काशीपुर - Amrit Vichar

Uttrakhand: राज्य में पहाड़ से मैदान तक बारिश और बर्फबारी...चार धाम यात्रा की तैयारियों में खलल
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अप्रैल के दौरान एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मैदान में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान नीचे आ गया। कई इलाकों में भूस्खलन से यातायत प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अप्रैल में लौटी ठंड ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। टिहरी-चंबा मार्ग पर बगड़धार में भूस्खलन होने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से चारधाम यात्रा की तैयारियों में भी खलल पड़ा। रामनगर में रात से हो रही बारिश ने लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया तो गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

नैनीताल आए पर्यटक होटलों में दुबके
नैनीताल में देर रात से लगातार बारिश जारी थी। जिसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ। पर्यटक स्थल वीरान दिखाई दिए। नैनीताल घूमने का मन बनाकर आए पर्यटकों को होटेलों में ही दुबके रहना पड़ा। हल्द्वानी में सुबह से जारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री गिरावट होने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में सुबह से झमाझम बारिश
अल्मोड़ा में बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से ठंड में भी इजाफा। हुआ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत के पास सबसे ऊंची पर्वतमाला भरतकोट के साथ ही पांडवखोली की चोटी पर बारिश के साथ सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है। हालांकि बर्फ टिक नहीं रही है, लेकिन बर्फीली हवा से मौसम बेहद ठंडा हो गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Uttrakhand: उत्तर भारत के ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियां चरम पर, मां बाल सुंदरी की होगी आराधना
काशीपुर, अमृत विचार। उत्तर भारत का ऐतिहासिक चैती मेला 19 मार्च से शुरू होगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विकास अग्निहोत्री ने बताया कि चैती मेला प्रथम नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ होगा। 25 मार्च की अर्धरात्रि को मां बाल सुंदरी का डोला नगर मंदिर से चैती मंदिर परिसर पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि मां बाल सुंदरी की प्रतिमा 31 मार्च तक चैती मंदिर में विराजमान रहेंगी। इसके बाद 31 मार्च की अर्धरात्रि को मां का डोला चैती मंदिर से नगर मंदिर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए यात्री निवास बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु निशुल्क ठहर सकेंगे। इन यात्री निवासों में पंखों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही मुंडन संस्कार के लिए एक बड़ा हॉल भी तैयार किया जा रहा है, ताकि छोटे बच्चों और उनके परिवारों को भीड़भाड़ से अलग व्यवस्थित स्थान मिल सके। इसके अलावा मंदिर के दक्षिण द्वार के पास श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्याऊ बनाया जा रहा है, जिसके लिए करीब 300 फुट गहरा बोर कराया गया है।

टेंडर के बाद शुरू हुआ दुकानों का निर्माण: चैती मेले के लिए दुकानों, झूलों, तमाशों और सर्कस आदि के लिए मेला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेला परिसर में दुकानों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं झूले, सर्कस और खेल-तमाशे लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार विद्युत, साउंड, दुकानें, तहबाजारी, झूले, तमाशे और पार्किंग का टेंडर 4 करोड़ 70 लाख 40 हजार रुपये में हुआ है। मेले की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

आधुनिक मशीनों के कारण संकट में सिलबट्टा कारोबार
कभी सिलबट्टे में पिसे मसालों से खाने का स्वाद लोगों को खूब भाता था, लेकिन आधुनिक युग में अब इक्का-दुक्का लोग ही सिलबट्टे का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में आधुनिक मशीनों के आने से सिलबट्टे का कारोबार संकट में पड़ गया है। पिछले सौ वर्षों से चैती मेले में पहुंच रहे मुरादाबाद निवासी राजेंद्र का परिवार सिलबट्टे समेत अन्य पत्थर की वस्तुएं बनाता है। राजेंद्र ने बताया कि उनके पूर्वजों के बाद वह स्वयं करीब 60 वर्षों से चैती मेले में अपने परिवार के साथ दुकान लगा रहे हैं। हर साल मेले में दुकान का किराया बढ़ रहा है, लेकिन उतना मुनाफा नहीं हो पाता कि परिवार का भरण-पोषण ठीक से हो सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से पहले दुकानों का किराया करीब दो से पांच हजार रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 40 हजार रुपये हो गया है। आधुनिक मशीनों के कारण सिलबट्टे का कारोबार लगभग चौपट हो गया है। उन्होंने बताया कि वह सिलबट्टे के साथ मार्बल के चकले, दवाई पीसने के खरल समेत अन्य वस्तुएं बनाते हैं। इसके लिए वह राजस्थान से पत्थर मंगाते हैं। पहले वह प्रतिदिन करीब एक हजार रुपये कमा लेते थे, लेकिन अब दुकान का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।

एसपी क्राइम ने चैती मेले में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
काशीपुर। चैती मेले के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने कोतवाली काशीपुर प्रभारी हरेंद्र चौधरी, कोतवाली आईटीआई प्रभारी रवि सैनी के साथ मेला परिसर व मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी क्राइम ने मेला परिसर में लगने वाली दुकानों के बीच के रास्तों, खेल-तमाशा क्षेत्र के रास्तों के साथ मंदिर के अंदर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के रास्ते को देखा। साथ ही डोला के दौरान भीड़ अधिक होने लगने वाली कतार की बैरिकेडिंग कराने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। साथ ही मंदिर व मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी अराजक तत्व व जहरखुरानी, पॉकेट गिरोह, छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मेले के दौरान सिविल ड्रेस में महिला-पुरुष की फोर्स को भी जगह-जगह तैनात किया जाए।

चिकित्सा शिविर 22 से
काशीपुर: उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में रेडक्रॉस सोसाइटी काशीपुर शाखा के तत्वावधान में चैती मेला परिसर में निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर लगाए जाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। रेडक्रॉस सचिव अरुण पंत ने बताया कि 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ 22 मार्च को शाम चार बजे किया जाएगा। शिविर के संचालन के लिए विभिन्न समितियां गठित कर दी गई हैं।

महापौर व विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
काशीपुर: जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के पुत्र के विवाह समारोह के बाद नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने हेलीपैड पर स्वागत किया और उन्हें 19 मार्च से शुरू होने जा रहे उत्तर भारत के प्रसिद्ध चैती मेले में आने का निमंत्रण दिया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि चैती मेला काशीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से मेले की गरिमा और बढ़ेगी।

इस साल मेले में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी पॉलीथिन
मेला प्रशासन ने इस बार मेले में पॉलीथिन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला परिसर की नियमित सफाई की व्यवस्था की गई है। धूल न उड़ने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी किया जाएगा। पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
मेले में तैनात रहेंगे फायर कर्मी

Uttrakhand: किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में की वायरल, दो युवक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने के आरोप में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते रविवार को बजरंग दल के लगभग 50-60 व्यक्ति कोतवाली आए और बताया कि दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दी गई है।

इस दौरान परिजनों के साथ आई नाबालिग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल नामजद युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक निवासी ग्राम गंगूवाला, जसपुर और जीशान अली निवासी नारायणपुर जसपुर बताया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम व 67(बी) आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में रवि कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई, उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती व अमित राणा शामिल रहे।

काशीपुर में बड़ा हादसा: सूर्य फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत, 10 घायलों का इलाज जारी
काशीपुर/नैनीताल। उत्तराखंड के काशीपुर स्थित सूर्य फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्य फैक्ट्री में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान 11 बजे के लगभग फैक्ट्री में यकायक जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही आसपास के इलाके में मच गई. फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भी अफरातफरी मच गई।

आनन फानन में फैक्ट्री को खाली करा लिया गया। साथ ही पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन के अनुसार इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों का स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के सचिव और मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डा0 के के अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही कहा यदि किसी भी घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजना पड़े तो भेजा जाएगा। आयुक्त श्री रावत ने जिलाधिकारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान महापौर दीपक बाली, एडीएम पंकज उपाध्याय, एडीएम अभय प्रताप सिंह आदि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 : 17,500 फुट ऊंचाई पर लिपुलेख से तिब्बत में किया प्रवेश, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था करेगा दर्शन

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके एक साथी पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल को चैती मेले में उसकी पुरानी परिचित नीलू निवासी श्यामपुरम कॉलोनी बाजपुर रोड व कुछ जानने वाले लोग मिले। बातचीत के बाद वह महिला के घर चला गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। पीड़ित का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसको क्या हुआ कुछ भी याद नहीं है। उसे यह भी नहीं पता कि वह अपने घर कैसे आया। बताया कि एक मई को नीलू ने फोन कर उसे दोबारा अपने घर पर बुलाया, लेकिन उसने माना कर दिया। आरोप है कि आरोपी महिला आग बबूला हो गयी और उसे गालियां देने लगी। महिला ने अपने पास उसका एक आपत्तिजनक वीडियो होना बताया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगी।

आरोपी महिला ने एक पर्स में मोटेश्वर महादेव मंदिर के पीछे जसपुर खुर्द में तीन लाख रुपये रखने को कहा। पीड़ित सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से रुपये रख आया। साथ ही आरोपी महिला को डेढ़ लाख रुपये उधार भी दिए। बताया कि इसके बावजूद भी आरोपी महिला उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रही है और रुपयों की डिमांड कर रही है। बताया कि महिला व उसका एक साथी उससे बीस लाख की डिमांड कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर उसकी वीडियो वायरल कर उसको जान से मरवा देने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम विवाह करने पर रिश्तेदारों किया पर जानलेवा हमला
काशीपुर, अमृत विचार: कोतवाली इलाके में जब एक लड़की द्वारा प्रेम विवाह किया जाना लड़की के रिश्तेदारों को इतना नागवार लगा कि उन्होंने वर पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मंदिर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में खलल पड़ गया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा की रहने वाली मुस्कान नाम की युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने सोनू नाम के युवक से प्रेम विवाह किया। शादी से नाखुश मामा अशोक कुमार, ममेरा भाई राजन, टिंकू व साध, नितिन, जतिन, अशोक कुमार निवासी पसियापुर व पंकज, जसवंत व विवेक व तुषार भास्कर अपने साथियों के साथ धारदार हथियार, तमंचे लेकर पहुंच गए और अभद्रता शुरू कर दी।
जब देवर अनिल, शमेंद्र ने रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने तमंचे निकालकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और सरिया से हमला कर घायल कर दिया।

इसके अलावा जेठ राजीव पर भी चाकू से प्रहार किया गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 15 फरवरी को रेफर कर दिया। एसएसपी के आदेश पर थाना आईटीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

30 लाख नहीं देने पर शादी से किया था इंकार, अब हुआ मुकदमा दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार: कोतवाली काशीपुर इलाके की आदर्श नगर की रहने वाली शिक्षिका ने जम्मू के विजयपुर स्थित एम्स में स्टेनोग्राफर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और साथ रखने की एवज में तीस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार युवक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आदर्श नगर कॉलोनी निवासी एक युवती ने बताया कि उसका पति एम्स विजयपुर जम्मू में स्थित एम्स हॉस्पिटल में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत है और वह एक शिक्षिका भी रह चुकी है। बताया कि 2 जुलाई 2022 में उसकी पहचान सूर्य प्रताप सिंह से हुई और आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 26 अक्टूबर 2023 को धार्मिक स्थल जाकर शादी भी की।

27 अक्टूबर 2023 को जब विवाह रजिस्टर्ड हो गया तो पति सूर्य प्रताप जम्मू साथ ले गया। इसके बाद पति ने अपनी मां सुषमा, बहन मालती, बहनोई विकास के उकसावे में आने के बाद तीस लाख रुपये देने का दबाव बनाया शुरू कर दिया। धमकाने लगा कि पैसा नहीं दिया तो घर से बाहर निकाल दूंगा और धार्मिक स्थल में हुई शादी को वह नहीं मानता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर निगम ने जेसीबी लगाकर किया अतिक्रमण ध्वस्त
काशीपुर, अमृत विचार। नाले में किये गये अतिक्रमण को सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी लगाकर हटा दिया। बीती एक मार्च को नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समस्या के निस्तारण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि होटल स्वामी ने माइनर पर अस्थाई कब्जा कर रखा है। तब मेयर ने सिंचाई विभाग से कहा कि वह लिखित शिकायत एसडीएम को करें।

इसके बाद मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केशव सिंह, अवर अभियंता राजू कुमार, जिलेदार कमलेश कुमार दो जेसीबी लेकर कॉर्बेट होटल पहुंचें। यहां पर मोहम्मद कासिम नामक व्यक्ति ने टीम को कागज दिखाकर तमाम दलीलें दीं और दो दिन का समय मांगा। टीम ने कहा पूर्व में नोटिस दिए गए, लेकिन लेने से इंकार कर दिया गया। जबकि यह भूमि सरकारी दस्तावेजों में सिंचाई विभाग की है। सिंचाई विभाग की टीम ने दो जेसीबी मशीन के माध्यम से होटल परिसर के अंदर कवर्ड माइनर के स्लैब को ध्वस्त कर दिया। यहां पर विभाग के सीज पर्यवेक्षक जयकिशन शर्मा, सीजपाल आशुतोष के अलावा ठेकेदार कंपनी एसकेटी बिल्डकॉन प्रा.लि. के शशांक गहतोड़ी व बलविंदर सिंह लाडी मौजूद रहे।

शादी से तीन दिन पहले मुकरा दूल्हा, दुल्हन के भाई ने सौंपी तहरीर
अमृत विचार, काशीपुर। शादी से तीन दिन पहले ही दूल्हे ने रिश्ते से मुकरते हुए रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मिस्सरवाला निवासी एक युवक ने तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन का रिश्ता धीमरखेड़ा निवासी एक युवक से तय हुआ था। 12 सितंबर, 2024 को युवक के परिजन घर आकर उसकी बेटी को अपना गए।

उन्होंने भी युवक के घर जाकर अपनाने की रस्म की। जिसमें कपड़े व उपहारों पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किए। दोनों पक्षों की सहमति से 19 फरवरी, 2025 को शादी होना तय हुई। 15 फरवरी, 2025 को युवक के परिजन शादी का कार्ड लेकर उनके घर आए।

जहां उन्होंने दहेज में घरेलू सामान, बाइक और एक लाख रुपए नकद देने की मांग की। बाइक और नकदी नहीं देने पर उन्होंने बारात लाने से इंकार कर दिया। युवती के भाई का कहना है कि उन्होंने अपने परिचितों को कार्ड बांट दिए हैं। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उसका कहना है कि वह गरीब आदमी है, अभी उसकी दो और बहनें अविवाहित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जबरन शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
काशीपुर, अमृत विचार: एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उसके दोस्त द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। युवती ने कहा कि दोनों उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह यहां अपनी खाला के घर पर रहती है। उसकी खाला की देवरानी के बेटे अरशद ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह ब्लैकमेल कर उसे अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को लेकर विवश करता था। बताया कि बीती 17 जनवरी को अरशद और उसके दोस्त सलमान ने फोन कर उसे चीमा चौराहे पर बुलाया। जिसके बाद दोनों उसे कार में बैठाकर ईदगाह रोड के आसपास सुनसान जगह ले गए।

जहां पहले अरशद ने कार में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उसके दोस्त सलमान ने भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। मना करने पर दोनों ने उसे मारा-पीटा और वीडियो बना ली। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

टार्चर करती थी पत्नी, छुटकारा पाने के लिए कर दी हत्या
काशीपुर, अमृत विचार। पत्नी की हत्या करने के आरोपी सेवानिवृत्त फिटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि सुनीता ने ब्लैकमेल कर उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह उसे टॉर्चर करती थी। उसकी निगाह संपत्ति पर थी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। छुटकारा पाने के लिए मौका पाकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

मोहल्ला ओझान निवासी भगवान दास जल संस्थान में फिटर था। वह दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था। पत्नी की मृत्यु के बाद उसने आठ वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी सुनीता से दूसरी शादी की थी। सुनीता अपने पुत्र सन्नी व भगवान दास के साथ कटोराताल में किराए के मकान में रहती थी। सुनीता की उम्र अपने पति भगवान दास के मुकाबले काफी कम थी। भगवान दास को शक था कि उसकी पत्नी सुनीता कुछ और लोगों के संपर्क में है। उसका अपने पति के पहले परिवार के साथ भी विवाद चल रहा था। 12 फरवरी की शाम सुनीता का पुत्र सन्नी जिम गया था। उसकी अनुपस्थिति में सुनीता को अकेला पाकर भगवान दास ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वारदात का खुलासा करते हुए सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को कलश मंडप जाने वाले रोड से धर दबोचा। पूछताछ में भगवान दास ने बताया कि सुनीता रिश्ते तय कराने में बिचौलिए का काम करती थी। उसने उसके एक बेटे की भी शादी कराई थी। जान पहचान के चलते दोनों के संबंध बन गए। सुनीता ने उसे ब्लैकमेल कर कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में वह कई दूसरे लोगों के संपर्क में भी रहने लगी। भगवान दास ने बताया कि नौकरी में रहते हुए उसने काफी संपत्ति अर्जित की थी। रिटायरमेंट पर भी उसे फंड मिला था। सुनीता की निगाह उसकी संपत्ति और रकम पर थी। वह एक और शादी करने की धमकी देती रहती थी। वृद्धावस्था को लेकर भी वह अक्सर उस पर तंज कसती थी। सुनीता को उसका अपने बेटों से मिलना-जुलना भी पसंद नहीं था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाल अमर चंद्र शर्मा, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई विपुल जोशी, सौरभ भारती, चंदन सिंह, मनोज धौनी, कंचन पड़लिया, संतोष देवरानी, अजीत सिंह व प्रकाश बोरा आदि।

महिला को मिली पर फोन पर दुष्कर्म किए जाने की धमकी
काशीपुर, अमृत विचार: काशीपुर कोतवाली इलाके में एक महिला को फोन पर बार-बार दुष्कर्म किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली काशीपुर इलाके की कवि नगर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि 28 जनवरी 2025 की सुबह छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति का अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप था कि कॉलर द्वारा बार-बार फोन कर दुष्कर्म किए जाने की धमकी देने से परेशान महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

उधर, कोतवाल विक्रम राठौड़ ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 351 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के सुपुर्द की गई है। आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।