हमीरपुर - Amrit Vichar

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न, बोले राज्यपाल- शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करें
लखनऊ, अमृत विचार : राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, जर्जर भवनों एवं कम नामांकन जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यकतानुसार आउटसोर्सिंग अथवा महाविद्यालय स्तर से पदों की रिक्तियों को न्यून करने के भी निर्देश दिये। शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने प्राचार्यों एवं शिक्षकों को महाविद्यालय परिसर में निवास करने की भी अपेक्षा व्यक्त की है।

राज्यपाल गुरुवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध शासकीय एवं वित्त पोषित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक कर रही थीं। जनभवन में हुई बैठक में कुल 24 राजकीय महाविद्यालयों एवं 13 अनुदानित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इनमें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं महोबा के शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालय सम्मिलित रहे। इस दौरान आनन्दीबेन पटेल ने निकटवर्ती निजी महाविद्यालयों एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित कर संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया।

छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने महाविद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के नियमित हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं वजन मापन कराने तथा कमजोर स्वास्थ्य वाली छात्राओं के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालयों में ‘गर्भ संस्कार‘ जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षण, शोध गतिविधियों, पुस्तक लेखन एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्तर डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति, प्रो. मुकेश पांडेय, शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सरकार की पहल से बदली कीर्ति की जिंदगी... “प्रेरणा कैंटीन” से की आत्मनिर्भर्ता की शुरूआत, आज हजारों महिलाओं को दे रहीं रोजगार
लखनऊ, अमृत विचार : योगी सरकार की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं। हमीरपुर की कीर्ति सिंह इसकी सशक्त मिसाल हैं। वर्ष 2018 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पकड़ ली।

अगस्त 2025 में कीर्ति ने 10 महिलाओं के साथ मिलकर दरियापुर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में “प्रेरणा कैंटीन” की शुरुआत की। करीब 11 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुआ यह प्रयास आज 1.25 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाला सफल मॉडल बन चुका है। वर्तमान में 8 महिलाओं को इससे रोजगार मिला है और प्रत्येक को लगभग 8,000 रुपये मासिक आय प्राप्त हो रही है। कैंटीन में 300 से अधिक बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक सखी के रूप में शुरुआत करने वाली कीर्ति आज एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट की रोक बावजूद यूपी में जारी है बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में ध्वस्तीकरण कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के नवंबर, 2024 के 'बुलडोजर न्याय' को अस्वीकार्य बताने वाले निर्णय के बावजूद प्रदेश में ढांचों के खिलाफ दंडात्मक ध्वस्तीकरण जारी है।

अदालत ने प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस शख्स के रिश्तेदारों की याचिका पर यह टिप्पणी की है जिसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) एवं धर्मांतरण रोधी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

याचिका में वादियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की आशंका जाहिर करते हुए अदालत से संरक्षण की गुहार लगाई गई है। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या किसी अपराध के घटित होने के तुरंत बाद किसी संरचना को ध्वस्त करना, कार्यकारी विवेकाधिकार का एक दिखावटी प्रयोग है।

अदालत ने कहा कि उसके सामने ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें अपराध घटित होने के तुरंत बाद संपत्ति के कब्जेदारों को ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए और इसके बाद, वैधानिक आवश्यकताएं दिखावटी रूप से पूरी कर आवास स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया। अदालत ने मामले की "व्यापक" प्रकृति को ध्यान में रखा है जिसमें किसी संरचना को ध्वस्त करने का राज्य का अधिकार और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत उसमें रहने वाले लोगों के अधिकार शामिल हैं।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए नौ फरवरी की अगली तारीख तय की। उच्च न्यायालय ने 21 जनवरी को पारित फैसले में कहा है कि दोनों पक्षों द्वारा प्रारंभिक दलीलें दी गई हैं और याचिकाकर्ताओं के मामले से यह प्रतीत होता है कि यद्यपि याचिकाकर्ता प्राथमिकी में सह-आरोपी नहीं है, फिर भी प्रतिवादी (प्रशासन) ने याचिकाकर्ता संख्या दो को प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद उस आवासीय मकान को लेकर नोटिस जारी किया है जिसमें वे रहते हैं।

अदालत ने कहा कि वहीं, याचिकाकर्ता संख्या तीन के नाम दर्ज एक वाणिज्यिक संपत्ति "इंडियन लॉज" को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया और याचिकाकर्ता संख्या दो के नाम दर्ज एक आरा मिल के लाइसेंस का नवीकरण नहीं किया गया और इसे भी सील कर दिया गया। याचिका में याचिकाकर्ताओं ने आशंका जताई है कि उनकी संपत्तियां बुलडोजर की कार्रवाई के लिए चिन्हित की गई हैं, इसलिए इन्हें ध्वस्त होने से बचाने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की उच्च न्यायालय से गुहार लगाई गई।

तथ्यों के मुताबिक, फैमुद्दीन और अन्य ने यह कहते हुए एक रिट याचिका दायर की है कि उनके रिश्तेदार (अफान खान) के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो अधिनियम, सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यद्यपि उक्त प्राथमिकी में वे सह आरोपी नहीं हैं, फिर भी पुलिस की मिलीभगत से भीड़ ने उन्हें निशाना बनाया और हमीरपुर में स्थित उनकी संपत्तियां अधिकारियों द्वारा ढहाई जा सकती हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने प्रारंभिक आपत्ति जताते हुए कहा कि यह याचिका समय से पूर्व ही दाखिल कर दी गई और याचिकाकर्ताओं को नोटिस का जवाब देना आवश्यक है।

अदालत को मौखिक आश्वासन दिया गया कि कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का पालन किए बगैर कोई ध्वस्तीकरण नहीं किया जाएगा और याचिकाकर्ताओं को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाएगा। हालांकि, यह देखते हुए कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य में इस तरह के विध्वंस जारी हैं, पीठ ने 21 जनवरी को पारित आदेश में उठाए गए सवालों पर विचार करना उचित समझा।

नवंबर 2024 में, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने टिप्पणी की थी कि बुलडोजर के माध्यम से न्याय करना किसी भी सभ्य न्याय प्रणाली में स्वीकार्य नहीं है। शीर्ष अदालत ने कहा था कि राज्य को अवैध अतिक्रमणों या गैरकानूनी रूप से निर्मित संरचनाओं को हटाने के लिए कार्रवाई करने से पहले कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

हमीरपुर : धर्मांतरण से इंकार पर नाबालिग का अश्लील वीडियो किया वायरल
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में गुरुवार को लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम संप्रदाय के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाकर और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हिंदूसंगठनों ने चार घंटे तक सुमेरपुर थाने का घेराव कर रोड जाम कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सुमेरपुर कस्वे के कमलेश तिराहा क्षेत्र के निवासी एक मुस्लिम युवक ने दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को अपना धर्म छिपाकर अपने जाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेलिंग करने लगा जब पीड़िता ने इसकी शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने बुधवार देर रात उसके निजी वीडियो सार्वजनिक कर दिए। वीडियो वायरल होते ही कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

गुरुवार को हिंदूसंगठनों के नेता नेता और कार्यकर्ता पीड़िता के घर जुटने लगे। आक्रोशित भीड़ ने पीड़िता के पिता के साथ थाने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया और थाने के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया चार घंटे तक थाने का घेराव किया जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।

मामले की गंभीरता और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अबान खान और उसके पिता मौलाना खान के दुष्कर्म धर्मांतरण का दबाव बनाना आईटी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया तब कही मामला शांत हो सका।

हमीरपुर पुलिस : उमराहट मामले में पुलिस चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के उमराहट गांव में दो दिसम्बर को पुलिस टीम के साथ मारपीट व पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के चलते शनिवार को चौकी इंचार्ज हरौलीपुर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। भाजपा के सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने शनिवार को बताया कि दो दिसम्बर को उमराहट गांव के चौकीदार शत्रुध्न व ग्रामीण छोटेलाल निषाद के मध्य विवाद हो गया था, विवाद को लेकर चौकीदार हरौलीपुर पुलिस चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने गया।

इस पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह व सिपाही आशीष मौर्य जांच करने गये, तभी ग्रामीणों व पुलिस के मध्य विवाद हो गया और ग्रामीणो ने सिपाही को जमकर मारा पीटा। उसे गंभीर हालत मे कानपुर रिफर करना पडा जिसका इलाज आज भी चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने 19 नामजद व 40 अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस 19 में 14 लोगों को जेल भिजवा चुकी है जिसमे आठ महिलाएं भी शामिल है।

डॉ. प्रजापति व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकुतला निषाद ने शनिवार को पीडित ग्रामीणो से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के भय से वह खेत खलिहान में काम नही कर पा रहे है। पुलिस उनका सारा समान उठा ले गयी है। विधायक ने पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने मामले पर बातचीत कर कहा कि इस मामले में किसी ग्रामीण को परेशान न किया जाये जो अज्ञात लोग है उन पर कोई कार्यवाही नही की जाये। कोई भी निर्दोष न फंसने पाये तीन दिन के अन्दर जो सामान पुलिस उठा लायी है उसे हर हाल में वापस कराया जाये।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि इसी मामले में चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर चंद्रभान उपनिरीक्षक को नियुक्त कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि पीडितों को न्याय नहीं मिला तो वह उच्चाधिकारियो से मिलकर जांच करायेंगे। जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि पीड़ितों को हर हाल में मदद की जायेगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

नहर किनारे मिला महिला का शव: हत्या की आशंका, पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
हमीरपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरदहा गांव में नहर किनारे खेत में विधवा का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो जाने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उसके गले में निशान मिलने से गलाघोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी खुशाल ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी मां फूलन देवी (35) घर से यह कहकर गई थी कि थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगी, लेकिन वह रात में नहीं आई। सुबह करीब 9 बजे वह चचेरे भाई रवि के साथ मां को ढूंढने जा रहा था, तभी बरदहा सहजना मार्ग पर राजरानी इंटर कालेज के आगे नहर किनारे एक खेत की मेड़ में अर्धनग्न अवस्था में मां का शव मिला। पुलिस को सूचना दी। छीटनटपुर गांव निवासी मृतका के पिता रामदास ने बताया बेटी फूलन देवी की शादी क़रीब 17 वर्ष पूर्व बरदहा निवासी राधेश्याम के साथ की थी।

एक वर्ष पूर्व दामाद की बीमारी के चलते मौत गई थी। मृतका के दो बेटे  खुशाल व नेहाल हैं। उसकी बेटी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। उधर मृतका के बेटे खुशाल ने बताया कि एक पारिवारिक व दो अन्य कलौलीतीर गांव के लड़ाकों के साथ में मां अक्सर चली जाती थी। कोतवाली पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक नामजद संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़े :

रामलला पार्क में दिखेगी श्रीराम की जीवन गाथा: 17.22 करोड़ की लागत में आकार लेगा नया धार्मिक पर्यटन

हमीरपुर : टूरिस्ट बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े, चार की मौत
हमीरपुर, अमृत विचार : घने कोहरे के बीच रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने बोलेरो में टक्कर मारी दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पाते ही एडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे हैं। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मचा है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में किमी-71 पर हादसा हुआ। जिसमें बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पड़ोसी महोबा जिले के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी सिद्धगोपाल (65) पुत्र मैयादीन, रामसहोदर (40) पुत्र छोटेलाल, घनश्याम (55) पुत्र छोटेलाल, सोनू (35) पुत्र प्यारेलाल समेत अन्य लोग घनश्याम की मां की अस्थियां विसर्जन के लिए बोलेरो गाड़ी में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो मौदहा क्षेत्र के इचौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी-71 पर पहुंची तभी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में सिद्धगोपाल, रामसहोदर और घनश्याम की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू, राधेश्याम पुत्र छोटेलाल, आशाराम पुत्र अच्छेलाल को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां सोनू की भी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में राधेश्याम की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है।

पंद्रह साल बाद हमीरपुर लौटे लापता सैनिक बलदेव सिंह, सोशल मीडिया बना सहारा
शिमला/हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 15 साल से लापता सैनिक बलदेव सिंह रविवार को सोशल मीडिया की मदद से आखिरकार अपने परिवार से मिल गए। बलदेव सिंह के घर लौटने पर पूरे परिवार और गाँव में खुशी का माहौल छा गया। बलदेव सिंह का घर लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। परिवार के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और उनकी घर वापसी की खुशी में आरती और पूजा की।

दिन भर रिश्तेदार, गाँव वाले, दोस्त और उनकी भाभी उनसे मिलने आते रहे और इतने सालों बाद उन्हें सुरक्षित देखकर अपनी खुशी व्यक्त की। बलदेव सिंह 2010 में अपने भाई की शादी में शामिल होने के बाद लापता हो गए थे। शादी के बाद वे घर से दिल्ली गए थे और उन्हें गुवाहाटी-अगरतला सेक्टर में ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, लेकिन वे कभी अपनी पोस्ट पर नहीं पहुँच पाए थे। उनका गायब होना इतने सालों तक एक रहस्य बना रहा। हाल ही में सोशल मीडिया के ज़रिए बलदेव सिंह के ठिकाने का पता चला।

जानकारी मिलते ही, उनके भाई और दो बहनोई तुरंत राजस्थान के बीकानेर जिले गए, जहाँ उन्होंने बलदेव सिंह को सकुशल पाकर राहत की साँस ली। हमीरपुर लौटने पर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत ने भी उनका स्वागत किया। उनके साथ पंचायत प्रधान कांता देवी और राजपूत महासभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर ने भी बलदेव सिंह का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

हमीरपुर में पति बना हैवान! लोहे की राड से पीट-पीटकर की पत्नी हत्या, मासूम को कमरे में बंद कर हुआ फरार
मौदहा (हमीरपुर) अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में शनिवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में कोटेदार पति ने पत्नी की लोहे की राड से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति तीन वर्षीय बेटे को उसी कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

बच्चे के रोने की आवाज से लोगों को घटना की जानकारी हुई। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी कोटेदार मोइनुद्दीन पुत्र फखरुद्दीन का शनिवार की देर रात पत्नी रोशनी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर कोटेदार ने लोहे की राड से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद उसने अपने तीन वर्षीय बच्चे को उसी कमरे में बंद कर फरार हो गया। रविवार को तड़के कमरे के अंदर बंद कमरे में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खोला तो रोशनी लहूलुहान शव मिला।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया वहीं आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि रोशनी की हत्या उसके पति मोइनुद्दीन ने ही की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है।

हमीरपुर : प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला, युवक के मौत की खबर सुन प्रेमिका ने उठाया आत्मघाती कदम
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र मे बुधवार देर शाम प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी से पहले उसे अंतिम बार उससे मिलने पहुंचना भारी पड़ गया। लड़की के गुस्साये परिजनों ने  पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इससे नराज प्रेमिका ने अपना गला धारदार हथियार से काट लिया। उसे गंभीर हालत में डाक्टरों ने कानपुर रिफर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार की शाम बांदा जिला के पैलानी निवासी रवि (35) अपनी प्रेमिका से उसकी शादी से पहले अंतिम बार मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने रवि को देख लिया और उसे पकड़ कर बांध लिया और उसकी लाठी डंडों से घर में पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर गांव के लोग भी वहां पर आ गए और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल रवि पानी मांगता रहा मगर किसी ने उसे पानी नहीं दिया तो उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप से बचने के लिए प्रेमिका युवती के चाचा पिंटू ने अपने आप को चाकू मारकर कर घायल कर लिया जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने रवि और पिंटू को मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

फिलहल घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रेमी रवि की मौत की खबर सुनते प्रेमिका मनीषा ने अपना गला काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई पुलिस द्वारा उसे मौदहा कस्बे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर रिफर कर दिया गया है।

हमीरपुर में ऑटो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पीआरडी जवान की मौत
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ऑटो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शा में सवार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मौदहा क्षेत्र के भैसता निवासी हरि कृष्ण ओमरे (58) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि ओमरे शनिवार रात ड्यूटी समाप्त कर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी मौदहा प्रखंड कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और ओमरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि राहगीरों की मदद से उन्हें मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसने बताया कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौदहा थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात ऑटो चालक की तलाश में जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति मुर्मू ने की गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत, राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी रहे मौजूद

हमीरपुर: PRV पुलिस ने बचाई फांसी लगाने वाले युवक की जान, डायल 112 में कॉल कर मां ने लगाई गुहार
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में एक युवक ने पारिवारिक झगड़े के बाद फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम की फुर्ती भरी कार्रवाई से उसकी जान बच गई। बंटवारे को लेकर मां से हुए विवाद के बाद आहत युवक ने खुद को फंदे पर लटका लिया था, लेकिन मां के तुरंत ही डायल 112 पर कॉल करने से पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, पीआरवी 112 की टीम में तैनात सिपाही अभिनव सिंह और होमगार्ड रामचंद्र ने सूचना मिलते ही बरहरा गांव पहुंचे। जहां दोनों ने घर में घुसकर युवक को फंदे से उतारा और प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते बचाव कार्य होने से युवक की हालत स्थिर हो गई है और वह खतरे से बाहर है।

मां ने पुलिस को बताया, "बंटवारे की बात पर घर में छोटा-मोटा झगड़ा हो गया था, लेकिन बेटा इतना आहत हो गया कि फांसी लगाने की कोशिश कर ली। मैंने तुरंत 112 पर कॉल किया, जिससे सब संभव हो सका।"

थाना जलालपुर के एसएचओ ने पीआरवी टीम की सराहना करते हुए कहा, "डायल 112 जैसी सेवाएं ऐसी जानलेवा स्थितियों में वरदान साबित होती हैं। हमारी टीम ने केवल 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।"

यह भी पढ़ेंः कानपुर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, होटल का भोजन बना विलेन?