गणतंत्र दिवस - Amrit Vichar

गणतंत्र दिवस परेड: पंजाब की झांकी में दिखेगी आध्यात्मिकता, बलिदान की निस्वार्थ भावना
नई दिल्ली/चंडीगढ़ः गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस वर्ष पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई झांकी आध्यात्मिकता और मानवता, करुणा तथा धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए बलिदान की निस्वार्थ भावना का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि झांकी दो हिस्सों में है। इसके अगले भाग में 'हाथ' का प्रतीक दर्शाया गया है, जो आध्यात्मिक आभा के साथ मानवीय और करुणामय दृष्टिकोण को दर्शाता है। अगले भाग में घूमते हुए स्वरूप में 'इक ओंकार' (ईश्वर एक है) को दिखाया गया है।

साथ ही 'हिंद दी चादर' अंकित कपड़े का टुकड़ा भी दर्शाया गया है, जो अत्याचार के पीड़ितों को संरक्षण प्रदान करने का प्रतीक है। झांकी के पिछले हिस्से में 'शबद कीर्तन' की झलक मिलेगी, जिसकी पृष्ठभूमि में 'खंडा साहिब' का स्मारक है, जो पूरे परिवेश को आध्यात्मिक रंग प्रदान करता है। खंडा साहिब दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब के ठीक सामने स्थित है।

इस चौराहे पर प्रतिदिन शबद कीर्तन किया जाता है। झांकी के पिछले हिस्से के एक ओर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब का चित्रण है, जो नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहादत स्थल के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में किया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

DRDO Republic Day Special: गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी लंबी दूरी की पोत-रोधी हाइपरसोनिक मिसाइल, जानें क्या है खासियत
नई दिल्लीः रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित लंबी दूरी की पोत-रोधी हाइपरसोनिक मिसाइल (एलआर-एएसएचएम) का प्रदर्शन यहां 77वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बृहस्पतिवार को बताया कि एलआर-एएसएचएम एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल है, जो स्थिर और गतिमान दोनों प्रकार के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है तथा विभिन्न प्रकार के पेलोड ले जाने के लिए डिजाइन की गई है। यह स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणालियों और उच्च सटीकता वाले सेंसर पैकेज से युक्त अपनी तरह की पहली मिसाइल है। डीआरडीओ इस मिसाइल को परेड में लॉन्चर के साथ प्रदर्शित करेगा। बयान में कहा गया कि यह हथियार प्रणाली भारतीय नौसेना की तटीय बैटरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह हाइपरसोनिक मिसाइल 'क्वासी-बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र' का अनुसरण करती है, जिसमें इसकी गति मैक 10 से शुरू होकर कई चरणों में औसतन मैक 5.0 बनी रहती है। बयान में कहा गया कि अंतिम चरण में गतिमान लक्ष्यों को भेदने के लिए इसमें स्वदेशी रूप से विकसित सेंसर लगाए गए हैं। कम ऊंचाई पर अत्यधिक गति और उच्च गतिशीलता के साथ उड़ान भरने के कारण शत्रु के भू-आधारित और पोत-आधारित रडार इसके अधिकतर मार्ग के दौरान इस मिसाइल का पता नहीं लगा पाते।

एलआर-एएसएचएम को दो चरणों वाले ठोस ईंधन रॉकेट प्रणोदन तंत्र से सुसज्जित किया गया है। ये प्रणोदन प्रणालियां मिसाइल को आवश्यक हाइपरसोनिक गति तक पहुंचाती हैं। बयान के अनुसार प्रथम चरण के उपयोग के बाद प्रक्षेपक को अलग कर दिया जाता है। द्वितीय चरण के समाप्त होने के बाद मिसाइल वायुमंडल में आवश्यक युद्धाभ्यास करते हुए बिना प्रणोदन के आगे जाती है और फिर लक्ष्य पर प्रहार करती है।

डीआरडीओ की झांकी 'भारत पर्व' में भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसका आयोजन 26 से 31 जनवरी तक लाल किले में किया जाएगा। झांकी का विषय 'लड़ाकू पनडुब्बियों के लिए नौसैनिक प्रौद्योगिकियां' है, जिसमें नौसेना की पारंपरिक पनडुब्बियों के लिए बल-वर्धक के रूप में कार्य करने वाली स्वदेशी तकनीकों और प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन प्रणालियों में इंटीग्रेटेड कॉम्बट सूट (आईसीएस), वायर गाइडेड हेवी वेट टॉरपीडो (डब्ल्यूजीएचडब्ल्यूटी) और एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन शामिल हैं, जो जल क्षेत्र में युद्ध के दौरान भारत की श्रेष्ठता सुनिश्चित करेंगे।

गणतंत्र दिवस के लिए आयुष मंत्रालय ने तैयार की खास झांकी, दिखेगी पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के संगम की झलक
नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस की परेड में आयुष मंत्रालय की झांकी इस साल 'आयुष का तंत्र, स्वास्थ्य का मंत्र' विषय के तहत भारत की प्राचीन स्वास्थ्य परंपराओं और आधुनिक सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के समन्वय की झलक पेश करेगी। 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप यह झांकी राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) की भूमिका को रेखांकित करती है, जिसके माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ कर उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य ढांचे में समाहित किया जा रहा है।

आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि झांकी में पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति के प्रतीकात्मक संगम को दर्शाया जाएगा, जिसमें आचार्य चरक, आचार्य पतंजलि और आचार्य अगस्त्य की त्रि-आकृति वाली प्रतिमा औषधीय पौधों से आच्छादित हरित टीले के आसपास बैठी दिखाई देंगी।

मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह झांकी भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को समकालीन सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ एकीकृत करने का प्रतीक है। राष्ट्र निर्माण और वैश्विक स्वास्थ्य में आयुष की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि यह झांकी साक्ष्य-आधारित, जन-केंद्रित और निवारक स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो आयुष को राष्ट्रीय स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण स्तंभ स्थापित करती है। झांकी की पृष्ठभूमि के संबंध में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि गणतंत्र दिवस की झांकी यह दर्शाती है कि आयुष किस प्रकार दृष्टिकोण से क्रियान्वयन की ओर बढ़ा है, जहां पारंपरिक प्रणालियों को व्यवस्थित रूप से भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के माध्यम से गुणवत्ता आश्वासन, शिक्षा, अनुसंधान और डिजिटल मंचों के जरिए पहुंच और विश्वसनीयता को मजबूत किया जा रहा है। समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसे योग के दृश्यों के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा झांकी में मार्मा, शिरोधारा और कपिंग जैसी विविध चिकित्सीय परंपराओं के त्रि-आयामी भित्ति चित्रों के माध्यम से भारत की बहुआयामी उपचार पद्धतियों को दर्शाया गया है। प्रस्तुति का समापन एक सरकारी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के चित्रण के साथ होता है, जो संस्थागत निरंतरता, शिक्षा और उत्कृष्टता का प्रतीक है तथा आयुष को भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था और वैश्विक कल्याण नेतृत्व के एक जीवंत और विकसित होते स्तंभ के रूप में दर्शाता है।

कर्तव्य पथ पर नजर आएगी बुंदेलखंड की शान, यूपी की झांकी में दिखेगी विरासत और विकास की एकजुट तस्वीर
लखनऊ, अमृत विचार: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी इस वर्ष भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयार यह झांकी बुंदेलखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उत्तर प्रदेश की तेज विकास यात्रा को एक साथ प्रस्तुत करेगी। झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश अपनी परंपराओं को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

झांकी के अग्रभाग में बुंदेलखंड के ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग की प्राचीन गरिमा को दर्शाया गया है। यहां स्थापित एकमुख लिंग बुंदेलखंड की आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा। मध्य भाग में क्षेत्र की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं मृद्भांड कला, मनका शिल्प और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्हें ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है। यह हिस्सा पारंपरिक कारीगरों की आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को रेखांकित करता है।

झांकी के पिछले हिस्से में कालिंजर दुर्ग के नक्काशीदार स्तंभों और द्वारों के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर की भव्य झलक दिखाई देगी, जो बुंदेलखंड को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में प्रस्तुत करती है। इसी क्रम में बुंदेली कलाकार पारंपरिक लोकनृत्य के माध्यम से क्षेत्र के लोकजीवन और सांस्कृतिक रंगों को जीवंत बनाएंगे।

झांकी का अंतिम भाग आधुनिक उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश करता है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दर्शाया गया है। यह प्रस्तुति स्पष्ट करती है कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रक्षा, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। कुल मिलाकर, यह झांकी बुंदेलखंड की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करते हुए परंपरा और प्रगति के संतुलित विकास की कहानी कहेगी।

लखनऊ में गणतंत्र दिवस की धूम: 22 और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल! सेना, पुलिस, NCC, स्कूल दल दिखाएंगे जोश और अनुशासन
लखनऊ, अमृत विचार : 22 और 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। जिसमें सेना, अर्धसैनिक बल, पीएसी, आईटीबीपी, एनसीसी सहित स्कूलों के दल कदम से कदमताल मिलाएंगे। परेड चारबाग रवींद्रालय से विधानसभा के सामने से होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त होगी।

अपर जिलाधिकारी पूर्वी महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परेड रिहर्सल सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जनता को परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्जन के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम पूर्वी ने बताया कि 26 जनवरी को विधान भवन पर सुबह 10 बजे ध्वज फहराने के बाद देशभक्ति की धुनों के बीच मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

तिरंगा लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी इमारतें

विधानभवन सहित राजधानी की प्रमुख सरकारी इमारतें तिरंगा लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर स्कूल और कॉलेज में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

गणतंत्र दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि होंगे 42 ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी यूपी के गांवों की ताकत
लखनऊ, अमृत विचार: 77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय परेड में प्रदेश की सशक्त ग्राम पंचायत व्यवस्था की ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज होगी। प्रदेश के 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को राष्ट्रीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये ग्राम प्रधान अपने जीवनसाथी अथवा अभिभावकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करेंगे।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि ये प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि गांवों की मेहनत, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनभागीदारी को जब राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता है, तो यह लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करता है। यह सम्मान उन पंचायत प्रतिनिधियों के समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने विकास को जन-आंदोलन बनाया। यह उपलब्धि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी।

बताया कि पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्तर प्रदेश की 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त, एसपी सिंह बघेल द्वारा संस्तुत 20 विशिष्ट अतिथियों, राज्य एवं जिला स्तर के नोडल अधिकारियों को मिलाकर उत्तर प्रदेश से 93 प्रतिभागी इस राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यह सहभागिता इस बात का संकेत है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतें अब केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए विकास के उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी की मिसाल अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान बना रही है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों को यह आमंत्रण न केवल प्रदेश की मजबूत पंचायती राज व्यवस्था का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को अब देशभर में सराहा जा रहा है।

पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा पंचायतों के क्षमता निर्माण, पारदर्शिता और नवाचार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। दिल्ली में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश की पंचायतें अब केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की साझीदार बन चुकी हैं।

गणतंत्र दिवस की परेड में निकलेंगी 22 झांकियां, सबसे आगे रहेगी लखनऊ पब्लिक स्कूल की झांकी
लखनऊ, अमृत विचार : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में 22 विभाग/संस्थाएं प्रतिभाग करके झांकियां निकालेंगी। शुरुआत लखनऊ पब्लिक स्कूल से होगी। सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में लॉटरी के माध्यम से झांकियों के क्रम आवंटित किए।

आयोजन का नोडल लखनऊ विकास प्राधिकरण को बनाया गया है। इस क्रम में सोमवार को प्राधिकरण में प्रतिभाग करने वाले 22 विभाग और संस्थाओं के बीच लॉटरी कराकर झांकियों के क्रम आवंटित किए गए। समिति के नोडल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल को क्रम 1, पर्यटन निदेशालय को 2, इरम एजुकेशनल सोसाइटी को 3, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को 4, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) को 5, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को 6, सिटी मान्टेसरी स्कूल को 7, उप्र पंजाब अकादमी को 8, उप्र पावर कारपोरेशन को 9, राज्यपाल सचिवालय को 10, राज्य सड़क परिवहन निगम को 11, भारत स्काउट गाइड को 12, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण को 13, कृषि निदेशालय काे 14, भाषा संस्थान को 15, यातायात पुलिस को 16, संस्कृत संस्थानम को 17, लखनऊ विकास प्राधिकरण को 18, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण को 19, माध्यमिक शिक्षा को 20, सिंधी अकादमी को 21 व वन विभाग को 22वां क्रम आवंटित हुआ है।

गणतंत्र दिवस परेड 2026: 5 जनवरी से टिकट बिक्री शुरू, सिर्फ 20-100 रुपये में लाइव देखें भव्य आयोजन
नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट के मुख्य समारोह के टिकटों की बिक्री सोमवार से छह स्थानों पर शुरू हो जायेगी। टिकट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से भी सीधी खरीदी जा सकती है।

गणतंत्र दिवस की टिकट 100 और 20 रुपये, बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल 20 रुपये और बीटिंग रिट्रीट की टिकट 100 रुपये की होगी टिकट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट आमंत्रण.एमओडी.गोव.इन से सीधे खरीदी जा सकती हैं। टिकटें आधार कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र तथा राज्य सरकार इत्यादि द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे मूल फोटो पहचान पत्र दिखाकर छह स्थानों पर स्थित बूथों और काउंटरों से भी खरीदी जा सकती हैं। टिकट के साथ यह फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।

टिकट निम्न स्थानों सेना भवन (चार दिवारी के अंदर गेट नंबर 5 के पास), शास्त्री भवन (चारदीवारी के अंदर गेट नंबर 3 के पास), जंतर मंतर (मुख्य द्वार-चारदीवारी के अंदर) संसद भवन (स्वागत कक्ष), राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी ब्लॉक, गेट नंबर 3 के और 4 के पास) और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (कॉन्कोर्स लेवल, गेट नंबर 8 के पास ) से पांच जनवरी से 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक खरीदे जा सकते हैं।

Republic Day celebration: गणतंत्र दिवस परेड में निकलेगी बुंदेलखंड की झांकी..., दिखेगा शौर्य और संस्कृति का संगम
लखनऊ, अमृत विचार : इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बुंदेलखंड की थीम पर आधारित भव्य शोभायात्रा और झांकी निकाली जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली इस झांकी में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शौर्य गाथा और लोक परंपराओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्यटन विभाग ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि शोभायात्रा का कथानक बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत, लोककला, पारंपरिक जीवनशैली और वीरता के ऐतिहासिक प्रतीकों पर आधारित होगा। इसके साथ ही क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को भी रेखांकित किया जाएगा, ताकि बुंदेलखंड को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

सुशील कुमार चतुर्वेदी की ओर से समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
सुशील कुमार चतुर्वेदी की ओर से समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

Shri Ram Auditorium Awadh New Bus Stand Roadways

देवेंद्र कुमार सिंह की ओर से समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- देवेंद्र कुमार सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष) प्राथमिक शिक्षक संघ, कर्नलगंज- गोंडा

संतोष सिंह की ओर से समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- संतोष सिंह, ब्लाक इंजीनियर , आपूर्ति विभाग वजीरगंज - गोंडा