खटीमा - Amrit Vichar

Uttrakhand: गेहूं खरीद शुरू होने के 13 दिन बाद भी क्रय केंद्रों का नहीं खुला खाता
खटीमा, अमृत विचार। प्रदेश में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने के दावों के बीच खटीमा में सरकारी खरीद व्यवस्था ठप नजर आ रही है। सीजन के 13 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकांश क्रय केंद्रों को खरीद की ''लिमिट'' न मिलने से किसान परेशान हैं।

मंडी परिसर में खाद्य विभाग के दो केंद्रों ने अपनी निर्धारित सीमा के तहत 1000 क्विंटल गेहूं खरीद लिया है, लेकिन सहकारिता विभाग (19 केंद्र), एनसीसीएफ (08 केंद्र) और पीसीयू (06 केंद्र) के कुल 33 केंद्रों पर अभी तक एक दाना गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। हजारों किसान केंद्रों पर नाम दर्ज करा चुके हैं और अपनी उपज लाने की तिथि का इंतजार कर रहे हैं।

क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक लता मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार से लिमिट की मांग की गई है और अगले एक-दो दिनों में समस्या का समाधान होने की संभावना है। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी उपज खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दिल्लु-मलकीत मौत प्रकरण: शराब सही निकली...अब प्लास्टिक की बोतल पर टिकी नजर, मौत का राज खुलने की आस
रुद्रपुर/खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के कंजाबाग के रहने वाले दिल्लु-मलकीत मौत प्रकरण में जहां आबकारी विभाग को बड़ी राहत मिली है। वहीं अब दो मौतों के राज से पर्दा उठाने के लिए खटीमा पुलिस की एसआईटी प्लास्टिक बोतल जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। कारण घटना के वक्त घटनास्थल पर पड़ी प्लास्टिक की बोतल से तेज कैमिकलयुक्त गंध आ रही थी। पुलिस का मानना है कि शायद गलतफहमी के कारण केमिकल युक्त बोतल में शराब डालकर पीने से दो मौत हुई है।

बताते चलें कि 5 फरवरी की रात्रि को खटीमा पुलिस को खबर मिली थी कि जहरीली अधिकृत विदेशी शराब पीने से दिल्लु व मलकीत की मौत हुई है, जबकि प्रवेश मौर्य की हालत नाजुक बनी हुई है। उस वक्त खटीमा पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो मौके से दो 8 पीएम ब्लैक के क्वाटर और नजदीक पड़ी प्लास्टिक की बोतल भी बरामद हुई थी। बोतल में कैमिकलयुक्त तेज गंध आ रही थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया और जांच का आदेश दिया था।

अब एसआईटी यह जानने का प्रयास कर रही थी कि कैमिकलयुक्त शराब थी या फिर शराब में पानी समझकर केमिकल मिलाकर पीया था। प्रकरण में यह तो साफ है कि जिस प्रकार शराब में किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं पाई गई तो दिल्लु व मलकीत की मौत केमिकल पीने से हुई होगी। जिसकी पुष्टि तभी हो पाएगी जब एसआईटी को कैमिकलयुक्त बोतल की जांच रिपोर्ट सामने आएगी। कारण घटना के वक्त पुलिस ने बोतल को जांच के लिए भेज दिया था।

तो क्या पेस्टीसाइड दुकान की थी बोतल
रुद्रपुर। जहरीली शराब पीने की चर्चा को लेकर यह भी माना जा रहा है कि जिस सरकारी ठेके से तीनों दोस्तों ने शराब खरीदी थी। उस वक्त उसी ब्रांड का एक क्वाटर पीने के बाद दोस्त ने दूसरे स्थान पर जाकर दूसरा क्वाटर खोला था। चर्चा यह है कि जिस स्थान पर दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। उसके नजदीक पेस्टिसाइड दवाओं की दुकान भी है। आशंका है कि दोस्तों ने सफेदनुमा प्लास्टिक की बोतल में पानी होने की गलतफहमी के कारण केमिकल डालकर शराब पी ली होगी। संबंधित दुकान फर्म स्वामी से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।

एसआईटी में शामिल है कई तेज तर्रार दरोगा
रुद्रपुर। 5 फरवरी को घटित घटना के बाद फौरन सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, निरीक्षक थाना झनकईया देवेंद्र गौरव, दरोगा किशोर पंत, दरोगा होशियार सिंह के अलावा मुख्य आरक्षी संजय कुमार, सिपाही नवीन खोलिया, आरक्षी मोहम्मद इशाक को एसआईटी में शामिल किया गया है। एसआईटी की प्रारंभिक तफ्तीश में यह भी पाया कि मृतक दिल्लु व मलकीत के मुंह से केमिकल की गंध आ रही थी, जबकि प्रवेश द्वारा शराब पीने से इंकार कर दिया था। जिस कारण शायद उसकी जान बच गई।

सीओ, खटीमा भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि 5 फरवरी को दिल्लु व मलकीत मौत प्रकरण में एसआईटी अपनी जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद विदेशी शराब की खाली बोतल और केमिकल युक्त प्लास्टिक बोतल को जांच के लिए भेजा गया है। चश्मदीदों से हुई पूछताछ में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक पुष्टि होगी। इसके लिए शीघ्र ही जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के प्रयास जारी है।

फसल चक्र बिगड़ा, किसानों को मुख्यमंत्री ने दी राहत
खटीमा, अमृत विचार: ऊधमसिंह नगर जनपद के किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत देते हुए 31 मार्च तक ग्रीष्मकालीन धान लगाने की सशर्त अनुमति दी है। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में कृषक संगठनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से उनके खटीमा आवास पर मुलाकात कर फसल चक्र संबंधी समस्या रखी। किसानों ने कहा कि इस वर्ष खेती का फसल चक्र नहीं अपना पाने के कारण वह मार्च तक ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल लेने की स्थिति में नहीं हैं और भविष्य में ग्रीष्मकालीन धान नहीं लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने किसान हित में इस प्रतिबन्ध के साथ ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो किसान 31 मार्च तक वैकल्पिक फसल लगाने में असमर्थ हैं, वे अपने पास के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, बीडीओ कार्यालय आदि के माध्यम से इस आशय का घोषणा पत्र देंगे, जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख होगा कि उनके द्वारा अगर मात्र धान की नर्सरी डाली गई है तो उसका क्षेत्रफल क्या है एवं यदि ग्रीष्मकालीन धान की खेती की जा रही है तो कुल कितने क्षेत्रफल में खेती की जाएगी।

धान की फसल लगाने वाले किसान को घोषणा पत्र में यह भी इंगित करना होगा कि उनके द्वारा वर्ष 2025-26 से ग्रीष्म कालीन धान नहीं लगाया जाएगा तथा ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबन्ध का पूर्ण पालन किया जाएगा। किसान हित में यह व्यवस्था केवल 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी जिससे मटर, लाही, सरसों की फसल के बाद खाली होने वाले खेतों में किसान ग्रीष्मकालीन धान लगा सकेंगे। गेहूं की कटाई के बाद खाली होने वाले खेतों में किसी भी दशा में ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति नहीं होगी। एक अप्रैल से एक जून के मध्य धान रोपाई कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

यह लगा सकते हैं वैकल्पिक फसल
जो किसान माह मार्च 2025 में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसल लगाना चाहते हैं, वह साइलेज हेतु मक्का की फसल लगा सकते हैं जो 60-65 दिन में बिक्री हेतु तैयार हो जायेगी। इसके अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक फसलें जैसे गन्ना, उड़द, मृग, सूरजमुखी आदि भी कृषकों द्वारा लगायी जा सकती है।

बेटियां सशक्त होंगी तो राष्ट्र होगा मजबूत: धामी
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेटियां दो-दो घरों को रोशन करती हैं। बेटियों के सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होता है। सरकार बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने सभी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है, जिससे राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

महाशिवरात्रि पर खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर और आरपी पब्लिक स्कूल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्यादान को हमारे समाज व संस्कृति में महादान की संज्ञा दी गई है। उन्हें भी एक अभिभावक के रूप में विवाह में शामिल होने का अवसर मिला। कहा कि खटीमा एक बगीचा है जिसमे सभी समुदाय के लोग प्रेम भाव से रहते हैं। यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ। इन खेलों के आयोजन की चारों ओर प्रशंसा मिल रही है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में मेडल तालिका में हम 25वें स्थान से 7 वें स्थान पर आएं है, जिसमें बेटियों ने अधिक मेडल जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेलः मध्यप्रदेश ने जीता मलखंभ का स्वर्ण
खटीमा, अमृत विचार। 38 वें राष्ट्रीय खेल की चकरपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मलखंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को भी विभिन्न प्रदेशों की टीमों के बीच मैच जारी है। मलखंभ का पहला स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश की टीम के नाम हुआ है। जिसने मेंस के टीम इवेंट में 126.6 अंक के साथ हासिल किया है। जबकि महाराष्ट्र 123.30 के साथ दूसरे और तमिलनाडु ने 122.85 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

अन्य परिणामों में छत्तीसगढ़ 119.85 के साथ चौथे, हरियाणा 115.55 के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं कर्नाटक ने 114.85, गुजरात 114.65, राजस्थान 108.85, तेलंगाना 108.75, उत्तर प्रदेश 106.55, आंध्र प्रदेश 104.8, गोवा 102.05, दिल्ली 98.85, उत्तराखंड 93.30, पांडिचेरी ने 88.65 और झारखंड की टीम ने 73.20 अंक हासिल किए हैं। राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता के डायरेक्टर योगेश मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोप मलखंभ, पोल मलखंभ और हैंगिंग मलखंभ के दूसरे राउंड के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन सात प्रतिस्पर्धाओं का फाइनल होगा।

आयोजन में मलखंभ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मनपाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि परिहार, वाइस प्रेसिडेंट अविता बंदोडकर, वाइस प्रेसिडेंट उत्तराखंड रमेश ओली, सेकेट्री विपिन पठानिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदावत, सहायक कोषाध्यक मकसूद रथार तथा जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।

चकरपुर स्टेडियम में बनेगी बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी
खटीमा, अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्टेडियम में बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी बनाने की घोषणा की है। मंगलवार को वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर में 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान उन्होंने मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी एक्सीलेंस बॉक्सिंग सेंटर के रूप में स्थापित होगी, जहां बॉक्सिंग खिलाड़ी (बॉक्सर) अपनी प्रतिभा निखारेंगे और बॉक्सिंग के क्षेत्र में विभिन्न आधुनिक खेल उपकरणों से अपनी क्षमता बढ़ाएंगे, जिसका लाभ उत्तराखंड के सभी बॉक्सरों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है। ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। साथ ही, खिलाड़ियों से उम्मीद जतायी कि आगामी समय में वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंब की प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे।

घर के अंदर घुसा गुलदार, 14 घंटे बाद भी नहीं हुआ रेस्क्यू
टनकपुर, अमृत विचार: टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग क्षेत्र के एक गांव में कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार घर के अंदर घुस गया। जिसे घंटों की मशक्कत के बाद भी वन विभाग रेस्क्यू नहीं कर पाया। देर शाम तक विभाग की टीम गुलदार के पिंजरे में कैद होने की प्रतीक्षा करती रही। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

गुरुवार की सुबह चौड़ाकोट गांव निवासी लाल सिंह तड़के लघु शंका के लिए घर से बाहर आये थे। दरवाजा खोलते ही उनका पालतु  कुत्ता भी उनके साथ घर से बाहर निकल गया। जैसे ही कुत्ता बाहर निकला पास ही घूम रहे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। गुलदार से बचने के लिए कुत्ता तेजी से भागा और घर के भीतर घुस गया। कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार भी कमरे में जा घुसा। इस बीच लाल सिंह लघु शंका के बाद कमरे में घुसे और रजाई ओढ़ाकर सो गए। घर में उनकी पत्नी भी थी।

घर के भीतर कुत्ते के बार-बार भोंकने पर लाल सिंह कुत्ते को चुप कराने उठे तो अंदर गुलदार को देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पास में ही सोई अपनी पत्नी चंद्रावती को जगाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गुलदार ने घर के भाड़ (ऊपरी मंजिल) में छलांग लगा दी। सूखीढांग क्षेत्र के निवासी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि मामला गुरुवार की सुबह करीब चार बजे का है।

घर के अंदर गुलदार को देखते ही दोनों पति-पत्नी आनन-फानन में कमरे से बाहर भाग गये। इधर, मामले के प्रकाश में आने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत भी मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि गुलदार घर के अंदर भाड़ में घुसा हुआ है। उसे घर से बाहर निकालने की कवायद की जा रही है। गुलदार के दुबकने के कारण उसे ट्रेंकुलाइज नहीं किया जा सका है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने दरवाजे के आगे पिंजरा लगा दिया है।

तीन माह से पानी को तरस रहे 30 से ज्यादा परिवार
गरमपानी, अमृत विचार : बेतालघाट ब्लॉक के चनुवाखरीक गांव में तीन माह से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे 30 ज्यादा परिवार परेशान हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही है। मजबूरी में ग्रामीणों को दूर-दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में भी बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जहां एक ओर खैरना चौकी व सीएचसी गरमपानी में स्वास्थ्य व पुलिसकर्मी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं, वहीं विकासखंड के चनुवाखरीक गांव में पीने के पानी का अकाल पड़ चुका है।

पिछले तीन माह से भी अधिक समय से गांव में रहने वाले 30 से ज्यादा परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हाड़ कंपाती ठंड में दूर-दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग कर चुके हैं बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा हैं। एचसीपीसी योजना के तहत बनाई गई पेयजल योजना की सुध न लेने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट के अध्यक्ष मनोज पडलिया ने जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

मकान में आग लगने से दिव्यांग सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत
टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर नगर के निकटवर्ती गांव ज्ञानखेड़ा स्थित एक मकान में आग लगने से दिव्यांग सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत हो गई। मकान में आग लगने की सूचना के बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक मकान में काफी नुकसान हो चुका था। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया।

टनकपुर सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव ज्ञानखेड़ा के पंचायतघर के पास अंजन कुमार वर्मा के मकान को प्रियांशु मित्तल ने किराए में लिया था। जिसमें वह अपनी सास दिव्यांग भावना वर्मा (55) पत्नी स्व. राकेश वर्मा और अपनी पत्नी के साथ रहते थे। गुरुवार की रात पौने आठ बजे करीब शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद अग्निशमन की टीम ने आनन-फानन में मौके पर पहुंच आग पर काबू किया, लेकिन तब तक घर के भीतर फंसी भावना वर्मा की जलकर मौत हो चुकी थी। मृतका के रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने बताया कि पक्षाघात की बीमारी के चलते कुछ साल पूर्व भावना वर्मा दिव्यांग हो गई थी और बोल नहीं पाती थीं। शारीरिक अक्षमता के कारण उन्होंने शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

बताया जाता है कि आग लगने के बाद वह घर से बाहर भी नहीं निकल सकी और आग की लपटों में जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की दो बेटियां हैं, छोटी बेटी की शादी टनकपुर निवासी प्रियांशु मित्तल के साथ हो चुकी है,जबकि अविवाहिता बड़ी बेटी भोजीपुरा अस्पताल में नर्स है। अग्निकांड के समय मृतका के दामाद व छोटी बेटी घर पर मौजूद नहीं थे। आग लगने से घर में रखा बेड, फ्रिज सहित कई घरेलू सामान भी स्वाहा हो गया। अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि आग बुझाकर महिला के शव को बरामद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इधर  एसएसआइ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

खटीमा: साइबेरियन पक्षियों के शिकार की कोशिश नाकाम, दो युवकों पर मामला दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। शारदा सागर में साइबेरियन पक्षियों के अवैध शिकार की कोशिशों को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। बुधवार को वन विभाग की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो शारदा डेम में साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने के लिए घुसे थे। दोनों आरोपियों से 30,000 रुपये का जुर्माना वसूल कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और फिर छोड़ दिया गया।

यह कार्रवाई एसडीओ संचिता वर्मा के निर्देश पर सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल के नेतृत्व में की गई। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शारदा सागर क्षेत्र में अवैध रूप से पक्षियों का शिकार करने के लिए पहुंच रहे हैं। टीम ने तत्परता से आरोपियों ब्रजेश कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे साइबेरियन पक्षियों का शिकार करते थे और इन्हें 100 से 500 रुपये के बीच बेचते थे। वन विभाग ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, विभाग ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका कोई और साथी तो इस अवैध शिकार में शामिल नहीं था।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शारदा सागर में प्रवासीय पक्षियों का शिकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद, विभाग ने अपनी गश्त को और सख्त कर दिया है, और अब सुबह-शाम नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है ताकि अवैध शिकार को रोका जा सके।

उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने कहा कि वन विभाग शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी हाल में पक्षियों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - देहरादून: श्यामपुर पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक बरामद

खटीमा: महिला ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
खटीमा, अमृत विचार। आवास विकास कालोनी की विधवा महिला ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आवास विकास कालोनी निवासी सरोज ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति की विधवा महिला है और किराए के मकान में रहती है। उसी मकान में किराए पर रहने वाला एक परिवार आए दिन पीड़िता को जाति सूचक शब्दों व अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं।

यह भी कहा है कि 16 की शाम लगभग छह बजे पीड़िता की पुत्री को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पानी भरने से मना कर दिया और बोला कि तुम्हारा छुआ पानी हम नहीं पी सकते कमरा खाली कर दो। वहीं, पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने भी पीड़िता के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की और पीड़िता की पुत्री का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई करने की गुहार की है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: ओवरसीज संचालक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

खटीमा: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला महिला का शव
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने सूचना पर मझोला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भिलैया गांव से एक महिला का घर के बिस्तर पर पड़ा शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मझोला निवासी रानी 45 पुत्री स्वर्गीय गोपी राम अपने बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। बीते शुक्रवार को थाना खटीमा पर सूचना मिली कि ग्राम भिलैया में महिला अपने घर में बिस्तर पर मृत पड़ी है। उप निरीक्षक ललित बिष्ट चौकी ने मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के दो भाई आनन्द सिंह तथा नारायण सिंह हैं तथा चार बहिनें हैं और सबकी शादी हो चुकी है लेकिन मृतका अविवाहित है और अकेली रहती है।

यह भी पता चला कि मृतका डिग्री कालेज रोड में किसी दुकान में काम करती है। मृतका के परिजन उसके भतीजे की सगाई में गोंडा गये थे। जब मृतका आज दुकान नहीं गयी तो वहां से मृतका की बहिन महेन्द्री निवासी पूर्वी फतेहगंज बरेली को फोन आया कि रानी नहीं आई है और फोन भी नहीं उठा रही है। इसकी सूचना मृतका की बहिन ने जानकारी रिश्तेदारों को दी जिस पर सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की महिला के साथ जाकर देखा तो वह उठ नहीं रही थी। परिजनों ने लौटकर शाम को परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। टीम में एसआई पूरन चंद्र पांडे, नवीन बोरा,  हरेंद्र थापा आदि थे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: आक्रोशित डॉल्फिन श्रमिकों ने निकाली पदयात्रा