हरिद्वार - Amrit Vichar

बरेली न्यूज : कलियर दरगाह से हाजिरी देकर बरेली लौट रहे जायरीन की कार डंपर में घुसी, एक की मौत-चार घायल
अमृत विचार, बरेली : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ दरगाह से हाजिरी देकर बरेली लौट रहे जायरीन की कार डंपर में घुस गई। हादसें में नदीम नामक एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नदीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की खबर से बरेली के शीशगढ़ में कोहराम मच गया।

शीशगढ़ के जाफरपुर गांव के रहने वाले नदीम अपने दोस्त के परिवार के साथ कलियर शरीफ दरगाह पर हाजिरी देने गए थे। बुधवार को जायरीन कार से कलियर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को वहां से वापस बरेली लौट रहे थे।

एक झपकी में गई जान

कार में नदीम के साथ उनके उनके दोस्त इरफान, उनकी पत्नी अंजुम, बेटी और अंजुम की मां थीं। शुक्रवार की रात कार काशीपुर लिंक, रुद्रपुर रोड पर महतोष मोड़ के पास पहुंची। इसी बीच ड्राईव को अचानक झपकी आ गई। वह कार से नियंत्रण खो बैठा। रोड के किनारे एक डंपर खड़ा था। कार सीधे डंपर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस ने सभी को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय नदीम को मृत घोषित कर दिया। दो साल की मासूम मन्नत का पैर टूट गया। इरफान, पत्नी और अंजुम को गंभीर चोटें आई हैं।

उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक नदीम के भाई वसीम ने बताया कि गाड़ी नदीम ही चला रहे थे। छह लोग बैठे थे। झपकी आने पर कार डंपर में घुस गई। इसमें नदीम की मौत हो गई।

NEET Re-exam को लेकर देशभर में मॉक ड्रिल, हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आबू धाबी एग्जाम सेंटर दिए जाने पर क्या बोला NTA; जानिए
दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के प्रयासों के तहत शनिवार को देशभर में 'मॉक ड्रिल' की जा रही है। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कार्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

कल पेन-पेपर मोड में होगी परीक्षा, 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल

यह पुनर्परीक्षा 21 जून को अपराह्न (दोपहर) दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक कलम-कागज (पेन-पेपर) माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। इसका भव्य आयोजन भारत के 551 शहरों तथा विदेश के 14 शहरों में किया जाएगा।

तैयारियों को परखने के लिए देशव्यापी 'मॉक ड्रिल'

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नीट परीक्षा को सुचारू और निर्बाध रूप से कराने के लिए सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े व्यापक इंतजाम किए गए हैं। देशव्यापी 'मॉक ड्रिल' आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को पूरी तरह से परखना है। इसके साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में शामिल विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय (Coordination) को और बेहतर बनाना है।

जहां प्रशासन तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक छात्र को परीक्षा केंद्र भारत के बजाय सीधे अबू धाबी अलॉट कर दिया गया।

प्राथमिकता में चुने थे नागपुर, वर्धा और भंडारा

छात्र अब्दुल्ला तालिब ने परीक्षा केंद्र के लिए अपनी चॉइस में नागपुर, वर्धा और भंडारा को प्राथमिकता के रूप में चुना था। उसके पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने एक समाचार चैनल को बताया कि एनटीए द्वारा जारी प्रवेश पत्र (Admit Card) मिलने पर छात्र यह देखकर हैरान रह गया कि उसे अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। हालांकि, छात्र के माता-पिता द्वारा एनटीए के समक्ष मुद्दा उठाए जाने के बाद, एजेंसी ने उन्हें नया परीक्षा केंद्र आवंटित करने का आश्वासन दिया है।

पूर्व शिक्षा मंत्री ने साधा निशाना

यह गड़बड़ी ऐसे दिन सामने आई है, जब नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले शनिवार को देशभर में 'मॉक ड्रिल' की गई। इस बीच, कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री अनीस अहमद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर पहले से तनाव झेल रहे छात्रों पर इस तरह की गड़बड़ियों से और अधिक दबाव पड़ता है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा, "इसके बावजूद सरकारी तंत्र में कोई सुधार नहीं हो रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।"

NEET Re-Exam Details: यह पुनर्परीक्षा 21 जून को अपराह्न (दोपहर) दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक कलम-कागज (पेन-पेपर) माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे और इसका आयोजन भारत के 551 तथा विदेश के 14 शहरों में किया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई थी और इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई थी।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 2026 के लिए नागपुर के एक अभ्यर्थी का अबू धाबी में परीक्षा केन्द्र डालने पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है और सरकार तथा एनटीए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

पासपोर्ट है न आर्थिक संसाधन, पूरी रात तनाव में रहा छात्र: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित छात्र का उदाहरण देते हुए कहा कि नागपुर का एक छात्र पिछले एक महीने से नीट री-एग्जाम की तैयारी कर रहा था। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले जब उसने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित कर दिया गया।

उन्होंने आगे कहा: "छात्र के पास न तो पासपोर्ट है, न विदेश जाने के लिए आर्थिक संसाधन हैं और न ही अब इतना समय बचा है कि वह वहां जाकर परीक्षा दे सके। इस वजह से वह छात्र पूरी रात भारी तनाव में रहा और उसने परीक्षा देने से भी इनकार कर दिया।"

'एनटीए ले रही है अभिभावकों और छात्रों के धैर्य की परीक्षा'

गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि कोई परीक्षा प्रणाली किसी छात्र को उसके अपने ही शहर में परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं करा सकती और विदेश का केंद्र आवंटित कर देती है, तो उसे परीक्षा आयोजित करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीए देश के छात्रों और उनके अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा ले रही है।

कोटा दौरे का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा,

"मैंने कोटा में भी कहा था कि देश की शिक्षा व्यवस्था अब शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली का जरिया बन गई है।"

NTA ने मानी गलती, कहा- 'तकनीकी त्रुटि' के कारण हुई गड़बड़ी

गौरतलब है कि जब यह गंभीर मामला सामने आया, तो उसके बाद एनटीए (NTA) ने इसे एक तकनीकी त्रुटि बताते हुए स्वीकार किया है। एजेंसी का कहना है कि

यह गलती सिस्टम में आई खराबी के कारण हुई और इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। एनटीए ने पीड़ित छात्र के परिवार को पूरा आश्वासन दिया है कि संशोधित एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किया जाएगा, जिसमें सही परीक्षा केंद्र का उल्लेख होगा। इसके साथ ही, एजेंसी की ओर से छात्र के परिवार को एक आधिकारिक ईमेल भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि शाम तक इस त्रुटि का पूरी तरह सुधार कर दिया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस अलर्ट, सुरक्षा की तैयारियां पूरी

वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। उत्तराखंड के हरिद्वार में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर पुलिस ने अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशन में रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तैनात पुलिस बल को शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुद्देशीय हॉल में विशेष ब्रीफिंग दी गई।

संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसपी अपराध एवं परीक्षा की नोडल अधिकारी निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस ब्रीफिंग में एसपी सिटी और एसपी देहात ने भी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात जवानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि:

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए।

किसी भी अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।

सभी जवान मेटल डिटेक्टर सहित आवश्यक उपकरण समय पर प्राप्त कर लें और निर्धारित समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करें।

5 जोन और 12 सेक्टरों में बंटा हरिद्वार

हरिद्वार जिले में नीट (यूजी) 2026 के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से आठ केंद्र देहात क्षेत्र और चार केंद्र नगर क्षेत्र में स्थित हैं। परीक्षा को सुरक्षित रखने के लिए पूरे जिले को 5 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी क्षेत्राधिकारियों (COs) को सौंपी गई है, जबकि जोनल प्रभारी लगातार इसका पर्यवेक्षण करेंगे।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग के पुरुष एवं महिला कर्मियों की पर्याप्त संख्या ड्यूटी पर लगाई गई है। संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही, हरिद्वार पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से भी सहयोग की अपील करते हुए परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें  :

नीट परीक्षा : नागपुर के छात्र को अबूधाबी में मिला परीक्षा केंद्र, एनटीए पर फिर उठे सवाल

उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने देहरादून-हरिद्वार स्टेशनों का किया निरीक्षण
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड में रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने शुक्रवार को कई अहम बैठकों कीं। उन्होंने प्रदेश में चल रही रेलवे परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा

इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय और मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहीं। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।

देहरादून और हरिद्वार निरीक्षण

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

हर्रावाला स्टेशन का जायजा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टेशन के आधुनिकीकरण और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे के विकास कार्यों से यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें:- Bareilly News: महिलाओं से मुकदमे लिखवाकर वसूली करता था बर्खास्त सिपाही, वकील पत्नी करती थी कानूनी मदद

Haridwar News : मदरसों में 11 हजार छात्रों का नहीं मिला दस्तावेजी रिकॉर्ड, डीएम बोले- होगी सख्त कार्रवाई
हरिद्वार। हरिद्वार जिला प्रशासन की सख्त वेरिफिकेशन प्रकिया के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। करीब 131 मदरसों में 31 हजार छात्रों का रिकॉर्ड दिखाया गया था, लेकिन जांच में करीब 11 हजार बच्चों का कोई दस्तावेजी रिकॉर्ड नहीं मिला। आरोप है कि मदरसों द्वारा जानबूझकर छात्र संख्या बढ़ा-चढ़ाकर केंद्र और राज्य सरकार की अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ लिया जा रहा था, जिसमें मिड-डे मील भी शामिल है।

जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया में केवल 19,400 छात्र ही सत्यापित हो सके। कई मदरसों ने स्वयं बंद करने के लिए आवेदन भी दे दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन मदरसों में मिड-डे मील की दी गई संख्या और वास्तविक छात्रों की संख्या में अंतर पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहले से ही छात्र संख्या पर संदेह था, जिसके बाद जिला प्रशासन को जांच के निर्देश दिए गए। अल्पसंख्यक विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि शासन को फर्जी रिकॉर्ड वाले मदरसों की शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के साथ-साथ अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया जारी है। जिन मदरसों का पंजीकरण नहीं होगा, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

मदरसा बोर्ड बंद करने का ऐलान

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को बंद करने का फैसला लिया है। इसके बाद सभी मदरसे उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंतर्गत पंजीकृत होंगे।प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी मदरसों और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

UP News: हरिद्वार में दो बाघो का शिकार, पीलीभीत में PTR प्रशासन भी हुआ अलर्ट, रखी जा रही नजर
पीलीभीत, अमृत विचार। हरिद्वार में दो बाघों के शिकार की घटना के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट किया गया है। यह अलर्ट बाघों के शिकार के दृष्टिगत टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। इसी के साथ टाइगर रिजर्व में निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पीटीआर की जंगल सीमा समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पीटीआर में 71 से ज्यादा बाघ
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल 73 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। पिछली बाघ गणना के मुताबिक यहां 71 से अधिक बाघ हैं, हालांकि वर्तमान में इनकी संख्या 85 से अधिक होने का अनुमान है। इधर, बीते सोमवार को हरिद्वार में दो बाघों की हत्या और उनके पंजे काट लेने की घटना सामने आई है। इसके बाद पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, बाघों के साथ हुई घटना का संज्ञान लेते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट किया गया है।

पीटीआर की इन रेंजों में बढ़ी चौकसी
अलर्ट जारी होने के बाद टाइगर रिजर्व की महोफ, माला, बराही, हरीपुर और दियोरिया रेंज में सुरक्षा बंदोबस्त एवं निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से सभी क्षेत्रीय वन अधिकारियों को सतर्क रहने समेत अन्य दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी को जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अलर्ट किए जाने के बाद संदिग्ध भी रडार पर आ गए हैं। टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन अफसर खुद इसकी मॉनिटरिंग करने में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं जो गांव वन अपराध की घटनाओं के लिए कुख्यात थे, उन गांवों में पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ताकि न हो जाए फजीहत, अफसर करेंगे मॉनिटरिंग
बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी कई बार शिकारियों की दस्तक हो चुकी है। अभी पिछले माह ही जंगल में घुसे शिकारियों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया था। इससे पहले भी कई बार शिकारियों की दस्तक हो चुकी है। जिसके बाद सुरक्षा बंदोबस्त पर भी सवाल उठाए गए थे। अब हरिद्वार में हुई घटना के बाद अलर्ट कर दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। अफसर खुद मॉनिटरिंग करने की बात कह रहे हैं। जिसे पूर्व में उजागर हुई घटनाओं से जोड़कर ही सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

जानिए क्या बोले वनाधिकारी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि बाघों की सुरक्षा के लिहाज से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट किया गया है। वन अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी रेंज अफसरों को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह अलर्ट हरिद्वार में बाघों की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है।

हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, अपर्णा यादव समेत परिवार ने दी भावुक विदाई
लखनऊ/हरिद्वार। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीवीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा नदी में विसर्जित की गईं। परिवार के कुछ सदस्य सुबह लखनऊ से हरिद्वार पहुंचे। बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव की मौजूदगी में अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई।

योग गुरु स्वामी रामदेव भी इस प्रक्रिया में शामिल हुए। अस्थि विसर्जन के दौरान आदित्य यादव ने गंगा नदी में प्रतीक यादव की अस्थियां प्रवाहित कीं। इस मौके पर प्रतीक यादव की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अपर्णा यादव भावुक होकर रो पड़ीं। प्रतीक और अपर्णा यादव की छोटी बेटी पद्मजा ने 'आई लव पापा' लिखा हुआ एक कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

पद्मजा अस्थियों को माथे से लगाकर रो पड़ीं, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बाबा रामदेव की मौजूदगी में हरिद्वार घाट पर विधि-विधान से अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गयी। अपर्णा यादव ने अपनी बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ नम आंखों से पति को अंतिम विदाई दी। प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "हरिद्वार में प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन सम्पन्न हो गया है।

इस अवसर पर योग गुरु रामदेव, बदायूं के सांसद आदित्य यादव, फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव, अपर्णा के भाई अमन बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित थे।" उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि लखनऊ पहुंचे थे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को लखनऊ में उनके ससुर अरविंद बिष्ट ने सम्पन्न कराया था।

पुजारी महेंद्र शर्मा की देखरेख में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई थी, जिसमें बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी थी। प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के हृदय और फेफड़ों से संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों के कारण निधन हो गया था। उन्हें सिविल अस्पताल में मृत घोषित किया गया था। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।

'आई लव यू पापा'... हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन के दौरान भावुक क्षण, मासूम बेटी का अंतिम संदेश देख रो पड़ा हर कोई
लखनऊ/ हरिद्वार: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की अस्थियों को शनिवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। इस दौरान घाट पर एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखों को नम कर दिया।

मासूम बेटी का आखिरी संदेश

अस्थि विसर्जन के समय प्रतीक यादव की नन्ही बेटी ने हाथ में एक छोटा सा कार्ड ले रखा था। इस कार्ड पर एक प्यारा सा दिल बना था और लिखा था— 'आई लव यू पापा'। जब मासूम ने अपने पिता की अस्थियों के साथ इस कार्ड को मां गंगा की लहरों में प्रवाहित किया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल भर आया। इस भावुक पल में मां अपर्णा यादव ने तड़पती हुई बेटी को तुरंत गले से लगा लिया।

गमगीन माहौल में पूरी हुईं रस्में

अस्थि विसर्जन की धार्मिक रस्मों के दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। बेटियों (प्रथमा और पद्मजा) ने रुंधे गले से कलश को अपने माथे से लगाया। इस दुखद घड़ी में अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट, भाई अमन और शिवपाल यादव के सांसद पुत्र आदित्य यादव भी परिवार को ढांढस बंधाने हरिद्वार पहुंचे थे।

अचानक हुआ था निधन

ग़ौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बीते बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया था। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने निवास के रसोईघर में तड़के लगभग 4 बजे बेहोश पाए गए थे। घरेलू सहायक की सूचना पर डॉक्टरों का दल वहां पहुंचा, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव हालांकि राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन उनका परिवार देश के बड़े सियासी घरानों में से एक है। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Uttrakhand:पलक झपकते ही एटीएम बदकर खाता कर देते थे साफ...दो जालसाज गिरफ्तार
हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम कार्ड धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के अनुसार, एटीएम ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय गिरोह की तलाश में लगाया गया था। पुलिस टीम लगातार बैंक और एटीएम बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने बहादराबाद पीपल चौक स्थित एसबीआई एटीएम बूथ के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पीछा कर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरिद्वार निवासी शिवा और मधुसूदन बताए। उनके पास से 17 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे एटीएम बूथों में बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद करने के बहाने पल भर में उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। बाद में दूसरे एटीएम से खातों से रकम निकालकर ठगी को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी पहले भी एटीएम फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं।

Uttrakhand: हरिद्वार में मगरमच्छ के हमले में 12 साल के लड़के की मौत
हरिद्वार, अमृत विचार। जिले में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले लापता हुए बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान नदी किनारे से उसकी साइकिल और चप्पलें बरामद हुईं। तलाशी अभियान के दौरान बंजारेवाला गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में मगरमच्छ के पास बच्चे का शव देखा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजा (12) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, वह एक पत्थर क्रशर के पास खेल रहा था, तभी पानी से मगरमच्छ बाहर आया और उसे पकड़कर नदी में खींच ले गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
हरिद्वार में मगरमच्छ के हमले में 12 साल के लड़के की मौत

Buddha Purnima 2026: हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान जारी, हर की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को हर की पैड़ी पर स्नान जारी है। आज तड़के से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है और घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से घाट से बाहर निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।

भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस बल द्वारा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं के चलते स्नान पर्व सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि यह धार्मिक आयोजन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें :

CharDham Yatra : बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे कैलाश खेर, दिव्य दर्शन प्राप्त कर की विशेष पूजा-अर्चना

BSB Result 2026: बीएसबी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित
हरिद्वार। भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कक्षा 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। इस वर्ष देशभर में बीएसबी संबद्ध विद्यालयों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर पर कुछ जरूरी जानकारी देकर जान सकते हैं।

बीएसबी से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में अखिल भारतीय स्तर पर आचार्य कुलम, कुमारिकाता, असम की अश्मिता बसनेट ने 500 में 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि असम के ही आचार्यकुलम चिरांग के प्रियंम चक्रवर्ती ने 463 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड की एंजेल ने 462 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

बोर्ड की कक्षा 12 में अखिल भारतीय स्तर पर पतंजलि गुरुकुलम, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड की मल्लिका दास ने 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जबकि पतंजलि गुरुकुलम, हरिद्वार, उत्तराखंड की प्रिया ने 474 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तृतीय स्थान पर इसी विद्यालय की अंशिका चौहान ने 473 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही, दोनो कक्षाओं के विषयवार परिणाम भी घोषित किए गए हैं। बीएसबी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बोर्ड ने विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की ओर से पांच से 29 मार्च तक देश भर में ये परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से बोर्ड ने तुरंत मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी। जिससे त्वरित गति से आए आज घोषित हुए।

Moradabaad : कुंभ के चलते हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड प्रस्तावित
मुरादाबाद, अमृत विचार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ को देखते हुए रेल प्रशासन स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं तेजी से बढ़ा रहा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा सफर के दौरान बीमार पड़ने पर इलाज के लिए स्टेशनों पर दवाओं के लिए हरिद्वार, बरेली, ऋषिकेश स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 22 जिलों तथा 25 लोकसभा क्षेत्रों में फैले मुरादाबाद रेल मंडल के अन्तर्गत आने वाले स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को निरंतर बेहतर किया जा रहा है। अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ की तैयारियों में रेल प्रशासन पूरी तन्मयता से जुटा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा सफर के दौरान बीमार पड़ने पर इलाज के लिए स्टेशनों पर दवाओं के लिए हरिद्वार, बरेली, ऋषिकेश स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र भी स्थापित किया गया है।

वहीं 24x7 मेडिकल सुविधा मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा रेल मंडल के देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बैटरी वाहन के साथ ही हरिद्वार और शाहजहांपुर पर ईवी चार्जिंग सेवा भी मिलेगी। हरिद्वार व देहरादून स्टेशनों का पुनर्विकास प्रस्तावित है। जिसके संबंध में कार्य जारी हैं। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का कहना है कि अगले साल हरिद्वार में कुंभ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण व रेल सेवाओं का विस्तार तेजी से कराया जा रहा है। कुंभ स्पेशल ट्रेनें भी समयानुसार चलाई जाएंगी।

अवसंरचना विकास एवं उन्नयन
इसके अन्तर्गत 17 स्टेशनों पर एबीएसएस के तहत सॉफ्ट अपग्रेडेशन कार्य जारी है। बिजनौर स्टेशन चालू है और धामपुर स्टेशन उच्च सेवा के लिए तैयार है। वहीं हर्रावाला, नगीना, कोटद्वार कार्य प्रगति पर है। इस साल जून तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

यह भी उपलब्धि
: रूड़की–देवबंद नई लाइन (29.55 किमी) का उद्घाटन
: खड़कौदा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन
: देहरादून में इलेक्ट्रिक लोको पिट स्थापित
: चंदौसी में टॉवर वैगन शेड स्थापित
: 619 किलोवाट का सोलर प्लांट 8 स्टेशनों पर स्थापित
: 132 किमी ट्रैक नवीनीकरण
: 13 लेवल क्रॉसिंग बंद
: 52.47 किमी में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग लागू