व्हील्स - Amrit Vichar

तपती धूप में यूं बचाएं बाइक, सही पार्किंग से सालों तक बनी रहेगी नई जैसी चमक
गर्मियों की तेज धूप सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों के लिए भी बड़ी चुनौती बन जाती है। अक्सर लोग बाइक की नियमित सर्विसिंग, इंजन ऑयल और माइलेज पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन पार्किंग की सही आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही छोटी-सी लापरवाही समय के साथ बाइक की चमक, परफॉर्मेंस और उम्र तीनों पर असर डाल सकती है। मई-जून की दोपहर में खुले आसमान के नीचे घंटों खड़ी बाइक लगातार तेज धूप और बढ़े हुए तापमान का सामना करती है। इसका प्रभाव केवल बाहरी हिस्सों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इंजन, बैटरी, टायर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। यदि कुछ आसान सावधानियां अपनाई जाएं तो बाइक लंबे समय तक नई जैसी बनी रह सकती है।

धूप सबसे पहले बिगाड़ती है बाइक का लुक

बाइक की सुंदरता उसके पेंट, सीट और प्लास्टिक पार्ट्स से झलकती है। लगातार तेज धूप में खड़ी रहने पर सीट का मटेरियल अपनी लचक खोने लगता है। धीरे-धीरे सीट सख्त हो जाती है और उस पर दरारें पड़ने लगती हैं। वहीं पेंट की चमक फीकी पड़ सकती है तथा प्लास्टिक और फाइबर से बने हिस्सों का रंग भी बदलने लगता है। मीटर की पारदर्शी स्क्रीन और इंडिकेटर कवर भी समय के साथ धुंधले दिखाई देने लगते हैं, जिससे बाइक समय से पहले पुरानी नजर आने लगती है।

टायरों पर भी पड़ता है गर्मी का असर

गर्म सड़कें और तेज तापमान टायरों की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। अत्यधिक गर्मी में टायर के भीतर हवा का दबाव बदल सकता है, जिससे रोड ग्रिप और ब्रेकिंग पर असर पड़ता है। लंबे समय तक गर्म सतह पर खड़ी रहने से टायर अपेक्षाकृत तेजी से घिस सकते हैं। इसलिए सप्ताह में कम-से-कम एक बार टायर प्रेशर की जांच कराना और निर्माता द्वारा बताए गए दबाव को बनाए रखना जरूरी है।

बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स को भी चाहिए सुरक्षा

आधुनिक बाइकों में कई इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोल यूनिट्स लगे होते हैं। लगातार अधिक तापमान में रहने से बैटरी की क्षमता प्रभावित हो सकती है और उसकी उम्र कम होने लगती है। वायरिंग, सेंसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी गर्मी का असर पड़ सकता है, जिससे छोटी-छोटी तकनीकी खराबियां सामने आ सकती हैं। समय-समय पर बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच कराना भविष्य की परेशानियों से बचा सकता है।

इंजन की सेहत का भी रखें ध्यान

लंबी दूरी तय करने के तुरंत बाद इंजन पहले से ही गर्म होता है। ऐसे में यदि बाइक को सीधे तेज धूप में पार्क कर दिया जाए तो इंजन को सामान्य तापमान पर आने में अधिक समय लगता है। इसका असर इंजन ऑयल की कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। गर्मियों में सही ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करना और तय समय पर सर्विसिंग कराना इंजन की लंबी उम्र के लिए जरूरी है।

सही पार्किंग है सबसे आसान समाधान

गर्मी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है सही पार्किंग का चुनाव। जहां तक संभव हो, बाइक को पेड़, शेड या पार्किंग शेल्टर की छाया में खड़ा करें। यदि ऐसी सुविधा उपलब्ध न हो तो अच्छी गुणवत्ता वाला हीट-रेजिस्टेंट बाइक कवर इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि कवर ऐसा हो जो हवा का प्रवाह बनाए रखे और उसके अंदर नमी जमा न होने दे। इससे धूप, धूल और हल्की बारिश से भी सुरक्षा मिलती है।

बाइक की सुरक्षा के स्मार्ट टिप्स

हमेशा छायादार स्थान पर बाइक पार्क करें।

अच्छी गुणवत्ता वाला हीट-रेजिस्टेंट बाइक कवर इस्तेमाल करें।

सप्ताह में एक बार टायर प्रेशर जरूर जांचें।

समय पर सर्विसिंग और इंजन ऑयल बदलवाएं।

बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की नियमित जांच कराएं।

धूप में खड़ी बाइक को स्टार्ट करते ही तेज रफ्तार न दें।

बाइक की सफाई और पॉलिश नियमित रूप से करें।

लंबे समय तक खुले में पार्किंग से बचें।

जानिए क्यों जरूरी है सही पार्किंग

 सीट और पेंट की चमक लंबे समय तक बनी रहती है।

 टायरों की उम्र बढ़ती है और ग्रिप बेहतर रहती है।

 बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सुरक्षित रहते हैं।

 इंजन पर अतिरिक्त गर्मी का दबाव कम पड़ता है।

  वाहन की रीसेल वैल्यू भी बेहतर बनी रहती है।

मॉय फर्स्ट राइड : जान बची तो लाखों पाए
जिंदगी में कुछ ऐसे वाकये और घटनाएं होती हैं, जो सदैव जेहन में याद रहती हैं। यौवन की दहलीज पर किसी वाहन को चलाना सीखना और फिर उससे जुड़ी कोई दुर्घटना हो जाए, तो उसे कैसे भुलाया जा सकता है। उस अनुभव को याद करना आज भी उत्साह, घबराहट, दर्द और संतोष का मिला-जुला अहसास कराता है।

सबकी तरह मैंने भी सबसे पहले साइकिल चलाना सीखा। तब मैं कक्षा आठ में था, जब ताऊजी ने मुझे हरे रंग की हरक्यूलिस साइकिल खरीदकर दी थी। मेरा निर्मला स्कूल घर से लगभग चार किलोमीटर दूर था, इसलिए साइकिल आवागमन का सबसे अच्छा साधन बन गई। उससे पहले मैं सिटी बस से स्कूल जाया करता था। स्कूल से लेकर बीएससी तक की पढ़ाई के दौरान मेरा अधिकांश सफर साइकिल पर ही बीता।

पढ़ाई पूरी होने के बाद बेंगलुरु की एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की नौकरी मिल गई। भागदौड़ वाली इस नौकरी में दोपहिया वाहन की जरूरत थी। उस समय स्कूटर ज्यादा प्रचलन में थे और मोटरसाइकिलें कम दिखाई देती थीं। स्कूटर चलाना सीखने में मेरे चचेरे भाई गिरीश चंद्र नौगांई और मित्र राजेंद्र लाल साह उर्फ ‘राजू लाला’ ने बहुत मदद की। राजू की दुकान थी, इसलिए सभी उन्हें इसी नाम से पुकारते थे। आज वे इस दुनिया में नहीं हैं। कुछ दिन अभ्यास करने के बाद मैंने बजाज कंपनी का काले रंग का चेतक स्कूटर खरीद लिया।

नया स्कूटर खरीदे हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ था कि बिना हेलमेट पहने अकेले नैनीताल जाने निकल पड़ा। उस समय यह अनुभव नहीं था कि पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना मैदानी इलाकों से बिल्कुल अलग और कहीं अधिक जोखिम भरा होता है। नया स्कूटर और नया जोश था, इसलिए गति भी कुछ तेज थी। ज्योलीकोट तक सफर ठीक रहा, लेकिन बल्दियाखान से आगे, नैनीताल से लगभग पांच किलोमीटर पहले एक मोड़ पर अचानक सामने से रोडवेज की बस आ गई। एक पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या करूं। बस तो निकल गई, लेकिन घबराहट में मैं स्कूटर पर नियंत्रण खो बैठा और ब्रेक लगाना भी भूल गया। स्कूटर सड़क किनारे पैराफिट से टकराकर पलट गया और मैं लगभग दस-पंद्रह फीट नीचे खाई में जा गिरा।

कुछ देर तक होश नहीं रहा। जब संभला तो खुद को झाड़ियों के बीच पाया। हाथ-पांव छिल गए थे और खून निकल रहा था। किसी तरह सड़क तक पहुंचा। उस समय ट्रैफिक बहुत कम होता था, इसलिए किसी ने मुझे गिरते हुए नहीं देखा। थोड़ी देर सड़क किनारे बैठा रहा। फिर स्कूटर सीधा किया और तभी हिंदी का वह मुहावरा याद आया- “जान बची तो लाखों पाए।” सचमुच उस दिन उसका वास्तविक अर्थ समझ में आया। किसी तरह घर पहुंचा और राजू लाला को साथ लेकर स्कूटर वर्कशॉप में ठीक कराने दे आया।  आज भी जब कभी नैनीताल जाता हूं और उस मोड़ से गुजरता हूं, तो यह घटना अनायास ही याद आ जाती है। लगता है, जैसे यह सब कल की ही बात हो।

-दीपक नौगाई, हल्द्वानी

घर, ऑफिस के लिए JioEV का नया स्मार्ट EV चार्जर
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ आधुनिक और सुरक्षित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए JioEV ने अपना नया Aries 7.4 kW Pro स्मार्ट AC EV चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर घर, ऑफिस, हाउसिंग सोसाइटी और कमर्शियल चार्जिंग स्टेशनों के लिए उपयुक्त समाधान के रूप में पेश किया गया है।

यह सिर्फ एक सामान्य चार्जर नहीं, बल्कि स्मार्ट कनेक्टेड डिवाइस है। इसमें 4G, Wi-Fi और LAN कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर जियो ट्रूपावर ऐप के जरिए रियल टाइम में चार्जिंग की निगरानी कर सकते हैं। ऐप की मदद से चार्जिंग सेशन को दूर से शुरू या बंद करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें RFID ऑथेंटिकेशन फीचर दिया गया है, जिससे केवल अधिकृत व्यक्ति ही चार्जिंग शुरू कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर ऑफिस, अपार्टमेंट सोसाइटी और फ्लीट ऑपरेशन जैसी साझा चार्जिंग लोकेशन पर उपयोगी साबित होगी।

Aries 7.4 kW Pro में 5 मीटर लंबी केबल और यूनिवर्सल Type-2 कनेक्टर दिया गया है, जिससे यह अधिकांश लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं IP65 और IK10 रेटिंग इसे धूल, पानी और बाहरी झटकों से सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट, लीकेज करंट और सर्ज प्रोटेक्शन जैसे कई सुरक्षा फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

चार्जर में OCPP सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इसे विभिन्न चार्जिंग नेटवर्क और फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसकी कीमत करीब 24,999 रुपये रखी गई है और कंपनी इसके साथ एक वर्ष की वारंटी भी दे रही है। स्मार्ट तकनीक, बेहतर सुरक्षा और व्यापक अनुकूलता के साथ यह चार्जर भारत के तेजी से विकसित हो रहे EV चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

काम की बात : पुरानी कार में CNG किट लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
महंगे होते पेट्रोल के बीच पुरानी पेट्रोल कार में CNG किट लगवाना किफायती विकल्प हो सकता है, लेकिन सही जानकारी के बिना लिया गया फैसला नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

किट लगवाने से पहले इन जरूरी बातों पर ध्यान दें-

    कार की अनुकूलता जांचें: हर पेट्रोल कार CNG किट के लिए उपयुक्त नहीं होती। पहले सुनिश्चित करें कि आपकी कार में CNG सिस्टम सुरक्षित तरीके से लगाया जा सकता है।

    केवल प्रमाणित किट चुनें: हमेशा ARAI और RTO से अनुमोदित CNG किट ही लगवाएं। अधिकृत सेंटर से इंस्टॉलेशन कराने पर सुरक्षा और प्रदर्शन बेहतर
रहता है।

    RC में बदलाव कराएं: CNG किट लगने के बाद वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में ईंधन का विवरण अपडेट कराना कानूनी रूप से जरूरी है।

    पुराने सिलेंडर से बचें: इस्तेमाल किए हुए या बिना प्रमाणित सिलेंडर जोखिम बढ़ाते हैं। नया, टेस्टेड सिलेंडर और अच्छी गुणवत्ता की फिटिंग ही चुनें।

    वारंटी और इंश्योरेंस की शर्तें पढ़ें आफ्टरमार्केट CNG किट से कुछ मामलों में कंपनी की वारंटी प्रभावित हो सकती है। गैर-स्वीकृत किट होने पर इंश्योरेंस क्लेम भी अटक सकता है।

    नियमित सर्विस जरूरी: CNG किट लगने के बाद समय-समय पर गैस पाइप, वाल्व और सिलेंडर की जांच कराते रहें, ताकि सुरक्षा बनी रहे।

    यदि CNG किट प्रमाणित उत्पाद, अधिकृत इंस्टॉलेशन और कानूनी प्रक्रियाओं के साथ लगवाई जाए, तो यह ईंधन खर्च कम करने का सुरक्षित और लाभदायक विकल्प साबित हो सकती है।

BYD eMAX 7 का नया Comfort वेरिएंट लॉन्च
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एमपीवी eMAX 7 का नया Comfort वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह इस मॉडल का नया एंट्री-लेवल वेरिएंट है, जिसे पहले की तुलना में अधिक किफायती कीमत पर पेश किया गया है। खास बात यह है कि कम कीमत के बावजूद कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, लंबी ड्राइविंग रेंज और कई प्रीमियम फीचर्स को बरकरार रखा है। ऐसे में बड़ी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक एमपीवी खरीदने वालों को अब एक नया और आकर्षक विकल्प मिल गया है।

बड़ी बैटरी के साथ लंबी ड्राइविंग रेंज

नई BYD eMAX 7 Comfort की सबसे बड़ी खासियत इसका 71.8kWh क्षमता वाला बैटरी पैक है। पहले यही बैटरी केवल टॉप वेरिएंट में उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे नए एंट्री-लेवल मॉडल में भी शामिल कर दिया है। इस बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एमपीवी एक बार फुल चार्ज होने पर MIDC प्रमाणित 485 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। लंबी रेंज की वजह से यह कार रोजमर्रा की शहर की यात्रा के साथ-साथ लंबी दूरी के सफर के लिए भी उपयुक्त साबित हो सकती है। ऐसे ग्राहक जो बार-बार चार्जिंग की चिंता से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह वेरिएंट बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

दमदार मोटर और फास्ट चार्जिंग

नई eMAX 7 Comfort में लगाया गया इलेक्ट्रिक मोटर 161bhp की अधिकतम पावर और 310Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह पावर आउटपुट शहर और हाईवे दोनों परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है। चार्जिंग की सुविधा को भी कंपनी ने बेहतर बनाया है। इसमें 115kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी अपेक्षाकृत कम समय में चार्ज हो जाती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

आधुनिक सुरक्षा और सुविधाओं से लैस

नई BYD eMAX 7 Comfort को सुरक्षा के लिहाज से भी अच्छी तरह लैस किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड फीचर के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी कई आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। ये सभी फीचर्स चालक और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में वाहन पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करते हैं।

दो सीटिंग विकल्प, कीमत भी प्रतिस्पर्धी

ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस नए वेरिएंट को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया है। अगर आप ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक केबिन चाहते हैं, तो 6-सीटर विकल्प बेहतर रहेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.90 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, अधिक यात्रियों के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए 7-सीटर मॉडल उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 28.30 लाख रुपये रखी गई है। इस नए वेरिएंट के आने से BYD eMAX 7 पहले की तुलना में ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आ गई है।

प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स

कम कीमत होने के बावजूद कंपनी ने फीचर्स के मामले में कोई बड़ा समझौता नहीं किया है। केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें सिंथेटिक लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। ड्राइवर को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 5 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मनोरंजन के लिए 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा पावर एडजस्टेबल एवं फोल्डेबल ORVM, ऑल-एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, डायनेमिक रियर टर्न इंडिकेटर्स, की-लेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी सुविधाएं ड्राइविंग अनुभव को अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाती हैं।

बेहतर सस्पेंशन और आरामदेह ड्राइव

राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने फ्रंट में McPherson Strut और रियर में Multi-Link सस्पेंशन सेटअप दिया है। इससे खराब सड़कों पर भी झटके कम महसूस होते हैं और लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक बनती है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि अलॉय व्हील्स वाहन के लुक को और आकर्षक बनाते हैं। यह इलेक्ट्रिक एमपीवी फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आती है और इसमें 170 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे शहर की सड़कों के अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है।

ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच BYD का नया Comfort वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बड़ी बैटरी, लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ अपेक्षाकृत कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी खरीदना चाहते हैं। नई कीमत और बेहतर वैल्यू के साथ BYD eMAX 7 अब परिवारों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

महिलाएं बाइक पर एक तरफ क्यों बैठती हैं
भारत में बाइक या स्कूटर पर पीछे बैठते समय महिलाओं को अक्सर दोनों पैर एक ही तरफ रखकर बैठते देखा जाता है। यह तरीका इतना सामान्य हो चुका है कि अधिकांश लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते। दिलचस्प बात यह है कि इसका संबंध किसी सुरक्षा नियम से नहीं, बल्कि सदियों पुरानी सामाजिक परंपराओं से है। जानकारों के अनुसार महिलाओं के साइड में बैठने की परंपरा की शुरुआत मध्यकालीन यूरोप में हुई थी। उस समय राजघरानों और उच्च वर्ग की महिलाएं लंबे और भारी वस्त्र पहनती थीं।

सामाजिक मान्यताओं के कारण उनके लिए पुरुषों की तरह घोड़े पर दोनों तरफ पैर रखकर बैठना उचित नहीं माना जाता था। इसलिए वे ‘साइड-सैडल’ शैली में घुड़सवारी करती थीं, जिसमें दोनों पैर एक ही ओर रहते थे। यह तरीका शालीनता और सम्मान का प्रतीक माना जाता था।

ब्रिटिश शासन के दौरान यह परंपरा भारत और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में भी पहुंची। धीरे-धीरे स्थानीय समाज ने इसे अपनाया और जब मोटरसाइकिल तथा स्कूटर जैसे वाहन आम हुए, तो महिलाओं का साइड में बैठना एक सामान्य व्यवहार बन गया। हालांकि भारतीय इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जो बताते हैं कि महिलाएं दोनों तरफ पैर रखकर सवारी करने में सक्षम थीं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई इसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण हैं, जिन्होंने घोड़े पर पुरुषों की तरह बैठकर युद्ध लड़ा था। इससे स्पष्ट होता है कि साइड में बैठना आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक प्रभावों का परिणाम था।

आज भी कई महिलाएं साड़ी या अन्य पारंपरिक परिधानों की सुविधा, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक मान्यताओं के कारण इसी तरह बैठना पसंद करती हैं। हालांकि सुरक्षा विशेषज्ञ दोनों तरफ पैर रखकर बैठने को अधिक संतुलित और सुरक्षित मानते हैं। यह परंपरा दिखाती है कि इतिहास और संस्कृति का असर हमारी रोजमर्रा की आदतों पर कितना गहरा होता है। कई बार सामान्य दिखने वाली परंपराओं के पीछे लंबा ऐतिहासिक सफर छिपा होता है।

स्वाति अग्रवाल

टिप्स : कार एसी से जुड़ी उपयोगी बातें
गर्मियों के मौसम में कार चलाते समय एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल लगभग हर चालक करता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या एसी चलाने से गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है? इसका सीधा उत्तर है—हां, लेकिन यह कमी उतनी ज्यादा नहीं होती, जितनी आमतौर पर समझी जाती है। दरअसल, कार का एसी कंप्रेसर इंजन से शक्ति प्राप्त करता है। जब एसी चालू होता है, तो इंजन को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ईंधन की खपत थोड़ी बढ़ जाती है। हाईवे पर सामान्य गति से वाहन चलाने पर माइलेज में लगभग 1 से 2 किलोमीटर प्रति लीटर तक का अंतर आ सकता है, जबकि शहर के ट्रैफिक में यह अंतर 3 से 4 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।

बेहतर माइलेज के लिए टिप्स

✔     बार-बार एसी ऑन-ऑफ न करें- लगातार एसी बंद और चालू करने से कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ सकती है।

    मध्यम तापमान रखें- बहुत कम तापमान पर एसी चलाने के बजाय मध्यम कूलिंग मोड का उपयोग करें। इससे इंजन पर कम भार पड़ेगा।

    कैबिन फिल्टर की नियमित सफाई कराएं- गंदा या जाम फिल्टर एसी की कार्यक्षमता घटा देता है, जिससे सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

    ✔ एसी गैस की जांच कराते रहें- यदि एसी गैस कम हो जाए, तो कूलिंग प्रभावित होती है और कंप्रेसर अधिक ऊर्जा खपत करने लगता है।

    हाईवे पर खिड़कियां रखें बंद- तेज गति में खिड़कियां खोलकर चलाने से हवा का प्रतिरोध (एयर ड्रैग) बढ़ जाता है। कई बार इससे एसी चलाने की तुलना में अधिक ईंधन खर्च हो सकता है। यदि आप हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं, तो खिड़कियां बंद रखकर मध्यम स्तर पर एसी चलाना सबसे व्यावहारिक और किफायती विकल्प माना जाता है। सही रखरखाव और समझदारी से एसी का उपयोग करके आप आरामदायक सफर के साथ बेहतर माइलेज भी प्राप्त कर सकते हैं। आखिरकार, थोड़ी सी जागरूकता आपकी जेब और वाहन दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मॉय फर्स्ट राइड : पहली बार स्टीयरिंग थामने का डर और आत्मविश्वास की राह
जीवन में कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जो केवल कोई कौशल सीखने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी नई दिशा दे जाते हैं। मेरे लिए कार चलाना सीखना ऐसा ही एक अनुभव रहा। आज जब मैं आत्मविश्वास के साथ लंबी दूरी तक कार चलाती हूं, तो उन दिनों की याद आ जाती है, जब स्टीयरिंग थामते ही दिल की धड़कनें तेज हो जाती थीं।

कार चलाना सीखने की प्रेरणा मुझे मेरे पति से मिली। उन्होंने कई बार कहा कि आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। पहले मैं स्कूटी चलाती थी, लेकिन कार चलाने की कल्पना मात्र से घबरा जाती थी। मुझे लगता था कि इतने सारे कंट्रोल-क्लच, ब्रेक, एक्सीलेटर और गियर एक साथ संभालना मेरे बस की बात नहीं है। आखिरकार दो वर्ष पहले मैंने कार चलाना सीखने का निर्णय लिया।

शुरुआती दिन बेहद कठिन रहे। कभी गाड़ी बंद हो जाती, कभी गियर बदलने में गलती हो जाती और कभी ब्रेक अचानक लग जाता। हर छोटी भूल के साथ मन में डर और बढ़ जाता। अयोध्या के एयरपोर्ट रोड पर मैंने नियमित अभ्यास शुरू किया। रोज थोड़ा-थोड़ा आत्मविश्वास बढ़ता गया। लगभग बीस दिनों की मेहनत के बाद मैं अकेले सड़क पर कार लेकर निकलने लगी, लेकिन भीतर का डर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था।

मेरी असली परीक्षा तब हुई जब मुझे लखनऊ जाकर अपने पति को वापस लाना था। यह पहला अवसर था, जब मुझे अकेले लंबी दूरी तय करनी थी। घर से निकलते समय मन में अनगिनत आशंकाएं थीं। रास्ते भर हाथ स्टीयरिंग पर कसकर जमे रहे और नजरें सड़क से हटने का नाम नहीं ले रही थीं। सामान्यतः ढाई घंटे में पूरा होने वाला सफर मैंने लगभग चार घंटे में पूरा किया, लेकिन जब मैं सुरक्षित लखनऊ पहुंच गई, तो लगा मानो मैंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो। उस दिन मुझे पहली बार एहसास हुआ कि मैं वास्तव में कार चला सकती हूं।

उस एक यात्रा ने मेरे भीतर का डर काफी हद तक खत्म कर दिया। धीरे-धीरे मैंने लंबी दूरी की यात्राएं शुरू कर दीं। लखनऊ और वाराणसी जैसे शहरों तक कार चलाकर जाना अब सामान्य बात हो गई। हाईवे पर ड्राइविंग का आनंद अलग ही होता है। खुली सड़क, तेज रफ्तार और आत्मनिर्भरता का एहसास मन को विशेष खुशी देता है।

आज जब मैं कार की चाबी हाथ में लेती हूं, तो उन शुरुआती दिनों की घबराहट याद आ जाती है। तब लगता है कि डर वास्तव में हमारे मन में होता है। यदि परिवार का साथ मिले और स्वयं पर विश्वास रखा जाए, तो कोई भी नई चुनौती कठिन नहीं रहती। कार चलाना सीखना मेरे लिए केवल एक कौशल हासिल करना नहीं था, बल्कि अपने भीतर छिपे आत्मविश्वास को पहचानने और उसे नई उड़ान देने का अनुभव था।

मोहुआ मुखर्जी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज

Skoda Kodiaq RS: परफॉर्मेंस, स्टाइल और तकनीक का दमदार संगम
भारतीय प्रीमियम एसयूवी बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे समय में स्कोडा अपनी सबसे शक्तिशाली और स्पोर्टी एसयूवी Kodiaq RS को लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल केवल एक पारिवारिक एसयूवी नहीं, बल्कि उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो शानदार प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं। नई Kodiaq RS में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे Volkswagen Tayron R-Line से अलग पहचान दिलाते हैं। दमदार इंजन, एडवांस सस्पेंशन सिस्टम, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम सुविधाओं के कारण यह एसयूवी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए एक खास विकल्प बनकर सामने आई है। आइए जानते हैं वे प्रमुख खूबियां जो Kodiaq RS को और अधिक खास बनाती हैं।

ज्यादा पावर, ज्यादा रोमांच

Skoda Kodiaq RS में 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे उच्च प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से ट्यून किया गया है। यह इंजन 265 हॉर्सपावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जो तेज और स्मूथ गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। दूसरी ओर Volkswagen Tayron R-Line का यही इंजन 201 हॉर्सपावर और 320 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। स्पष्ट है कि शक्ति और प्रदर्शन के मामले में Kodiaq RS अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल करती है।

एडवांस्ड डायनेमिक चेसिस कंट्रोल

नई Kodiaq RS की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक इसका Dynamic Chassis Control Plus (DCC+) सिस्टम है। यह ड्यूल-वॉल्व डैम्पर्स के साथ आता है और ड्राइवर को सस्पेंशन की 15 अलग-अलग सेटिंग्स चुनने की सुविधा देता है। इससे वाहन को सड़क की स्थिति और ड्राइविंग शैली के अनुसार आसानी से अनुकूलित किया जा सकता है। इसके विपरीत Tayron R-Line में ऐसा एडवांस सिस्टम उपलब्ध नहीं है और वह पारंपरिक फिक्स्ड सस्पेंशन सेटअप के साथ आती है।

स्पोर्टी लुक और प्रीमियम केबिन

डिजाइन के मामले में Kodiaq RS का व्यक्तित्व बेहद आक्रामक और आकर्षक दिखाई देता है। इसमें ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल, बड़े अलॉय व्हील्स, लाल ब्रेक कैलिपर्स, RS बैजिंग और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और प्रभावशाली बनाते हैं। अंदर की ओर RS-स्पेसिफिक बकेट सीट्स, इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट और विशेष RS बैजिंग केबिन को एक अलग पहचान देते हैं। वहीं Tayron R-Line का डिजाइन अपेक्षाकृत अधिक पारिवारिक और आरामदायक उपयोग पर केंद्रित है।

फिजिकल कंट्रोल्स से बढ़ी सुविधा

आज अधिकांश आधुनिक कारों में लगभग सभी फीचर्स टचस्क्रीन पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन Kodiaq RS इस मामले में व्यावहारिक सोच अपनाती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिए गए फिजिकल रोटरी कंट्रोल्स में डिजिटल डिस्प्ले भी शामिल है, जिससे एयर कंडीशनिंग और अन्य महत्वपूर्ण सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इससे ड्राइवर का ध्यान सड़क पर बना रहता है। दूसरी ओर Tayron R-Line में अधिकांश नियंत्रण 15 इंच की बड़ी टचस्क्रीन में समाहित कर दिए गए हैं, जो हर परिस्थिति में उतने सुविधाजनक नहीं माने जाते।

शानदार साउंड सिस्टम और स्पोर्टी अनुभव

Kodiaq RS में 13-स्पीकर वाला प्रीमियम Canton साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक समर्पित सबवूफर भी शामिल है। यह संगीत प्रेमियों को उत्कृष्ट ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसके मुकाबले Tayron R-Line में 11-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम मिलता है। इसके अलावा Skoda ने Kodiaq RS में Dynamic Sound Boost तकनीक भी दी है, जो तेज एक्सीलरेशन के दौरान केबिन में एग्जॉस्ट की ध्वनि को और प्रभावशाली बनाती है। परिणामस्वरूप ड्राइविंग का रोमांच और स्पोर्टी अनुभव कई गुना बढ़ जाता है।

नई Skoda Kodiaq RS उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है जो प्रीमियम एसयूवी में शक्ति, तकनीक और स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव की तलाश कर रहे हैं। अधिक पावरफुल इंजन, एडवांस सस्पेंशन, दमदार डिजाइन, सुविधाजनक कंट्रोल्स और उत्कृष्ट ऑडियो सिस्टम इसे Volkswagen Tayron R-Line के मुकाबले अधिक प्रदर्शन-केंद्रित और रोमांचक एसयूवी बनाते हैं।

आत्मनिर्भरता के साथ हरित क्रांति की तरफ उड़ान
देश में पिछले कुछ समय से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कई बार वृद्धि ने जहां लोगों की परेशानी बढ़ाई है, वहीं सरकार के सामने अपना भारी भरकम तेल आयात बिल कम करने की चुनौती है। इसे देखते हुए ही भारत सरकार ई-85 और ई-100 फ्यूल को लेकर नियम बनाने की तैयारी कर रही है। फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पेट्रोल की खपत कम होगी और देश की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। केंद्रीय सड़क राजमार्ग परिवहन मंत्रालय ने पिछले दिनों फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट भी जारी किया है, इसी के बाद से फ्लेक्स फ्यूल कारें काफी चर्चा मे हैं। इनकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह 100 फीसदी एथेनॉल पर चल सकेंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता भी कम होगी। देश के ऑटोमोबाइल निर्माता फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाले वाहनों के प्रोटोटाइप और कमर्शियल मॉडल पेश कर रहे हैं। मारूति, टाटा और हीरो कार्प जैसी कंपनियां इस तकनीक पर आधारित वाहन बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी हैं

ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम

भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए तेजी से फ्लेक्स-फ्यूल (लचीले ईंधन) तकनीक की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह कोशिश आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़े बदलाव का गवाह बनने की तरफ अग्रसर है। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई-20) का लक्ष्य हासिल करने के बाद अब फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का काम परवान चढ़ते ही वैश्विक स्तर पर ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत इस तकनीक को अपनाने वाला तीसरा बड़ा देश और दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन जाएगा। पारंपरिक पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार के साथ वाहन निर्माता कंपनियां भी इस तकनीक को जमीन पर उतारने के तेजी से वाहनों के इंजन में जरूरी बदलाव करने में जुटी हैं। कई प्रमुख कार कंपनियों  ने फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक अपनाने का अपना रोड मैप भी घोषित कर दिया है।

क्या है फ्लेक्स फ्यूल तकनीक

फ्लेक्स फ्यूल एक ऐसी तकनीक है जो कारों और बाइक्स को पेट्रोल और एथेनॉल के किसी भी मिश्रण पर चलने की अनुमति देती है। इसमें लगे स्मार्ट सेंसर ईंधन के मिश्रण को पहचानकर उसी अनुसार इंजन के परफॉर्मेंस को एडजस्ट करते हैं। दरअसल, फ्लेक्स फ्यूल वाहनों में एक विशेष फ्यूल कंपोजिशन सेंसर और डायनेमिक इंजन कंट्रोल यूनिट लगी होती है। यह सेंसर पहचान लेता है कि टैंक में पेट्रोल और एथेनॉल का क्या अनुपात है। इंजन कंट्रोल यूनिट सेंसर से डेटा मिलने के बाद, इंजन में हवा और ईंधन के अनुपात को डायनेमिक तरीके से बदल देता है।

ई-100 का मतलब 100 प्रतिशत एथेनॉल

फ्लेक्स फ्यूल वाहन ऐसी तकनीक पर काम करती है जिसे पेट्रोल, एथेनॉल या इन दोनों के मिश्रण से चलाया जा सकता है। अभी भारत में मिलने वाली सामान्य पेट्रोल कारें केवल 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल (ई-20) पर चलती हैं। लेकिन फ्लेक्स फ्यूल कारें बहुत ज्यादा एथेनॉल मिक्स पेट्रोल जैसे ई-85 या ई-100) पर भी बिना किसी खराबी के आराम से चल सकती हैं। ई-100 का मतलब है कि इसमें 100% एथेनॉल होगा।

अभी पेट्रोल में 20% एथेनॉल, इसे बढ़ाकर 85 % करने की तैयारी

फ्लेक्स फ्यूल यानी फ्लेक्सिकबल फ्यूल को पेट्रोल और एथेनॉल के मिश्रण से बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को अलग अलग स्तर पर मिलाया जा सकता है। देश में वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर 20 फीसदी एथेनॉल के मिश्रण वाले पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। अब इसे लगातार बढ़ाने की तैयारी है। जल्दी ही एथेनॉल का मिश्रण बढ़ाकर 85 से 100 फीसदी तक किया जा सकता है। यह देखा जा चुका है कि वाहनों के विशेष प्रकार से तैयार किए गए इंजन पारंपरिक पेट्रोल के साथ न सिर्फ 85 प्रतिशत तक एथेनॉल मिश्रण (ई-85) पर भी आसानी से चल सकते हैं, बल्कि ई-100 पर भी इन्हें चलाया जा सकता है।

मारुति, टाटा और टोयटा ला रही हैं इस तकनीक पर आधारित कारें

मारुति सुजुकी ने फ्लेक्स फ्यूल वाहन उतारने की बड़ी तैयारी करते हुए 100 फीसदी एथेनॉल पर चलने वाली कार का प्रदर्शन किया है। कंपनी वैगन-आर या फ्रॉन्क्स में किसी एक कार को इस तकनीक के साथ बाजार में जल्दी ही उतार सकती है। टोयटा इलेक्ट्रिक फ्लेक्स फ्यूल कार इनोवा हाईक्रास पर काम कर रही है। टाटा मोटर्स ऐसे इंजन तैयार कर रही है जो अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड पर आसानी से चलाए जा सकें। पिछले साल टाटा मोटर्स ने अपनी ‘पंच’ कार का फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप मॉडल प्रदर्शित किया था। इसके लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए गए थे। कंपनी का कहना है कि वह ई-100 फ्यूल के लिए वाहनों के इंजन की नई तकनीक तेजी से विकसित कर रही है।

दो साल में देश में पांच हजार ई-100 एथेनॉल फ्यूल स्टेशन

फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का लक्ष्य हासिल करने में हालांकि कुछ बड़ी चुनौतियां भी हैं। इनमें पूरे देश में एथेनॉल की सप्लाई चेन सुनिश्चित करना, एथेनॉल पंपों का बुनियादी ढांचा तैयार करना और फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के कारण वाहनों की निर्माण लागत में होने वाली बढ़ोतरी को नियंत्रित करना शामिल है। कंपनियों ने अगर तेजी के साथ ऐसे वाहन बाजार में उतारने शुरू कर दिए तो शुरू में फ्लेक्स फ्यूल ईंधन की उपलब्ध ता बड़ी चुनौती हो सकती है, क्योंेकि देश में इस तकनीक का ईंधन को उपलब्ध करवाने में अभी कम से कम एक साल का समय लग सकता है। सरकार को भी इन दिक्कतों का पता है, इसीलिए एथेनॉल के इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक अगले दो सालों के अंदर पूरे देश में लगभग पांच हजार ई-100 एथेनॉल फ्यूल स्टेशन खोले जाएंगे, ताकि ग्राहकों को ईंधन की कोई कमी न होने पाए। इसी क्रम में सरकार पानी की अधिक खपत वाली गन्ने की फसल पर निर्भरता कम करने के लिए मक्के और कृषि अपशिष्ट से 'सेकंड जनरेशन' एथेनॉल बनाने पर जोर दे रही है।

आयात में कमी से विदेशी मुद्रा बचेगी, किसानों की आय बढ़ेगी

देश अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। पेट्रोल में एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से भारी विदेशी मुद्रा की बचत होगी। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ना, मक्का और अधिशेष खाद्यान्न से होता है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।इसके साथ ही एथेनॉल आधारित ईंधन से कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन का उत्सर्जन पेट्रोल की तुलना में काफी कम होता है।

तकनीक के नुकसान, जिन्हें लेकर जताई जा रही है चिंता

ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लेक्स फ्यूल का सबसे बड़ा नुकसान वाहन की माइलेज पर पड़ सकता है। सामान्य पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले इस फ्यूल से चलने वाले वाहनों की माइलेज 15 से 20 फीसदी तक कम हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंेकि एथेनॉल की ऊर्जा डेंसिटी पेट्रोल के मुकाबले कम होती है। यही नहीं, वाहन की इंजन की उम्र पर भी फ्लेक्स फ्यूल का असर पड़ सकता है। सामान्य पेट्रोल के मुकाबले इस  ईंधन से चलाए जाने वाले वाहनों में पाइप, रबर सील जैसे पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं। इसी तरह वाहनों की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। इसकी वजह नई तकनीक का उपयोग वाहनों में करने पर आने वाला खर्च होगी।

-मनोज त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार

ड्राइवर सीट पर बैठने का रोमांच
जीवन में कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जो वर्षों बाद भी स्मृतियों में ताजा बने रहते हैं। मेरे लिए पहली बार गाड़ी चलाना सीखने का अनुभव भी कुछ ऐसा ही है। आज जब मैं आत्मविश्वास के साथ वाहन चलाता हूं, तब भी वह दिन याद आते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यह उन दिनों की बात है, जब मेरे मन में कार चलाने की तीव्र इच्छा थी।

सड़क पर गुजरती गाड़ियों को देखकर अक्सर सोचता था कि आखिर इन्हें चलाना कैसा लगता होगा। एक दिन मेरे एक मित्र ने मेरी उत्सुकता को देखते हुए कहा, ‘चलो, आज तुम्हें गाड़ी चलाना सिखाते हैं।’ यह सुनकर मैं उत्साहित तो हुआ, लेकिन मन में हल्का-सा डर भी था।

हम शहर से थोड़ी दूर एक अपेक्षाकृत सुनसान सड़क पर पहुंचे। मित्र ड्राइविंग सीट से उतरे और मुझे स्टीयरिंग के पीछे बैठने को कहा। सीट पर बैठते ही ऐसा लगा जैसे कोई बड़ी जिम्मेदारी मेरे हाथों में आ गई हो। सामने फैला डैशबोर्ड, गियर, क्लच, ब्रेक और एक्सीलेटर मुझे किसी पहेली की तरह लग रहे थे।

मित्र ने बड़े धैर्य से क्लच दबाने, गियर लगाने और धीरे-धीरे एक्सीलेटर देने की प्रक्रिया समझाई। मैंने निर्देशों का पालन किया, लेकिन जैसे ही क्लच छोड़ा, गाड़ी झटके के साथ बंद हो गई। मित्र हंस पड़े और मैं थोड़ा संकोच महसूस करने लगा।

हालांकि उन्होंने हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि हर नया चालक इसी तरह शुरुआत करता है। दूसरे प्रयास में गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ी। उस क्षण जो खुशी महसूस हुई, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। ऐसा लगा जैसे मैंने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो। हालांकि कुछ ही दूरी पर स्टीयरिंग संभालने में गलती हुई और गाड़ी सड़क के किनारे की ओर मुड़ने लगी।

मित्र ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति संभाल ली। मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था, लेकिन अब डर की जगह आत्मविश्वास जन्म लेने लगा था। अगले कुछ दिनों तक नियमित अभ्यास जारी रहा। धीरे-धीरे गियर बदलना, मोड़ लेना और वाहन की गति नियंत्रित करना सहज होने लगा। जिस काम को मैं कभी बहुत कठिन समझता था, वह अब आनंददायक लगने लगा था।

आज भी जब पहली बार गाड़ी चलाने का वह अनुभव याद करता हूं, तो एहसास होता है कि जीवन में हर नई चीज शुरुआत में कठिन और डरावनी लग सकती है, लेकिन धैर्य, अभ्यास और सही मार्गदर्शन के साथ वही काम आत्मविश्वास और खुशी का स्रोत बन जाता है। पहली बार स्टीयरिंग थामने का वह रोमांच मेरे जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा।

सत्यप्रकाश पांडेय,एचडीएफसी बैंक, गोंडा

भारत में शुरू हुआ E85 फ्यूल
देश में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली में E85 फ्यूल की बिक्री शुरू हो गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के पूसा रोड स्थित आउटलेट पर राजधानी के पहले E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया। दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर रखी गई है, जो वर्तमान E20 पेट्रोल से लगभग 20 रुपये सस्ती है। E85 में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जबकि E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित रहता है।

अधिक इथेनॉल उपयोग से पेट्रोल पर निर्भरता कम होने और प्रदूषण घटने की उम्मीद है। हालांकि E85 फ्यूल का उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही किया जा सकता है। सामान्य पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों में इसे भरवाना सुरक्षित नहीं माना जाता। वर्तमान में Hero MotoCorp की कुछ फ्लेक्स-फ्यूल बाइकें और Maruti Suzuki की प्रस्तावित WagonR Flex Fuel जैसे वाहन इस ईंधन के लिए उपयुक्त हैं। सरकार आने वाले समय में देशभर में E85 फ्यूल की उपलब्धता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इससे स्वदेशी इथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी।

क्या सभी गाड़ियां E20 पर चल सकती हैं

वर्ष 2023 के बाद लॉन्च हुई अधिकांश नई पेट्रोल कारों और दोपहिया वाहनों को E20 अनुकूल बनाया जा रहा है। हालांकि पुराने वाहनों के मालिकों को अपनी गाड़ी की निर्माता कंपनी से यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका वाहन E20 ईंधन के लिए उपयुक्त है या नहीं।