औरैया - Amrit Vichar

औरैया में तेज रफ्तार ट्रक ने बरपाया कहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, 13 घायल
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार और मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार सुबह बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ चंद्रपुरा निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिवर लालपुर जा रहे थे।

सभी लोग गांव के ही तिलक सिंह के दामाद साकेत के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया गया कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली नेशनल हाईवे-19 पर इमलिया ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में गढ़ चंद्रपुरा निवासी उर्मिला (45) पत्नी सुघर सिंह और रामशंकर (70) पुत्र मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मोहरश्री, उदयवीर, सुघर सिंह, पिंकी देवी, सूरजमुखी, सुषमा देवी, श्याम सुंदर, खुशबू, मिथिलेश, उषा देवी, मीरा देवी, संतकुमार तथा ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डायल-112, फायर ब्रिगेड तथा अनंतराम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी 13 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे-19 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। पुलिस और टोल प्लाजा कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से यातायात को सुचारु कराया।

औरैया में बड़ा हादसा : गंग नहर में गिरी कार, इटावा के कारोबारी समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में एक कार के गंग नहर में गिरने से उसमे सवार इटावा के एक प्रतिष्ठित कारोबारी, उनकी पत्नी और पुत्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास बुधवार देर रात कारोबारी की कार लगभग 20 फीट गहरी गंग नहर में जा गिरी। मृतकों की पहचान इटावा के भरथना निवासी 60 वर्षीय राजीव कुमार पोरवाल, उनकी 55 वर्षीय पत्नी मधु गुप्ता और 27 वर्षीय पुत्र शुभम के रूप में हुई है।

बताया गया कि राजीव कुमार दाल और डालडा के बड़े व्यापारी थे। उन्होने बताया कि परिवार दिबियापुर के भगवतीगंज क्षेत्र में एक रिश्तेदार के विवाह पूर्व समारोह (तेल पूजन) में शामिल होने आया था। देर रात लौटते समय कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के दरवाजे अंदर से लॉक हो जाने के कारण परिवार को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका।

घटना का पता गुरुवार सुबह करीब सात बजे चला, जब राहगीरों ने नहर में एक टायर दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर और जेसीबी मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। शीशे तोड़कर अंदर पहुंचने पर तीनों शव वाहन के भीतर ही फंसे मिले। पुलिस को कार से एक मोबाइल फोन मिला, जो पानी में भीगने से बंद था।

सिम कार्ड को दूसरे फोन में डालकर संपर्क स्थापित किया गया, जिससे परिवार की पहचान हो सकी। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

औरैया अरविंद हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, तमंचा-कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की थाना बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंडी रोड क्षेत्र में हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को यहां बताया कि बीती 17 जनवरी की रात मंडी रोड निवासी अरविंद कुमार की उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अशोक कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में टीमों का गठन कर जब जांच शुरू की गई, तो मामला अवैध संबंधों से जुड़ा निकला।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त योगेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी प्रिया से उसके पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे। वे दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अरविंद उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। 17 जनवरी की रात योजना के अनुसार, प्रिया ने योगेंद्र को घर में बुलाकर कमरे में छिपा दिया। जब अरविंद नशे की हालत में घर लौटा और सो गया, तब योगेंद्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदौरा मोड़ के पास से मुख्य आरोपी योगेंद्र शाक्य को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .315 बोर का तमंचा और खोखा एवं दो मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद घटना में शामिल मृतक की पत्नी प्रिया को भी मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सफल अनावरण में बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम, स्वाट/सर्विलान्स प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, उ.नि. सुरेंद्र सिंह और महिला मुख्य आरक्षी पप्पी यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

औरैया में बोले मंत्री धर्मवीर प्रजापति- होमगार्ड भर्ती में 'पर्ची सिस्टम' का अंत, पारदर्शी और निष्पक्ष होगी प्रक्रिया
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने युवाओं को बड़ी सौगात और आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी होमगार्ड भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नियुक्तियां "पर्ची और लिस्ट सिस्टम" के आधार पर होती थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को जड़ से खत्म कर दिया है। उन्होने कहा कि अब किसी की सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता ही रोजगार का आधार है। हमने भर्ती प्रक्रिया को इतना सरल और न्यायसंगत बनाया है कि बिना किसी भेदभाव के योग्य युवाओं को अवसर मिल रहा है। बांग्लादेश में हुई हालिया हिंसा के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रजापति ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम हो रहा है। यहाँ हर वर्ग का व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है और सभी के सम्मान की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर राज्यमंत्री गदगद नजर आए।

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। आज की पीढ़ी के लिए केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है, शिक्षा के साथ संस्कारों का होना भी अनिवार्य है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की उन्होंने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर भारी पुलिस बल के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे। सर्वेश कठेरिया भाजपा जिलाध्यक्ष, सौरभ भूषण शर्मा प्रदेश मंत्री, भाजयुमो, गौरव भूषण शर्मा विद्यालय प्रबंधक, प्रेम प्रशांत जनपद होमगार्ड सीओ सहित बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के हुनर की सराहना की।

2027 में सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : शिवपाल यादव
औरैया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। कानपुर देहात जाते समय ककोर (औरैया) पहुंचने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर ककोर स्थित डॉ. जसवंत सिंह धनगर और डॉ. कप्तान सिंह के क्लीनिक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में खुशहाली लाने का एकमात्र रास्ता समाजवादी सरकार की बहाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर संगठित होकर काम करने की अपील की।

शिवपाल यादव ने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं ताकि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार में ही समाज के हर वर्ग का भला संभव है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त और दुखी है। कार्यक्रम में डॉ. कप्तान सिंह पाल ने शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सड़क मार्ग से गुजरते समय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहाँ गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदीप यादव विधायक दिबियापुर, सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष, डॉ. कप्तान सिंह पाल एवं संजीव धनगर, धर्मेंद्र यादव, उदयवीर सिंह यादव,हिमांशु,सीपू सविता , शीबू पाल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Auraiya News : पति से विवाद के बाद गर्भवती महिला ने पांच साल के बेटे संग की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के थाना/कस्बा दिबियापुर के मोहल्ला संत रविदास नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद तीन माह पहले ससुराल आई एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने पांच साल के मासूम बेटे के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। महिला दो माह की गर्भवती भी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अनिल फफूंद रेलवे स्टेशन के पास फल की दुकान चलाता है। उसका कई साल से विधवा महिला पूजा (30) से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और वे कुछ समय लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। तीन माह पहले पूजा अपने पांच साल के बेटे दीपक (पहले पति का) के साथ अनिल के घर में रहने लगी थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात खाना देने के बाद पूजा घर लौटी थी और पीछे से पति अनिल भी घर पहुंच गया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रात करीब 12 बजे पूजा अपने बच्चे दीपक के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका के परिजन इसे महज एक हादसा बता रहे हैं।

उनके अनुसार, बुधवार रात आठ बजे पूजा अपने बेटे के इलाज के लिए ससुर और ननद से पांच सौ रुपये लेकर रेलवे लाइन पार करके डॉक्टर के पास गई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे वापस लौटते समय दिल्ली की तरफ से आई अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। लोगों में इतनी रात को डॉक्टर के पास जाने की बात पर संदेह बना हुआ है। सं प्रदीप

मृतका के ससुर रामस्नेही ने बताया कि उनके बेटे अनिल ने पूजा से प्रेम विवाह किया था और वह तीन माह पहले ही घर आई थी। पांच वर्षीय बेटा दीपक पहले पति का है। पूजा का मायका जनपद कानपुर देहात के गांव सिठमरा में है, और मायका पक्ष इस प्रेम विवाह के खिलाफ था। मृतका दो माह की गर्भवती भी थी। वहीं फफूंद रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी सोहिल राज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

औरैया में सिपाही की मौत...अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छुट्टी पर अपने घर जा रहे पुलिसकर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक जितेंद्र (30) औरैया में एएसपी के हमराही के रूप में तैनात थे, अपनी बाइक से घर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि औरैया के दिबियापुर रोड पर सुबह लगभग चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने जितेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने जितेंद्र के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य औरैया के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े : देवरिया में ट्रेन की चपेट आया व्यक्ति...हुई मौत, चलती ट्रेन से उतरने से हुआ हादसा

Auraiya News: औरैया में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
औरैया। यूपी में औरैया जिले के सहार क्षेत्र में पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम इस्लाम (65) है, जो बांग्लादेश के खुलना जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, सहार थाना पुलिस टीम बेला रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जाँच कर रही थी।

तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक विदेशी व्यक्ति कबाड़ी की दुकान में चप्पल इकट्ठा करने का काम करता है और वह स्थानीय भाषा नहीं बोल पाता। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उसने अपनी पहचान इस्लाम पुत्र शौरियातुल्ला, निवासी ग्राम दामोदर, तहसील फुलथला, जनपद खुलना, बांग्लादेश के रूप में बताई।

पुलिस ने इस्लाम के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह और उप-निरीक्षक कुलदीप कुमार शामिल थे।

औरैया में बसपा से पूर्व विधायक के पुत्र ने की आत्महत्या : पंखे से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी, मानसिक बीमारी का इलाज था जारी
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में पूर्व विधायक मुहर सिंह अम्बाडी के बड़े बेटे भीम रतन अम्बाडी 45 ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले करीब 15 सालों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मोहर सिंह अम्बाडी 1996 में अजीतमल विधानसभा क्षेत्र से बसपा से क्षेत्र के विधायक चुने गये थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है, जब पूर्व विधायक मोहर सिंह अम्बाडी अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ घर की छत पर थे। इसी दौरान उनके बड़े बेटे भीम रतन ने नीचे कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जब उनकी पत्नी संध्या अपनी बेटी ईशा और बेटे आकाश के साथ छत से नीचे आईं, तो उन्होंने भीम रत्न को फंदे से लटका देखा। परिजन तुरंत भीम रतन को फंदे से नीचे उतारकर अजीतमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व विधायक मुहर सिंह अम्बाडी ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई सालों से मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व विधायक की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव ने बाढ़ की स्थिति को लेकर साधा निशाना, कहा-संकट में जनजीवन... लफ्फाजी करने को उपलब्धि मान रही सरकार

औरैया में नाबालिग भांजी से 65 वर्षीय सगे मामा ने रेप, ननिहाल आई थी पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके सगे मामा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता मैनपुरी जिले के ओंछा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना 15 अगस्त की सुबह 8 बजे की है।

पीड़िता अपनी ननिहाल आई हुई थी। 65 वर्षीय आरोपी भूरे सिंह ने घर के कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां छह भाइयों की अकेली बहन है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के भतीजे ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि थाना कुदरकोट के एक गांव से 17 वर्षीय युवती के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कुदरकोट पुलिस द्वारा जांच करने पर घटना सही पायी गयी है। परिजनों के तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

औरैया में ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म और हत्या, आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अमृत विचार : औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रक्षाबंधन की रात की है। पुलिस ने आरोपी सुरजीत सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के मुताबिक, 10 अगस्त को बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतका का शव उसके घर के बरामदे में पड़ा था और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे भी मिले।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि लड़की की मौत गला दबाने से हुई है और उससे पहले दुष्कर्म भी किया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मृतका के सगे ताऊ के लड़के सुरजीत सक्सेना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और लड़की के अकेले होने का फायदा उठाकर रात में घर में घुस गया।

आरोपी ने यह भी माना कि उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और क्राइम पेट्रोल सीरियल देखने का शौकीन है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है और ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें:-UP : वृद्धावस्था पेंशन का दायरा बढ़ा, यूपी में 67.50 लाख बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

औरैया में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग महिला समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक कच्चे मकान के ढह जाने से एक वृद्ध महिला और उनकी दो नाबालिग पोतियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में बीती देर रात रामवती (62) अपनी दो नातिन, मुस्कान (12) और ईशानी (9) के साथ टीवी देख रही थीं कि अचानक कच्चे मकान की छत भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों मलबे में दब गईं।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। मलबे की मात्रा अधिक होने के कारण तीनों को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया। पड़ोसियों की मदद से तीनों मृतकों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत औरैया के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।