रामनगर - Amrit Vichar

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम घोषित : छात्राओं ने लहराया परचम, 10वीं में रामनगर के अक्षत गोपाल ने किया टॉप
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् द्वारा जारी हाईस्कूल एवं इंटर मीडियट की परीक्षा में हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा तो इंटर में  कुल परीक्षाफल 85.11प्रतिशत रहा। दोनों परीक्षाओं में इस बार भी छात्राओं का परचम लहराया। हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां  96.07 रहा तो छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 रहा।

इंटरमीडिएट में भी छात्राएं 88.09प्रतिशत से पहले नंबर पर रही तो बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93  रहा। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल 98.20 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

जबकि इंटर परीक्षा में प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत एवं भानजुराम अमर इंटर कालेज भूरारानी उधम सिंह नगर की छात्रा सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् के सभागार में परिषद के सभापति डॉ मुकुल सती, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट,एवं परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी  ने संयुक्त रूप से परीक्षाफल घोषित किया।

बता दे कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 108983 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें कुल 100373 परीक्षार्थी  उत्तीर्ण हुए। जबकि इंटरमीडिएट में 100452 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 85499परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में इशांत कोठारी एस वीएम आई सीएस चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी तथा भूमिका, जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल ने 98 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भूमिका ने  बालिकाओं की सूची में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। योगेश जोशी  विवेकानंद  वी एम आई सी मंडलशेरा बागेश्वर ने 97.80प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटर में आर्यन एस वीएमआईसी आवास विकास रिषिकेश देहरादून ने97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में दूसरा तो वंशिका, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार ने97प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री ने दी विद्यार्थियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत समेत विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रामन,विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने सफल होने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

उत्तराखंड : कॉर्बेट पार्क में अब मोबाइल ले जाने पर लगाया गया प्रतिबंध, अमृत विचार ने पूर्व में ही प्रकाशित की थी खबर
संवाददाता/रामनगर, अमृत विचार: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक वातावरण को मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त रखने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया गया है। गुरुवार से कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोनों में सफारी के दौरान पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बता दे कि  कार्बेट पार्क में मोबाइल  फोन पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर जनवरी माह में प्रकाशित की गई थी। गुरुवार को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के अनुपालन में की जा रही है, जिसे पार्क प्रशासन द्वारा गुरुवार से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जंगल सफारी के दौरान स्मार्टफोन का किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके पीछे प्रमुख उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, शोर और डिजिटल हस्तक्षेप को कम करना तथा प्राकृतिक वातावरण को यथासंभव स्वाभाविक बनाए रखना है। आदेश के तहत पर्यटकों को मोबाइल फोन गेट पर ही जमा कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएसएलआर व अन्य कैमरों पर नहीं है प्रतिबंध:

हालांकि पर्यटकों को पेशेवर कैमरे जैसे डीएसएलआर या अन्य स्टिल कैमरे ले जाने की अनुमति होगी, ताकि वे वन्यजीवों और प्राकृतिक दृश्यों की फोटोग्राफी कर सकें। मोबाइल फोन से फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार से डे-सफारी पर जाने वाले सभी पर्यटकों को प्रवेश द्वार पर ही अपने मोबाइल फोन जमा कराने होंगे। वहीं, नाइट स्टे पर जाने वाले पर्यटकों के मोबाइल फोन जिप्सी के एक विशेष बॉक्स में जमा किए जाएंगे, जो जिप्सी चालक और नेचर गाइड की निगरानी में रहेगा।

उन्होंने बताया कि नाइट स्टे वाले पर्यटकों को विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन लौटा दिए जाएंगे, लेकिन फोन का उपयोग केवल आवास के अंदर ही किया जा सकेगा,यदि कोई पर्यटक आवास के बाहर जंगल क्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग करता पाया गया, तो उसका मोबाइल फोन सीज किया जाएगा। साथ ही संबंधित नेचर गाइड और जिप्सी चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश के तहत न केवल पर्यटकों, बल्कि नेचर गाइड और जिप्सी चालकों को भी सफारी के दौरान अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। पार्क प्रशासन का कहना है कि यह कदम पर्यटकों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और पार्क नियमों का पालन करें, ताकि वन्यजीव संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाया जा सके।

उत्तराखंड : कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटरों में वन्यजीवों के लिए विशेष इंतजाम, ठंड से बचने के लिए तैयार हुआ डाइट चार्ट
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों की देखभाल के लिए विशेष और वैज्ञानिक इंतजाम किए गए हैं। यहां 11 बाघ और करीब 14 बाघ लाए गये हैं, वहीं कालागढ़ हाथी कैंप और अन्य क्षेत्रों में कॉर्बेट पार्क के पास लगभग 14 पालतू हाथी मौजूद हैं, जिनकी सर्दियों में विशेष देखभाल की जा रही है।

ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखे गए बाघ और बाघ जंगल की तरह शिकार नहीं करते इसलिए उनकी डाइट पूरी तरह वैज्ञानिक आधार पर तय की जाती है, यह पूरी व्यवस्था वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा की निगरानी में संचालित की जा रही है। सर्दियों में तापमान गिरने के साथ ही इन वन्यजीवों के आहार, रहन-सहन और स्वास्थ्य प्रबंधन में बदलाव किया जाता है, ताकि उनका स्वास्थ्य, ऊर्जा स्तर और शरीर का तापमान संतुलित बना रहे।

डॉ. शर्मा के अनुसार सर्दियों में बाघ और अन्य जानवरों की भूख सामान्य से अधिक बढ़ जाती है, इसका कारण यह है कि ठंड के मौसम में इनका बेसल मेटाबॉलिक रेट (बीएमआर) बढ़ जाता है। बीएमआर बढ़ने के कारण शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए उनकी फीडिंग बढ़ाई जाती है, इसी के तहत सर्दियों में बाघों और लेपर्ड को विटामिन-डी और कैल्शियम का सप्लीमेंट अलग से दिया जाता है।

इसके अलावा इन्हें ऐसे टॉनिक भी दिए जाते हैं जिनमें आवश्यक अमीनो एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स का संतुलित संयोजन होता है, इससे न केवल इनका पाचन तंत्र बेहतर रहता है, बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत होती है, डॉ. शर्मा बताते हैं कि सर्दियों में जानवरों के लिए शरीर की गर्मी बनाए रखना, इम्युन सिस्टम को मजबूत रखना और ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव बेहद जरूरी होता है।

ठंड ज्यादा बढ़ने या पाला गिरने की स्थिति में बाघ और लेपर्ड के एंक्लोजर में विशेष इंतजाम किए जाते हैं,उनके नीचे फर्श पर पराली बिछाई जाती है, ताकि जमीन की ठंड सीधे उनके शरीर तक न पहुंचे,इस पराली की नियमित सफाई की जाती है और समय-समय पर इसे बदला भी जाता है। साथ ही धूप सेकने के लिए खुले एंक्लोजर की व्यवस्था की गई है और अत्यधिक ठंड होने पर जरूरत के अनुसार हीटर भी लगाए जाते हैं।

वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डाइट की बात करें तो सर्दियों में एक बाघ को प्रतिदिन लगभग आठ से 10 किलो मांस दिया जा रहा है, जबकि गर्मियों में यह मात्रा कुछ कम हो जाती है, वहीं बाघ को सर्दियों में करीब तीन से पांच किलो मांस दिया जाता है, मुख्य रूप से भैंस का मांस हड्डी सहित खिलाया जाता है, ताकि कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके,जिन बाघों या लेपर्ड के दांत घिस चुके हैं या जो अधिक उम्र के हैं, उन्हें मुलायम मांस या चिकन दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पाचन क्रिया को संतुलित रखने के लिए सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और शुक्रवार को, फीडिंग का ब्रेक भी रखा जाता है,सर्दियों में खास बदलाव के तहत मांस की मात्रा थोड़ी बढ़ाई जाती है और अधिक फैट व प्रोटीन युक्त मांस दिया जा रहा है,वसा युक्त मांस शरीर की गर्मी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि गर्मियों में इस तरह का मांस नहीं दिया जाता। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि सर्दियों से पहले सभी बाघों का डी-वॉर्मिंग और टीकाकरण किया जा चुका है।

इसके साथ ही सभी जानवरों की रक्त जांच भी कराई गई है, ताकि किसी भी संभावित बीमारी की समय रहते पहचान की जा सके और इलाज किया जा सके। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि ढेला रेस्क्यू सेंटर में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव रखे जाते हैं, जिनमें बाघ और लेपर्ड प्रमुख हैं। जब शीत लहर का प्रकोप बढ़ता है, तो आहार और प्रबंधन में कई तरह के बदलाव किए जाते हैं।

जानवरों के भोजन में अधिक ऊर्जा देने वाले तत्व बढ़ा दिए जाते हैं, मल्टीविटामिन और अमीनो एसिड सप्लीमेंट जोड़े जाते हैं, ताकि वे सर्दियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें और उनकी इम्युनिटी मजबूत बनी रहे। डॉ. बडोला ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त और हाथी सफारी में इस्तेमाल होने वाले लगभग 14 हाथियों के लिए भी सर्दियों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उनके नीचे की बेडिंग को नियमित रूप से बदला जाता है, ताकि वह सूखी रहे और फर्श की ठंडक सीधे हाथियों तक न पहुंचे। आवश्यकता पड़ने पर उनके लिए भी अतिरिक्त प्रबंधन किया जाता है। कुल मिलाकर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर और कालागढ़ हाथी कैंप में सर्दियों को लेकर वन्यजीवों की सेहत, सुरक्षा और आराम के लिए व्यापक और वैज्ञानिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाघ और हाथी ठंड के मौसम में भी स्वस्थ, सुरक्षित और सक्रिय बने रहें।

ये भी पढ़े :

Operation Kalnemi: ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा...पुलिस ने यूपी-एमपी और उत्तराखंड के बहरूपियों को किया गिरफ्तार

Jim Corbett National Park: नए साल के जश्न से पहले कॉर्बेट पार्क में हाई अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द
रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में नए साल और 31 दिसंबर के जश्न को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पूरे पार्क क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने आज बताया कि 25 दिसंबर (क्रिसमस) और 31 दिसंबर (न्यू ईयर) के दौरान पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। इसी दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सक्रियता की संभावना भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पूरे टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि वनकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी और स्टाफ की छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में उच्च स्तर की अनुमति के बाद ही दी जाएंगी। कॉर्बेट प्रशासन का साफ संदेश है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नए साल के जश्न के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि खासतौर पर कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा, जो उत्तर प्रदेश से लगती है, वहां लगातार ई-सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों के जरिए निगरानी की जा रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संवेदनशील इलाकों में इस दौरान शिकारियों और वन्यजीव तस्करों की घुसपैठ की आशंका अधिक रहती है। त्योहारों और जश्न के माहौल के बीच असामाजिक तत्व जंगलों में सक्रिय हो सकते हैं, इसी आशंका के मद्देनज़र पार्क प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है।

हालांकि फिलहाल विभाग को किसी प्रकार का ठोस खुफिया इनपुट नहीं मिला है, फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कॉर्बेट पार्क में दर्जनों गश्ती टीमें तैनात की गई हैं। हाथियों और डॉग स्क्वायड की मदद से लगातार जंगलों में गश्त की जा रही है। जिन इलाकों से अपराधियों के प्रवेश की आशंका रहती है, वहां विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थलों पर एंबुश पेट्रोलिंग भी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि नए साल के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, साथ ही उनकी गतिविधियों से वन्यजीवों को भी कोई नुकसान न पहुंचे।

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान तस्कर ने किया जिप्सी का पीछा, पर्यटक सहमे-मौके पर जिप्सी चालक की सूझबूझ ने बचाई जान
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से सटी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व से एक बेहद रोमांचक और डराने वाला वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी पर गई एक जिप्सी के पीछे अचानक एक टस्कर हाथी तेजी से दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख जिप्सी में बैठे पर्यटक घबरा उठे और वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक महिला और पुरुष पर्यटक बार-बार कह रहे हैं,भगाओ जिप्सी, भगाओ…।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब सफारी के दौरान जिप्सी एक सामान्य रूट से गुजर रही थी, ठीक उसी दौरान घने जंगल से एक विशाल टस्कर अचानक सड़क पर निकल आया और जिप्सी की ओर बढ़ने लगा। कुछ ही सेकंड में हाथी ने तेज रफ्तार से वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान चालक ने बिना घबराहट दिखाए जिप्सी की स्पीड कंट्रोल में रखते हुए सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन को आगे बढ़ाया। नैचर गाइड ऋषभ ने बताया कि ऐसे क्षण जंगल में कई बार देखने को मिल जाते हैं।

उनका कहना है कि जंगली जीवों के व्यवहार को समझना बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़े हादसे में बदल सकती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित जिप्सी चालक ऐसे तनावपूर्ण हालात में घबराते नहीं, बल्कि जानवर को बिना उकसाए सुरक्षित मार्ग निकाल लेते हैं। गाइड का कहना है कि टस्कर हाथी अक्सर अचानक रोड पर आ जाते हैं और कभी-कभी किसी आवाज़, गंध या हलचल से उत्तेजित होकर पीछा भी कर लेते हैं। ऐसे समय में सबसे अहम होता है कि जिप्सी चालक और गाइड शांत रहें और पर्यटकों को भी शांत रहने के लिए कहें।

यह पूरा घटनाक्रम पर्यटकों द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग जहां हाथी की तेज रफ्तार से चौंक गए, वहीं चालक और गाइड की समझदारी की भी सराहना कर रहे हैं। अमानगढ़ और कॉर्बेट क्षेत्र में लगातार बढ़ती वन्यजीव गतिविधियां इस बात का संकेत हैं कि जंगल स्वस्थ है, लेकिन साथ ही यह भी याद दिलाती हैं कि जंगल में सफारी हमेशा सावधानी, नियमों और विशेषज्ञों की सलाह के साथ ही करनी चाहिए।

हरदोई: रमापुर गांव में अराजक तत्वों ने तोड़ी देवी मां की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
भरखनी/हरदोई, अमृत विचार। पाली थाना क्षेत्र के रमापुर गांव में अराजक तत्वों ने देवी मां की मूर्ति तोड़ दी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप आया। क्षेत्र में लगातार देवी देवताओं की मूर्तियां तोड़ने का सिलसिला जारी है, इससे पहले गदरिया, रूपापुर और मुडरामऊ गांव में भी मंदिरों में मूर्तियां तोडी जा चुकी हैं, जिन में सिर्फ प्रशासन द्वारा बहाने बाजी की गई।

सोमवार सुबह को पाली थाना क्षेत्र के रमापुर गांव स्थित मंदिर में भक्त पूजा अर्चना करने गए तो उन्हें देवी मां की प्रतिमा टूटी हुई मिली, कुछ ही देर में यह बात जंगल की आग की तरह फैली और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले करीब 6 माह में पाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 3 मंदिरों को निशाना बनाकर देवी देवताओं की मूर्तियां तोड़ी जा चुकी हैं पर सभी में कार्रवाई के नहीं हुई।

रामनगर: खाई में गिरी कार..बच्चे की मौत, तीन घायल
रामनगर, अमृत विचार: सल्ट से कोटद्वार जा रही एक कार खाई में गिरने के कारण कार में सवार पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है।

बताया जाता है कि दुर्गापुर बमनपुर कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की ससुराल गौलीखाल से अपनी भाभी किरण, भतीजा अंश और भाभी की माँ सरोज को साथ लेकर वापस कोटद्वार को लौट रहे थे। इसी बीच सल्ट के झिमार गांव के पास उनकी ऑल्टो कार संख्या यूके 15 बी 8057 असंतुलित होकर सड़क से सटी खाई में गिर गई।

इस हादसे में 5 माह के अंश नेगी पुत्र दीपक नेगी की मौत हो गई। जबकि किरण पत्नी दीपक नेगी, अमित नेगी पुत्र उमेद सिंह, सरोज पत्नी स्व. बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सल्ट के देवालय अस्पताल फिर रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। लेकिन यहां भी घायलों को समुचित इलाज न मिलने के कारण घायलों को अन्यत्र रैफर कर दिया गया।

पीपीपी मोड़ पर चल रहे अस्पताल की ब्यवस्था पर भड़के लैंसडाउन विधायक: की जानकारी मिलते ही लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत भी रात में ही रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। अपने विधानसभा क्षेत्र के घायलों को रामनगर के अस्पताल में समुचित इलाज न मिलने पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए रात में ही स्वास्थ्य मंत्री को फोन कर अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाए जाने की मांग की। विधायक रावत ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि इस अस्पताल को जल्द से जल्द पीपीपी मोड से हटाया जाए। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- भीमताल: बैलों को लगा करंट, नहीं काटी लाइट, जेई ने टाला तो एसडीओ का नहीं उठा फोन

रामनगर: गिरिजा मंदिर के पास कोसी नदी में डूबा लखनऊ का युवक, गोताखोरों ने बरामद किया शव
रामनगर, अमृत विचार। लखनऊ से पहुंचे युवक की गिरिजा मंदिर से कुछ दूर पहले झूला पुल पर नहाने के दौरान नदी के भंवर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि लखनऊ के राजीवपुरम स्थित ई ब्लाक मोहनभोग चौक निवासी नरेंद्र सिंह (48 साल) पुत्र कुंवर सिंह अपने ताऊ के बेटे पुष्कर सिंह पुत्र आनंद सिंह बोरा के साथ सोमवार सुबह रामनगर पहुंचे।

नरेंद्र और पुष्कर दोपहर में गिरिजा पहुंचे, अपराह्न तीन बजे झूला पुल के पास नदी में नहाने लगे। बताया गया है कि इसी बीच नरेंद्र भंवर में फंस गया और डूबने लगा। पुष्कर ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी, लेकिन तब तक नरेंद्र डूब चुका था। सूचना मिलने पर गिरिजा चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नरेंद्र की तलाश की।

काफी देर तक पता न चलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई। काफी देर तक गोताखोरों की टीम उसे तलाशती रही। एसडीआरफ के गोताखोरों ने करीब तीन घण्टे के बाद नदी से नरेंद्र का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- रामनगर: पुलिस ने ढाई घंटे में बरामद की कोल्डड्रिंक से लदी पिकअप

रामनगर: हाथी के पास वाहन ले जाने पर दो जिप्सी और दो गाइडों का फाटो में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में नियमों का उल्लंघन किए जाने के आरोप में दो जिप्सियों, जिप्सी चालकों व दो गाइडों के फाटो जोन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि फाटो जोन में पर्यटकों को लेकर भ्रमण कर रही दो जिप्सी जंगली हाथी के बिल्कुल समीप पहुंच गई जिसकी पर्यटक फ़ोटो खीचते रहे।

वीडियो में पर्यटक कहते दिखाई दे रहे हैं कि बहुत अच्छी वीडियो बनी है। गनीमत यह रही कि पास तक जाने के बावजूद हाथी ने उन पर हमला नहीं किया अन्यथा बड़ा हादसा होने में देर नहीं लगती। हाथी के समक्ष जिप्सी और पर्यटकों का वीडियो वायरल होते ही डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों जिप्सियों व जिप्सियों में सवार दोनों चालकों व दोनों गाइडों के भी फाटो पर्यटन ज़ोन में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश अपने मातहत कर्मचारियों को दिए हैं।

उधर डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि वन्य जीवों के बिल्कुल पास तक जिप्सी ले जाने से जहां वन्य जीवों के स्वच्छंद विचरण में खलल पड़ता है। वहीं यह बेहद खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना कृत्य है। इससे पर्यटकों की जान को भी खतरा पैदा हो सकता है। इस तरह के कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के साथ किसी भी प्रकार की दखलंदाजी व पर्यटकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जा सकती।

ये भी पढे़ं- उत्तराखंड: बागेश्वर में कार खाई में गिरी, चार युवकों की दर्दनाक मौत

अयोध्या: योगी मंत्रिमंडल और विपक्ष का हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन का कार्यक्रम हुआ रद, जानिये क्यों लिया गया निर्णय?
अयोध्या। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व रामनगरी आ रहे मंत्री व विधायकों का दल अब जन्मभूमि परिसर स्थित राम मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन के प्रस्तावित कार्यक्रम को रद कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा के दोनों सदनों के सम्मानित सदस्य विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा के सभापति समेत सभी मंत्री और विधायक 10 बसो से आए हैं। भीड़ व समय अभाव के चलते हनुमानगढ़ी में प्रस्तावित दर्शन-पूजन का कार्यक्रम रद किया गया है। सभी लोग रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। परिसर में ही भोजन का भी छोटा सा कार्यक्रम है। इसके बाद उनकी होगी वापसी।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जमीनी विवाद में युवक को तमंचे से मारी गोली, लखनऊ रेफर

रामनगर: आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना पर्यटन जोन में पर्यटकों की आवाजाही की ठप, धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी
रामनगर, अमृत विचार। रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने के लिए मजबूर हैं। बाघ द्वारा अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई ग्रामीणों को जहां एक ओर अपना निवाला बनाया जा चुका है तो वहीं यह कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बन चुके हैं।

वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने में महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

बता दें कि दो दिन पूर्व रामनगर वनप्रभाग के ग्राम चुकुम में जंगल में शौच करने गए गोपाल राम पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं रविवार की दोपहर ग्राम सांवल्दे पश्चिम निवासी दुर्गा देवी जब जंगल में लकड़ी लेने गई तो इस महिला को भी बाघ ने अपना शिकार बना डाला। इस घटना के बाद गांव में जहां एक ओर बाघ की दहशत को लेकर ग्रामीण परेशान हैं तो वहीं सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम सांवल्दे मुख्य सड़क पर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए कॉर्बेट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खोलने का अनुरोध किया गया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जाम की वजह से विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना एंव ढ़ेला रेंज में गुस्साई महिलाओं ने पर्यटको की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी। इसी बीच पंजाब राज्य के जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त  वीवीआईपी पूर्व विधायक विक्रम सिंह मजीठिया भी इसी मार्ग से गुजरने वाले थे जिसको लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया। इस बीच ग्रामीण और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक भी हुई लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।

इसी बीच पंजाब के इस वीआईपी की फ्लिट भी मौके पर पहुंच गई जिसे देखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपना प्रदर्शन उग्र कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पंजाब के वीआईपी को आखिरकार अपने सुरक्षा कर्मियों सहित वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों की मांग है कि हमलावर बाघ को शीघ्र ट्रेंकुलाइज कर उसे गोली मारी जाए और ग्रामीणों को वन्यजीवों के आतंक से सुरक्षा प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 फरवरी को रामनगर में एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है ,जिसमें एक बड़े आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं इस बीच कॉर्बेट पार्क के ढेला और  झिरना पर्यटन जोन की ओर सफारी पर जा रहे पर्यटकों की सफारी को कॉर्बेट पार्क में गर्जिया व बिजरानी जोन में डायवर्ट किया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंन्थ नायक ने बताया कि दुख का विषय है कि कल बाघ द्वारा महिला को निवाला बनाया गया है।उन्होंने कहा कि बाघ को पकड़ने को लेकर उच्चाधिकारियों से अनुमति मिल चुकी है कहा कि मौके पर पिंजरा लगाने के साथ ही कैमरा ट्रैप लगाया गया है और साथ ही बाघ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है,उन्होंने कहा कि जल्द ही बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- रामनगर: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम

रामनगर: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम
रामनगर, अमृत विचार। बीते शनिवार को रामनगर वन प्रभाग के अन्तर्गत चुकुम गांव में गोपाल राम को बाघ द्वारा मार दिए जाने की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि कार्बेट पार्क के ढ़ेला रेंज में बाघ ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना से सावल्दे गांव में लोगों में भय के साथ साथ रोष भी व्याप्त है। घटना सावल्दे के कसेरवा श्रोत की है।

बताया जाता है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले कसेरूवा नाले के पास जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत की सूचना के बाद ग्रामीण और परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं महिला की मौत की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई।

वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के द्वारा जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मृतक महिला के शव को कशेरुवा नाले के पास जंगल के काफी अंदर से बरामद किया। वहीं घटना रविवार की सांय साढ़े चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार ग्रामीण क्षेत्र में बाघ का आतंक है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण महिला गंगा देवी ने कहा कि वह आज दोपहर चार बजे लकड़ी बीनकर आ रहे थे इसी बीच सांवल्दे कसेरवा नाले के पास उनके सामने ही बाघ महिला को उठाकर ले गया। हल्ला करने के बावजूद वह महिला को जंगल के अंदर ले गया। महिला  को खोजने वाले  ग्रामीण ने कहा कि यह जंगल के अंदर लकड़ी बीनने गए थे। उन्होंने कहा कि यह महिला 8-10 महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने गई थी और इसी बीच जंगल में इस महिला पर बाघ ने हमला कर दिया।सीटीआर के वन क्षेत्राधिकारी की टीम व ग्रामीणों द्वारा इस महिला के शव को काफी अंदर से बरामद किया।

ग्रामीण महेश जोशी ने बताया कि कल चुकुम गांव में एक व्यक्ति को बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं आज सावल्दे पश्चिमी गांव की महिला को बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला का नाम दुर्गा देवी उम्र 50 वर्ष बताई गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि महिला के पति दान सिंह का कुछ महीने पूर्व ही देहांत हो गया था। दान सिंह की दो पत्नियां है। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी। इसका एक पुत्र राजू बसोली बस दुर्घटना में मारा गया था। अब कहने को दान सिंह की एक पत्नी ही जीवित बची है उसके भी कोई संतान नही है।

मृतक महिला दुर्गा देवी अकेली रहती थी, वह लकड़ी व घास बेचकर गुजारा किया करती थी। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग के द्वारा मृतक महिला के परिजन को मुआवजा दिया जाए और महिला को मौत के घाट उतारने वाले बाघ को आदमखोर घोषित करके गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर दिगंथ नायक ने बताया कि पांच महिलाएं जंगल के अंदर लकड़ी लेने गई थी, वहीं एक महिला नहीं आई तो सूचना पर विभाग द्वारा व ग्रामीणों द्वारा मौके पर जाकर ढूंढा गया तो महिला का शव जंगल के अंदर बरामद कर लिया गया है, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल के अंदर न जाए।

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: मुक्तेश्वर में माइनस डिग्री पारा, हल्द्वानी में कुछ राहत