भदोही - Amrit Vichar

भदोही में आवारा कुत्तों के अटैक का 52 हॉटस्पॉट चिंहित, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में तैनात होंगे नोडल शिक्षक
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले 52 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां आवारा कुत्ते बच्चों व राहगिरों पर हमला करते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बुधवार को बताया कि जिले में 52 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं जहां आवारा कुत्तों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है। आवारा कुत्तों से नौनिहालों को खतरा है। बच्चों और वृद्धों पर आए दिन आवारा और पालतू कुत्ते हमला कर रहे हैं।

इनपर नजर रखने के लिए नगर निकाय एवं पशु पालन विभाग से शिक्षा विभाग समन्वय स्थापित कर आवारा कुत्तों से बचाव के लिए कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि कुत्तों पर नजर रखने के लिए जिले के 885 परिषदीय विद्यालयों में एक-एक शिक्षक को नोडल बनाया गया है।

जो अस्पतालों, खेल परिसरों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों को आवारा कुत्तों से सुरक्षित करने के लिए कार्ययोजना पर कार्य करेंगे। बताया कि शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें :

यूपी में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय :   सभी जिले के BSA को निर्देश जारी,  जाने क्या है नई टाइमिंग

कोलकाता से छात्रा का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण, शादी के आरोप में भदोही के युवक समेत तीन पर FIR
भदोहीः भदोही जिले की औराई पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक शादीशुदा युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ कोलकाता से एक छात्रा का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण कराने और शादी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि कोलकाता निवासी दुर्गा प्रसाद साव (52) ने 24 मार्च 2026 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) किरण कौर की अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद एसीजेएम ने बृहस्पतिवार को औराई थाना क्षेत्र के खमरिया नगर निवासी शीबू अंसारी उर्फ शैब (31), उसके पिता सोहराब अंसारी और मां रुखसाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि आदेश के अनुपालन में औराई पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अपहरण, अपहरण कर छिपाना, पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करना और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

एसपी त्यागी के मुताबिक, याचिकाकर्ता दुर्गा प्रसाद साव मूल रूप से खमरिया नगर के रहने वाले हैं, लेकिन कई साल से परिवार सहित कोलकाता में रह रहे हैं। उनकी 23 वर्षीय बेटी अंजलि कोलकाता के बंगवासी कॉलेज से बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा है और सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों को पढ़ाती भी है।

आरोप है कि 25 फरवरी को अंजलि स्कूल पढ़ाने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद 28 फरवरी को कोलकाता के बेलियाघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोलकाता पुलिस की छानबीन वाले लोकेशन के आधार पर परिजन खमरिया पहुंचे।

त्यागी ने बताया कि छह मार्च को जब वह (साव) शीबू के घर गए तो उसके माता-पिता ने कहा कि दोनों ने शादी कर ली है और यहां से चले गए हैं। इसके कुछ देर बाद शीबू ने साव की पत्नी को फोन कर धमकी दी कि शिकायत करने पर पूरे परिवार की हत्या कर देगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि शीबू और उसके माता-पिता ने नौकरी का झांसा देकर साजिश के तहत अंजलि का कोलकाता से अपहरण किया, डरा-धमकाकर धर्मांतरण कराया और शादी कर कहीं और ले गए।

याचिकाकर्ता का यह भी आरोप है कि शीबू पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। वह लगातार पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

UP NEWS: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के पेट में लात मारी, गर्भस्थ शिशुओं की मौत
भदोहीः भदोही जिले में दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बार अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर दो गर्भस्थ शिशुओं की हत्या करने के आरोप में महिला के पति और उसकी सास समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की इस मामले में आराधना शुक्ला (29) की तरफ से शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में दी गई शिकायत के आधार पर उसके पति अभिनेष शुक्ला, सास गीता देवी और जेठ प्रदीप शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जिले के गोपीगंज थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुदरीपुर निवासी आराधना शुक्ला की शादी इसी थाना क्षेत्र के भानु पुर सियरहा गांव के निवासी अभिनेष शुक्ला से 21 मई 2022 में हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि शादी में आराधना को खासा दहेज मिलने के बावजूद उसका पति, सास और जेठ 10 लाख रुपये की अलग से मांग करने लगे और पूरी नहीं होने पर वे उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

त्यागी ने बताया कि आरोप है कि आराधना जब आठ माह की गर्भवती थी तभी उसके पति ने 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर उसके पेट में कई बार लात मारी थी और उसकी हालत खराब देख उसे मायके भेज दिया था। उन्होंने बताया कि आराधना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसके गर्भ में पल रहे आठ महीने के शिशु की पेट में मौत हो गई थी।

त्यागी ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों के समझाने पर अभिनेष शुक्ला उसे दिल्ली ले जाकर रहने लगा था जहां उसकी मां और जेठ भी रहते थे। उन्होंने बताया कि आरोप है कि जुलाई 2025 में दूसरी बार आराधना के दो माह के गर्भवती होने पर फिर से 10 लाख रुपये की मांग को लेकर 20 सितंबर 2025 को आराधना को एक बार फिर बुरी तरह मारापीटा गया और इस दौरान उसके पति ने एक बार फिर उसके पेट पर लात मार दी।

एसपी ने बताया कि आराधना की हालत खराब होने बावजूद अभिनेष उसी दिन उसे मोटरसाइकिल से भदोही लाया और 21 सितंबर 2025 की देर शाम जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर फिर से एकांत देख उसे बुरी तरह मारा और खून से लथपथ पत्नी को छोड़कर ये धमकी देते हुए चला गया की अगर 10 लाख रुपये लिये बगैर लौटे तो उसे जलाकर मार डाला जाएगा।

त्यागी के मुताबिक दर्ज मामले में आराधना ने बताया है कि उसने मायके वालों को खबर दी तब उन्होंने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरी बार भी उसके दो माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि इसी साल जनवरी में उसने महिला थाने और गोपीगंज थाने में मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद महिला ने उनसे शिकायत की थी। त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Bhadohi News: घर में घुसकर सास और बहू पर हमला, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
भदोहीः भदोही जिले में पुरानी रंजिश के कारण घर में घुसकर सास और नवविवाहित बहू पर हमला करने तथा बहू के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार इलाके में गत बृहस्पतिवार की शाम धनेश कुमार नामक व्यक्ति की पत्नी सावित्री, बेटा अनुज, बेटियां आराधना, कंचन और आरती पुरानी रंजिश को लेकर अपने रिश्तेदार रमेश चंद्र बिंद के घर में घुस गईं और वहां मौजूद बिंद की पत्नी इसरावती देवी और नव विवाहित बहू पुष्पा के साथ मारपीट की।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अनुज ने बहू पुष्पा की साड़ी खींचकर उसके साथ अश्लील हरकत भी की। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर पड़ोस की कुछ महिलाओं ने आकर सास और बहू को बचाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे इस मामले की शिकायत लेकर स्थानीय थाने में गए थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना कार्रवाई के लौटा दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने सोमवार को उनसे मुलाकात करके घटना की जानकारी दी, इसके बाद उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। त्यागी ने बताया कि उनके आदेश के बाद इस मामले में इसरावती देवी की तहरीर पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bhadohi News: भाजपा विधायक दीनानाथ ने जतायी राजनीति से संन्यास की इच्छा, चर्चाओं का बाजार गर्म
भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की औराई सुरक्षित विधानसभा सीट के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जतायी है। भास्कर ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर कहा, "मैं राजनीति से सन्यास लेने पर विचार रहा हूं, जिसकी घोषणा अगले कुछ दिन में कर दूंगा। पोस्ट में कहा गया कि वैसे मैं परिवार सहित भाजपा में बना रहूंगा।"

विधायक के अचानक राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। गौरतलब है कि दीनानाथ भास्कर ने बहुजन समाज पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन का सफर शुरू करते हुए पार्टी में अच्छा खासा प्रभाव रखा। इस दौरान वे मंत्री पद पर भी विराजमान रहे।

हालांकि बाद में उन्होंने बसपा से किनारा कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सपा के विधायक बने। उसके बाद साइकिल की सवारी छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ गए। जहां वे वर्ष 2017 और 2022 में लगातार दो बार जिले की औराई विधानसभा सीट पर विधायक हैं। वर्ष 2027 में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारिया शुरू कर दी हैं।

विभिन्न पार्टियों के भावी प्रत्याशियों ने भी टिकट के प्रयास को लेकर गुणा-गणित करना शुरू कर दिया है। इन परिस्थितियों में औराई विधायक का पोस्ट जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। हालांकि औराई विधायक इससे पहले भी इस तरह के पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

भदोही : हार्मुज बंद होने से लाखों बुनकरों की रोजी-रोटी का संकट, कालीन हस्त परक उद्योग पर असर;एक्सपोर्ट प्रभावित
भदोही। पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण हार्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने से कालीन जैसे हस्त परक उद्योग से जुड़े लाखों बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने शुक्रवार को यहां बताया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कैंसर की तरह प्रभाव डाल रहा है।

हार्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने से परिवहन शुक्ल कई गुना बढ़ने से कालीनों के उत्पादन कास्ट पर विपरीत असर देखा जा रहा है। रास्ता अवरूद्ध होने से न्यूजीलैंड जैसे देशों से कालीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाले ऊल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि अमेरिका भारतीय कालीनों का सबसे बड़ा आयातक देश है, जहां भारतीय कालीनों के सकल उत्पाद का 50 से 60 फीसद अकेले अमेरिका को होता रहा है।

युद्ध के कारण अमेरिका में जबरदस्त मंदी का असर पड़ने की बातें मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं जिससे वहां के लोग भी अब विलासिता से जुड़े कालीन की खरीदारी के बजाय अपने घरेलू उपयोग की दैनिक वस्तुओं को प्रथमिकता दे रहे हैं।

इसका सीधा असर कालीनों के निर्यात पर पड़ रहा है। तमाम विडंबनाओं के बीच 30 से 40 फीसद कालीन या तो रास्ते में डंप हो गया है या फिर बंदरगाहों के गोदामों की शोभा बढ़ा रहा है। इसी तरह स्वीटजरलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य खाड़ी देशों को होने वाले निर्यात पर भी व्यापक असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें :

शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत डिप्टी सीएम ने किया याद, बताया-हिंदवी स्वराज का संस्थापक और महान प्रेरणा

भदोही की भद्रकाली के दर्शन पूजन का विशेष महत्व, नवरात्र में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, 51 शक्तिपीठों में से एक
भदोही। बासंतिक नवरात्र की शुरुआत के साथ मां भद्रकाली के दिव्य व उग्र स्वरूप की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ उमड़ रही है। शनिवार के दिन बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाओं के बीच मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर काशी प्रयाग के मध्य तीन जनपदों भदोही-वाराणसी और जौनपुर के मिलान बिंदू पर बनारस के राजस्व गांव सरावां में अवस्थित मां भद्रकाली धाम में वैसे तो पूरे वर्ष भर चहल-पहल बनी रहती है, लेकिन नवरात्र में विशेषकर शनिवार के दिन दर्शन पूजन का विशेष महत्व बताया जाता है।

इस नवरात्र में मात्र एक शनिवार पड़ने से इस दिन का महत्व काफी बढ़ जाता है। शनिवार को भारी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाओं के बीच मेला प्रबंधन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। ख्यातिलब्ध ज्योतिष पंडित मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि मां भद्रकाली का प्राचीन मंदिर एक प्रसिद्ध शक्ति स्थल है। जो वरुणा और बसुही नदियों के संगम तट पर स्थित है।

जहां विशेषकर शनिवार और नवरात्र के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ता है। जो मां भवानी के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां माता के दिव्य और उग्र रूप की पूजा होती है। मंदिर काशी क्षेत्र की दो पवित्र नदियों वरूणा व बसुही के संगम स्थल पर स्थित होने से इसका अपना एक अलग ही पौराणिक महामात्य है।

यह मंदिर न केवल एक तीर्थ स्थल, बल्कि स्थानीय संस्कृति और आस्था का भी एक बड़ा केंद्र भी है। मान्यता है कि नवरात्र के शनिवार को महामाया के धाम में मत्था टेकने से भक्तों की इच्छित कामनाएं पूरी होती हैं।

ये भी पढ़ें  :

बेमौसम बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता, चना-मटर की फसलों पर बुरा असर, कटाई-मड़ाई के लिए तैयार गेहूं, अरहर, सरसों

बेमौसम बारिश ने बढ़ायी किसानों की चिंता, चना-मटर की फसलों पर बुरा असर, कटाई-मड़ाई के लिए तैयार गेहूं, अरहर, सरसों
भदोही। भदोही समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में गुरुवार की अर्धरात्रि से बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बूंदाबादी शुक्रवार को भी जारी रही। बेमौसम शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम के रुख में बदलाव शनिवार 21 मार्च के बाद ही होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को हल्की-फुल्की बारिश के साथ पछुआ हवाएं 15 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दर्ज की गई।

बूंदाबादी के बीच पछुआ हवा के झोंकों के कारण ऐसा लग रहा जैसे ठंड एक बार फिर वापस लौट आई हो। मौसम की बेरुखी के बीच दिन का तापमान- 34 तथा रात का तापमान - 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के रुख में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

रवी की प्रमुख फसल गेहूं, अरहर, सरसों, चना व मटर लगभग पककर तैयार हो चुकी है। किसान इन फसलों की कटाई व मड़ाई की तैयारी में जुटे ही थे कि अचानक खराब हुए मौसम के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें  :

प्रयागराज में गंगा जमुनी तहजीब: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई अलविदा की नमाज, नमाजियों को दी ईद की मुबारकबाद

भदोही में मां करणी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
भदोहीः भदोही जिले में एक सोशल मीडिया पर राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 'भदोही क्षत्रिय करणी सेना' संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से सचिन सोनकर नाम के युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में चौरी थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न मंचों पर शनिवार को किए गए पोस्ट में राजपूतों की कुलदेवी मां करणी पर कथित रूप से बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

गौतम ने बताया कि क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले को लेकर थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि सोनकर की इस टिप्पणी से राजपूतों के कई संगठन बेहद आहत हुए हैं जिससे जिले में जातीय हिंसा भड़क सकती है। गौतम ने बताया कि मामले में सोशल मीडिया के वायरल स्क्रीन शॉट और वीडियो प्राप्त हुए हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।

भदोही : बुझ गया घर की चिराग, एकलौते बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, 10 माह पूर्व किया था प्रेम विवाह
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाले किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के धानापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती निवासी रमेश कन्नौजिया के पुत्र अनमोल कन्नौजिया (15) का करीब 10 माह पूर्व वाराणसी जिले के शहंशाहपुर, जक्खिनी निवासी रामलाल की पुत्री मनीषा राजभर से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था।

दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और बाद में उन्होंने परिजनों को बताए बिना विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों जंगीगंज के पास बड़गांव मोड़ पर किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जाता है कि रविवार रात दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद किशोर ने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मृतक के चाचा के अनुसार लड़की की मां का फोन आया था कि अनमोल फांसी लगाने जा रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर अनमोल को फंदे से लटका पाया गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। अनमोल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

भदोही : शहीद अग्निवीर धीरज के पार्थिव शरीर के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता जम्मू और कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, उनका पार्थिव शरीर शनिवार को गृह जिला पहुंचने की संभावना है। इस बीच सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 23 वर्षीय अग्निवीर धीरज गुप्ता, निवासी जेठूपुर (भदोही), गत बुधवार रात आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से विशेष वाहन द्वारा लाया जा रहा है। शनिवार को रामपुर गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया गया कि धीरज मार्च 2023 में अग्निवीर बने थे और भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। बुधवार रात वे पांच अन्य जवानों के साथ सीमा सुरक्षा में लगे थे, तभी आतंकवादियों ने पीछे से फायरिंग कर दी, जिसमें वे वीरगति को प्राप्त हुए। पार्थिव शरीर के आगमन की सूचना मिलते ही मुख्य मार्गों पर तिरंगे झंडे लगाए गए हैं।

ग्रामीण "भारत माता की जय" और "शहीद धीरज कुमार अमर रहें" के नारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे हैं। शहर और आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग बाबू सराय में एकत्रित हो गए। हर आंख नम है, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा है। शहीद के पिता श्यामसुंदर गुप्त का पहले ही निधन हो चुका है। धीरज की शादी 20 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी। जिले में शोक और गर्व का वातावरण व्याप्त है।

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़: संगोनाथ मंदिर में लंबी कतार, उमड़ा जनसैलाब
भदोही। शिव व शक्ति के दिव्य संयोग महाशिवरात्रि पर रविवार को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी असीम कृपा पाने के लिए शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर बाद तक भी जारी रहा।

श्रद्धालु भगवान शिव के पंचाक्षरी महामंत्र "ॐ नमः शिवाय" के जाप के साथ पूरे विधि विधान से शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व चंदन अर्पित करते नजर आए। काशी- प्रयाग के मध्य वरूणा व वसुही नदियों की पवित्र स्थली पर अवस्थित पौराणिक संगोनाथ मंदिर पर तो शिवरात्रि आगमन से तीन-चार दिन पहले से ही तैयारी का सिलसिला शुरू हो गया था।

रविवार को महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही भगवान शिव के लिंग पर जलार्पण का शुरू हुआ सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। प्रमुख ज्योतिषाचार्य पंडित मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और शक्ति की पूजा का महापर्व है। इस दिन शिव के मंत्रों का जप-तप करने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है।

शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, और चंदन अर्पित करने व शिव मंत्रों का जाप करने से इच्छित कामनाओं की पूर्ति के साथ आत्मिक शुद्धि तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। जनपद के प्रमुख शिवालयों बाबा हरिहरनाथ, बाबा बड़े शिवधाम, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, केदारनाथ मंदिर तुंगनाथ, रुद्रनाथ व कल्पेश्वर जैसे मंदिरों में शिव भक्तों ने पूरे विधि विधान से पूजन-अर्पण कर दुग्ध व जलाभिषेक किया।

ये भी पढ़ें :

महाशिवरात्रि : उपराष्ट्रपति और PM मोदी समेत राहुल गाँधी ने दी बधाई, सीएम योगी ने संगम स्नान में पहुंचे श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन