चित्रकूट - Amrit Vichar

Banda News : खेत से लौटते वक्त उफनते नाले में बहे 4 लोग, 3 की दर्दनाक मौत; तैरकर बचे शख्स के सामने उजड़ गया परिवार
बांदा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भारी बारिश के बाद एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत से घर लौट रहे चार लोग एक उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?
यह हृदयविदारक घटना बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र स्थित गुजेनी गांव की है। मंगलवार को गांव के कुछ लोग नाले के दूसरी ओर अपने खेतों में काम करने गए थे। दिनभर हुई भारी बारिश के कारण 'बहा नाले' में अचानक पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। शाम को रामखेलावन अपनी पत्नी कुसुमरानी (30), भतीजे कोमल (27) और एक अन्य महिला सिया (50) के साथ घर लौट रहे थे। घर पहुंचने के लिए उन्हें उफनता हुआ यह नाला पार करना था। पानी अधिक होने के बावजूद चारों ने नाले को तैरकर पार करने की कोशिश की। लेकिन बीच में पहुंचते ही पानी के तेज बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

आंखों के सामने बही पत्नी और भतीजा
चारों लोग पानी की तेज धारा में बहने लगे। रामखेलावन किसी तरह संघर्ष करते हुए तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही उनकी पत्नी कुसुमरानी, भतीजा कोमल और सिया तेज बहाव में बह गए।

बाहर निकलने के बाद बदहवास रामखेलावन ने तुरंत गांव वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए।

तीन मौतों से गांव में पसरा मातम, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले कोमल अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। कुसुमरानी के दो बेटे हैं, जबकि मृतका सिया का एक बेटा है। एक ही दिन में गांव से तीन अर्थियां उठने से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गुजेनी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुल न होने से हर साल बना रहता है मौत का खतरा
ग्रामीणों ने प्रशासन की अनदेखी पर भी सवाल उठाए हैं। गुजेनी का यह 'बहा नाला' पारा और भाटी गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, लेकिन आज तक इस पर कोई पक्का पुल या रास्ता नहीं बन सका है। हर साल बारिश के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।

विधायक ने बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही बबेरू क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - महोबा में एक दिन बाद क्यों मनता है रक्षाबंधन? पीछे छिपी है 844 साल पुरानी आल्हा-ऊदल की वीरगाथा

महोबा में एक दिन बाद क्यों मनता है रक्षाबंधन? पीछे छिपी है 844 साल पुरानी आल्हा-ऊदल की वीरगाथा
महोबाः देश के ज्यादातर हिस्सों में रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, लेकिन बुंदेलखंड की ऐतिहासिक नगरी महोबा में यह पर्व एक दिन बाद मनाने की अनूठी परंपरा है। यहां रक्षाबंधन के साथ कजली विसर्जन भी अगले दिन किया जाता है। इस परंपरा को करीब 844 वर्ष पुराने ऐतिहासिक प्रसंग से जोड़कर देखा जाता है।

बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में कजली का खास महत्व है। महोबा में इसे केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि क्षेत्र की आन-बान, शौर्य और वीरता की पहचान भी माना जाता है। इस परंपरा के पीछे जुड़ी गाथा आज भी लोगों को वीर योद्धाओं आल्हा-ऊदल के पराक्रम की याद दिलाती है।

1182 के युद्ध से जुड़ी है अनोखी परंपरा

जगनिक शोध संस्थान के महासचिव एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र निर्झर के अनुसार, महाकाव्य 'आल्हा' में इस घटना का वर्णन मिलता है। बताया जाता है कि वर्ष 1182 में चंदेल साम्राज्य पर पृथ्वीराज चौहान की सेना ने हमला किया था।

चौहान सेना ने महोबा को घेर लिया और चंदेल नरेश परमर्दिदेव यानी परमाल के सामने कई शर्तें रखीं। इनमें पारस पथरी, नौलखा हार, बेंदुला घोड़ा और राजकुमारी चंद्रावल का डोला सौंपने जैसी मांगें शामिल थीं।

रक्षाबंधन के दिन महोबा पर आया था संकट

कहा जाता है कि जब महोबा पर संकट आया, उस समय आल्हा और ऊदल अपने मामा माहिल के षड्यंत्र के कारण राज्य से निष्कासित होकर कन्नौज में रह रहे थे। महारानी मल्हना ने एक सेवक के जरिए दोनों वीरों तक महोबा पर आए संकट की सूचना पहुंचाई।

मातृभूमि की पुकार सुनकर आल्हा-ऊदल पुराने मतभेद भुलाकर अपने सहयोगियों के साथ महोबा लौट आए। लोकगाथाओं के अनुसार, दोनों ने योगी का वेश धारण कर युद्ध में प्रवेश किया और चौहान सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला।

युद्ध इतना भीषण बताया जाता है कि चौहान सेना को पीछे हटना पड़ा। इसी युद्ध में पृथ्वीराज चौहान के पुत्र करिया के मारे जाने का भी उल्लेख मिलता है।

युद्ध में बीत गया सावन पूर्णिमा का पूरा दिन

मान्यता के अनुसार, सावन पूर्णिमा का पूरा दिन युद्ध में बीत गया। ऐसे में उस दिन न तो कजली का विसर्जन हो सका और न ही बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकीं।

अगले दिन महोबा में विजय उत्सव मनाया गया। इसी दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और कजली का कीरत सागर में विसर्जन किया। माना जाता है कि तभी से महोबा और आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन और कजली का पर्व एक दिन बाद मनाने की परंपरा चली आ रही है।

इस बार 29 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

देश के अधिकांश हिस्सों में इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि महोबा और बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय परंपरा के अनुसार 29 अगस्त को बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। इसी दिन कजली विसर्जन भी किया जाएगा।

वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एल.सी. अनुरागी के मुताबिक, महोबा में आज भी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जाता है।

सात दिन तक लगता है कजली मेला

कजली पर्व के दौरान महोबा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके अलावा कीरत सागर के तटबंध पर सात दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें बुंदेलखंड के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

इस तरह महोबा की कजली परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सदियों पुरानी वीरगाथा, लोकविश्वास और सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को ही क्यों मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

UP में पान मसाला-गुटखा नेटवर्क पर DGGI का शिकंजा, 185 करोड़ की कर चोरी का आकलन
डिजिटल डेस्क लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा कारोबार से जुड़े बड़े टैक्स चोरी नेटवर्क का डीजीजीआई (DGGI) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने खुलासा किया है। चित्रकूट और बांदा में की गई कार्रवाई की गई। इस दौरान जांच टीम को बड़ी संख्या में तैयार पाउच, भारी मात्रा में कच्चा माल और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें मिलीं। आपको बता दें कि शुरुआती जांच के आधार पर करीब 185 करोड़ रुपये की टैक्स और सैस चोरी का आकलन किया गया है।

कार्रवाई के बाद इस नेटवर्क से जुड़े कारोबारियों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में सामने आए समान मामलों की जांच भी तेज होने की संभावना है।

आधी रात छह ठिकानों पर एक साथ पहुंची DGGI टीम

डीजीजीआई की टीम ने आधी रात चित्रकूट और बांदा स्थित छह परिसरों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारियों को 27 पाउच पैकिंग मशीनें मिलीं, जिनका ऑफीशियरल रिकॉर्ड में उल्लेख नहीं था।

बरामद मशीनों में सुगंधित जर्दा तैयार करने वाली छह, पान मसाला की नौ और दोहरा या देसी गुटखा बनाने वाली 12 मशीनें शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों फर्मों में से एक उत्पादन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी फर्म कारोबार और आपूर्ति संबंधी गतिविधियों में लगी थी।

15.50 लाख से ज्यादा तैयार पाउच बरामद

तलाशी के दौरान जांच टीम ने 15,50,922 तैयार पाउच बरामद किए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कच्चा माल भी मिला। इसमें 32.9 टन सुपारी, 2.8 टन तंबाकू, 8.4 टन पैकिंग सामग्री और 470 किलो कत्था पाउडर शामिल है।

अधिकारियों को 850 किलो ग्लिसरीन, 545 किलो एसेंस और 256 किलो बिना पैक किया हुआ पान मसाला भी मिला। परिसरों में मिश्रण तैयार करने, सुपारी क्रश करने और उसे सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी बरामद की गईं।

बिना टैक्स चुकाए बाजार में भेजने का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक, तैयार पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा उत्पादों को GST, HSN उपकर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क का भुगतान किए बिना ही बाजार में भेजे जाने का आरोप है। इसी आधार पर शुरुआती जांच में करीब 185 करोड़ रुपये की टैक्स और सेस चोरी का आकलन किया गया है।

कार्रवाई के बाद निर्माण फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया गया। अदालत के आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब जांच एजेंसी दस्तावेजों, लेनदेन और कारोबार से जुड़े अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

देशभर में 27 मामलों में 668 करोड़ की टैक्स चोरी

डीजीजीआई के अनुसार, पान मसाला और तंबाकू क्षेत्र में क्षमता आधारित उपकर व्यवस्था 1 फरवरी 2026 से लागू है। एजेंसी ने बताया कि देशभर में इस सेक्टर से जुड़े 27 मामलों में करीब 668 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया गया है।

इन मामलों में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चित्रकूट और बांदा की कार्रवाई को भी इसी व्यापक जांच अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। एजेंसी का फोकस कथित अवैध उत्पादन और कर चोरी से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने पर है।

यह भी पढ़ेंः Sambhal Violence : संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा, दुबई में छिपे गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

25 करोड़ का CCTV टेंडर खुलने से एक दिन पहले रद्द, तीन नई जेलों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया पर उठे सवाल
लखनऊ, अमृत विचारः बरेली, अमेठी और महोबा में नवनिर्मित जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का जेम निविदा खुलने के एक दिन पहले ही निरस्त कर दिया गया। एआईजी प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि यह कार्य संस्था के माध्यम से कराया जाए। सूत्रों से पता चला है कि यह टेंडर इसलिए निरस्त किया गया कि बड़ी मछलियां खेल नहीं कर पा रही थी। कारागार प्रशासन ने भी अपने सिर से बोझ हटाने के लिए अचानक टेंडर निरस्त करने का निर्णय लिया।

बता दें कि उक्त तीनों जेलों में सीसीटीवी लगवाने के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया था। निविदा कराने के लिए डीआईजी प्रदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। निविदा खुलने एक दिन पहले ही अचानक निरस्त कर दिया गया। निरस्तीकरण के बाद जिन फर्मों ने निविदा में भाग लिया था तथा जिन फर्मों को यह प्रतीत हो रहा था कि उनकी फर्म निविदा में चयनित हो जाएंगे, ने आरोप लगाया कि पसंदीदा फर्म को काम नहीं मिलने की संभावनाओं को देखते हुए कारागार प्रशासन ने निविदा निरस्त कर दिया।

फर्म संचालकों ने कहा कि एक बड़ी मछली को खुश करने के लिए एसा किया गया है, क्योंकि पसंदीदा फर्म को काम न मिलने की संभवना थी। उधर, इस प्रकरण पर नोडल एवं डीआईजी कारागार प्रदीप गुप्ता ने अमृत विचार संवाददाता से बताया कि इस निविदा में कारागार की टेक्निकल टीम बहुत ही योग्य नहीं थी। तमाम आपत्तियां आ सकती थी, जिसे देखते हुए निरस्त कर दिया गया। हालांकि उनका यह जवाब बहुत हजम नहीं हुआ क्योंकि पूर्व में भी इन्हीं टेक्निकल टीम के माध्यम से कई कार्य स्वयं कारागार विभाग ने कराए हैं। सूत्रों के मुताबिक नोडल डीआईजी प्रदीप गुप्ता थे, लेकिन निरस्तीकरण का पत्र एआईजी धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है। यह अपनेआप में विरोधाभासी प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी में BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी; जगदीश पटेल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

यूपी में फिर आफत बनी बारिश! 25 शहरों में झमाझम, प्रयागराज में 4 फीट पानी; गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर
डिजिटल डेस्क लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत करीब 25 शहरों में रुकरुककर बारिश हो रही है। कई इलाकों में आसमान में घने काले बादल छाए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बना हुआ है।

मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तेज बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

प्रयागराज में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, 4 फीट तक पानी

प्रयागराज में देर रात से हो रही बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। करेली इलाके की कई कॉलोनियों और गलियों में करीब चार फीट तक पानी भर गया है। जलभराव इतना ज्यादा है कि सड़क पर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूब गई हैं। कई मकानों के ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंच चुका है। हालात को देखते हुए लोगों को घरों की पहली मंजिल पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

करेली की जलमग्न गलियों में नावों की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है। पुलिस और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

लखनऊ में तेज बारिश से सड़कें बनीं तालाब

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह से तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं।

इससे पहले रविवार को लखनऊ में इस सीजन की एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है।

कानपुर-उन्नाव में गंगा का कहर, 500 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

यूपी में गंगायमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर बताई जा रही हैं। कानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाकों पर बाढ़ का असर बढ़ गया है।

कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच चुका है। 500 से ज्यादा घरों में पानी घुसने की सूचना है। सड़कों और गलियों में पानी भरने के बाद कुछ जगहों पर नावों की मदद ली जा रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

चित्रकूट में मंदाकिनीबरदहा नदी का जलस्तर बढ़ा

चित्रकूट में भी बारिश और बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है। मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रामघाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।

नदी के आसपास रहने वाले लोगों में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वाराणसी के घाटों पर बाढ़ का असर, मंदिरों में घुसा पानी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ घाटों पर बने छोटे मंदिर भी पानी की चपेट में आ गए हैं। घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिरों में पानी घुसने की सूचना है। रत्नेश्वर महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। दोनों मंदिरों के करीब 70 फीसदी हिस्से के डूबने की जानकारी सामने आई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों और आसपास के निचले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

संभल में अस्पताल के बाहर भरा पानी

बारिश का असर संभल में भी देखने को मिला। यहां सरकारी अस्पताल के बाहर करीब एक फीट पानी भर गया। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीतापुर और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी

लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए सीतापुर और रायबरेली में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यूपी में नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

लगातार बारिश के साथ प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। गंगा और यमुना के अलावा कई अन्य नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

बारिश के साथ नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः 17-18 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट! हरियाणा-पंजाब से हिमाचल तक भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Chitrakoot Accident : दो बाइकों की भिड़ंत के बाद छात्रों पर चढ़ा ट्रक, दो की मौके पर मौत; दो गंभीर
मऊ (चित्रकूट), अमृत विचार। मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आपस में भिड़ंत के बाद हुआ। सड़क पर गिरे छात्रों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को उपचार के बाद स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज रेफर किया गया है।

अर्जुनपुर दबवा खंडेहा निवासी संदीप (20) पुत्र शिवशंकर और सुरौंधा निवासी रंजीत पासी (19) मऊ के पं. शिवकुमार त्रिपाठी इंटर कॉलेज के छात्र थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से विद्यालय आ रहे थे। अहिरी धर्मकांटा के पास हाईवे पर मऊ की ओर आ रही दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों छात्र सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में भट्ठा, नगर पंचायत मऊ निवासी संजय (25) पुत्र शिवलाल निषाद और राम सवारे (40) पुत्र रामप्रसाद घायल हुए। दोनों मऊ से सुरौंधा की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक

मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर तेजी से फरार हो गया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की तलाश की और उसे बरगढ़ में बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक छात्रों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chitrakoot News : गुरुजी ने उठाई झाड़ू, खुद चमका रहे स्कूल का शौचालय; सफाईकर्मी कहां गायब?
चित्रकूट, अमृत विचार। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के दावों पर विश्वास करें कि इससे पहले कोई न कोई मामला ऐसा आ जाता है कि जिससे लगता है कि दावे सिर्फ कागजों पर किए जा रहे हैं।

स्कूलों में सफाईकर्मियों के न पहुंचने की शिकायतें आम हैं। परसौंजा संकुल के प्राथमिक विद्यालय खैरी में एक शिक्षक द्वारा स्कूल का शौचालय साफ करने का वीडियो इस समय चर्चा में है। (हालांकि ‘अमृत विचार’ इसकी पुष्टि नहीं करता।)

परिषदीय स्कूलों में अन्य व्यवस्थाओं को तो छोड़िए, ज्यादातर में सफाई तक दुरुस्त नहीं। कर्वी मुख्यालय से जुड़े परसौजा संकुल के प्राथमिक विद्यालय खैरी में तैनात शिक्षक अमरनाथ यादव का शौचालय साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्वयं शौचालय के भीतर हाथ में ब्रश लेकर सफाई करते नजर आ रहे हैं।

शिक्षक ने सफाईकर्मी पर लगाया धमकाने का आरोप

बताया जा रहा है कि विद्यालय पहुंचने के बाद शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने से पहले शौचालय की सफाई करनी पड़ती है। शिक्षक का कहना है कि अब उनको सफाईकर्मी उनको धमकी दे रहा है कि उनको नौकरी करना सिखा देगा। इस संबंध में बात करने के लिए बीएसए रंजना शुक्ला को कई बार रिंग की गई पर उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

यह भी पढ़ेंः Edible Oil Price: सोयाबीन-पामोलीन के दाम टूटे, सरसों-बिनौला मजबूत; जानिए सप्ताहभर में किस तेल का कितना बदला भाव

Chitrakoot News: शाम को घर से निकला ग्रामीण, सुबह झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव; पांच पर केस
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर ग्राम पंचायत के मजरे बंबुरा में एक ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार शाम घर से निकला था रोहित

मृतक की पहचान रोहित निषाद (45) पुत्र रामदास के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रोहित रविवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह बंबुरा चौराहे के पास बालू डंप खदान से सटी झाड़ियों में सड़क किनारे रोहित का शव पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आशंका है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सांग से हमला कर उसकी हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

शराब के ठेके के पास विवाद की बात आई सामने

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली और थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में रोहित का गांव के पास स्थित शराब के ठेके के आसपास कुछ लोगों से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस इसी एंगल को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक की पत्नी कुसमा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोरेलाल पुत्र रामसखा, रामराज और राजू पुत्र हनुमान, हनुमान पुत्र रामखेलावन निवासी बंबुरा और संजय निषाद पुत्र दुर्गा निवासी पोतनिहा का पुरवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :

World Lion Day: कानपुर के शंकर को मिलेगी शेरनी, क्या बढ़ेगा एशियाटिक शेरों का कुनबा?

चित्रकूट : पागल कुत्ते के हमले में घायल इकलौते मासूम की मौत
मऊ/बरगढ़ (चित्रकूट), अमृत विचार : मऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोझ के मजरे भटगवां के प्राथमिक विद्यालय में 15 जुलाई को मिड-डे मील के दौरान पागल कुत्ते के काटने से घायल सात वर्षीय छात्र श्याम की रविवार को मौत हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और परिवारीजन बदहवास हो गए।

प्राथमिक विद्यालय भटगवां का छात्र श्याम (7) पुत्र भास्कर द्विवेदी और विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की छात्रा जाह्नवी (5) पुत्री मोहनलाल 15 जुलाई की दोपहर में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ता विद्यालय परिसर में घुस आया और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में श्याम के गले तथा जाह्नवी के कान में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों बच्चों को तत्काल मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया था। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर उपचार के दौरान श्याम की मौत हो गई। उनका कहना है कि बच्चे को अब तक रेबीज़ के तीन इंजेक्शन ही लग पाए थे। वहीं दूसरी ओर घायल जाह्नवी का उपचार जारी है और उसकी हालत में सुधार है। श्याम की मौत के बाद मां मंजू, पिता और बहन सहित अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती के एक पुत्री है। श्याम इकलौता पुत्र था। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में कोई बात नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें : Raebareli News: गणेशगंज बाईपास की झाड़ियों में मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप; चार के खिलाफ केस दर्ज

Chitrakoot News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूली बस, 10 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूली बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 10 बच्चे घायल हो गए, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय स्थित जीडीएनडी पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने निकली थी। ब्यूर गांव के बच्चों को छोड़ने के दौरान कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास हाईवे पर चालक बनारसी प्रसाद बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को निजी अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

दो बच्चों को प्रयागराज किया गया रेफर

हादसे में घायल अवनीश (पुत्र हीरालाल) और प्रशांत (पुत्र जीवन राम) के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। हादसे में बस चालक बनारसी प्रसाद और परिचालक राजेंद्र भी घायल हुए हैं।

जिला अस्पताल में जुटे परिजन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ लग गई। अपने बच्चों की जानकारी लेने पहुंचे अभिभावकों में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News: पुलिस लाइन में सम्मान के साथ विदा हुए 5 पुलिसकर्मी, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Chitrakoot News : नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़, एसडीएम के छापे में डीएपी की पैकिंग में भरकर बिक रही थी घटिया खाद
मऊ (चित्रकूट) अमृत विचार। एसडीएम मऊ रामऋषि रमन की अगुवाई में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध खाद की रीपैकिंग का मामला पकड़ा। सस्ते दाम पर लाई गई घटिया खाद को किसानों को डीएपी बताकर ऊंचे दाम पर बेचा जाता था। मौके से बड़ी मात्रा में घटिया खाद, खाली बोरियां और पैकिंग से जुड़ी सामग्री मिली है।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एसडीएम को सुरौंधा में नकली खाद को डीएपी बनाकर बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर एसडीएम की अगुवाई में टीम सुरौंधा पहुंची और छापेमारी की। सीओ फहद अली, थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव और कृषि विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।

एसडीएम ने बताया कि दुकान मालिक श्यामू तीन सौ से साढ़े तीन सौ रुपये में मिलने वाली सस्ती खाद को भारत डीएपी की बोरियों में भरता था। इसके बाद बाजार में अधिक कीमत पर खपा देता था। छापे के दौरान श्यामू ने दुकान के पिछले हिस्से से नकली खाद की लगभग एक हजार खाली बोरियां नदी में फिंकवा दीं। ग्रामीणों ने बताया तो इनको भी बरामद कर लिया गया। मौके से सस्ती खाद की भरी हुई लगभग 15 सौ बोरियां और लगभग तीन सौ तैयार बोरियां जब्त की गईं। बड़ी मात्रा में घटिया खाद के साथ खाली बोरियां और रीपैकिंग की सामग्री मिली है।

एडीएम बोले- कृषि विभाग कर रहा खाद के नमूनों की जांच

एडीएम ने बताया कि कृषि विभाग खाद के नमूनों की जांच कर रहा है। मौके से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। खाद कहां से मंगाई गई, भारत डीएपी की बोरियां कहां से आईं और तैयार खाद की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जा रही थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी और उनके आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांदा में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किए नए आदेश
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

जिलाधिकारी के अनुसार, स्थानांतरण सूची में पूर्व से तैनात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। साथ ही, जिले में नवागत डिप्टी कलेक्टर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, नवीन कुमार को उपजिलाधिकारी बांदा सदर, भूपेंद्र सिंह को पैलानी तथा शैलेंद्र कुमार मिश्र को अतर्रा तहसील का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रीति तिवारी को राजस्व, पूनम गौतम को न्यायिक सदर एवं परगना मजिस्ट्रेट, पैलानी, जबकि अंकित वर्मा को उपजिलाधिकारी न्यायिक का कार्यभार सौंपा गया है।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

ये भी पढ़ें :

3 अगस्त से शुरू होगी यूपी विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरेंगे विपक्षी दल