रंगोली - Amrit Vichar

क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बदल जाएगा ललित कला का पाठ्यक्रम
आज कला-शिक्षा एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी है, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल कलाकार के हाथ में आया नया उपकरण मात्र नहीं रह गया है, बल्कि अब यह चित्र या कलाकृति बनाने, देखने, सिखाने और समझने के तरीकों को भी प्रभावित करने लगी है। हाल में चीन से आई कुछ खबरों ने इस बहस को और तेज किया है कि क्या आने वाले समय में चित्रकला, मूर्तिकला और व्यावसायिक कला की पारंपरिक शिक्षा का स्थान कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षा ले सकती है? -

चीन के संदर्भ बात करते हुए एक सावधानी आवश्यक है, क्योंकि उपलब्ध सूचनाओं से यह कहना अभी सही नहीं होगा कि वहां पारंपरिक चित्रकला और मूर्तिकला की शिक्षा समाप्त कर पूरी तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है, बल्कि जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह कला-शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से प्रवेश और पारंपरिक तथा डिजिटल शिक्षा के पुनर्गठन का है। उपलब्ध जानकारी यह है कि 2026 में चीन की छिंगहुआ विश्वविद्यालय की कला अकादमी ने कला महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कला-शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सिद्धांत, कला-सृजन में उसका उपयोग तथा कला-शिक्षा के भविष्य जैसे विषय शामिल हैं।

वैसे चीन में यह परिवर्तन केवल कला तक सीमित नहीं है। वहां विश्वविद्यालयों में व्यापक स्तर पर अन्य पाठ्यक्रमों का भी पुनर्गठन हो रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, अर्धचालक तथा डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में कुछ पारंपरिक मानविकी और कला संबंधी पाठ्यक्रमों में कटौती भी हुई है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि चित्रकला या मूर्तिकला पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। यह कहना ज्यादा उचित होगा कि कला-शिक्षा को तकनीकी और अंतर्विषयी शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लायी जा रही है।

इस परिवर्तन का एक प्रमाण यह भी है कि चीन में दृश्य-कला के विद्यार्थियों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग को लेकर गंभीर अध्ययन हो रहे हैं। 2026 में प्रकाशित एक शोध में चीन के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के 112 विद्यार्थियों के बीच दृश्य कला-शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और उसके प्रति उनके दृष्टिकोण का अध्ययन किया गया। ऐसे में वहां अब प्रश्न यह नहीं रह गया है कि कला-शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आएगी या नहीं, बल्कि प्रश्न है कि उसे किस तरह शामिल किया जाए। यानी बात अब शामिल करने के तौर तरीकों पर आ गई है।

एआई का प्रवेश केवल तकनीकी प्रश्न नहीं

वैसे आज चीन इस दिशा में प्रयोग या बदलाव में अकेला नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के अनेक कला संस्थानों में भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता को कला और डिजाइन के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है। कुछ संस्थान विद्यार्थियों को चित्र, संगीत और वीडियो बनाने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणालियों के साथ प्रयोग करने का अवसर दे रहे हैं, वहीं उनके नैतिक, कानूनी और तकनीकी पक्षों पर भी चर्चा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में कलाकारों के लिए जनरेटिव एआई पर एक पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें तकनीक के साथ-साथ कॉपीराइट, कलाकार के अधिकार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सामाजिक-पर्यावरणीय प्रभावों पर भी विचार किया जाता है। हालांकि इस पाठ्यक्रम को लेकर वहां विद्यार्थियों में विरोध भी हुआ, जो बताता है कि कला-शिक्षा में एआई का प्रवेश केवल तकनीकी प्रश्न नहीं, बल्कि गंभीर नैतिक और सौंदर्यशास्त्रीय प्रश्न भी है।

2024 में प्रकाशित एक अध्ययन ने भी इस प्रश्न को उठाया कि कला विश्वविद्यालयों की वह शिक्षा-पद्धति, जिसका आधार मनुष्य द्वारा स्वयं चित्र बनाने पर रहा है, जनरेटिव एआई के आने के बाद किस तरह बदली जानी चाहिए। उसमें एआई आधारित चित्र निर्माण को कला विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

स्पष्ट है कि दुनिया में अभी कोई एक या समेकित मॉडल विकसित नहीं हो पाया है। कहीं एआई को नए उपकरण की तरह पढ़ाया जा रहा है, तो कहीं नए कलामाध्यम की तरह और कहीं एक अलग विषय के रूप में। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भविष्य में चित्र बनाना सीखना अप्रासंगिक हो जाएगा? ऐसे में अभी तो इसका उत्तर नहीं ही है। क्योंकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कुछ ही क्षणों में ऐसा चित्र बना सकती है, जिसे बनाने में किसी विद्यार्थी को कई घंटे लग सकते हैं, लेकिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता किसी विद्यार्थी को यह नहीं सिखा सकती कि किसी दृश्य को देखना कैसे है, किसी रूप को समझना कैसे है, रंग का अनुभव कैसे विकसित होता है, हाथ और आंख के बीच संबंध कैसे बनता है या समग्रता में कहें तो किसी कलाकार की अपनी दृश्य-भाषा कैसे जन्म लेती है। इसलिए भविष्य की कला-शिक्षा में सबसे बड़ा संभावित परिवर्तन यह होगा कि “चित्र कैसे बनाया जाए” की तुलना में “चित्र क्यों बनाया जाए और उसकी क्या व्याख्या की जाए” अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न बन जाएगा।

संतुलित और रचनात्मक रास्ता

आज का पारंपरिक क्रम मोटे तौर पर इस तरह का है-रेखांकन, रंग, संयोजन, माध्यम, तकनीक और इन सबके प्रयोग से कलाकृति की रचना। संभावित है कि भविष्य में इसके साथ एक दूसरा क्रम जुड़ सकता है- अवलोकन, विचार, शोध, अवधारणा, मानवीय अनुभव, डिजिटल साधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आलोचनात्मक विवेचन और फिर कलाकृति। अर्थात् तकनीक शिक्षा का अंतिम लक्ष्य न रहकर माध्यम बन सकती है। अब ऐसे में हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि भारत इस मामले में कहां खड़ा है? तो इसका उत्तर तो यही बंटा है कि भारत में अभी ऐसा कोई संकेत नहीं है कि ललित कला के पारंपरिक पाठ्यक्रम को समाप्त करके कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी हो रही है, लेकिन व्यापक शिक्षा-व्यवस्था में एआई को शामिल करने की दिशा में कुछ पहल जरुर हो रहे हैं। भारत सरकार ने विद्यालयी शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संगणकीय चिंतन को महत्वपूर्ण कौशल के रूप में शामिल करने की दिशा में कदम उठाए हैं और कक्षा तीन से आगे इसके विस्तार की योजना पर काम किया है। जाहिर है इसका प्रभाव स्वाभाविक रूप से उच्च शिक्षा और आगे चलकर कला-शिक्षा पर भी पड़ेगा। भारतीय कला संस्थानों के सामने अब प्रश्न यह होगा कि वे इस तकनीकी परिवर्तन से दूरी बनाएं या उसे आलोचनात्मक ढंग से अपने पाठ्यक्रम में शामिल करें। मेरी व्यक्तिगत राय में भारत के लिए शायद दूसरा रास्ता अधिक उपयोगी होगा।

यहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता को केवल पश्चिमी या वैश्विक डिजिटल कला के संदर्भ में नहीं, बल्कि भारतीय कला इतिहास, लोक और जनजातीय कला, शिल्प, सांस्कृतिक विरासत और दृश्य अभिलेखन से भी जोड़ने की बड़ी संभावना है। दुर्लभ कला-संग्रहों का डिजिटलीकरण, पुरानी तस्वीरों और पांडुलिपियों का संरक्षण, कलाकृतियों का वर्गीकरण तथा कला इतिहास के विशाल अभिलेखों का अध्ययन- इन सभी क्षेत्रों में एआई उपयोगी हो सकता है, लेकिन इसके साथ सबसे बड़ा खतरा भी है। यदि कला संस्थान एआई को केवल “जल्दी और सुंदर चित्र बनाने की मशीन” मानकर पाठ्यक्रम में शामिल करते हैं तो कला-शिक्षा का मूल उद्देश्य ही कमजोर हो सकता है। क्योंकि कला केवल चित्र बनाने की तकनीक मात्र नहीं है। वह देखने, सोचने, प्रश्न करने, असहमति व्यक्त करने और सबसे बढकर अपनी स्वतंत्र कला दृष्टि विकसित करने की प्रक्रिया है।

यहीं भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आता है- क्या कलाकार एआई का उपयोग करेगा, या धीरे-धीरे एआई यह तय करने लगेगा कि कलाकार को क्या देखना चाहिए, क्या बनाना चाहिए और क्या सुंदर मानना चाहिए? क्योंकि इस प्रश्न का उत्तर ही कला-शिक्षा के भविष्य को निर्धारित करेगा। इसलिए आने वाले वर्षों में ललित कला की पढ़ाई के पूर्ण विस्थापन के बजाये उसके पुनर्गठन की संभावना अधिक दिखाई देती है। चित्रकला, मूर्तिकला, रेखांकन और कला इतिहास बने रहेंगे; उनके साथ डिजिटल कला, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आभासी माध्यम, अंतर्विषयी अध्ययन और एआई की नैतिकता जुड़ती जाएगी। अंततः लक्ष्य यही होना चाहिए कि एआई कलाकार का विकल्प नहीं, बल्कि संभावनाओं का विस्तार बने। भारत के लिए भी यही अधिक संतुलित और रचनात्मक रास्ता होगा।

- सुमन सिंह, लेखक

अनोखी परंपरा : जब पीटी जाती हैं गुड़ियां
सावन के महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पूजन की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है, जिसे नाग पंचमी भी कहते हैं। नाग पूजन की परंपरा, तो प्रकृति में नागों का संरक्षण है। नाग और सांप किसानों के खेतों के चूहे खाते हैं और बिना छेड़छाड़ किए काटते नहीं है। भगवान शिव ने कंठ में विष धारण किया हुआ है इसी कारण उनके कंठ में नाग लिपटे रहते हैं भगवान शिव के साथ नागों की पूजा की जाती है।  नाग पंचमी के दिन उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर कपड़े की बनी गुड़िया पीटी जाती है। इस परंपरा पर अब बदलाव होना चाहिए।

कई स्थानों पर तो अब महिलाओं ने इसका विरोध किया है और गुड़िया पीटने की जगह गुड़िया को झूले में झुलाया जाता है। घर के फटे पुराने कपड़ों से एक लड़की की गुड़िया बनाई जाती है। नाग पंचमी के दिन अखाड़ा कूदने के बाद गांव की लड़कियां खुले में कपड़े की बनी गुड़ियां डालती हैं और युवक/ पुरुष उन्हें ने लाठी-डंडों से  पीटते हैं। इसकी कहानी भी तक्षक नाग से जुड़ी हुई है, जिसने परीक्षित को डस लिया था और राजा परीक्षित की मौत हो गई थी। दूसरी कहानी एक राजा से जुड़ी हुई है और तीसरी कहानी जनमानस की आम आदमी की समाज की कहानी है।

किसी गांव में एक लड़की अपने भाई को नाग से बचाने के लिए नाग को डंडे से पीटकर मार डालती है। बाद में पता चलता है कि नाग तो लड़की के भाई का रक्षक है। तब से लड़की को कपड़े की गुड़िया बनाकर उसकी गलती के लिए पीटा जाता है। गुड़िया पीटने की जो भी कहानियां मिलती हैं, उसमें लड़की की गलती बताकर उसको सरेआम बेइज्जत करने की परंपरा अब सभ्य समाज में उचित नहीं है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में महिलाएं आगे आई और गुड़िया पीटने की जगह नागपंचमी को गुड़िया को झूला झुलाने की परंपरा शुरू की है। गुड़िया , बालिका / बहन और स्त्री का प्रतीक है।  पुरानी परंपराएं जो आज ठीक नहीं समझी जाती हैं उन्हें बदल देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर नाग पंचमी के दिन घरों में गाय के गोबर से नाग- नागिन देवता बनाए जाते हैं। उन्होंने उबले हुए चने उबले हुए गेहूं के दानों का भोग लगाया जाता है इसे अवधी में कोहरी कहते हैं। पकवान भी बनाए जाते हैं। नदी तालाब में स्नान करने के बाद शाम को कई स्थानों पर पहलवानों के दंगल भी लगते हैं। नाग पंचमी से ही कुश्ती की प्रतियोगिताएं भी शुरू होती हैं जिसे अखाड़ा बोलते हैं। इसी दिन से अखाड़े की मिट्टी में गेहूं बोए जाते हैं, जिन्हें कजरिया/ सुजिया कहते हैं। इससे यह पता चलता है कि किसानों ने जो गेहूं का बीज रख छोड़ा है, उसमें बीज बनकर उगने की क्षमता है कि नहीं। इसमें बहनें अपने भाइयों के कान में लगाती हैं। फिर रक्षाबंधन के साथ सावन माह का समापन हो जाता है। सावन भगवान की शिव की पूजा का पर्व है तो भादौं विष्णु और भगवान श्री कृष्ण की पूजन का मास है। अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण का आधी रात को जन्म होता है।

फुहार, झूले और विरह सावन का लोक संसार
सावन भारतीय लोकजीवन में केवल वर्षा का मौसम नहीं, बल्कि प्रकृति, प्रेम, मिलन और विरह की भावनाओं का उत्सव है। बादलों की गर्जना, रिमझिम फुहार, झूलों की पींग और कोयल की कूक जहां वातावरण में उल्लास भरती है, वहीं परदेस गए प्रिय की याद विरहिणी के मन को उदास कर देती है। लोकगीतों ने सावन के इसी दोहरे स्वरूप को बड़ी संवेदनशीलता से संजोया है। इनमें धरती की प्यास बुझने की खुशी, किसान की उम्मीद, प्रकृति का शृंगार और प्रेमिका की प्रतीक्षा एक साथ दिखाई देते हैं। यही कारण है कि सावन के गीत आज भी लोकमन की भावनाओं को उतनी ही गहराई से छूते हैं।

सावन आते ही प्रकृति जैसे अचानक अपना रूप बदल लेती है। तपती धरती पर बादलों की छांव पड़ते ही वातावरण में ठंडक घुलने लगती है। झर-झर बरसती बूंदों से वृक्ष धुलकर निखर उठते हैं और हवा के झोंकों के साथ उनकी डालियां झूमने लगती हैं। ऐसा लगता है मानो पेड़-पौधे भी वर्षा के स्वागत में नृत्य कर रहे हों। धरती पर हरियाली की चादर बिछ जाती है और सूखी वनस्पतियों में फिर से जीवन लौट आता है। पशु-पक्षी चहक उठते हैं, कीट-पतंगों में नई सक्रियता दिखाई देती है और किसान के मन में आने वाली फसल की उम्मीद जाग जाती है।

सावन के इस प्राकृतिक उल्लास को लोकगीतों ने बेहद खूबसूरती से अभिव्यक्त किया है। अमरूद की डाल पर बैठी कोयल की कूक, पपीहे की ‘पीहू-पीहू’, मेंढकों की टर्राहट और मोर का पंख फैलाकर नाचना वर्षा ऋ तु की पहचान बन जाते हैं। उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देखकर मोर का नृत्य मानो प्रकृति की अपनी खुशी का प्रतीक बन जाता है। ऐसे ही वातावरण में लोकमन गा उठता है- सावन आया रे, झूले पड़ गए बाग/झूला झूलें सखियां सारी, मन में उठे उमंग।

सावन  का मौसम जितना प्रकृति को मादक बनाता है, उतना ही मनुष्य के भीतर भावनाओं की हलचल भी बढ़ाता है। खासकर प्रेम और विरह के प्रसंगों में सावन का स्वर और गहरा हो जाता है। जिन स्त्रियों के प्रियजन उनके पास होते हैं, उनके लिए झूले, तीज और वर्षा आनंद के अवसर बन जाते हैं; लेकिन जिनका प्रिय परदेस में है, उनके लिए यही मौसम प्रतीक्षा और पीड़ा लेकर आता है।

विरहिणी को सावन की हर चीज अपने प्रिय की याद दिलाती है। बादलों की आवाज उसे प्रियतम की पुकार जैसी लगती है, पपीहे की ‘पिया-पिया’ उसे बेचैन करती है और वर्षा की बूंदें उसके मन में दबे प्रेम को फिर जगा देती हैं। वह नणंद से अपने प्रिय को पत्र लिखने का आग्रह करती है- हेरी सखी सामण मास घिरण लाग्यो/नणदी ऐसा खत लिखवा दे/ मेरे प्रीतम ने बुलवा दो।

पति परदेस में हो तो उत्सव का उल्लास भी विरह की पीड़ा को ढक नहीं पाता। बागों में झूले पड़ जाते हैं, सहेलियां सज-संवरकर झूला झूलती हैं, लेकिन विरहिणी की आंखें अपने प्रिय की राह देखते-देखते थक जाती हैं- बागों में पड़ गए सावन के झूले/बाट सजना की जोहते नैन थक गए। क्यों सजन मेरे न लौट के आए/सखि! कमल खिले सरवर के तीरे/ हैं मेरे नैन-कमल मुरझाए।

यहां सावन का सौंदर्य और विरह की उदासी एक-दूसरे के समानांतर चलते दिखाई देते हैं। सरोवर में कमल खिल रहे हैं, वन हरियाली से भर रहे हैं, लेकिन विरहिणी की आंखों में उदासी है। प्रकृति बाहर से जितनी सुंदर होती जाती है, उसके भीतर का अकेलापन उतना ही गहरा होता जाता है। लोकगीतों में बादलों को भी विरहिणी के दुख का सहभागी बनाया गया है। वह बादल से शिकायत करती है- बदरिया बैरिन हो, सब के पिय भीजे घर-आंगन/मेरे पिय भीजे परदेश, बदरिया बैरिन हो।

यह पंक्ति सावन के लोकगीतों में छिपे विरह की तीव्रता को सहज रूप में सामने लाती है। दूसरों के प्रियजन जब घर-आंगन में वर्षा का आनंद ले रहे हैं, तब उसका प्रिय दूर किसी परदेश में है। इसलिए जो बादल दूसरों के लिए खुशी लेकर आए हैं, वही उसके लिए विरह के दूत बन जाते हैं। सावन की वर्षा केवल बाहरी प्रकृति को नहीं भिगोती, वह मन की स्मृतियों को भी सींचती है। घने बादल जब आकाश में उमड़ते हैं और बिजली चमकती है, तब विरहिणी के मन में भी अतीत के मिलन की स्मृतियां कौंधने लगती हैं। बीते हुए सुखद क्षण और वर्तमान की दूरी उसके भीतर ऐसा द्वंद्व पैदा करते हैं, जिसकी परिणति आंखों से बहते आंसुओं में होती है।

“मन नै तो समझाऊं, पर जोबन बैरी तरसै...”

वर्षा की ठंडी हवा, पपीहे की पुकार, कोयल की कूक और बूंदों की रिमझिम—ये सभी विरहिणी की बेचैनी को और बढ़ा देते हैं। प्रिय की स्मृति से उसका मन बार-बार उसी ओर लौटता है। कवि केशव ने भी वर्षा ऋ तु के प्राकृतिक सौंदर्य को शब्द देते हुए लिखा- केशव सरिता सकल, मिलत सायर मन मोहै।/ललित लता लपटाति, तरुण वन तरुबर सोहै।

वर्षा के साथ प्रकृति का सौंदर्य अपने चरम पर पहुंच जाता है। फूलों की पंखुड़ियों पर ठहरी बूंदें, हरे-भरे वृक्ष, लताओं का फैलाव और जल से भरे सरोवर मन को आकर्षित करते हैं। छोटे-छोटे जीव-जंतु सक्रिय हो जाते हैं। खेतों में हरियाली दिखाई देने लगती है और किसान की उम्मीदें भी आकार लेने लगती हैं। इसीलिए सावन ग्रामीण जीवन के लिए केवल मनोरंजन का मौसम नहीं, बल्कि जीवन और आजीविका की नई आशा का समय भी है।

लोकगीतों में सावन की नायिका कभी खिड़की के पास बैठकर वर्षा देखती है तो कभी प्रियतम से मिलने के लिए सामाजिक और प्राकृतिक बाधाओं की परवाह किए बिना निकल पड़ती है। ‘कृष्णाभिसारिका’ नायिका का चित्रण इसी भाव को व्यक्त करता है। घनघोर वर्षा, अंधेरी रात और गरजते बादल भी उसके प्रेम को रोक नहीं पाते। उसके लिए मिलन की आकांक्षा प्रकृति की प्रतिकूलता से कहीं अधिक शक्तिशाली है।

सावन के लोकगीतों की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इनमें प्रकृति और मनुष्य अलग-अलग दिखाई नहीं देते। बादल केवल बादल नहीं हैं, वे कभी प्रिय के संदेशवाहक हैं तो कभी विरह की पीड़ा बढ़ाने वाले साथी। पपीहा केवल पक्षी नहीं, बल्कि प्रेम की पुकार है। झूला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामूहिक उल्लास का प्रतीक है और वर्षा की बूंदें कभी धरती की प्यास बुझाती हैं तो कभी विरहिणी के मन में स्मृतियों की बाढ़ ला देती हैं।

इस तरह सावन के लोकगीतों में जीवन के अनेक रंग एक साथ दिखाई देते हैं। किसान के लिए यह आशा और समृद्धि का मौसम है, प्रकृति के लिए नवजीवन का, युवतियों के लिए तीज और झूलों का तथा प्रेमियों के लिए मिलन और विरह का। यही बहुरंगी भावभूमि सावन के लोकगीतों को कालजयी बनाती है। इनमें प्रकृति का सौंदर्य है, प्रेम की कोमलता है, विरह की कसक है और लोकजीवन की सहज धड़कन भी। इसलिए सावन बीत जाने के बाद भी उसके गीत लोकमन में लंबे समय तक गूंजते रहते हैं।

शादी से एक रात पहले दूल्हा-दुल्हन तोड़ते हैं बर्तन, फिर खुद करते हैं सफाई! जर्मनी की इस परंपरा का राज हैरान कर देगा
दुनिया के अलग-अलग देशों में विवाह से जुड़ी परंपराएं अपने आप में बेहद रोचक हैं। कहीं शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को विशेष रस्में निभानी पड़ती हैं, तो कहीं रिश्तेदार और दोस्त अनोखे तरीकों से नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हैं। जर्मनी की ‘पोल्टरएबेंड’ भी ऐसी ही एक अनूठी और दिलचस्प विवाह परंपरा है। इस रस्म में शादी से एक रात पहले मेहमान चीनी मिट्टी के बर्तन, प्लेट और दूसरे टूटने वाले सामान जमीन पर पटककर तोड़ते हैं। पहली नजर में यह परंपरा अजीब लग सकती है, लेकिन जर्मन संस्कृति में इसे नवविवाहित जोड़े के लिए सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

पोल्टरएबेंड का आयोजन आमतौर पर शादी से एक रात पहले किया जाता है। इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्त एकत्र होते हैं। यह आयोजन प्रायः दुल्हन के घर या उसके सामने होता है। मेहमान अपने साथ पुराने चीनी मिट्टी के प्लेट, कप, कटोरे, फूलदान या अन्य ऐसी वस्तुएं लेकर आते हैं, जिन्हें आसानी से तोड़ा जा सके। मेहमान इन बर्तनों को जमीन पर पटककर तोड़ते हैं। बर्तनों के टूटने से पैदा होने वाली तेज आवाज पूरे माहौल को उत्सव और उल्लास से भर देती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मिलकर जमीन पर बिखरे टुकड़ों की सफाई करते हैं। यही इस रस्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

पोल्टरएबेंड के पीछे सदियों पुरानी लोकमान्यता जुड़ी हुई है। माना जाता है कि बर्तनों के टूटने की आवाज नकारात्मक शक्तियों और दुर्भाग्य को दूर करती है तथा दूल्हा-दुल्हन के वैवाहिक जीवन में सौभाग्य लेकर आती है। जर्मनी में प्रचलित एक कहावत भी इस परंपरा से जुड़ी है कि टूटे हुए बर्तन सौभाग्य लाते हैं। इस रस्म को केवल मनोरंजन के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि इसे नए वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। बर्तन टूटने के बाद उनके टुकड़ों को मिलकर साफ करना भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है- विवाह के बाद आने वाली परेशानियों और जिम्मेदारियों का सामना पति-पत्नी को मिलकर करना होगा।

पोल्टरएबेंड में हर तरह की चीज तोड़ना परंपरा का हिस्सा नहीं है। विशेष रूप से कांच को तोड़ने से बचा जाता है। जर्मन मान्यता में कांच टूटना दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। इसलिए इस रस्म में मुख्य रूप से चीनी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अलग-अलग परिवारों और क्षेत्रों में इस परंपरा को निभाने के तरीके में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

पोल्टरएबेंड सिर्फ बर्तन तोड़ने की रस्म नहीं है। कई स्थानों पर इसे एक छोटे उत्सव की तरह मनाया जाता है। परिवार और दोस्त दूल्हा-दुल्हन के लिए खेल, मजेदार गतिविधियां और छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। भोजन, बातचीत और हंसी-मजाक के बीच शादी से पहले का यह आयोजन रिश्तेदारों और दोस्तों को करीब आने का अवसर भी देता है। इस परंपरा का एक सामाजिक महत्व भी है। शादी के दिन जहां मुख्य ध्यान विवाह समारोह पर रहता है, वहीं पोल्टरएबेंड में दूल्हा-दुल्हन अपने करीबी लोगों के साथ अनौपचारिक माहौल में समय बिताते हैं। परिवार और मित्र इस आयोजन के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं और आने वाले वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देतें हैं।

वैश्विक मंच पर चमका सारनाथ, UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल होकर बढ़ाया भारत का गौरव
भारत के ऐतिहासिक स्थल वस्तुतः ईंट व पत्थर से निर्मित भवन अथवा इमारत मात्र ही नहीं हैं, अपितु वे एक ऐसी अक्षुण्ण एवं जीवंत सांस्कृतिक विरासत के दीप्यमान प्रतीक हैं, जिसे वैश्विक पटल पर स्वीकार्यता प्राप्त हो रही है। सारनाथ भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर का एक ऐसा ही जीता जागता प्रतिबिंब है। यही वह धरा है, जहां राजवैभव का परित्याग कर ज्ञान प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ ने बुद्धत्व प्राप्त करने के उपरांत अपना प्रथम धर्मोपदेश दिया और मानव इतिहास में करुणा, मध्यम मार्ग तथा अहिंसा के नए अध्याय का उद्घाटन किया था।

हाल में यूनेस्को के द्वारा दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48 वें सत्र में सारनाथ को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किया जाना महज एक पुरातात्विक स्थल का सम्मान नहीं, अपितु उन सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति है, जिनकी आज संपूर्ण विश्व को पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आवश्यकता है। लगभग अट्ठाईस वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्राप्त यह मान्यता भारत के सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही सारनाथ भारत का 45 वां तथा उत्तर प्रदेश का चौथा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बन गया है।

वैश्विक धरोहर का दर्जा किसी स्थल को केवल अंतर्राष्ट्रीय पहचान ही नहीं देता, बल्कि उसके संरक्षण, संवर्धन, सांस्कृतिक पुनर्जीवन और सतत विकास हेतु नई संभावनाओं के द्वार भी खोल देता है। गौतम बुद्ध  के ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ के साथ ऐसे जीवन दर्शन एवं मूल्यों का प्रादुर्भाव हुआ, जिन्होंने एशिया के विशाल भूभाग की संस्कृति, कला, साहित्य, स्थापत्य और जीवन-दर्शन को गहराई से प्रभावित किया। चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम, मंगोलिया और अनेक अन्य देशों में आज भी सारनाथ श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र है। दूसरे शब्दों में कहें, तो सारनाथ केवल भारत की धरोहर ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में व्याप्त मानवता की एक साझा विरासत है। बौद्ध परंपरा में इस स्थल को अलग-अलग नामों- ऋ षिपत्तन, इषिपत्तन, मृगदाव इत्यादि से जाना जाता है। ये सभी नाम उसी पवित्र स्थान की ओर इशारा करते हैं, जहां छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बुद्ध आए थे और उन्होंने अपना पहला उपदेश दिया था, जिसे ‘धर्म के पहिये का घूमना’ (धर्मचक्र प्रवर्तन) कहा जाता है। इसी घटना से बौद्ध संघ की शुरुआत हुई और अष्टांगिक मार्ग के सिद्धांतों की स्थापना हुई।

आज विश्व जब युद्ध, आतंकवाद, धार्मिक असहिष्णुता, जलवायु संकट और सामाजिक विभाजन जैसी अनेक गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, तब सारनाथ का संदेश नितांत प्रासंगिक हो उठता है। ज्ञात हो कि बुद्ध ने न तो किसी साम्राज्य की स्थापना की और न ही किसी शक्ति प्रदर्शन के मार्ग को अपनाया। उन्होंने मनुष्य के भीतर की अशांति को पहचानने और उसे दूर करने का उपाय पूरे विश्व को बताया। सारनाथ प्रतिशोध के स्थान पर करुणा, कट्टरता के स्थान पर विवेक और अतिवाद के स्थान पर मध्यम मार्ग का संदेश देकर मानवता को सह-अस्तित्व, शांति और आत्मबोध की राह दिखाता है। गौरतलब है कि यह दर्शन किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि सार्वभौमिक मानवीय चेतना का आधार है।

यूनेस्को द्वारा सारनाथ को दिया गया सम्मान वस्तुतः इन मनावताकेंद्रित मूल्यों की वैश्विक पुनर्पुष्टि है। निस्संदेह विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के बाद सारनाथ धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के एक आकर्षक वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान प्राप्त करेगा।

- शिशिर शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर

ओ. सी. गांगुली: भारतीय कला इतिहास का वो ‘मौन पुरोधा’, जिसे हिंदी समाज ने भुला दिया
भारतीय आधुनिक कला के इतिहास में कुछ ऐसे नाम हैं जिनके बिना इस इतिहास की कल्पना अधूरी है, किंतु विडंबना यह है कि वे स्वयं इतिहास के हाशिए पर चले गए। ओ. सी. गांगुली (1881–1974) ऐसा ही एक नाम है। आनंद कुमारस्वामी, ई. बी. हैवेल और पर्सी ब्राउन की तरह उन्होंने भी भारतीय कला के इतिहास-लेखन, दस्तावेज़ीकरण और वैचारिक स्थापना में असाधारण योगदान दिया, किंतु हिंदी भाषी समाज में उनका नाम आज भी लगभग अपरिचित है। कला इतिहास के विद्यार्थियों तक के बीच उनकी पहचान सीमित है, जबकि आधुनिक भारतीय कला के आरंभिक बौद्धिक ढाँचे के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही।

ओर्धेन्द्र कुमार गांगुली का जन्म बंगाल में हुआ। वे ऐसे समय में सक्रिय हुए जब भारत में कला को लेकर एक नए राष्ट्रीय विमर्श का उदय हो रहा था। एक ओर औपनिवेशिक कला शिक्षा यूरोपीय अकादमिक यथार्थवाद को आदर्श मान रही थी, तो दूसरी ओर ई. बी. हैवेल और अबनीन्द्रनाथ ठाकुर भारतीय कला की स्वायत्त पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। गांगुली इसी वैचारिक वातावरण में विकसित हुए। वे स्वयं चित्रकार के रूप में नहीं, बल्कि कला इतिहासकार, आलोचक, संपादक, संग्रहकर्ता और दस्तावेज़कार के रूप में अधिक प्रसिद्ध हुए।

उनका सबसे बड़ा योगदान भारतीय कला को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने का था। उन्होंने केवल कलाकृतियों का सौंदर्य-विवेचन नहीं किया, बल्कि उनके इतिहास, कलाकारों, शैलीगत विकास और सांस्कृतिक संदर्भों को भी गंभीरता से समझने का प्रयास किया। भारतीय लघुचित्र परंपराओं, विशेषकर मुगल, राजस्थानी और पहाड़ी चित्रकला, पर उनके अध्ययन ने उस समय की कला-चर्चा को नई दिशा दी। आज जब भारतीय कला इतिहास इन परंपराओं को स्वाभाविक रूप से स्वीकार करता है, तब यह याद रखना चाहिए कि एक समय इन्हें गंभीर अध्ययन का विषय बनाने का श्रेय कुछ गिने-चुने विद्वानों को जाता है, जिनमें ओ. सी. गांगुली प्रमुख थे। उनकी दूसरी महत्वपूर्ण भूमिका इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएण्टल आर्ट से जुड़ी थी। बीसवीं शताब्दी के प्रारंभिक दशकों में यह संस्था भारतीय कला के पुनर्जागरण का प्रमुख केंद्र थी। यहीं से भारतीय कला को औपनिवेशिक दृष्टि से अलग देखने की वैचारिक प्रक्रिया मजबूत हुई। गांगुली इस संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने उसके प्रकाशनों और बौद्धिक गतिविधियों को भी दिशा दी।

कला-पत्रिका ‘रूपम’ का उल्लेख किए बिना उनके योगदान की चर्चा अधूरी रहेगी। रूपम केवल एक पत्रिका नहीं थी, वह भारतीय कला इतिहास के लिए एक दस्तावेज़ थी। इसमें प्रकाशित शोध-लेख, कलाकारों के परिचय, दुर्लभ चित्रों के पुनर्मुद्रण और कला-विमर्श ने भारतीय कला लेखन को एक गंभीर शैक्षणिक आधार प्रदान किया। उस समय जब कला पर नियमित लेखन की परंपरा विकसित ही हो रही थी, रूपम ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विद्वानों के बीच संवाद का मंच उपलब्ध कराया।

गांगुली ने अबनीन्द्रनाथ ठाकुर सहित अनेक कलाकारों पर मोनोग्राफ लिखे। यह उस समय की एक नई विधा थी। उन्होंने कलाकारों को केवल जीवनी के स्तर पर प्रस्तुत नहीं किया, बल्कि उनके कलादर्शन और रचनात्मक प्रक्रिया का विश्लेषण किया। आज कलाकारों पर मोनोग्राफ सामान्य बात लगती है, किंतु भारत में इसकी आरंभिक परंपरा विकसित करने वालों में गांगुली अग्रणी थे। फिर प्रश्न उठता है कि इतना महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व हिंदी भाषी समाज की स्मृति से लगभग अनुपस्थित क्यों है?

इसके कई कारण हैं, जिनमें पहला कारण भाषा है। गांगुली का अधिकांश लेखन अंग्रेजी में था। उनका बौद्धिक संसार बंगाल और अंग्रेजी भाषा के बीच निर्मित हुआ। उनकी पुस्तकों और लेखों का हिंदी में व्यवस्थित अनुवाद कभी नहीं हुआ। परिणामस्वरूप हिंदी के पाठकों तक उनका विचार ही नहीं पहुँच पाया।

दूसरा कारण हिंदी में कला लेखन की सीमित परंपरा है। बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में हिंदी क्षेत्र में कला पर व्यवस्थित आलोचनात्मक लेखन लगभग नहीं के बराबर था। साहित्यिक पत्रिकाओं में कला पर कभी-कभार लेख अवश्य प्रकाशित होते थे, किंतु कला इतिहास और कला आलोचना का स्वतंत्र अनुशासन विकसित नहीं हो पाया। इस कारण गांगुली जैसे विद्वानों के कार्य पर चर्चा का आधार ही नहीं बन सका।

तीसरा कारण कला शिक्षा का क्षेत्रीय असंतुलन है। आधुनिक भारतीय कला का प्रारंभिक नेतृत्व बंगाल, बंबई और मद्रास के हाथों में रहा। हिंदी क्षेत्र के कला महाविद्यालय अपेक्षाकृत बाद में सक्रिय हुए और लंबे समय तक बंगाल की शैक्षिक एवं वैचारिक परंपरा का अनुसरण करते रहे। विडंबना यह है कि उन्होंने उस परंपरा को अपनाया, किंतु उसके प्रमुख विचारकों का व्यवस्थित अध्ययन नहीं किया।

चौथा कारण संस्थागत विस्मृति है। भारत के अधिकांश कला महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों ने अपने बौद्धिक स्रोतों का अभिलेखीकरण नहीं किया। परिणामस्वरूप कला इतिहास केवल कुछ प्रसिद्ध कलाकारों तक सीमित होता गया, जबकि इतिहासकारों, संपादकों, संग्रहकर्ताओं और कला-आलोचकों का योगदान धीरे-धीरे ओझल हो गया। गांगुली भी इसी विस्मृति के शिकार हुए।

आज जब भारतीय कला इतिहास का पुनर्पाठ हो रहा है, तब ओ. सी. गांगुली को केवल बंगाल स्कूल के समर्थक के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय कला इतिहास के संस्थापक इतिहासकारों में एक के रूप में देखने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय कला के लिए वह बौद्धिक आधार तैयार किया, जिस पर आगे चलकर अनेक विद्वानों ने अपना कार्य निर्मित किया। यदि आनंद कुमारस्वामी ने भारतीय कला को वैश्विक बौद्धिक प्रतिष्ठा दिलाई, तो ओ. सी. गांगुली ने उसके दस्तावेज़ीकरण, आलोचनात्मक अध्ययन और संस्थागत विमर्श को मजबूत आधार प्रदान किया।

हिंदी जगत के लिए अब समय आ गया है कि वह अपने कला-विमर्श का पुनर्मूल्यांकन करे। केवल कलाकारों का नहीं, बल्कि उन इतिहासकारों, संपादकों और आलोचकों का भी पुनर्पाठ आवश्यक है जिन्होंने भारतीय कला की बौद्धिक संरचना निर्मित की। ओ. सी. गांगुली का पुनर्स्मरण केवल एक भूले हुए विद्वान को श्रद्धांजलि देना नहीं होगा, बल्कि भारतीय कला इतिहास की उस उपेक्षित परंपरा को पुनः प्रतिष्ठित करना होगा, जिसके बिना आधुनिक भारतीय कला की कहानी अधूरी रह जाती है।

- सुमन कुमार सिंह

छह दशकों तक शेड में छिपी रही रे एक्सवर्थ की कला, अब दुनिया देख रही है ‘गुमनाम’ मूर्तिकार का अनगढ़ संसार
कानपुरः विचारोत्तेजक ब्रिटिश मूर्तिकार रे एक्सवर्थ की कलाकृतियां दर्शकों को एक असीम और अचेतन दुनिया में ले जाती हैं। उनकी मूर्तिकला में पारंपरिक सुंदरता के बजाय एक अनगढ़, कच्चा और आदिम सम्मोहन देखने को मिलता है। उन्होंने छह दशकों तक ब्रिटेन की सबसे असाधारण मूर्तिकला कृतियों में से एक का निर्माण किया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि इसे लगभग किसी ने नहीं देखा। एक्सवर्थ प्लास्टर, मिट्टी और मिश्रित सामग्रियों का उपयोग करके ऐसे मानव रूपों को गढ़ते थे, जो देखने में खंडित, विकृत और अधूरे लगते हैं। यही अधूरापन उनकी मूर्तियों को एक गहरी दार्शनिक और मनोवैज्ञानिक गहराई देता है। उनकी कृतियां मानवीय अस्तित्व, पीड़ा और अलगाव के गहरे संघर्ष को दर्शाती हैं।

एक्सवर्थ की आकृतियां अक्सर समाज की बनाई सुंदरताओं को चुनौती देती हैं और जीवन के यथार्थ, उसकी नग्नता और आंतरिक खोखलेपन को उजागर करती नजर आती हैं। समीक्षकों के अनुसार उनकी कला में एक ओर जहां आधुनिकतावादी संवेदनशीलता दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर प्राचीन अवशेषों जैसी एक रहस्यमयी गूंज भी महसूस होती है। इस तरह उनकी मूर्तियां केवल देखने से ज्यादा गहन अनुभव का विषय हैं, जो हमें जीवन की अनिश्चितता और मानव शरीर की नश्वरता की याद दिलाती है। उनकी कला व्यावसायिकता की चकाचौंध से दूर रहकर ग्रामीण कॉर्नवाल के खलिहानों और शेडों में फली-फूली थी।

‘द सर्कस’ में दिखाया अंतर्मन की गहराइयों का सौंदर्य

एक्सवर्थ की प्रसिद्ध रचना ''द सर्कस'' उनकी कलात्मक क्षमता और विशाल दृष्टिकोण का सबसे शानदार उदाहरण है। उनकी कला में एक ''छिपे हुए खजाने'' जैसी अनुभूति होती है, जो दर्शकों को उनके अंतर्मन की गहराइयों में ले जाती है। उनकी कला न केवल दृश्य सौंदर्य प्रदान करती है, बल्कि यह युद्ध के दर्द और घरेलू जीवन की सादगी के बीच का गहरा भावनात्मक संबंध भी स्थापित करती है। एक्सवर्थ की मूर्तिकला कला-जगत में एक अनूठा और गहरा प्रभाव छोड़ने वाली यात्रा जैसी है।

खेत में झोपड़ियों के अंदर छिपा रचनाओं का खजाना

कॉर्निश के एक दूरस्थ छोटे से खेत में बनी झोपड़ियों के भूलभुलैया में छिपी, एक्सवर्थ की विशाल, जुनूनी रचनाएं दुनिया से दूर बंद रहीं और केवल कुछ भाग्यशाली लोगों ने ही उन्हें देखा। यहां तक कि उनकी 92 वर्षीय पत्नी सूसी को भी काफी हद तक इससे दूर रखा गया था। एक्सवर्थ, जिनका साल 2015 में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, ने अपने जीवनकाल में केवल एक ही प्रमुख प्रदर्शनी लगाई थी, जो 1975 में व्हाइटचैपल गैलरी में आयोजित हुई थी। इसके बाद ब्रिटेन के सबसे उल्लेखनीय कलाकारों में गिने जाने वाले इस व्यक्ति का अस्तित्व लगभग पूरी तरह से गुम हो गया।

‘रेज शेड्स’ करती है अद्भुत कला शैली की सैर

फोटोग्राफर जेम साउथहैम की नई किताब, ‘रेज शेड्स' पहली बार एक्सवर्थ के अद्भुत काम को अभूतपूर्व तरीके से देखने का अवसर प्रदान करती है। साउथहैम का मानना है कि केवल 20 लोगों ने ही एक्सवर्थ के शेड्स के अंदर का नजारा देखा है। ऐसे में उनकी यह किताब उस असाधारण कला शैली का विस्तृत दस्तावेजीकरण है, जिसे शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से देखने का मौका मिले।

- मनोज त्रिपाठी, कानपुर

लोकायन : वाल्ट्ज, शालीनता, लय और सौंदर्य का प्रतीक
वाल्ट्ज विश्व के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय बॉलरूम नृत्यों में से एक है। यह एक सहज, आकर्षक और संतुलित साथी नृत्य है, जो 3/4 ताल (थ्री-फोर टाइम सिग्नेचर) पर किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी प्रवाहमय गति, सुंदर घुमाव और नर्तकों के शरीर का कोमल उतार-चढ़ाव (राइज एंड फॉल) है, जो इसे अत्यंत मनमोहक बनाते हैं। इस नृत्य में दोनों साथी एक-दूसरे के साथ पूर्ण सामंजस्य, संतुलन और लय बनाए रखते हुए मंच पर सहजता से आगे बढ़ते हैं।

वाल्ट्ज की उत्पत्ति 18 वीं शताब्दी के अंत में मध्य यूरोप, विशेष रूप से ऑस्ट्रिया और जर्मनी के ग्रामीण लोकनृत्यों से मानी जाती है। बाद में यह राजदरबारों और यूरोप के भव्य बॉलरूम तक पहुंचा और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया। उस समय यह इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि इसमें पहली बार नृत्य के दौरान पुरुष और महिला साथी एक-दूसरे के काफी निकट होकर नृत्य करते थे, जो उस दौर के सामाजिक मानकों के अनुसार नया और साहसिक माना जाता था।

आज वाल्ट्ज की कई शैलियां प्रचलित हैं। इनमें इंटरनेशनल स्लो वाल्ट्ज अपनी धीमी, शालीन और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है, जबकि वियनीज वाल्ट्ज अपेक्षाकृत तेज गति और लगातार घूमने वाली शैली के कारण दर्शकों को रोमांचित करता है। दोनों ही रूप विश्वभर की बॉलरूम प्रतियोगिताओं और सामाजिक आयोजनों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

वाल्ट्ज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है। नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन, लचीलापन, मुद्रा (पोश्चर) और समन्वय बेहतर होता है। साथ ही यह आत्मविश्वास बढ़ाने, तनाव कम करने और सामाजिक मेलजोल को प्रोत्साहित करने में भी सहायक है। यही कारण है कि अनेक डांस अकादमियों में बॉलरूम नृत्य की शिक्षा की शुरुआत वाल्ट्ज से कराई जाती है। अपनी औपचारिकता, सुरुचिपूर्ण शैली और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के कारण वाल्ट्ज को साथी नृत्यों की आधारशिला माना जाता है।

विवाह समारोहों, सांस्कृतिक आयोजनों, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं और मंचीय प्रस्तुतियों में इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। लय, अनुशासन और पारस्परिक विश्वास का यह अद्भुत संगम वाल्ट्ज को केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि सौंदर्य, संस्कृति और मानवीय सामंजस्य की जीवंत अभिव्यक्ति बनाता है। विश्व के कई देशों में वाल्ट्ज को सांस्कृतिक विरासत के रूप में संरक्षित किया जाता है। आधुनिक समय में भी फिल्मों, संगीत कार्यक्रमों और नृत्य रियलिटी शो के माध्यम से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आज अनेक युवा इसे केवल एक शौक के रूप में ही नहीं, बल्कि पेशेवर नृत्य और फिटनेस के माध्यम के रूप में भी अपना रहे हैं।

अनोखी परंपरा : ला पौरकैल्हाडे, समाज में हास्य का महत्व
दुनियाभर में कई ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं, जो अपनी अनूठी परंपराओं और मनोरंजक आयोजनों के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प आयोजन था ला पौरकैल्हाडे, जिसे फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के छोटे से नगर ट्राइ-सुर-बैस में प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में आयोजित किया जाता था। यह महोत्सव अपनी अनोखी प्रतियोगिता के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ, जिसमें प्रतिभागी सबसे वास्तविक सुअर की आवाज निकालने की चुनौती स्वीकार करते थे।

इस उत्सव की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता ‘पिग स्क्वीलिंग कॉन्टेस्ट’ थी। इसमें प्रतिभागियों को सुअर की अलग-अलग परिस्थितियों में निकलने वाली आवाजों की नकल करनी होती थी। उदाहरण के लिए, सुअर के भोजन करते समय, डरने पर, प्रसन्न होने पर या अन्य स्वाभाविक अवस्थाओं में निकाली जाने वाली ध्वनियों की हूबहू नकल करना प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण था।

निर्णायक प्रतिभागियों की आवाज, हाव-भाव और प्रस्तुति के आधार पर विजेता का चयन करते थे। हास्य, अभिनय और रचनात्मकता का यह अनूठा मिश्रण दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता था। यह महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था। इसमें स्थानीय व्यंजनों की पाक प्रतियोगिताएं, रंग-बिरंगी परेड, लोकसंगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प बाजार और पारिवारिक मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे। स्थानीय किसान और पशुपालक भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते थे, जिससे यह आयोजन फ्रांस की ग्रामीण संस्कृति और कृषि परंपराओं का जीवंत उत्सव बन जाता था।

ला पौरकैल्हाडे का उद्देश्य सुअरों का उपहास करना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, पशुपालन और स्थानीय परंपराओं को हास्यपूर्ण अंदाज में सम्मान देना था। इस उत्सव ने वर्षों तक हजारों पर्यटकों को आकर्षित किया और ट्राइ-सुर-बैस की पहचान बन गया। हालांकि समय के साथ आर्थिक और प्रशासनिक कारणों से इस महोत्सव का नियमित आयोजन बंद हो गया, फिर भी इसकी अनोखी अवधारणा आज भी दुनिया के सबसे विचित्र और यादगार त्योहारों में गिनी जाती है। यह आयोजन इस बात का उदाहरण है कि लोक संस्कृति, हास्य और सामुदायिक भागीदारी मिलकर किसी साधारण परंपरा को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं।

लोक की वह आवाज, जिसमें अब भी गाते हैं गांधी
लोकसंगीत इतिहास का विकल्प नहीं, उसकी जीवित स्मृति है। इतिहास तिथियों, घटनाओं और व्यक्तियों का क्रम दर्ज करता है, जबकि लोकगीत मनुष्य के अनुभव, उसकी संवेदना और उसके संघर्ष को अपने भीतर सुरक्षित रखते हैं। यही कारण है कि किसी समाज की लिखित परंपरा भले क्षीण पड़ जाए, उसकी लोकधुनें उसके सांस्कृतिक जीवन की गवाही देती रहती हैं। गांधी की हत्या के बाद बिहार के लोककवि रसूल मियां ने लिखा था-“के हमरा गांधीजी के गोली मारल हो…”। यह गीत बताता है कि लोक ने गांधी को किसी राजनीतिक महापुरुष के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह याद किया। लोक की यही आत्मीयता उसे इतिहास से अलग और कहीं अधिक स्थायी बनाती है।

पिछले दो दशकों में लोकसंगीत भी बाजार की संस्कृति से अछूता नहीं रहा। विशेषकर भोजपुरी संगीत का एक बड़ा हिस्सा जिस तरह त्वरित लोकप्रियता और फूहड़ मनोरंजन की ओर मुड़ा, उसने लोक की मूल गरिमा को आहत किया। ऐसे समय में यदि कोई कलाकार लोकगीत को केवल मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उत्तरदायित्व मानकर गाता है, तो उसका महत्व स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है। चंदन तिवारी ऐसी ही विरल लोकगायिका हैं, जिनके स्वर में भोजपुरी अंचल की मिट्टी की गंध, गंगा की निर्मलता और गांधी की नैतिक चेतना एक साथ सुनाई देती है। बिहार के भोजपुर जिले के बड़का गांव में जन्मी चंदन तिवारी का बचपन झारखंड के बोकारो में बीता। संगीत का पहला संस्कार उन्हें अपनी मां रेखा तिवारी से मिला। मां ने उन्हें केवल सुर नहीं सिखाए, बल्कि यह भी समझाया कि लोकगीत जीवन की भाषा हैं। बाद में उन्होंने शास्त्रीय संगीत का अध्ययन किया, किंतु उनकी वास्तविक शिक्षा गांव, खेत, नदी, आंगन और स्त्रियों की सामूहिक गायन परंपरा से हुई। यही कारण है कि उनके गायन में कृत्रिमता नहीं, जीवन की स्वाभाविक लय सुनाई देती है।

आज वे भोजपुरी, मैथिली, मगही, अवधी, नागपुरी और हिंदी में समान सहजता से गाती हैं। सोहर, कजरी, पूर्वी, निर्गुण, गंगा गीत और ऋ तु-गीत उनकी प्रस्तुतियों का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी विशिष्ट पहचान गांधी गीतों से बनी है। उन्होंने उन लोकगीतों को खोजने और मंच तक पहुंचाने का काम किया, जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांव-गांव गूंजते थे। उनके लिए गांधी इतिहास की पुस्तक का अध्याय नहीं, लोकजीवन की नैतिक चेतना हैं। मेरी उनसे पहली मुलाकात बिहार के बांका में गांधी स्मृति दर्शन समिति, नई दिल्ली के एक कार्यक्रम में हुई। वरिष्ठ पत्रकार निराला जी मेरे आग्रह पर उन्हें वहां लेकर आए थे।

आयोजन का उद्देश्य गांधी को औपचारिक श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उन्हें समाज की जीवित स्मृति के रूप में पुनः स्थापित करना था। उस दिन मैंने देखा कि चंदन तिवारी मंच से अधिक लोगों के बीच सहज थीं। बड़ी संख्या में आए स्कूली बच्चों के बीच वे बैठ गईं। उनसे बातें कीं, गीतों के अर्थ समझाए और उन्हें लोकधुनें सिखाईं। बाद में गांधीवादियों के साथ पैदल चलकर गांधी प्रतिमा तक पहुंचीं। यह दृश्य प्रतीकात्मक अवश्य था, पर उसका संदेश स्पष्ट था- गांधी की प्रासंगिकता सभागारों से अधिक समाज के बीच है। वहीं पहली बार यह भी महसूस हुआ कि चंदन तिवारी की पहचान केवल एक सफल लोकगायिका की नहीं है। वे लोकसंगीत को समाज से संवाद का माध्यम मानती हैं। उनके लिए गीत प्रस्तुति नहीं, सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। शायद इसी कारण उन्हें सुनते हुए बार-बार लगता है कि लोक अतीत का अवशेष नहीं, वर्तमान की एक जीवित नैतिक शक्ति है।

चंदन का संगीत दृढ़ सांस्कृतिक प्रतिरोध

चंदन तिवारी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे गांधी को वैचारिक विवादों के बीच नहीं, लोकस्मृति के भीतर खोजती हैं। उनके गीतों में चरखा केवल सूत कातने का औजार नहीं, श्रम और स्वावलंबन का प्रतीक है। सत्याग्रह केवल राजनीतिक प्रतिरोध नहीं, मनुष्य की नैतिक शक्ति का रूप है। यही कारण है कि उनके गांधी गीत किसी नारे की तरह नहीं, लोकजीवन के स्वाभाविक अनुभव की तरह सुनाई देते हैं। वे उन भोजपुरी गांधी गीतों को फिर से सामने लाती हैं, जो कभी गांवों की चौपालों, प्रभात फेरियों और स्त्रियों के सामूहिक गायन का हिस्सा थे।

आज जब लोकसंगीत का बड़ा हिस्सा बाजार की शर्तों पर खड़ा दिखाई देता है, तब चंदन का सांगीतिक सफर एक वैकल्पिक सांस्कृतिक दृष्टि प्रस्तुत करता है। वे लोक की गरिमा से समझौता किए बिना आधुनिक मंच तक पहुंचती हैं। उनके गायन में स्त्रियों के श्रम, गांवों की स्मृतियां, नदियों की संस्कृति और मानवीय संवेदना एक साथ उपस्थित रहती हैं। वे यह याद दिलाती हैं कि लोकगीत केवल मनोरंजन नहीं, समाज की नैतिक पूंजी हैं।

भारतीय समाज की सांस्कृतिक शक्ति उसकी विविध लोकपरंपराओं में निहित है। यदि लोक की स्मृति नष्ट होती है, तो केवल गीत नहीं खोते, समाज अपनी आत्मा का एक हिस्सा भी खो देता है। ऐसे समय में चंदन जैसी कलाकारों का महत्व और बढ़ जाता है। वे परंपरा को अतीत की वस्तु नहीं बनने देतीं, बल्कि उसे वर्तमान से जोड़ती हैं। उनके स्वर में भोजपुरी मिट्टी की सोंधी गंध है, गंगा की अविरल धारा का संगीत है और गांधी की नैतिक चेतना का उजास भी।

आज जब सार्वजनिक जीवन में संवाद की जगह शोर और संस्कृति की जगह उपभोग का दबाव बढ़ता जा रहा है, तब चंदन का संगीत एक शांत, लेकिन दृढ़ सांस्कृतिक प्रतिरोध की तरह सामने आता है। वे हमें याद दिलाती हैं कि लोक केवल बीते समय की स्मृति नहीं, भविष्य की भी संभावना है। ऐसे स्वर जब तक जीवित हैं, तब तक भारतीय समाज की सांस्कृतिक चेतना भी जीवित रहेगी। शायद यही कारण है कि चंदन तिवारी को सुनते हुए बार-बार लगता है। लोक अब भी गा रहा है, स्मृति अब भी सांस ले रही है और गांधी अब भी हमारे बीच उपस्थित हैं।

- कुमार कृष्णन, लेखक

महानगरों की छाया से कला को बाहर निकालने की एक कोशिश
समकालीन वैश्विक कला का संसार निरंतर नए प्रयोगों और नवाचारों से समृद्ध होता रहा है। सामान्यतः इसकी धुरी पश्चिमी देशों और महानगरों को माना जाता है, जहाँ बड़े संग्रहालय, कला दीर्घाएं, बिएनाले और कला बाजार केंद्रित रहे हैं। किंतु पिछले दो दशकों में यह परिदृश्य बदलने लगा है। दक्षिण-पूर्व एशिया, विशेषकर थाईलैंड, ने समकालीन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय सक्रियता दिखाई है। बैंकॉक के संग्रहालयों, निजी कला फाउंडेशनों, कला मेलों और मुक्ताकाश कला परियोजनाओं ने उसे एशिया के उभरते सांस्कृतिक केंद्रों में स्थापित किया है। परिणामस्वरूप भारतीय कलाकारों, क्यूरेटरों और कला-प्रेमियों की रुचि भी अब थाईलैंड की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

कुछ दशक पहले तक एशियाई देशों के बीच कला-संवाद अपेक्षाकृत सीमित था। भारतीय समकालीन कला का झुकाव मुख्यतः यूरोप, विशेषकर फ्रांस, की ओर रहा। फ्रांसिस न्यूटन सूजा, सैयद हैदर रजा और रामकुमार जैसे अनेक प्रमुख भारतीय कलाकारों ने अपने जीवन और सृजन का महत्वपूर्ण समय फ्रांस में बिताया। फ्रांसीसी छात्रवृत्तियां भी लंबे समय तक भारतीय कला विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। बाद के वर्षों में वेनिस बिएनाले जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों ने भारतीय कलाकारों को वैश्विक कला-विमर्श से और अधिक निकटता से जोड़ा। दूसरी ओर, एशिया के भीतर भी सांस्कृतिक आदान-प्रदान के उल्लेखनीय उदाहरण मिलते हैं। भारतीय लोककलाओं के संदर्भ में जापान का मिथिला म्यूजियम एक महत्वपूर्ण संस्था के रूप में स्थापित हुआ, जहां जनगढ़ सिंह श्याम तथा मिथिला चित्रकला के अनेक अग्रणी कलाकारों की कृतियां सुरक्षित हैं। संग्रहालय के संस्थापक टोकियो हसेगावा का नाम भारतीय लोककला जगत में अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने न केवल भारतीय लोककलाओं के संरक्षण और प्रदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, बल्कि भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संवाद को भी नई दिशा दी।

जारी है परियोजना का विस्तार

प्रमुख आकर्षणों में जापानी कलाकार फुजिको नाकाया की कृति ‘फॉग लैंडस्केप #48435’ विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जो निश्चित अंतराल पर घना कृत्रिम कोहरा छोड़ती है और पूरे परिदृश्य को एक रहस्यमय अनुभव में बदल देती है। इसके अतिरिक्त बर्लिन स्थित कलाकार-युगल एल्मग्रीन एंड ड्रैगसेट की कृति ‘के-बार’ भी दर्शकों को आकर्षित करती है। जंगली घासों के बीच बनी एक पगडंडी से पहुंचा जाने वाला यह छोटा-सा स्थापत्य, प्रकृति और मानवीय हस्तक्षेप के बीच संबंधों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। यही कलाकार टेक्सास के मार्फा के निकट स्थापित प्रसिद्ध ‘प्राडा मार्फा’ आर्ट इंस्टॉलेशन के लिए भी विश्वविख्यात हैं। परियोजना का विस्तार अभी जारी है। निकट भविष्य में यहां फ्रांसीसी कलाकार-युगल सीनोकोस्म की एक साउंड इंस्टॉलेशन तथा कोलंबियाई कलाकार डेल्सी मोरेलोस की एक मोनुमेंटल अर्थवर्क स्थापित की जाएगी।

इस विशाल भू-दृश्य कलाकृति का केंद्र लगभग 1,000 फुट लंबी सामुदायिक मेज होगी, जिसे एक तैरती हुई छत के नीचे निर्मित किया जा रहा है। यह केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और साझा सांस्कृतिक अनुभव का प्रतीक भी होगी। खाओ याई आर्ट फॉरेस्ट यह संकेत देता है कि इक्कीसवीं सदी की कला केवल दीर्घाओं और महानगरों की मोहताज नहीं है। वह प्रकृति, पर्यावरण और स्थानीय समुदायों के साथ नए संबंध स्थापित करते हुए ऐसे सांस्कृतिक भू-दृश्य भी रच सकती है, जहां कला और जीवन एक-दूसरे के पूरक बन जाएं।

खाओ याई आर्ट फॉरेस्ट का उदय

इस बदलते परिदृश्य में थाईलैंड के पोंग ता लॉन्ग स्थित खाओ याई आर्ट फॉरेस्ट का उदय विशेष महत्व रखता है। यह केवल एक मुक्ताकाश कला-संग्रहालय नहीं, बल्कि समकालीन कला, पर्यावरण संरक्षण और भूमि-पुनर्जीवन को एक साथ जोड़ने वाला प्रयोग है। यदि अब तक कला संस्थानों का विकास महानगरों के इर्द-गिर्द होता रहा है, तो यह परियोजना उस प्रवृत्ति से आगे बढ़कर कला को प्राकृतिक परिवेश और ग्रामीण भू-दृश्य के बीच स्थापित करने का प्रयास करती है। संभव है कि भविष्य में भारत में भी इस प्रकार की पहल देखने को मिले।

टाइम पत्रिका के ताजा विशेषांक में प्रकाशित दुनियाभर के घूमने योग्य 100 प्रमुख स्थानों की सूची में खाओ याई आर्ट फॉरेस्ट को भी स्थान दिया गया है। यह लगभग 89 एकड़ में फैला मुक्ताकाश संग्रहालय बैंकॉक से लगभग तीन घंटे की सड़क यात्रा की दूरी पर स्थित है। यह परियोजना ऐसे क्षेत्र में विकसित की गई है, जो पूर्व में वनों की कटाई और भूमि-क्षरण से प्रभावित रहा था। आज वही क्षेत्र कला और प्रकृति के सहअस्तित्व का उदाहरण बन रहा है। इस परियोजना की शुरुआत बैंकॉक स्थित परोपकारी मारिसा चेरावानोन्ट तथा इतालवी वास्तुकार से क्यूरेटर बने स्टेफानो राबोली पानसेरा ने की। उनका उद्देश्य केवल समकालीन कलाकारों के लिए एक नया मंच तैयार करना नहीं था, बल्कि कला के माध्यम से पर्यावरणीय पुनर्जीवन की प्रक्रिया को भी गति देना था।

इस दृष्टि से खाओ याई आर्ट फॉरेस्ट एक सांस्कृतिक परियोजना होने के साथ-साथ एक पारिस्थितिक पहल भी है। आज यहां आने वाले आगंतुक धान के खेतों, जंगलों और वृक्षाच्छादित पहाड़ियों के बीच फैले प्राकृतिक परिदृश्य में कला का अनुभव करते हैं। बांस से निर्मित कैफे, खुला भू-दृश्य और विभिन्न स्थानों पर स्थापित कलाकृतियां इस परिसर को पारंपरिक संग्रहालयों से अलग पहचान देती हैं। यहां कला किसी बंद भवन की दीवारों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि प्रकृति के साथ संवाद करती है।

- सुमन सिंह, कला लेखक

लोकायन: हैप्पी फीट.... तेज लय, फुर्ती और ऊर्जा से भरपूर डांस स्टाइल
हैप्पी फीट एक बेहद ऊर्जावान और लयबद्ध फुटवर्क डांस स्टाइल है, जिसमें नर्तक अपने पैरों की उंगलियों, एड़ियों और पंजों का तेज़ी से उपयोग करते हुए आकर्षक स्टेप्स प्रस्तुत करता है। इस नृत्य में पैर तेजी से अंदर और बाहर की ओर घूमते हैं तथा ताल के अनुसार लगातार गति बदलते रहते हैं। हाथों की अपेक्षा पैरों की गति और शरीर का संतुलन इसमें अधिक महत्वपूर्ण होता है। यही वजह है कि यह डांस देखने में जितना आकर्षक लगता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है।

हैप्पी फीट की लोकप्रियता मुख्य रूप से जैज, स्विंग और हिप-हॉप नृत्य शैलियों में देखने को मिलती है। समय के साथ यह स्ट्रीट डांस संस्कृति का भी अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया, डांस रियलिटी शो और ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म ने इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आज दुनियाभर के युवा इस डांस स्टाइल को सीखने और अपने अनोखे फुटवर्क का प्रदर्शन करने में रुचि ले रहे हैं।

इस नृत्य की सबसे बड़ी विशेषता इसकी तेज गति, सटीक तालमेल और पैरों पर बेहतरीन नियंत्रण है। नर्तक संगीत की बीट के साथ इतनी तेजी से स्टेप्स बदलता है कि देखने वालों को ऐसा लगता है मानो उसके पैर जमीन पर फिसल रहे हों। इस दौरान शरीर का ऊपरी हिस्सा अपेक्षाकृत स्थिर रहता है, जबकि पूरा आकर्षण पैरों की गतियों पर केंद्रित होता है। यही संतुलन इस नृत्य को अन्य डांस शैलियों से अलग पहचान देता है।

हैप्पी फीट केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि एक प्रभावी कार्डियो वर्कआउट भी माना जाता है। नियमित अभ्यास से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, संतुलन और समन्वय बेहतर होता है तथा शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कैलोरी बर्न करने और शरीर को सक्रिय रखने में भी सहायक हो सकता है। इसके साथ ही यह तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सकारात्मक भूमिका निभाता है।

हालांकि इस डांस में तेज गति से लगातार फुटवर्क करना पड़ता है, इसलिए अभ्यास से पहले वार्म-अप करना और आरामदायक जूते पहनना आवश्यक है। शुरुआती लोगों को सरल स्टेप्स से शुरुआत करनी चाहिए और धीरे-धीरे गति बढ़ानी चाहिए। प्रशिक्षित डांस इंस्ट्रक्टर के मार्गदर्शन में अभ्यास करने से तकनीक बेहतर होती है और चोट लगने की संभावना भी कम रहती है। आज हैप्पी फीट केवल एक डांस स्टाइल नहीं, बल्कि ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रतीक बन चुका है। यही कारण है कि यह मंचीय प्रस्तुतियों, डांस प्रतियोगिताओं, फिटनेस कार्यक्रमों और सोशल मीडिया रील्स में समान रूप से पसंद किया जा रहा है।