बहराइच - Amrit Vichar

Bahraich News: मटेरा में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहरीच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से अपने मायके लखीमपुर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार उचक्का दिनदहाड़े सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। घटना बीच सड़क हुई वही इस वारदात से हड़कंप मच गया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

लखीमपुर जा रही महिला, बदमाशों ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायत्री देवी ई-रिक्शा में सवार होकर लखीमपुर जा रही थीं। जैसे ही वह मटेरा टोल प्लाजा के पास पहुंचीं, पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। आरोपी की धरपकड़ और पहचान के लिए टोल प्लाजा समेत मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

यूपी में बारिश से हुए नुकसान पर एक्शन में योगी सरकार, 24 घटें में संज्ञान और मुआवजा देने के निर्देश

यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 25 हजार रुपये के साथ 2 साल का सेवा विस्तार; देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। इन सभी शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शैक्षिक विकास और विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को लखनऊ के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अलग-अलग जिलों से 61 शिक्षकों का चयन

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं। ये शिक्षक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत हैं।

इन शिक्षकों का चयन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने, विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और अन्य उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 और 19 अगस्त को हुई थी। इन बैठकों में जिलों से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने के बाद शिक्षकों के नाम तय किए गए।

समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने अब सभी 61 नामों को अंतिम मंजूरी दे दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों और उनके विद्यालयों की जिलेवार सूची भी जारी कर दी है।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

चयनित सभी शिक्षकों को 5 सितंबर को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के साथ मिलने वाला दो वर्ष का सेवा विस्तार भी चयनित शिक्षकों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 की जिलेवार सूची

जिला

शिक्षक का नाम

पद

विद्यालय

आगरा

संगीता शर्मा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय धनौली अकोला

अलीगढ़

अमर सिंह

प्रधानाध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरावद अतरौली

अंबेडकरनगर

राम मिलन गुप्ता

सहायक अध्यापक

कंपोजिट उच्च विद्यालय नसीरपुर छितौना

अमरोहा

गीता वर्मा

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय चौबारा गजरौला

अयोध्या

पंकज कुमार द्विवेदी

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय ठेऊंगा सोहावल

आजमगढ़

प्रदीप कुमार सिंह

सहायक अध्यापक

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर कोयलसा

बहराइच

प्रीती मिश्रा

सहायक अध्यापक

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवापदुम पयागपुर

बलिया

अजीत कुमार श्रीवास्तव

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद मुरली छपरा

बलरामपुर

सलमा खान

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर बलरामपुर

बाराबंकी

राहुल कुमार शुक्ल

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय बहुता त्रिवेदीगंज

भदोही

उर्मिला देवी

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर भदोही

बिजनौर

रचना कपूर

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया हल्दौर

बदायूं

किरन देवी

प्रधानाध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली अम्बियापुर

बुलंदशहर

जूली मलिक

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना स्याना

चंदौली

उषा सिंह

सहायक अध्यापक

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर शहाबगंज

चित्रकूट

हरीशंकर त्रिपाठी

प्रधानाध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा मानिकपुर

एटा

ओमबीर सिंह

प्रधानाध्यापक

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) पिदौरा मारहरा

इटावा

वीरेंद्र सिंह

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा

फर्रुखाबाद

गीता वर्मा

सहायक अध्यापक

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद कमालगंज

फतेहपुर

आनंद कुमार मिश्र

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर ऐरायां

गौतमबुद्ध नगर

अर्चना पांडेय

सहायक अध्यापक

कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर बिसरख

गाजियाबाद

ज्योत्सना गोस्वामी

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय ननकागढ़ी राजापुर

गाजीपुर

संतोष कुशवाहा

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्या मनिहारी

गोंडा

सुनीत मित्र पांडेय

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय गोकुला नवाबगंज

गोरखपुर

नवीन कुमार त्रिपाठी

सहायक अध्यापक

प्रथम पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल बांसगांव

हमीरपुर

नीतिराज सिंह

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय चुनकी का डेरा सुमेरपुर

हापुड़

शुचि त्यागी

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय पिपलैड़ा धौलाना

हरदोई

विजया अवस्थी

सहायक अध्यापक

संविलियन विद्यालय मंसूरनगर पिहानी

हाथरस

पल्लवी चतुर्वेदी

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी (मुख्यमंत्री अभ्युदय) सासनी

जौनपुर

संजय कुमार मिश्र

प्रधानाध्यापक

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव मुंगरा बादशाहपुर

झांसी

प्रीति श्रीवास्तव

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय पठाकरका बंगरा

कन्नौज

सुमन लता यादव

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ

कानपुर देहात

विनीत कुमार मिश्र

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता रसूलाबाद

कानपुर नगर

डा. कामायनी शर्मा

सहायक अध्यापक

संविलियन विद्यालय औरौताहरपुर ककवन

कासगंज

धनंजय प्रताप सिंह

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला कासगंज

कौशांबी

सुमन कुशवाहा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नेवादा

लखीमपुर खीरी

प्रमोद कुमार

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय रतासिया बेहजम

ललितपुर

प्रीति गुप्ता

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय चौकी बस स्टैंड बिरधा

लखनऊ

विनीता

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू गोसाईंगंज

महाराजगंज

राजेश कुमार उपाध्याय

सहायक अध्यापक

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव पनियरा

महोबा

ओमप्रकाश तिवारी

सहायक अध्यापक

कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बिलखी कबरई

मैनपुरी

सीमा कुमारी

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय महटौली घिरोर

मऊ

अनिल कुमार मौर्य

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर रानीपुर

मेरठ

प्रतिभा रानी भारती

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय हर्रा सरूरपुर

मीरजापुर

दयानंद मिश्र

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय सिद्धी पहाड़ी

मुरादाबाद

सुनीता रानी

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसवां गौड़ भगतपुर

पीलीभीत

सय्यदा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु मरौरी

मुजफ्फरनगर

आरती शर्मा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ सदर

प्रतापगढ़

डा. देवेंद्र सिंह

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय बरना बिहार

प्रयागराज

राम लखन मौर्य

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा प्रतापपुर

रामपुर

वैलेंटीना विक्टर

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय अहमद नगर रामपुर नगर

संभल

बृजकिशोर

प्रधानाध्यापक

कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर गुन्नौर

शाहजहांपुर

अरुण कुमार गुप्ता

सहायक अध्यापक

कंपोजिट विद्यालय धनौरा ददरौल

शामली

दिनकर चौहान

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय गंगेरू-1 कांधला

श्रावस्ती

अमिता टंडन

प्रधानाध्यापक

कंपोजिट विद्यालय राजपुर रानी टंडवा

सिद्धार्थनगर

महेश कुमार

सहायक अध्यापक

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा हरिहरपुर रानी

सीतापुर

अतुल शर्मा

प्रधानाध्यापक

प्राथमिक विद्यालय अडवेनिया ग्रांट एलिया

सोनभद्र

मीरा सिंह

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह चोपन

सुलतानपुर

सत्येंद्र कुमार सिंह

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर प्रतापपुर कमैचा

उन्नाव

प्रीति भारती

सहायक अध्यापक

उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज हसनगंज

वाराणसी

नीलम राय

सहायक अध्यापक

प्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह काशी विद्यापीठ

यह भी पढ़ेंः लखनऊ यूनिवर्सिटी के BBA-BCom-MBA छात्रों को मिलेगा Harvard का गुरुमंत्र, 2026-27 से निशुल्क डिजिटल एक्सेस

नौनिहालों के बीच शराब का ठेका! 17 सालों से चल रही दुकान के बगल में खोल दिया स्कूल, अब उठे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी के बाराबंकी जिले में बच्चों के सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल को लेकर भले ही तमाम दावे किए जाते हों, लेकिन देवा क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। यहां देवा-फतेहपुर मार्ग पर संचालित शिव शक्ति शिक्षण संस्थान के ठीक बगल में देसी शराब की दुकान संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब की यह दुकान करीब 17 वर्षों से पहले से संचालित है, जबकि विद्यालय बाद में शुरू हुआ। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शराब की दुकान के ठीक बगल में विद्यालय खोलने की अनुमति कैसे मिली और उसे मान्यता किस आधार पर दी गई?

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय से सटी शराब की दुकान के आसपास अक्सर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब की गंध और वहां का माहौल स्कूल आने वाले बच्चों के लिए असहज स्थिति पैदा करता है। लोगों का कहना है कि नौनिहालों के बीच शराब की दुकान का संचालन न केवल उनके लिए असुरक्षित माहौल पैदा कर सकता है, बल्कि बच्चों पर इसके सामाजिक और मानसिक प्रभाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

मामले को लेकर एक और चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय की ड्रेस पहने बच्चे शराब की दुकान के पास स्थित कैंटीन से सामान खरीदते हुए भी दिखाई देते हैं। ऐसे में अभिभावकों के बीच बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। सवाल यह भी है कि विद्यालय परिसर के आसपास बच्चों की आवाजाही को देखते हुए प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और अनुशासन के क्या इंतजाम किए गए हैं।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। जब स्थानीय लोगों के अनुसार शराब की दुकान करीब 17 वर्षों से वहां संचालित थी और विद्यालय बाद में शुरू हुआ तो आखिर इसी स्थान का चयन क्यों किया गया? क्या विद्यालय शुरू करने से पहले बच्चों के अनुकूल वातावरण, सुरक्षा और अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई थी? यदि विद्यालय को मान्यता देने से पहले संबंधित विभाग की ओर से मौके का निरीक्षण किया गया था तो शराब की दुकान की मौजूदगी पर क्या रिपोर्ट दी गई और क्या कोई आपत्ति दर्ज की गई?

बीईओ अर्चना यादव बोलीं- मामला संज्ञान में नहीं, होगी जांच

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी देवा अर्चना यादव ने कहा कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि विद्यालय को मान्यता कब दी गई थी। अर्चना यादव ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जांच के बाद यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद यह साफ होगा कि शराब की दुकान और विद्यालय की स्थिति को लेकर नियमों का पालन हुआ या नहीं और विद्यालय को मान्यता देने के दौरान संबंधित विभाग की ओर से किन पहलुओं की जांच की गई थी।

ये भी पढ़ें :

Janmashtami : मथुरा जाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें एडवाइजरी, श्री कृष्ण जन्मोत्सव से पहले किये गए ये बदलाव

मिहीपुरवा में जंगली जानवर ने 30 साल के युवक को बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला शव; वन विभाग के खिलाफ आक्रोश
बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत महबूब नगर गांव में मंगलवार सुबह जंगली जानवर के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घर के बरामदे में सो रहे 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद को जंगली जानवर उठाकर घर के पास झाड़ियों में ले गया जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों की तलाश के दौरान झाड़ियों में उनका आधा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

परिजनों के अनुसार राम सिंह मंगलवार की भोर करीब तीन बजे घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें चारपाई से उठाकर घर के पास पीछे स्थित झाड़ियों में ले गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उनकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद झाड़ियों में शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग तथा मोतीपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां घर के आंगन में जंगली जानवर के पद चिह्न भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल जंगल से लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों को कहना है कि इससे पूर्व भी इसके  भाई पेशकार पर तेंदुए ने खेत में झपट्टा मार कर घायल किया था।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के प्रति फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास लंबे समय से बाघ की मौजूदगी बनी हुई है और वन विभाग द्वारा प्रभावी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई जिससे लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से तेंदुए की आशंका जताए जाने पर भी असहमति व्यक्त की और दावा किया कि यह हमला बाघ ने किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कतर्नियाघाट के डीएफओ को तत्काल मौके पर बुलाने, बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने तथा गांव में पिंजरा, गश्त और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है ।

वन विभाग की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। जंगली जानवर की वास्तविक प्रजाति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के विषय में डीएफओ कटानिया घाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटनास्थल क्षेत्र से विगत दिनों एक तेंदुए को पकड़ा गया था लगातार तेंदुओ  को पिंजरे में कैद किया जा रहा है।

घटना का दुःख है ऐसे में पूरी  परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते  है। जो भी (कंपनसेशन) मुआवजा है उसे परिजनों को दिया जाएगा क्षेत्र में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है निगरानी भी की जा रही है पर बरसात के मौसम में जंगलों से निकलकर बाहर जंगली जानवर आ जा रहे हैं इससे घटनाएं घट रही है लोग सतर्क रहें तथा घटनास्थल क्षेत्र में पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है एवं वन टीम को क्षेत्र में लगा दिया गया।

ये भी पढ़ें :

बहराइच न्यूज़ : बलहा में आमरण अनशन पर बैठे युवा, विद्युत की बदहाली पर किया प्रदर्शन

Bahraich News : बलहा में आमरण अनशन पर बैठे युवा, विद्युत की बदहाली पर किया प्रदर्शन
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के जिला बहराइच में बलहा विधानसभा के मिहींपुरवा विकास खण्ड परिसर में विद्युत की बदहाली को लेकर सैकड़ों लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा। बीते कई वर्षों से विद्युत कटौती, लो वोल्टेज को लेकर जनता त्रस्त रही है तमाम बार शिकायतों के बावजूद विद्युत प्रशासन कभी पोल गिरने तो कभी तार गिरने या अन्य कोई भी बहाना बना कर टालता रहा है। और उपभोक्ता बर्दाश्त करते रहे।

ये पांच युवा कर रहे अनशन

लेकिन अब युवा 30 अगस्त से युवाओं समेत किसान, व्यापारी, अनशन पर बैठे हुए है। जिसमें 6युवा आमरण अनशन यानी अन्न जल तक का त्याग किये हैं जिनमें राहुल मदेशिया, श्रेयांश यशस्वी, उत्कर्ष प्रताप सिंह, अभय यादव, नीरज सिंह, ऋतिक सिंह शामिल हैं।

आन्दोलनकर्ता शासन प्रशासन से अपनी कुछ मांगे जिनमें बलहा में किसी भी स्थान पर दूसरे विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, तथा जिस प्रकार विद्युत कटौती या लो वोल्टेज से विगत कई वर्षों से उपभोक्ताओं परेशान करते रहे और बिल 220वोल्टेज का लेते रहे है उसका पिछले 6महीने का बिल माफ हो एवं क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लोड के हिसाब से अपग्रेड किया जाय।

लोगों ने रखी छह मांगें

मिहींपुरवा नगर पंचायत के मुख्य सड़को पर रखे ट्रांसफार्मर को हटा कर किसी सेफ जगह पर विस्थापित किया जाय इससे पहले इसी के कारण से मिहींपुरवा में कई बार आग लग चुकी है लेकिन विद्युत विभाग अनजान बना हुआ है। इसी प्रकार कुछ जंगल से निकल रही विद्युत तार को अंडरग्राउंड किया जाय जिससे विद्युत व्यस्था में व्यवधान न उत्पन्न हो तथा नानपारा से आ रही तार पोल व ट्रांसफार्मर का नवीनीकरण किया जाए ताकि हल्की सी बारिश व हवा में पोल व तार गिर जाने से उपभोक्ताओं को निजात मिल सके।

राहुल मदेशिया ने बताया कि वो और उनके सहयोगी पिछले तीन दिन से विद्युत विभाग के खिलाफ अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए है लेकिन अभी तक प्रशासन में से कोई मिलने नहीं आया है ।नहीं किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है जब की तमाम मीडिया के साथी व अन्य लोग जिलाधिकारी ,एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक,सबको सूचित किए है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।

श्रेयांश यशस्वी ने बताया कि विद्युत व्यस्था से परेशान हो कर बहुत बार संबंधित अधिकारियों से बात किया गया लेकिन असर शून्य रहा जिससे कई बार आंदोलन की चेतावनी देने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया नहीं सहयोग के लिए खड़ा हुआ जिससे विवश होकर हम लोग अन्न जल त्याग कर अनशन किए है जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होती तब तक वो अनशन करने को मजबूर हैं।या तो हमारी मांगे पूरी होगी या तो हमारी लाशें उठेंगी।

अभय यादव ने बताया कि हम लोग विद्युत व्यवस्था के कार्य शैली से परेशान होकर कर अन्न जल त्याग किये है ।अगर प्रशासन हमारी मांगे नहीं मानती तो हम लोग समाज हित में इस तानाशाह प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सभी लोग अपना जान कुर्बान के देंगे ।या तो हमारा हक मिलेगा या तो हमारी लाश उठेगी।

इस मामले में एक्सईएन को संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं लगा ।वहीं एसडीएम मिहींपुरवा से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया इस मामले में वो कुछ नहीं बता सकती एक्सईएन या अन्य संबंधित से सम्पर्क करिए। जिलाधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में आया है इस विषय पर बात कर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें :

Gonda transfer news : एसपी अभिषेक ने किया फेरबदल, 30 उपनिरीक्षकों को थानों में मिली तैनाती

नेपाल सीमा से काशी तक आसान हुआ सफर, रुपईडीहा से वाराणसी ट्रेन शुरू... 730 करोड़ से बदली रेल कनेक्टिविटी
लखनऊ/बहराइच, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बहराइच में नेपालगंज रोड (रुपईडीहा)-नानपारा-बहराइच रेलखंड और ट्रेन सेवा की शुरुआत को क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत बताया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रुपईडीहा से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की। रेलमंत्री ने 56 किलोमीटर रेलखंड को ब्रॉडगेज नेटवर्क से जोड़ने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 730 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉडगेज का काम समयसीमा में पूरा हुआ है।

योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि “बॉर्डर का क्षेत्र मानकर इस इलाके को पिछड़ेपन का पर्याय बना दिया गया था, जबकि हमारे लिए रुपईडीहा-बहराइच-नानपारा भारत का प्रवेश द्वार है।” उन्होंने कहा कि पीढ़ियां इस दिन का इंतजार करती रहीं और अब सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले रेल कनेक्टिविटी मीटरगेज तक सीमित थी। अब ब्रॉडगेज से क्षेत्र को वाराणसी समेत बड़े धार्मिक और आर्थिक केंद्रों से जोड़ा जा रहा है। इससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन और कृषि को बढ़ावा मिलेगा। कतर्नियाघाट ईको टूरिज्म, अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर तक पहुंच आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच समेत आसपास के जिलों में मेडिकल कॉलेजों का विस्तार हुआ है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट बना है और लखनऊ-बहराइच रोड कनेक्टिविटी को फोरलेन से जोड़ने की स्वीकृति मिली है। बहराइच से खलीलाबाद नई रेललाइन और गोरखपुर-सिद्धार्थनगर-शोहरतगढ़-बलरामपुर होते हुए बहराइच तक कनेक्टिविटी की दिशा में भी काम हो रहा है। योगी ने कहा कि नई रेल सेवा भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हैं। नेपाल की प्राकृतिक आपदा में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “दुख की घड़ी में हम सभी नेपाल के साथ हैं।”उन्होंने रेलवे के व्यापक विद्युतीकरण और ब्रॉडगेज विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब पटरी बड़ी होती है तो रास्ते भी बड़े होते हैं, बाजार भी बड़े होते हैं और अवसर भी बड़े होते हैं।” कार्यक्रम में बहराइच सांसद डॉ. आनंद गोंड, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल समेत विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘सालार मसूद के नाम पर देश को अपमानित किया जाता था’

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब एक हजार वर्ष पहले महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच में सालार मसूद को परास्त कर विदेशी आक्रांताओं से भारत की रक्षा की थी, लेकिन आजादी के बाद दशकों तक उन्हें विस्मृत किया गया। “सालार मसूद के नाम पर उर्स और मेले लगाकर देश को अपमानित किया जाता रहा, अब विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं होता। महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनकर तैयार है।”

‘माफिया और इंसेफेलाइटिस, दोनों यूपी से खत्म’

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में हर जिले में माफिया पाले जाते थे। “अब यूपी में किसी बेटी और व्यापारी को माफिया से भयभीत होने की जरूरत नहीं।” उन्होंने इंसेफेलाइटिस को लेकर भी पूर्व सरकारों पर हमला बोला। कहा कि पहले मासूमों की मौत को अज्ञात बीमारी बताकर पर्दा डाला जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने बीमारी के उन्मूलन पर काम किया। “हमने न आंखें फेरीं और न धूल झोंकी। यूपी से माफिया और इंसेफेलाइटिस दोनों समाप्त हो गए।”

यह भी पढ़ेंः 1 सितंबर से बदल गया आपका बजट! LPG से दूध और कारों तक महंगाई की मार, हवाई सफर के नियम भी बदले

बहराइच में पकड़ा गया खुखार तेंदुआ, ग्रामीण ने ली राहत की सांस; बकरी के लालच में पिंजड़े में हुआ कैद
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में तेंदुए को पिंजरे में देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गोपिया गांव में कई दिनों से तेंदुआ गांव में दहशत का पर्याय बन गया था। जिसके चलते ग्रामीण में डर माहौल व्याप्त हो गया था। गांव के लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी डर डर कर निकलते थे। बता दें कि ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रविवार रात तेंदुआ को कब्जे में ले लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में लगातार दिखाई दे रहा था। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे थे। मिहींपुरवा ब्लॉक के ककरहा वन रेंज अंतर्गत गोपिया गांव के मजरा राम सहाय पुरवा में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजड़े में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बकरी को चारा बनकर पकड़ा गया तेदुंआ

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने गांव के समीप पिंजड़ा लगाया। तेंदुए को पकड़ने के लिए रविवार रात पिंजड़े के अंदर एक बकरी बांधी गई थी। बकरी को शिकार बनाने के लालच में तेंदुआ रात में पिंजड़े के भीतर पहुंच गया। उसके अंदर प्रवेश करते ही पिंजड़ा बंद हो गया और तेंदुआ उसमें कैद हो गया। सुबह तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए को सुरक्षित निगरानी में लिया।

ये भी पढ़ें :

सीतापुर-बरेली हाईवे जाम : आर्थिक आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Bahraich news : जलभराव के चलते गिरा विशाल पेड़, बिजली के तीन खंभे टूटे; विद्युत् आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी
बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत पयागपुर के नई बस्ती मोहल्ले में जलभराव के कारण शनिवार देर रात एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे भूपगंज बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो विशाल पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा था और उसकी चपेट में आने से बिजली के खंभे टूट गए थे।

घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। विभाग ने एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका टल सके बिजली आपूर्ति बाधित होने से भूपगंज बाजार के दुकानदारों और आसपास के मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, पेड़ और टूटे खंभों के कारण आवागमन भी प्रभावित रहा सामाजिक कार्यकर्ता नितिन माहेश्वरी और सौरभ शुक्ला ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का तत्काल अस्थायी समाधान कराने की मांग की है।

उन्होंने क्षतिग्रस्त बिजली खंभों को शीघ्र दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की भी मांग की। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा जर्जर पेड़ों और बिजली के खंभों का नियमित निरीक्षण कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :

Bahraich news : पयागपुर में 214 को मिला मुख्यमंत्री जन आरोग्य का लाभ, 5 किशोरियों को लगा HPV टीका

Bahraich news : पयागपुर में 214 को मिला मुख्यमंत्री जन आरोग्य का लाभ, 5 किशोरियों को लगा HPV टीका
बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पयागपुर के खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावा सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे इन मेलों में कुल 214 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं इन लाभार्थियों में 83 पुरुष, 63 महिलाएं और 63 बच्चे शामिल थे।

मेले के दौरान पांच किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का टीका भी लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया, साथ ही लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक भी किया मेले में बुखार और चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।

चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने इन मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी के अनुसार दवाएं और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। ग्रामीणों को स्वच्छता, साफ पानी के सेवन और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

मेले की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनौरा और पहलवारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक विभागीय सुझाव दिए।

शुक्ल ने निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए इस आयोजन में डॉ. श्रीकेश वर्मा, गुंजन गोपाल मिश्रा, केके शुक्ल, महफूज अंसारी, प्रतिभा देवी, स्टाफ नर्स अंकित पाठक, राजेंद्र यादव सहित आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन जन आरोग्य मेलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्राथमिक जांच, उपचार, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें :

बहराइच से लखनऊ पैदल यात्रा पर सपा कार्यकर्ता : मिशन 2027 के लिए महसी में हुआ स्वागत; अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन

बहराइच से लखनऊ पैदल यात्रा पर सपा कार्यकर्ता : मिशन 2027 के लिए महसी में हुआ स्वागत; अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन
बहराइच, अमृत विचार। घाघरा के तटीय इलाकों से निकले युवाओं के एक पैदल जत्थे ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात और 2027 में सरकार बनाने की अग्रिम शुभकामनाओं के लिए लखनऊ की ओर कूच किया है। रविवार को महसी के पिपरिया-मांझा क्षेत्र से निकले डेढ़ दर्जन पदयात्री युवाओं का जत्था 'बोल रहा सारा परिवेश, जय अखिलेश जय देवेश' के नारों के साथ रवाना हुआ।

सपा नेता ने महसी बाजार में किया स्वागत

सपा नेता देवेश चंद्र मिश्र 'मंजनू' ने महसी बाजार स्थित अपने आवास पर सभी पदयात्रियों का अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपते हुए उनकी हौसलाअफजाई की और हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना किया।

जन्माष्टमी पर लखनऊ के सपा मुख्यालय पहुंचेगा

पदयात्रियों का नेतृत्व कर रहे अजय यादव, अमन यादव और प्रवीण यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और अखिलेश यादव के चित्रों वाले विशेष परिधान में निकला यह जत्था विभिन्न गांवों से होते हुए 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचेगा। वहां युवा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पण का भरोसा दिलाएंगे।

इस अवसर पर पदयात्री सौरभ, सचिन, अवनीश, योगेंद्र, अशोक, मिथुन, विवेक समेत कई युवा शामिल रहे। वहीं स्वागत समारोह के दौरान मंगरे यादव, कुलभूषण मिश्र, रत्नेश चंद्र मिश्र, शैलेश चंद्र मिश्र, मगन यादव व राज वर्मा सहित कई स्थानीय सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News: अनियंत्रित कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

Bahraich News: अनियंत्रित कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके में स्थित कटी चौराहे के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहा शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मानस याज्ञसेनी की उम्र 33 साल बताई गई।

वही घटना की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

बता दें कि अस्पताल चौराहे के पास विशंभर स्वीट नाम से दुकान है। शनिवार की रात वो दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।   देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन व उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

मां गंगा की बाढ़ में डूबे लेटे हनुमान, गर्भगृह में पहुंचते ही गूंजे मंत्रोच्चार; श्रद्धालु इसे मानते हैं शुभ संकेत

बहराइच के रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल ने पाया काबू
बहराइच, अमृत विचार। कस्बे में सत्या कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर संचालित स्वाद रेस्टोरेंट के पीछे बने फूस के हटों में शुक्रवार-शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पीछे बने तीन हटों को अपनी चपेट में ले लिया और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में करीब दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

फायर फाइटर ने पाया काबू

बताया जाता है कि रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार को रेस्टोरेंट बंद था। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पीछे की ओर बने फूस के तीन हटों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट मालिक संजय श्रीवास्तव ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ढाई लाख का नुकसान

समय रहते आग बुझ जाने से रेस्टोरेंट परिसर में बने अन्य हट आग की चपेट में आने से बच गए। आग बुझाने में थोड़ी भी देर होती तो नुकसान और बढ़ सकता था। रेस्टोरेंट मालिक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आग से करीब दो से ढाई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News: PRD जवान की पिटाई का आरोप, सिपाही पर FIR की मांग