टनकपुर - Amrit Vichar

Uttrakhand: 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन
टनकपुर, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे। शुक्रवार की शाम से ही ट्रेनों और अन्य वाहनों के जरिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

मेला स्पेशल ट्रेन के साथ ही पैसेंजर ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। इसके अलावा बसों, निजी वाहनों से भी श्रद्धालु टनकपुर पहुंचे और यहां से पैदल जत्थों में जयकारा लगाते हुए रात में ही पूर्णागिरि की ओर रवाना हुए। ठुलीगाड़ पड़ाव में पहुंचते काफी अधिक भीड़ रही। पुलिस को श्रद्धालुओं को पंक्ति में खड़ा कर दर्शन के लिए भेजना पड़ा। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार से शनिवार शाम तक पच्चीस हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे।

श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी था। उन्होंने बताया कि रात में भी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुले हुए हैं। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि गर्मी के कारण श्रद्धालु दिन की अपेक्षा रात्रि में अधिक आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य, लाइट आदि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इधर पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर व ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जिससे नेपाल के बाजारों में भी का खासी रौनक बनी हुई है।

Uttrakhand: मानसून से पहले नदियों का चैनलाइजेशन, छह लाख घन मीटर मलबा हटाया
टनकपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की स्मृति में जनपद चम्पावत में मानसून पूर्व व्यापक स्तर पर नदी चैनलाइजेशन एवं ड्रेजिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और आपदा न्यूनीकरण रहा।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत छह अप्रैल से टनकपुर, बनबसा और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया। सिंचाई विभाग द्वारा छीनीगोठ, आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरियां, खेतखेड़ा, अमोड़ी और देवीपुरा समेत कई क्षेत्रों में नदियों का चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग कार्य युद्धस्तर पर कराया गया।

टनकपुर और बनबसा क्षेत्र की हुड्डी, शारदा, किरोड़ा और लधिया नदियों में बढ़ते भू-कटाव, संभावित बाढ़ और जलभराव के खतरे को देखते हुए वन क्षेत्रों में सिल्टेशन रोकने तथा जल निकासी को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान मशीनों और श्रमिकों की मदद से नदियों के बहाव को मध्य भाग में केंद्रित किया गया, जिससे नदी किनारों पर दबाव कम होने के साथ आबादी और कृषि भूमि को कटाव से बचाने में सहायता मिलेगी।

करीब एक माह तक चले अभियान में विभिन्न नदियों से लगभग छह लाख 15 हजार घन मीटर मलवा हटाया गया। इससे मानसून के दौरान संभावित बाढ़ के खतरे में कमी आने, जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले यह कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे हुड्डी नदी समेत अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित आपदा जोखिम को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल आपदा न्यूनीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Uttrakhand: गुलदार से भिड़कर दो लोगों की जान बचाने वाले राजेंद्र धामी सम्मानित
टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर 25 सितंबर 2023 को हुई घटना में अद्वितीय साहस दिखाने वाले टनकपुर पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शॉस ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ग्राम जौलपुर धाम निवासी पूरन तिवारी और पान सिंह दोपहिया वाहन से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गुलदार पूरन तिवारी को झाड़ियों की ओर घसीटने लगा।

इस दौरान राजेंद्र सिंह धामी ने साहस दिखाते हुए गुलदार को खदेड़ दिया और दोनों घायलों को सुरक्षित निकालकर निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई।

Uttrakhand: जल पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे को शारदा नदी में डूबने से बचाया
टनकपुर, अमृत विचार। शारदा घाट पर जल पुलिस की तैनाती श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार मददगार साबित हो रही है। जल पुलिस के जवानों और स्थानीय तैराकों ने अब तक स्नान के दौरान नदी की तेज धारा में बहने वाले 15 से अधिक श्रद्धालुओं की जान बचाई है।

रविवार सुबह जल पुलिस के गोताखोरों ने उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 10 वर्षीय बच्चे को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार अवधेश पाल (10) पुत्र अमर सिंह पाल, निवासी ग्राम लस्करपुर, तहसील बिल्सी, जनपद बदायूं अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था।

स्नान के दौरान वह शारदा नदी की तेज धारा में बहने लगा। बच्चे को बहता देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद जल पुलिस कर्मियों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल भुवन मेहरा, कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल विशाल कबडवाल, गोताखोर रविंद्र कुमार तथा पीआरडी जवान सूरज और योगेश कुमार शामिल रहे।

Uttrakhand: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी...चार धाम यात्रा की तैयारियों में खलल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मैदान में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान नीचे आ गया। कई इलाकों में भूस्खलन से यातायत प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अप्रैल में लौटी ठंड ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। टिहरी-चंबा मार्ग पर बगड़धार में भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा की तैयारियों में भी खलल पड़ा। रामनगर में रात से हो रही बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया तो गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

नैनीताल आए पर्यटक होटलों में दुबके
नैनीताल में देर रात से लगातार बारिश जारी थी। जिसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ। पर्यटक स्थल वीरान दिखाई दिए। नैनीताल घूमने का मन बनाकर आए पर्यटकों को होटेलों में ही दुबके रहना पड़ा। हल्द्वानी में सुबह से जारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में सुबह से झमाझम बारिश
अल्मोड़ा में बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा। हुआ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत के पास सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर बारिश के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Uttrakhand: शारदा नदी में बहे तीन बच्चों को जल पुलिस ने सकुशल निकाला
टनकपुर, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ आए तीन बच्चे शारदा घाट में स्नान के दौरान संतुलन खोकर नदी की तेज धारा में बहने लगे। सूचना मिलने ही जल पुलिस के जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया।

शनिवार को 17 वर्षीय शिवानी पुत्री घनश्याम, निवासी गड़िया रंगीन, शाहजहांपुर और 12 वर्षीय माही अवस्थी और उसका भाई 11 वर्षीय हर्षल पुत्र रजनीश, निवासी प्रीतिनगर ताड़ीखाना, सीतापुर रोड लखनऊ शारदा घाट में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीनों पानी के बहाव में आकर तेजी से बहने लगे। स्वजनों के शोरगुल के पास जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाल लिया। टीम में राकेश गिरी, अनिल कुमार, नीरज बोहरा रविंद्र कुमार शामिल रहे।

Uttrakhand: श्री गोलू देवता कॉरिडोर को 117.22 करोड़ रुपये की मंजूरी
टनकपुर, अमृत विचार। पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में चम्पावत जनपद को आस्था, पर्यटन एवं खेल के समेकित केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।जनपद चम्पावत में बहुप्रतीक्षित ‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर (जोन-ए)’ के प्रथम चरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 117.22 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे जनपद में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मिली इस स्वीकृति के तहत श्री गोल्ज्यू मंदिर क्षेत्र को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 254 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल सुविधा, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक थीम आधारित भव्य प्रवेश द्वार तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों के लिए व्यवस्थित विक्रय स्थल विकसित किए जाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

युवाओं के लिए बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम
इसी परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसमें एथलेटिक्स ट्रैक, बहु-खेल मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, प्रशिक्षण कक्ष और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चम्पावत को प्रमुख आस्था एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर’ परियोजना से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Uttrakhand: शारदा नदी तटबंध निर्माण को 32.92 करोड़ स्वीकृत, मिलेगा स्थायी बाढ़ सुरक्षा कवच
टनकपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहितकारी घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए जनपद चम्पावत को एक बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 32.92 करोड़ (3292.55 लाख रुपये) की महत्वपूर्ण प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह परियोजना ‘राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि’ के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। जिसके माध्यम से शारदा नदी के तट पर स्थित ग्राम बसानी गोठ, सुवामोठ तथा गैण्डाखाली नंबर-3 को बाढ़ एवं भू-कटाव से स्थायी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परियोजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में कुल लागत का 40 प्रतिशत, यानी 13.17 करोड़ (1317.02 लाख रुपये) की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तय समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ शीघ्रातिशीघ्र आमजन तक पहुंचे। इस तटबंध के निर्माण से शारदा नदी के कारण प्रतिवर्ष होने वाले भू-कटाव पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे नदी तटवर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही, यह परियोजना टनकपुर क्षेत्र की भौगोलिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मजबूत एवं दीर्घकालिक समाधान के रूप में स्थापित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित यह पहल न केवल विकास की गति को नई दिशा दे रही है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षित और सुदृढ़ भविष्य की नींव भी रख रही है।

भाजपा के 11 मंडल अध्यक्षों का ऐलान, 7 को दूसरी बार जिम्मेदारी
टनकपुर, अमृत विचार: भाजपा के चम्पावत जिले के मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों का चुनाव हो गया। चम्पावत जिले के 12 मंडलों में से खेतीखान को छोड़ शेष 11 मंडलों के अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा चम्पावत व लोहाघाट के पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद अध्यक्ष और प्रतिनिधियों के नामों का ऐलान चम्पावत जिला चुनाव प्रभारी अनिल शाही ने किया। ये पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी में हिस्सा लेंगे।

चम्पावत नगर मंडल के लिए सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मंच-तामली के कैलाश सिंह बोहरा, टनकपुर की तुलसी कुंवर, बनबसा के कमलेश भट्ट, लोहाघाट ग्रामीण के देवेन्द्र पाटनी और पाटी के मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी को लगातार दुबारा जिम्मेदारी दी गई है। खेतीखान मंडल के लिए अभी अध्यक्ष व प्रतिनिधि के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

बनबसा में सशस्त्र सीमा बल ने दो पशु तस्करों को पकड़ा
बनबसा, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल की 57वीं वाहिनी के द्वारा तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने गढ़ीगोठ चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध वाहन संख्या यूके 0 6 सीए 0120 को रोककर गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन में 3 भैंस एवं 1 बछड़ा बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम नफीस अहमद तथा साथी का नाम राजा बताया l बताया कि वह इन पशुओं को नेपाल से खटीमा ले जा रहा थे परंतु उनके पास कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पशु तस्करी के संदेह में वाहन व पशुओं को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस को सौंप दिया गया है। इस अभियान में निरीक्षक मुन्नी बाई, सहायक उप निरीक्षक एम. अच रहमान, मुख्य आरक्षी संदीप, आरक्षी कमल सिंह, अल्ताफ हुसैन, मुकेश, अमित आदि जवान थे।

बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
अमृत विचार: टनकपुर के उचौलीगोठ गांव से बरात लेकर लोहाघाट गुमदेश क्षेत्र के सुनकुरी गांव जा रहा मैक्स वाहन के खाई - में गिरने से दो बरातियों की मौत हो - गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बरातियों का वाहन खालगढ़ा पुल्ला-चमदेवल मार्ग पर बिल्देधार के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

कुछ देर बाद पुलिस और दमकल टीम भी पहुंच गई। हादसे में टनकपुर के गांव उचौलीगोठ निवासी मोहित महर उर्फ बिट्ट तथा आकाश सिंह महर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रोहन सिंह महर, पवन सिंह निवासी उचौलीगोठ तथा चालक विजय सिंह रावत, जिला उधमसिंह नगर निवासी चकरपुर महतगांव घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

काली व शारदा नदी में 85 खिलाड़ियों ने की राफ्टिंग
टनकपुर, अमृत विचार: भले ही 38वें राष्ट्रीय खेल में राफ्टिंग को शामिल नहीं किया गया है लेकिन राफ्टिंग के डेमो स्पोर्ट्स के रूप में रखे गए इस खेल में जिस तरीके से देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ियों ने काली और शारदा नदियों में राफ्टिंग का जो रोमांचक प्रदर्शन किया उससे इतना तय है कि आने वाले राष्ट्रीय खेलों में राफ्टिंग अहम खेल बन सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस बार 38 वें राष्ट्रीय खेल में डेमो के तौर पर राफ्टिंग, योगासन, मल्लखंब और कालरीपट्टू को रखा गया है। योगासन का आयोजन कुमाऊं के अल्मोड़ा में तो राफ्टिंग प्रतियोगिता को जनपद चम्पावत के टनकपुर में रखा गया। राफ्टिंग डेमो में 8 राज्यों के क्रमशः मेजबान उत्तराखंड राज्य के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु और एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) के 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के चरण मंदिर से बूम तक करीब 8 किलोमीटर नेपाल सीमा से लगे काली नदी और शारदा नदी में 8 से 10 फरवरी तक राफ्टिंग में पुरुष और महिलाओं वर्ग के खिलाड़ियों ने जो प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ रहा।

वहीं बूम स्थित शारदा नदी क्षेत्र में भी राफ्टिंग की कई प्रतियोगिताएं रखी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में आने वाले टनकपुर क्षेत्र में हुए राफ्टिंग से देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी एक नई पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री धामी के अथक प्रयासों से इस क्षेत्र में राफ्टिंग डेमो ने एक नई पहचान दी है। साथ ही संभावना है कि आने वाले समय में चम्पावत जिले को पर्यटन के क्षेत्र में भी खासा बढ़ावा मिलेगा। इससे न सिर्फ यहां खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटक भी तेजी से कदम रखेंगे।

यह बड़े ही गर्व का विषय है कि 38 वें राष्ट्रीय खेल में राफ्टिंग डेमो का आयोजन जनपद चम्पावत के काली नदी और शारदा नदी में रखा गया। राफ्टिंग साहसिक खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से यहां राफ्टिंग खेल के आयोजन से एक ओर जहां खेल को बढ़ावा मिलेगा वहीं यहां पर्यटन भी विकसित होगा।  -नवनीत पांडेय, जिलाधिकारी,चम्पावत