हमीरपुर - Amrit Vichar

Hamirpur News: चलती रोडवेज बस के निकल गए पहिए के बोल्ट! बेतवा पुल पर मचा हड़कंप, 12 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
सरीला (हमीरपुर)। राठ डिपो की रोडवेज बस के चिकासी-बेतवा पुल पर पहुंचते ही पिछले हिस्से के दोनों पहियों के बोल्ट खुल गए। एक पहिया निकलकर बाहर आ गया। पहिये से आ रही घट-घट की आवाज सुनकर परिचालक ने चालक को बस रोकने के लिए कहा। चालक ने तत्काल बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रविवार को राठ से दिल्ली सराय काले खां के लिए रवाना हुई थी। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे राठ-उरई मार्ग पर चिकासी थाना क्षेत्र के मोहाना-चिकासी बेतवा नदी पुल पर बस पहुंची। बस में सात यात्री और पांच स्टाफ समेत कुल 12 लोग सवार थे। पहिया निकलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

परिचालक महेश तिवारी ने बताया कि पहिये से असामान्य आवाज आने पर उन्होंने पीछे देखा तो बोल्ट खुले दिखाई दिए। उन्होंने चालक रघुनंदन को तुरंत बस रोकने के लिए कहा। बस रुकने के बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। जो करीब 15 से 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची।

चार घंटे से पुल पर खड़ी बस, बारिश में बढ़ी परेशानी। बस को हटाने के लिए रोडवेज का मिस्त्री जैक लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन जैक काम नहीं कर सका। इसके चलते बस करीब चार घंटे से पुल के बीच उसी हालत में खड़ी रही। बारिश होने के कारण बस में मौजूद चालक और परिचालक को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिचालक के अनुसार मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

मेंटेनेंस पर उठे सवाल

परिचालक के अनुसार बस रात में फोरमैन से जांच के बाद रवाना हुई थी। रात में मारकंडेश्वर और दिन में घासीराम फोरमैन की ड्यूटी होने की बात बताई गई। इसके बावजूद कुछ ही देर बाद पहियों के बोल्ट खुलने से बसों की फिटनेस और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

एआरएम आरपी साहू ने बताया कि बस के पहियों के बोल्ट खुलने की जानकारी मिली है। बस को हटाने के लिए मिस्त्री और जैक भेजा गया था। लेकिन जैक काम नहीं कर रहा था। उन्होंने मामले की जांच कराने और बस की आखिरी जांच की जानकारी लेने की बात कही। आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Hamirpur News : पत्नी मायके गई तो टूट गया युवक! हमीरपुर में 32 वर्षीय बलराम ने फंदा लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम
कुरारा (हमीरपुर), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक 32 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

टोडरपुर गांव निवासी बलराम प्रजापति (32) पुत्र रघुवीर प्रजापति दिल्ली में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से पत्नी के साथ अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई।

सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पत्नी के मायके चले जाने के बाद बलराम तनाव में था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उसने घर के कमरे में छत के पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक बलराम के कमरे से बाहर नहीं आने पर पड़ोस में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो बलराम का शव फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पत्नी को मायके से बुलाया गया

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि युवक द्वारा कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को उसके मायके से बुलाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर में 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट, सीमाओं पर नाकाबंदी; स्टेशन से चौराहों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Hamirpur News : हमीरपुर DM ऑफिस में घुसे ग्रामीण और बच्चे, तिरंगा लेकर बच्चों का हंगामा; सड़क की मांग पर कलेक्ट्रेट में धरना
हमीरपुर, अमृत विचार। चंदूपुर गांव की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। बुधवार को ग्रामीण और बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से तिरंगा यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन की पूर्व सूचना के चलते कलेक्ट्रेट में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा।

तिरंगा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे

चंदूपुर के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने गांव की जर्जर सड़क के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाली। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे बच्चों का स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना पर कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात

चंदूपुर के ग्रामीणों के सड़क को लेकर प्रदर्शन करने की पूर्व सूचना प्रशासन को थी। इसे देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह करीब 10 बजे से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सदर कोतवाली के साथ ललपुरा थाना की पुलिस भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रही। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती को देखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों के बीच भी चर्चा होती रही।

तीन जुलाई को भी किया था प्रदर्शन

चंदूपुर के ग्रामीणों और छात्रों ने इससे पहले तीन जुलाई को भी गांव से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया था। उस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी। बताया गया कि जिलाधिकारी ने बरसात समाप्त होने के बाद सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। वहीं, बरसात के दौरान आवागमन में राहत देने के लिए ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कीचड़ भरे रास्ते में रोड़ा, पत्थर और डस्ट डलवाने की मांग की थी। इसकी व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया गया था।

आश्वासन के बाद भी समस्या जस की तस, फिर फूटा गुस्सा

ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ। बरसात में रास्ते की हालत और खराब होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या जस की तस रहने से ग्रामीणों का एक बार फिर गुस्सा फूट पड़ा। इस बार बच्चों और ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द सड़क निर्माण की मांग दोहराई।

Hamirpur News : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा, सफाईकर्मी की मौत
राठ (हमीरपुर) अमृत विचार। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सफाई कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह दूसरे गांव से ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी महेश कुमार (46) पुत्र दुलीचंद्र जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला, इकलौते पुत्र आयुष कुमार और तीन पुत्रियां दीपाली, नम्रता व प्रियांजली छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।

Hamirpur News : हाईवे पर रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर, चालक समेत 3 की मौत; दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को कानपुर से महोबा जा रही महोबा डिपो की रोडवेज बस की सामने से आ रहे टैंकर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ यशपाल सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे में महोबा निवासी बस चालक निसार (46), रोडवेज के सेवानिवृत्त स्टोरकीपर नंदकिशोर (65) तथा टैंकर चालक की मौत हो गई। टैंकर चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

जबकि घायलों में परिचालक संग्राम यादव (31), आलोक (34) निवासी मौदहा, प्रिंस नायक (30) निवासी ग्योडी, राधा देवी (45) पत्नी विमल किशोर निवासी मौदहा, लेखपाल (57) पुत्र बाबू सिंह निवासी मौदहा, अनूप सिंह (40) निवासी सुमेरपुर, उनकी पत्नी लवली सिंह (35) एवं दो वर्षीय पुत्र, रजनी (37) पत्नी अनिल यादव निवासी बांदा, उनकी छह वर्षीय पुत्री लाडो, रामेश्वर (30) निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश), बृजेश द्विवेदी (45) निवासी सुमेरपुर, कमला देवी (65) निवासी मुख्यालय, निधि (37) पत्नी विकास सिंह निवासी सुमेरपुर, उनका पुत्र सक्षम (8), शिवचरण (40) निवासी धुन्धपुर, मूलचंद्र (65) निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश), नत्थू (65) निवासी इंगोहटा, आशीष वर्मा निवासी टेढ़ा तथा संजय वर्मा (45) निवासी सुमेरपुर सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

इनमें संजय वर्मा, अनूप सिंह और बृजेश द्विवेदी सहित पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। वहीं घटना की जानकारी होते ही अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।

Hamirpur News : हत्या को बना दिया हादसा, पति ने 40 लाख के लिए पत्नी को कार से कुचला
हमीरपुर। कि पति ने 40 लाख रुपये के बीमा का पैसा पाने के लिए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसे कार से कई बार कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

सड़क हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या निकली

अपर पुलिस अधीक्षक ए.के. वर्मा ने बताया कि 29 जुलाई को थाना ललपुरा क्षेत्र के पौथिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान मौदहा थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी रीता के रूप में हुई। मृतका के पिता सर्वेश गुप्ता की तहरीर पर 31 जुलाई को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया।

जांच में पति पर गया शक

जांच के दौरान पुलिस को ऐसे तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले, जिनसे मृतका के पति अमर सिंह की भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने अमर सिंह के साथ अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार और एक एयरटेल सिम कार्ड भी बरामद किया है।

कर्ज उतारने के लिए बनाई गई थी हत्या की योजना

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों पर भारी कर्ज था। इसी से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने बीमा की रकम हासिल करने की साजिश रची। आरोप है कि रीता के नाम पर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का करीब 40 लाख रुपये का बीमा कराया गया। योजना के मुताबिक, हत्या के बाद मिलने वाली बीमा राशि में से 15 लाख रुपये पति अमर सिंह को दिए जाने थे, जबकि बाकी रकम अन्य आरोपियों में बांटी जानी थी।

कार से कई बार कुचलकर की गई हत्या

पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत अमर सिंह अपनी पत्नी रीता को पौथिया नहर मार्ग स्थित राठ रोड पर लेकर पहुंचा। पहले से अर्टिगा कार में मौजूद तीनों आरोपी वहां पहुंचे और रीता को कार से टक्कर मार दी। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गई, तब आरोपियों ने उसे सड़क पर घसीटकर दोबारा कार चढ़ाई। पुलिस का आरोप है कि यह सिलसिला कई बार दोहराया गया, जिससे रीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश करते हुए फरार हो गए।

48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

ललपुरा थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से 31 जुलाई की शाम कुंडौरा रोड स्थित साईं दांता आश्रम के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी जोड़ते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बीमा से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News: हनुमान मंदिर विकास के लिए 66 लाख का शिलान्यास, जनचौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 16 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र का कहना है कि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसलिए लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम सबसे अधिक रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट प्रभावित क्षेत्र

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर।

39 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के 39 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर।

किसानों के लिए मौसम विभाग की अहम सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यदि खेतों में पानी भरने की स्थिति बने तो समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करें। गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खेतों में काम करने से बचें। कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

हमीरपुर में मामूली विवाद बना खूनी खेल : पारिवारिक नाती ने की 80 वर्षीय वृद्धा की कुल्हाड़ी से हत्या
राठ (हमीरपुर), अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रविवार दोपहर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर 80 वर्षीय वृद्धा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद के दौरान वृद्धा पर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे मवई गांव निवासी रामधीन लोधी का पुत्र बहादुर घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी गजेंद्र पुत्र मदन पाल कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और बहादुर से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी बीच बहादुर की 80 वर्षीय मां शोभारानी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि गुस्से में आए गजेंद्र ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गजेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप कुमार और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हमीरपुर से पहुंची फिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

आरोपी पारिवारिक नाती, मानसिक स्थिति की भी जांच

सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी गजेंद्र मृतका शोभारानी का पारिवारिक नाती है। उन्होंने बताया कि आरोपी का व्यवहार असामान्य (सनकी) बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hamirpur News : NEET में कम अंक आने से तनाव में छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
राठ (हमीरपुर), अमृत विचार। हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि छात्रा परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम अंक आने के कारण मानसिक तनाव में थी। उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कानपुर में रहकर कर रही थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी महेंद्र पाल की 20 वर्षीय पुत्री श्रुति साहू कानपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। करीब डेढ़ माह पहले वह घर लौटी थी। बताया गया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान श्रुति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कम अंकों के तनाव की आशंका

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रुति नीट परीक्षा के परिणाम में उम्मीद से कम अंक आने के बाद तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी परिवार पर टूटा था दुख

परिजनों के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले श्रुति की मां ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। श्रुति अपने पीछे पिता महेंद्र पाल, भाई तरुण और दो छोटी बहनों जागृति व काव्या को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Hamirpur Crime News : अवैध संबंध के शक ने बना दिया भाई का कातिल, सोते समय रेत दिया बड़े भाई का गला
राठ (हमीरपुर), अमृत विचार। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, स्यावरी गांव निवासी श्यामबिहारी राजपूत (67) अपने छोटे भाई हरदयाल के साथ रहते थे। श्यामबिहारी अविवाहित थे और अपनी तीन बीघा कृषि भूमि से गुजर-बसर करते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब एक बजे हरदयाल ने अपने बड़े भाई को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे वह आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार से श्यामबिहारी का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

मृतक के भतीजे देवसिंह ने बताया कि उनके पिता हरदयाल जवाहर नवोदय विद्यालय में रसोइये के रूप में कार्यरत हैं। घटना के समय वह अपनी मां माया देवी के साथ गांव के दूसरे मकान में सो रहे थे। वारदात के बाद हरदयाल ने उन्हें जगाकर हत्या की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी हरदयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP Weather Update Today : यूपी में फिर मौसम की लुकाछुपी! दिन में सताएगी गर्मी, रात को बारिश के आसार
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ झमाझम बारिश का जो दौर शुरू हुआ था, फिलहाल के लिए वो ठहर सा गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कम आसार है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललित और आसपास के क्षेत्र में जरूर भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में बादल गरजें और बिजली कड़केगी। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे अधिकांश प्रदेशवासियों को रविवार को राहत की संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललित यानी मध्यप्रदेश से सटे इलाके में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र।

UP Weather Update Today : लखनऊ में रिमझिम बारिश, यूपी के सभी 75 जिलों में भी आज वर्षा के आसार, आंधी का अलर्ट
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश का मौसम बड़ी तेजी के साथ बदल रहा है। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बुधवार के बाद अब गुरुवार को भी करीब 18 शहरों में बारिश हो रही है। भोर की बारिश के साथ राजधानी लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। कानपुर, बलिया समेत कई जनपदों में आज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून लखनऊ में प्रवेश कर चुका है। मेरठ, बदायूं, अयोध्या और लखनऊ होकर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में बादलों की गरज के साथ वज्रपात की संभावना भा जताते हुए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है तो कहीं बारिश के आसार बने हैं।

राजधानी में गिरा पारा

मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले दिनों पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर टिका था, वो अब अधिकतम 35 के आसपास है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बहराइच में सबसे अधिक बारिश

बारिश के मामले में बहराइच सबसे आगे है। यूपी में अभी तक बहराइच ही एकमात्र जनपद है, जहां 113 मिमि बारिश हुई है। बिजनौर और ललितपुर में भी ठीक-ठाक बारिश हुई है।

मानसून की दस्तक से राहत

यूपी में मानसून की दस्तक से आमजन से लेकर काश्तकारों तक ने बड़ी राहत महसूस की है। गर्मी जीना मुहाल किए थी। जमीन और आसमान एक जैसे तप रहे थे। हालांकि इस बार मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा है। सोनभद्र, महाराजगंज के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ।