कुशीनगर - Amrit Vichar

शिक्षा विभाग में 7 करोड़ का घोटाला : अमेठी से अयोध्या तक एक्शन में CBI, रडार पर बाबू और आउटसोर्सिंग कर्मचारी
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा कार्यालय में हुए 7 करोड़ रुपये से अधिक के महाघोटाले ने सभी की नींदे उड़ा कर रख दी है। इसी को लेकर जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूरी तरह अपने हाथों में ले ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कड़े रुख और निर्देश के बाद हरकत में आई CBI की 8 स्पेशल टीमों ने आज अमेठी में एक साथ दस्तक दी। टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और मामले से जुड़े संदिग्धों से घंटों पूछताछ की है।

CBI की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में चल रही इस महा-कार्रवाई की आंच सिर्फ अमेठी तक सीमित नहीं है। इस घोटाले के तार कई जिलों से जुड़े होने के कारण लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा?

इस पूरे घोटाले का भंडाफोड़ तब हुआ जब लेखाधिकारी किशन गुप्ता की तहरीर पर अमेठी के गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विभाग में तैनात कुछ शातिर कर्मचारियों ने वेतन, भत्ते और अन्य सरकारी मदों के पैसों में बड़े स्तर पर हेरफेर किया।

अधिकारियों की नाक के नीचे इन कर्मचारियों ने सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये निकालकर कई शिक्षकों के निजी बैंक खातों में अवैध रूप से ट्रांसफर कर दिए।

इन 8 ठिकानों पर छापेमारी, बाबू और संविदा कर्मी रडार पर

सीबीआई की 8 अलग-अलग टीमों ने आज अमेठी के लोधवरिया और पूरे यदुराम पांडेय समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे खेल में वित्त एवं लेखा विभाग के कई बड़े नाम सामने आ रहे है।

सीबीआई की टीमें फिलहाल विभाग के सभी अहम दस्तावेजों और बैंक ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री को खंगाल रही हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि सबूतों के आधार पर जल्द ही दोषियों के खिलाफ बेहद कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Kushinagar News: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से दंपति समेत 3 की मौत, बेटी गंभीर घायल
कुशीनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रामकोला थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।

आमने-सामने की टक्कर में उजड़ गया परिवार

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही निर्भया गांव के पास हुआ। कप्तानगंज की ओर से आ रही मोटरसाइकिल और नेबुआ की तरफ से आ रहे टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार रामलखन मद्धेशिया (38) और उनके 11 वर्षीय बेटे रौनक मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में पत्नी ने तोड़ा दम, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही

हादसे में रामलखन की पत्नी शशिकला (35) और बेटी लाडो (14) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शशिकला को मृत घोषित कर दिया, जबकि लाडो की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

टैंकर कब्जे में, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खड्डा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें:- UP Weather: आज 45°C वाले टॉर्चर से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम? जानें अपने शहर का हाल

UP Weather: आज 45°C वाले टॉर्चर से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम? जानें अपने शहर का हाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के चलते राज्य का बड़ा हिस्सा भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है। इस बीच, बुधवार (10 जून 2026) को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान जान लेना बेहद जरूरी है, ताकि आप तपती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से अपना बचाव कर सकें।

पश्चिमी यूपी में पारा 45°C पार, कूलर भी हुए फेल

यूपी के लोग इस समय उमस और भयंकर गर्मी से बेहाल हैं और बेसब्री से मानसून की राह तक रहे हैं। सुबह 8 बजते ही सूरज की तपिश झुलसाने लगती है, जो रात तक गर्म हवाओं के रूप में बरकरार रहती है। आलम यह है कि कई जिलों में कूलर भी ठंडी हवा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

प्रमुख शहरों में बुधवार का संभावित तापमान

* नोएडा/NCR: पारा 44°C तक पहुंचने की आशंका है, जिससे भारी तपिश रहेगी।
* राजधानी लखनऊ: अधिकतम तापमान 42°C के आसपास बने रहने का अनुमान है।
* ताजनगरी आगरा: यहां भी पारा 42°C तक जा सकता है।

राहत या आफत? कुछ इलाकों में 'प्री-मानसून' दस्तक की उम्मीद

भीषण गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि जून के दूसरे हफ्ते में मौसम करवट ले सकता है। बुधवार शाम को राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश (Pre-Monsoon Rain) के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान (10 जून)

<colgroup><col style="width:49.9165%;" /><col style="width:49.9165%;" /></colgroup>

पश्चिमी यूपी

पूर्वी व तराई क्षेत्र

मौसम पूरी तरह शुष्क

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

42°C से 45°C तक तापमान

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी

धूल भरी हवाएं चलने की आशंका

उमस बढ़ने की चेतावनी

आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वी उत्तर प्रदेश: गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ने या बिजली चमकने की संभावना है।

तराई बेल्ट: पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच जैसे तराई के जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यहाँ फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी: हालांकि पूर्वी और तराई इलाकों में होने वाली यह छिटपुट बारिश गर्मी से कोई स्थाई राहत नहीं देगी। हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस (Humidity) का ग्राफ और ऊपर जा सकता है, जो लोगों की बेचैनी बढ़ाएगा।

UP News : कुशीनगर का फाजिलनगर होगा अब पावागढ़, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर, नगर पंचायत का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने इसके नामकरण का प्रस्ताव कर दिया है। फाजिलनगर अब पावागढ़ के रूप में पहचाना जाएगा महंगलवार को तुमकही में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने इसकी घोषणा की है।

https://twitter.com/i/status/2061772546555699496

सीएम ने कहा कि, क्यों हम फाजिलनगर कहेंगे? इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा। हम इसे मान्यता देने जा रहे हैं। पावगाढ़ की परंपरा और संस्कृति से जुड़कर देश-दुनिया आपके पास आएगी। अपनी विरासत पर गर्व करना हर नागरिक का दायित्व है।

सनद रहे कि सीएम ने दूसरी बार फाजिलनगर का नाम बदलने की घोषणा की है। पिछले साल नंबर में गाजियाबाद में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने यही बात कही थी।

गौतमबुद्ध-भगवान महावीर से संबंध

पूर्वी यूपी का कुशीनगर जनपद धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। भगवान महावीर और महात्मा बुद्ध का यहां से गहरा संबंध रहा है। कुशीनगर महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। ऐसी मान्यता है कि भगवान महावीर ने पावा-जो आज फाजिलनगर है-वहां अंतिम उपदेश दिए थे। शायद यही कारण है कि यहां की सांस्कृति विरासत को संरक्षित करने की मांग अक्सर उठती रही है।

यूपी में माफिया-मच्छरों से छुटकारा

सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, हमने यूपी से माफिया और मच्छर दोनों को समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो गया। यूपी में आज जब नौकरियां निकलती हैं तो उसमें कुशीनगर के युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिलते हैं।

कुशीनगर में सीएम ने करीब 424 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और विकास को लेकर अपनी बात रखी। विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि, पहले तुमकही को लेकर अक्सर मजाकिया बातें होती थीं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। विधायक-सांसद मेहनत कर रहे हैं। आपकी मांगें पूरी की जा रही हैं। विकास के रूप में उसका परिणाम नजर आ रहा है।

आज मैं यहां विशेष रूप से आया हूं। दूसरी विधानसभाओं के लिए अलग से कार्यक्रम बनाएंगे। सातों विधानसभाओं के कार्यक्रम तय होंगे। आज ये कार्यक्रम केवल दो विधानसभाओं के हैं।

कुशीनगर में भीषण सड़क : ट्रक की तकार से बस हुई हादसे का शिकार, 1 यात्री की मौत, 6 घायल
कुशीनगर। कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस और सामने से आ रहे एक ट्रक की जोरदार टक्कर में एक मुसाफिर की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे तमकुही से गोरखपुर जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पटहेरिया स्थित डाइवर्जन के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों में से एक 30 वर्षीय सतीश शर्मा की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :

नॉर्थटेक सिंपोजियम: यूपी के रक्षा गलियारों में 35,000 करोड़ का निवेश, प्रयागराज में सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

कुशीनगर में रसोई गैस संकट बरकरार: लंबी कतारें, बिना बुकिंग वाले उपभोक्ता खाली हाथ, सर्वर लोड से बढ़ी परेशानी
कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता के प्रशासनिक दावों के बावजूद गैस सिलेंडरों की कमी की समस्या बरकरार है। शनिवार को गैस गोदामों और एजेंसियों पर सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं और कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। पूर्ति विभाग के अनुसार सिलेंडर प्राप्त करने से पहले उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल अथवा संबंधित गैस एजेंसी पर रिफिल बुकिंग कराना अनिवार्य है।

बुकिंग के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर दो से तीन दिन के भीतर सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। गोदाम से सिलेंडर लेने के समय उपभोक्ता को यह ओटीपी बताना आवश्यक होता है, लेकिन सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण कई बार बुकिंग और ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर गोदामों के बाहर भीड़ लगातार बढ़ रही है। जिले में लगभग नौ लाख 24 हजार 445 उपभोक्ता हैं, जिन्हें 96 गैस एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस उपलब्ध कराई जाती है। गैस एजेंसी संचालक शशांक सिंह और जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन कई लोग बिना बुकिंग के ही गोदाम पहुंच जाते हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनती है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को पहले बुकिंग करानी चाहिए, तभी उन्हें समय पर सिलेंडर मिल सकेगा। इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने शुक्रवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शादी-विवाह, उपनयन संस्कार अथवा अन्य आयोजनों के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ता कार्यक्रम समाप्त होने के दो दिन के भीतर खाली सिलेंडर संबंधित एजेंसी को वापस कर दें, अन्यथा उनकी जमा प्रतिभूति राशि जब्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी खाली सिलेंडर समय से वापस नहीं कर रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों को पुनः लोड प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है और अन्य उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

कुशीनगर का तापमान 40 डिग्री पार: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अगले पांच दिन केसा रहेगा मौसम
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। पूरे जनपद में बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतनी होगी कुशीनगर में सूरज की लगातार तपिश बढ़ रही है।

बुधवार को आसमान साफ रहने की वजह से सुबह से ही तेज धूप निकली। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान दोपहर तक 40 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौसम में सर्वाधिक गर्माहट बनीं रहेगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना से इन्कार किया है।

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया( कुशीनगर) के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस में जनपद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा नहीं होगी।

पूर्वानुमान अवधि में मौसम का अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि बाद के दिनों में भी तेज गर्मी बनी रहेगी। पूर्वनुमान अवधि के दौरान पांच से 15 की गति से हवा चलेगी।

ये भी पढ़ें :

यूपी में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय :   सभी जिले के BSA को निर्देश जारी,  जाने क्या है नई टाइमिंग

कुशीनगर पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख धनराशि स्वीकृत
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत गोरखपुर मण्डल के जनपद कुशीनगर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 1031.70 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करायें।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के हवाले से जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवर ने बताया कि कुशीनगर की विधानसभा क्षेत्र रामकोला में गुरू गोरक्षपीठ स्थित राम जानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 73 लाख रूपये, हाटा विधानसभा क्षेत्र में स्थित श्री राम जानकी मंदिर के लिए 67 लाख रूपये, फाजिलनगर स्थित शंकर जी मंदिर के लिए 58 लाख रूपये, पडरौना विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक स्थल बांसी नदी घाट पर पर्यटन एवं अवस्थापना सुविधाओं के लिए 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

इसी प्रकार तमकुही राज स्थित राम जानकी मंदिर घूरपट्टी के पर्यटन विकास के लिए 82 लाख रूपये, खड्डा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हड़ावा मंदिर के लिए 82 लाख रूपये, इसी विधानसभा में स्थित कोक माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के विकास के लिए 65 लाख रूपये, पडरौना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामघाट में बहुउद्देशीय हाल आदि के निर्माण के लिए 55 लाख रूपये, इसी विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय हाल आदि के लिए 59 लाख रूपये, हाटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर कर्महा में बहुउद्देशीय हाल आदि के लिए 38 लाख रूपये तथा रामकोला विधानसभा के अंतर्गत रामकोटा में सौतही मनी ताल पर बहुउद्देशीय हाल आदि के लिए 55 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में भारतीय आस्था के धरोहरों को संरक्षित करते हुए श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आस्था के साथ विकास की परिकल्पना के आधार पर पूरे प्रदेश में प्राचीन धार्मिक स्थलों, घाटों आदि के पुनरूद्धार की योजनाएं स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित करना है। इसके साथ ही धार्मिक विरासत को अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित भी करना है ।

ये भी पढ़ें :

फतेहपुर मेंं अखिलेश यादव पर भड़का मुस्लिम समाज, जातिवाद का आरोप लगाकर फूंका पुतला

कुशीनगर : गन्ना मूल्य भुगतान में लापरवाही पर सख्त डीएम, चीनी मिल को नोटिस
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने गड़ौरा चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार किसान दिवस के दौरान कृषक सुजीत चौरसिया द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया।

जांच में पाया गया कि वर्तमान पेराई सत्र में कुल 4.97 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति के सापेक्ष 19.358 करोड़ रुपये देय हैं, जबकि अब तक केवल 12.031 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस प्रकार 7.327 करोड़ रुपये का भुगतान अभी लंबित है। सूत्रों ने बताया कि चीनी मिल 16 मार्च 2026 को ही बंद हो चुकी है, जबकि 2911 किसानों ने गन्ना आपूर्ति की थी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शीघ्र शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित चीनी मिल के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रशासन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Kushinagar News: घर में घुसकर मां-बेटी पर फेंका तेजाब, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में एक युवती और उसकी मां के ऊपर तेजाब फेंकने की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरवन के टोला इमिलिया में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर, सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया था जिससे युवती की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई थी।

पुलिस के अनुसार युवती के भाई अभिषेक यादव की तहरीर के आधार पर थाना रामकोला में अभियोग पंजीकृत किया गया। युवती के परिजनों के शक के आधार पर अभियुक्त छोटू कुशवाहा व अभिमन्यु को नामजद किया गया था। घटना में शामिल अभियुक्त छोटेलाल खरवार और अनुज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि युवती एवं अभियुक्त छोटेलाल खरवार के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसमें उसके साथियों द्वारा मदद किया जा रहा था।

युवती द्वारा बात करने के लिए बार-बार मना किया जा रहा था कि उसकी शादी तय हो चुकी है। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा अपने साथियों की मदद से खिड़की से छत पर चढ़कर सोते हुये अवस्था में युवती के ऊपर तेजाब डालकर भाग गये थे।

कुशीनगर से लापता 6 लड़कियां बस्ती में बरामद, जानें क्या है पूरा मामला
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई छह लड़कियों को पुलिस ने गुरुवार को बस्ती जिले के गौर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के मल्लूडीह वार्ड से बुधवार को छह लड़कियां बिना किसी को सूचना दिए घर से निकल गई थीं।

सूचना मिलते ही कसया थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि लड़कियां लखनऊ जाने की योजना बना रही थीं, ताकि वहां काम कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न जनपदों से समन्वय के आधार पर तलाशी अभियान चलाया।

इसी क्रम में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सभी लड़कियों को बस्ती के गौर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी लड़कियां सकुशल हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, थाना तमकुहीराज प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श मिश्रा, गणेश प्रजापति, सर्विलांस सेल के कर्मी केशम्मी कुमार, सुशील कुमार तथा महिला कांस्टेबल शैलजा तिवारी और साधना गिरी शामिल रहीं।

यूपी ANTF की बड़ी कारवाई : लखनऊ-कुशीनगर से पकड़ी 7 करोड़ की हेरोइन, चार गिरफ्तार
लखनऊ, अमृ़त विचार: यूपी एएनटीएफ की गोरखपुर और बाराबंकी की टीम ने दो दिन के अंदर लखनऊ और कुशीनगर में छापेमारी की। इस दौरान करीब सात करोड़ की हेरोइन बरामद की। टीम के हत्थे चार आरोपी चढ़े। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ व कुशीनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एएनटीएफ गोरखपुर की टीम द्वारा आलमबाग में पकड़े गए आरोपियों में बाजारखाला के फैसल हसन और फरहान हसन शामिल हैं। उनके पास से 1.230 किलोग्राम हेरोइन (करीब 2.46 करोड़), एक बाइक, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 341 रुपये नकद बरामद हुए।

उधर, बाराबंकी की एएनटीएफ यूनिट ने कुशीनगर में छापेमारी कर बिहार के पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित गुदरा निवासी विनोद साहनी और झारखंड के चतरा के गिद्धौर स्थित दांगी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2.505 किलोग्राम हेरोइन (करीब 5 करोड़), 11,040 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार करते थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।

ये भी पढ़ें :

‘आनंद मठ’ की प्रस्तुति देख भावुक हुए मुख्यमंत्री: भारतेंदु नाट्य अकादमी में जीर्णोद्धार का लोकार्पण, कलाविदों का हुआ सम्मान