौर पर गोली मार ली।

पुलिस ने बताया कि यह देख निकट ही तैनात एक हवलदार ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी और सिंह को तत्काल सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बबीना थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, सेना के सहयोग से इस मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

कुशीनगर पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख धनराशि स्वीकृत

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न, बोले राज्यपाल- शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करें
लखनऊ, अमृत विचार : राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, जर्जर भवनों एवं कम नामांकन जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यकतानुसार आउटसोर्सिंग अथवा महाविद्यालय स्तर से पदों की रिक्तियों को न्यून करने के भी निर्देश दिये। शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने प्राचार्यों एवं शिक्षकों को महाविद्यालय परिसर में निवास करने की भी अपेक्षा व्यक्त की है।

राज्यपाल गुरुवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध शासकीय एवं वित्त पोषित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक कर रही थीं। जनभवन में हुई बैठक में कुल 24 राजकीय महाविद्यालयों एवं 13 अनुदानित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इनमें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं महोबा के शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालय सम्मिलित रहे। इस दौरान आनन्दीबेन पटेल ने निकटवर्ती निजी महाविद्यालयों एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित कर संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया।

छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने महाविद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के नियमित हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं वजन मापन कराने तथा कमजोर स्वास्थ्य वाली छात्राओं के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालयों में ‘गर्भ संस्कार‘ जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षण, शोध गतिविधियों, पुस्तक लेखन एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्तर डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति, प्रो. मुकेश पांडेय, शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

झांसी में बनेगा 100 बेड का कैंसर अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक में हुई घोषणा
लखनऊ,अमृत विचार। झांसी में अत्याधुनिक 100 बेड के कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा । इस अस्पताल निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए मण्डलायुक्त को निर्देश भी दिए गए हैं। यह घोषणा बुधवार को अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने मिशन निदेशक डॉ.पिंकी जोवेल ने बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद़देश्य से लिया है।

अपर मुख्य सचिव झांसी और चित्रकूटधाम मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचनी चाहिए। क्षय रोग उन्मूलन, मीजिल्स-रूबेला नियंत्रण और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिकी जोवल ने डॉक्टरों की तैनाती को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि जहां एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी है, वहां आयुष और बीडीएस डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी सूचनाओं को मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 179 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का भी मूल्यांकन किया गया, जहां लोगों को मुफ्त जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जा रही है।

राज्य स्तर से गठित 51 टीमों ने झांसी और चित्रकूटधाम मंडल की 885 स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल रहे। निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ जगहों पर आधारभूत ढांचे और मानव संसाधन से जुड़ी कमियां सामने आईं।

ये भी पढ़ें :

मुख्यमंत्री योगी बोले- 9 साल में बदली तस्वीर, अब निवेश, रोजगार और इनोवेशन का बना केंद्र उत्तर प्रदेश

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक
जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निजी विद्यालयों की फीस व्यवस्था को पारदर्शी और नियंत्रित बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम-2018 एवं संशोधन-2020 के तहत लागू की जा रही है। पांडे ने सोमवार को कहा कि जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई को नए सत्र से कम से कम 60 दिन पहले अपनी फीस संरचना वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करनी होगी।

फीस केवल मासिक, तिमाही या छमाही किस्तों में ही ली जाएगी, वार्षिक शुल्क पर रोक रहेगी। सत्र के बीच फीस बढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा और प्रत्येक भुगतान की रसीद देना अनिवार्य होगा। साथ ही, विद्यालय किसी भी अभिभावक को एक ही दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। यूनिफॉर्म में बदलाव पांच वर्ष से पहले नहीं किया जाएगा।

यदि कोई स्कूल फीस बढ़ाना चाहता है तो उसे तीन माह पहले जिला शुल्क नियामक समिति से अनुमति लेनी होगी। नियमों के उल्लंघन पर पहली बार अधिक वसूली गई फीस लौटाने के साथ 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि दोबारा उल्लंघन पर अतिरिक्त दंड का प्रावधान है।

जिलाधिकारी ने बताया कि किताबों की खरीद में मनमानी और एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों पर कार्रवाई होगी। नियमों के पालन के लिए तहसील स्तर पर संयुक्त समितियां गठित की गई हैं, जिनमें एसडीएम, सीओ और खंड शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। ये टीमें नियमित निरीक्षण कर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

ये भी पढ़ें :

IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अभियंता और सहायक वैज्ञानिकों की भर्ती, परीक्षा में बड़ा बदलाव अब इस तरह होगा एग्जाम
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए इसे गेट की तर्ज पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) से कराने का फैसला किया है। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा 27 अप्रैल को प्रदेश के 15 शहरों में किया जाएगा।

यह परीक्षा पर्यावरण अभियंता और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 40 पदों के लिए होगी। दो घंटे के पेपर में कुल 400 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए करीब 6,500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती कर रहा है, जबकि पहले केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था। नई चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में सीबीटी होगी और इसके बाद 70 अंकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची 470 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पहचान की जाएगी, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैन और लाइव फोटो कैप्चर शामिल है। इन आंकड़ों का मिलान एडमिट कार्ड और आवेदन पत्र से किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा रोका जा सके।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा में वही पहचान पत्र लेकर आएं, जो उन्होंने आवेदन के समय इस्तेमाल किया था, ताकि सत्यापन में किसी तरह की दिक्कत न हो।

इन शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र

परीक्षा लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, झांसी, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 15 शहरों में आयोजित की जाएगी।

स्पोर्ट्स हॉस्टल और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ सेमीफाइनल में... राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दबदबा
लखनऊ, अमृत विचार: खिताब की रक्षा के इरादे से उतरी मेजबान स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने सब जूनियर बालक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गोमती नगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी टर्फ स्टेडियम में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने बस्ती मंडल को 5-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में अब उसका सामना स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी से होगा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने लखनऊ मंडल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं एक अन्य सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी आमने-सामने होंगे। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और बस्ती मंडल के बीच खेला गया मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा। पहले क्वार्टर में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने दो और बस्ती मंडल ने एक गोल किया। मैच के चौथे मिनट में बस्ती मंडल के रोशन सिंह ने हॉस्टल की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि दो मिनट बाद ही स्पोर्ट्स हॉस्टल के राघवेंद्र ने शानदार खेल दिखाते हुए साथी खिलाड़ी से मिले पास को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आठवें मिनट में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे प्रहलाद राजभर ने गोल में बदलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दो और गोल दागे और स्कोर 4-1 कर दिया। तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा, जबकि अंतिम क्वार्टर में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे राहुल यादव ने गोल में बदलकर टीम की 5-1 की जीत सुनिश्चित कर दी। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से मो. दानिश और धीरज पाल ने दो-दो गोल किए, जबकि अजय यादव ने एक गोल दागा। वहीं स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले अब बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

होली पर प्रशासन सख्त: शांतिपूर्ण-सुरक्षित ढंग से त्यौहार मानाने के निर्देश, पुलिस की विशेष निगरानी
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में 1194 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है और सभी स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या विवाद की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 40 निरीक्षक, 250 उपनिरीक्षक, 700 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल तथा 370 रंगरूट जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त एक कंपनी पीएसी भी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त के लिए लगाई जाएगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहे हैं। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है तथा सभी अधिकारियों को मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार सभी 1194 होलिका स्थलों पर कम से कम एक पुलिसकर्मी की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जबकि अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है। थाना प्रभारियों को निरंतर क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा अग्निशमन विभाग को भी सतर्क रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें :

काशी में रंगों का उत्सव : मुस्लिम महिलाओं ने होली खेलकर दुनिया को दी शांति का संदेश

ललितपुर में गांजा की खेती करने वाले 4 मुल्जिमों को हुई 12-12 वर्ष की सजा, लगाया गया एक लाख बीस हजार रूपये का अर्थदण्ड
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज बुधवार को गांजा की खेती करने वाले चार मुल्जिमों को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एस.सी. एस.टी. विकास कुमार ने 12-12 वर्ष की सजा व एक लाख बीस हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव लिटौरिया ने बताया कि विगत 11 दिसम्बर 2017 की सायं थानाध्यक्ष नाराहट महेश चंद्र गौतम अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में घूम रहे थे, इसी दौरान उन्होंने मुखबिर की सूचना पर थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द के निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ पतले राजा के खेत में छापामार कार्यवाही की व वहां पर चार महिला पुरूष बैठे दिखायी दिये।

वे पुलिस टीम को देख दो युवक मौके से भाग निकले, पुलिस ने मौके पर पाया कि पतले राजा के खेत में उनके द्वारा गांजे की खेती की गयी है व मौके पर गांजे के पेड़ चार स्थानों पर पाये गये व पुलिस ने मौके पर मौजूद बरखेरावारी पत्नी नन्दू एवं चंदा पत्नी मिटठू कुशवाहा को गिरफ्तार कर की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह जमींन उन्होंने गेहूँ की फसल के लिए बटिया से ली थी व वह लोग अवैध रूप से गांजे की खेती करते थे व आज वह गांजे के पेड़ काटकर बेचने के लिये ले जा रहे थे व वह इस कारोबार को वह लंबे समय से करते चले आ रहे हैं, पुलिस ने भागे हुये नन्दू पुत्र हल्के एवं मिटठू पुत्र नन्दू को गिरफ्तार कर लिया था व पुलिस ने बरखेरावारी के पास से 70 किलोग्राम, चंदा के पास से 75 किलोग्राम, नंदू के पास से 85 किलोग्राम एवं मिटठू के पास से 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था व पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में सौप दी थी व आज निर्णायक सुनवाई के दौरान पेश किये गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर चारों पर दोष सिद्ध हुआ व न्यायाधीश विकास कुमार ने मुल्जिम बरखेरावारी, चंदा, नन्दू एवं मिट्ठू को 12-12 वर्ष का कारावास एवं एक लाख बीस हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई व पुलिस ने सभी मुल्जिमों को जिला कारागार भेज दिया।

जालौनः गौकशी के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार
जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बुधवार देर रात गौकशी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में स्वाट टीम जनपद जालौन एवं कोतवाली कोंच पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को कहा कि 11 जनवरी को कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम कुदरा खुर्द एवं कुदरा बुजुर्ग के बीच खेतों के पास बम्बी में गौवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर अवशेषों को ससम्मान दफन कराया और गौबध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमों का गठन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं धरातलीय साक्ष्यों के आधार पर तीन शातिर अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। इसी क्रम में देर रात 13 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी में संलिप्त दो अभियुक्त पुनः घटना को अंजाम देने की फिराक में कोंच क्षेत्र में मौजूद हैं। कोंच पुलिस द्वारा ग्राम खोवा-रवा संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

इस पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई नियंत्रित जवाबी गोलीबारी में दोनों अभियुक्त घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कल्ला उर्फ जावेद (45) पुत्र लियाकत और असगर उर्फ अग्गस (46) पुत्र मूसा, निवासी मोहल्ला आराजी लाइन, थाना कोंच, जनपद जालौन के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध असलहे, और जिंदा व खोखा कारतूस, नगदी, एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, चाकू व चापड़ बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

झांसी : महिला ऑटो ड्राइवर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
झांसी। झांसी जिले में पहली महिला ऑटो ड्राइवर के तौर पर मशहूर अनीता चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। झांसी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) प्रीति सिंह ने पिछले सोमवार को कहा था कि चार और पांच जनवरी की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ऑटो रिक्शा चालक की ऑटो रिक्शा पलटने से स्टेशन रोड पर मौत हो गई है।

मृतक की पहचान अनीता चौधरी (35) के रूप में हुई। हालांकि, सोमवार देर शाम अनीता के पति द्वारका चौधरी ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में, पोस्टमॉर्टम जांच में जब यह पुष्टि हो गयी कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी, तो प्रेम नगर इलाके के रहने वाले 37 साल के मुकेश झा, उसके बेटे और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उनमें से दो को देर शाम हिरासत में ले लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस मामले में मुख्य आरोपी के बेटे शिवम (18) और उसके साले मनोज (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश झा को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा और उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में मुकेश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अनीता की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे प्यार में धोखा मिला था।

एसपी (नगर) ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इलाके की पहली ऑटो ड्राइवर बनने पर 13 दिसंबर 2021 को तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने अनीता चौधरी को सम्मानित भी किया था। इसके अलावा झांसी की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी उन्हें सम्मानित किया था।

UP में अब पारिवारिक विवादों में आएगी बड़ी कमी, पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में होगी संभव
लखनऊस अमृत विचार: राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पैतृक संपत्ति के बंटवारे और किराया रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस फैसले से जहां पारिवारिक विवादों में कमी आएगी, वहीं किरायेदारों और मकान मालिकों दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।

निर्णय के तहत अब पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए मात्र 10,000 रुपये में रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। इसमें 5,000 रुपये स्टांप ड्यूटी और 5,000 रुपये निबंधन शुल्क शामिल होंगे। यह व्यवस्था तीन पीढ़ियों से अधिक पारंपरिक वंशजों के बीच लागू होगी। बंटवारा केवल पैतृक अचल संपत्ति का ही किया जाएगा, जिसमें कृषि, आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। संपत्ति का विभाजन उत्तराधिकार कानून के तहत प्राप्त हिस्से के अनुपात में किया जाएगा।

किराया रजिस्ट्रेशन पर 90 प्रतिशत तक शुल्क में कटौती

दूसरी तरफ, सरकार ने किराया रजिस्ट्रेशन को भी बेहद आसान और सस्ता बना दिया है। अब स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क में 90 प्रतिशत तक की कमी की गई है। नई दरों के अनुसार अलग-अलग किराया अवधि और वार्षिक किराया श्रेणियों में पहले की तुलना में शुल्क में भारी गिरावट आई है, जिससे आम नागरिक आसानी से रेंट एग्रीमेंट का पंजीकरण करा सकेंगे।

फैसले से होंगे ये बड़े फायदे

▪️मकान मालिक और किरायेदार आसानी से रेंट एग्रीमेंट पंजीकृत करा पाएंगे

▪️पारदर्शिता बढ़ेगी और कानूनी सुरक्षा मजबूत होगी

संपत्ति विवादों में कमी आएगी

▪️अवैध और कच्चे समझौतों पर रोक लगेगी

कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी के पुराने भवन ध्वस्त होंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कैबिनेट ने 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर के पुराने और जर्जर आवासीय भवनों को ध्वस्त करने की अनुमति दी गई। ध्वस्तीकरण के बाद वहां टाइप-वन स्पेशल के 108 नए आवास बनाए जाएंगे, जिससे पीएसी जवानों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

पीलीभीत में बनेगा नया बस स्टेशन

टनकपुर रोड पर मुख्यालय के पास एक नवीनतम बस स्टेशन की स्थापना को मंजूरी दी गई है। यह बस स्टेशन राजस्व विभाग की 1.317 हेक्टेयर (लगभग 7,000 वर्गमीटर) भूमि पर बनाया जाएगा, जिसे राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 30 वर्षों की लीज पर देने का निर्णय लिया है, जिसे 90 वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकेगा। नए बस स्टेशन के निर्माण से उत्तराखंड और नेपाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बस स्टेशन का निर्माण कार्य दो वर्षों के भीतर पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

वाराणसी में बनेगा 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

कैबिनेट ने शिव प्रसाद गुप्ता एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी परिसर में पहले से मौजूद 11 जर्जर और निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्त कर 500 शैय्या वाला मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। यह अस्पताल 315 करोड़ 48 लाख रु. की लागत से बनाया जाएगा और इसका निर्माण कार्य चार वर्षों में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना में 60 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार (लगभग 189 करोड़ रु.) और 40 प्रतिशत राज्य सरकार (लगभग 126 करोड़ रु.) द्वारा वहन की जाएगी। इस निर्णय से पूर्वांचल के मरीजों को अत्याधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खेल विभाग में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों की भर्ती

कैबिनेट ने खेल विभाग में क्षेत्रीय अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन को भी मंजूरी दी। विभाग में कुल 18 पद स्वीकृत हैं। पहले व्यवस्था थी कि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से और 50 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों से भरे जाएंगे। अब मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार दो-तिहाई (12 पद) पदोन्नति से और एक-तिहाई (6 पद) अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों (ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स) से भरे जाएंगे। इससे अनुभवी अधिकारियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों दोनों को अवसर मिलेगा।

वाराणसी में खुलेगा नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का ऑफ-कैंपस

कैबिनेट ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात के वाराणसी में ऑफ-कैंपस की स्थापना के लिए 50 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। यह भूमि तहसील राजा तालाब, जनपद वाराणसी क्षेत्र में स्थित है, जिसे पशुधन विभाग से 99 वर्षों की लीज पर विश्वविद्यालय को दी जाएगी। इस कैंपस के खुलने से फॉरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम और आपराधिक जांच के क्षेत्र में प्रदेश को बड़ी शैक्षणिक और तकनीकी मजबूती मिलेगी।

कुशीनगर और झांसी में नए उप निबंधक कार्यालय भवनों के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से जुड़े दो अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत कैबिनेट ने जनपद कुशीनगर की तहसील कप्तानगंज में उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण हेतु ग्राम बसहिया उर्फ कप्तानगंज स्थित तहसील परिसर की भूमि में से 0.0920 हेक्टेयर (920 वर्गमीटर) भूमि को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वर्तमान में उप निबंधक कार्यालय जीर्ण-शीर्ण भवन में संचालित है, जिसे ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा।

झांसी व हरदोई के दो पुलिस थानों को मिला आईएसओ प्रमाण-पत्र, पुलिस महानिदेशक ने दी बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में झांसी के थाना सदर बाजार तथा हरदोई के थाना जीआरपी को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाण-पत्र मानकीकृत प्रक्रियाओं, गुणवत्तापूर्ण सेवा-प्रदान, रिकॉर्ड प्रबंधन और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा पुलिसिंग में निरंतर सुधार के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन का परिणाम है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और गुणवत्ता आधारित कार्यसंस्कृति के चलते प्रदेश के इन दोनों थानों को आईएसओ मान्यता प्राप्त हुई है। आईएसओ प्रमाणन का उद्देश्य पुलिस थानों में कार्यप्रणाली को पारदर्शी, समयबद्ध और जनहितैषी बनाना है। इसके अंतर्गत शिकायत निस्तारण, अभिलेख संधारण, सेवा वितरण, आंतरिक निगरानी और जवाबदेही जैसे प्रमुख पहलुओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह उपलब्धि मुख्यमंत्री के "आधुनिक, नागरिक-केंद्रित एवं परिणाम-उन्मुख पुलिस व्यवस्था" के लक्ष्य को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस कदम है। राजीव कृष्णा (पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश) द्वारा थाना सदर बाजार (झांसी) एवं थाना जीआरपी (हरदोई) की पूरी टीम को बधाई दी गई।

साथ ही यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ आमजन की सेवा की जाएगी तथा यात्रियों एवं नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

वहीं विभाग का कहना है कि आईएसओ प्रमाणन से प्राप्त अनुभवों को प्रदेश के अन्य थानों में भी लागू करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे, ताकि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यसंस्कृति और सेवा स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। यह उपलब्धि न केवल संबंधित थानों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में पुलिस सुधारों की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।