एटा - Amrit Vichar

Etah News : एटा में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने देवरानी-जेठानी को कुचला, दोनों की मौत; अज्ञात चालक की तलाश
डिजिटल डेस्क। यूपी के एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। शौच से घर लौट रही देवरानी-जेठानी को तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैल्ठा के पास बुधवार सुबह कमला देवी (50) और मालती देवी शौच से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मालती देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत से गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत से गांव कैल्ठा में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस अज्ञात रोडवेज बस की पहचान करने और चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP Police Transfer 2026: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, गाजियाबाद-नोएडा को मिली सबसे ज्यादा नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 125 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस व्यापक तबादला सूची में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एसएसएफ, रेलवे पुलिस, एलआईयू, एटीएस, सीआईडी और अन्य इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जिलों के लिहाज से मथुरा से सबसे अधिक करीब पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बागपत, बाराबंकी, बदायूं, गाजीपुर, गोण्डा, अलीगढ़, सहारनपुर, एटा, मीरजापुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, अयोध्या, चन्दौली, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, हरदोई, संतकबीरनगर, कन्नौज, ललितपुर, भदोही, बलरामपुर, शामली, हाथरस, गोरखपुर, बस्ती, कासगंज, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, फतेहगढ़, महाराजगंज, जालौन, झांसी, रायबरेली, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, सुल्तानपुर, रामपुर, बुलन्दशहर, बिजनौर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और हमीरपुर सहित कई जनपदों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

नई तैनाती के मामले में कमिश्नरेट गाजियाबाद और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सबसे आगे रहे, जहां सबसे अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। इसके अलावा मेरठ, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी और लखनऊ कमिश्नरेट सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, सोनभद्र, बागपत, बलरामपुर, बदायूं, चन्दौली, रायबरेली, महाराजगंज, जालौन, गाजीपुर, कौशांबी, महोबा, संभल, प्रतापगढ़, देवरिया, बलिया, कन्नौज, ललितपुर, बिजनौर, बुलन्दशहर, रामपुर, शाहजहांपुर, मऊ, सुल्तानपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, मण्डलाधिकारी, सहायक सेनानायक, स्टाफ ऑफिसर और विभिन्न विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh Mango Festival 2026: 'सक्षम प्रशासन और समृद्ध अन्नदाता ही विकसित यूपी की नींव', सीएम योगी ने 464 करोड़ की परियोजना का किया लोकार्पण

Etah Road Accident : एटा में हाईवे पर खराब रोडवेज बस में धक्का लगा रहे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला, चार की मौत
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के एटा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब रोडवेज बस में धक्का लगा रहे यात्रियों को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हैं। एक की हालत गंभीर है, जो वेंटिलेटर पर हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना रात करीब 11 बजे के आसपास की है। एटा डिपो की एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद से एटा लौट रही थी। बागवाला क्षेत्र के कीलरमऊ के पास बस खराब हो गई। ड्राईवर ने बस किनारे खड़ी कर दी और सही करने लगा। बताते हैं कि फिर भी जब स्ट्रार्ट नहीं हुई तो धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश की गई।

इसी दौरान पीछे से आए एक कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। धक्का लगा रहे यात्री बस और कंटेनर के बीच में फंसकर कुचल गए। एक्सीडेंट होते ही चीख-पुकार मच गई। खून से लथपथ साथियों को देखकर यात्री बिलखने लगे।

स्थानीय लोग और राहगीर भी जुटने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। कुल 16 लोग एक्सीडेंट की चपेट में आए थे। 10 की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन की यात्री जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

इन लोगों की मौत

एटा रोडवेज बस हादसे में जिन चार यात्रियों की मौत हुई है। उनमें नवाबगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 34 वर्षीय राजेश पुत्र रामसिंह, पिलखना निवासी सुखराम पुत्र राजपाल, नवाबगंज थाना क्षेत्र के उम्मरपुर गांव निवासी शैलेष कुमार पुत्र जोगराज सिंह की मौत हो गई। ये तीनों फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले हैं। एक अन्य यात्री सत्येंद्र पुत्र राजकुमार की मौत हुई है। सत्येंद्र बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के भरी गांव के रहने वाले थे।

क्या बोले डीएम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एटा के डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल जाकर घायलों से मिले। डीएम ने कहा कि रोडवेज बस खराब थी। ड्राईवर ने इसे किनारे खड़ा किया था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आधी बस सड़क पर थी और आधी साइड में। पीछे से कंटेनर आ रहा था और सामने से ट्रक। इसी बीच कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी और ये दुखद घटना सामने आई है। घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज दिलाने की कोशिश है। दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

UP Weather Update Today : आज भी यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ मौसम बदल गया है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश की फुहारें तर करेंगी। मौसम विभाग ने बांदा के साथ सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।

इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। बारिश ने किसानों से लेकर आमजन के चेहरों पर चमक बिखेर दी। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यूपी के रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं।

लखनऊ में भी बूंदाबांदी

लखनऊ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

UP Weather Update Today : लखनऊ में रिमझिम बारिश, यूपी के सभी 75 जिलों में भी आज वर्षा के आसार, आंधी का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश का मौसम बड़ी तेजी के साथ बदल रहा है। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी करीब 18 शहरों में बारिश हो रही है। भोर की बारिश के साथ राजधानी लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। कानपुर, बलिया समेत कई जनपदों में आज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून लखनऊ में प्रवेश कर चुका है। मेरठ, बदायूं, अयोध्या और लखनऊ होकर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में बादलों की गरज के साथ वज्रपात की संभावना भा जताते हुए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के आसार बने हैं।

राजधानी में गिरा पारा

मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर टिका था, वो अब अधिकतम 35 के आसपास है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बहराइच में सबसे अधिक बारिश

बारिश के मामले में बहराइच सबसे आगे है। यूपी में अभी तक बहराइच ही एकमात्र जनपद है, जहां 113 मिमि बारिश हुई है। बिजनौर और ललितपुर में भी ठीक-ठाक बारिश हुई है।

मानसून की दस्तक से राहत

यूपी में मानसून की दस्तक से आमजन से लेकर काश्तकारों तक ने बड़ी राहत महसूस की है। गर्मी जीना मुहाल किए थी। जमीन और आसमान एक जैसे तप रहे थे। हालांकि इस बार मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा है। सोनभद्र, महाराजगंज के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ।

UP Weather Update : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सात दिन झमाझम बारिश के आसार
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वांचल के रास्ते शुरू हुई मानसूनी गतिविधियों से मंगलवार को कानपुर, अयोध्या, सोनभद्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से 6 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 जून से 2 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में छाए बादल।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 59 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश की कमी तेजी से पूरी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अधिक तेज होने के संकेत मिले हैं।

तापमान में आया बदलाव, वज्रपात की चेतावनी

पिछले 24 घंटे में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। बस्ती, बरेली, बाराबंकी और फुरसतगंज में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर में 42.2, अलीगढ़ में 42 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बारिश के बीच हादसों में सात की मौत

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं बस्ती और महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

UP Monsoon Update: यूपी के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे प्रदेश में होगी दस्तक
लखनऊः उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार को मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके पूरे उत्तर प्रदेश में फैलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और लोगों को भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिलने की संभावना है।

आजमगढ़, अयोध्या, बरेली तक पहुंचा मानसून

क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तथा उत्तराखंड के अधिकांश भागों में भी प्रगति की है।

फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा आजमगढ़, अयोध्या, बरेली और देहरादून से होकर गुजर रही है।

अगले 2-3 दिनों में पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार मौसम की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं और अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून उत्तर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों तथा उत्तराखंड के शेष हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ सकता है।

जुलाई के पहले सप्ताह में बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली मौसमी द्रोणी पंजाब से उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से जुलाई के पहले सप्ताह में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बारिश बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और कई दिनों से जारी लू एवं भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

अब तक सामान्य से काफी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 30 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 45.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 108.3 मिमी होती है। यानी यहां अब तक 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 41.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य 78.6 मिमी होती है। यहां वर्षा में 47 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 43.9 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 95.9 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल वर्षा सामान्य से 54 प्रतिशत कम रही है।

किसानों और आम लोगों के लिए राहत की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी और भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।

सामान्य परिस्थितियों में मानसून 18 जून के आसपास गोरखपुर, 23 जून तक लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी, 24 जून तक बरेली एवं झांसी तथा 27 जून तक आगरा और बिजनौर पहुंच जाता है। इस वर्ष इसकी प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन अब इसके तेजी से आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

UP Weather Update Today : यूपी में थमेगा भीषण गर्मी दौर! लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी, मानसून की आहट से 66 जिलों में दिखेगी बादलों की गरज-चमक
अमृत विचार : भीषण गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मानसून सक्रिय हो रहा है। सोमवार को राज्य के करीब 66 जिलों में बादलों की गरज-चमक का असर दिखेगा। मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानूसन की पहली बारिश होने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई। अयोध्या में आंधी-बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से मानसून की बारिश हो सकती है। तराई के कुछ हिस्से-जैसे महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में सोमवार को ही बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी जनपदों में भी मौसम बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है।

मानसून की देरी से आमजन बेहाल है। किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं। बारिश का इंतजार है। उधर, भीषण गर्मी खेतों में काम करना मुश्किल किए है। बारिश हो तो किसानों से लेकर खेतीहर कामगारों को राहत मिले।

काश्तकार बड़ी शिद्दत के साथ मानसून की प्रतीक्षा में हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भीषण गर्मी आम इंसान का जीना दुश्वार किए है। हालात विकट हो चले हैं। बारिश ही बड़ी राहत लेकर आएगी। इसीलिए सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। फिलहाल 30 जून को मानसून की पहली बारिश हो सकती है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में गर्मी बरकरा रहेगी।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 जून से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय तेजी पकड़ेंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इन जनपदों में गरज-चमक की उम्मीद

बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबादल, संभल, अमरोजा, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,  श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, नगर, सहारनपुर, शामली, अयोध्या, अंबेडकर मुजफ्फरनगर, मेरठ,  आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, जालौन,  झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपा के इलाके शामिल हैं।

एटा में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ताजिया, एक युवक की मौत, तीन झुलसे
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज कस्बे में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करंट लगने से तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताजिया निकालते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अलीगंज कस्बे में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। करंट फैलने से मौके पर मौजूद चार लोग उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एक की मौत, तीन को हायर सेंटर रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Etah Muharram Procession: ताजिया जुलूस के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

इलाके में पुलिस तैनात, जांच जारी

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ताजिया की ऊंचाई अधिक थी और उसे झुकाकर निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।

मुख्यमंत्री ने पहले ही दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताजिया की ऊंचाई 10 से 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके बावजूद एटा में यह हादसा हो गया।

पुलिस का क्या कहना है?

एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान यह दुर्घटना हुई। उनके अनुसार, ताजिया झुकने के दौरान हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Muharram 2026: कर्बला के शहीदों की याद में डूबा लखनऊ, 10वीं मोहर्रम को लेकर रूट डायवर्जन जारी

यूपी में बिजली मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड: 32,405 मेगावाट आपूर्ति के बीच कई जिलों में 24 घंटे बिजली का दावा
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने दावा किया है कि भीषण गर्मी और बढ़ती मांग के बावजूद प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। निगम के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी निर्धारित समय से अधिक बिजली आपूर्ति की जा रही है और कई जिलों में लगभग चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई है।

बिजली मांग ने बनाया रिकॉर्ड

यूपीपीसीएल के मुताबिक, 23 जून की रात 10:26 बजे प्रदेश में बिजली आपूर्ति 32,405 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह अब तक का सबसे अधिक पीक डिमांड आपूर्ति स्तर है। निगम का कहना है कि बढ़ती मांग के बावजूद सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक प्रबंधन किया जा रहा है।

कई जिलों में 24 घंटे सप्लाई

निगम के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है, लेकिन गर्मी को देखते हुए अधिकांश इलाकों में 20 से 24 घंटे तक बिजली दी जा रही है। मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, भदोही और अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 19, 20 और 21 जून को लगातार 24-24 घंटे बिजली आपूर्ति दर्ज की गई। बाराबंकी में भी इन दिनों लगभग चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई।

मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ में बेहतर व्यवस्था

पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से अधिक रही। मेरठ में 19 जून को 23.55 घंटे, 20 जून को 23.48 घंटे और 21 जून को पूरे 24 घंटे बिजली दी गई। गाजियाबाद में भी तीन दिनों के दौरान 23.53 से 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध रही। लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 जून को 23.58 घंटे, 20 जून को 22.54 घंटे और 21 जून को 23.12 घंटे बिजली आपूर्ति दर्ज की गई।

2017 से पहले की स्थिति का जिक्र

प्रदेश सरकार का दावा है कि वर्ष 2017 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी कमजोर थी। उस समय गांवों के लिए करीब 11 घंटे का शेड्यूल निर्धारित था, जबकि वास्तविक आपूर्ति कई जगह आठ से 11 घंटे तक ही सीमित रहती थी। वर्तमान में उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था में सुधार के कारण गांवों तक नियमित बिजली पहुंच रही है।

हर स्तर पर निगरानी जारी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए निगम और सभी डिस्कॉम के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- रेल यात्री ध्यान दें... लखनऊ स्टेशन पर 82 दिन का ब्लॉक, मुरादाबाद मंडल की दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, कई ट्रेनों के मार्ग और प्लेटफॉर्म बदले

UP Board का सख्त कदम: 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, फर्जी और निष्क्रिय संस्थानों पर बड़ा प्रहार
लखनऊ/प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने नियमों का पालन न करने वाले 465 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उन संस्थानों के खिलाफ की गई है, जो लंबे समय से केवल कागजों पर संचालित हो रहे थे।

परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन विद्यालयों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से न तो पढ़ाई हो रही थी और न ही कोई छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ। इसी आधार पर इन स्व-वित्तपोषित स्कूलों की मान्यता स्वतः निरस्त मानी गई।

क्या कहते हैं नियम?

यूपी बोर्ड के अनुसार, इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के तहत बने नियमों में यह स्पष्ट प्रावधान है कि यदि किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में लगातार दो वर्षों तक कक्षाएं संचालित नहीं होतीं या छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होते, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त हो जाती है।

हालांकि, यह नियम इंटर के वनटाइम कोर्स, अतिरिक्त विषयों या वैकल्पिक विषयों की मान्यता पर लागू नहीं होता।

प्रयागराज में भी गिरी गाज

सबसे खास बात यह है कि प्रयागराज, जहां यूपी बोर्ड का मुख्यालय स्थित है, वहां भी करीब दो दर्जन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है। इससे यह साफ हो गया है कि कार्रवाई पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के की जा रही है।

किन जिलों के स्कूल हुए प्रभावित?

यूपी बोर्ड द्वारा जारी सूची में प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों के स्कूल शामिल हैं। इनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, एटा, मथुरा, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, हरदोई, मुरादाबाद और लखनऊ के कई विद्यालय शामिल हैं।

इनमें से कई स्कूल ऐसे पाए गए जो केवल दस्तावेजों में मौजूद थे, जबकि जमीनी स्तर पर वहां कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं चल रही थी।

हाथरस के ये स्कूल हैं शामिल

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

UP Board का यह फैसला राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और फर्जी या निष्क्रिय संस्थानों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे छात्रों को बेहतर और वास्तविक शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।

एटा में भीषण सड़क हादसा: कार सवार इंस्पेक्टर की मौत, मुरादाबाद से ट्रेनिंग कर लौट रहा था पुलिसकर्मी
एटा। एटा पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस निरीक्षक की जिले में एक सड़क हादसे में बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के ताला नगला गांव निवासी इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव के रूप में हुई, जो एटा पुलिस लाइन में तैनात थे।

कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने कहा कि यादव मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे, तभी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी।

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद हुई मौत

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के पास उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार तड़के उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस विभाग में शोक

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। 1998 बैच के सब-इंस्पेक्टर यादव के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक छा गया।

ये भी पढ़ें  :

यूपी में संविदा पर 3000 डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हर माह होगा वॉक-इन इंटरव्यू