बहराइच - Amrit Vichar

Bahraich News: 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर बहराइच में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ''स्वस्थ आयु के लिए योग'' थीम के तहत विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और देखा। मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर (गुरु जी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक जय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग सत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मनरेगा श्रमिकों, स्वयंसेवी संगठनों, ब्रह्मकुमारी संस्था की प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर (गुरु जी)ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक जनपद में योग सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, विद्यालय, महाविद्यालय, धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

योग सप्ताह का समापन चित्तौरा झील स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में आयोजित विशेष योग सत्र के साथ हुआ, जहां प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग तथा जनपद के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न हुआ।

आयुष विभाग के अनुसार जनपद में आयुष विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग, न्याय विभाग, महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, सर्वेश शुक्ल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, पुलिस लाइन तथा विभिन्न निजी संस्थाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं अधिकारियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. प्रीति सिंह ने किया।  इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. यूसुफ अली अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ. प्रभात कुमार मिश्र, डॉ. पीयूष नायक सहित आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी, खेल प्रेमी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप: मंत्री ने बहराइच DM से मांगी रिपोर्ट, भाजपा नेता ने CM योगी से SIT जांच की उठाई मांग
बहराइच, अमृत विचार। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब बहराइच की प्रसिद्ध हजरत सैयद सालार मसूद गाजी (गाजी मियां) दरगाह भी विवादों में आ गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दरगाह में करोड़ों रुपये के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।

मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

मामले को गंभीर मानते हुए बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि दरगाह में चढ़ावे, दुकानों, ठेकों, मेलों और अन्य स्रोतों से होने वाली आय में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। मंत्री ने सभी आरोपों की जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व मंत्री परिवार पर आरोप

भाजपा नेता कुंवर बासित अली ने आरोप लगाया है कि वक्फ संख्या-19 के तहत आने वाली गाजी मियां दरगाह प्रदेश की बड़ी वक्फ संपत्तियों में शामिल है। जिसमें करोड़ों की संपत्ति है। लगभग 50-60 बीघे के अंदर कॉलेज-स्कूल और एक दरगाह है। जिस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वकार शाह के परिवार से जुड़े लोग लंबे समय से दरगाह प्रबंधन की विभिन्न समितियों में प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं। वकार शाह के बेटे यासिर शाह, यासिर शाह की पत्नी मारिया शाह और इनके लोग कमेटियों में हैं। लगभग 20 साल से वहां बड़ी तादाद में करप्शन हुआ है। उन्होंने एक साल में लगभग 14 करोड़ इनकम दिखाई है। लेकिन लगातार शिकायतें हुईं तो उसमें करीब 20 साल के अंदर हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया है।

एसआईटी जांच की मांग तेज

कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दरगाह की आय का उपयोग गरीबों, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए होना चाहिए, लेकिन आय और खर्च में पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में समान रूप से जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उत्तर भारत की बड़ी दरगाह

बहराइच शहर के बैंकुंठा क्षेत्र में स्थित हजरत सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिनी जाती है। यहां हर साल लगने वाले जेठ मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई राज्यों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दरगाह परिसर में मस्जिद, पुस्तकालय और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी संचालित होते हैं। पिछले वर्ष सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने वार्षिक मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी।

ये भी पढ़ें:- बहराइच मस्जिद विवाद: नहीं हटेगी 200 साल पुरानी मस्जिद, डीएम ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

UP Weather Today : यूपी के 25 जिलों में चलेगी लू, बरकरार रहेगा भीषण गर्मी का दौर
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्जकी जा सकती है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इस बीच गर्मी का दौर बना रहेगा। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य के 50 जनपदों में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जनपदों में लू चलने की संभावना जताई है-उसमें, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, गोंडा, श्रावस्ती, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर अयोध्या और आसपास के इलाके शामिल हैं।

रविवार को भी चलेगी लू

मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के 30 जनपदों में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। इस साल बांदा यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार है। रविवार को भी गर्मी के हालात रहेंगे। बांदा के अलावा, चित्रकूट, प्रयागराज और कौशांबी समेत आसपास के जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

UP Weather Today : यूपी में मानसून की एंट्री से पहले भयंकर गर्मी, 27 जिलों में लू का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून के इंतजार के बीच भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से यूपी के कई हिस्सों में की चेतावनी जारी हो रही है। शुक्रवार को भी गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है बल्कि इसके तेवर और बेहाल करेंगे। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, कानपुर और हरदोई समेत करीब 27 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में यूपी में गर्मी की बात करें तो बांदा एक बार प्रदेश का सबसे गर्म जनपद रहा है। यहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस साल बांदा सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव बना है।

हालांकि शुक्रवार को फर्रुखाबाद में गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जनपद में एक घंटे की झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। कानपुर तक तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे। वहीं, प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप है। धीमी हवा के कारण उमस भरी गर्मी बेहाल किए है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले पांच दिनों तक फिलहाल गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू से बचाव का आह्वान किया है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ आदि जनपदों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

UP Weather Today : यूपी में सताएगी भयंकर गर्मी, इन 26 जिलों में आज लू का अलर्ट जारी
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। कुछ दिन पहले आंधी-बारिश से कई जिलों में आमजन ने गर्मी से बड़ी राहत महसूस की थी। लेकिन अब दोबारा से तापमान ऊपर ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन राज्य में लूट का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के 26 जिलों में लू चलने की संभावना है। गुरुवार-18 जून को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यूपी में मौसम लगातार अपना रुख बदल रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी है तो आंधी-बारिश। बीते पखवाड़े में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। आंधी-तूफान का जोर भी देखा गया। लेकिन अभी एक दम से मौसम ने करवट बदली है और भयंकर गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को गर्मी का असर रहेगा। कम से कम 26 जिलों में लू चलने का अनुमान है। इसमें चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर,  सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलरामपुर, गोंडा,  श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या और आसपास के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में आमजन से स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है।

मानसून में देरी

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी में फिलहाल अभी कोई असरदार मौसमतंत्र एक्टिव नहीं है। इसलिए मानसून में संभावित एक सप्ताह का समय लग सकता है। पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि यूपी में 20 जून के आसपास मानसून सक्रिय हो सकता है।

चंदौली-बनारस में मिली राहत

बुधवार को भी यूपी में गर्मी का भीषण दौर जारी रहा। कई जिलों में गर्म हवाओं ने आम लोगों को बेहाल किए रखा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने बड़ी राहत दी। पश्चिमी यूपी कुछ जिलों के अलावा वाराणसी और चंदौली में हल्की बूंदाबादी ने मौसम सुहाना कर दिया। बूंदाबांदी से पहले तक इन इलाकों में भी गर्मी बेहाल किए थी।

बहराइच मस्जिद विवाद: नहीं हटेगी 200 साल पुरानी मस्जिद, डीएम ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
बहराइच। बहराइच-नेपाल राजमार्ग पर स्थित एक मस्जिद को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को रोक लगा दी और संबंधित पक्षों को नोटिस देने समेत सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही विस्तृत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बहराइच के परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार बाजपेई ने 15 जून को नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के अंतर्गत ग्राम काजीजोत में कथित अतिक्रमण हटाने के लिए 16 जून पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किए जाने की सूचना दी थी तथा पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में अफवाहें फैल गईं।

हालांकि प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करके लोगों को आश्वस्त किया कि फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। एनएचएआई के एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि जिस स्थान को अतिक्रमण की श्रेणी में माना जा रहा है, वहां एक मस्जिद स्थित है और संवेदनशीलता के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए आज की तारीख निर्धारित करके प्रशासन को पत्र लिखा गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से आज यह कहा गया कि राजस्व कर्मियों से सत्यापन करा लिया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद कार्रवाई फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई। अकेलवा मस्जिद के मुतवल्ली अब्बास खान और केयरटेकर असगर खान ने बताया कि करीब 200 वर्ष पुरानी इस मस्जिद में प्रत्येक शुक्रवार को 600 से 700 लोग नमाज अदा करने आते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने के बाद मस्जिद राजमार्ग के अधिक निकट दिखाई देने लगी है। हालांकि दोनों ने मस्जिद हटाए जाने संबंधी कोई आधिकारिक सूचना मिलने से इनकार किया।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि एनएचएआई की ओर से भेजे गए पत्र के बाद मामले की जानकारी के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इस बीच ध्वस्तीकरण की तिथि निर्धारित कर दिए जाने से लोगों में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में पता चला कि संबंधित पक्षों को नोटिस देने समेत आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं की गई हैं। त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय करके भूमि की पैमाइश तथा अन्य तथ्यों का सत्यापन करने और संबंधित पक्षों को नोटिस देकर उनका पक्ष सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  :

वाराणसी में एक और मस्जिद पर चलेगा बुल्डोजर, रेलवे ने चस्पा किया नोटिस; 20 जून तक दिया अल्टीमेटम

Bahraich News : भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने पकड़ी 1.876 किलोग्राम चरस, दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा के नजदीक पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त अभियान चलाकर 1.876 किलोग्राम चरस जब्त किया। इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र में सीमान्त डिग्री कॉलेज के निकट सीमा स्तंभ के पास बृहस्पतिवार रात संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की 42वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि तस्करों की तलाशी के दौरान एसएसबी के खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई।

सादिक और सद्दाम हुए गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सादिक (19) और सद्दाम (19) के रूप में हुई है। दोनों रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले के निवासी हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Bahraich News : बस-ट्रक में आमने सामने टक्कर, 17 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर रात एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस  ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के गदामार गांव के निकट मंगलवार रात करीब 11 बजे बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक तथा लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई लोग सीट से उछले

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर घायल हो गए। देर रात हुए हादसे के समय बस में बैठे लगभग सभी यात्री नींद में थे अचानक तेज धमके के साथ यह दुर्घटना हुई जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना हरदी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तथा राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

ट्रक का परिचालक भी हुआ घायल

पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में बस के यात्रियों सहित ट्रक का परिचालक भी घायल हुआ है। घायलों में हंसराज, अवधेश कुमार, पप्पू, सोनू पाल, रामकली, मुनेश्वर, सूबेदार, सालिक, सत्यदेव शर्मा, बेचन, लवलेश पाल, शिवम, राकेश, प्रमोद, महेंद्र, निर्मला तथा आदित्य नारायण द्विवेदी शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पप्पू (42) निवासी इमामगंज तथा सत्यदेव शर्मा (26) निवासी धानेपुर, जनपद गोण्डा को गंभीर चोटें आने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Bahraich News : बहराइच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वैध स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने बहराइच पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश पर जिले मेंगुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

बताया गया कि जनपदीय सर्विलांस टीम तथा विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह सफलता पुलिस को मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की नियमित निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

पुलिस ने बरामद मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा

इस संबंध में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की तत्परता तथा तकनीकी दक्षता की खुलकर प्रशंसा की।

मोबाइल फोन में डाउनलोड करें 'संचार सारथी' एप्प- एसपी ने की अपील

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन में 'संचार सारथी' एप डाउनलोड करें तथा मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मोबाइल की ट्रैकिंग एवं बरामदगी की प्रक्रिया तेज गति से संचालित की जाती है और संबंधित व्यक्ति को समय-समय पर जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहां से बरामद हुए मोबाइल

मोबाइल बरामदगी अभियान में कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात पुलिस ने नौ-नौ मोबाइल, विशेश्वरगंज पुलिस ने 12 मोबाइल तथा नोडल सर्विलांस टीम ने सर्वाधिक 24 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा पयागपुर, फखरपुर, मटेरा, मोतीपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। अभियान में प्रभारी सर्विलांस राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुशवाहा, आरक्षी नितिन अवस्थी, आरक्षी आनंद उपाध्याय तथा सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मियों एवं थाना स्तर की रिकवरी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bahraich News : मंत्री दिनेश सिंह ने राहुल गांधी को बताया एक्‍सीडेंटल सांसद, कहा- देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता
बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को देश का कोई भी नागरिक गंभीरता से नहीं लेता है।

एक्‍सीडेंटल सांसद के रूप में है राहुल की पहचान : दिनेश सिंह

मंत्री दिनेश सिंह ने यह भी दावा किया कि केवल आम जनता ही नहीं बल्कि उनसे सवाल पूछने वाले पत्रकार भी उनके वक्तव्यों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। केवल गांधी परिवार में जन्‍म लेने के कारण एक्‍सीडेंटल सांसद के रूप में उनकी पहचान है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिस व्यक्ति को देश की जनता लंबे समय से 'पप्पू' के नाम से संबोधित करती रही हो, उसके बयानों को लेकर किसी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई देती।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता पर टिप्पणी कर रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक परिवार का नेतृत्व कर रहे हैं और जिनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत भारतीय संस्कृति, संस्कार और विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

राहुल की राजनीतिक पहचान केवल गांधी परिवार

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय संस्कृति, भारतीय परंपराओं और देश की मूल भावनाओं को समझने में असफल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीतिक पहचान केवल गांधी परिवार में जन्म लेने के कारण बनी है और वह एक 'एक्सीडेंटल सांसद' के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत, भारतीय संस्कारों और भारतीय संस्कृति की पर्याप्त समझ नहीं है, इसलिए उनके बयानों को सरकार और जनता दोनों ही गंभीरता से नहीं लेते हैं। मंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

नेपाल पहुंचा यूपी के दशहरी का स्वाद, लखीमपुर खीरी से 10 टन आम की पहली खेप रवाना
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ के रहमान खेड़ा में संचालित मैंगो पैक हाउस के माध्यम से सोमवार को आम का निर्यात नेपाल से शुरू हुआ। बहराइच के निर्यातक शराफत हुसैन ने 10 टन लखीमपुर खीरी के पलिया का आम पैक हाउस में प्रोसेसिंग कराकर देर रात नेपाल भेजा। हालांकि इस बार आंधी और बारिश की वजह से मलिहाबादी दशहरी समय पर तैयार नहीं हो सका और निर्यात लेट हो गया है।

निर्यातक शराफत हुसैन ने बताया कि पलिया फल पट्टी में दशहरी आम तैयार होने पर 10 टन खरीदकर मैंगो पैक हाउस में हॉट वाटर ट्रीटमेंट कराकर नेपाल पहली खेप भेजी है। आम 40 रुपये किलो के हिसाब से बेचा है। मलिहाबाद व उससे लगे फल पट्टी बेल्ट में आम तैयार नहीं हुआ है। जो आने पर नेपाल दूसरी खेप भेजेंगे। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ समेत अन्य जगह आम तैयार नहीं हुआ है। इस वजह से खाड़ी देश समेत अन्य देशों में निर्यात लेट हो गया है। निर्यातकों ने प्रोसेसिंग के आर्डर दे रखे हैं। एक दो दिन में आम आने पर 5 जून से निर्यात होने लगेगा।

डाल का पका आम भी हुआ लेट

इस बार डाल का पका आम भी 1 जून से बाजार में नहीं आया। मलिहाबाद, माल, काकोरी, बीकेटी समेत अन्य क्षेत्र में दशहरी तैयार नहीं हुआ। जबकि 1 जून से बिक्री शुरू होकर बाजार में आम बिकने लगता है और बाहरी राज्यों से खरीदार शुरू हो जाती है। मलिहाबाद हाईवे और विशिष्ट मंडी के अंदर आढ़तों पर सन्नाटा छाया रहा, जबकि आढ़तियों ने खरीदारी की पूरी तैयारी कर रखी थी। न के बराबर एक दो कैरेट ही आम आया।

हाईवे से नहीं हटी अवैध आम मंडी

मलिहाबाद में हरदोई-लखनऊ हाईवे पर अवैध आम मंडी पूरी तरह से सज गई। कुछ आढ़तियों ने कारोबार भी शुरू कर दिया है। वाहनों का आनाजाना लगा रहता है। इससे जाम लगता है। प्रशासन और मंडी समिति के तमाम प्रयास और चेतावनी के बाद भी आढ़तियों ने हाईवे से मंडी नहीं हटाई है और कारोबार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रशासन अवैध मंडी हटाने के लिए कई वर्ष से प्रयास कर रहा है। कारोबार के लिए करोड़ों की वातानुकूलित विशिष्ट मंडी भी बनाई। लाइसेंस, दुकानें व टीनशेड दिए हैं। फिर भी कारोबार हाईवे से करेंगे।

बहराइच में बुलडोजर एक्शन : सरकारी जमीन पर मदरसा समेत कई अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा समेत कई अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर के घिसियौना गांव स्थित गाटा संख्या 495 की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण किए गए थे। मामले को लेकर गांव निवासी रहीस अहमद द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई थी।

न्यायालय ने प्रशासन को भूमि खाली कराने का दिया निर्देश

सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रशासन को भूमि खाली कराने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में तहसीलदार पयागपुर न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के अंतर्गत वाद की सुनवाई की गई। न्यायालय ने खतौनी, खसरा, लेखपाल की जांच रिपोर्ट तथा अन्य अभिलेखों के अवलोकन के बाद यह माना कि संबंधित भूमि ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज है और उस पर अनधिकृत अतिक्रमण किया गया है।

बिना स्थलीय पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने का आरोप

न्यायालय के समक्ष विपक्षी पक्ष ने लेखपाल की रिपोर्ट को साजिशन बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी तथा बिना स्थलीय पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुनः जांच और प्रतिपरीक्षा में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि किए जाने के बाद न्यायालय ने आपत्तियों को साक्ष्य के अभाव में निरस्त कर दिया। तहसीलदार न्यायालय ने विभिन्न विपक्षियों के विरुद्ध बेदखली एवं क्षतिपूर्ति का आदेश पारित किया।

आदेश में वकील, शकील, साहिल, जावेद, नावेद, सईद अहमद, रईस अहमद और रियाज अहमद समेत अन्य लोगों को संबंधित भूमि से बेदखल करने तथा क्षतिपूर्ति एवं निष्पादन व्यय वसूलने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय और तहसीलदार अंबिका चौधरी के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान साहिल, शकील, नावेद और जावेद पुत्र सगीर अहमद द्वारा निर्मित चार पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त एक मदरसा भवन, सामने रखा टीनशेड तथा ढाबली को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हुजूरपुर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन भी कराया। प्रशासन ने कार्रवाई के बाद भूमि को कब्जामुक्त घोषित करते हुए दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तहसीलदार न्यायालय से बेदखली आदेश पारित हुआ था, जिसके अनुपालन में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जिलाधिकारी न्यायालय में बेदखली आदेश को चुनौती दी है, इसलिए जिन मामलों में स्थगन अथवा आपत्ति लंबित है, उन पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें  :

UP B.Ed. Entrance Exam: संत कबीर नगर में 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, 2318 अभ्यर्थी होंगे शामिल; जानें एग्जाम टाइमिंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम