ललितपुर - Amrit Vichar

UP Weather Update : यूपी में फिर सुस्त पड़ा मानसून, सताएगी उमस भरी गर्मी, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। राज्य में अगले चार दिन तक बारिश के कम आसार हैं। पारा ऊपर चढ़ेगा। उमस भरी गर्मी एक बार फिर बेहाल कर सकती है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता बरकरार रह सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज-रविवार, 12 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कम बारिश होगी। आगामी 16 जुलाई तक लगभग यही स्थिति रहने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगं, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर और आसपा के इलाकों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में यूपी में बारिश की बात करें तो बाराबंकी में अच्छी बरसात हुई है। यहां राज्य में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद सहारनपुर में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

जिलों में बढ़ेगा तापमान

मानसून की सक्रियता धीमी पड़ने से राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। बहरहाल, अभी तक मानसून की सक्रियता से राज्य का मौसम सुहाना रहा। गर्मी से तप से आमजन को बारिश से बड़ी राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

Weather News Today : यूपी में फिर छा रहा मानसून, उमस भरी गर्मी के बीच 59 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
अमृत विचार : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश आफत साबित होने लगी है। महाराष्ट्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल, पेड़ उखड़ गए। चॉल ढह गईं। पहाड़ों पर भी ऐसे ही हालात हैं। यूपी में भी मानसून ने जोरदार एंट्री की थी। मानसून की पहली बारिश में बादल झूमकर बरसे। कई जगहों पर जनहानि भी देखने को मिली। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से मानसून ठहर गया। राज्य में भीषण गर्मी का दौर प्रारंभ हो गया।

हालांकि अब राहत के आसार बनने लगे हैं। इसलिए क्योंकि मासनून एक बार फिर से छाने को तैयार है। मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी के 59 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मंगलवार से मानसून के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।

यूपी में मानसून की जोरदार एंट्री से बड़ी राहत की उम्मीद जगी थी। तराई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद मानसून ठहर गया। तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे एक बार फिर आमजन बेचैन हो गया है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। मध्य प्रदेश से सटे हिस्से से लेकर विंध्यांचल इलाके तक बादल गरज सकते हैं। बिजली तड़केगी। बारिश भी संभव है। मंगलवार 7 जुलाइ से मानसून सक्रिय हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

लखनऊ में बारिश से थोड़ी राहत

यूपी की राजधानी लखनऊ झन्नाटेदार बारिश का इंतजार है। रविवार की शाम को मौसम ने अचानक रुख बदला। आसमान में घनघोर बादल छा गए। तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश ने बड़ी राहत दिलाई। चंद मिनटों की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। यूपी के पीलीभीत, बरेली, सुल्तानपुर, इटावा, प्रयागराज और कानपुर आदि क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

इन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में सोमवार को गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,  प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर,  कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव,  सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर,  बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस,  मैनपुरी, एटा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, जालौन,  झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के जिले शामिल हैं।

UP Weather Update Today : आज भी यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार-पांच दिन सुहाना रहेगा मौसम
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ मौसम बदल गया है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के सबसे गर्म जिलों में शुमार रहे बांदा में आज बारिश की फुहारें तर करेंगी। मौसम विभाग ने बांदा के साथ सोनभद्र, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई है।

इस बार यूपी में मानसून करीब 10 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश में सूखे जैसे हालात छंट गए। बारिश ने किसानों से लेकर आमजन के चेहरों पर चमक बिखेर दी। गर्मी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा था, वहां अब रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यूपी के रामपुर, बदायूं समेत कई हिस्सों में बादल झूमकर बरसे।

इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 45 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसमें सोनभद्र, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर,  रायबरेली, ललितपुर, महोबा, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और अन्य जिले शामिल हैं।

लखनऊ में भी बूंदाबांदी

लखनऊ में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। सुबह को बादल छाए रहे और 9 बजे तक धूप में चमक बढ़ गई। फिलहाल लखनऊ को अभी मानसून की पहली झमाझम बारिश का इंतजार है।

पहाड़ों पर आफत की बारिश

मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर यह उतनी ही बड़ी आफत भी साबित हो रही है। नदियां उफनाने लगी हैं। उत्तराखंड समेह पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

UP Weather Update Today : लखनऊ में रिमझिम बारिश, यूपी के सभी 75 जिलों में भी आज वर्षा के आसार, आंधी का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश का मौसम बड़ी तेजी के साथ बदल रहा है। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी करीब 18 शहरों में बारिश हो रही है। भोर की बारिश के साथ राजधानी लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। कानपुर, बलिया समेत कई जनपदों में आज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून लखनऊ में प्रवेश कर चुका है। मेरठ, बदायूं, अयोध्या और लखनऊ होकर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में बादलों की गरज के साथ वज्रपात की संभावना भा जताते हुए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के आसार बने हैं।

राजधानी में गिरा पारा

मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर टिका था, वो अब अधिकतम 35 के आसपास है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बहराइच में सबसे अधिक बारिश

बारिश के मामले में बहराइच सबसे आगे है। यूपी में अभी तक बहराइच ही एकमात्र जनपद है, जहां 113 मिमि बारिश हुई है। बिजनौर और ललितपुर में भी ठीक-ठाक बारिश हुई है।

मानसून की दस्तक से राहत

यूपी में मानसून की दस्तक से आमजन से लेकर काश्तकारों तक ने बड़ी राहत महसूस की है। गर्मी जीना मुहाल किए थी। जमीन और आसमान एक जैसे तप रहे थे। हालांकि इस बार मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा है। सोनभद्र, महाराजगंज के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ।

UP Weather Update : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सात दिन झमाझम बारिश के आसार
अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वांचल के रास्ते शुरू हुई मानसूनी गतिविधियों से मंगलवार को कानपुर, अयोध्या, सोनभद्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से 6 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 जून से 2 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में छाए बादल।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 59 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से आने वाले दिनों में बारिश की कमी तेजी से पूरी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अधिक तेज होने के संकेत मिले हैं।

तापमान में आया बदलाव, वज्रपात की चेतावनी

पिछले 24 घंटे में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। बस्ती, बरेली, बाराबंकी और फुरसतगंज में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कानपुर में 42.2, अलीगढ़ में 42 और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बारिश के बीच हादसों में सात की मौत

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं बस्ती और महाराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

ललितपुर यार्ड री-मॉडलिंग: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर मध्य रेलवे के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 1 जुलाई से 1 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI), नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) और पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग (Post-NI) कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 05074 लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस 11 और 18 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में 05073 केएसआर बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 14 और 21 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा 07363 एसएसएस हुब्बली जंक्शन-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 13 जुलाई तथा 07364 योगनगरी ऋषिकेश-एसएसएस हुब्बली जंक्शन एक्सप्रेस 16 जुलाई को संचालित नहीं होगी।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी अस्थायी बदलाव किया है। 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 17 जुलाई को मथुरा, बयाना, सोगरिया, रुठियाई और बीना होकर चलेगी। वहीं 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस 13 और 20 जुलाई तथा 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 16 जुलाई को बीना, गुना और ग्वालियर के रास्ते संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Bijnor News: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर असदुद्दीन ओवैसी का सरकार पर हमला, जनसभा में दिया विवादित बयान

ललितपुर में सीएम योगी ने 221 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' में ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को सिखाया सबक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। अपने ललितपुर दौरे से पूर्व योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, " ललितपुर में आज 1,766 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित कुल 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।"

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2068231226675397046?s=20

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन 221 परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो सीधे आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे।

योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे।

पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ललितपुर रवाना हो गए। ललितपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी व महंत आदि उपस्थित रहे।

ब्रह्मोस मिसाइलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को सबक सिखाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि स्वदेशी तकनीक से विकसित ब्रह्मोस मिसाइलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को ''मुंहतोड़ जवाब'' दिया। आदित्यनाथ ने ललितपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों ने ''पाकिस्तान को मदद की गुहार लगाने और खुद को बचाने की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया।''

हाल में हुए अमेरिका-ईरान संघर्ष का उल्लेख करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि इस संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई, लेकिन मोदी सरकार के प्रयासों से भारत में ऊर्जा संकट पैदा नहीं हुआ। आदित्यनाथ ने कहा, ''अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान दुनिया भर में ईंधन आपूर्ति बाधित हुई। मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे कदम उठाए गए, जिनसे देश को ऊर्जा संकट का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों को राहत मिली और महंगाई भी नियंत्रण में रही।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''ब्रह्मोस मिसाइलें उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही हैं। जब 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान इनका इस्तेमाल किया गया तो पाकिस्तान को ऐसा करारा झटका लगा कि वह मदद की गुहार लगाने और खुद को बचाने की भीख मांगने पर मजबूर हो गया। यह नए भारत की ताकत है और इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से शक्ति मिलती है।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है।

ये भी पढ़ें  :

आज यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’, पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी

बुंदेलखंड को ₹1,766 करोड़ की सौगात: सीएम योगी आज ललितपुर में करेंगे मेडिकल कॉलेज सहित 221 परियोजनाओं का शिलान्यास
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुंदेलखंड के विकास को एक नई रफ्तार दी। अपने ललितपुर दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ऐतिहासिक धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है।

1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ललितपुर को 1,766 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 221 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे, जिसका लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी और जनकल्याणकारी कार्य शामिल हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगे।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2068151314219966694?s=20

राजकीय मेडिकल कॉलेज से बदलेगी बुंदेलखंड की सेहत

इस ऐतिहासिक सौगात की सबसे बड़ी विशेषता ललितपुर का नया राजकीय मेडिकल कॉलेज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से बुंदेलखंड के लोगों को अब बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित पूरे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की एक मजबूत आधारशिला साबित होगा।"

इन विकास कार्यों से न केवल बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर (आधारभूत संरचना) को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

UP Weather News : यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, कानपुर और ललितपुर रहे सबसे अधिक भीगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट लेते हुए पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों के अनेक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के अनकिंगघाट में सर्वाधिक 67.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सीतापुर के भटपुरवाघाट में 44.8 मिमी, कानपुर आईएएफ में 42 मिमी तथा कानपुर प्रेक्षण केंद्र पर 38.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। फर्रुखाबाद के कायमगंज में 36.1 मिमी तथा फतेहगढ़ सीडब्ल्यूसी केंद्र पर 31.6 मिमी वर्षा हुई।

सीतापुर के नैमिषारण्य में 29 मिमी, कन्नौज के तिर्वा में 17 मिमी, हरदोई वेधशाला में 14.4 मिमी तथा कन्नौज में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। छिबरामऊ में 13 मिमी, बाराबंकी के रामनगर और हरदोई तहसील में 10-10 मिमी वर्षा हुई। राजधानी लखनऊ में भी मौसम सुहावना रहा और अमौसी स्थित एयरपोर्ट क्षेत्र में 8.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा सीतापुर में सात मिमी, मिश्रिख में छह मिमी तथा बिलग्राम में 5.2 मिमी वर्षा हुई। उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के मड़ावरा क्षेत्र में सर्वाधिक 48 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मथुरा के गोवर्धन में 39 मिमी, आगरा के सीडब्ल्यूसी केंद्र पर 37 मिमी तथा एटा और जलेसर में 35-35 मिमी वर्षा हुई।

फिरोजाबाद जिले के जसराना में 26.4 मिमी, हाथरस के सादाबाद में 24 मिमी, बदायूं में 23 मिमी तथा शिकोहाबाद में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद के टूंडला में 21 मिमी और अलीगढ़ में 20.6 मिमी वर्षा हुई। इटावा के ताखा और इटावा वेधशाला में क्रमश: 20 मिमी और 15 मिमी, बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 15 मिमी तथा नरौरा में 14.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मैनपुरी, कासगंज, आगरा और हाथरस के विभिन्न क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मेरठ में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि जालौन, शाहजहांपुर और बरेली के कुछ क्षेत्रों में केवल नाममात्र की बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसमी प्रणाली के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

UP News: यूपी के इन जिलों में बनेगी 5 नई जेल, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी, कैदी की मौत पर मिलेगा मुआवजा
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने कैदियों की बेहतर सुविधा और जेल सुधार को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। यूपी कैबिनेट की बैठक में 5 नई जेलों के निर्माण और कैदी की मौत पर मुआवजे की घोषणा की गई है। यह फैसला जेलों की भीड़भाड़ कम करने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

5 नई आधुनिक जेलों का निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य में 5 नई आधुनिक जेलों का निर्माण किया जाएगा। इन जेलों में बेहतर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और कैदियों के पुनर्वास की व्यवस्था होगी। वर्तमान में यूपी की जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद हैं, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। नई जेलें इस समस्या का स्थायी समाधान साबित होंगी।

इन जिलों में बनेंगी जेल

मुरादाबाद में 2000 कैदियों की क्षमता वाली नई जिला जेल के निर्माण के लिए 386.91 करोड़ रुपये

ललितपुर में 552 कैदियों की क्षमता वाली नई जिला जेल के लिए 225.06 करोड़ रुपये

औरैया में 1056 कैदियों की क्षमता वाली नई जिला जेल के लिए 264.96 करोड़ रुपये

कानपुर नगर में 2030 कैदियों की क्षमता वाली नई जिला जेल के लिए 384.05 करोड़ रुपये

भदोही में 574 कैदियों की क्षमता वाली नई जिला जेल के लिए 209.19 करोड़ रुपये

कैदी की मौत पर मिलेगा मुआवजा

कैबिनेट बैठक में कैदियों की मौत के मामलों में मुआवजे की नई नीति को भी मंजूरी दी गई है। अगर कोई कैदी जेल में झगड़े या इलाज की कमी और प्राकृतिक या अप्राकृतिक कारणों से मर जाता है तो उसके परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। विशेष रूप से आत्महत्या के मामलों में परिवार को 3 लाख रुपये तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे। यह फैसला कैदियों के अधिकारों की रक्षा और जेल प्रशासन को जवाबदेह बनाने के लिए लिया गया है। सरकार का कहना है कि यह मुआवजा परिवार की आर्थिक मदद के साथ-साथ जेलों में बेहतर निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देगा।

जेल अधिकारियों को निर्देश

जेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर कैदी की मानसिक स्थिति पर नजर रखी जाए, काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए और आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम जेल सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले कई राज्यों में ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन यूपी जैसे बड़े राज्य में यह बड़े पैमाने पर लागू होगा। इस फैसले से जेलों में पारदर्शिता बढ़ेगी और मानवाधिकार संगठनों की चिंताओं का भी समाधान होगा। सरकार का फोकस अब नई जेलों के शीघ्र निर्माण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाने पर है।

ललितपुर में चौंकाने वाली घटना : युवती को गोलगप्पे खिलाना चाट विक्रेता को पड़ा भारी, युवक ने चाकू से हमला
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा इलाके में एक मामूली बात को लेकर चाट विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी युवक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हुए विक्रेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रास्ते मेंअचानक बोला जानलेवा हमाल

पीड़ित राहुल (अरविंद चाट वाले) ने बताया कि उसने कुछ देर पहले एक युवती को अपने ठेले पर गोलगप्पे खिलाए थे। रात को जब वह अपना ठेला लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक युवक ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। राहुल के अनुसार, उसे यह भी पता नहीं था कि उस युवती का आरोपी से क्या संबंध है, फिर भी उसे निशाना बनाया गया।

पीड़ित ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल राहुल को तुरंत ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर और कंधे पर गहरी चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी से छानबीन कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ललितपुर में सतर्कता विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख की घूस मांग रहे यूनानी डॉक्टर साहब, पहली किस्त लेते ही पहुंचे जेल
लखनऊ, अमृत विचार। सतर्कता विभाग ने गुरुवार को ललितपुर जिले में एक कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी और एक कनिष्ठ सहायक को एक शिकायतकर्ता से क्लिनिक खोलने का लाइसेंस लेने के एवज में कथित तौर पर एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आरोपी ललितपुर के कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी अर्जुन लाल अहिरवार और उसी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रामकृष्ण गुप्ता को झांसी सेक्टर की ट्रैप टीम ने रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 16 अप्रैल, 2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में क्लिनिक लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन किया था।

इस प्रक्रिया के दौरान, अहिरवार ने कथित तौर पर लाइसेंस जारी करने के लिए 1.5 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 1 लाख रुपये अग्रिम और शेष 50,000 रुपये लाइसेंस जारी होने के बाद मांगे गए थे।

शिकायतकर्ता ने बाद में झांसी स्थित सतर्कता केंद्र से संपर्क किया और कहा कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता और चाहता है कि आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा जाए। गुप्त सत्यापन के बाद जब आरोपों की पुष्टि हुई, तो सतर्कता टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर एक लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें  :

काशी की तर्ज पर संवरेगा बांके बिहारी मंदिर गलियारा, विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी रख सकते हैं आधारशिला