पौड़ी गढ़वाल - Amrit Vichar

उत्तराखंड : अपने गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी....बुजुर्गों का पूछा हाल, बच्चों संग किया संवाद
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों को दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम उमड़ आया। उन्होंने गांव के बच्चों पर अपना स्नेह बरसाया, उनसे बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी।

CM योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने परिजनों से भी मिले, सभी का कुशलक्षेम जाना। योगी की विनम्रता, सरलता व सहजता देखकर स्थानीय लोग भी भाव-विभोर हो गए।

इसके बाद अपने गांव में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों व परिचितों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दुलार किया। भ्रमण के दौरान मार्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बच्चे ने फूल भेंट किया तो उन्होंने मासूम को खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान वहां खड़े अपने दादा को दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में बच्चे से कहा, 'हम भी तेरे दादा लगते हैं।' गांव में भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें :

यूपी के बाद उत्तराखंड में गोदान हुई Tax-free: धामी सरकार ने की घोषणा, फिल्म गो सरंक्षण पर आधारित

उत्तराखंड : पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर बाघ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के जहरीखाल प्रखंड में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने एक आदमखोर बाघ को वन विभाग और कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की टीम ने रविवार तड़के सफलतापूर्वक बेहोशी का इंजेक्शन देकर पिंजरे में कैद कर लिया है। बाघ के पकड़े जाने के बाद अमलेशा गांव और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, जहरीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्रामसभा अमलेशा और आसपास के गांवों में कुछ समय से बाघ की लगातार मौजूदगी देखी जा रही थी। गत पांच दिसंबर को एक दर्दनाक घटना में इस बाघ ने ग्रामसभा अमलेशा के तोकग्राम डाल्यूंगाज में घर के पास चारा जमा कर रही 60 वर्षीय उर्मिला देवी (पत्नी राजेंद्र सिंह) पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था और ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम को क्षेत्र में भेजा गया। गांव के आसपास संभावित आवाजाही वाले स्थानों पर पिंजरा लगाया गया और निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीमें तैनात की गईं।

कई दिनों की सतर्क निगरानी के बाद, विशेषज्ञ टीम को रविवार तड़के लगभग चार बजे सफलता मिली। डॉ. शर्मा ने बाघ को सफलतापूर्वक बेहोशी का इंजेक्शन ( ट्रेंकुलाइज) किया, जिसके बाद विभागीय टीम ने उसे सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया। पकड़े गए बाघ को प्राथमिक जांच के बाद रेस्क्यू सेंटर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। वहाँ उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाघ के पकड़े जाने से क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। हालांकि, वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल सतर्कता बनाए रखें और जंगल से लगे क्षेत्रों में अकेले न जाएं।

सीएम धामी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हेलिकॉप्टर सेवाएं सोमवार तक बंद
अमृत विचार। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से वापस फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर रविवार की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर क्रैश हो गया। हादसा इतना विभत्स था कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। सभी शव बुरी तरह से जल गए हैं। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है। साथ ही आज के लिए हेलिकॉप्टर सेवा चारधाम में बंद कर दिया गया है। हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगल में क्रैश हुआ है। इस बार के चारधाम यात्रा में कई बार हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की होगी जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सोमवार तक पूरी तरह बंद रहेंगी। हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभव वाले पायलटों को ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी। हेली सेवाओं के लिए सख्त SOPऔर मानक संचालन नियम बनाए जाएंगे। देहरादून में कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिसमें DGCA,नागरिक उड्डयन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी तैनात होंगे। सीएम ने बेहतर मौसम पूर्वानुमान के लिए आधुनिक उपकरण लगाने और मृतकों के शवों को उनके राज्यों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

सोमवार तक बंद रहेगा हेलिकॉप्टर सर्विस
हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाईलवल मीटिंग की. इस दौरान सोमवार तक बंद रहेगा हैली सेवाओं का संचालन. डीजीसीए, यूकाडा करेगा हैली ऑपरेशन का रिव्यू। हैली सेवाओं के लिए बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण
1. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर
2. विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ
3. विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
4. तृष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी गुजरात
6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र
7. काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 महिलाओं की मौत
अमृत विचार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा गंगनानी क्षेत्र के पास नाग मंदिर के पास हुआ। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी और वह गंगनानी के रास्ते में था, तभी क्रैश हो गया।

हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। 5 महिलाएं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पायलट और एक पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी यात्री कर्नाटक से आए थे। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, तुरंत आपदा प्रबंधन की QRT टीम, 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO, और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। सुबह 8:40 बजे हादसे की सूचना जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को मिली थी।

पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने जानकारी दी कि वह खुद मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शवों और घायलों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा “उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। मृतकों के परिजनों को भगवान शक्ति दे और घायलों को हरसंभव मदद दी जाए।”

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
अमृत विचार, पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले से फिर एक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। भौंन-खाल्यूं डांडा के पास एक ऑल्टो कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची

जैसे ही एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली तो मौके पर टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। कार में सवार रमेश लाल (17 वर्ष) और प्रदीप (37 वर्ष) दोनों की मौत हो चुकी थी। जबकि किशोर कुमार (35 वर्ष) को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल किशोर कुमार दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दिल्ली से अपने गांव पूजा करने आए थे और वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 5 की मौत, कई घायल
लखनऊ/पौड़ी अमृत विचार। उत्तराखंड के पौड़ी शहर से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया है। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पौड़ी बस अड्डे से बस संख्या UK12PB0177 करीब 20 सवारियों को लेकर श्रीनगर के लिए निकली थी, लेकिन कोठार बेंड इलाके में पहुंचते ही यह बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में बस सवार चार लोगों की मौंके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

पौड़ी: 13 करोड़ की पौड़ी की जुलेड़ी पंपिंग परियोजना नदी में समाई, जिम्मेदार बजा रहे चैन की बंशी
पौड़ी, अमृत विचार। उत्तराखंड पेयजल निगम में एक और गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यमकेश्वर ब्लॉक के जुलेड़ी ग्राम समूह पेयजल परियोजना के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई, जिसके परिणामस्वरूप 13 करोड़ की परियोजना पिछले साल की बारिश में बह गई। इस परियोजना के तहत 18 गांवों को पानी की आपूर्ति करनी थी, लेकिन अफसरों की लापरवाही और गलत स्थान चयन के कारण यह योजना विफल हो गई है।

यह परियोजना बैरागढ़ गांव के समीप कुत्ताकाटली गदेरे में बनाई जा रही थी। पिछले साल अगस्त में हुई अतिवृष्टि के दौरान पंपिंग स्टेशन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जलाशय और 20 मीटर लंबा पुल बह गए। पंपिंग स्टेशन लगभग 80 प्रतिशत मलबे में दब गया। इस नुकसान के बाद भूगर्भ विज्ञानी डॉ. एमपीएस बिष्ट को जांच सौंपी गई थी। उनकी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया कि परियोजना नदी के बीच बनाई जा रही थी, और स्थान का चयन पूरी तरह गलत था।

डॉ. बिष्ट ने कहा कि इस परियोजना के निर्माण में तकनीकी और पर्यावरणीय खामियां थीं, जिनका असर अब पूरी योजना पर पड़ा है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पेयजल निगम का रवैया ऐसा है कि रिपोर्ट के बावजूद अब तक किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, निगम ने परियोजना के लिए अब नई जगह पर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है।

यह मामला निगम की कार्यशैली और परियोजनाओं की सही योजना बनाने की क्षमता पर सवाल उठाता है। जनता और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और बिना योजना के काम से केवल सरकारी धन की बर्बादी होती है, जबकि लोगों को इसका सीधा नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - देहरादून: गजियावाला डांडा गांव में पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, अवैध बार और डांस क्लब पकड़ा, 57 लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी: गढ़वाल की संस्कृति और इतिहास का अद्भुत संगम, भैलो खेल और दीपों से सजा पर्व है इगास
हल्द्वानी, अमृत विचार। देशभर में दिवाली का उल्लास भले ही थम चुका हो, लेकिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी दीपों का यह त्योहार अपनी पूरी छटा के साथ मनाया जा रहा है। खासकर गढ़वाल क्षेत्र के गांवों में, जहां 11वें दिन मनाया जाने वाला इगास त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व पर्वतीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर बन चुका है, और अब इसे मनाने के लिए प्रवासी भी अपने गांव लौट रहे हैं।

इगास का इतिहास बहुत ही दिलचस्प और ऐतिहासिक है। बताया जाता है कि 17वीं शताबदी में वीर भड़ माधो सिंह भंडारी जब तिब्बत के युद्ध पर गए थे, तो वह दिवाली तक घर नहीं लौट पाए थे, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार नहीं मनाया गया। लेकिन जब वे 11वें दिन युद्ध जीतकर घर लौटे, तो गांववालों ने उनकी जीत की खुशी में दीप जलाए और एक नए उत्सव की शुरुआत की। तभी से यह परंपरा बन गई कि गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में दीपोत्सव के 11वें दिन इगास मनाया जाता है।

प्रवासी गांव लौट रहे हैं, इगास से जुड़ने की नई लहर
इगास की लोकप्रियता इस साल और बढ़ी है, क्योंकि कई प्रवासी अब इस त्योहार को मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे हैं। विशेषकर वह लोग जो शहरों में काम कर रहे हैं या अन्य राज्यों में बसे हुए हैं, वे इस दिन के महत्व को समझते हुए अपने पैतृक गांव लौट रहे हैं। यह एक तरह से पर्वतीय संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बन गया है। गढ़वाल और कुमाऊं के लोग अब इस दिन अपने परिवारों के साथ समय बिताने के लिए अपने घर लौट रहे हैं, जिससे यह त्योहार न केवल पारंपरिक धरोहर को जीवित रखता है, बल्कि गांवों में खुशियों का माहौल भी बना रहता है।

इगास और भैलो का पारंपरिक उल्लास
इगास के दिन का एक अहम हिस्सा होता है भैलो खेल। इस खेल में युवक और युवा महिलाएं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर गांवभर में घूमते हैं और एक साथ गाते-बजाते हैं। भैलो को बिना खेले त्योहार अधूरा माना जाता है। टिहरी जिले के कई हिस्सों में इसे भैला बग्वाल के नाम से भी जाना जाता है, जहां हर घर में विशेष पकवान बनाए जाते हैं और दीप जलाए जाते हैं। यह खेल न केवल खुशी का प्रतीक है, बल्कि पर्वतीय संस्कृति और जीवनशैली का भी अभिन्न हिस्सा है।

लोक संगीत और लोक साधक शिवजनी का योगदान
इगास के उत्सव में लोक संगीत का भी अहम स्थान है। प्रख्यात लोक साधक और गायक *शिवजनी* माधो सिंह भंडारी का योगदान इस त्योहार के संगीत पक्ष को और भी समृद्ध करता है। 1960-70 के दशक में उन्होंने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी से संबंधित लोक गीतों को संकलित किया, जो आज भी इगास के पर्व पर गाए जाते हैं। शिवजनी ने केदार नृत्य को देशभर में प्रस्तुत किया, जिससे पर्वतीय संगीत को राष्ट्रीय पहचान मिली।

इगास: संस्कृति और पहचान की पुनः प्राप्ति
इगास सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह पर्वतीय लोगों की अपनी संस्कृति और पहचान को पुनः जीवित करने का अवसर है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां अधिकांश लोग खेती-बाड़ी और पारंपरिक कामकाज में व्यस्त रहते हैं, इगास के दौरान उन्हें एक साथ आने, मिलजुल कर खुशी मनाने और अपने अतीत से जुड़ने का मौका मिलता है। यह पर्व एक नई लहर की शुरुआत कर रहा है, जिसमें प्रवासी पर्वतीय लोग अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने घर लौटने की उम्मीदें लेकर वापस आते हैं।

नए उत्साह के साथ मनाया जा रहा इगास
इस साल इगास की धूम पहले से कहीं अधिक है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी दीप जलाए जा रहे हैं, घर-घर पूजा और भैलो खेल हो रहे हैं, और लोग एकजुट होकर इस दिन को यादगार बना रहे हैं। इगास के इस पर्व के साथ पर्वतीय संस्कृति की रौनक भी बढ़ रही है, और यह एक ऐसा त्योहार बन गया है जो न केवल पारंपरिक धरोहर को संजोता है, बल्कि प्रवासियों के दिलों को भी अपने गांवों से जोड़ता है।यह त्योहार न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ों की आत्मा का प्रतीक है, जिसे आगामी पीढ़ियों तक जीवित रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड सरकार की रिपोर्ट में गंगा नदी के प्रदूषण पर चौंकाने वाला खुलासा, नदियों के उद्गम स्थल भी हैं प्रदूषित

पौड़ी: पुलिस ने माधव अग्रवाल और मुरली शर्मा को किया जिला बदर, विरोध में उठी राजनीतिक आवाज़ें
पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम जौंक के निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति मुरली शर्मा को पुलिस ने छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है, जिसके मुताबिक दोनों को अब पौड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, इस आदेश के बाद दोनों फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे चुनावी साजिश का हिस्सा करार दिया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ जो राजनीतिक मुकदमे दर्ज हैं, वे पूरी तरह से राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित हैं और इस कदम का उद्देश्य उन्हें आगामी चुनावी प्रक्रिया से बाहर करना है। अग्रवाल ने पुलिस कार्रवाई को न्यायालय में चुनौती देने का ऐलान किया है और दावा किया है कि उन्हें चुनाव से हटाने के लिए यह साजिश रची गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिला बदर की कार्रवाई कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पौड़ी डीएम कार्यालय से आदेश मिलने के बाद, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के घरों पर दबिश दी, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके परिजनों को इस आदेश के बारे में सूचित किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, जिला बदर का आदेश छह महीने तक प्रभावी रहेगा और इस अवधि में दोनों व्यक्तियों को जिले की सीमा में प्रवेश करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह आदेश आमतौर पर उन लोगों के खिलाफ जारी किए जाते हैं, जो समाज में अशांति फैलाने या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के दोषी होते हैं।

इस मामले ने स्थानीय राजनीति में भी हलचल मचा दी है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले के खिलाफ अदालत में क्या प्रतिक्रिया होती है। साथ ही, पुलिस की कार्रवाई और अग्रवाल द्वारा किए गए आरोपों के बाद आगे क्या घटनाक्रम होते हैं, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें - गौचर में सांप्रदायिक बवाल के बाद प्रशासन ने हटाई धारा 163

उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद पर अनुज वालिया की प्रेसवार्ता, जांच की मांग
उत्तरकाशी, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने आज उत्तरकाशी में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मस्जिद विवाद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस इमारत को मस्जिद बताया जा रहा है, उसके कागजात अवैध तरीके से तैयार किए गए हैं, जो आपस में विरोधाभासी हैं।

वालिया ने आरोप लगाया कि यह निर्माण एक आतंकवादी सेंटर के रूप में कार्य कर रहा है, जहां कई आतंकी शरण ले चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि यह स्थान इस्लामिक जिहाद फैलाने और धर्मांतरण के लिए एक केंद्र बन गया है।

इस मुद्दे की जांच की मांग करते हुए वालिया ने देवभूमि रक्षा मंच के माध्यम से बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को तहसील स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, और फिर 1 दिसंबर को रामलीला मैदान में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

वालिया ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की और कहा कि इस प्रकार के विवादों का समाधान कानूनी तरीके से किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - देहरादून: ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम के साथ दुर्व्यवहार, बॉबी पंवार पर केस दर्ज

उत्तरकाशी का तस्कर हिरण के पैर और कस्तूरी के साथ गिरफ्तार, वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज
देहरादून, अमृत विचार। उत्तरकाशी के एक तस्कर को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में हिरण के दो पैर और कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव के अंगों की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी के साथ पकड़े गए वन्य जीव के अंगों को बेचने वाले दूसरे तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई

बुधवार को एसटीएफ को विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव के अंगों की तस्करी की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ की टीम ने उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट की अगुवाई में इलाके में छापेमारी शुरू की। जैसे ही टीम प्रेमनगर पहुंची, मुखबिर ने तस्कर की लोकेशन की जानकारी दी। सूचना के आधार पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शक्तिनहर पुल के पास तस्कर का पीछा किया।

कर्मचारी से आर्मी कैंटीन कार्ड भी बरामद

टीम ने जब तस्कर की तलाशी ली, तो उसकी जेब से दो हिरण के पैर और कस्तूरी बरामद हुई। इसके अलावा, आरोपी के पास से एक आर्मी कैंटीन कार्ड भी मिला, जिससे उसकी पहचान उत्तरकाशी जिले के लारा गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में हरबर्टपुर की विजय कॉलोनी में रह रहा था और लाखामंडल के एक व्यक्ति विक्की उर्फ विवेक से कस्तूरी और हिरण के पैर लेकर विकासनगर में बेचने आया था।

बिक्री के बाद पैसे देने की मिली जानकारी

आरोपी ने बताया कि विक्की ने उसे कहा था कि जब कस्तूरी और पैर बिक जाएंगे, तो वह उसे पैसे दे देगा। अब पुलिस विक्की की तलाश में जुटी है, जो तस्करी में आरोपी का साथी था।

विभागीय कार्रवाई और गिरफ्तारी

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद तस्कर से पूछताछ जारी है, और पुलिस अन्य तस्करों के नेटवर्क को भी उजागर करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: NSG कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की गोली लगने से दिल्ली में मौत, परिवार में शोक की लहर

पौड़ी: नए-नवेले पोस्टमास्टर ने डाकघर को लिखा ढ़ाकघर, पौड़ी को पैटी, 1500 को पद्रासे,2750 को सताइसे
पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी जिले में चयनित शाखा डाकपाल (पोस्ट मास्टर) द्वारा हिंदी में आवेदन पत्र न लिख पाने का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हालांकि, चयनित डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए थे, फिर भी वह हिंदी में आवेदन पत्र लिखने में असमर्थ रहा।

मंगलवार को प्रधान डाकघर पौड़ी में चयनित शाखा डाकपाल को डाक अधीक्षक दीपक शर्मा ने हिंदी में आवेदन पत्र लिखने को कहा। जब डाकपाल ने आवेदन पत्र लिखा, तो उसके द्वारा लिखे गए शब्दों में गड़बड़ियां थीं, जैसे "अदीशय" (अधिषय), "मेव्य" (महोदय), "ढाकघर" (डाकघर) और "पैटी" (पौड़ी)। इसके अलावा, उसने हिंदी अंकों को भी गलत लिखा, जैसे 1500 को "पद्रासै" और 2750 को "सताइसे"।

शैक्षणिक दस्तावेज सही होने के बावजूद सवाल
चयनित डाकपाल के शैक्षणिक दस्तावेज सही पाए गए हैं, और उसने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, और अन्य विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। इसके बावजूद, डाक विभाग में कार्य संचालन के लिए आवश्यक हिंदी में लिखने की क्षमता का अभाव सवाल उठाता है। डाक अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट डाक परिमंडल देहरादून भेज दी गई है, और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के बाद कार्रवाई की जाएगी।

चयन प्रक्रिया पर सवाल
इस घटना ने डाक विभाग की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब ऐसे व्यक्ति को हिंदी में दक्षता की आवश्यकता वाली पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी, पौड़ी में चयनित ग्रामीण डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई थी, जिनमें से कुछ के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे, जबकि कुछ चयनित डाक सेवक पूछताछ के बाद गायब हो गए थे। डाक अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई उच्च अधिकारियों की सलाह के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें - पौड़ी: युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज