परीक्षा - Amrit Vichar

हर जिले के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में होगी अभ्युदय कोचिंग, UPSC से NEET-JEE तक की तैयारी कराएगी सरकार: CM योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जल्द युवा नीति लाई जाएगी। इसके तहत हर जिले के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

इन केंद्रों पर UPSC, UPPSC, NEET, JEE समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरह की कक्षाएं संचालित होंगी।

डीएम-एसपी से लेकर डॉक्टर और इंजीनियर करेंगे मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में विषय विशेषज्ञों के साथ प्रशासनिक सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी अधिकारी भी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

इसके तहत डीएम, एसपी और एसडीएम के अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और बैंक पीओ भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पढ़ाएंगे। इससे युवाओं को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ करियर को लेकर व्यावहारिक अनुभव और मार्गदर्शन भी मिल सकेगा।

युवा नीति में शिक्षा के साथ स्किलिंग और रोजगार पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि आज का युवा केवल बेहतर शिक्षा ही नहीं चाहता, बल्कि वह स्किलिंग, रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी चाहता है। युवाओं को सकारात्मक दिशा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि उग्रवाद, आतंकवाद, उपद्रव और दंगों का सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ता है। ऐसे में युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना जरूरी है।

12 साल में 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार और नौकरियां मिली हैं। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया।

सीएम योगी के अनुसार, देश में 17 हजार से अधिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर और 15 हजार से अधिक आईटीआई संचालित हो रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज और AIIMS की संख्या बढ़ी

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का भी विस्तार हुआ है। उनके मुताबिक, वर्ष 2014 में देश में 431 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या 2025 में बढ़कर 818 हो गई। इसी तरह देश में AIIMS की संख्या भी 7 से बढ़कर 23 हो गई है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश और देश में शासन का पर्याप्त अवसर मिला, लेकिन युवाओं के लिए क्या किया गया, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।

सपा सरकार में नकल संस्कृति पनपने का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की बेसिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में नकल को बढ़ावा दिया जाता था और सरकारी भर्तियों में वसूली तथा भ्रष्टाचार का सिंडिकेट सक्रिय था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। उनके मुताबिक, पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

यह भी पढ़ेंः काकोरी के वो तीन क्रांतिकारी, जिनकी शहादत ने आजादी की लड़ाई को दी नई धार

भाषा विश्वविद्यालय की PhD प्रवेश परीक्षा 8 अगस्त को, एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
लखनऊः ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम आजाद शैक्षणिक भवन में होगा।

समर्थ पोर्टल से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा नियंत्रक विकास ने अभ्यर्थियों को बताया है कि वे विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा में शामिल होने को लेकर अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

फोटो आईडी साथ लाना जरूरी

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी अपने साथ लाना होगा। परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ेंः AKTU का बड़ा डिजिटल बदलाव: अब घर बैठे छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान, शुरू हुआ फेसलेस पोर्टल

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अगस्त से शुरू होंगी भर्तियों की मुख्य परीक्षाएं
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न मुख्य परीक्षाओं, टंकण परीक्षाओं और साक्षात्कार का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के इस कदम से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

जारी कैलेंडर के अनुसार, सबसे पहले 9 अगस्त को प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 अगस्त को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा होगी। अगस्त में ही अनुदेशक फिटर, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेंटिनेंस पदों के साक्षात्कार प्रस्तावित हैं।

1 सितंबर को आशुलिपिक भर्ती की हिंदी आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा होगी। 20 सितंबर को आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा और भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 27 सितंबर को वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। सितंबर में अनुदेशक मैकेनिक (डीजल इंजन) और टर्नर पदों के साक्षात्कार भी होंगे।

आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) अक्टूबर में कराने का कार्यक्रम तय किया है। नवंबर में प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइजर, हवलदार प्रशिक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर पदों की मुख्य परीक्षाएं होंगी।

दिसंबर में लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार, विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक पदों की मुख्य परीक्षाओं के साथ कनिष्ठ सहायक की टंकण परीक्षा प्रस्तावित है।

आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और परीक्षा संबंधी नवीनतम सूचनाओं के लिए समय-समय पर जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः गाय के गोबर से बनेगा प्लास्टिक का पर्यावरण अनुकूल विकल्प, BBAU वैज्ञानिक ने विकसित किया बायोप्लास्टिक

RRB Group-D Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, मऊ से बरेली के बीच चलेगी 16 फेरे वाली स्पेशल ट्रेन
लखनऊ, अमृत विचारः आरआरबी लेवल-1 ग्रुप-डी की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बरेली से मऊ तक 16 फेरों के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05185 मऊ से बरेली के लिए 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 और 24 अगस्त को चलेगी। ये ट्रेन सुबह 11.45 बजे मऊ से चलकर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट होते हुए रात को 8:30 बजे लखनऊ के बादशाहनगर और रात 9:25 बजे डालीगंज स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6.10 बजे बरेली पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 05186 बरेली से मऊ के लिए 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को चलेगी। बरेली से दोपहर 3.25 बजे चलकर ये ट्रेन बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी होते हुए रात 8:53 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। वहां से चलकर सीतापुर होते हुए रात 12:05 बजे लखनऊ के डालीगंज व रात 12.45 बजे बादशाहनगर नगर स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में सामान्य, स्लीपर के 14 और एसएलआर के दो कोच सहित 16 अनारक्षित कोच लगेंगे। बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी और लखीमपुर स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, मुफ्त पेयजल, उद्घोषणा और सुरक्षा के लिए वाणिज्य व आरपीएफ कर्मी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः Lucknow University: आंतरिक मूल्यांकन में अनियमितता के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, छात्रों ने उठाई जांच की मांग

UP Police Result: यूपी कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें परिणाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से चेक करें परिणाम

बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लिखित परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

17 अगस्त से शुरू होगी DV/PST प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद DV/PST में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन सितंबर 2026 में प्रस्तावित है।

अंतिम चयन के बाद जारी होंगे सामान्यीकृत अंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत (Normalized) अंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी तिथि और प्रक्रिया की जानकारी समय पर जारी की जाएगी।

श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक

महिला कट ऑफ

अभ्यर्थी यहां देखें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना लिखित परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट upcons2025.com/conwrittentest पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें :

Education : Uttarakhand के 20 सरकारी कॉलेज होंगे आजाद, खुद तैयार करेंगे पेपर और सिलेबस

UP Board Exam 2027: पंजीकरण में देरी पड़ी भारी! बोर्ड ने साफ कहा नहीं बढ़ेगी अंतिम तारीख, स्कूलों को सख्त निर्देश
लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में सभी विद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर छात्रों के आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण तथा 10वीं और 12वीं के परीक्षा आवेदन पत्र तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।

ये हैं महत्वपूर्ण अंतिम तिथियां

यूपी बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार-

- कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है।
- कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक) निर्धारित की गई है।

विद्यालयों को इसी समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

डेटा भरते समय बरतें विशेष सावधानी

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने से पहले विद्यालय के मूल अभिलेखों से उसका मिलान अवश्य कर लें।

विशेष रूप से इन जानकारियों की जांच करने को कहा गया है-

- छात्र का नाम
- मातापिता का नाम
- जन्मतिथि
- जेंडर
- चयनित विषय

यदि ऑनलाइन डेटा अपलोड होने के बाद किसी छात्र के विवरण या अंकपत्र में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।

लापरवाही करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 1 अप्रैल 2026 से संचालित है। इसके बावजूद यदि कोई विद्यालय समय पर नामांकन या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Lucknow School Internet News: 1618 में से सिर्फ 151 सरकारी स्कूलों तक पहुंचा इंटरनेट, डिजिटल शिक्षा का सपना अधूरा

Explainer: NTA आखिर है क्या? जिस एजेंसी पर उठे सबसे बड़े सवाल, जानिए कैसे करती है काम और क्यों बार-बार विवादों में आई
डिजिटल डेस्कः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक ऐसी संस्थान जिसने शिक्षा व्यवस्था की नीव ही हिला दी। NTA और पेपर लीक का इतना पुराना नाता हो गया है कि देश में एक ऐसा अंदोलन छि़ड़ा की एजेंसी के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी हो गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा तक देना पड़ गया। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि NTA क्या है, इसे क्यों बनाया गया था और अब इसमें क्या बदलाव संभव हैं।

NTA क्या है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) केंद्र सरकार की एक ऑटोनॉमस संस्था है, जिसका गठन देशभर में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और समान मानकों के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से किया गया था। एजेंसी का गठन सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत किया गया। यह संस्था शिक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है।

NTA की स्थापना कब हुई?

केंद्र सरकार ने साल 2017 में NTA की स्थापना की थी। साल 2019 से एजेंसी ने NEET-UG का आयोजन शुरू किया। इसके बाद JEE Main, UGC-NET, CUET समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी भी इसी एजेंसी को सौंपी गई।

NTA की मुख्य जिम्मेदारियां क्या हैं?

NTA का मुख्य कार्य राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का सुचीबद्ध तरीके से आयोजन करना है। इसके अलावा एजेंसी—

- निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित करती है।
- परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए रिसर्च करती है।
- मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के सुझाव देती है।
- इसके साथ ही शिक्षा एवं पेशेवर परीक्षाओं से संबंधित डेटा और अध्ययन उपलब्ध कराती है।

NTA का प्रशासनिक ढांचा कैसे काम करता है?

NTA एक ऑटोनॉमस संस्था है, लेकिन इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय के अधीन होता है। क्वेश्चन पेपर तैयार करने, एग्जाम सेंटर का चयन, डिजिटल सुरक्षा, एग्जाम को सही से कराना, रिजल्ट जारी करना और टेकनिकल मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग यूनिट में काम करती हैं।

NTA कब-कब विवादों में रही?

सबसे बड़ा विवाद 2024 के NEET-UG के एग्जाम के दौरान सामने आया, जब पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप में एजेंसी का घिराव हुआ। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच CBI को सौंप दी।

इसी साल UGC-NET जून 2024 परीक्षा भी संभावित गड़बड़ियों की वजह से रद्द कर दी गई थी और उसकी जांच भी CBI को सौंपी गई।

इसके बाद साल 2026 आया और एक बार फिर NEET पेपर लीक विवाद सामने आया, जिसके बाद NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने एक बार फिर शुरू हो गए।

2024 के बाद सरकार ने क्या कदम उठाए थे?

2024 के विवादों के बाद सरकार ने कई अहम फैसले लिए—

- जांच CBI को सौंपी गई।
- तत्कालीन NTA महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटाया गया।
- सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू किया गया।
- पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी (HLCE) बनाई गई।
- विशेषज्ञ समिति ने परीक्षा सुरक्षा, प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही बढ़ाने की कई सिफारिशें दीं।
- बाद में हाई-पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी का गठन भी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

सुप्रीम कोर्ट ने 2 अगस्त 2024 के अपने फैसले में कहा था कि उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर पूरे देश में व्यवस्थित और व्यापक स्तर पर पेपर लीक साबित नहीं होता, जिससे पूरी परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई हो।

हालांकि, अदालत ने परीक्षा प्रणाली में स्थायी और संस्थागत सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

2026 के विवाद के बाद अब तक क्या हुआ?

हालिया घटनाक्रम में—

- लगभग 20 लाख छात्र NEET-UG परीक्षा में शामिल हुए।
- पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
- छात्रों ने लंबे समय तक प्रदर्शन किया।
- NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया।
- कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की गई।
- एजेंसी के व्यापक पुनर्गठन (Overhaul) की बात सामने आई।

इस बार यह पेपर लीक सिर्फ एक मामूली प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा और इसकी वजह से एक ऐसा आंदोलन छिड़ा जिसने देश के युवाओं को एक साथ खड़ा कर दिया।

NTA में अब क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं?

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों और हालिया घटनाओं के आधार पर इन सुधारों पर चर्चा है—

- आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में बदलाव।
- निजी वेंडर्स के चयन के नियम सख्त करना।
- प्रश्नपत्रों की सुरक्षा प्रणाली मजबूत करना।
- परीक्षा केंद्रों की निगरानी बढ़ाना।
- डिजिटल सुरक्षा और साइबर मॉनिटरिंग मजबूत करना।
- कंप्यूटर आधारित और ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए अलग SOP लागू करना।
- जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना।
- नए प्रशासनिक ढांचे और विशेषज्ञ इकाइयों का गठन।

NTA के अलावा कौन-कौन राष्ट्रीय परीक्षाएं कराता है?

देश में कई अन्य संस्थाएं भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित करती हैं—

- UPSC – IAS, IPS, IFS, NDA, CDS सहित सिविल सेवा परीक्षाएं।
- SSC – केंद्र सरकार की विभिन्न भर्तियां।
- RRB – रेलवे भर्ती परीक्षाएं।
- IBPS – बैंक पीओ, क्लर्क, SO और RRB भर्ती।
- Consortium of NLUs – CLAT।
- IIMs – CAT।
- ICAI – CA परीक्षाएं।
- NBEMS – NEET-PG, NEET-SS, FMGE आदि।

यह भी पढ़ेंः Explainer: आखिर क्या है ये पैलेट गन जिसकी वजह से देशभर में मचा बवाल, कब और किन परिस्थितियों में होता है इस्तेमाल?

करियर का नक्शा : 2026 के टॉप 10 डिमांडिंग करियर
एक समय था जब डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या सरकारी नौकरी को ही सफल करियर का पर्याय माना जाता था। लेकिन आज तकनीक, डिजिटल क्रांति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हरित ऊर्जा ने रोजगार की दुनिया पूरी तरह बदल दी है। कंपनियां अब ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं जो नई तकनीकों को समझने के साथ बदलते समय के अनुरूप खुद को ढाल सकें। यदि आप 2026 में करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं या अपने प्रोफेशन को नई दिशा देना चाहते हैं, तो ऐसे क्षेत्रों का चुनाव करना समझदारी होगी, जहां आने वाले वर्षों में भी अवसरों की कमी न हो। आइए जानते हैं ऐसे दस करियर विकल्पों के बारे में, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

AI और मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल तकनीकी प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। बैंकिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा, ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल और मनोरंजन जैसे लगभग हर क्षेत्र में AI आधारित समाधान अपनाए जा रहे हैं। मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट ऐसे सिस्टम विकसित करते हैं जो अनुभव के आधार पर स्वयं सीखते और बेहतर निर्णय लेते हैं। इस क्षेत्र में काम करने वालों को आकर्षक वेतन, तेजी से प्रमोशन और वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यदि आपकी रुचि प्रोग्रामिंग, गणित और समस्या समाधान में है, तो यह बेहतरीन करियर साबित हो सकता है।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

डिजिटल दुनिया जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, साइबर अपराध भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। कंपनियों, बैंकों और सरकारी संस्थानों के लिए डेटा सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नेटवर्क, सर्वर और डिजिटल सिस्टम को हैकिंग तथा ऑनलाइन हमलों से सुरक्षित रखने का काम करते हैं। एथिकल हैकिंग, नेटवर्क सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक जैसी विशेषज्ञताओं की मांग लगातार बढ़ रही है।

डेटा एनालिस्ट

आज डेटा को नया ईंधन कहा जाता है। कंपनियां ग्राहकों की पसंद, बाजार की स्थिति और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए डेटा का विश्लेषण करती हैं। डेटा एनालिस्ट बड़ी मात्रा में उपलब्ध जानकारी को समझकर उपयोगी निष्कर्ष निकालते हैं, जिससे कंपनियां बेहतर निर्णय ले पाती हैं। यदि आपको आंकड़ों के साथ काम करना और विश्लेषण करना पसंद है, तो यह क्षेत्र आपके लिए शानदार अवसर प्रदान कर सकता है।

क्लाउड इंजीनियर

व्यवसाय तेजी से क्लाउड टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहे हैं। डेटा स्टोरेज, एप्लिकेशन और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को क्लाउड पर स्थानांतरित करने का चलन बढ़ने से क्लाउड इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है। ये विशेषज्ञ क्लाउड प्लेटफॉर्म की डिजाइनिंग, संचालन, सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालते हैं। इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने वाले युवाओं के लिए देश और विदेश दोनों जगह बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।

डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट

इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने मार्केटिंग का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। आज लगभग हर कंपनी अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रचार डिजिटल माध्यमों से कर रही है। SEO, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और ऑनलाइन विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बनी हुई है। रचनात्मक सोच और डिजिटल टूल्स की समझ रखने वाले युवाओं के लिए यह तेजी से उभरता करियर है।

UI/UX डिजाइनर

किसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप की सफलता काफी हद तक उसके उपयोगकर्ता अनुभव पर निर्भर करती है। UI (यूजर इंटरफेस) और UX (यूजर एक्सपीरियंस) डिजाइनर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी डिजिटल प्लेटफॉर्म देखने में आकर्षक होने के साथ उपयोग में भी आसान हो। स्टार्टअप से लेकर बड़ी टेक कंपनियां तक इस प्रोफाइल के लिए लगातार भर्ती कर रही हैं। डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी पसंद करने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नीशियन

दुनिया तेजी से स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ रही है। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में निवेश बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में प्रशिक्षित तकनीशियनों की मांग लगातार बढ़ रही है। रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नीशियन सोलर पैनल, विंड टर्बाइन और अन्य ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना, संचालन और रखरखाव का कार्य करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार का यह क्षेत्र भविष्य में और अधिक मजबूत होने की संभावना रखता है।

हेल्थकेयर डेटा स्पेशलिस्ट

स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ा है। अस्पतालों और हेल्थकेयर संस्थानों में मरीजों के रिकॉर्ड, मेडिकल रिसर्च और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का व्यवस्थित प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। हेल्थकेयर डेटा स्पेशलिस्ट इन जानकारियों को सुरक्षित रखने, विश्लेषण करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हेल्थ और टेक्नोलॉजी का यह संगम आने वाले समय का प्रमुख करियर क्षेत्र माना जा रहा है।

रोबोटिक्स टेक्नीशियन

ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस जैसे क्षेत्रों में ऑटोमेशन तेजी से बढ़ रहा है। रोबोटिक्स टेक्नीशियन औद्योगिक रोबोट्स की इंस्टॉलेशन, प्रोग्रामिंग, संचालन और मेंटेनेंस का कार्य करते हैं। इंडस्ट्री 4.0 के दौर में रोबोटिक्स विशेषज्ञों की जरूरत लगातार बढ़ रही है, जिससे यह युवाओं के लिए आकर्षक करियर विकल्प बन चुका है।

सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट

पर्यावरण संरक्षण अब केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि व्यावसायिक आवश्यकता भी बन चुका है। कंपनियां कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा की बचत करने और टिकाऊ विकास को अपनाने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं ले रही हैं। सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट संस्थानों को ऐसे समाधान सुझाते हैं, जिनसे वे पर्यावरण के अनुकूल रहते हुए बेहतर व्यावसायिक प्रदर्शन कर सकें। जलवायु परिवर्तन और ग्रीन बिजनेस के बढ़ते महत्व के कारण इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

सही करियर का चुनाव ही भविष्य की सफलता

रोजगार का बाजार तेजी से बदल रहा है और पारंपरिक नौकरियों के साथ-साथ नई तकनीकों से जुड़े प्रोफेशन भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए जरूरी है कि वे केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित न रहें, बल्कि नई तकनीकों, डिजिटल स्किल्स और व्यावहारिक ज्ञान पर भी ध्यान दें। सही समय पर सही कौशल विकसित कर लिया जाए तो ये उभरते हुए करियर न केवल बेहतर वेतन और स्थिर रोजगार प्रदान करेंगे, बल्कि वैश्विक स्तर पर सफलता के नए द्वार भी खोल सकते हैं।

UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड के इन परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन फॉर्म भरने को 7 केंद्र शुरू
कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में व्यक्तिगत (प्राइवेट) और पत्राचार माध्यम से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अब उम्मीदवार जिले में बनाए गए सात नामित केंद्रों पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। विभाग ने आवेदन प्रक्रिया अगस्त तक पूरी करने की व्यवस्था की है।

केंद्रों पर मिलेगी आवेदन से जुड़ी पूरी सहायता

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि प्रशिक्षित शिक्षक आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और परीक्षा संबंधी अन्य जानकारियों में भी सहायता करेंगे। इससे पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इन 7 केंद्रों पर भर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए जिले में निम्नलिखित केंद्र निर्धारित किए गए हैं-

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिंहपुर

राजकीय इंटर कॉलेज, भौती

राजकीय इंटर कॉलेज, बिधनू

राजकीय इंटर कॉलेज, घाटमपुर

राजकीय इंटर कॉलेज, नर्वल

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलियापुर

हाईस्कूल और इंटर दोनों के लिए सुविधा

इन सभी केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के प्राइवेट एवं पत्राचार अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

प्रत्येक केंद्र पर:

हाईस्कूल के 500 आवेदन

इंटरमीडिएट के 700 आवेदन

यानी एक केंद्र से कुल 1,200 आवेदन भरे जा सकेंगे।

आवेदन के समय साथ रखें ये दस्तावेज

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन केंद्र पर आते समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

NEET UG 2026 Result: Re-NEET का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार सफल; जानें टॉपर्स, कटऑफ ट्रेंड और आगे की प्रक्रिया
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण चर्चा में रही थी। पहली परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। अब तय समयसीमा से पहले परिणाम जारी होने से मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया समय पर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, 11.21 लाख हुए सफल

Re-NEET UG 2026 में देशभर से लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है। पेपर लीक और पुनर्परीक्षा जैसी परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने साझा किया पहला स्थान

इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से परीक्षा के टॉपर बने हैं। दोनों अभ्यर्थियों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए।

रिजल्ट की प्रमुख बातें

19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए।

138 उम्मीदवारों के 690 से ज्यादा अंक आए।

1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।

10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए।

लड़कियों ने फिर दिखाई बेहतर सफलता दर

इस वर्ष सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों का सफलता प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा।

पहली बार परीक्षा देने वाले छात्रों का शानदार प्रदर्शन

690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 उम्मीदवारों में 93 प्रतिशत से अधिक ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने पहली बार NEET परीक्षा दी थी। इनमें अधिकांश की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।

हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से सफल अभ्यर्थी

इस बार देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार क्वालिफाई हुए, जबकि लक्षद्वीप से 43 अभ्यर्थी सफल रहे।

वर्गवार सफल उम्मीदवार

सामान्य (General): 2.91 लाख

OBC-NCL: 5.12 लाख

SC: 1.59 लाख

ST: 63,716

EWS: 95,026

PwBD: 3,666

PwD: 303

13 भाषाओं में आयोजित हुई परीक्षा

Re-NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया गया। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, असमिया और उर्दू शामिल हैं।

अब शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

अब MBBS और BDS की ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराएगी, जबकि राज्य कोटा काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें आयोजित करेंगी।

NTA ने उम्मीदवारों को फर्जी कॉल, सीट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, स्कोर बढ़ाने के झूठे दावों और पैसे मांगने वाले साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत NTA को दें।

यह भी पढ़ेंः Monsoon Session 2026: संसद में बड़े विधायी फैसलों की तैयारी, टैक्स से MSME और शिक्षा तक कई अहम बिल ला सकती है सरकार

UP TGT Recruitment 2022 : दस्तावेज सत्यापन का अंतिम मौका, 17 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा दूसरा अवसर
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी भर्ती-2022 के उन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर दिया है, जिनका किसी कारणवश अब तक सत्यापन नहीं हो सका है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 17 जुलाई के बाद किसी भी अभ्यर्थी को सत्यापन के लिए अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।

17 जुलाई को आयोग कार्यालय पहुंचें अभ्यर्थी

आयोग के अनुसार, टीजीटी भर्ती-2022 के छूटे हुए अभ्यर्थी 17 जुलाई को प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी सत्यापन-पत्र के साथ भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी मूल प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।

3,539 पदों के लिए चल रही है प्रक्रिया

आयोग के उप सचिव ने बताया कि टीजीटी भर्ती-2022 के 3,539 पदों के लिए 15 विषयों में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 9 जुलाई से 17 जुलाई तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का अब तक किसी कारण से सत्यापन नहीं हो पाया है, वे 17 जुलाई को आयोग कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर लें।

17 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा कोई मौका

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 17 जुलाई के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए कोई अतिरिक्त तिथि घोषित नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि पर सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों के दावों पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

CBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं के छात्रों के लिए तीसरी भाषा का नया नियम लागू, जानिए किसे देनी होगी बोर्ड परीक्षा और किसे मिलेगी छूट
डिजिटल डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए तीसरी भाषा (R3) का नया मूल्यांकन ढांचा लागू कर दिया है। नए नियम के तहत इस सत्र में तीसरी भाषा की CBSE बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं होगी। इसका मूल्यांकन पूरे वर्ष स्कूल स्तर पर होने वाले इंटरनल असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा।

हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 का पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए तीसरी भाषा (R3) में निर्धारित मानकों के अनुसार सफल होना अनिवार्य होगा।

कक्षा 9 के लिए लागू हुआ नया असेसमेंट फ्रेमवर्क

CBSE के अनुसार, वर्तमान सत्र में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रों के लिए तीसरी भाषा का मूल्यांकन केवल स्कूलों द्वारा किया जाएगा। इस बैच के छात्रों को कक्षा 10 में केवल दो भाषाओं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी, जबकि तीसरी भाषा का मूल्यांकन इंटरनल असेसमेंट के आधार पर होगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में कक्षा 6 में पढ़ रहे छात्र जब कक्षा 10 में पहुंचेंगे, तब उन्हें तीनों भाषाओं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

R3 में पास होना होगा अनिवार्य

CBSE के नए नियम के अनुसार यदि कोई छात्र कक्षा 9 में तीसरी भाषा (R3) में सफल नहीं हो पाता है, तब भी उसे कक्षा 10 में प्रोन्नत किया जाएगा। लेकिन कक्षा 10 का अंतिम प्रमाणपत्र तभी जारी होगा, जब वह R3 विषय में निर्धारित मानकों के अनुसार सफल होगा।

यदि कोई छात्र कक्षा 10 में भी R3 में असफल रहता है, तो अंतिम परिणाम जारी होने से पहले उसे री-असेसमेंट का अवसर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

इन छात्रों को मिलेगी छूट

CBSE ने कुछ श्रेणियों के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा की अनिवार्यता से राहत भी दी है।

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD) 2016 के तहत पात्र विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को R3 से छूट मिलेगी।

भारत के बाहर स्थित CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए तीसरी भारतीय भाषा पढ़ना अनिवार्य नहीं होगा।

जो विद्यार्थी दूसरे राज्य में स्थानांतरित होते हैं, वे कक्षा 9 में चुनी गई भाषा को कक्षा 10 तक जारी रख सकेंगे।

NEP 2020 के अनुरूप बदलाव

CBSE का कहना है कि नया फ्रेमवर्क राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य रटने की बजाय अवधारणात्मक समझ (Concept-based Learning) को बढ़ावा देना और छात्रों के लिए अधिक लचीला एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

यह भी पढ़ेंः IIT कानपुर दीक्षांत 2026: 3,104 छात्रों को मिली डिग्री, बीटेक CSE के सागर केवी को मिला प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल