लालकुआं - Amrit Vichar

Uttrakhand: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी...चार धाम यात्रा की तैयारियों में खलल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मैदान में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान नीचे आ गया। कई इलाकों में भूस्खलन से यातायत प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अप्रैल में लौटी ठंड ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। टिहरी-चंबा मार्ग पर बगड़धार में भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा की तैयारियों में भी खलल पड़ा। रामनगर में रात से हो रही बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया तो गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

नैनीताल आए पर्यटक होटलों में दुबके
नैनीताल में देर रात से लगातार बारिश जारी थी। जिसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ। पर्यटक स्थल वीरान दिखाई दिए। नैनीताल घूमने का मन बनाकर आए पर्यटकों को होटेलों में ही दुबके रहना पड़ा। हल्द्वानी में सुबह से जारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में सुबह से झमाझम बारिश
अल्मोड़ा में बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा। हुआ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत के पास सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर बारिश के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

आईटीसी ग्रुप ने खरीदी लालकुआं की सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल
लालकुआं, अमृत विचार: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं अब आईटीसी ग्रुप ने खरीद लिया है। फैक्ट्री बिकने से फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी व स्टाफ के हितों में कोई परिवर्तन नहीं होगा हालांकि अभी फैक्ट्री को टेकओवर होने में 6 माह का समय लगेगा। इधर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले सीआरएस फंड पॉलिसी पर नए ग्रुप के रुख का पता तो आने वाला समय ही बताएगा।

बिरला ग्रुप का सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं पेपर उद्योग में एशिया का नंबर वन उद्योग माना जाता है। और पिछले 1 वर्ष से इस उद्योग के आईटीसी को बिकने की चर्चाएं जोरों पर थी और इस चर्चा पर विराम 31 मार्च 2025 की शाम को लग गया जब आधिकारिक पुष्टि पर पता चला की बिड़ला समूह का सबसे बड़ा पेपर उद्योग सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं अब आईटीसी ग्रुप ने खरीद लिया है। हालांकि आईटीसी ग्रुप को फैक्ट्री टेक ओवर करने में करीब 6 माह का समय लगेगा जिसकी कार्यवाही दो-तीन चरणों में की जाएगी।
बताते हैं सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में 1380 स्थाई वर्कर्स के साथ ही करीब 700 कर्मचारियों का स्टाफ स्थाई रूप से कार्यरत है। इसके अलावा करीब तीन हजार दैनिक श्रमिक विभिन्न स्रोतों के माध्यम से कार्य करते हैं। और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कुल मिलाकर 8 से 10 हजार आदमी पेपर मिल से संबंधित विभिन्न कार्यों से जुड़ा हुआ है।
इधर सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा फैक्ट्री एक्ट के तहत सीआरएस फंड से किए जाने वाले सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन फिलहाल सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन द्वारा लालकुआं बिंदुखत्ता व आसपास के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।

जिसमें बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से ओवरहेड टैंक निर्माण व नलकूप निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। यूं तो सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा गत कई वर्षों से निर्धन व गरीब परिवारों को मासिक भोजन की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क परामर्श चिकित्सा सुविधा के अलावा सरकारी विद्यालयों के भवन निर्माण व अन्य कार्यों में सहयोग दिया जाता रहा है यह सभी कार्य आगे बदस्तूर चलेगें या नहीं यह भविष्य के गर्भ में है। इस संबंध में सेंचुरी पेपर मिल की यूनियन श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष अवनीश त्यागी का कहना है कि सेंचुरी पेपर मिल आईटीसी को जाने से मिल में कार्यरत वर्कर्स कर्मचारियों के हित लाभ में फिलहाल त्रिवार्षिक एग्रीमेंट के अनुसार किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगे। ज्यादा आईटीसी के स्टाफ आने के बाद स्थितियां स्पष्ट होगी।

20 पब्लिक स्कूलों को मिली जूनियर से इंटर की मान्यता
लालकुआं,अमृत विचार। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 20 पब्लिक स्कूलों को जूनियर से इंटर स्तर की मान्यता प्रदान की गई है। जिसमें अकेले 10 विद्यालय बिंदुखत्ता क्षेत्र के शामिल हैं।
यहां सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

शिक्षा गुणवत्तापूर्ण के साथ व्यवहारिक हो, इसके लिए स्कूली छात्रों को भारत भ्रमण योजना के तहत बाहर भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें भारत की संस्कृति व व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके।  इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने शिक्षा मंत्री को भारत भ्रमण योजना में इंटर के छात्रों को शामिल करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षा मंत्री अपने निजी सचिव रघुवर सिंह देव के आवास बिंदुखत्ता को रवाना हुए, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।

इससे पूर्व शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का लालकुआं रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. आरके सेतिया, लक्ष्मण सिंह खाती, मनोज शाह, जगदीश पंत, मनीष बोरा, रमेश कुनियाल, बलवंत खोलिया, सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार युगल किशोर आदि मौजूद रहे।

लालकुआं में 200 से अधिक प्रतिष्ठानों पर बेदखली नोटिस चस्पा
लालकुआं, अमृत विचार। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के वन कर्मियों ने लालकुआं स्थित ट्रांसपोर्ट नगर और वीआईपी गेट क्षेत्र में 200 से अधिक प्रतिष्ठानों पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया है। उन्होंने सात अक्टूबर तक वन भूमि से अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी है। इधर, नोटिस चस्पा होने से नगर में हड़कंप मच गया है।

नोटिस में कहा गया है कि उक्त लोग आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर अनाधिकृत रूप से काबिज हैं। सभी तथ्यों एवं पत्रावली में मौजूद अभिलेखों एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 20 के प्रावधानों को देखते हुए उक्त लोग आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा कर अप्राधिकृत अध्यासन में हैं, जबकि इस भूमि में काबिज लोगों के पास अतिक्रमित की गई भूमि के संबंध में कोई वैध अभिलेख व दस्तावेज नहीं हैं।

पर्याप्त अवसर देने के बाद भी काबिज लोग उक्त भूमि के स्वामित्व के संबंध में कोई ठोस अभिलेख व दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। अतिक्रमित क्षेत्र आरक्षित वन भूमि है, जिस पर यहां रहने वालों का अवैध कब्जा सिद्ध होता है। जिसके अन्तर्गत अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाना न्यायोचित है।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी ने बताया कि वन विभाग ने आरक्षित टांडा ब्लॉक की भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने का आदेश पारित किया है। उन्हें सात अक्टूबर या उससे पूर्व भूमि को खाली करने के आदेश दिये हैं। समयावधि बीतने के बाद वन विभाग बल प्रयोग कर भूमि खाली करायेगा।

जिसमें आने वाले खर्च का भुगतान अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। उधर, भाजपा नेता इस्तकार अंसारी और समाजसेवी प्रकाश कुमार का कहना है कि उक्त क्षेत्र में 50 से अधिक वर्षों से लोग अपने प्रतिष्ठान चल रहे हैं। यदि उक्त लोगों को बेदखल किया गया तो सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी।

यह भी पढ़ें - नैनीताल: एचएन विवि के वीसी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस कल से होगी शुरू
लालकुआं, अमृत विचार। कल सोमवार से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस विशेष ट्रेन को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से इस अवसर पर जुड़ेंगे।

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री धामी 21 अक्टूबर को अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, इसलिए सांसद और वह स्वयं मिलकर इस नई ट्रेन को आज सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन से रवाना करेंगे।

यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से और 22 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें एलएसएल आरडी, जनरेटर सह लगेज यान, साधारण द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं।

इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी, जो उन्हें बांद्रा तक आसानी से पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें - किच्छा: पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

लालकुआं: पैरामिलिट्री कमांडो पर किया हमला, एसटीएच में भर्ती
लालकुआं, अमृत विचार। छुट्टी पर आए पैरामिलिट्री के कमांडो और उसके चचेरे भाई को बिंदुखत्ता में नशेड़ियों ने जबरन कार से उतार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जवान को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी है।

यहां इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी जवान दीपक बिष्ट पर शिव मंदिर इंद्रानगर के पास शराब के नशे में धुत युवकों ने धारधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल जवान को ग्रामीणों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। कमांडो के पिता इंदर बिष्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा दीपक बिष्ट पैरामिलिट्री में कमांडो है।

जो कि बीती शाम अपने चचेरे भाई दीपांकर सिंह के साथ कार से आईटीबीपी वाले रास्ते से घर को लौट रहा था। तभी नागेश्वर मंदिर के पास कुछ युवकों ने उसे कार से जबरन उतारते हुए बिना वजह धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि दीपक पर हमला करने वालों में राम सिंह दानू, कमल बिष्ट, रॉबिन दानू, कमल दानू और उमेश भंडारी शामिल हैं।

इधर घटना से क्षुब्ध पूर्व सैनिक व महिलाएं लालकुआं कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल के अनुसार पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इधर आरोपियों की ओर से राम सिंह दानू ने कमांडो दीपक बिष्ट पर आरोप लगाया कि कमांडो ने अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुसकर उससे मारपीट की। दानू ने कमांडो एवं उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लालकुंआ: मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश
लालकुआं, अमृत विचार। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उसके कई नजदीकियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। साथ ही बोरा की तलाश में कई स्थानों में दबिश दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ में कार्यरत महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिये हैं।

बोरा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा वह स्वयं बोरा की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के लिए उसके कुछ नजदीकियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द बोरा को गिरफ्तार किया जा सके। कहा कि जल्द ही पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लेगी।

लालकुंआ: मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
लालकुआं, अमृत विचार। धामी सरकार में बढ़ते महिला अपराधों व अधिकांश अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरना दिया। साथ ही भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाल दिनेश चंद्र फर्त्याल को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता बीना जोशी के आह्वान पर आज लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन महिला कार्यकर्ता कोतवाली लालकुआं पहुंची और उन्होंने कोतवाली के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना शुरू कर दुग्ध संघ में कार्यरत महिला के यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कोतवाल दिनेश फर्त्याल को ज्ञापन सौंपा और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

महिलाओं का कहना था कि जब पुलिस द्वारा मुकदमे में पॉक्सो की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं तो अब गिरफ्तारी में देरी क्यों? उन्होंने कहा कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को विवश होंगी।

कोतवाली परिसर में धरना देने वालों में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, प्रदेश सचिव उर्मिला मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राधा दानू, हेमा आर्या, फूला देवी, दीपा बिष्ट, प्रेमा देवी, नीमा देवी, गंगा दानू, कुंती देवी, अंजलि, माया देवी, नेहा रजनी, देवकी देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

लालकुंआ: दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी ने समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन
लालकुआं, अमृत विचार। नैनीताल उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद आज उनकी पत्नी ने समर्थकों के साथ नगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रकरण को द्वेष भावना से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी व अजय क्वीरा सहित अन्य लोगों का पुतला फूंका।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की धर्मपत्नी अपने समर्थक दुग्ध उत्पादक महिलाओं के साथ लालकुआं दुग्ध परिसर में एकत्र हुईं जहां से उन्होंने नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाएं नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी मुर्दाबाद, दुग्ध संघ के पूर्व सामान्य प्रबंधक अजय क्वीरा मुरादाबाद, अजीत कुमार मुर्दाबाद, ठेकेदार संजय जोशी व भुवन पोखरिया मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसील प्रांगण पहुंचे।

वहां उन्होंने तहसीलदार मनीषा बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चार पांच लोगों ने षड्यंत्र रचकर मुकेश बोरा को फंसाया है। आरोप लगाया कि संदीप जोशी द्वारा दुग्ध संघ के कामगारों के ईएसआई व ईपीएफ की धनराशि का घोटाला किया गया है। इसलिए प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए।

इससे पूर्व महिलाएं कोतवाली लालकुआं आ धमकी। उन्होंने कोतवाल दिनेश फर्त्याल से प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत उनके पति को फंसा रहे हैं जबकि उनका चरित्र बेदाग है। प्रदर्शन करने वालों में पार्वती बोरा, देवकी देवी, नंदी बोरा, कुंती बिष्ट, विमला, प्रेमा देवी, श्रीदेवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

लालकुंआ: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला दिहाड़ी श्रमिक गिरफ्तार
लालकुआं, अमृत विचार। पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुराचार करने वाले आरोपी दिहाड़ी मजदूर श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्कूली छात्रा के साथ जंगल में दुष्कर्म करने वाले दिहाड़ी श्रमिक देवेंद्र सिंह उर्फ देबू को पुलिस ने देर रात गौला नदी से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन तीन छात्राएं स्कूल से अपने घर जा रहीं थीं, जिन्हें गौला नदी पार आरक्षित वन क्षेत्र में देबू ने घर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बिठा लिया।

इनमें से दो छात्राओं का घर पहले आने पर वह उतर गईं, लेकिन तीसरी छात्रा को घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले गया। जहां उसने जबरन छात्रा के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की देर रात पुलिस ने बौड़ खत्ता निवासी देबू को गौला नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी शादीशुदा है, उसे दो बच्चे हैं। वह वन विभाग में दिहाड़ी श्रमिक है।

लालकुंआ: सफारी की सवारी करने वाले चार हाई-फाई चोर गिरफ्तार
लालकुआं, अमृत विचार। मुखानी में सेवानिवृत्त दरोगा के घर ताले तोड़ने वाले चोर हाई-फाई निकले। लालकुआं थाना क्षेत्र में चारों शातिर टाटा सफारी में हाई-फाई बनकर घूमते और ताला लगे घरों को चिह्नित करते। रात ढलते ही फिर टाटा सफारी पर सवार होते, ताले तोड़ते और माल समेट कर फरार हो जाते। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने बताया कि शातिर चोरों ने ऐसी ही एक घटना रावतनगर किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दू लालकुआं निवासी भगवत सिंह रावत पुत्र अमर सिंह रावत के घर अंजाम दी थी। बीती 24 अप्रैल को ताला तोड़कर चोरों 30 हजार रुपये, लाखों के आभूषण और लैपटॉप चोरी कर लिया था।

शातिरों की पकड़ने में जुटे हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें सफारी कार संदिग्ध नजर आई। सफारी कार में बैठे 19 से 21 साल के चार युवाओं को देख पुलिस के मन में शक पैदा हुआ। मुखबिर से खबर मिली कि संदिग्ध बेरीपड़ाव खुर्पिया फार्म मैदान के पास जंगल में बैठे हैं।

पुलिस ने टीम ने मय टाटा सफारी संख्या यूके 04 जी 7877 के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम देवलचौड़ चौराहा निवासी 19 वर्षीय उज्जवल सिंह परगाई पुत्र नन्दन सिंह परगांई, महर्षि रोड कृष्णा फार्म हाउस देवलचौड़ निवासी 19 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर, धनपुरी पंचायतघर टीपीनगर निवासी राजेन्द्र चौहान उर्फ राजू पुत्र गोविन्द चौहान और 20 वर्षीय सुभाष दिवाकर पुत्र अशोक दिवाकर निवासी देवलचौड़ बताए।

पूछताछ में आरोपियों ने भगवत और सेवानिवृत्त दरोगा के चोरी कुबूल की और भगवत के घर से चोरी माल भी बरामद कराया। सभी टाटा सफारी से दिन में रेकी करते थे और रात में ताले तोड़ते थे। किसी को शक न हो इसलिए घटना में लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे।

जेल से छूटते थे तलाशने लगते थे बंद घर
पिछले वर्ष शातिरों ने मुखानी में सेवानिवृत्त दरोगा के घर चोरी की थी। इस मामले में बीते वर्ष अक्टूबर में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि शातिर 26 दिन बाद ही जेल से छूट गए और छूटते ही रेकी में जुट जाते थे। दिन में ताले देखते और रात में तोड़ देते थे। माना जा रहा है कि इन लोगों ने कुछ और चोरियों का खुलासा हो सकता है।

टेस्ट ड्राइव की कार से चोरी, शौकीन हैं शातिर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद कार उनकी नहीं है। शातिरनों ने कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी एक गैराज में रखकर टाटा सफारी को टेस्ट ड्राइव के लिए लिया था। गैराज मालिक से कहा था वह कार खरीदना चाहते हैं और कुछ दिन चला कर देखेंगे। चारों युवा शौकीन मिजाज हैं और नशे के आदि हैं। सिर्फ अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाएं करते हैं।

ये थे पुलिस टीम में
पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी, एएसआई प्रेम बल्लभ जोशी, हे.कां. त्रिलोक सिंह रौतेला, कां. मनीष कुमार, गुरमेज, अनिल शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा व लता जोशी थीं।

लालकुआं: कांग्रेस नेता पर हमला करने वाले तीन आरोपी दबोचे
लालकुआं, अमृत विचार। कांग्रेस नेता कमल दानू पर कथित जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर इंद्रानगर बिंदुखत्ता से नकली तमंचा व लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।

गत दिवस युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह दानू निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता ने कोतवाली लालकुआं में 15 जनवरी को भगत सिंह दरियाल, सतीश सनवाल, सचिन दानू सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ  मारपीट कर जान से मारने की नीयत से तमंचे के 02 राउंड फायर किए जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले में कोतवाली लालकुआं ने आरटीओ रोड बिलियर्ड बिल्डिंग हल्द्वानी से भगत सिंह दरियाल, सतीश सनवाल औऱ सचिन सिंह दानू को गिरफ्तार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गत शाम पश्चिमी राजीव नगर राजीव घोड़ानाला रेलवे फाटक के पास घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

साथ ही घटना के बाद विकासपुरी रोड, देवी मंदिर के समीप सैमल के पेड़ के नीचे से नकली पिस्टल और लोहे के पाइप को पत्ते और झाड़ियां में ढककर छिपा दिया था। उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता, कांस्टेबल आनंदपुरी, वीरेंद्र रौतेला, चंद्रशेखर मल्होत्रा और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे।