विशेष लेख - Amrit Vichar

सौर तूफानों से पृथ्वी को बचाएगा कृत्रिम आवरण
जून 2026 के महीने के साइंस पत्रिका में एक चौंकाने वाली स्टडी प्रकाशित हुई है, जिसमें धरती को अंतरिक्ष की ओर से आने वाले तेज विकिरण और सूर्य की सतह पर होने वाले घमाकों की वजह से उत्पन्न होने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तूफानों की तीव्रता से बचने के लिए एक एयर-बैग बनाने का प्रस्ताव है। सूरज से होने वाले जोरदार धमाके पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से जब टकराते हैं, तो वे रात के आसमान में सिर्फ ऑरोरा या रोशनी की लकीरें ही नहीं बनाते, बल्कि वे पृथ्वी के निकट परिक्रमा करने वाले कृत्रिम उपग्रह जिनसे मौसम, अंतरिक्ष वेदर, मिलिट्री के लिए जासूसी एवं पृथ्वी के गर्भ में छिपे हुए खनिज, भू-जल, जंगलों और फसलों का घनत्व मापा जाता है। सूर्य से आने वाले तेज आवेशित कणों की विद्युत चुंबकीय शक्ति के कारण विचलित हो सकते हैं या कुछ देर के लिए पृथ्वी केंद्रों से संपर्क तोड़ सकते हैं या बिलकुल नष्ट भी हो सकते हैं।

पृथ्वी के उपग्रह चांद की परिक्रमा करने वाले अन्वेषण यानों के अलावा सूर्य के निकट भेजे गए सोलर प्रोब्स के इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम को भी अदृश्य विकिरण युक्त सौर-ऊर्जा तूफान खराब कर सकते हैं। सूर्य की सतह पर सक्रिय क्षेत्रों में होने वाले धमाकों से जो कोरोनल मास इजेक्शन या प्लाज्मा तेजी से बाहर निकलता है उसकी विपुल शक्तियुक्त विद्युत चुम्बकीय तूफान पृथ्वी पर बिजली के झटके पैदा करते हैं जिससे बिजली ग्रिड ठप हो जाते। अनुमान है कि ई. सन 1859 के कैरिंगटन इवेंट जैसा, सौर तूफान, जोकि सौ साल में एक बार होने की संभावना होती है, बिजली ग्रिड को ही खरबों रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचा सकता है। पृथ्वी वासियों के पास बेहतर स्पेस वेदर पूर्वानुमान और पृथ्वी ग्रह एवं अंतरिक्ष के बीच होने वाली अत्यधिक विकिरण गतिविधि से बचाव के लिए टिकाऊ और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी के विकास की जरूरत एक अरसे से महसूस की जाती रही है।

अंतरिक्ष भौतिकीविदों का एक छोटा सा समूह अब कह रहा कि है कि इंसान को सौर तूफानों के असर को कमजोर करने के लिए अपने बिजली और कम्युनिकेशन सिस्टम्स के बचाव के लिए नई तरह की तकनीक विकसित करनी चाहिए स्पेस वेदर पत्रिका के जून 2026 के अंक में छपी एक स्टडी  -टेरेस्ट्रियल स्पेस वेदर प्रोटेक्शन थ्रू ह्यूमन-प्रोड्यूस्ड मास लोडिंग, के हवाले से साइंस पत्रिका ने लिखा है कि शोधकर्ताओं ने स्टॉर्मवाल जैसा एक दिलचस्प प्रस्ताव दिया है जिसमें कृत्रिम उपग्रहों का एक बेड़ा सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने से ठीक पहले अंतरिक्ष में सैकड़ों टन गैसें छोड़ेगा। इस प्रस्ताव के लिए इन वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर इसे कंप्यूटर द्वारा टेस्ट किया है जिसे सिमुलेशन स्टडी कहते हैं।

बताया गया कि सैटेलाइट्स द्वारा गैसें छोड़ने से बना हुआ यह बनावटी बादल किसी बड़े सौर तूफान की तीव्रता को आधा या उससे भी ज्यादा कम कर सकता है। इससे पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर को एक कवच मिल जह्येगा जो कि कार में लगे एयरबैग सरीखा मानें। यह सूर्य से आने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक झटकों को बर्दाश्त करके पृथ्वी की रक्षा करेगा। इसमें कितनी मात्रा में गैस लगेगी, कितनी लागत आएगी और गैस प्राप्त करने का स्रोत क्या होगा, जानना भी महत्वपूर्ण है। कोरोनल मास इजेक्शन से पैदा हुए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तूफान को पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड तक पहुंचने में आम तौर पर एक से तीन दिन लगते हैं। हालांकि बहुत तेजी से होने वाले इजेक्शन पंद्रह करोड़ किलोमीटर का यह सफर सिर्फ 15 से 18 घंटों में भी पूरा कर सकते हैं। क्या इतने समय में पृथ्वी से राकेट दाग कर इसके मैग्नेटिक फील्ड के चारों ओर एक गैसी आवरण बनाना जा सकना संभव होगा। यह विज्ञान कथा सरीखा कथन लगता है जबकि मूल शोध पत्र के 12 पन्नों में दिए गए टेक्निकल विवरण से यह व्यवहारिक और आसान लगता है। इस बारे में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के आलावा अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन एन यूरोपियन स्पेस एजेंसी और स्पेस-एक्स जैसी विशेषज्ञ संस्थानों के वैज्ञानिकों की राय मालूम नहीं हुई है।

आम तौर पर, पृथ्वी का खुद का चुंबकीय क्षेत्र इस पर जीवन और मानव गतिविधियों की रक्षा के लिए एक ढाल की तरह काम करता है, जो ज्यादातर सौर हवाओं, और सूरज से लगातार निकलने वाले आवेशित कणों के प्रवाह को डेफ्लेक्ट करता है अथवा मोड़ देता है, लेकिन जब जोरदार सौर तूफान आते हैं, तो पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र सूरज के चुंबकीय क्षेत्र से जुड़ता है, जिससे यह सुरक्षा कवच में सेंध लगती है। ऐसा होने से ऊर्जा और चार्ज्ड पार्टिकल्स पृथ्वी के मैग्नेटिक वातावरण में तेजी से घुस आते हैं। ये चार्ज्ड पार्टिकल्स कृत्रिम सैटेलाइट के इलेक्ट्रॉनिक्स को खराब कर सकते हैं और स्पेस स्टेशंस में रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ ऊर्जा ऊपरी वातावरण में चली जाती है, जिससे वह गर्म हो जाता है और फैल जाता है। इसके कारण पैदा होने वाला खिंचाव सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा से ज्यादा तेजी से बाहर खींच कर परिक्रमा पथ से विचलित कर सकता है।

रणबीर सिंह विज्ञान लेखक

क्यों वर्जित है सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। यही कारण है कि झाड़ू के उपयोग और उसके रख-रखाव से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। वास्तु के अनुसार घर की सफाई हमेशा मुख्य द्वार से शुरू करनी चाहिए और धीरे-धीरे घर के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ना चाहिए। मान्यता है कि मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, इसलिए वहीं से सफाई आरंभ करना शुभ माना जाता है। इसके विपरीत, घर के अंदर से बाहर की ओर झाड़ू लगाने को उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बाहर चली जाती है।

झाड़ू लगाने के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त माना गया है। विशेष रूप से ब्रह्म मुहूर्त में की गई सफाई घर में शुद्धता और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहायक मानी जाती है। वहीं सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि किसी कारणवश शाम के समय सफाई करनी पड़े, तो उस समय घर का कचरा बाहर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक नुकसान और धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

सफाई के बाद कचरे को लंबे समय तक घर में जमा करके रखना भी शुभ नहीं माना जाता। कचरे को समय पर बाहर निकाल देना चाहिए, क्योंकि गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। वास्तु शास्त्र झाड़ू के सम्मान पर भी विशेष बल देता है। झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए और न ही उसे खुले स्थान पर खड़ा रखना चाहिए। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां बाहरी लोगों की नजर आसानी से न पड़े। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि सुरक्षित बनी रहती है।

नई झाड़ू का उपयोग शुरू करने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू घर में लाने और उसका प्रयोग करने से आर्थिक स्थिरता तथा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हालांकि ये मान्यताएं धार्मिक और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित हैं, फिर भी इनका मूल उद्देश्य घर में स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना है, जो किसी भी परिवार के सुखी जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Karappu: इंसाफ की जंग
तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करप्पू अब अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी डब में उपलब्ध है। यह सूर्या के करियर की अब तक की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (लगभग 306 करोड़ रुपये) करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म का लेखन और निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है, जिन्होंने इसमें बेबी कन्नन नामक एक प्रभावशाली और चालाक वकील का किरदार भी निभाया है। फिल्म की कहानी तमिल लोकदेवता करुपस्वामी की लोककथा से प्रेरित है।

निर्देशक ने पौराणिक आस्था को आधुनिक समाज की समस्याओं, विशेषकर न्याय व्यवस्था की खामियों के साथ प्रभावी ढंग से जोड़ा है। कहानी दिखाती है कि किस प्रकार गरीब और जरूरतमंद लोग न्याय की उम्मीद लेकर अदालतों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन अक्सर निराश होकर लौटते हैं। जब एक पीड़ित व्यक्ति के पास कोई रास्ता और उम्मीद नहीं बचती, तो वह भगवान करुपस्वामी से प्रार्थना करता है। उसकी पुकार सुनकर करुपस्वामी वकील सरवनन (सूर्या) के रूप में अवतरित होते हैं और अन्याय के खिलाफ स्वयं न्याय की लड़ाई लड़ने का निर्णय लेते हैं।

फिल्म का पहला भाग भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत है। एक पिता और बेटी के रिश्ते को बड़ी संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। पिता की भूमिका निभाने वाले मलयालम अभिनेता इंद्रंस ने शानदार अभिनय किया है और कई दृश्यों में गहरी छाप छोड़ते हैं। सूर्या ने भी अपने किरदार में भरपूर ऊर्जा, गंभीरता और प्रभाव दिखाया है, जो फिल्म को मजबूती प्रदान करता है। फिल्म के एक्शन दृश्य बेहतरीन ढंग से फिल्माए गए हैं और उनकी कोरियोग्राफी दर्शकों को बांधे रखती है। संगीतकार साई अभ्यंकर की यह पहली फिल्म है, लेकिन उनका बैकग्राउंड स्कोर बेहद प्रभावशाली है। कई महत्वपूर्ण दृश्यों में उनका संगीत भावनात्मक और नाटकीय प्रभाव को कई गुना बढ़ा देता है। कुल मिलाकर, करप्पू आस्था, न्याय, भावनाओं और दमदार मनोरंजन का शानदार मिश्रण है। मजबूत कहानी, प्रभावशाली अभिनय, शानदार एक्शन और बेहतरीन संगीत इसे एक यादगार अनुभव बनाते हैं। यदि आप सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजक और प्रभावशाली सिनेमा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म निश्चित रूप से आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए।

समीक्षक-शिवकांत पालवे

पक्षियों के पैर ही बन जाते हैं हुनरमंद हाथ
विचार कीजिए, क्या पक्षियों के पैर केवल चलने और पकड़ने के लिए होते हैं? तोते, ऑस्प्रे, बाज़, कठफोड़वा और जलमोर ने अपने पैरों को ‘हुनरमंद हाथों’ में तब्दील कर लिया है। वैज्ञानिक तथ्यों और कुदरत की अद्भुत रचनात्मकता से भरपूर हैं तमाम पक्षी। कई परिंदे के पंजे केवल अंग नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता, संतुलन और उत्तरजीविता के अद्भुत औजार बन जाते हैं। पेड़ों की टहनियों पर बैठे रंग-बिरंगे तोते जब अपने पंजों में किसी फल या बीज को थामकर बड़े आराम से उसे चोंच तक ले आते हैं, तो यह दृश्य सहज ही विस्मित कर देता है।

क्षणभर को लगता है मानो प्रकृति ने उन्हें हाथों के अभाव में हाथों जैसी दक्षता ही प्रदान कर दी हो। आधुनिक वैज्ञानिक अध्ययनों ने भी यह सिद्ध किया है कि अनेक पक्षियों के पैर केवल चलने, तैरने या शाखाओं को पकड़ने भर के साधन नहीं हैं, बल्कि वे अत्यंत विकसित, बहुउद्देशीय और कुशल औज़ार की तरह कार्य करते हैं-लगभग मनुष्य के हाथों की भांति।

पंजों में छिपी कुदरत की इंजीनियरिंग

तोतों के पैरों की शारीरिक संरचना जीव-जगत की सबसे अनूठी रचनाओं में गिनी जाती है। वैज्ञानिक इस विशिष्ट बनावट को जायगोडैक्टिल कहते हैं, जिसमें पक्षी की दो उंगलियां आगे और दो पीछे की ओर होती हैं। यही संरचना उन्हें डालियों पर फौलादी पकड़ देती है। वे किसी वस्तु को केवल पकड़ते ही नहीं, बल्कि उसे घुमाते, नियंत्रित करते और बड़ी सफाई से उसका उपयोग भी करते हैं। जब कोई तोता बीज या फल को पंजों में जकड़कर उसे घुमाते हुए चोंच से छीलता है, तो उसकी सूक्ष्म सटीकता किसी कुशल कारीगर की याद दिलाती है। यही कारण है कि वैज्ञानिक तोतों को उन चुनिंदा पक्षियों में शीर्ष पर रखते हैं, जिनके पैर केवल शरीर का सहारा देने वाले नहीं, बल्कि सक्रिय कार्यशील अंग बन चुके हैं।

प्रकृति के इस विशाल परिवेश में केवल तोते ही नहीं हैं जिन्होंने अपने पैरों को ‘हाथ’ के रूप में रूपांतरित कर लिया है। जलीय पक्षियों में जेकाना या जल मोर के पैर प्रकृति की एक विलक्षण रचना हैं। इस पक्षी की उंगलियां और नाखून इसके शरीर के कुल अनुपात में असाधारण रूप से लंबे होते हैं, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति ने इसके पैरों की जगह चौड़े हाथ लगा दिए हों।

इन्हीं लंबे पंजों के कारण इसका वजन कमल के पत्तों पर समान रूप से बंट जाता है, जिससे यह पानी की सतह पर तैरती वनस्पतियों पर बिना डूबे ऐसे सहजता से दौड़ता है, मानो किसी ठोस धरती पर चल रहा हो। इसी तरह, जब कठफोड़वा किसी पेड़ के तने पर लंबवत खड़ा होकर अपनी मजबूत चोंच से लकड़ी पर लगातार प्रहार करता है, तब उसके पैर किसी कुशल पर्वतारोही के हाथों की तरह तने को जकड़े रहते हैं, यदि यह पकड़ न हो, तो हर चोट के साथ लगने वाले तेज झटके से उसका संतुलन बिगड़ सकता है।

मस्तिष्क और शरीर का न्यूरो-कॉर्डिनेशन

पक्षियों के पैरों की यह विविधता केवल बाहरी शारीरिक बनावट का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे मस्तिष्क और शरीर का अत्यंत सूक्ष्म न्यूरो-मस्क्युलर समन्वय कार्य करता है। आधुनिक विज्ञान बताता है कि जब कोई पक्षी विशेष परिस्थितियों-जैसे उड़ते हुए गतिशील शिकार को पकड़ना या पंजों में फल थामकर उसे छीलना, के अनुसार अपने व्यवहार को ढालता है, तब न्यूरोप्लास्टिसिटी के सिद्धांत के तहत उसके मस्तिष्क का संबंधित भाग असाधारण रूप से सक्रिय और पुनर्गठित हो जाता है। यह न्यूरो-कोऑर्डिनेशन ही पक्षियों को इतनी जटिल और सटीक गतिविधियाँ करने में सक्षम बनाता है। उनका छोटा-सा मस्तिष्क भी शरीर से ऐसे अद्भुत काम लेता है, जो किसी विकसित जैविक मशीन से कम नहीं लगते। संक्षेप में कहें तो, तोतों के जायगोडैक्टिल पंजे, ऑस्प्रे का प्रतिवर्ती शिकंजा, बाज़ की फौलादी पकड़, कठफोड़वा का संतुलन और जलमोर (जेकाना) के फैले हुए पैर हमें यह सीख देते हैं कि प्रकृति में कोई भी अंग सीमित नहीं होता। परिस्थितियां और अस्तित्व का संघर्ष ही उसे नए रूप, नई क्षमताएं और नए अर्थ देते हैं। उड़ान और उत्तरजीविता के इस कठिन सफर में पक्षियों ने अपने पैरों को जिस तरह बहुउद्देशीय ‘हाथों’ में रूपांतरित कर लिया है, वह क्रमिक विकास, बेहतरीन अनुकूलन और प्रकृति की अगाध बुद्धिमत्ता की एक विस्मयकारी और जीवंत गाथा है।

शिकारी पक्षियों का अद्भुत कौशल

पक्षी-जगत में पैरों को हाथों की तरह इस्तेमाल करने का एक और हैरतअंगेज उदाहरण ऑस्प्रे यानी मछलीमार उकाब है। यह शिकारी पक्षी आकाश से सीधे पानी में गोता लगाकर मछली पकड़ता है। इसकी बाहरी उंगली प्रतिवर्ती होती है अर्थात आवश्यकता पड़ने पर पीछे की ओर घूम सकती है और शिकार करते समय उसके पैर भी तोते की तरह जायगोडैक्टिल संरचना बना लेते हैं। इसके पंजों के नीचे विशेष कांटेदार सतह होती है, जो फिसलन भरी मछली पर ऐसी मजबूत पकड़ बनाती है कि उसका छूट पाना लगभग असंभव हो जाता है। इतना ही नहीं, उड़ते समय यह मछली को इस प्रकार सीधा पकड़ता है कि हवा का दबाव (प्रतिरोध) न्यूनतम रहे। यह कौशल किसी प्रशिक्षित वैमानिक की सूझबूझ से कम प्रतीत नहीं होता।

बाज़, चील और उल्लू जैसे शिकारी पक्षियों के लिए भी उनके पैर ही उनके सबसे बड़े हथियार और हाथ हैं। ये पक्षी अपने शिकार पर चोंच से नहीं, बल्कि पंजों की घातक शक्ति से प्रहार करते हैं। एक बाज़ के पंजों की पकड़ मनुष्य के हाथों की तुलना में कई गुना अधिक शक्तिशाली होती है। शिकार को दबोचने के बाद वे उसे पंजों से कसकर दबाए रखते हैं और चोंच से खाने की सुविधा के अनुसार अलग-अलग कोणों पर मोड़ते हैं। उनके पंजों का यह नियंत्रण बिल्कुल वैसा ही लगता है जैसे कोई मनुष्य अपने हाथों से किसी वस्तु को मजबूती से थामे हुए हो।

डॉ. कैलाश चंद सैनी, जयपुर

लोकायन : भारत की अनमोल विरासत रोगन कला
भारत की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं में रोगन कला एक ऐसी दुर्लभ और अद्वितीय कला है, जो केवल सौंदर्य का माध्यम नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। गुजरात के कच्छ जिले के निरोना गांव में विकसित यह कला अपनी विशिष्ट तकनीक और जटिल शिल्प कौशल के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। रोगन कला को केवल एक हस्तकला कहना पर्याप्त नहीं होगा, क्योंकि इसे सीखने और साधने में वर्षों का समर्पण, धैर्य और अभ्यास लगता है।

रोगन शब्द फारसी भाषा के शब्द “रोगन” से आया है, जिसका अर्थ होता है तेल। इस कला में विशेष प्रकार के अरंडी (कैस्टर) के तेल को लंबे समय तक गर्म करके गाढ़ा किया जाता है और फिर उसमें प्राकृतिक या रंगीन पिगमेंट मिलाए जाते हैं। इसके बाद कलाकार एक पतली धातु की छड़ की सहायता से रंग को नियंत्रित करते हुए कपड़े पर डिजाइन बनाते हैं। सबसे रोचक बात यह है कि रंग लगाने के दौरान छड़ सीधे कपड़े को नहीं छूती।

कलाकार हवा में रंग की महीन धार को नियंत्रित करते हुए कपड़े पर उतारता है, जिससे अत्यंत सुंदर और जटिल आकृतियां बनती हैं। रोगन कला की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मौलिकता है। प्रत्येक डिजाइन पूरी तरह हाथ से तैयार किया जाता है, इसलिए दो रोगन चित्र कभी भी बिल्कुल एक जैसे नहीं होते। इस कला में बनाए जाने वाले “ट्री ऑफ लाइफ” जैसे प्रसिद्ध डिजाइन विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। यह डिजाइन जीवन, विकास, संतुलन और प्रकृति के साथ मानव के संबंध का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा फूल-पत्तियों, ज्यामितीय आकृतियों और पारंपरिक भारतीय रूपांकनों का भी व्यापक उपयोग किया जाता है।

हालांकि अपनी कलात्मक उत्कृष्टता के बावजूद रोगन कला आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इस कला को सीखना अत्यंत कठिन है और इसमें एक उत्कृष्ट कृति तैयार करने में काफी समय लगता है। आधुनिक दौर में जहां त्वरित उत्पादन और मशीन आधारित वस्तुओं की मांग बढ़ रही है, वहां इस तरह की श्रमसाध्य कला के लिए बाजार सीमित होता जा रहा है। परिणामस्वरूप नई पीढ़ी के बहुत कम लोग इसे अपनाने के लिए तैयार होते हैं।

सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि रोगन कला आज “क्रिटिकली एंडेंजर्ड” यानी अत्यंत संकटग्रस्त स्थिति में मानी जाती है। इसे जीवित रखने वाले कलाकारों की संख्या बेहद कम रह गई है और यह परंपरा कुछ ही परिवारों तक सीमित होकर रह गई है। यदि समय रहते इसके संरक्षण, प्रचार और आधुनिक बाजार से जुड़ाव के प्रयास नहीं किए गए, तो यह अनमोल कला अपने पारंपरिक स्वरूप के साथ हमेशा के लिए विलुप्त हो सकती है। रोगन कला केवल एक शिल्प नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे संरक्षित करना हमारी विरासत और रचनात्मक परंपराओं को बचाने की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

रक्षा क्षेत्र में एआई : बदलती युद्ध रणनीति के साथ करियर का राह
युद्ध और सुरक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है। पहले जहां देशों की ताकत का आकलन सैनिकों और हथियारों की संख्या से किया जाता था, वहीं आज तकनीक निर्णायक भूमिका निभा रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐसी ही एक क्रांतिकारी तकनीक है, जिसने रक्षा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को नया आयाम दिया है। आधुनिक युद्ध केवल सीमा पर होने वाली मुठभेड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि साइबर हमले, ड्रोन तकनीक, सैटेलाइट निगरानी और डिजिटल खतरों ने सुरक्षा चुनौतियों को और जटिल बना दिया है। ऐसे समय में एआई भारतीय सेना की क्षमता बढ़ाने, त्वरित निर्णय लेने और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यही कारण है कि रक्षा क्षेत्र में एआई का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।

सीमाओं की सुरक्षा में स्मार्ट तकनीक

भारत की लंबी और विविध भौगोलिक सीमाओं की निगरानी करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों, रेगिस्तानों और दुर्गम इलाकों में हर समय मानवीय निगरानी संभव नहीं होती। ऐसे में एआई आधारित ड्रोन, सेंसर और स्मार्ट कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं। ये उपकरण चौबीसों घंटे निगरानी करते हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पहचान कर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर देते हैं। इससे घुसपैठ जैसी घटनाओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देना संभव हो पाता है और जवानों की सुरक्षा भी बढ़ती है।

साइबर सुरक्षा को मिल रही मजबूती

आधुनिक दौर में युद्ध का एक बड़ा मोर्चा डिजिटल दुनिया भी बन चुकी है। दुश्मन देश सैन्य नेटवर्क, खुफिया सूचनाओं और संचार प्रणालियों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे खतरों से निपटने के लिए एआई आधारित साइबर सुरक्षा प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह तकनीक नेटवर्क की लगातार निगरानी करती है और किसी भी असामान्य गतिविधि, वायरस, मालवेयर या हैकिंग प्रयास को तुरंत पहचानकर उसे रोकने में सक्षम होती है। इससे संवेदनशील सैन्य सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

भारतीय सेना का एआई विजन

भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एआई को अपनी रणनीति का अहम हिस्सा बना रही है। इसके लिए दीर्घकालिक योजनाओं और विशेष परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। लक्ष्य केवल आधुनिक हथियार विकसित करना नहीं, बल्कि सैन्य प्रशिक्षण, रसद प्रबंधन और परिचालन क्षमता को भी बेहतर बनाना है। एआई के माध्यम से संसाधनों का अधिक कुशल उपयोग और तेज निर्णय प्रक्रिया विकसित की जा रही है, जिससे सेना की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

प्रमुख संस्थानों की भूमिका

भारत में कई प्रमुख संस्थान रक्षा क्षेत्र में एआई तकनीक विकसित करने में जुटे हैं।

DRDO और CAIR

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा इसकी विशेष प्रयोगशाला सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स उन्नत रोबोटिक्स और बुद्धिमान रक्षा प्रणालियों पर काम कर रहे हैं।

सेना के तीनों अंग

थल सेना, नौसेना और वायु सेना अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एआई आधारित ड्रोन डिटेक्शन, निगरानी और सुरक्षा प्रणालियों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

BEL और HAL

ये संस्थान एआई समर्थित रडार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और आधुनिक विमानन तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

युवाओं के लिए करियर के नए अवसर

रक्षा क्षेत्र में एआई के बढ़ते उपयोग ने रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। अब रक्षा संगठनों को ऐसे विशेषज्ञों की आवश्यकता है, जो आधुनिक तकनीकों में दक्ष हों। इस क्षेत्र में युवा निम्नलिखित पदों पर करियर बना सकते हैं-

एआई एवं मशीन लर्निंग इंजीनियर

डेटा साइंटिस्ट और इंटेलिजेंस एनालिस्ट

ड्रोन टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ

रोबोटिक्स इंजीनियर

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

कैसे बनाएं करियर?

यदि आप रक्षा क्षेत्र में एआई विशेषज्ञ के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डेटा साइंस जैसे विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करना लाभदायक होगा। इसके साथ ही Python प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और साइबर सुरक्षा की मजबूत समझ विकसित करना आवश्यक है। युवा DRDO, ISRO तथा अन्य सरकारी रक्षा संस्थानों की भर्ती प्रक्रियाओं पर नजर रख सकते हैं। GATE, UPSC और अन्य तकनीकी परीक्षाओं के माध्यम से भी इस क्षेत्र में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में एआई का विस्तार न केवल देश की सुरक्षा को नई मजबूती दे रहा है, बल्कि युवाओं के लिए तकनीक आधारित करियर के अनेक नए रास्ते भी खोल रहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र और अधिक व्यापक होने वाला है, इसलिए तकनीकी कौशल से लैस युवा इसमें उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।

- प्रवीण कुमार पांडेय असिस्टेंट प्रोफेसर/ बीबीडी आईटीएम, लखनऊ

दान में सेंध अयोध्या की गरिमा को ठेस
विवेक सक्सेना अयोध्या

विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार पर्यटन है। शायद यही वजह है कि भारत में भी आध्यात्मिक पर्यटन को एक पारंपरिक यात्रा से अनुभव-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और योजनाओं के माध्यम से इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। काशी कॉरिडोर,  बुद्धा सर्किट व अयोध्या का राम मंदिर समेत कई केंद्र विकसित किए गए हैं।

कहना गलत न होगा कि वो दिन दूर नहीं जब भारत आध्यामिक तौर पर पूरे विश्व को न सिर्फ धर्म व शांति का पाठ पढ़ाएगा, बल्कि जीवन में उल्लास भी लौटाएगा। इन सबके बीच राम मंदिर के चढ़ावे और दान में घोटाले के आरोपों ने न सिर्फ केंद्र व प्रदेश सरकार, अपितु करोड़ों रामभक्तों की आस्था को भी आहत किया है। क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती पर कुछ लालची लोगों ने उनके मंदिर को मिले दान में सेंध लगाई है। जिस पर योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत तत्काल एक्शन लिया।

एसआईटी (तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम) का गठन कर 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा भी मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रस्ट से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन की टीम ने 16 जून को राम मंदिर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस बीच कई कर्मचारियों और सेवादारों के घरों से नकद बरामद होने की बात सामने आई है, जिनमें से कुछ के पास अचानक महंगी गाड़ियां और फोन मिलने की भी पुष्टि हुई है, लेकिन पारदर्शिता के अभाव और जिम्मेदार लोगों की चुप्पी ने इस संवेदनशील मामले को एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद बना दिया है।

वहीं राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया है कि यह एक प्लान किया गया षड्यंत्र लग रहा है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर ट्रस्ट को बदनाम करना है। जब मामले की जांच अभी जारी है, तब कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा दिए गए बयान कई सवाल खड़े करते हैं। जिन लोगों ने राम मंदिर का दौरा तक नहीं किया, उन्हें घटना के बारे में इतनी जानकारी कैसे मिली, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

आध्यात्मिक स्थलों को योग, आयुर्वेद और ध्यान (विपश्यना) केंद्रों से जोड़ा गया है। इसके लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे शहरों को विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया गया है। प्रयागराज महाकुंभ और पुरी रथ यात्रा जैसे बड़े आयोजनों से आस्था अब केवल एक सांस्कृतिक और धार्मिक घटना नहीं रह गई है। यह पूरे भारत में एक प्रमुख आर्थिक चालक, अवसंरचना विकास का उत्प्रेरक और रोजगार सृजनकर्ता के रूप में उभर रही है। घरेलू यात्रा में वृद्धि, बेहतर कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने पर अवसंरचना निवेश और प्रमुख तीर्थ केंद्रों के पुनर्विकास के कारण भारत का आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र अभूतपूर्व वृद्धि देख रहा है।

जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद इस परिवर्तन को गति मिली, जिससे तीर्थयात्रियों की संख्या और निवेशकों की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। विकास को गति देने वाले प्रमुख धार्मिक स्थल राम मंदिर ने अयोध्या को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते तीर्थ स्थलों में से एक में बदल दिया है। हवाई अड्डों, सड़कों, रेलवे, आतिथ्य और शहरी अवसंरचना में भारी निवेश हो रहा है।

सदियों के संघर्ष और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों सनातनियों की अटूट आस्था का प्रतीक है, लेकिन इस पावन स्थान से जुड़े वित्तीय घोटालों और चढ़ावे की चोरी के आरोपों ने एक गहरा नैतिक और सामाजिक संकट पैदा कर दिया है। धर्म के नाम पर एकत्र किए गए धन में हेराफेरी केवल एक वित्तीय अपराध नहीं, बल्कि जन-जन की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ है।

जून माह में सामने आए ताजा विवाद में मंदिर में आने वाले दैनिक चढ़ावे, दान-पात्रों की गिनती और करोड़ों रुपये के गायब होने के गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व सांसद विनय कटियार जैसे वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न संतों ने भी इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के कुछ कर्मचारियों और पदाधिकारियों की संलिप्तता की ओर इशारा किया है। इसके अलावा, ट्रस्ट द्वारा दान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करने पर विपक्षी दलों, जैसे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस आदि ने भी तीखे सवाल उठाए हैं।

गंभीर होते विवाद और मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई आंतरिक जांच के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। हालांकि आरोपों की व्यापकता को देखते हुए यह जांच कितनी प्रभावी होगी, इस पर संशय बना हुआ है। पूर्व के भूमि खरीद विवादों और वर्तमान चढ़ावे के गबन के मामलों के कारण ट्रस्ट के काम-काज पर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्रभु राम का मंदिर सत्य, धर्म और मर्यादा का प्रतीक हैं। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि मंदिर ट्रस्ट दान के संपूर्ण ब्योरे और सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक कर सभी अटकलों पर विराम लगाए। एसआईटी की जांच बिना किसी राजनीतिक दबाव के हो और दोषी पाए जाने वाला चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

जरूरी है कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आगे आकर देश, समाज और भक्तों को संतुष्ट करना चाहिए और मंदिर प्रबंधन को त्रुटिहीन बनाना चाहिए। यह समय केवल सफाई देने या राजनीति करने का नहीं है, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को सुरक्षित रखने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करके एक नजीर पेश करने का है।

ट्रिलियनेयर : एक दार्शनिक और सामाजिक प्रश्न
प्रवीण त्रिवेदी, शिक्षक

हम भारतीयों के लिए “ट्रिलियनेयर” शब्द का आकार समझना ही अपने आप में एक चुनौती है। यदि एलन मस्क की संपत्ति लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर मानी जाए, तो भारतीय मुद्रा में यह लगभग 85 से 90 लाख करोड़ रुपये के आसपास बैठती है। यानी हम भारतीयों को कितने शून्य इस राशि में लगाने पड़ेंगे यह मजे की बुद्धि लगाने का काम होगा। यह राशि भारत सरकार के एक पूरे वर्ष के केंद्रीय बजट से भी बड़ी है, लेकिन इससे भी रोचक बात यह है कि इस खबर को पढ़ते समय आम आदमी अपने जीवन का एक अलग गणित याद करने लगता है। जब हैसियत सैकड़ों में थी, तो सपने हजारों के थे। जब हजारों तक पहुंचे, तो बातें लाखों की होने लगीं। जब लाखों का आंकड़ा छुआ, तो नजर करोड़ों पर टिक गई। करोड़ों वालों ने अरबों का सपना देखना शुरू किया और अब दुनिया ऐसे मुकाम पर खड़ी है, जहां किसी एक व्यक्ति की संपत्ति ट्रिलियन डॉलर में मापी जा रही है। यह केवल धन की कहानी नहीं है, यह मनुष्य के महत्वाकांक्षा की कहानी भी है, जिसकी कोई अंतिम सीमा दिखाई नहीं देती।

मानव सभ्यता का इतिहास केवल नए आविष्कारों का इतिहास नहीं है, बल्कि शक्ति के बदलते केंद्रों का इतिहास भी है। कभी शक्ति भूमि के स्वामित्व में थी, फिर सेनाओं के पास पहुंची, उसके बाद उद्योगों और पूंजी के पास गई  और अब वह तकनीक, डेटा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष अनुसंधान और वैश्विक डिजिटल नेटवर्क के हाथों में केंद्रित होती दिखाई दे रही है। मस्क का ट्रिलियनेयर बनना इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर सामने आया है।
यह स्वीकार करना होगा कि एलन मस्क की सफलता केवल संयोग नहीं है।

इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक, उन्होंने उन क्षेत्रों में जोखिम उठाए, जहां अधिकांश लोग कल्पना तक करने से बचते थे। इसलिए उनकी संपत्ति को केवल असमानता का परिणाम मान लेना भी वास्तविकता से आंख चुराना होगा। प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता को पुरस्कार मिलना किसी भी प्रगतिशील समाज की आवश्यकता है।

समस्या संपत्ति कमाने में नहीं, बल्कि संपत्ति के अभूतपूर्व केंद्रीकरण में है। चिंता का विषय यह है कि आज का धन केवल बैंक खातों में रखा हुआ धन नहीं है। यह प्रभाव की शक्ति है। यह सरकारों पर प्रभाव डाल सकता है, मीडिया की दिशा बदल सकता है, चुनावी विमर्श को प्रभावित कर सकता है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास की गति तय कर सकता है और यहां तक कि अंतरिक्ष में मानव जाति के भविष्य को भी प्रभावित कर सकता है। जब किसी व्यक्ति के पास इतना संसाधन हो कि वह अपनी निजी अंतरिक्ष एजेंसी चला सके, अपनी उपग्रह प्रणाली स्थापित कर सके और वैश्विक संचार के ढांचे को प्रभावित कर सके,  तब चर्चा केवल अमीरी की नहीं रह जाती, बल्कि शक्ति संतुलन की हो जाती है।

इतिहास में राजा भी बहुत धनी होते थे, लेकिन उनकी शक्ति भौगोलिक सीमाओं तक बंधी रहती थी। आज की तकनीकी संपत्ति सीमाओं को नहीं मानती। एक डिजिटल प्लेटफॉर्म अरबों लोगों तक पहुंच सकता है। एक एआई मॉडल पूरी दुनिया के काम करने के तरीके को बदल सकता है। एक निजी अंतरिक्ष कंपनी उन क्षेत्रों में प्रवेश कर सकती है, जिन्हें कभी केवल राष्ट्र-राज्यों का विशेषाधिकार माना जाता था। यही कारण है कि ट्रिलियनेयर का उदय केवल आर्थिक घटना नहीं, बल्कि राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक प्रश्न भी खड़े करता है।

यह भी एक विडंबना है कि जिस दुनिया में करोड़ों लोग आज भी साफ पानी, बेहतर शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उसी दुनिया में कुछ व्यक्तियों की संपत्ति इस स्तर पर पहुंच रही है कि उसकी तुलना पूरे देशों की अर्थव्यवस्था से की जा रही है। यह किसी व्यक्ति की आलोचना नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का अध्ययन है, जो एक साथ असाधारण अवसर और असाधारण असमानता दोनों पैदा कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रश्न एलन मस्क नहीं हैं। आज मस्क हैं, कल कोई और होगा।

वास्तविक प्रश्न यह है कि क्या मानव सभ्यता का अगला अध्याय कुछ सौ अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा लिखा जाएगा या फिर तकनीक और संपत्ति का लाभ व्यापक समाज तक पहुंचेगा। क्या भविष्य में कुछ लोगों की संपत्ति देशों से बड़ी और उनका प्रभाव सरकारों से अधिक हो जाएगा? या फिर मानव समाज ऐसी संस्थाएं विकसित कर लेगा, जो नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए शक्ति के अत्यधिक केंद्रीकरण को संतुलित कर सकें?

मानव इतिहास में ट्रिलियनेयर का जन्म एक आर्थिक रिकॉर्ड अवश्य है, लेकिन उससे भी अधिक यह एक दार्शनिक और सामाजिक प्रश्न है। यह हमें मजबूर करता है कि हम केवल यह न पूछें कि किसी व्यक्ति ने कितना धन अर्जित किया, बल्कि यह भी पूछें कि इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति के साथ मानवता का भविष्य किस दिशा में जाएगा। सैकड़ों से हजारों, हजारों से लाखों, लाखों से करोड़ों और करोड़ों से ट्रिलियनों तक की यह यात्रा केवल संख्याओं की नहीं है। यह उस बदलती दुनिया की कहानी है, जिसमें धन अब केवल संपत्ति नहीं, बल्कि भविष्य को आकार देने की क्षमता भी बनता जा रहा है। (ये लेखक के निजी विचार हैं।)

प्रेरक कथा : विषयों में दुर्गंध
एक धर्मनिष्ठ राजा एक महात्मा की पर्णकुटी पर जाया करते थे। उन्होंने एक बार महात्मा को अपने महल में पधारने के लिए विनती की, परंतु महात्मा ने यह कहकर टाल दिया कि मुझे तुम्हारे महल में बड़ी दुर्गंध आती है, इसलिए मैं नहीं जाता। राजा को बड़ा अचरज हुआ, उन्होंने मन ही मन विचार किया कि महल में तो इत्र छिड़का रहता है, वहां दुर्गंध कैसे आ सकती है? महात्माजी यह कैसे कहते हैं, पता नहीं?’ राजा ने संकोच से पुनः कुछ नहीं कहा। एक दिन महात्माजी राजा को साथ लेकर घूमने निकले।

घूमते हुए चर्मकारों की बस्ती में पहुंच गए और वहा एक पीपल वृक्ष की छाया में खड़े हो गए। पास के घरों में चमड़ा कमाया जा रहा था, कहीं सूख रहा था, तो कहीं नया चमड़ा सिद्ध किया जा रहा था। हर घर में चमड़ा था और उसमें से बडी दुर्गंध आ रही थी। वायु प्रवाह भी उधर ही था। दुर्गंध के मारे राजा की नाक फटने लगी।

उन्होंने महात्माजी से कहा, “भगवन! दुर्गंध के कारण खड़ा नहीं रहा जाता, कृपया यहां से चलें।” महात्माजी बोले, “तुम्हीं को दुर्गंध आती है? देखो आसपास के घरों की ओर, कितने पुरुष, स्त्रियां और बाल-बच्चे हैं। कोई कार्य कर रहें हैं, कोई खा-पी रहे हैं, सब हंस-खेल रहे हैं। किसी को तो दुर्गंध नहीं आती, मात्र तुम्हीं को दुर्गंध आ रही है।” राजा ने कहा, “भगवन! चमड़े से कमाते-कमाते तथा चमड़े में रहते-रहते इनका अभ्यास हो गया है।

इनकी नाक ही ऐसी हो गई है कि इन्हें चमड़े की दुर्गंध नहीं आती, परंतु मैं तो इसका अभ्यासी नहीं हूं। अतः शीघ्र चलें, अब तो एक क्षण भी यहां नहीं ठहरा जाता।” महात्मा ने हंसकर कहा, “राजन, यही दशा तुम्हारे राज प्रासाद की भी है। विषय भोगों में रहते-रहते तुम्हें उनमें दुर्गंध नहीं आती है, तुम्हें अभ्यास हो गया है, परंतु मुझको तो ये सांसारिक विषय भोग देखते ही उल्टी-सी आती है। इसी से मैं तुम्हारे घर नहीं जाता था।” राजा ने रहस्य समझ लिया था, जो महात्मा हंसकर राजा को साथ लिए वहां से चल दिए।

प्रमोद श्रीवास्तव

कृत्रिम बुद्धिमत्ता : मानव सभ्यता के विकास का नया अध्याय
विज्ञान मानव की कल्पनाओं को यथार्थ में बदलता है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता उस यथार्थ को नई दिशा देती है। मानव इतिहास के विकासक्रम में अनेक वैज्ञानिक  आविष्कारों ने सभ्यता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमता ऐसी ही एक क्रांतिकारी तकनीक रूप में उभरकर सामने आई हैं, जिसने ज्ञान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के स्वरूप को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। यह केवल एक तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि मानव की बौद्धिक क्षमताओं को मशीनों के माध्यम से विस्तारित करने का अभूतपूर्व प्रयास है। जब मानव बुद्धि और मशीन की क्षमता एक साथ कार्य करती है, तब प्रगति की नई संभावनाएं जन्म लेती हैं। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा, कृषि तथा उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में किया जा रहा है।

इसमें कार्यों की गति दक्षता और सटीकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चिकित्सा में यह रोगों के निदान में सहायता करती हैं, जबकि शिक्षा में विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने का अवसर प्रदान करती है। हालांकि इसके साथ डेटा सुरक्षा, गोपनीयता तथा रोजगार उपयोग नैतिकता और उत्तरदायित्व के संबंधी चुनौतीयां भी जुड़ी हैं। इसलिए इसका उपयोग नैतिकता और उत्तरदायित्व के साथ किया जाना आवश्यक है। तकनीक की वास्तविक सफलता उसकी शक्ति में नहीं, बल्कि उसके उत्तरदायी में निहित होती हैं। अंततः कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सभ्यता के विकास का एक नया अध्याय है। यदि इसका विवेकपूर्ण और संतुलित उपयोग किया जाए, तो यह मानव जीवन को अधिक समृद्ध, सुविधाजनक और उन्नत बना सकती हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव बुद्धि का विकल्प  नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है।

भक्ति पांडे, छात्रा

जॉब अलर्ट
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

    पद का नाम – संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026
    कुल रिक्तियां – 12,256 पद
    आवेदन का तरीका – ऑनलाइन
    अंतिम तिथि – 22 जून 2026
    चयन प्रक्रिया – टियर-1, टियर-2 परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    पद का नाम – ग्रुप-बी एवं सी विभिन्न पद
    कुल रिक्तियां – 1,484 पद
    आवेदन का तरीका – ऑनलाइन
    चयन प्रक्रिया – कंप्यूटर आधारित परीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

    पद का नाम - यंग प्रोफेशनल
    कुल रिक्तियां - 12 पद
    योग्यता - संबंधित विषय में मास्टर डिग्री
    आवेदन का तरीका- ऑनलाइन
    चयन प्रक्रिया - शॉर्टलिस्टिंग एवं साक्षात्कार

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद

    पद का नाम – ग्रुप-ए, बी एवं सी विभिन्न पद
    कुल रिक्तियां – 179 पद
    आवेदन का तरीका – ऑनलाइन
    आवेदन प्रारंभ – 1 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा एवं  साक्षात्कार

ओटीटी : मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा प्रेम, बिछड़न, उम्मीद और मानवीय रिश्तों की ताकत पर आधारित एक संवेदनशील एवं भावनात्मक फिल्म है। इसकी कहानी दो अलग-अलग समय-कालों में चलती है और एक ऐसे वादे के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका प्रभाव वर्षों बाद भी लोगों के जीवन में बना रहता है। विभाजन की त्रासदी, सीमाओं के पार बिछड़े रिश्ते और अपनों तक पहुंचने की चाह को फिल्म बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। यह केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि यादों, पहचान, अपनत्व और मानवीय संबंधों की गहरी पड़ताल है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ लेती है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत नसीरुद्दीन शाह का शानदार अभिनय है। उन्होंने अपने किरदार में दर्द, प्रेम, पछतावा और जीवन के अनुभवों को इतनी सहजता से समाहित किया है कि उनका हर दृश्य वास्तविक प्रतीत होता है। उनके संवाद और भावनात्मक अभिव्यक्तियां लंबे समय तक याद रहती हैं। दिलजीत दोसांझ ने भी संयमित और परिपक्व अभिनय किया है तथा कहानी को मजबूती प्रदान की है। वहीं शरवरी और वेदांग अपनी मासूमियत, आकर्षण और भावनात्मक गहराई से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। चारों कलाकारों का अभिनय फिल्म की आत्मा बनकर उभरता है।

निर्देशक इम्तियाज अली एक बार फिर साबित करते हैं कि मानवीय भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने में उनका कोई सानी नहीं है। फिल्म का लेखन, संवाद और भावनात्मक दृश्यों की प्रस्तुति प्रभावशाली है। विभाजन से जुड़े प्रसंग, सीमा पर घटित घटनाएं, पारिवारिक पुनर्मिलन के क्षण तथा दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह के बीच के संवाद विशेष रूप से प्रभावित करते हैं। हालांकि शुरुआती हिस्से में कहानी की पृष्ठभूमि स्थापित करने में थोड़ा समय लगता है और बार-बार आने वाले टाइम जंप्स कभी-कभी इसकी गति को धीमा कर देते हैं।  संगीत फिल्म की भावनात्मक शक्ति को कई गुना बढ़ा देता है।

एआर रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के साथ पूरी तरह घुल-मिल जाता है। गीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बनते, बल्कि पात्रों की भावनाओं और उनके सफर को और अधिक गहराई प्रदान करते हैं। रहमान का पृष्ठ संगीत कई दृश्यों को असाधारण ऊंचाई देता है और फिल्म के प्रभाव को और सशक्त बनाता है।

कुल मिलाकर, मैं वापस आऊंगा एक भावनात्मक, परिपक्व और दिल को छू लेने वाली फिल्म है, जो प्रेम, इंतजार, अपनापन और मानवीय संबंधों की शक्ति का उत्सव मनाती है। यह उन दुर्लभ फिल्मों में से है, जिन्हें केवल देखा नहीं जाता, बल्कि महसूस भी किया जाता है। दमदार अभिनय, संवेदनशील निर्देशन और आत्मा को स्पर्श करने वाले संगीत के बल पर यह फिल्म लंबे समय तक दर्शकों के मन में बनी रहती है। आज के समय में, जब दुनिया पहले से अधिक विभाजित दिखाई देती है, मैं वापस आऊंगा यह संदेश देती है कि प्रेम और मानवीय जुड़ाव हर सीमा और हर दूरी से बड़ा होता है।

समीक्षक-प्रदीप शर्मा –