सीतापुर - Amrit Vichar

Sitapur News : शैक्षणिक संस्थान की भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश
सीतापुर/अमृत विचार। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की पीठ ने सीतापुर के छावनी कदीम परगना-खैराबाद स्थित शैक्षणिक संस्थान की भूमि के मामले में दोनों पक्षों को अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि इस भूमि पर पिछले 150 वर्षों से एक शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहा है, जिसे सरकारी रिकॉर्ड में गलत तरीके से नजूल भूमि दर्शाया गया है और इस पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है।

याचिकाकर्ता के अनुसार, यह जमीन उनके पूर्वजों द्वारा साल 1862 में खरीदी गई थी। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी वकील का कहना था कि जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा पारित आदेश के तहत केवल अन्य क्षेत्रों पर ही कब्जा या कार्रवाई की गई है और संस्थान व चर्च वाले हिस्से को नहीं छुआ गया है।

मामले की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कब्जे में ली गई विवादित संपत्ति की प्रकृति में कोई बदलाव न किया जाए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई 2026 की तिथि नियत की है और इसे शीर्ष 10 मामलों में सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

Sitapur Cyber Fraud: नोएडा से उत्तराखंड तक फैला ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क, सीतापुर के खातों में पहुंचा लाखों का पैसा, 6 हिरासत में
सीतापुर, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में ऑनलाइन साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की ओर जांच बढ़ रही है। आरोप है कि नोएडा, उत्तराखंड और सीतापुर में संचालित कॉलिंग सेंटरों के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन ठगी की गई और ठगी की रकम सीतापुर के ग्रामीणों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। मामले में जिले की क्राइम ब्रांच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नौकरी के नाम पर खुलवाए गए बैंक खाते

जांच के अनुसार, मामले की शुरुआत सीतापुर शहर से सटे खैराबाद और मछरेहटा क्षेत्र से हुई। आरोप है कि नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कुछ युवक महंगी गाड़ियों से लड्डूपुर, रहीमाबाद, कुलियापहाड़पुर, मीनापुर और करीमनगर समेत कई गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों से कई बार अंगूठे के निशान लेकर बैंक खाते खुलवाए गए।

मछरेहटा के पहाड़पुर निवासी सूरज सिंह, बृजेश और सुधीर राठौर का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके खातों में कब और कैसे बड़ी रकम का लेन-देन हुआ। उनका दावा है कि उनसे केवल नौकरी दिलाने के नाम पर दस्तावेज और अंगूठे के निशान लिए गए थे।

कॉलिंग सेंटर से संचालित होने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, एक साधारण कमरे को कॉलिंग सेंटर में बदलकर युवाओं को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए। आरोप है कि यहां बैठकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी।

पुलिस पूछताछ में कुछ युवकों ने बताया कि उन्हें अधिक वेतन का लालच देकर इस काम से जोड़ा गया। पूछताछ में रोटी गोदाम क्षेत्र के निवासी आयुष और कमलापुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह का नाम सामने आने की बात भी सामने आई है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को बनाया जाता था निशाना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोएडा, उत्तराखंड और अन्य स्थानों पर मौजूद कॉलिंग सेंटरों से फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जाता था। उन्हें विभिन्न बहानों से भरोसे में लेकर धनराशि सीतापुर के बैंक खातों में भेजने के लिए कहा जाता था।

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुए दो मुकदमे

कोतवाली नगर क्षेत्र के बैजनाथ कॉलोनी निवासी वंश पटेल की शिकायत के अनुसार, उनकी अभिनव सिंह, अजीत और नितिन बंकर से बातचीत हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकात आयुष यादव से कराई गई, जिसने कथित तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता उपलब्ध कराने की बात कही। बाद में उनके खाते में कई बार धनराशि आने लगी। मामला संदिग्ध लगने पर परिवार ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से शिकायत की। जांच के बाद कोतवाली नगर में दो मुकदमे दर्ज किए गए।

सीओ सिटी ने क्या कहा

सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले में कोतवाली नगर में दो अभियोग दर्ज किए गए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है।

ग्रामीण भी जांच के दायरे में

जिन ग्रामीणों के खातों में ठगी की रकम पहुंची, उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है। उनका कहना है कि वे स्वयं नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए और उन्हें बैंक खातों के दुरुपयोग की जानकारी नहीं थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Sitapur News: पहली बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल, कमलापुर में जलभराव से लोग बेहाल, बच्चों ने DM से लगाई गुहार

Sitapur News: पहली बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल, कमलापुर में जलभराव से लोग बेहाल, बच्चों ने DM से लगाई गुहार
सीतापुर, अमृत विचारः मानसून की पहली बारिश ने कमलापुर क्षेत्र की अधूरी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। कस्बे में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सर्विस लेन और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हाईवे के किनारे बसे गांवों में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं और छुट्टा मवेशियों की वजह से सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

आंदोलन के बाद बना नाला, लेकिन जलनिकासी की समस्या बरकरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, कमलापुर कस्बे में जलभराव की समस्या को लेकर नेता आरपी सिंह के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था। लंबे आंदोलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नाला निर्माण कराया। हालांकि, पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। परिणामस्वरूप पहली ही बारिश में फिर से जलभराव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं।

हाईवे के पास गांव की सड़क बनी दलदल

बिसवां विधानसभा क्षेत्र के थाना पट्टी गांव में बारिश के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। हाईवे के समीप बसे गांव के निवासी भार्गव, आशुतोष मिश्रा, हारून और गुफरान सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि कसमण्डा विकास खंड से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पहली बारिश के साथ ही गांव में आवागमन मुश्किल हो गया है।

स्कूली बच्चों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

कमलापुर क्षेत्र के अर्चना, सुनीता, अनीत, पुष्कर और पुलकित सहित कई बच्चों का कहना है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सर्विस लेन पर पानी भर गया है। ऐसे में सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है। बच्चों ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपित आर. से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि वे सुरक्षित तरीके से स्कूल जा सकें।

हाईवे पर छुट्टा मवेशियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा

कमलापुर से सिधौली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह छुट्टा मवेशियों के झुंड देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में चार लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो चुके हैं। वाहन चालकों के सामने अचानक मवेशियों के आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

सीतापुर में 100 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, 37 बीघा पर बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन
सीतापुर: शहर में सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मिशन स्कूल परिसर की करीब 37 बीघा (3.562 हेक्टेयर) नजूल भूमि अपने कब्जे में ले ली। प्रशासन के अनुसार, इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। भविष्य में यहां नगर पालिका परिषद द्वारा वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा, जिससे रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

डीएम कोर्ट के आदेश के बाद चला अभियान

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जिलाधिकारी न्यायालय ने मिशन स्कूल परिसर की नजूल भूमि का अनुदान निरस्त कर दिया था। आदेश के अनुपालन में पहले विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर 34 पन्नों का नोटिस चस्पा किया गया। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।

8 जेसीबी के साथ पहुंचा प्रशासनिक अमला

सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडे, एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन और तहसीलदार अजीत जायसवाल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम आठ जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। अभियान के दौरान परिसर की बाउंड्रीवाल को हटाकर भूमि को सरकारी कब्जे में ले लिया गया।

वेंडिंग जोन बनने से मिलेगा व्यवस्थित व्यापारिक स्थल

एसडीएम सदर ने बताया कि भूमि अब राज्य सरकार के खाते में दर्ज कर दी गई है। नगर पालिका परिषद इस स्थान पर वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना पर काम करेगी, जिससे शहर के फुटपाथ और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को एक व्यवस्थित व्यापारिक स्थल उपलब्ध कराया जा सके।

चर्च और विद्यालय भवन पर नहीं हुई कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परिसर के भीतर स्थित चर्च और विद्यालय भवन को इस कार्रवाई से अलग रखा गया है। कब्जा हटाने की कार्रवाई केवल अन्य हिस्सों में की गई।

यह भी पढ़ेंः सीतापुर के होटल में हरदोई की महिला का शव मिलने से सनसनी, पति से विवाद के बीच मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सीतापुर के होटल में हरदोई की महिला का शव मिलने से सनसनी, पति से विवाद के बीच मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
सीतापुर: शहर के बस स्टॉप के पास स्थित एक होटल में हरदोई की रहने वाली महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला पिछले दो दिनों से होटल में ठहरी हुई थीं। जब काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां महिला का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

मृतका की पहचान हरदोई के आवास विकास कॉलोनी निवासी अनुपमा पांडेय (47), पत्नी अमित पांडेय के रूप में हुई है। होटल प्रबंधन के अनुसार, उन्होंने दो दिन पहले होटल के कमरा नंबर 201 में चेक-इन किया था।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पति ग्राम पंचायत अधिकारी, लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनुपमा पांडेय का मायका लखीमपुर खीरी में स्थित है। उनके पति अमित पांडेय ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते अनुपमा अपनी बेटी के साथ लखनऊ में रह रही थीं।

सीसीटीवी फुटेज और होटल स्टाफ से पूछताछ

पुलिस ने होटल के पिछले तीन दिनों के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है ताकि महिला की गतिविधियों और होटल में आने-जाने वालों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Bundelkhand Expressway Accident: जालौन में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई DCM; दो की मौत, दो गंभीर घायल

Sitapur News: जबरन बाल विवाह कराने पर माता-पिता समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज
सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का जबरन बाल विवाह कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।  चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत और सक्रियता के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए लड़की के माता-पिता समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिना मर्जी के हो रहा था 16 वर्षीय किशोरी का विवाह

जानकारी के अनुसार, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में माता-पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का विवाह उसकी मर्जी के बिना जबरन तय कर दिया था।  शादी की रस्मों के दौरान इस बात को लेकर वहां काफी हंगामा भी हुआ। इसी बीच किसी ने इस बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर दे दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की टीम ने की छापेमारी

शिकायत मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तत्काल हरकत में आ गई।  टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गांव पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की।  शुरुआती जांच और साक्ष्य संकलन में प्रथम दृष्टया बाल विवाह होने की पूरी पुष्टि हो गई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से पुलिस को लिखित तहरीर दी गई।

फोटोग्राफर और रिश्तेदारों पर भी गिरी गाज

चाइल्ड हेल्पलाइन की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।  कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि, "बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  इस अभियोग में लड़की के माता-पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य (रिश्तेदार) और विवाह में शामिल फोटोग्राफर को भी नामजद किया गया है." पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें :

Sitapur News: दधीचि कुंड में जल निकासी ठप, हजारों मरीं मछलियों के बीच डुबकी लगाने को मजबूर श्रद्धालु

Sitapur News: दधीचि कुंड में जल निकासी ठप, हजारों मरीं मछलियों के बीच डुबकी लगाने को मजबूर श्रद्धालु
सीतापुर, अमृत विचार। पौराणिक तीर्थ महर्षि दधीचि कुंड में जल निकासी की व्यवस्था ठप होने के कारण कुंड का पानी दूषित हो गया, जिससे बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। मृत मछलियां पानी की सतह पर तैर रही हैं, जिससे उठ रही असहनीय दुर्गंध ने श्रद्धालुओं का जीना मुहाल कर दिया। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते उसी दूषित पानी में स्नान करने को मजबूर दिखे।

प्रशासन की लापरवाही से बढ़ा संकट

कुंड की जल निकासी व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। जल की निरंतरता न होने से पानी स्थिर हो गया और धीरे-धीरे सड़ने लगा, जिसका परिणाम जलजीवों की मौत के रूप में सामने आया है। अमृत विचार ने इस विषय को लेकर कई बार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की, लेकिन जिम्मेदार विभाग हर बार चुप्पी साधे रहे।

धार्मिक स्थल की स्वच्छता पर उठे सवाल

धार्मिक महत्व के इस कुंड की दुर्दशा से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन की इस उदासीनता के कारण न केवल पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। कुंड में फैली गंदगी और दुर्गंध किसी बड़ी बीमारी को भी न्योता दे रही है।

कुंड में मरी मछलियों को तत्काल हटाकर सफाई कराई जाए ताकि श्रद्धालुओं को संक्रमण का खतरा न हो और वे सुरक्षित स्नान कर सकें।-स्वामी विमलानंद सरस्वती

जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर स्वच्छ जल सुनिश्चित कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन मौन है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।-राहुल शर्मा, प्रधान पुजारी

ये भी पढ़ें :

बांदा में बोले सीएम योगी, सपा ने युवाओं को तमंचे दिए, हम दे रहे डिफेंस कॉरिडोर

Sitapur News : ग्रामीणों की सूझबूझ से बची किशोरी की जान, बिसवां में किशोरी ने नहर में लगाई थी छलांग
सीतापुर। सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा सहायक नहर में छलांग लगाने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से बची जान

जानकारी के अनुसार, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शारदा सहायक नहर में एक किशोरी ने अचानक छलांग लगा दी. उस वक्त नहर किनारे कुछ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी सूझबूझ का परिचय दिया. ग्रामीण तुरंत नहर में कूद गए और किशोरी को डूबने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आरक्षी (कांस्टेबल) अमित बेरीवाल और फिरोज अहमद तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बिना समय गंवाए किशोरी को तत्काल बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया. चिकित्सकों के मुताबिक, समय रहते इलाज मिलने के कारण किशोरी की हालत अब पूरी तरह खतरे से बाहर है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने किशोरी की पहचान कैथीटोला निवासी जूही (13 वर्ष) पुत्री खुशीराम के रूप में की है। प्रभारी निरीक्षक राम राघव ने बताया कि किशोरी ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों और कारणों से उठाया, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की टीम परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें :

Sitapur News : घर से निकली महिला का सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; हत्या की आशंका

Sitapur News : घर से निकली महिला का सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; हत्या की आशंका
सीतापुर, अमृत विचार। घर से निकली महिला का रक्तरंजित शव सड़क किनारे मिला। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। हरगांव थानाक्षेत्र में मदनापुर- कैथाभारी के बीच हुई हत्या को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआएना किया। फील्ड यूनिट और एसओजी टीम ने साक्ष्य संकलित किये। एसपी का कहना है कि वारदाते के खुलासे को लेकर टीमें गठित की गई हैं।

हरगांव थानाक्षेत्र के कैथाभारी निवासी रक्षपाल सिंह के मुताबिक, वो पिछले बीस वर्षों से अपनी बहन मीरा देवी के घर रह रहे थे क्योंकि जीजा मुनुआ सिंह की मृत्यु हो चुकी है। बताते हैं कि गत वर्ष पूर्व उनकी नजदीकियां रेनू देवी (40) से हो गई। ऐसे में वे दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। रक्षपाल की मानें, शाम को किसी का फोन आया, ऐसे में बिना बताए रेनू घर से निकल गई।

फिर घर नहीं लौटी, खोजबीन के बाद उसका शव हरगांव थानाक्षेत्र में मदनापुर – कैथाभारी मार्ग पर सड़क किनारे मिला। गले और हाथ में चोटों के निशान पाए गए, शरीर से खून रिस रहा था। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मौका मुआएना किया। फील्ड यूनिट और एसओजी टीम ने साक्ष्य संकलित किए। एसपी का कहना है कि हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

शराब की आदी थी महिला

रक्षपाल और उसकी बहन व गांव के कुछ लोगों की मानें तो रेनू शराब पीने की आदी थी। फोन पर बात करने के बाद वो अक्सर इसी तरह घर से निकल जाती थी। रात घर लौटना उसका आम हो गया था।

पता-ठिकानें को लेकर बिहार की चर्चा

रेनू कहां की रहने वाली है, इस बात की जानकारी रक्षपाल और परिवार के अन्य लोग भी नहीं दे सके। कुछ लोग बिहार में रहने की चर्चा रेनू को लेकर करते देखे गए।

ये भी पढ़ें :

Barabanki News : 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण का आगाज कर बोलीं राजरानी रावत, 'शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार'

Manoj Murder Case: पहले दी सुपारी... फिर फिल्मी अंदाज में लिखी गई मौत की स्क्रिप्ट, महिला समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जीशान कदीर, सीतापुर, अमृत विचार : मनोज हत्याकाण्ड सुनयोजित साजिश के बाद हुआ। इसमें महिला ने भाड़े के शार्प शूटरों को चुना। शातिरों ने सुपारी मिलने के बाद मनोज की हत्या की स्क्रिप्ट तैयार की। फिर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। जुड़ती कड़ियों के बीच पुलिस जनपद के अलावा बाराबंकी और लखनऊ के कुछ इलाकों को खंगाल रही है।

बता दें कि महमूदाबाद कस्बा वासी मनोज शुक्ला ब्वायज हॉस्टल संचालक की हॉस्टल जाते समय हत्या कर दी गई। इसमें बाराबंकी जनपद के डॉ. लईक, डॉ. ए हाशिम, राममिलन और जयदेवी उर्फ जया समेत अभय प्रताप सिंह के विरुद्ध केस दर्ज हुआ। जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को मिला तो वारदात की कड़ियों को जोड़ा जाने लगा।

सूत्रों की मानें, मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से पता चला कि महिला ने अपनी समस्याओं को खत्म करने के लिए मनोज की हत्या की योजना बनाई, ऐसे में उसने बाराबंकी जनपद के शार्प शूटरों को चुना। फिरौती दी, फिर मनोज की रैकी शुरू हुई, घटनास्थल पर पहले से तैयार शार्प शूटरों ने मनोज शुक्ला के सिर पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। सीओ महमूदाबाद वीके श्रीवास्तव का कहना है कि हत्या के खुलासे को लेकर महमूदाबाद पुलिस और जिले की क्राइम ब्रांच लगी हुई है, आरोपियों से जुड़े कई इनपुट पुलिस के हाथ लगे हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

हत्या की साजिश के लिए महिला ने बदले कई ठिकानें

हत्या की साजिश में शामिल महिला का पहले महमूदाबाद ठिकाना रहा। फिर वो बाराबंकी चली गई। वहां भी कई स्थानों पर सिंडीकेट बनाने का प्रयास हुआ। ऐसे में महिला ने कई नर्सिंग होम संचालकों से भी करीबियां बनाईं।

महिला के परिवार के कई लोगों से हुई लंबी पूछताछ

महमूदाबाद का सिंडीकेट हाल-फिलहाल जांच के दायरे में है। इनपुट के बाद महिला के परिवार के कुछ लोगों के अलावा महमूदाबाद में हाल दिनों में पनपे नए सिंडीकेट से भी लंबी पूछताछ की गई। बताया जाता है कि सिंडीकेट के एक सदस्य की करीबियां पड़ोसी जनपद बाराबंकी के फतेहपुर के कुछ संदिग्धों से हैं।

ये भी पढ़ें :

Sitapur News: दूध के बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, हिंदू संगठन के विरोध के बाद आरोपी आरिफ गिरफ्तार

Sitapur News: दूध के बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, हिंदू संगठन के विरोध के बाद आरोपी आरिफ गिरफ्तार
सीतापुर। घरों में दूध बांटने वाले दूधिये का कथित वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। शहर सीमा के करीब दूध बांटते समय थूकने का दृश्य वीडियो में कैद होकर वायरल हो गया। हिंदू शेर सेना संगठन की आपत्ति पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला शहर सीमा के करीब कोतवाली देहात क्षेत्र का है।

आदर्श नगर निवासी सौरभ के मुताबिक, उनके घर के अलावा अन्य घरों में आरिफ नामक युवक दूध देता रहा है। कथित वायरल वीडियों की मानें तो सौरभ के घर पर दूध देने से पहले उसने दूध के बर्तन में थूक दिया, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया।

हिंदू शेर सेना की आपत्ति के बाद गिरफ्तारी

यह गंभीर प्रकरण हिंदू शेर सेना ने उठाया और फिर पुलिस ने इमलिया सुल्तानपुर इलाके के आरिफ पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की सफाई- 'दूध सूंघ रहा था'

उधर, आरोपी आरिफ का कहना है कि वो बर्तन में थूक नहीं रहा था बल्कि दूध सूंघ रहा था कि तेज धूप के कारण दूध फट तो नहीं गया है। हाल फिलहाल पुलिस ने आरिफ के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें :

'शादी कराओ वरना नहीं उतरूंगा'.... प्रयागराज में 'Sholay' स्टाइल ड्रामा, बिजली के टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक

क्या गौ माता को मिलेगा ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा? लहरपुर पहुंचे शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
सीतापुर/लहरपुर, अमृत विचार। गौ रक्षार्थ निकली 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लहरपुर पहुंचने पर उनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सपा विधायक अनिल वर्मा और उनके समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी माता है। उन्होंने समाज से गौ संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पटवारी जन सेवा संस्थान, तंबौर की ओर से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग से संबंधित एक समर्थन पत्र भी शंकराचार्य को सौंपा गया।

शंकराचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा का उद्देश्य देशभर में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना, गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग उठाना और देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से समाज की एकता और गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में देवीशंकर बाजपेई, सुधाकर मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, राजेश मिश्रा, राजेश गिरी, धीरु यादव, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः Bhadohi News: पानी की बाल्टी ने मचाया कोहराम, दलित युवक से मारपीट के बाद दो पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला