सुल्तानपुर - Amrit Vichar

Sultanpur News : जूते उतारकर कीचड़ में उतरे विधायक राजेश गौतम, बदहाल सड़क पर अधिकारियों को लगाई फटकार
सुलतानपुर, अमृत विचार। दोस्तपुर-कादीपुर (सरैया बाजार) मार्ग की बदहाली को लेकर मंगलवार को कादीपुर विधायक राजेश गौतम का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। जलभराव और कीचड़ से भरी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने हालात देखकर अपने जूते उतार दिए और खुद कीचड़ में उतरकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक के इस कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की और यह चर्चा का विषय बन गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक से कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले आठ वर्षों से इस जर्जर सड़क की समस्या झेल रही है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर कड़ी नाराजगी जताई और निर्माण में हो रही देरी पर जवाब मांगा।

विधायक ने जिलाधिकारी से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निर्माण फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सड़क निर्माण शुरू न होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह क्षेत्र की जनता के साथ सड़क पर धरना देंगे और काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में करीब 18.50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के निर्माण का टेंडर हुआ था, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। बरसात के मौसम में मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, छात्रों और स्थानीय व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :

बांदा में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जिलाधिकारी ने जारी किए नए आदेश

सुलतानपुर हादसा: खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया डायरेक्ट बिजली सप्लाई का आरोप
सुलतालपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव की है, जहां खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साइकिल से घर लौट रहा था किशोर

मृतक की पहचान अंश पाठक (14), पुत्र हीरालाल पाठक, निवासी जमखुरी गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंश दुकान से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान साइकिल अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगी झटका मशीन के संपर्क में आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान

करंट लगने के बाद परिजन तत्काल अंश को सीएचसी लम्भुआ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने लगाया डायरेक्ट बिजली सप्लाई का आरोप

परिजनों का आरोप है कि खेत में लगी झटका मशीन में बैटरी की बजाय सीधे बिजली की सप्लाई दी गई थी। उनका कहना है कि झटका मशीन की बैटरी चोरी हो जाने के बाद खेत मालिक ने कथित तौर पर डायरेक्ट बिजली प्रवाहित कर दी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Vijeta Dahiya Burger Controversy: संसद मार्च के दौरान कहां थे विजेता दहिया? वायरल वीडियो पर दी सफाई, बोले- ‘भूख लगी थी, इसलिए बर्गर खाया’

Sultanpur Power Cut: शॉर्ट सर्किट से 6 घंटे ठप रही बिजली, हनुमानगंज में एक महीने से परेशान हैं ग्रामीण
सुलतानपुर: जिले के भदैया क्षेत्र में लोलेपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित रामपुर-हनुमानगंज गांव की बिजली आपूर्ति रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण बाधित हो गई। भुलकी आरा मशीन के पास स्थित केबिल बॉक्स में आग लगने से इलाके में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही।

दो फेज टकराने से हुआ शॉर्ट सर्किट

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे भुलकी आरा मशीन के पास दो फेज आपस में टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद केबिल बॉक्स में आग लग गई और बिजली आपूर्ति तत्काल ठप हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत लाइनमैन को सूचना दी और स्थानीय स्तर पर आग बुझाने में भी सहयोग किया।

मरम्मत के बाद बहाल हुई आपूर्ति

सूचना मिलने पर विद्युत विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद करीब छह घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई।

हनुमानगंज में एक महीने से बनी हुई है समस्या

इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि हनुमानगंज रामपुर में पंचायत भवन के पास हाईवे पार करने वाली केबिल पिछले एक महीने से शॉर्ट होकर आपस में चिपकी हुई है। इसके कारण मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बार-बार प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

जेई ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

जूनियर इंजीनियर अशोक सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत जल्द कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ेंः World Youth Skills Day: सीएम योगी का युवाओं के नाम संदेश, बोले- कौशल ही विकसित उत्तर प्रदेश और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत

Sultanpur News: जमीन विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे अफ्फान को जेल, 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत
सुलतानपुर। जमीन विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद मो. रहमान उर्फ मानू के पुत्र सैय्यद मो. अफ्फान को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत सिंह की अदालत में पेश किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई को विधिसम्मत बताते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा व दीपांशु निगम ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए पुलिस रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपी सैय्यद मो. अफ्फान को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि 30 मई को कोतवाली नगर क्षेत्र के जमाल गेट, खैराबाद निवासी इकबाल अहमद ने जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष सैय्यद मो. रहमान उर्फ मानू, उनके पुत्र सैय्यद मो. अफ्फान समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अफ्फान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Sultanpur News : मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 91 हजार, कार्रवाई न होने पर कोर्ट पहुंचा युवक
सुलतानपुर, अमृत विचार। सुलतानपुर में 91 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित युवक को अदालत की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश के बाद साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

क्रेडिट कार्ड से निकले 91,119 रुपये

लंभुआ थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 23 मार्च 2026 की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 91,119 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया। ट्रांजेक्शन में दो बार 2,025 रुपये, एक बार 64,956 रुपये और एक बार 22,193 रुपये निकाले गए।

साइबर हेल्पलाइन और एसपी से भी नहीं मिली राहत

प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 मार्च को पुलिस अधीक्षक को भी लिखित शिकायत दी गई, बावजूद इसके एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस से राहत न मिलने पर पीड़ित ने अदालत का रुख किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

Sultanpur News : दूध बेचकर लौट रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पारिवारिक रंजिश में देवरानी समेत तीन पर आरोप
सुलतानपुर अमृत विचार: चांदा कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव में शुक्रवार देर रात दूध बेचकर घर लौट रहे 65 वर्षीय दूध व्यवसायी रमापति तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की बड़ी बहू ममता तिवारी ने हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन दिन पहले रमापति तिवारी का उनकी देवरानी शशि तथा उसके दोनों बेटों शुभम और सुधांशु से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

ममता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा।बताया गया कि रमापति तिवारी रोज की तरह चांदा बाजार में दूध बेचने गए थे और देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। गांव के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के बड़ी बहू की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

Sultanpur News : प्राथमिक विद्यालय परिसर में खेल उपकरण से लटका मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
बल्दीराय (सुलतानपुर)। सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र की वलीपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा दौनौ स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार में शनिवार को एक अधेड़ का शव खेल उपकरण (ओपन जिम) से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान महेश कुमार तिवारी (59 वर्ष) पुत्र हौसिला प्रसाद तिवारी, निवासी पूरे भोला तिवारी के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही थाना बल्दीराय से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना बल्दीराय के उपनिरीक्षक रामविलास यादव ने डायल 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने मृतक के कुछ कपड़े तथा  मफलर  को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को  पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Sultanpur News: मजार जा रहे युवक से पिस्टल के बल पर लूट, बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल, नकदी और चाभी लेकर फरार
सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मजार पर दर्शन करने जा रहे एक युवक के साथ हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है। ढेलहा गांव के पास कोथरा-तातोमुरैनी मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को रोककर पिस्टल दिखाते हुए उसका मोबाइल फोन, नकदी और वाहन की चाभी छीन ली। हालांकि सामने से एक वाहन आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित अजहरुद्दीन, पुत्र मोहम्मद जलील, निवासी उदई शाहपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के अनुसार, वह गुरुवार देर शाम अमरगढ़ से शंकरपुर मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह ढेलहा गांव के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।

पिस्टल दिखाकर की लूटपाट

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल सटाकर उन्हें धमकाया और उनका मोबाइल फोन, कुछ नकदी तथा बाइक की चाभी छीन ली। इसी दौरान सामने से एक वाहन आता दिखाई दिया, जिससे घबराकर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

पुलिस को दी सूचना, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने उन्हें अगले दिन सुबह थाने पहुंचकर तहरीर देने के लिए कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में मानसून हुआ एक्टिव, 22 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट

Sultanpur News : SDM के तबादले की मांग पर आर-पार, छठे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता; तहसील से सड़क तक निकाला विरोध मा
लंभुआ/सुलतानपुर, अमृत विचार। तहसील लंभुआ में कथित भ्रष्टाचार और एसडीएम के कार्य व्यवहार के विरोध में बार एसोसिएशन लंभुआ का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के छठे दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखी। बार एसोसिएशन ने साफ किया कि एसडीएम लंभुआ का स्थानांतरण होने तक आंदोलन और न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

तहसील से दुर्गापुर मार्ग तक निकाला विरोध मार्च

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसागर पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। यह जुलूस लंभुआ से दुर्गापुर जनपदीय मार्ग तक पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई।

'मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन'

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम के स्थानांतरण तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित, वादकारियों को परेशानी

लगातार छह दिनों से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर तहसील के न्यायिक कार्यों पर भी पड़ रहा है। न्यायिक कार्य ठप होने से वादकारियों को विभिन्न मामलों में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसागर पाठक, महामंत्री समेत वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ शुक्ला, गुलाब शुक्ला, पी.एन. सिंह, राम आसरे प्रजापति, के.पी. सिंह, केदारनाथ यादव, पुनीत मिश्रा, रविंद्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Sultanpur News: 10 लाख की वित्तीय अनियमितता के आरोप में शिवगढ़ समिति के सचिव शिशिर तिवारी निलंबित, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
लम्भुआ/सुल्तानपुर, अमृत विचार। सहकारिता विभाग में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर विकास खंड लम्भुआ स्थित साधन सहकारी समिति शिवगढ़ के सचिव शिशिर तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासनिक समिति की 25 जून 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई। विभाग ने पूरे मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जांच में सामने आए कई गंभीर आरोप

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता की ओर से जारी निलंबन आदेश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सचिव शिशिर तिवारी पर कई गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि उन्होंने समिति के संचालन में नियमों की अनदेखी की, पूर्व अध्यक्ष के साथ संयुक्त हस्ताक्षर से वित्तीय लेनदेन किए, समिति के खातों के संचालन में अनियमितता बरती और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना सचिव पद का कार्यभार संभाला। इसके अलावा करीब 10 लाख रुपये की जमा राशि से जुड़े मामलों में भी निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है।

नवनियुक्त सचिव को सौंपना होगा पूरा चार्ज

निलंबन अवधि के दौरान शिशिर तिवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें साधन सहकारी समिति चौकिया के नवनियुक्त सचिव आकाश सिंह को समिति के सभी अभिलेख, चार्ज सूची और अन्य आवश्यक दस्तावेज विधिवत हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

पूरे मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं जांच अधिकारी जयराम सिंहपुर को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता सुल्तानपुर के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर विभाग का जोर

सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

UNIQLO के नाम पर 24.47 लाख की साइबर ठगी: फर्जी वेबसाइट और टेलीग्राम ग्रुप के झांसे में फंसा सुलतानपुर का युवक, कोर्ट के आदेश पर FIR
सुलतानपुर। अंतरराष्ट्रीय परिधान ब्रांड UNIQLO के नाम पर कथित फर्जी निवेश योजना चलाकर 24.47 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश पर साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ पूरा खेल

दरियापुर निवासी शिवम गुप्ता ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जुलाई 2025 में उनके व्हाट्सएप पर निवेश से जुड़ा एक आकर्षक संदेश आया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां दावा किया गया कि UNIQLO भारत में अपना कारोबार बढ़ा रही है और निवेश करने पर दो से तीन गुना तक लाभ मिलेगा।

विश्वास दिलाने के लिए उन्हें एक कथित वेबसाइट पर आईडी बनवाकर निवेश और मुनाफे का डिजिटल रिकॉर्ड भी दिखाया गया।

छोटे निवेश के बाद बढ़ाया भरोसा

शिवम के अनुसार, शुरुआत में उन्होंने 10 हजार रुपये का निवेश किया, जिसके बाद वेबसाइट पर दोगुना लाभ दिखाई दिया। इसके बाद उन्हें लगातार अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 28 जुलाई से 27 अगस्त 2025 के बीच उन्होंने यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 24,47,639 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

रकम निकालने पर मांगे गए और पैसे

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी जमा राशि निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने पहले "सिविल स्कोर डाउन" होने का हवाला दिया और बाद में जीएसटी व अन्य शुल्क जमा करने के नाम पर अतिरिक्त रकम की मांग की।

संदेह होने पर जांच करने पर उन्हें पता चला कि UNIQLO की भारत में इस प्रकार की कोई निवेश योजना संचालित नहीं है और उसके नाम से कई कथित फर्जी वेबसाइटें चलाई जा रही हैं।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

शिवम गुप्ता ने पहले 1930 साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फर्जी वेबसाइट और बैंक खातों की जांच शुरू

पुलिस अब मामले में इस्तेमाल किए गए फर्जी वेबसाइट, टेलीग्राम ग्रुप, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां साइबर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः बरेली में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 58 आरोपी गिरफ्तार, 1.67 करोड़ की ठगी का खुलासा

सुल्तानपुर में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का ठेकेदार पर गंभीर आरोप
सुल्तानपुर। जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के तुराबखानी (लाखीपुर) गांव में लाइट का काम करते समय करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पहचान दुर्गेश, पुत्र मुरली, निवासी ग्राम कुबेरशाह पट्टी, थाना लम्भुआ के रूप में हुई है।

काम के दौरान करंट लगने से गई जान

परिजनों के अनुसार, दुर्गेश मजदूरी करने के लिए तुराबखानी गया था। बुधवार देर रात करीब 12 बजे काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया जबरन काम कराने का आरोप

घटना के बाद मोर्चरी हाउस के बाहर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। मृतक की बहन दीपा और जीजा रिंकू का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार दुर्गेश से जबरदस्ती लाइट का काम करवाते थे।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

दुर्गेश की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: पुलिया से टकराई क्रेटा, सिपाही समेत तीन की मौत, दो जिंदगी की जंग लड़ रहे