विशेष लेख - Amrit Vichar

समर में मेकअप से दें खुद को कूल लुक
गर्मियों का मौसम आते ही स्किन केयर और मेकअप रूटीन दोनों में बदलाव जरूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीना, धूल और बढ़ती ऑयल प्रोडक्शन की वजह से मेकअप जल्दी पिघल जाता है और चेहरा डल दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसा मेकअप करें जो हल्का, फ्रेश, स्किन-फ्रेंडली और लंबे समय तक टिकने वाला हो। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में कैसा मेकअप करना चाहिए, न्यूड मेकअप को कैसे परफेक्ट तरीके से कैरी करें और किन नई टिप्स को अपनाकर आप अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं।

🌿 स्किन प्रेप है सबसे जरूरी

गर्मियों में मेकअप से पहले स्किन को सही तरीके से तैयार करना सबसे अहम स्टेप है।

-    सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश या जेल बेस्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें।
-    उसके बाद अल्कोहल-फ्री टोनर लगाएं, जिससे पोर्स टाइट रहें।
-    लाइट, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र लगाएं और सबसे जरूरी सनस्क्रीन (SPF 30 या उससे ज्यादा, PA+++) जरूर लगाएं।
-    बाहर निकलने से 15–20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

स्किन जितनी हाइड्रेटेड और प्रोटेक्टेड होगी, मेकअप उतना ही स्मूद और टिकाऊ लगेगा।

💧प्राइमर का करें इस्तेमाल

अक्सर लोग इस स्टेप को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गर्मियों में प्राइमर बहुत जरूरी होता है।

-    ऑयली स्किन के लिए मैटिफाइंग प्राइमर चुनें
-    ड्राय स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर बेहतर रहेगा

👉प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक सेट रखता है और पसीने से खराब होने से बचाता है।

🌸 हैवी फाउंडेशन से बचें

गर्मियों में हैवी फाउंडेशन लगाने से चेहरा केकी, पसीनेदार और ऑयली लग सकता है।

-    इसके बजाय BB क्रीम या CC क्रीम का इस्तेमाल करें
-    या फिर लाइट-वेट, वाटर-बेस्ड फाउंडेशन चुनें
-    जहां जरूरत हो, वहीं कंसीलर लगाएं (स्पॉट करेक्शन)

इससे आपका मेकअप नेचुरल, लाइट और स्किन-लाइक दिखेगा।

🌼 न्यूड मेकअप - सबसे बेस्ट ऑप्शन

गर्मियों के लिए न्यूड मेकअप लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि ये सिंपल, एलिगेंट और नेचुरल होता है।

न्यूड मेकअप कैसे करें:

-    बेस: हल्का और स्किन टोन से मैच करता हुआ
-    आई मेकअप: ब्राउन, पीच, बेज या सॉफ्ट न्यूड शेड्स
-    ब्लश: हल्का पिंक, पीच या कोरल
-    हाईलाइटर: बहुत हल्का, सिर्फ नैचुरल ग्लो के लिए
-    लिपस्टिक: न्यूड, पीच, रोज़ या लाइट पिंक

न्यूड मेकअप का मकसद है कि आप मेकअप में भी नेचुरल और फ्रेश दिखें।

आई मेकअप हल्का रखें

गर्मियों में स्मोकी या हैवी आई मेकअप से बचना चाहिए, क्योंकि ये जल्दी स्मज हो सकता है।

-    लाइट और मैट आईशैडो यूज़ करें
-    वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा लगाएं
-    आईलाइनर पतला रखें

इससे आपका लुक क्लीन, फ्रेश और डे-फ्रेंडली लगेगा।

🌿 कम से कम प्रोडक्ट्स यूज़ करें

गर्मी में ज्यादा मेकअप करने से पसीना आता है और मेकअप जल्दी खराब हो जाता है।

-    मिनिमल मेकअप रखें
-    मल्टी-यूज़ प्रोडक्ट्स (जैसे लिप-एंड-चीक टिंट) का इस्तेमाल करें

“Less is more” गर्मियों के लिए सबसे परफेक्ट मंत्र है।

नई और जरूरी टिप्स:

-    अपने बैग में फेस मिस्ट रखें, जिससे स्किन तुरंत फ्रेश लगे
-    ब्लॉटिंग पेपर से एक्स्ट्रा ऑयल हटाएं, बिना मेकअप खराब किए
ये छोटे स्टेप्स आपके लुक को पूरे दिन मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

🍉 हाइड्रेशन और डाइट का रखें  ध्यान

गर्मी में सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी स्किन का ख्याल रखना जरूरी है।

-    ज्यादा पानी पिएं
-    फ्रूट्स (जैसे तरबूज, खीरा) डाइट में शामिल करें
-    हेल्दी स्किन पर मेकअप खुद-ब-खुद अच्छा लगता है।

गर्मियों में मेकअप का मतलब है हल्का, फ्रेश और नेचुरल लुक। हैवी और लेयर्ड मेकअप से बचते हुए अगर आप न्यूड मेकअप अपनाती हैं, तो आप बिना ज्यादा मेहनत के भी खूबसूरत और एलिगेंट दिख सकती हैं। सही स्किन प्रेप, हल्के प्रोडक्ट्स, मैट फिनिश और न्यूड टोन के साथ आप हर दिन एक परफेक्ट समर लुक पा सकती हैं।

टिप: हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट्स चुनें, दिन में 2–3 बार फेस क्लीन रखें और जरूरत पड़ने पर मेकअप को हल्का टच-अप जरूर दें, ताकि आपका लुक पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग बना रहे।

लेखकों का बाजार
आज के वक़्त में जब कि सारी दुनिया ही एक बाजार बनती जा रही हो तो फिर हमारे साहित्य की दुनिया ही भला कैसे इस बाजार ‘भाव’ से अछूती रह सकती है। यहां लेखकों के भाव स्थापित करने से लेकर उन्हें गिराने और उठाने तक का कार्य बड़ी ही संजीदगी के साथ किया जाता है। ये सभी क्रियाएं साहित्यिक उत्थान की आड़ में इतनी चतुराई से की जाती हैं कि दाएं हाथ को बाएं हाथ की खबर तक न लग पाए। यही उपलब्धि असली महानता है, जोकि सिर्फ लेखन भर से नहीं आती। पिछले जमाने के साहित्य और साहित्यकारों ने भले ही दुनिया को गूढ़ दर्शन दिया हो मगर आज के साहित्य और साहित्यकारों ने न सिर्फ बाजार दिया है, बल्कि लेखक बनाने की विधि से लेकर, किताबें बेचने-खरीदने के लाभप्रद हथकंडे ,उन्नत किस्म की चौर्य प्रणाली आदि के अतिरिक्त, लेखकों के भी खरीद, फरोख्त तक का मार्ग प्रशस्त किया है। ये साहित्य का नवीन उन्नयन काल है। इसी क्रम में पिछले दिनों एक किस्सा कुछ यूं हुआ कि हमारे प्रिय, आत्मीय और धुरंधर लेखक महाराज एक दिन लेखन मंडी के किनारे वाली दुकान पर लेखक तौलवा रहे थे कि वहां लफ्फाज कवि जी आ धमके, आते ही उन्होंने त्यौरियां चढ़ाते हुए लेखक महाराज को टोका ,“अरे महाराज जी! कितने रुपये किलो लिए ,बहुत महंगे नहीं तौलवा लिए आपने!”-अंशु प्रधान, लेखिका

महाराज जी ने पूरी बत्तीसी चमकाते हुए कहा, “अजी साहब! क्या करें, किलो दो किलो लेखक घर में रखने पड़ते हैं। अब क्या महंगा और क्या सस्ता, जो ये लिखकर दे देते हैं उसी से लेखन की दाल-रोटी चलती रहती है साहब, वरना इतनी महंगाई में भला कौन खुद लिखके कुछ देता है। न इतना समय है किसी के पास और न इतना भेजा, जो पका -पकाया माल मिल जाता है उसी को थोड़ा और पकाकर बाजार में अपने नाम से ठेल देते हैं।”

लफ्फाज कवि तो ठहरे ही शब्दों के जादूगर सो वे पुनः महाराज जी से बोले, “अरे! इतनी महंगाई में कहां आप इन महंगे लेखकों के चक्कर में पड़े हैं। अरे मेरी मानों तो अबकी रविवार मेरे साथ साहित्य के चोर बाजार चलना। थोड़ी भीड़- भाड़ ज़रूर रहती है वहां मगर औने-पौने दामों पर ही चोखा माल मिल जाता है।”

साहित्य के चोर बाजार की बात सुनते ही महाराज जी की आंखें फटी की फटी रह गयीं और कान खड़े हो गए, वे हकलाते हुए बोले- “क्या सच में! क्या वहां सस्ते में बढ़िया लेखक मिल जाएंगे।” लफ्फाज कवि जी ने मुस्कुराते हुए कहा- “और नहीं तो क्या! अरे आप बढ़िया की बात करते हैं, चोर बाजार में एक से एक लेखक मिलेंगे और न सिर्फ बिकने वाले, बल्कि खरीदने वाले भी।” महाराज जी बोले- “वो कैसे”?

इस पर कवि जी ने बड़े गर्व से कहा- “अभी पिछले सप्ताह ही आधा किलो परसाई, दो किलो बच्चन और ढाई सौ ग्राम निराला तोल कर दिए हैं बाजार में, पुरस्कृत लेखकों को किसी से कहिएगा नहीं मैं कविताई करने के साथ- साथ ये काम भी कर लेता हूं। अब देखना! जब वे इन सब को पानी के साथ खुद के बनाए चून में गूंथ के जब मट्ठे पाग के बाजार में बेचेंगे, तो आप भी कहेंगे कि क्या स्वाद है। अजी मैं तो कहता हूं छोड़िए ये लेखक मंडी के कोने के बाजार को, सीधे चोर मंडी चलते हैं।”

महाराज जी ने आव देखा न ताव और लगे मूछों को ताव देने। बड़ी ऐठ के साथ वे मंडी के दलाल से बोले ए भई। नीचे रख! हमें नहीं चाहिए इतने महंगे लेखक।

दलाल ने तभी कवि जी को घूरते हुए महाराज जी से कहा, “अजी साहब! एक दम से ही मूड बिगड़ गया आपका तो। अजी थोड़ा कम लगा लूंगा अब तराजू पर से कम से कम उतरवाईये तो मत। बड़ी मुश्किल से इन लेखकों को तराजू पर चढ़ने को मिलता है वो भी तब जब की आलोचकों की निग़ाह न पड़े साहब।”

मगर इतनी देर में महाराज जी को कवि जी का चोर बाजार का गणित भा चुका था। उन्होंने अपने गले में पड़े गमछे को ताव देकर फटकारा और थोड़ा आगे चलकर कवि जी को आवाज़ लगाई-“अजी। मैंने कहा कि कुछ जलेवी दही हो जाए अगले रविवार को तो आप और हम मिल ही रहे हैं न चोर बाजार में।” कवि जी मुस्कुराए और लपक के जलेबी- दही के दोने पर टूटते हुए बोले, “क्यों नहीं, क्यों नहीं”।

नोटिस बोर्ड: 4 मई तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
-   उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए अहम तिथियां घोषित की हैं। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सतेंद्र बाबू के अनुसार, सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को असाइनमेंट 2 मई तक अध्ययन केंद्रों पर जमा करने होंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 5 अप्रैल से जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित छात्र भी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म भरने पर 1200 रुपये विलंब शुल्क लगेगा, जबकि परीक्षा शुल्क 150 रुपये प्रति प्रश्नपत्र तय किया गया है।

रोजगार मेला का आयोजन

-  कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 5 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर गढ़वाल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे शुरू होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स समेत 10-12 कंपनियां शामिल होंगी। करीब 700-800 पदों पर भर्ती की संभावना है। हाईस्कूल से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों।

मरीन लाइफ: जाइंट आइसोपोड, गहरे समुद्र का अद्भुत सफाईकर्मी
विशाल आइसोपोड (Giant Isopod) समुद्र की गहराइयों में पाया जाने वाला एक बेहद अनोखा और रहस्यमय जीव है, जो देखने में जमीन पर पाए जाने वाले कीड़ों या जूं जैसे जीवों से मिलता-जुलता लगता है, लेकिन आकार में उनसे कहीं अधिक बड़ा होता है। सामान्यतः जहां स्थलीय कीट छोटे होते हैं, वहीं यह समुद्री जीव लगभग 16 इंच तक लंबा हो सकता है, जो इसे अपने वर्ग के जीवों में खास बनाता है। यह मुख्य रूप से समुद्र तल यानी डीप-सी (Deep Sea) में रहता है, जहां सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती और तापमान बेहद कम होता है। इतनी कठिन परिस्थितियों में जीवित रहना ही इसे एक अद्भुत जीव बनाता है।

विशाल आइसोपोड का शरीर कठोर खोल से ढका होता है, जो इसे बाहरी खतरों से बचाता है, और इसके कई पैर होते हैं, जिनकी मदद से यह समुद्र की सतह पर धीरे-धीरे चलता है। यह जीव मांसाहारी प्रवृत्ति का होता है, लेकिन खुद शिकार करने की बजाय यह अधिकतर समुद्र में मरे हुए जीवों को खाकर जीवित रहता है, जिसे “स्कैवेंजिंग” कहा जाता है। समुद्र की गहराइयों में भोजन की कमी होती है, इसलिए यह जीव लंबे समय तक बिना खाए भी रह सकता है और जब इसे भोजन मिलता है तो यह एक साथ अधिक मात्रा में खा लेता है।

इसकी सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है, जिससे यह दूर से ही मरे हुए जीवों का पता लगा लेता है। वैज्ञानिकों के लिए यह जीव खास रुचि का विषय है, क्योंकि यह हमें समुद्र के गहरे और कम खोजे गए हिस्सों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है। इसके अध्ययन से यह भी पता चलता है कि पृथ्वी पर जीवन कितनी कठिन परिस्थितियों में भी संभव है। विशाल आइसोपोड न केवल समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि यह प्रकृति की अद्भुत विविधता और अनुकूलन क्षमता का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करता है।

इसके अलावा, यह जीव अत्यधिक दबाव (pressure) वाली परिस्थितियों में भी आसानी से जीवित रह सकता है, जहां सामान्य जीवों का टिक पाना कठिन होता है। इसकी धीमी जीवनशैली और ऊर्जा बचाने की क्षमता इसे लंबे समय तक जीवित रहने में मदद करती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जीव लाखों वर्षों से लगभग उसी रूप में मौजूद है, जिससे यह “जीवित जीवाश्म” (living fossil) जैसा प्रतीत होता है। गहरे समुद्र में इसकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि प्रकृति ने हर परिस्थिति के अनुसार जीवन को ढालने की अद्भुत क्षमता विकसित की है।

नए दौर के मुक्त व्यापार समझौते और भारतीय उद्योग
FTA भारत के लिए एक ‘ग्रोथ मल्टीप्लायर’ के रूप में कार्य कर सकते हैं। टैरिफ में कमी के कारण भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं।

रजत मेहरोत्रा, वित्तीय एवं आर्थिक विशेषज्ञ

वैश्विक अर्थव्यवस्था तेजी से एक नए व्यापारिक ढांचे की ओर बढ़ रही है, जहां देशों के बीच प्रतिस्पर्धा केवल उत्पादन या लागत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि बाजार तक पहुंच, टैरिफ नीति और सप्लाई चेन एकीकरण पर भी निर्भर हो गई है। भारत इस परिवर्तन के केंद्र में उभर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में उसने मुक्त व्यापार समझौतों (Free Trade Agreements– FTA) के माध्यम से वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वर्तमान समय में भारत का कुल वस्तु एवं सेवा व्यापार लगभग 1.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुंच चुका है, जो यह दर्शाता है कि भारत तेजी से वैश्विक व्यापार का एक प्रमुख खिलाड़ी बन रहा है।

भारत-यूएई के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) लागू होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार FY24 में लगभग 83–84 अरब डॉलर रहा और FY25 में यह 85 अरब डॉलर के आसपास पहुंचने का अनुमान है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सही रणनीति के साथ ऐसे समझौते निर्यात वृद्धि को गति दे सकते हैं। इसी प्रकार, भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) के तहत भारत के लगभग 100 प्रतिशत निर्यात को ऑस्ट्रेलिया में ड्यूटी-फ्री एक्सेस प्राप्त हुआ है, जिससे इंजीनियरिंग गुड्स, टेक्सटाइल और फार्मा जैसे क्षेत्रों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिली है। इसके साथ ही, भारत-यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ के साथ उन्नत स्तर की वार्ताएं यह संकेत देती हैं कि भारत अब वैश्विक व्यापार नेटवर्क में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

एक वित्तीय और आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो FTA भारत के लिए एक ‘ग्रोथ मल्टीप्लायर’ के रूप में कार्य कर सकते हैं। टैरिफ में कमी के कारण भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं, जिससे निर्यात में वृद्धि होती है और विदेशी मुद्रा आय बढ़ती है। इसके साथ ही, यह समझौते विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को भी आकर्षित करते हैं, क्योंकि वैश्विक कंपनियां भारत को एक निर्यात हब के रूप में देखने लगती हैं। ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति के तहत कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को विविध बनाना चाहती हैं, और भारत इस अवसर का लाभ उठा सकता है। विशेष रूप से ऑटो कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इन अवसरों के साथ कई महत्वपूर्ण चुनौतियां भी जुड़ी हुई हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि क्या भारतीय उद्योग, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME), वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब टैरिफ कम होते हैं, तो विदेशी उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते हो जाते हैं, जिससे घरेलू उद्योगों पर दबाव बढ़ता है। यदि भारतीय कंपनियां लागत, गुणवत्ता और तकनीक के स्तर पर प्रतिस्पर्धी नहीं बन पातीं, तो यह स्थिति उनके लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसके अलावा, कई मामलों में FTA के बाद आयात तेजी से बढ़ते हैं, जबकि निर्यात अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़ते हैं, जिससे व्यापार घाटा बढ़ने का जोखिम बना रहता है। यह स्थिति मुद्रा पर दबाव डाल सकती है और व्यापक आर्थिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

कृषि क्षेत्र इस संदर्भ में और भी संवेदनशील है, क्योंकि भारत की बड़ी आबादी इस पर निर्भर है। यदि कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम होते हैं, तो विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे किसानों की आय प्रभावित हो सकती है, हालांकि भारत ने हालिया समझौतों में डेयरी और कुछ अन्य संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित रखने की रणनीति अपनाई है, जो एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है। फिर भी, यह आवश्यक है कि कृषि क्षेत्र को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए तकनीकी सुधार, भंडारण और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए।

वित्तीय बाजारों के दृष्टिकोण से FTA का प्रभाव बहुआयामी होता है। निर्यात-उन्मुख कंपनियों जैसे आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग सेक्टर को इससे लाभ मिल सकता है, जिससे उनके शेयरों में सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है। इसके विपरीत, आयात-निर्भर उद्योगों पर दबाव बढ़ सकता है। यदि FTA के कारण निर्यात में वृद्धि होती है, तो इससे रुपये को स्थिरता मिल सकती है और विदेशी निवेश (FDI) में वृद्धि हो सकती है। वहीं, यदि व्यापार घाटा बढ़ता है, तो यह मुद्रा और शेयर बाजार दोनों के लिए चुनौती बन सकता है, इसलिए निवेशकों के लिए यह आवश्यक है कि वे सेक्टर-आधारित रणनीति अपनाएं और उन कंपनियों पर ध्यान दें, जिनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता मजबूत है। (यह लेखक के निजी विचार हैं)

जापान की बदली रक्षा नीति से चीन घबराया
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान ने शांतिवादी नीति अपना ली थी। अब उसने चीन और उत्तर कोरिया की बढ़ती आक्रमकता को देखते हुए अपनी नीति में बदलाव कर दिया है।

नवीन गुप्ता, बरेली

चीन और जापान की दुश्मनी जग जाहिर है। चीन इस बात से परेशान है कि जापान परमाणु बम परीक्षण कर सकता है। चीन को डर है कि कहीं जापान भी परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बन गया, तो उसके लिए मुश्किल खड़ी होगी। यही वजह है कि उसने संयुक्त राष्ट्र संघ में जापान को परमाणु बम के परीक्षण से रोकने की गुहार लगाई है। जापान ने भी अब चीन से आंखों से आंखें मिलाकर बात करने की ठान ली है।

चीन की बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए ही उसने अपने पड़ोसी और चीन के दुश्मन राष्ट्रों के साथ सामरिक दृष्टि से अपने रिश्ते मजबूत करने शुरू कर दिए हैं। जापान ने न सिर्फ फिलीपींस के साथ मिल कर दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता को रोकने के लिए कदम उठाया, बल्कि आस्ट्रेलिया, वियतमान से भी उसने कई समझौते किए हैं, जो चीन की टेंशन बढ़ाने वाले हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और उसके मित्र राष्ट्रों को हार का सामना करना पड़ा था। इस युद्ध में मिली हार के बाद से ही जापान और चीन में तनाव बना हुआ है। बीच-बीच में रिश्ते सुधर जाते हैं, लेकिन कई ऐसे मौके आते हैं, जब चीन दादागिरी दिखाने की कोशिश करता है, तो जापान को भी आंखें तरेरनी पड़ती हैं। फिलहाल पिछले कई महीने से चीन और जापान के बीच तनाव का सबसे बड़ा कारण है ताइवान।

जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची द्वारा ताइवान की चीन से रक्षा के एलान से ही चीन नाराज है। कई बार उसने जापान की समुद्री सीमा और हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। चीन सीधे जापान को युद्ध की धमकी देता है। इससे जापान नाराज है और चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए ही अपनी सामरिक शक्ति को बढ़ाने का एलान कर चुका है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान ने शांतिवादी नीति अपना ली थी और उसने घातक हथयारों के उत्पादन और निर्यात पर खुद ही प्रतिबंध लगा दिया था। तय किया गया था कि उसकी सेना सिर्फ आत्मरक्षा तक सीमित रहेगी, लेकिन अब उसने चीन और उत्तर कोरिया की बढ़ती आक्रमकता को देखते हुए अपनी नीति में बदलाव कर दिया है और लड़ाकू विमान, मिसाइल आदि के निर्यात को मंजूरी दे दी है। यहां तक कि परमाणु बम बनाने की दिशा में भी उसने कदम उठाए हैं।

इसके संकेत मिलते ही चीन परेशान हो उठा है, इसीलिए चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र को इसकी जानकारी दी है और यह कहा है कि यदि जापान को रोका नहीं गया, तो वह आने वाले दिनों में परमाणु हथियार का परीक्षण कर सकता है। चीन का तो यहां तक दावा है कि जापान के पास प्लूटोनियम की इतनी मात्रा है कि वह 55 सौ परमाणु हथियार बना सकता है।

चीन ने संयुक्त राष्ट्र को दी गई शिकायत में कहा है कि जापान कम समय में न्यूक्लियर ब्रेक आउट हासिल करने की क्षमता रखा है। चीन से इसे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। कहा है कि जापान अपने शांतिवादी संविधान, परमाणु हथियार न रखने और न ही बनाने और न लाने की नीति में बदलाव की कोशिश कर रहा है। यहां समझना जरूरी है कि चीन की परेशानी का सबसे बड़ा कारण है जापान द्वारा अपनी नीति में किया गया बदलाव।

जापानी प्रधानमंत्री ने एक 15 सदस्यीय पैनल बनाया है, जिसने तीन गैर परमाणु सिद्धांतों को बदलने की स्पष्ट वकालत की है। साथ ही जापान को लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलों के निर्माण पर जोर दिया है। इतना ही नहीं चीन को डर है कि कहीं जापान अमेरिका को अपनी धरती पर परमाणु हथियार रखने वाली मिसाइलों की तैनाती की अनुमति दे सकता है। चीन के साथ ही उत्तर कोरिया भी लगातार जापान को धमकियां देता है। इससे जापान ने चीन से परेशान उसके पड़ोसियों के साथ गठबंधन बनाने की ठान ली है, इसीलिए आस्ट्रेलिया, वियतनाम, फिलीपींस जैसे देशों के साथ जापान ने इसकी चर्चा भी शुरू कर दी है।

आस्ट्रेलिया और जापान के बीच तो पिछले महीने सात अरब डालर से अधिक का ऐतिहासिक युद्धपोत समझौता हुआ है। अब जापान की ओर से आस्ट्रेलिया को 11 उन्नत मोगामी श्रेणी के फ्रिगेड दिए जाएंगे। जापानी कंपनी मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्री इस फ्रिगेट को तैयार करेगी। इस समझौते से भी चीन परेशान है। चीन, जापान से इस बात से नाराज है कि वह ताइवान का समर्थन क्यों कर रहा है, जबकि जापान अब ताइवान के प्रति चीन की आक्रमता को रोकने के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। इसमें उसे अमेरिका का भी पूरा साथ मिल रहा है।

अमेरिकी रक्षा कंपनियां ताइवान को बड़े पैमाने पर हथियारों की आपूर्ति करती हैं। जरूरत पड़ने पर जापान भी अमेरिका जैसा ही कदम उठा सकता है। यदि ऐसा होता है तो चीन के लिए मुश्किल बढ़ेगी ही कम नहीं होगी। हाल में ही जापान और इंडोनेशिया के बीच ऊर्जा के साथ ही रक्षा समझौता भी हुआ है। इंडोनेशिया और चीन के बीच भी तनाव है। ऐसे में विरोधी देशों के एक मंच पर आने से चीन चिंतित है। उसे लगता है कि उसकी बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए यदि ये सभी देश एकजुट होंगे, तो उसकी शक्तियां कमजोर होंगीं।

जापान, ताइवान को अपनी फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस मानता है। यही वजह है कि वह ताइवान के पास स्थित योनागुनी द्वीप पर अब मिसाइल बेस बना रहा है। चीन चाहता है कि जापान किसी भी स्थिति में ताइवान का साथ न दे, लेकिन खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जापान पूरी शिद्दत के साथ ताइवान के साथ खड़ा है।

राजस्थान बनाम लोकसभा : शक्ति की ओर बढ़ती आधी आबादी
डॉ. कैलाश चंद सैनी
पूर्व मुख्य अंवेषण एवं संदर्भ अधिकारी

लोकतंत्र की सार्थकता केवल मतदान की ऊंची दरों में नहीं, बल्कि विधायी सदनों के भीतर प्रतिनिधित्व की वास्तविक समावेशिता में निहित है। प्रश्न यह है कि क्या बढ़ती चुनावी भागीदारी सत्ता-संरचना में समान हिस्सेदारी में भी रूपांतरित हो रही है? राजस्थान के सात दशकों का विधायी अनुभव इस प्रश्न का एक ऐसा सांख्यिकीय उत्तर प्रस्तुत करता है, जो स्थापित राष्ट्रीय धारणाओं को चुनौती देते हुए संख्या से शक्ति की ओर बढ़ती आधी आबादी के एक नए और सशक्त यथार्थ को उजागर करता है।

लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था की जीवंतता केवल चुनावों की नियमितता या मतदाता भागीदारी की ऊंची दर से नहीं आंकी जा सकती; उसकी वास्तविक कसौटी इस बात में निहित होती है कि वह अपने नागरिकों को किस हद तक समावेशी, संतुलित और प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदान करती है। हाल के लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में पश्चिम बंगाल में दर्ज 92.72 प्रतिशत मतदान यह संकेत अवश्य देता है कि भारतीय मतदाता लोकतंत्र के प्रति अत्यंत सजग है, किंतु इसके समानांतर एक मूलभूत प्रश्न अब भी प्रासंगिक बना हुआ है कि क्या यह व्यापक भागीदारी सत्ता-संरचना में समान प्रतिनिधित्व में भी रूपांतरित हो रही है?

महिला प्रतिनिधित्व इसी प्रश्न की सबसे सटीक कसौटी है। जब हम लोकसभा तथा राजस्थान विधानसभा के आंकड़ों को साथ रखकर देखते हैं, तो एक ऐसा परिदृश्य उभरता है, जो स्थापित धारणाओं को चुनौती देता है। सामान्य धारणा यह रही है कि राष्ट्रीय राजनीति प्रतिनिधित्व के प्रश्नों पर अपेक्षाकृत अधिक प्रगतिशील होती है, जबकि क्षेत्रीय राजनीति परंपरागत सामाजिक संरचनाओं से अधिक प्रभावित रहती है, किंतु महिला प्रतिनिधित्व के संदर्भ में राजस्थान का अनुभव इस धारणा को उलट देता है।

1952 से 2023 तक की 16 विधानसभाओं में कुल 2080 सीटों पर हुए चुनावों में 330 बार महिलाओं ने विजय प्राप्त की है, जो औसतन 11 प्रतिशत से अधिक है। इसके विपरीत, 18 लोकसभाओं के लिए हुए कुल 9573 निर्वाचनों में केवल 745 महिलाएं ही निर्वाचित हो सकी हैं, जो लगभग 7.78 प्रतिशत है। यह 3.22 प्रतिशत का अंतर मात्र सांख्यिकीय नहीं, बल्कि एक गहरे सामाजिक संकेत का द्योतक है कि राजस्थान के मतदाताओं ने राष्ट्रीय औसत की तुलना में महिला नेतृत्व पर अधिक भरोसा जताया है, जहां राष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि धीमी किंतु अपेक्षाकृत स्थिर रही है, वहीं राजस्थान में अवसर अधिक दिखाई देते हैं, पर उनकी निरंतरता उतनी सुनिश्चित नहीं है।

लोकसभा में राजस्थान की महिलाओं की उपस्थिति का इतिहास स्वयं में एक उतार-चढ़ावपूर्ण यात्रा का द्योतक है। यह उल्लेखनीय है कि पहली, दूसरी और छठी लोकसभा में राजस्थान से एक भी महिला सांसद निर्वाचित नहीं हुई। 1952 से 2024 तक राजस्थान से कुल 22 महिलाओं ने लोकसभा में प्रवेश किया, जिन्होंने कुल मिलाकर 34 बार विजय प्राप्त की। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि जहां प्रवेश के अवसर धीरे-धीरे बढ़े हैं, वहीं उनकी निरंतरता सीमित रही है।

इन 22 महिलाओं में से केवल छह ऐसी नेत्रियां रही हैं, जिन्होंने एकाधिक बार लोकसभा में स्थान बनाया। श्रीमती वसुंधरा राजे का पांच बार निर्वाचित होना, डॉ. गिरिजा व्यास का चार बार तथा राजमाता गायत्री देवी का तीन बार संसद पहुंचना इस प्रवृत्ति के उदाहरण अपवादस्वरूप हैं। इसके विपरीत, 16 महिलाएं ऐसी रही हैं जो केवल एक बार ही लोकसभा तक पहुंच सकीं। यह स्थिति एक स्पष्ट संदेश देती है कि राजनीति में महिलाओं के लिए प्रवेश अब संभव है, पर स्थायित्व अभी भी चुनौतीपूर्ण है।

क्यों स्मार्ट दिखना चाहते हैं अधेड़ हिन्दुस्तानी!
भारत में एक अलग तरह की क्रांति दस्तक दे रही है। मध्यम आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं अब अपने आपको अधिक आकर्षक और आत्मविश्वासपूर्ण बनाने के लिए चेहरे की एडवांस सर्जरी करवा रहे हैं। समय के साथ बढ़ती उम्र, व्यस्त जीवनशैली और बदलते सामाजिक-व्यावसायिक माहौल में ये लोग अब केवल स्वस्थ रहने पर ही नहीं, बल्कि बाहरी रूप-सौंदर्य को बनाए रखने पर भी गंभीरतापूर्वक ध्यान दे रहे हैं। इस सर्जरी को डीप प्लेन फेसलिफ्ट सर्जरी कहते हैं। पहले यह सर्जरी सिर्फ बड़े-बड़े सितारों तक ही सीमित थी, लेकिन अब मिडिल क्लास भारतीय भी इसके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं।

भारत में 40 से 65 साल के पुरुष और महिलाएं इस सिद्ध सर्जरी की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। यह सर्जरी चेहरे को नाटकीय तरीके से नहीं, बल्कि बहुत नेचुरल और सूक्ष्म तरीके से जवान बनाती है। लोग अपनी उम्र के साथ आने वाली झुर्रियों, ढीली त्वचा और थकी हुई लुक से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस तकनीक को भारत में आगे बढ़ाने वाले दिल्ली के मशहूर फेशियल प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रतीक शर्मा, जो पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से जुड़े थे और आजकल राजधानी के एक अस्पताल में कार्यरत हैं, ने एक सेमिनार में बताया कि गहरी लेयर्स को लिफ्ट करने से रिजल्ट ज्यादा लंबे समय तक रहते हैं और चेहरा ज्यादा नैचुरल और संतुलित दिखता है। वे कहते हैं, “ये सिर्फ झुर्रियां मिटाने की बात नहीं है। ये लोगों को आत्मविश्वास वापस लौटाने और दुनिया के सामने नए जोश के साथ खड़े होने में मदद करता है।”-विवेक  शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार

डीप प्लेन फेसलिफ्ट आखिर है क्या? साधारण फेसलिफ्ट सर्जरी में सिर्फ ऊपरी स्किन को खींचा जाता है, लेकिन डीप प्लेन फेसलिफ्ट उससे कहीं आगे जाती है। इसमें उम्र के साथ ढीले पड़ चुके मसल्स, फैट पैड्स और कनेक्टिव टिश्यू को भी ध्यान से संभाला जाता है। सर्जन इन सबको एक साथ एक यूनिट के रूप में ऊपर उठाता है। इसमें मिड-फेस, जबड़ा, गाल और गर्दन सब शामिल होते हैं। इससे चेहरा स्मूद हो जाता है, नाक से मुंह तक की गहरी लकीरें कम हो जाती हैं और चेहरे में फिर से जवानी वाली चमक लौट आती है। यह प्रक्रिया चेहरे की गहराई में काम करती है, इसलिए नतीजा बहुत प्राकृतिक लगता है।

वहीं एक अन्य प्लास्टिक सर्जन बताती हैं कि यह प्रोसीजर अब अमीरों की लग्जरी नहीं रह गई है। अब लोअर मिडिल क्लास परिवारों की महिलाएं और पुरुष भी इसे करवा रहे हैं। खास बात यह है कि बदलाव बहुत सूक्ष्म, लेकिन असरदार होता है। आत्मविश्वास बढ़ता है, लेकिन कोई यह नहीं कह पाता कि “इन्होंने कुछ करवाया है”। दोस्त और परिवार वाले बस इतना कहते हैं कि आप बहुत तरोताजा और खुश दिख रहे हैं। विशेषज्ञों के पास परामर्श के लिए हर वर्ग से लोग आ रहे हैं। सरकारी नौकरी वाले, प्राइवेट सेक्टर के मैनेजर, बिजनेसमैन और घरेलू महिलाएं सभी इसमें रुचि ले रहे हैं।

लोग अब कॉस्मेटिक सर्जरी को दिखावा नहीं, बल्कि अपने इमेज, करियर और वेल-बीइंग में निवेश मानते हैं। उम्र तो सबको लगती है, यह सर्जरी बस उस मैदान को थोड़ा बराबर कर देती है। इसके अलावा, यह सर्जरी गर्दन की त्वचा को भी टाइट करती है, जिससे डबल चिन जैसी समस्या कम हो जाती है। चेहरे पर थकान का भाव कम होता है और आंखों के नीचे की सूजन भी घटती है। रिकवरी का समय भी अब पहले से काफी कम हो गया है। ज्यादातर लोग 10-14 दिनों में सामान्य कामकाज पर लौट आते हैं। सर्जरी से पहले डॉक्टर पूरी जांच करते हैं। ब्लड टेस्ट, हार्ट चेकअप और मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है। सर्जरी जनरल एनेस्थीसिया में होती है और इसमें दो से चार घंटे लगते हैं। बाद में हल्का सूजन और चोट के निशान रह सकते हैं, जो धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं।

अमेरिका और यूरोप में यह हॉलीवुड और फैशन जगत की कई हस्तियों का पसंदीदा विकल्प बन चुका है। सोनजा मॉर्गन, रिकी लेक, मैकेंजी वेस्टमोर, जैकी हैरी जैसी सेलिब्रिटीज ने भी इसके नेचुरल रिजल्ट्स की तारीफ की। क्रिस जेनर जैसी हस्तियों के साथ भी इसकी चर्चा रहती है। भारत में भी कई बड़े सितारों ने इस सर्जरी को करवाया है, पर वे इस बात को अज्ञात कारणों से सार्वजनिक नहीं करते। अमेरिका और यूरोप में अधेड़ और उम्र दराज लोग डीप प्लेन फेसलिफ्ट सर्जरी का लाभ लंबे समय से ले रहे हैं। वहां बहुत सारे हॉलीवुड सितारे भी इस सर्जरी को करवाने के बाद अपने करियर को चमका रहे हैं।

भारत में भी अब जागरूकता बढ़ रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे शहरों में अच्छे अस्पताल उपलब्ध हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि सर्जरी चुनने से पहले हमेशा योग्य और अनुभवी सर्जन से ही संपर्क करें। आज के समय में दिखावे और आत्मविश्वास का महत्व बहुत बढ़ गया है। डीप प्लेन फेसलिफ्ट सर्जरी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभरी है, जो अपनी उम्र को महसूस नहीं करना चाहते। यह सर्जरी सिर्फ चेहरे को नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय को खोलती है। अगर आप भी 45 साल के पार हैं और लगता है कि चेहरा थका हुआ दिख रहा है, तो एक अच्छे सर्जन से सलाह जरूर लें। सही निर्णय से आपका आत्मविश्वास नया जोश पा सकता है।

वैज्ञानिक फैक्ट: क्यों आता है हमें पसीना
पसीना आना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब शरीर का तापमान बढ़ता है, तो उसे नियंत्रित करने के लिए शरीर पसीना छोड़ता है। यह प्रक्रिया शरीर की प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम की तरह काम करती है। मानव शरीर में लाखों स्वेद ग्रंथियां (Sweat Glands) होती हैं, जो त्वचा के माध्यम से पसीना बाहर निकालती हैं। जब हम गर्म वातावरण में होते हैं, व्यायाम करते हैं या तनाव महसूस करते हैं, तो हमारा मस्तिष्क शरीर को ठंडा रखने के लिए इन ग्रंथियों को सक्रिय कर देता है।

पसीना त्वचा पर आकर वाष्पित (evaporate) होता है, जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। सौभाग्य से, शरीर में तापमान को महसूस करने और नियंत्रित करने के लिए बहुत ही परिष्कृत तंत्र मौजूद हैं। जैसे ही आपके शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ने लगता है, आपका हाइपोथैलेमस (आपके मस्तिष्क का एक छोटा सा क्षेत्र) आपके पूरे शरीर में फैली हुई एक्राइन पसीना ग्रंथियों को बताता है कि पसीना उत्पन्न करके आपको ठंडा करने का समय आ गया है।

हालांकि, शरीर को ठंडा करना सिर्फ पसीने के टपकने जितना आसान नहीं है। इस प्रक्रिया के लिए पसीने का कुछ हिस्सा त्वचा से वाष्पित होना जरूरी है । ऐसा इसलिए है क्योंकि पसीने के जरिए शरीर को ठंडा करने की प्रक्रिया भौतिकी के एक सिद्धांत पर आधारित है जिसे "वाष्पीकरण की ऊष्मा" कहा जाता है। पसीने को त्वचा से वाष्पित करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और वह ऊर्जा ऊष्मा है। शरीर की अतिरिक्त ऊष्मा पसीने की बूंदों को वाष्प में परिवर्तित करने में उपयोग होने लगती है, जिससे आपको ठंडक महसूस होने लगती है।

पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारण है गर्मी या शारीरिक गतिविधि। इसके अलावा, भावनात्मक स्थिति जैसे डर, घबराहट या तनाव भी पसीना बढ़ा सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि परीक्षा या इंटरव्यू के समय हाथों में पसीना आने लगता है। यह भी शरीर की प्रतिक्रिया ही है। पसीने का एक और महत्वपूर्ण काम शरीर से विषैले तत्वों (toxins) को बाहर निकालना है। हालांकि पसीने में ज्यादातर पानी और नमक होता है, लेकिन यह शरीर की सफाई में भी मदद करता है।

कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, जिसे “हाइपरहाइड्रोसिस” कहा जाता है। यह एक मेडिकल स्थिति हो सकती है, जिसमें व्यक्ति को बिना किसी खास कारण के भी अत्यधिक पसीना आता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। पसीने से कभी-कभी बदबू भी आती है, जो सीधे पसीने की वजह से नहीं, बल्कि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के कारण होती है। जब ये बैक्टीरिया पसीने के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, तब गंध उत्पन्न होती है।

पसीना आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर की एक जरूरी प्रक्रिया है। यह हमें गर्मी से बचाता है, शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है। इसलिए पसीने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि इसे शरीर की एक प्राकृतिक और लाभदायक क्रिया के रूप में समझना चाहिए।

वर्ड स्मिथ : Good शब्द की उत्पत्ति
‘Good’ शब्द की कहानी भाषा के विकास के साथ जुड़ी एक रोचक यात्रा है। आज हम जिस ‘good’ का इस्तेमाल ‘अच्छा’ या ‘उत्तम’ के अर्थ में करते हैं, उसकी जड़ें हजारों साल पुरानी हैं। यह शब्द सबसे पहले प्राचीन अंग्रेजी (Old English) में ‘god’ के रूप में प्रचलित था। उस समय इसका अर्थ सिर्फ ‘अच्छा’ नहीं, बल्कि ‘सही, नैतिक और उपयुक्त’ भी होता था।

‘god’ शब्द जर्मनिक भाषा परिवार से आया है, जिसमें जर्मन, डच और स्कैंडिनेवियाई भाषाएं शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि जर्मन भाषा में आज भी ‘gut’ शब्द इस्तेमाल होता है, जिसका अर्थ भी ‘अच्छा’ ही है। इससे पता चलता है कि ‘good’ का मूल अर्थ और भाव सदियों से लगभग एक जैसा ही बना हुआ है। समय के साथ जब अंग्रेजी भाषा में बदलाव आए खासकर मिडिल इंग्लिश (Middle English) के दौर में तो ‘god’ की स्पेलिंग बदलकर ‘good’ हो गई।

इस दौरान उच्चारण में भी थोड़ा परिवर्तन आया, लेकिन अर्थ वही रहा। ‘Good’ शब्द का उपयोग धीरे-धीरे और व्यापक हो गया। यह सिर्फ किसी वस्तु या व्यक्ति की गुणवत्ता बताने के लिए ही नहीं, बल्कि भावनाओं, व्यवहार और नैतिकता को व्यक्त करने के लिए भी इस्तेमाल होने लगा। जैसे ‘good person’, ‘good work’ या ‘feel good’। इस तरह ‘good’ शब्द केवल एक साधारण विशेषण नहीं, बल्कि भाषा और संस्कृति के विकास की एक जीवंत मिसाल है, जो हमें यह दिखाता है कि शब्द समय के साथ बदलते हुए भी अपने मूल भाव को बनाए रखते हैं।

आर्थिकी को गति देने वाला पथ एक्सप्रेसवे
प्रो. एचसी पुरोहित, दून यूनिवर्सिटी

पिछले तीन दशकों के कालखंड में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का विस्तार एवं चौड़ीकरण हुआ, जिससे लॉजिस्टिक की लागत नियंत्रित रहने के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति मिली। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और अब गंगा एक्सप्रेसवे इस परिवर्तन का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। यह देश की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। गंगा-यमुना का मैदानी भाग होने से कृषि उत्पादन के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। राज्य का आधारभूत ढांचा नित्य नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पिछले तीन दशकों के कालखंड में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का विस्तार एवं चौड़ीकरण हुआ, जिससे लॉजिस्टिक की लागत नियंत्रित रहने के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति मिली। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और अब 549 किमी का गंगा एक्सप्रेसवे इस परिवर्तन का प्रतीक है।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से राज्य की अर्थिकी को एक नई गति मिलने की पूरी संभावना है। यह परियोजना केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि विकास, निवेश और रोजगार का बहुआयामी इंजन साबित होगा, क्योंकि यह मेरठ से प्रयागराज तक कई जनपदों और गांवों से होते हुए पूरब और पश्चिम को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण परिपथ भी है। इसके कारण कृषि विज्ञान और औद्योगिक निर्माण को गति मिलेगी।

आर्थिक विकास के लिए सुगम और तेज परिवहन व्यवस्था अत्यंत आवश्यक होती है। गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कृषि प्रधान इलाकों से जोड़ता है। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह मार्ग राज्य के लगभग एक दर्जन जिलों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने का कार्य करेगा। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से यात्रा का समय कम होगा, परिवहन लागत घटेगी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आर्थिक संतुलन स्थापित करने में मदद मिलेगी।

इस एक्सप्रेसवे के विकसित होने से औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा, क्योंकि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी निवेशकों के लिए सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र होती है। यह समय की बचत के साथ-साथ परिवहन की लागत को भी नियंत्रित करती है, जिससे वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और मैन्युफैक्चरिंग हब के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे न केवल बड़े उद्योगों को लाभ होगा, बल्कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को भी नई ऊर्जा मिलेगी। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी इससे मजबूती मिलेगी।

गंगा-यमुना, घाघरा जैसी बड़ी नदियों का मैदान होने के कारण उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मूल रूप से कृषि आधारित है। गंगा एक्सप्रेसवे किसानों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आएगा। बेहतर सड़क व्यवस्था से किसान अपनी उपज को तेजी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य मिल सकेगा। काश्तकारों द्वारा उत्पन्न उत्पाद जैसे फल, सब्जियां और दुग्ध उत्पाद समय पर बाजार तक पहुंचने के कारण खराब होने से बचेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के विकास की राह खुलेगी, जो कृषि उत्पाद के मूल्य संवर्धन को प्रेरित करेगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

इस परियोजना के निर्माण और संचालन से लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से लेकर लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और सेवा क्षेत्र तक, हर स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही, एक्सप्रेसवे के आसपास नए शहरों और टाउनशिप का विकास भी संभव है, जिससे शहरीकरण को गति मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सेवाओं का विस्तार होगा, जो समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

इसके अलावा, मार्ग में आने वाले अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक भी पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और हस्तशिल्प उद्योग को गति मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विकास और आर्थिकी का द्वार खोलने के साथ ही यह पर्यावरण संतुलन स्थापित करने एवं प्रदूषण को नियंत्रित करने, हरित पट्टियों के विकास और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचेगा। ( यह लेखक के निजी विचार हैं)

सहेजनी होगी पारंपरिक चिकित्सा की विरासत
अमरपाल सिंह वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के आधार पर अनपढ़ वैद्यों द्वारा साध्य-असाध्य रोगों के उपचार से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट ध्यान आकर्षित करती है। वहां नारायणपुर के पास एक वैद्य बांस की छड़ी के सहारे रोग की पहचान करता है। जड़ी-बूटियों से दवा तैयार करता है। जब इस तरह के उदाहरण बार-बार सामने आते हैं, तो हैरानी पैदा करते हैं। हम भले ही छत्तीसगढ़ के एक इलाके की बात कर रहे हों, लेकिन यह मुद्दा किसी एक वैद्य या किसी एक पद्धति तक सीमित नहीं है। यह उस पूरे ज्ञान तंत्र का प्रश्न है, जिसे हमने आधुनिकता की अंधी दौड़ में हाशिए पर डाल दिया है।

देश के जंगलों, गांवों और आदिवासी इलाकों में सदियों से विकसित हुआ पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान आज भी जीवित है, लेकिन उसकी मौजूदगी को हम या तो नजरअंदाज करते हैं या फिर उसे अंधविश्वास कहकर खारिज कर देते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने मानव जीवन को अभूतपूर्व सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान की है, लेकिन यह भी सच है कि हर ज्ञान प्रणाली की अपनी सीमाएं होती हैं।

हमारे सामने ऐसे अनेक उदाहरण आते हैं, जब डॉक्टर किसी मरीज को जीवन के अंतिम पड़ाव पर मानकर परिजनों को उसकी ‘सेवा’ करने की सलाह देते हैं, लेकिन वही मरीज पारंपरिक उपचार के सहारे अपेक्षा से अधिक समय तक जीवन जी लेता है। ऐसे मामलों को संयोग कहकर टाल देना आसान है, लेकिन इसे वैज्ञानिक दृष्टि नहीं कहा जा सकता। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अर्थ किसी संभावना को नकारना नहीं होता, बल्कि उसे जांचने, समझने और परखने की प्रक्रिया से गुजरना होता है।

बस्तर के जंगलों में काम कर रहीं एक शोधकर्ता देवयानी शर्मा का प्रयास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने ऐसे सैकड़ों वैद्यों को चिन्हित किया है, जो बिना औपचारिक शिक्षा के भी चिकित्सा की गहरी समझ रखते हैं। यह केवल दावों तक सीमित नहीं है। वहां के ट्रांस डिसिप्लिनरी हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय और आयुष विभाग ने उनके इलाज के तरीकों को सटीक मानते हुए प्रमाणित भी किया है। यह इस बात का संकेत है कि पारंपरिक ज्ञान को पूरी तरह खारिज करना न तो न्यायसंगत है और न ही विवेकपूर्ण। जिस पारंपरिक चिकित्सा को हम आज नजरअंदाज करते दिखाई देते हैं, वह केवल रोग के उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि मरीज के साथ एक मानवीय संबंध भी स्थापित करती है।

बस्तर के उदाहरण के आधार पर हर पारंपरिक उपचार को चमत्कारी मान लेना भी उचित नहीं होगा। ऐसा करना उतनी ही बड़ी भूल होगी, जितना पारंपरिक उपचार को पूरी तरह अवैज्ञानिक मान लेना है। आवश्यकता इस बात की है कि अनुभवजन्य ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच संवाद स्थापित किया जाए। इसके लिए पारंपरिक उपचारों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण, उनका वैज्ञानिक परीक्षण और उपयोगी विधियों का व्यापक प्रसार आवश्यक है।

हमारा देश पहले ही जनसंख्या के दबाव से जूझ रहा है। अस्पतालों में सीमित संसाधन और डॉक्टरों की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर रही है। ऐसे में यदि पारंपरिक चिकित्सा को समुचित महत्व दिया जाए, तो यह एक सहायक विकल्प के रूप में उभर सकती है। इसके लिए नीति निर्माताओं के स्तर पर गंभीर पहल की आवश्यकता है। यदि हम अपने जैविक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित नहीं करेंगे, तो यह विरासत धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और अवैज्ञानिक दोहन से जंगलों का विनाश हो रहा है। यह केवल पर्यावरणीय संकट नहीं है,  बल्कि उस ज्ञान संपदा का भी नुकसान है, जो इन्हीं प्राकृतिक परिवेशों में पनपी है। अफसोसनाक है कि जिस भारत देश में आयुर्वेद और लोक चिकित्सा की इतनी समृद्ध परंपरा रही है, उसी देश में आज इन विधाओं को बिसराया जा रहा है। (यह लेखक के निजी विचार हैं)