करियर - Amrit Vichar

सरकारी नौकरी का शानदार मौका! हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती, 35 हजार से 1.12 लाख तक सैलरी, पढ़ें पूरी Detail
लखनऊः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) ने हिंदी अनुवादक के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे हैं। सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BBMB की आधिकारिक वेबसाइट bbmb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तय की गई है।

हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए योग्यता ?

हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में से कोई एक होना जरूरी है। इसमें अंग्रेजी में MA के साथ हिंदी में ऑनर्स, हिंदी में MA के साथ अंग्रेजी में ऑनर्स, विधि स्नातक के साथ हिंदी ऑनर्स, हिंदी में MA के साथ ऑनर्स, किसी भी विषय में MA के साथ हिंदी में MA या हिंदी ऑनर्स/MA हिंदी अथवा BA/B.Sc के साथ हिंदी में ऑनर्स जैसी योग्यताएं शामिल हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थान या फिर किसी प्रतिष्ठित दैनिक समाचार-पत्र में ट्रांसलेटर के तौर पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आपको बता दें कि प्रूफरीडिंग की जानकारी और साहित्यिक कार्यों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और विभागीय कर्मचारियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन होगा आवेदन, इतनी देनी होगी फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को BBMB की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये की फील तय की गई है।

100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

लेवल-6 के अनुसार मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लेवल-6 का वेतनमान दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर देखें

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है, इसलिए पात्र उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ेंः IOB Security Guard Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक करें आवेदन

रटंत मुक्त शिक्षा के लिए जरूरी है रटंत मुक्त परीक्षा
जब हम तनाव और बोझ रहित शिक्षा की बात करते हैं, तो इसका अभिप्राय यह है कि निरंतर हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित हो रहा है, उनसे लिए गए अनुभवों को समझना, क्रमिक रूप से उनके उपाय को सुझाना, नए अनुभव लेना और उसके अनुसार अपने जीवन में व्यवहार परिवर्तन करना ही शिक्षा है। किसी लिखे गए टेक्स्ट को पढ़ना, समझना और समझकर विश्लेषण कर अपने जीवन में और व्यवहार में अपनाना ही शिक्षा है। न कि उस टेक्स्ट को रटकर किसी परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब में लिखकर अच्छे नंबर पाना।

परंतु वर्तमान परिदृश्य में अभिभावकों की महत्वाकांक्षाएं, उनके पाल्यों में उन महत्वाकांक्षाओं के प्रति लालच भरना, समाज की महत्वाकांक्षाएं, समाज के बीच प्रतिस्पर्धाएं और वैश्विक धरातल पर अपने आप को आर्थिक रूप से समृद्ध करना ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य रह गया है। यह उद्देश्य पूरा करने के लिए हमारे सामने एक ही लक्ष्य रहता है कि हम अच्छे अंक लाएं और यही एक यह मानक रह गया है, हमारी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा का। यही मानक किसी संस्था के प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक के लिए भी है। यही मानक है समाज मानक बच्चों कें के लिए भी। सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चे अच्छे अंक लाएं, अच्छा ग्रेड लाएं। कभी कोई नहीं चाहता कि अंक भले ही कम आएं, लेकिन उनका बच्चा व्यावहारिक दुनिया को अच्छी तरह सीख सके, समझ सके।

समझ आधारित प्रश्नों को परीक्षा में शामिल किया जाए- रटंत प्रणाली को समाप्त करने का पहला तरीका है कि परीक्षा में केवल सीधे-सीधे प्रश्न न पूछे जाएं। उदाहरण के लिए यदि विद्यार्थी ने पढ़ा है कि पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है, तो केवल यह पूछने के बजाय कि “प्रकाश संश्लेषण क्या है?” उससे यह पूछा जा सकता है कि “यदि किसी पौधे को कई दिनों तक सूर्य के प्रकाश से दूर रखा जाए, तो उसके विकास पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्यों?” ऐसे प्रश्न विद्यार्थी को अपनी समझ का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रश्नों में ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को महत्व दिया जाए- रटंत प्रणाली में विद्यार्थी अक्सर प्रश्न का उत्तर याद करता है, लेकिन “क्यों” और “कैसे” आधारित प्रश्न उसे सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे प्रश्नों का एक ही शब्द या एक ही वाक्य में उत्तर नहीं दिया जा सकता। विद्यार्थी को विषय को समझना पड़ता है।

वास्तविक जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएं- जब परीक्षा के प्रश्न वास्तविक जीवन से जुड़े होते हैं, तो विद्यार्थी को ज्ञान के उपयोग के बारे में सोचने का अवसर मिलता है। विज्ञान में भी दैनिक जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जैसे “गर्मियों में मिट्टी के घड़े का पानी अपेक्षाकृत ठंडा क्यों रहता है?” या फिर तब हवा ठंड का एहसास कराती है फिर हवा में कपड़े कैसे सूखते हैं?  ऐसे प्रश्न बताते हैं कि पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि दैनिक जीवन को समझने के लिए भी है।

ओपन-एंडेड प्रश्नों को बढ़ावा दिया जाए - रटंत परीक्षा में अक्सर एक निश्चित उत्तर अपेक्षित होता है। इसके विपरीत ओपन-एंडेड प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देते हैं। इस प्रश्न के अनेक उचित उत्तर हो सकते हैं। इस प्रकार की परीक्षा में विद्यार्थी की सोचने की क्षमता, तर्क क्षमता, कल्पनाशीलता, समस्या-समाधान क्षमता, अभिव्यक्ति क्षमता का मूल्यांकन किया जा सकता है।

प्रोजेक्ट और गतिविधि आधारित मूल्यांकन किया जाए- केवल लिखित परीक्षा पर निर्भर रहने से रटने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। इसलिए परीक्षा के साथ प्रोजेक्ट और गतिविधि को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थी, देखता है, जानकारी जुटाता है, समझता है, विश्लेषण करता है, निष्कर्ष निकालता है। यह प्रक्रिया रटने की अपेक्षा अधिक गहरी सीख विकसित करती है।

मौखिक और प्रस्तुति आधारित मूल्यांकन को स्थान दिया जाए- हर विद्यार्थी अपनी समझ को केवल लिखकर ही अच्छी तरह व्यक्त नहीं कर पाता। इसलिए कुछ विषयों में मौखिक प्रस्तुति, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर और प्रस्तुतीकरण को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया जा सकता है। शिक्षक यह देख सकता है कि विद्यार्थी, विषय को समझता है या नहीं, अपने शब्दों में समझा सकता है या नहीं, उदाहरण दे सकता है या नहीं, प्रश्नों का उत्तर दे सकता है या नहीं। इससे केवल याद किए हुए उत्तर को दोहराने के बजाय समझ और अभिव्यक्ति का मूल्यांकन होता है।

एक ही उत्तर के बजाय समस्या-समाधान पर जोर दिया जाए- रटंत प्रणाली में विद्यार्थी उत्तर याद करता है। समस्या-समाधान आधारित परीक्षा में विद्यार्थी को नई परिस्थिति दी जाती है और समाधान खोजने के लिए कहा जाता है। गणित में केवल सूत्र पूछने के बजाय कोई वास्तविक समस्या दी जा सकती है और विद्यार्थी से समाधान की प्रक्रिया समझाने को कहा जा सकता है। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा और अन्य विषयों में भी ऐसी समस्याएं दी जा सकती हैं, जिनमें विद्यार्थी को अपने ज्ञान का प्रयोग करना पड़े। इस प्रकार की परीक्षा यह जाँचती है कि विद्यार्थी ने ज्ञान को समझा और उसका प्रयोग करना सीखा है या नहीं।

उत्तरों में अपने शब्दों और तर्क को महत्व दिया जाए - विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा में केवल पुस्तक की भाषा लिखना ही सफलता का आधार नहीं है। यदि विद्यार्थी ने विषय को सही समझा है और उसे अपने शब्दों में सही तरीके से समझा सकता है, तो उसके उत्तर को उचित अंक मिलने चाहिए। पुस्तक के बिल्कुल समान शब्दों के बजाय सरल भाषा का उपयोग करता है, लेकिन अर्थ सही है, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थी उत्तर रटने के बजाय विषय को समझने और अपनी भाषा में व्यक्त करने का प्रयास करेगा।

परीक्षा के बाद केवल अंक नहीं, प्रतिक्रिया भी दी जाए - रटंत प्रणाली में अक्सर परीक्षा का अंतिम उद्देश्य अंक प्राप्त करना बन जाता है। विद्यार्थी को केवल बताया जाता है कि उसे कितने अंक मिले। इसके स्थान पर शिक्षक को यह भी बताना चाहिए कि उत्तर में क्या अच्छा था? कहां गलती हुई? और सुझाव कि विचार को और बेहतर कैसे प्रस्तुत किया जा सकता था?

शिक्षण प्रक्रिया और परीक्षा संस्कृति में बदलाव- रटंत प्रणाली से मुक्त परीक्षा केवल प्रश्नपत्र बदलने से संभव नहीं है। इसके लिए पूरे विद्यालय की शिक्षण एवं कक्षा कक्ष प्रक्रिया  और आकलन प्रकृति में ही बदलाव की आवश्यकता है। यदि कक्षा में शिक्षक केवल पुस्तक के प्रश्न-उत्तर लिखवाता है और परीक्षा में भी वही प्रश्न आते हैं, तो विद्यार्थी स्वाभाविक रूप से उन्हें रटेंगे। इसके बजाय कक्षा में चर्चा, प्रयोग, प्रश्न पूछना , समूह कार्य, कहानी, गतिविधि, परियोजना, समस्या-समाधान, अनुभव आधारित सीखना जैसी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना चाहिए।

-डॉ. अनिल चौबे, शिक्षक, बरेली

BBAU 11th Convocation: लखनऊ में छात्रों को मैडल देकर बोले राजनाथ सिंह, चरित्र विकास के बिना शिक्षा अधूरी
लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को दार्शनिक अंदाज में कहा कि यदि मन बड़ा नहीं है और दूसरों को देखकर ईर्ष्या होती है, तो यह मान लेना चाहिए कि आप पर ईश्वर की कृपा नहीं है।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/2093596033523847598?s=20

सिंह ने कहा,'' जब उपलब्धियां मूल्यों पर आधारित होती हैं तभी जीवन सार्थक होता है। जब शिक्षा केवल डिग्री दे लेकिन उससे चरित्र का विकास न हो तो ऐसी शिक्षा का कोई मूल्‍य नहीं है, वह अधूरी है।''

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह

उन्होंने यहां बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में कहा,''पवित्र मन उसी का होता है, जिसका मन बड़ा होता है। छोटे मन का व्यक्ति कभी पवित्र मन का नहीं हो सकता।''

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का किया जिक्र

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।'' सिंह ने एक विदेशी अखबार द्वारा पूर्व में भारत को लेकर व्यंग्य में कार्टून बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत की सफलता देखकर हैरान है।

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, ''जिंदगी का सफर लंबा है और इसे साधना की तरह लेना चाहिए। मन जितना बड़ा होगा, सुख और आनंद की प्राप्ति उतनी ही अधिक होगी।'' उन्होंने कहा, ''परमानंद की कोई सीमा नहीं होती। यह साधना है। जिस पर ईश्वर की कृपा होती है, उसी का मन बड़ा होता है।''

बाबा साहब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ''डॉ. आंबेडकर को उस नल से पानी नहीं पीने दिया जाता था, जिससे सभी बच्चे पानी पीते थे। इतना अन्याय सहने के बाद भी उन्होंने भाग्य को कोसने या हिंसा का रास्ता चुनने के बजाय शिक्षा का मार्ग चुना और भारत आकर लोगों में बदलाव की इच्छा जगाई।''

रक्षा मंत्री ने कहा कि कोई न कोई 'सुपर पावर' है जो पूरे ब्रह्मांड को निर्देशित कर रहा है तथा संतों की कही बातों को आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। अहंकार से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अहंकार आने पर व्यक्ति की कीमत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र होते हैं और जब संस्थान का नाम डॉ. बाबा साहब के नाम पर हो तो अपेक्षाएं और बढ़ जाती हैं। उन्होंने सफलता में माता-पिता और शिक्षकों के योगदान को याद रखना चाहिए।

हुनर-ज्ञान के साथ संस्कार और संवेदनशीलता जरूरी

रक्षामंत्री रंजनाथ सिंह ने कहा, ''हुनर और ज्ञान के साथ संस्कार और संवेदनशीलता जरूरी है। संस्कार के बिना ज्ञान अधूरा है और संवेदनशीलता के बिना व्यक्तित्व अधूरा है।''

विनम्रता-चरित्र में नैतिकता न हो तो शिक्षित व्यक्ति हिंसक जानवर

बाबा साहब के हवाले से उन्होंने कहा कि स्वभाव में विनम्रता और चरित्र में नैतिकता न हो तो शिक्षित व्यक्ति हिंसक जानवर से भी अधिक खतरनाक होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल अपने लिए नहीं, भारत के लिए बड़े सपने देखें और रोजगार देने वाले बनें। समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल समेत कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :

'सपा का मतलब लूट-खसोट, डकैतों का गिरोह', सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- जनता दल जैसा होगा हाल

करंट अफेयर्स
हाल ही में इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) ने पहली 100 प्रतिशत स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल का सफल परीक्षण किया। IRRPL भारतीय रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSUs), कंसर्न कलाश्निकोव एवं रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से जुड़ा एक संयुक्त उद्यम है। IRRPL के पास सशस्त्र बलों को 6,01,427 राइफलें उपलब्ध कराने के लिए ₹5,200 करोड़ का अनुबंध है। कंपनी का लक्ष्य मूल वर्ष 2032 की समय-सीमा से पहले दिसंबर 2030 तक आपूर्ति पूरी  करना है।

हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने समृद्ध एवं आत्मनिर्भर गांवों के विकास के लिए ‘मिशन समृद्ध गांव’ का शुभारंभ किया। जिसका उद्देश्य ऐसे गरीबी-मुक्त एवं रोजगार-संपन्न गांवों का विकास करना, जहां बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हों। साथ ही गांवों में अधिक आजीविका एवं रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया जाएगा।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली, बछरावां एवं हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹879 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन क्षेत्रों में कुल 346 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने मई 2026 में रायबरेली में शुरू किए गए वंदे भारत ट्रेन शेड को प्रमुख विकास उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया।

हाल ही में मध्य प्रदेश में सम्राट अशोक से जुड़े प्राचीन बौद्ध स्मारकों की जांच एवं संरक्षण के लिए वैश्य टेकरी में नए सिरे से उत्खनन शुरू किया गया। वैश्य टेकरी मध्य प्रदेश के उज्जैन के निकट स्थित एक विशाल स्तूप टीला है। वर्ष 1938-39 में हुए पूर्व उत्खनन में बड़ी ईंटें एवं आहत सिक्के मिले थे, जो इसके मौर्यकालीन उद्गम का संकेत देते हैं। स्थानीय परंपराएं वैश्य टेकरी का संबंध देवी से जोड़ती हैं, जिन्हें अशोक की पत्नी तथा महिंद एवं संघमित्रा की माता माना जाता है।

हाल ही में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने ‘पुस्तक उत्पादन उत्कृष्टता के लिए एफआईपी पुरस्कार 2026’ में सात पुरस्कार जीते।

ऐसे हुई एक्यूरेसी शब्द की उत्पत्ति
कहते हैं, शब्द भी अपने भीतर सदियों का सफर छिपाए रहते हैं। ‘एक्यूरेसी’ (Accuracy) भी ऐसा ही एक शब्द है, जिसकी जड़ें लैटिन भाषा तक जाती हैं। लैटिन में ‘accurare’ शब्द का अर्थ था—किसी काम को पूरी सावधानी और ध्यान से करना। यह शब्द दो हिस्सों से बना था—‘ad’, जिसका भाव है ‘की ओर’, और ‘curare’, जिसका अर्थ है ‘देखभाल करना’ या ‘सावधानी बरतना’।

समय के साथ यह शब्द फ्रेंच होते हुए अंग्रेजी भाषा में पहुंचा और ‘accurate’ तथा बाद में ‘accuracy’ के रूप में प्रचलित हुआ। इसका अर्थ केवल सही होना नहीं, बल्कि बारीकी, सावधानी और तथ्य के बिल्कुल अनुरूप होना भी है। यानी जब हम कहते हैं कि किसी की Typing में अच्छी Accuracy है, तो उसका मतलब सिर्फ तेज टाइप करना नहीं, बल्कि कम से कम गलतियों के साथ बिल्कुल सही टाइप करना है। यही इस छोटे-से शब्द की सदियों पुरानी कहानी है।

IOB Security Guard Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल एक्स-सर्विसमैन और एक्स-अग्निवीर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का आर्मी, नेवी या एयरफोर्स से संबंधित होना जरूरी है।

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पात्रता के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।

एक्स-सर्विसमैन के लिए आयु में छूट

एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को 26 वर्ष की निर्धारित अधिकतम आयु के अलावा सैन्य सेवा की अवधि और उसके ऊपर 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। हालांकि, इस छूट के बाद उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एक्स-अग्निवीर के लिए नियम

एक्स-अग्निवीर उम्मीदवारों को भी 21 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि और उसके ऊपर 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

10वीं पास होना जरूरी, ग्रेजुएट नहीं होना चाहिए

उम्मीदवार का 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष परीक्षा पास नहीं की होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार को तमिल भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना अनिवार्य है।

14 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म

IOB Security Guard Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट 29 सितंबर 2026 तक निकाला जा सकेगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन के लिए IBPS के संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया:

संबंधित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं।

“Click here for New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म में अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

निर्धारित स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

फॉर्म को सबमिट करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन पूरी तरह निशुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी पात्र अभ्यर्थी बिना फीस दिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण

तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू

25 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

14 सितंबर 2026

आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट

29 सितंबर 2026 तक

आयु की गणना

1 अगस्त 2026

यह भी पढ़ेंः UP में 1 लाख सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान, CM योगी बोले- अगले 6 महीने में मिलेंगे नियुक्ति-पत्र

जॉब अलर्ट
रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड

    पद के नाम- इंजीनियर, अधिकारी, सचिवीय अधिकारी, सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, अतिरिक्त मुख्य प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, लेखा अधिकारी, मुख्य प्रबंधक (रसायन, यांत्रिक, विद्युत, सामग्री, परिवहन, मानव संसाधन, चिकित्सा, वित्त एवं लेखा और आईटी विषयों में)
    कुल रिक्तियां-40 (अस्थायी)
    एप्लिकेशन मोड-ऑनलाइन जमा करने के बाद डाक द्वारा हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
    पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि-31 जुलाई 2026
    आवेदन की अंतिम तिथि- 24 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे
    वेबसाइट-www.rfcl.co.in

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी)

    पद का नाम- पशु चिकित्सा अधिकारी
    कुल रिक्तियां-25
    नौकरी का स्थान-उत्तराखंड
    पोस्ट नेचर    -समूह ‘बी’, राजपत्रित, अस्थायी, अंशदायी पेंशन
    वेतन स्तर-लेवल-10 (₹56,100 – ₹1,77,500)
    एप्लिकेशन मोड-ऑनलाइन
    आवेदन की अंतिम तिथि-14 सितंबर 2026 (रात 11:59:59)
    चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा
    वेबसाइट-    psc.uk.gov.in

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान

    पद का नाम-वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता एवं युवा पेशेवर-I
    पदों की संख्या- 3
    वेतन-30000 रुपये-42000 रुपये
    योग्यता-आनुवंशिकी/पादप प्रजनन/आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन/जैव प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिग्री, कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री या कृषि विज्ञान/

जीवन विज्ञान में डिप्लोमा

    बिना अपॉइंटमेंट के मुलाकात-22 सितंबर 2026
    आवेदन मोड-बिना नियोजित भेंट के चला आने वाला
नौकरी का प्रकार-संविदात्मक

एग्जाम जंक्शन

नीट पीजी- 2026

एग्जाम डेट- 30 अगस्त 2026
मोड- ऑफलाइन

यूपीएसएसएसी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट

एग्जाम डेट- 1 सितंबर 2026
मोड- ऑफलाइन

यूपीसीआईएसबी (यूपी सहकारी बैंक)

एग्जाम डेट- 7-8 सितंबर 2026
मोड- ऑनलाइन

BA LLB : कोर्ट के बाहर भी हैं करियर के कई रास्ते
बीए एलएलबी  को अक्सर ऐसी डिग्री माना जाता है, जिसका अंतिम पड़ाव अदालत और वकालत है। लॉ कॉलेज से निकलते ही छात्र के सामने काला कोट पहनकर कोर्ट में बहस करने की तस्वीर उभरती है। हालांकि बदलते कॉर्पोरेट माहौल, डिजिटल अर्थव्यवस्था और कानूनों की बढ़ती जटिलता ने लॉ ग्रेजुएट्स के लिए करियर के विकल्प काफी व्यापक कर दिए हैं। आज बीए एलएलबी करने के बाद कोई कॉर्पोरेट लीगल टीम का हिस्सा बन सकता है, ज्यूडिशियरी की तैयारी कर सकता है, सरकारी संस्थानों में लीगल ऑफिसर बन सकता है या लीगल टेक्नोलॉजी और पत्रकारिता जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम रख सकता है।

कॉर्पोरेट लॉ में बनाएं करियर

बड़ी कंपनियों के लिए कानून की समझ अब केवल मुकदमों तक सीमित नहीं है। कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट तैयार करने, बिजनेस एग्रीमेंट की समीक्षा, मर्जर एंड एक्विजिशन, बौद्धिक संपदा, श्रम कानून और रेगुलेटरी कंप्लायंस जैसे मामलों में विशेषज्ञों की जरूरत होती है। बीए एलएलबी  के बाद छात्र किसी कॉर्पोरेट लॉ फर्म या कंपनी की इन-हाउस लीगल टीम में काम कर सकते हैं। इस क्षेत्र में कोर्ट की तुलना में ऑफिस आधारित काम अधिक होता है। कानूनी दस्तावेजों का अध्ययन, क्लाइंट को सलाह देना और कंपनी को कानूनी जोखिमों से बचाना प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं। अंग्रेजी भाषा, ड्राफ्टिंग और कॉर्पोरेट कानून की मजबूत समझ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करती है।

ज्यूडिशियल सर्विसेज से बनें न्यायिक अधिकारी

जिन विद्यार्थियों की रुचि कानून की गहराई से पढ़ाई और न्याय व्यवस्था में है, उनके लिए न्यायिक सेवा परीक्षा बेहतर विकल्प हो सकती है। अलग-अलग राज्यों में न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से योग्य लॉ ग्रेजुएट्स को न्यायिक पदों पर नियुक्त किया जाता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू जैसे चरण शामिल हो सकते हैं। इस करियर में कानून की पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान, संविधान, स्थानीय कानूनों और भाषा पर पकड़ भी महत्वपूर्ण होती है। मेहनत और नियमित तैयारी के साथ यह क्षेत्र प्रतिष्ठा, जिम्मेदारी और सरकारी सेवा का अवसर प्रदान करता है।

सरकारी संस्थानों में लीगल ऑफिसर

बीए एलएलबी  के बाद सरकारी क्षेत्र में भी कई संभावनाएं खुलती हैं। बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां, बीमा संस्थान, सरकारी विभाग और विभिन्न नियामक संस्थाएं समय-समय पर कानूनी पदों के लिए भर्ती करती हैं। यहां काम करने वाले अधिकारी कानूनी मामलों, नोटिस, अनुबंध, मुकदमों और संस्थान से जुड़े नियम-कायदों पर सलाह देते हैं। इस क्षेत्र की तैयारी करते समय संबंधित भर्ती परीक्षा की पात्रता, अनुभव और चयन प्रक्रिया को ध्यान से समझना जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग संस्थानों में नियम अलग हो सकते हैं।

लीगल जर्नलिज्म और कंटेंट राइटिंग

अगर कानून के साथ लिखने और घटनाओं को सरल भाषा में समझाने में रुचि है तो लीगल जर्नलिज्म एक अलग पहचान बनाने वाला क्षेत्र हो सकता है। अदालत के महत्वपूर्ण फैसले, नए कानून, संवैधानिक मुद्दे और कानूनी विवाद आम पाठकों के लिए सरल भाषा में प्रस्तुत करने वाले विशेषज्ञों की जरूरत बढ़ी है। डिजिटल मीडिया, न्यूज पोर्टल, लीगल वेबसाइट और प्रकाशन संस्थानों में ऐसे प्रोफेशनल्स के लिए अवसर मौजूद हैं। कानून की जानकारी के साथ रिसर्च, लेखन और फैक्ट-चेकिंग की क्षमता इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण है।

लीगल टेक्नोलॉजी में नई संभावनाएं

टेक्नोलॉजी ने कानूनी पेशे को भी बदल दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रिसर्च टूल्स, डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट, डेटा प्राइवेसी, साइबर कानून और ऑनलाइन डिस्प्यूट जैसे क्षेत्रों के विस्तार से लॉ ग्रेजुएट्स के लिए नए अवसर सामने आए हैं। तकनीक में रुचि रखने वाले विद्यार्थी साइबर लॉ, डेटा प्रोटेक्शन और लीगल टेक से जुड़े स्पेशलाइजेशन पर ध्यान दे सकते हैं।

लॉ फर्म और लीगल कंसल्टिंग

पारंपरिक वकालत के अलावा लॉ फर्म में एसोसिएट के रूप में काम करना भी विकल्प है। यहां विद्यार्थी अलग-अलग क्लाइंट्स और कानूनी मामलों पर काम करते हुए व्यावहारिक अनुभव हासिल करते हैं। टैक्सेशन, आईपीआर, साइबर लॉ, कॉर्पोरेट लॉ, इनसॉल्वेंसी और इंटरनेशनल बिजनेस लॉ जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता विकसित करने से करियर की दिशा और स्पष्ट हो सकती है।

आगे की पढ़ाई भी है विकल्प

बीए एलएलबी  के बाद पढ़ाई जारी रखने वाले विद्यार्थी LLM, विशेषीकृत डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। किसी खास कानून में विशेषज्ञता हासिल करने से अकादमिक, रिसर्च और विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में अवसर बढ़ सकते हैं। कुछ विद्यार्थी आगे चलकर शिक्षण और कानूनी शोध के क्षेत्र में भी जाते हैं। इस तरह बीए एलएलबी  केवल अदालत में वकालत तक सीमित डिग्री नहीं है। यह कानून, प्रशासन, कारोबार, मीडिया और तकनीक—कई क्षेत्रों में प्रवेश का रास्ता खोलती है। सही विशेषज्ञता, मजबूत कम्युनिकेशन स्किल, कानूनी रिसर्च और बदलते नियमों की समझ विकसित करके लॉ ग्रेजुएट अपने लिए ऐसा करियर चुन सकते हैं, जो उनकी रुचि और क्षमता दोनों के अनुकूल हो।

–फीचर डेस्क

UPTET Result 2026: 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास, फेल शिक्षकों के लिए भी बड़ा अपडेट; सरकार दे सकती है एक और मौका
प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी टीईटी-2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी-2026 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर को मिलाकर 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर अभ्यर्थियों द्वारा देखा जा सकता है।

प्राथमिक में 80.07 फीसदी अभ्यर्थी सफल

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांच की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 5,71,435 अभ्यर्थी सफल रहे। प्राथमिक स्तर का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 7,59,513 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इस स्तर पर उत्तीर्ण प्रतिशत 71.85 फीसदी रहा।

नौकरी बचाने वाले 2.06 लाख शिक्षक पास

यूपी टीईटी में अपनी नौकरी बचाने के लिए परीक्षा में शामिल हुए 2,68,799 कार्यरत शिक्षकों में से 2,06,771 शिक्षक सफल हुए। वहीं, 62,028 शिक्षक परीक्षा में सफल नहीं हो सके। सरकार ऐसे शिक्षकों को एक और मौका देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है।

प्राथमिक में 93,387 शिक्षक सफल

प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 शिक्षक पास हुए। इनका सफलता प्रतिशत 76.29 फीसदी रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 1,13,384 शिक्षक सफल घोषित किए गए। इस वर्ग का सफलता प्रतिशत 77.45 फीसदी रहा।

60 जिलों में 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

यूपी टीईटी-2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कुल पांच पालियों में हुई। इनमें दो पालियां प्राथमिक और तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित की गई थीं। परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार हुआ रिजल्ट

आयोग के उप सचिव मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा कई पालियों में आयोजित होने और अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए अलग-अलग पालियों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को बराबर करने के लिए नॉर्मलाइजेशन (समानीकरण) प्रक्रिया अपनाई गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों को समान स्तर पर लाकर अंतिम परिणाम तैयार किया गया है।

वेबसाइट पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड उपलब्ध

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ देख सकते हैं। आयोग ने तकनीकी सहायता और अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं ई-मेल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

फेल शिक्षकों के लिए राहत की उम्मीद

यूपी टीईटी में असफल रहे कार्यरत शिक्षकों के लिए सरकार विशेष टीईटी कराने की तैयारी में है। इसमें उन्हें परीक्षा पास करने का एक और अवसर मिल सकता है। विशेष परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर में जारी होने की उम्मीद है।

CTET का भी मौका, 6 सितंबर को परीक्षा

इस बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET की तारीख में भी बदलाव किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब सीटेट परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित करेगा। यूपी टीईटी में असफल रहे कार्यरत शिक्षक भी इसमें शामिल हो सकते हैं। सीटेट पास करने पर उन्हें अपनी नौकरी बचाने का विकल्प मिल सकता है। सीटेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ेंः ‘जो हिम्मत करती है, वही नेतृत्व करती है’, NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कोर्स

IICT-Netflix Scholarship: 100 छात्रों को मिलेगी 80% तक स्कॉलरशिप, जानें किन कोर्सेज में मिलेगा लाभ
नई दिल्लीः भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) और नेटफ्लिक्स ने भारतीय कहानीकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इस पहल के तहत छह प्रोफेशनल कार्यक्रमों में छात्रों को 80 प्रतिशत तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस स्कॉलरशिप का लाभ देशभर के छात्र और कामकाजी पेशेवर उठा सकेंगे। योजना में दो एक वर्षीय डिप्लोमा और चार छह महीने के सर्टिफिकेट कार्यक्रम शामिल हैं।

इन छह कार्यक्रमों में मिलेगी स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप के दायरे में इंटरैक्टिव कॉमिक्स एंड सीक्वेंशियल आर्ट्स तथा विजुअल इफेक्ट्स मास्टरी में डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा वर्चुअल आर्ट डिपार्टमेंट कंटेंट क्रिएटिविटी, मीडिया टेक वर्कफ़्लो, आर्ट ऑफ कैरेक्टर एनिमेशन और ई-स्पोर्ट्स एंड गेमिंग मैनेजमेंट में छह-महीने के सर्टिफिकेट कोर्स भी इस योजना का हिस्सा हैं। ये स्कॉलरशिप देशभर के छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए उपलब्ध होंगी।

पीएम मोदी और नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ की बैठक के बाद पहल

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस के बीच गत पांच अगस्त को हुई बैठक के बाद सामने आयी है। इस दौरान भारत की समृद्ध कहानी कहने की परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया था। इसी दिशा में 'नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव' शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) क्षेत्र में नयी प्रतिभाओं को उद्योग के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।

'रचनात्मक अर्थव्यवस्था निर्णायक दौर में'

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और आईआईसीटी बोर्ड के अध्यक्ष चंचल कुमार ने कहा कि भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था निर्णायक दौर में है। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ कहानी कहने के तरीके बदल रहे हैं और उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए संस्थानों और वैश्विक कंपनियों के बीच सहयोग जरूरी है। आईआईसीटी के सीईओ डॉ. विश्वास देवस्कर ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल कौशल प्रदान करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि ये कौशल उद्योग के विकास के अनुरूप प्रासंगिक बने रहें। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग के जरिए उद्योग के दृष्टिकोण को पाठ्यक्रम, पेशेवर कार्यप्रणाली और छात्रों से अपेक्षित मानकों में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः ‘जो हिम्मत करती है, वही नेतृत्व करती है’, NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कोर्स

UPPSC LT Grade Main Exam 2025 : 30 अगस्त को 11,808 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 56 मजिस्ट्रेट संभालेंगे मोर्चा; इन चीजों के प्रवेश पर बैन
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एलटी ग्रेड मुख्य भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन 30 अगस्त को प्रयागराज में किया जाएगा। जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 11,808 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिले में कुल 15 विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुल 56 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।

प्रशासन ने तय किया है कि पहली पाली में ड्यूटी करने वाले मजिस्ट्रेटों को दूसरी पाली में तैनाती नहीं दी जाएगी। दोनों पालियों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।

फर्जी परीक्षार्थियों और सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए थंब इम्प्रेशन और फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-CS Exam Result 2026 : कानपुर के 26 छात्रों ने मारी बाजी, प्रोफेशनल में 93 और एग्जीक्यूटिव में 102 अभ्यर्थी पास

CS Exam Result 2026 : कानपुर के 26 छात्रों ने मारी बाजी, प्रोफेशनल में 93 और एग्जीक्यूटिव में 102 अभ्यर्थी पास
कानपुर, अमृत विचार। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की ओर से आयोजित कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। परिणाम में कानपुर के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। शहर से 26 छात्र-छात्राओं ने सीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। वहीं प्रोफेशनल प्रोग्राम में 93 और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में 102 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

आईसीएसआई की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक प्रोफेशनल प्रोग्राम के ग्रुप-एक में 39.29 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए। वहीं ग्रुप-दो का परिणाम 36.51 प्रतिशत रहा। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के ग्रुप-एक में 19.59 प्रतिशत और ग्रुप-दो में 20.26 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहा। लंबे समय से सीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। कई विद्यार्थियों ने परिणाम घोषित होने के बाद अपने साथियों और शिक्षकों से खुशी साझा की। सीएस की परीक्षा देश की प्रतिष्ठित व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल है।

सीएस के बाद कॉरपोरेट क्षेत्र में करियर के अवसर

कंपनी सचिव के रूप में विद्यार्थियों के सामने कॉरपोरेट कानून, अनुपालन, कंपनी प्रशासन और संबंधित क्षेत्रों में कॅरियर के अवसर खुलते हैं। कानपुर से सफल हुए विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने शहर के सीएस अभ्यर्थियों के बीच भी उत्साह बढ़ाया है। शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन प्रतियोगिता के बीच निरंतर तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों से भी निराश न होने और अगली परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति के साथ तैयारी करने की अपील की।