देवीपाटन - Amrit Vichar

गोंडा : गैस एजेंसी संचालक ने भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ दी तहरीर
गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी मालिक ने कर्नलगंज के पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि परसपुर इलाके में स्थित गैस एजेंसी मालिक के वैभव सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पुत्र कमलेम्न्द्र मोहन सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों संग गैस एजेंसी पहुंच कर उनसे एलपीजी सिलेंडर को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना का एक वीडियो भी रिकार्ड है। इस सिलसिले में पुलिस ने एजेंसी मालिक की तहरीर पर पूर्व भाजपा विधायक के बेटे कमलेम्न्द्र मोहन सिंह ,अभिनव सिंह, अंशु सिंह और पुनीत शुक्ला को मिलाकर कुल चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की चेतावनी के बावजूद इन दिनों एलपीजी व ईंधन की भारी किल्लत के कारण जिले की तमाम गैस एजेंसियों व पेट्रोल पम्पों पर लंबी कतारों संग मारपीट की घटनाओं के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें है।

बहराइच : विधायक अनुपमा जायसवाल पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
बहराइच। बहराइच में पुतला दहन के दौरान घायल हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनुपमा जायसवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बाराबंकी के 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 26 अप्रैल को थाना कोतवाली नगर में एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर विधायक को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि विधायक जायसवाल 25 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घायल हो गई थीं।

इस घटना के बाद अभिषेक वर्मा ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली, जिस पर ''बाराबंकी बाबा'' नामक फेसबुक उपयोगकर्ता ने अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक वर्मा और ''बाराबंकी बाबा'' फेसबुक खाते के उपयोगकर्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 'साइबर सर्विलांस सेल' की मदद से ''बाराबंकी बाबा'' खाते के उपयोगकर्ता की पहचान बाराबंकी के अकबरपुर मोहल्ला निवासी अनुज कुमार वर्मा के रूप में हुई जिसे सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसमें कहा गया कि अदालत से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बहराइच जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है और दूसरे आरोपी अभिषेक वर्मा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, विधायक के पति अशोक जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि अनुपमा जायसवाल लखनऊ के एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञ की देखरेख में उनका उपचार जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान चुके हैं।

महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन में 25 अप्रैल को भाजपा के 'महिला जनाक्रोश मार्च' के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले फूंके जा रहे थे तभी विधायक अनुपमा जायसवाल पुतले में आग लगाते समय झुलस गई थीं।

बहराइच में दर्दनाक हादसा : नानपारा हाईवे पर टक्कर के बाद जिंदा जले दो वाहन चालक, खलासी गंभीर
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में नानपारा हाईवे पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार, हादसा दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा हाईवे पर सलारपुर गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर दौड़ रहे एक छोटा हाथी वाहन को बचाने के प्रयास में डीसीएम और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते डीसीएम तथा ट्रेलर में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों वाहनों के केबिन में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों चालक केबिन से बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। डीसीएम में मशीनरी का सामान लदा था, जबकि ट्रेलर सीमेंट लेकर जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे राहत कार्य में भी कठिनाई हुई।

दरगाह थाना प्रभारी रामज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृत ट्रेलर चालक की पहचान सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सिंधौरा गांव निवासी जीतलाल यादव के रूप में हुई है। जबकि डीसीएम चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हादसे के बाद नानपारा हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अचानक सामने आए छोटे मालवाहक वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

बहराइच : फर्जी हस्ताक्षर मामले में नगर पालिका परिषद की अधिकारी तलब
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जमीन विवाद, फर्जी हस्ताक्षर और एक ही तथ्य पर दो एफआईआर दर्ज होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

साथ ही जिलाधिकारी बहराइच को पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच कर छह मई तक रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। यह मामला नगर पालिका से जुड़ी एक जमीन, उस पर दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों और हस्ताक्षरों की सत्यता को लेकर उठे विवाद से संबंधित है। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया माना कि प्रकरण में तथ्यों की गंभीरता, सरकारी अभिलेखों के उपयोग और हस्ताक्षरों की विश्वसनीयता की जांच आवश्यक है।

प्रकरण की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी, जब थाना दरगाह शरीफ में नगर पालिका परिषद की ओर से अजमत अली उर्फ भूरी के खिलाफ जमीन संबंधी अनियमितता और कथित फर्जीवाड़े को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 3 लगाई गई थी।

अजमत अली का आरोप है कि विवेचना के दौरान उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पुष्ट नहीं हो सके और पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी। बाद में एसीजेएम न्यायालय ने वादी पक्ष को नोटिस जारी किया और नगर पालिका की ओर से अधिकृत अधिवक्ता के माध्यम से अंतिम रिपोर्ट स्वीकार किए जाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय ने 24 जुलाई 2025 को अंतिम आख्या स्वीकार करते हुए पत्रावली दाखिल दफ्तर कर दी। अजमत अली का कहना है कि इसी प्रकरण के तथ्यों के आधार पर दिसंबर 2025 में उनके खिलाफ थाना नगर कोतवाली में दूसरा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस बार उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 465, 468, 471 और 120-बी के तहत फर्जी हस्ताक्षर, जालसाजी और साजिश के आरोप लगाए गए।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि एक ही तथ्य और विवाद के आधार पर दोबारा मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि पहले मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लग चुकी थी। उनका कहना है कि यह कार्रवाई सुनियोजित, दुर्भावनापूर्ण और दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई। अपने अधिवक्ता मोहम्मद कलीम हाशमी के माध्यम से दाखिल प्रार्थना पत्र में अजमत अली ने यह भी कहा कि दूसरे मुकदमे में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया गया, लेकिन न तो विवेचक ने और न ही विपक्षी पक्ष ने पुराने हस्ताक्षरों का मिलान कराया।

उनका कहना है कि हस्ताक्षर की प्रामाणिकता जांचे बिना फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराना न्यायसंगत नहीं है। याचिका में सर्वोच्च न्यायालय के एक निर्णय का हवाला देते हुए कहा गया कि जब किसी आपराधिक मामले का आधार हस्ताक्षर की सत्यता हो, तब पुराने और विवादित हस्ताक्षरों का तुलनात्मक परीक्षण आवश्यक होता है। अजमत अली ने यह भी दावा किया कि जिस जमीन को लेकर उन पर आरोप लगाए गए, उस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया कि उन्होंने नजूल भूमि की बिक्री नहीं की।

इसके बावजूद उनके खिलाफ दोबारा मुकदमा दर्ज कराया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उपलब्ध अभिलेखों, पूर्व मुकदमे की पत्रावली और नए प्रकरण के तथ्यों का अवलोकन किया। अदालत ने पाया कि मामला केवल जमीन विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सरकारी अभिलेखों के उपयोग, पूर्व मुकदमे के निस्तारण के बाद दोबारा कार्रवाई, शपथपत्र की वैधता और हस्ताक्षर की प्रमाणिकता जैसे गंभीर प्रश्न भी जुड़े हैं।

इन्हीं बिंदुओं को गंभीर मानते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि यह स्पष्ट किया जाए कि क्या वास्तव में एक ही तथ्य पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए, क्या पूर्व मुकदमे की अंतिम रिपोर्ट के बाद नए मुकदमे का आधार वैध था और क्या हस्ताक्षरों की जांच विधिसम्मत तरीके से कराई गई।

न्यायालय ने अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह को भी नोटिस जारी कर छह मई को सुबह 7:30 बजे न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई तय की जाएगी।

बहराइच : पुतला दहन के दौरान आग में खुद भी झुलस गईं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, अस्पताल में भर्ती
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय स्थित डीएम चौराहे पर विपक्ष के खिलाफ पुतला दहन के दौरान अचानक आग भड़कने से सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता शनिवार दोपहर डीएम चौराहे पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं के पुतले जलाए जा रहे थे। इसी बीच आग की लपटें अचानक तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि पुतले में ज्वलनशील सामग्री अधिक होने अथवा भीतर किसी विस्फोटक तत्व के कारण तेज धमाका हुआ, जिससे आग का रुख मुड़ गया और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल उसकी चपेट में आ गईं।

हादसे में विधायक के चेहरे का अगला हिस्सा झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कार्यक्रम तत्काल रोकना पड़ा। विधायक को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि चेहरे पर जलन के कारण चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज पहुंचे और चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में माना जा रहा है कि पुतले में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ के अनियंत्रित दहन से हादसा हुआ। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि पुतला दहन के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई।

घटना ने राजनीतिक प्रदर्शनों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर पुतला दहन के दौरान ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल और सुरक्षा घेरा तय न होने से ऐसे आयोजनों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

बहराइच : भारत-नेपाल सीमा पर 85 लाख रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा जब्त, 6 लोग हिरासत में
बहराइच। बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 85 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भारतीय और नेपाली मुद्रा जब्त की और छह लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए रुपईडीहा थाने की पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान मंगलवार को नकदी बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, छह लोगों के कब्जे से 16.5 लाख रुपये मूल्य की भारतीय मुद्रा और 69 लाख रुपये मूल्य की नेपाली मुद्रा बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में दो नेपाली नागरिक - राजेश प्रसाद सोनार और प्रताप सिंह जयसवाल - और बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र के चार निवासी शामिल हैं, जिनकी पहचान विजय कुमार अग्रवाल, रामगोपाल शुक्ला, मोतीलाल और दीपक कुमार निषाद के रूप में की गई है।

पुलिस, एसएसबी और आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों नेपाली नागरिक 'जय गुरुदेव' (एक आध्यात्मिक संगठन) के अनुयायियों से जुड़ी पोशाक पहने हुए थे। सभी छह को हिरासत में ले लिया गया है और एसएसबी, स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) और आयकर अधिकारियों द्वारा रुपईडीहा पुलिस स्टेशन में उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने दावा किया कि पैसा लखनऊ में जय गुरुदेव के अनुयायियों से दान के रूप में प्राप्त किया गया था और नेपाल के बांके जिले में मंदिर निर्माण के लिए था। पुलिस ने कहा कि पूरी रकम शुरुआत में भारतीय मुद्रा में थी, जिसे रुपईडीहा में स्थानीय स्तर पर नेपाली मुद्रा में बदल दिया गया, जबकि 16.5 लाख रुपये भारतीय मुद्रा में ही रह गए।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर सीमा पार हस्तांतरण के लिए भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में बदलने की बात स्वीकार की है, जिससे हवाला जैसे अवैध लेनदेन का संदेह पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों द्वारा जब्त नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है और वह आगे की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों द्वारा किए गए दावों का सत्यापन किया जा रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो लखनऊ में मामले से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जमीन हड़पने की साजिश में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जमीन हड़पने की साजिश के बीच पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कोतवाली देहात पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला एक वृद्ध महिला की करीब 0.734 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है, जिसे हथियाने के लिए सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

पीड़िता उषा देवी ने आरोप लगाया था कि पहले उनकी जमीन का सौदा करोड़ों रुपये में तय किया गया, लेकिन पूरा भुगतान नहीं किया गया। इसी बीच आरोपी पवन कुमार जायसवाल ने कथित रूप से एक फर्जी नोटरी इकरारनामा तैयार कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और जमीन पर अपना दावा जताते हुए मोटी रकम की मांग करने लगा। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी कागजों के आधार पर न सिर्फ पीड़िता को डराया गया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की गई।

पीड़िता ने कई स्तरों पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपी के भाजपा नेता होने के कारण कार्रवाई में देरी के चलते मामला गंभीर होता चला गया। इसी बीच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली देहात प्रभारी दद्दन सिंह की टीम ने सक्रियता दिखाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को मोहल्ला अटकोनवा में दबिश देकर आरोपी पवन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बहराइच में बढ़ती गर्मी पर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने संबंधित विभागों को दिए ये निर्देश
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिले के सभी संबंधित विभागों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने जल, स्वास्थ्य, बिजली, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

जिलाधिकारी ने ड्रेनेज, नलकूप, वन और पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से जिले के सभी अमृत सरोवरों और जल स्रोतों को एक सप्ताह के भीतर भरवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और मवेशियों को गर्मी के दौरान पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

नगर निकाय, पंचायती राज और जल निगम विभाग को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हैंडपंप पूरी तरह चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग को नहरों का संचालन रोस्टर के अनुसार करने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पानी नहरों की टेल तक पहुंचे।

डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देशित किया है कि सभी राजकीय नलकूप चालू हालत में रहें। यांत्रिक और विद्युत खराबी से बंद नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए और छोटी-मोटी तकनीकी खराबी के कारण पेयजल व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालयों में शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कम से कम मटकों की व्यवस्था हर कार्यालय में की जाए, ताकि आने वाले लोगों को राहत मिल सके। डीएम ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हीट वेव से बचाने के लिए विशेष प्रबंध करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पीएचसी और सीएचसी में पर्याप्त स्टाफ तैनात करने तथा लू से बचाव को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी को एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है, ताकि लोगों को गर्मी और लू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी मिल सके। बिजली विभाग को खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने और ओवरलोडिंग वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण स्थलों और अन्य कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए पर्याप्त हरा चारा, पानी, भूसा, छांव और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर पंखे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संरक्षित गोवंश किसी भी हालत में धूप में न रहें। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और आंगनों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।

बहराइच : घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रही है आशा कार्यकत्री
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियाद को मजबूत करने के लिए बहराइच जिले में व्यापक स्तर पर 'विलेज हेल्थ इंडेक्स रजिस्टर' (वीएचआईआर) सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिले की करीब 40.51 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3794 आशा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर हर परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सर्वे केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की योजना बनाने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करने और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर इलाज पहुंचाने का आधार बनता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) मो. राशिद ने बताया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता हर छह माह में अपने कार्यक्षेत्र के परिवारों का पूरा विवरण वीएचआईआर रजिस्टर में दर्ज करती है।

इसके आधार पर 15 से 49 वर्ष तक के योग्य दंपतियों की पहचान कर उन्हें परिवार नियोजन संबंधी जानकारी दी जाती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण, प्रसव पूर्व चार अनिवार्य जांचें, सुरक्षित प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की पहचान, कम वजन वाले नवजातों की निगरानी और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखरेख भी इसी सर्वे के आधार पर की जाती है।

इसके अतिरिक्त गांवों में संचारी और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग कर जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 156 आशा संगिनियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। ये आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भरे गए रजिस्टरों की जांच कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि किसी भी परिवार, गर्भवती महिला, बच्चे या बुजुर्ग का विवरण छूटने न पाए।

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वीएचआईआर सर्वे और ई-कवच पोर्टल की सतत निगरानी के कारण बीते वित्तीय वर्ष में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 1,40,296 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कराई गई, जबकि 1,00,952 महिलाओं का सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया गया। इसी अवधि में 1,25,036 बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण भी कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भरे जा रहे ऑफलाइन वीएचआईआर रजिस्टर का पूरा डेटा 'ई-कवच' पोर्टल पर ऑनलाइन भी दर्ज किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग को गांव स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रियल-टाइम डेटा उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल डाटाबेस तैयार होने से अधिकारियों को यह पता लगाने में आसानी होगी कि किस गांव में कितनी गर्भवती महिलाएं हैं, कितने बच्चों का टीकाकरण होना बाकी है, कितने परिवारों को परिवार नियोजन सेवाओं की जरूरत है और किन मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाना चाहिए।

डॉ. संजय कुमार के अनुसार ई-कवच पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और सटीक क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और जरूरतमंदों तक समय पर इलाज एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में चल रहा यह अभियान जिले के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यदि आशा कार्यकर्ता इसी तरह सक्रिय रूप से काम करती रहीं, तो आने वाले समय में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, कुपोषण और गंभीर बीमारियों के मामलों में कमी लाई जा सकेगी।

गोंडा में दर्दनाक हादसा : झोपड़ी में आग लगने से सिलेंडर विस्फोट, युवक को बचाने में चाचा की मौत
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झोपड़ी में आग लगने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर फटने से युवक को बचाने गए उसके चाचा की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में सोनू के फूस के मकान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग की लपटों से घर में रखा एलपीजी घरेलू सिलेंडर तेज गर्मी के कारण फट गया, जिससे घर में मौजूद सोनू आग की चपेट में आकर झुलसने लगा। भतीजे को बचाने के प्रयास में उसके चाचा श्यामलाल (60) घर के अंदर कूद गए। इस दौरान सोनू को तो बचा लिया गया, लेकिन श्यामलाल गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई।

आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। अग्निकांड के कारणों की जांच कराई जा रही है। वहीं राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गोंडा में सनसनीखेज वारदात : रास्ते के विवाद में युवक की सरेआम हत्या, आरोपी भी घायल
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना में आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव में अन्नू और उसके पड़ोसी रामश्रृंगार के बीच रास्ते के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर रामश्रृंगार ने आवेश में आकर पीपल के पेड़ के नीचे बैठे अन्नू (40) के गले पर हंसिये से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से अन्नू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार झड़प के दौरान आरोपी रामश्रृंगार भी घायल हो गया। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए भेजा गया है।

बहराइच : बाल विवाह कराने वालों को दो वर्ष तक की सजा का प्रावधान
बहराइच। बहराइच जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बाल विवाह कराने वालों को दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद ने बुधवार को बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कराना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि कानून के तहत बाल विवाह करने वाले वयस्क पुरुष, विवाह का अनुष्ठान कराने वाले पुरोहित, मौलवी अथवा अन्य व्यक्तियों को दो वर्ष तक के कठोर कारावास, एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

मोहम्मद खालिद ने कहा कि बाल विवाह केवल कानूनन अपराध ही नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक कुरीति भी है, जिसके शारीरिक और मानसिक रूप से दूरगामी दुष्प्रभाव होते हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, के अवसर पर कई स्थानों पर बाल विवाह कराने की परंपरा रही है।

इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन ने इस अवधि में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों, टेंट व्यवसायियों, मैरिज हॉल संचालकों, बैंड-बाजा, कैटरिंग, फोटोग्राफी और विवाह संस्कार कराने वाले पुरोहितों एवं मौलवियों से अपील की है कि वे विवाह आयोजन से पहले वर-वधू की आयु का सत्यापन अवश्य कर लें।

उन्होंने कहा कि यदि वधू की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष से कम है तो ऐसे आयोजन से दूरी बनाएं और प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला पावर लाइन 1090 या स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके।