कन्नौज - Amrit Vichar

Kannauj News : भारी पड़ी नगर पालिका की लापरवाही, खुले नाले में गिरने से मासूम बच्चे की मौत
गुरसहायगंज/कन्नौज, अमृत विचार। नगर पालिका की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई जब खुले नाले में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी पर चेयरमैन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नगर कुनाल नट शादी विवाह में बाजा बजाने का काम करता है।

शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे उसका पुत्र इशू (02) घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहा था। तभी घर के सामने से निकले गहरे नाले में गिर गया। आवाज सुनकर लोगों ने उसे बाहर निकाला और नर्सिंग होम में ले गए जहां डॉक्टर ने बाहर ले जाने को कहा। परिजन उसे फर्रुखाबाद ले जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के बाबा राजेंद्र ने बताया कि करीब 4 महीने पहले घर के सामने सड़क और नाले का निर्माण हुआ था। नाला पर पटिया रखने के लिए कई बार नगर पालिका में सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अब पोते की इसमें गिरने से मौत हो गई। इससे पहले भी बड़ा पोता आयुष नाले में कई बार गिर चुका है लेकिन उसे बचा लिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में रोष था।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने दिया मदद का भरोसा

सूचना पाकर चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता, सभासद पति शिवा गुप्ता पहुंचे और घटना पर अफसोस व्यक्त किया। मृतक के परिजन को हर संभव सहायता का करने का आश्वासन दिया है। मयंक गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नाले पर पटिया डलवा दी जाएगी।

Kannauj News : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीज की हालत, दो और सर्जरी के बावजूद मौत; परिजनों का आरोप, डॉक्टरों ने बरती लापरवाही
सौरिख/कन्नौज, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के जरियापुर निवासी एक व्यक्ति की पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। दो और सर्जरी के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जरियापुर निवासी अवधेश कुमार (50) पुत्र रामदत्त को पित्त की थैली में पथरी थी। 7 जून को उन्होंने लालसहाय नगरिया गांव स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल संचालक ने उन्हें कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।

परिजनों का आरोप है कि कानपुर में भी मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ। 27 जून व 5 जुलाई को दोबारा ऑपरेशन किए गए, लेकिन स्थिति नाजुक बनी रही। अवधेश कुमार के पुत्र धीरज का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों से पिता को छुट्टी देने का आग्रह किया, लेकिन वे ठीक होने का भरोसा देकर टालते रहे। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो पिता को वापस लालसहाय नगरिया के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

गुरुवार को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बेटे धीरज और भाई श्याम सिंह ने डॉक्टरों पर लापरवाही और समय पर उचित निर्णय न लेने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Kannauj NEET UG 2026 : सरकारी स्कूल की शिक्षिका के बेटे समेत दो छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, करेंगे MBBS की पढ़ाई !
कन्नौज, अमृत विचार। नीट यूजी-2026 के परिणाम में कन्नौज के दो होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। एक ओर नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मकरंदनगर की प्रधानाध्यापक के बेटे शिवांश मिश्रा ने 99.4603217 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 10,572 हासिल की है, वहीं राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज गंगधरापुर के छात्र तेजस्वी सिंह ने 99.6196300 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 7,457 प्राप्त कर एमबीबीएस की पढ़ाई का रास्ता लगभग तय कर लिया है। दोनों छात्रों के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

मकरंदनगर स्कूल की प्रधानाध्यापक के बेटे शिवांश ने लहराया परचम

नगर पालिका परिषद कन्नौज क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी सोना मिश्रा, जो प्राथमिक विद्यालय मकरंदनगर में प्रधानाध्यापक हैं, उनके 18 वर्षीय पुत्र शिवांश मिश्रा ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिवांश को 720 में से 598 अंक, 99.4603217 परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक 10,572 और कैटेगरी रैंक 4,357 प्राप्त हुई है। उनकी परीक्षा 21 जून को कानपुर में हुई थी।

शिवांश ने बताया कि उन्होंने तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई की। तैयारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल केवल मां से हालचाल जानने के लिए करते थे। उन्होंने बताया कि पेपर लीक की जानकारी मिलने पर उन्हें निराशा हुई और व्यवस्था पर गुस्सा भी आया। उनका कहना है कि पहले हुई परीक्षा में उनके 663 अंक आए थे, जबकि दोबारा परीक्षा में अंक कम हो गए। आर्थिक और अन्य कारणों से दोबारा कोटा जाकर तैयारी संभव नहीं थी, इसलिए घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट के दौरान भी पिछले वर्ष नीट दिया था और इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने की पूरी उम्मीद है। परिवार में उनके बड़े भाई मनन (सानू) भी हैं।

सरकारी स्कूल के छात्र तेजस्वी ने पहले प्रयास में हासिल की सफलता

राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज, गंगधरापुर से इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले 17 वर्षीय तेजस्वी सिंह ने भी नीट यूजी-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। तेजस्वी को 720 में से 609 अंक, 99.6196300 परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक 7,457 और कैटेगरी रैंक 3,206 मिली है।

शहर के नसरापुर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के निकट रहने वाले तेजस्वी के पिता रोहित यादव उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, तिर्वा शाखा में प्रबंधक हैं, जबकि उनकी मां संध्या सिंह तिर्वा स्थित ओम शिव जनहित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एडेड) में प्रधानाचार्य हैं।

रोहित यादव ने बताया कि तेजस्वी ने शुरुआत में लखनऊ जाकर तैयारी की, जहां रहने के दौरान उन्हें स्वयं नाश्ता बनाना और कमरे की साफ-सफाई जैसे काम भी करने पड़े। बाद में उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से तैयारी जारी रखी। प्रतिदिन करीब छह घंटे कोचिंग और सात से आठ घंटे स्वाध्याय कर उन्होंने इंटरमीडिएट के साथ ही पहले प्रयास में नीट परीक्षा पास कर ली। परिवार में उनका छोटा भाई यशस्वी कक्षा नौ का छात्र है।

राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षा विभाग और पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। पेपर लीक के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि पहले वाली परीक्षा में भी उनके लगभग इतने ही अंक थे, हालांकि इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था।

शिवांश मिश्रा की उपलब्धि

720 में से 598 अंक

परसेंटाइल : 99.4603217

ऑल इंडिया रैंक : 10,572

कैटेगरी रैंक : 4,357

तैयारी : कोटा व बाद में घर से ऑनलाइन

सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने की संभावना

तेजस्वी सिंह की उपलब्धि

720 में से 609 अंक

परसेंटाइल : 99.6196300

ऑल इंडिया रैंक : 7,457

कैटेगरी रैंक : 3,206

पहले प्रयास में नीट क्वालिफाई

सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रबल संभावना

Kannauj News : स्कूल परिसर में मक्का सुखाने से रोका तो रसोइया से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप; FIR दर्ज
छिबरामऊ, कन्नौज, अमृत विचार। विकास खंड सौरिख क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में कुछ ग्रामीण मक्का सुखा रहे थे। जब महिला रसोइया ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। साथ ही जातिसूचक शब्द और धमकी भी दी। छिबरामऊ कोतवाली में दो नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। जांच सीओ सुरेश कुमार को दी गई है।

गांव जाफराबाद निवासी फूलन देवी कठेरिया ने बताया कि गांव के ही आलोक यादव और सुमित यादव ने विद्यालय परिसर व रसोई घर के बाहर मक्का फैला रखा था। प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल मिश्र ने रसोइया से कहा कि इन ग्रामीणों से कहकर स्कूल परिसर से मक्का हटवा दो। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कक्षों के कमरे भी नहीं खुल रहे हैं। जब वह मक्का हटाने की बात कहने गई तो आरोपी भड़क गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारापीटा।

एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने तीन-चार सहयोगियों को भी बुला लिया। कहा कि मक्का सूखती है और सूखती रहेगी। शोर-शराबा सुनकर प्रभारी प्रधानाध्यापक और विद्यालय का स्टाफ मौके पर पहुंचा। आरोपियों से रसोइया को बचाया गया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी, जिसने घटना की जानकारी जुटाई।

विधायक से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

बताया गया है कि बाद में पीड़िता ने भाजपा विधायक अर्चना पांडेय से मिलकर शिकायत की। विधायक के निर्देश पर छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Kannauj News: ट्रैक्टर से टकराई स्कूल वैन, कई बच्चे घायल चालक मौके से फरार
कन्नौज। जिले के सौरिख क्षेत्र में गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक निजी स्कूल वैन की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक बच्चों को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था

जानकारी के मुताबिक, टड़ा रायपुर स्थित एक निजी स्कूल की टाटा स्पेसियो गुरुवार सुबह मढ़पुरा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। आरोप है कि वाहन में क्षमता से कहीं अधिक, करीब 20 से 22 बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया था। नादेमऊ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

एक छात्र गंभीर, कई बच्चे घायल

हादसे में योगराज, देवांशी, प्रियल, शिवांग, सोनाक्षी, सृष्टि और सोनम समेत कई बच्चे घायल हो गए। इनमें एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

चालक बच्चों को छोड़कर भागा

घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्कूल वाहन का चालक घायल बच्चों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इससे अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

परिवहन विभाग पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नियमित जांच के अभाव में बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है। अभिभावकों ने कहा कि यदि समय रहते ओवरलोडिंग पर सख्ती की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारियों ने क्या कहा?

पीटीओ सुनीता सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित वाहन और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एआरटीओ इज्या तिवारी ने कहा कि विभाग 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत स्कूल वाहनों की जांच कर रहा है, लेकिन सीमित स्टाफ के कारण हर जगह एक साथ निगरानी संभव नहीं हो पाती। उन्होंने शिक्षा विभाग, पुलिस और अभिभावकों से भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

जांच शुरू, कार्रवाई का इंतजार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक बार फिर स्कूल वाहनों की ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

जापानी भी देखेंगे यूपी की सांस्कृतिक विरासत, अगस्त में यामानाशी प्रांत से आएंगे 200 अधिक से CEO

Kannauj News: किसान दिवस में चार अधिकारी रहे नदारद, CDO ने मांगा स्पष्टीकरण; मंडी का खराब कांटा फिर बना मुद्दा
कन्नौज, अमृत विचार। कृषि भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें चार अधिकारी नहीं पहुंचे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। किसानों ने कृषि मंडी समिति में तौल करने वाला कांटा अक्सर खराब रहने की समस्या फिर उठाई। बुधवार को सीडीओ राजेंद्र श्रीवास ने सभी नदारद अफसरों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। किसान दिवस में अधिशासी अभियंता (सिंचाई), जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मंडी समिति सचिव और जल निगम के अधिशासी अभियंता नहीं पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जिम्मेदारों को चिट्ठी जारी करने को कहा। आगे कहा, किसानों की समस्याओं को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव बिजनौरा निवासी किसान अभिलाष यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर अरसे से खराब है जिससे बिजली आपूर्ति नहीं होती। जल निगम पर आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से गांव में सिर्फ एक बार ही पानी से सप्लाई होती है।

हसेरन निवासी वीरपाल ने क्षेत्र में काऊ मिल्क प्लांट शुरू करने व आलू आधारित कारखाना लगाने की मांग रखी। आकिलपुर गांव के अखिलेश ने कहा कि मंडी समिति कन्नौज का कांटा आए दिन खराब रहता है। हर किसान दिवस में कोई न कोई इसकी शिकायत जरूर करता है लेकिन सुधार नहीं होता। बाहर से तौल कराने में किसानों का शोषण किया जाता है।

किसानों को नहीं मिलीं कुर्सियां

किसान दिवस में पहुंचे कई कृषकों को कुर्सियां तक नहीं मिलीं। 15 जुलाई को किसानों की काफी संख्या इसमें मौजूद रही। बैठने का इंतजाम न होने से कुछ किसान खड़े रहे। इस पर सीडीओ ने अगला किसान दिवस विकास भवन के सभागार में करने को कहा।

Kannauj News: कन्नौज के सरकारी स्कूल में कथित आपत्तिजनक वीडियो से हड़कंप, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित, जांच जारी
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के दो सहायक शिक्षकों को सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की प्रामाणिकता का भी सत्यापन किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि यह मामला सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का है, जहां दोनों शिक्षक सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कथित वीडियो

अधिकारियों के अनुसार, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों शिक्षक विद्यालय परिसर में अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाई देने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो में दिखाई देने वाला कथित व्यवहार शिक्षकों के अपेक्षित आचरण के अनुरूप नहीं है और इससे विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इसी आधार पर मंगलवार रात दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) तथा दूसरे शिक्षक को तालग्राम बीआरसी से संबद्ध किया गया है।

विभागीय जांच जारी

शिक्षा विभाग के अनुसार, दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

KGMU News: केजीएमयू छात्रावासों में मांसाहारी भोजन पकाने पर रोक, बाहर से खाना मंगाने की रहेगी अनुमति

कन्नौज : सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका ने लांघी मर्यादा, दोनों निलंबित
कन्नौज, अमृत विचार : जिन विद्या मंदिरों में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन होता है और नौनिहालों का भविष्य लिखा जाता है वहां तैनात शिक्षक-शिक्षिका अब बेसिक शिक्षा विभाग की भद्द पिटा रहे हैं। विद्यालय के अंदर मर्यादा लांघ रहे हैं। इसके वीडियो व फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। इनका संज्ञान लेकर बीएसए ने दोनों आरोपी अध्यापकों को निलंबित कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने विकास खंड सौरिख क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बझेड़ी में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश पाल और पूजा रानी को निलंबित किया है। जारी किए पत्र में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की जांच रिपोर्ट का हवाला भी दिया है। बताया गया है कि वायरल हुए वीडियो साक्ष्य देखकर लग रहा है कि विद्यालय परिसर व कक्षा के अंदर शिक्षक पद की गरिमा, मर्यादा व आचरण के प्रतिकूल व आपत्तिजनक है। वीडियो वायरल होने से अभिभावकों, ग्रामीणों व अन्य लोगों में नाराजगी है। साथ ही शिक्षा विभाग की छवि भी गंभीर रूप से धूमिल हुई है। शिक्षक समुदाय की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। विद्यालय में शैक्षिक व संस्कारपरक वातावरण में इस प्रकार का आचरण विद्यार्थियों के हितों, नैतिक मूल्यों आदि पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। छात्र-छात्राओं के मन में प्रतिकूल असर इस माहौल से पड़ सकता है।

बीएसए ने शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, स्वेच्छाचारिता, मनमानी व पदेन दायित्वों का निर्वहन न करने की वजह से आरोपी अध्यापकों का निलंबन कर दिया है। अवधेश पाल को बीआरसी गुगरापुर में संबद्ध किया गया है और जांच अधिकारी बीईओ उमर्दा विपिन कुमार को बनाया गया है। पूजा रानी को निलंबन के बाद तालग्राम ब्लॉक संसाधन केंद्र में संबद्ध कर दिया गया है। जांच बीईओ कन्नौज मधुलिका बाजपेयी को दी गई है।

अध्यापिका के आपत्तिजनक वीडियो पर ग्रामीणों में आक्रोश, बर्खास्तगी की मांग

विकास खंड क्षेत्र के बझेड़ी कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को एक शिक्षक की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। यहां तैनात शिक्षिका व अध्यापक के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों की बर्खास्तगी की मांग तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र के किशोरगंज निवासी रंजना विद्यालय पहुंचीं और पति पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री से दोनों पति समेत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की। महिला का कहना है कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों को अवगत करा चुकी थी, लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में भी उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसकी शिकायत इंदरगढ़ थाना में दर्ज कराई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विद्यालय के कुछ स्टाफ ने भी इस मामले में सहयोग किया, जिससे नाराज होकर महिला ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को सौंपे और कार्रवाई की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने बताया कि आरोपी शिक्षक-शिक्षिका के कृत्य को देखते हुए बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय व विभाग की छवि धूमिल हुई है।

अभिभावक स्कूल से बच्चों को घर ले गए

वीडियो वायरल मामले में गांव समेत मढ़ी कोठी गांव निवासी दिव्या, नवीना, डिंपल, रानी देवी व विपुल प्रताप सिंह सभी विद्यालय पहुंच गए और घटना के कड़ी निंदा की। साथ ही अपने बच्चों स्कूल से घर ले गए। कहा कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होती है। ऐसा रहा तो जल्द ही नाम कटा देंगे।

Kannauj News: सदर SDM नवनीता राय का मैनपुरी तबादला, वैभव गुप्ता और केशरी नंदन तिवारी की कन्नौज में तैनाती
कन्नौज, अमृत विचार। एसडीएम सदर नवनीता राय का मैनपुरी तबादला हो गया है। नए अधिकारियों में मथुरा से वैभव गुप्ता व गोरखपुर से केशरी नंदन तिवारी कन्नौज आएंगे। सूबे की जारी हुई 181 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची में इन सभी के नाम शामिल हैं।

जून में संभाली थी सदर SDM की जिम्मेदारी

जून के पहले सप्ताह में ही नवनीता राय कन्नौज सदर तहसील की एसडीएम बनी थीं। जनपद में उनकी पहली पोस्टिंग 21 अक्टूबर 2022 को तहसीलदार के रूप में हुई थी। 26 अक्टूबर 2023 को वह प्रोन्नत हुईं। बाद में कलेक्ट्रेट में उनको अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बना दिया गया। हालांकि जून 2026 से पहले भी वह कुछ दिनों के लिए उपजिलाधिकारी बनी थीं, लेकिन प्रशिक्षु आईएएस व आईएएस की तैनाती होने की वजह से उनको हटना पड़ा था। मूलरूप से वह प्रतापगढ़ की निवासी हैं।

वैभव गुप्ता संभालेंगे नई जिम्मेदारी

पीसीएस सीधी भर्ती 2021 वैच के वैभव गुप्ता मथुरा से कन्नौज जनपद में चार्ज लेंगे। मूलरूप से कासगंज निवासी वैभव कुछ महीने पीलीभीत तैनात रहे उसके बाद मथुरा में तैनाती दे दी गई।

गोरखपुर से आएंगे केशरी नंदन तिवारी

2022 वैच के गोंडा निवासी केशरी नंदन तिवारी गोरखपुर से यहां आ रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवाएं नायब तहसीलदार के रूप में सिद्धार्थनगर से शुरू की थीं। देवरिया व बस्ती में तहसीलदार की जिम्मेदारी निभाई। बस्ती के बाद गोरखपुर में डिप्टी कलक्टर बन गए।

Kannauj News: ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली 3 महिलाएं और बोलेरो ड्राइवर गिरफ्तार, सीसीटीवी से दबोचा गया हरदोई का शातिर गिरोह
कन्नौज,अमृत विचार। थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सर्राफा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी कर जेवरात चोरी करने वाले एक बड़े अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन शातिर महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया.

ग्राहक बनकर आए और बातों में उलझाकर उड़ा दिए जेवर

घटनाक्रम के अनुसार, थाना क्षेत्र तालग्राम के ग्राम अमोलर स्थित 'पटेल ज्वैलर्स' के संचालक विवेक पटेल की दुकान पर बीती 09 जुलाई को दोपहर करीब 12:40 बजे दो महिलाएं और एक पुरुष ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों आरोपियों ने ज्वैलरी देखने के बहाने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया। इसी बीच दोनों महिलाओं ने नजर बचाकर दुकान से 01 जोड़ी सोने के टॉप्स (लगभग 2.5 ग्राम), 01 सोने का डबल पेंडल (लगभग 2.5 ग्राम), 01 जोड़ी सोने के कुण्डल (लगभग 2.5 ग्राम), 01 जोड़ी चांदी की तोड़िया (लगभग 150 ग्राम) चोरी कर लिए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास, दर्ज हैं कई मुकदमे

एसपी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं बेहद शातिर हैं और अलग-अलग जनपदों में वारदातों को अंजाम देती हैं। आरोपी ऊषा के खिलाफ फतेहपुर और कानपुर नगर जनपद में दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी रिंकी उर्फ पिंकी के खिलाफ हरदोई, बाराबंकी, फतेहगढ़, फतेहपुर, लखनऊ, शाहजहाँपुर और सीतापुर सहित विभिन्न जिलों में कुल 14 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात के अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी, 3 मोबाइल फोन और 5,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी विनोद कुमार ने एएसपी अजय कुमार व सीओ शिल्पा वर्मा की मौजूदगी में इस कामयाबी की घोषणा की।

ये भी पढ़ें :

Sultanpur Crime News : सुलतानपुर में आतंक का पर्याय बना अपाचे सवार लुटेरों का गिरोह गिरफ्तार, 3 वारदातों का खुलासा

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 182 PCS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के SDM बदले
डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों में उप जिलाधिकारी (SDM) स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, राजस्व परिषद और अन्य विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में उन्नाव, बहराइच, जालौन, गाजीपुर, मैनपुरी, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, बाराबंकी, देवरिया, मथुरा, रामपुर, बुलंदशहर, शामली, फिरोजाबाद, बरेली, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, वाराणसी, झांसी, बांदा, चंदौली, जौनपुर, संतकबीरनगर, हरदोई, हाथरस, सीतापुर, आजमगढ़, बदायूं, प्रयागराज, बागपत, औरैया, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, ललितपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, कुशीनगर, गोरखपुर, अमरोहा, गोंडा, इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, सुल्तानपुर, एटा, अलीगढ़, फतेहपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, महाराजगंज, मऊ, अमेठी और अन्य जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

सरकार ने कई अधिकारियों को विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पदों पर भी नियुक्त किया है। इनमें उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर विकास प्राधिकरण, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, स्थानीय निकाय निदेशालय तथा अन्य संस्थानों में भी नई पोस्टिंग शामिल है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर शासन को अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। विस्तृत तबादला सूची में सभी 182 अधिकारियों के नाम और उनकी नई तैनाती का उल्लेख किया गया है।

Kannauj News: शासन का SDM तिर्वा को नोटिस, पूछा- क्यों न शुरू की जाए विभागीय कार्रवाई? 7 दिन में मांगा जवाब
कन्नौज अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन (नियुक्ति अनुभाग) की ओर से विशेष सचिव विजय कुमार ने तिर्वा एसडीएम/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली को कड़ा पत्र लिखा है। इसमें भूमि विवादों के प्रकरणों का ठीक से निस्तारण न होने व उनके लंबित रहने पर नाराजगी जताई है। 07 दिनों के अंदर जवाब-तलब किया गया है। साथ ही कहा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाए।

यह पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली के नाम से 10 जुलाई को रात 8 बजकर 38 मिनट पर विशेष सचिव की ओर से डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसमें शासनादेश संख्या 467/ एक-6-2026 दिनांक 31 मई 2026 का संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा गया है कि भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण के लिए 01 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया गया। 01 जुलाई को अभियान की प्रगति समीक्षा की गई।

विशेष सचिव ने पत्र में कहा है कि तहसील तिर्वा में कुल 1315 पुनर्जीवित संदर्भों के सापेक्ष लंबित संदर्भों की संख्या 932 है। इससे पहले वाली लाइन में यह भी जिक्र है कि निस्तारण संदर्भ संख्या शून्य है। विशेष सचिव ने स्पष्ट किया है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से इस महत्वपूर्ण अभियान में ठीक तरह से रुचि नहीं ली जा रही है जो शिथिल कार्यशैली व पर्यवेक्षण है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिकूल तथ्यों पर अपना लिखित उत्तर 07 दिनों के अंदर शासन को प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएं। इस महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में उदासीनता के लिए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई क्यों न प्रारंभ कर दी जाए। यदि निर्धारित अवधि में उनका उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है। उपलब्ध अभिलेखों से गुण-दोष में निर्णय ले लिया जाएगा।

तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार को रिपोर्ट लगाने का अल्टीमेटम

कन्नौज। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण न होने पर उपजिलाधिकारी तिर्वा वैशाली ने भी तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार तिर्वा अमित पाठक व हसेरन के सतीश कनौजिया को चिट्ठी दी है। कहा है कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में इन अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं हैं। इस कारण लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की त्रुटिपूर्ण व गुणवत्ताविहीन आख्या को ही पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है।

इससे तहसील तिर्वा के साथ ही जनपद की छवि भी धूमिल हो रही है। यह हालत अत्यंत खेदजनक व शासन के महत्वूपर्ण प्राथमिकता वाले कार्य में घोर लापरवाही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीनों अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के तहत लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की आख्याओं का परीक्षण कर अपनी टिप्पणी अंकित व हस्ताक्षर के बाद ही पोर्टल पर अपलोड की जाएं।

यह है मामला, चार राजस्व निरीक्षक को सचेत किया गया

कन्नौज। तिर्वा व नादेमऊ के राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी, उमर्दा व हसेरन के हरीशंकर, ठठिया व जनखत के यज्ञदत्त और खैरनगर व औसेर के राजस्व निरीक्षक विनोद पाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पत्र दिया है। कहा है कि 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के भूमि विवाद संबंधी शिकायतों की समीक्षा हुई।

तहसील तिर्वा में कुल 3378 संदर्भ प्राप्त हुए जिनमें 2015 प्रकरणों का वास्तविक समाधान पाया गया, जबकि 54 प्रकरणों में फील्ड स्तर पर सत्यापन की जरूरत मिली। 1261 संदर्भों का समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा 48 प्रकरण जमीन से संबंधित नहीं पाए गए। अभियान में कुल 1315 संदर्भ पुनर्जीवित किए गए। यह हालत संतोषजनक नहीं है। सभी को सचेत कर कहा है कि बचे हुए प्रकरणों की कार्य योजना बनाकर 07 दिनों के अंदर निस्तारण आख्या संबंधित को उपलब्ध कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।