गाजीपुर - Amrit Vichar

Ghazipur Minor Killed: गाजीपुर में लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस बीच पुलिस-प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कुछ दिन पहले विश्वकर्मा समाज की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह 29 अप्रैल को कटारिया गांव पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में गया जहां पथराव की घटनाएं सामने आईं।

इस बीच, शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या, और फिर परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए धमकियां, हिंसा। हाथरस, कठुआ, उन्नाव और आज ग़ाज़ीपुर, यह एक पैटर्न है। मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया।"

गांधी ने इसी पोस्ट में दावा किया, "हर बार वही चेहरा - पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी, गरीब। हर बार वही सच्चाई - अपराधी को संरक्षण, पीड़ित को प्रताड़ना। हर बार वही चुप्पी - सत्ता की, जिन्हें बोलना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं।"

राहुल गांधी ने कहा, "दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्च स्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले। मोदी जी, मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए - आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं? ऐसे हालात में न्याय माँगा नहीं, छीना जाता है, और हम छीनकर लाएंगे।"

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर इसी मामले पर लिखा, "गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है।" उन्होंने कहा, "भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।"

वाद्रा ने कहा, "महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।"

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जिले के कटारिया गांव में जाकर पीड़िता के परिजन से मुलाकात करेंगे। इस बीच वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में 14-15 अप्रैल की रात एक लड़की गायब हो गई थी और सुबह लगभग साढ़े पांच बजे यहां से तीन किलोमीटर दूर गंगा नदी के पुल के पास उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि परिजन की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मोर्डिया ने कहा, "इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतका के परिजन से मुलाकात की, उसके पिता से काफी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और उसी के आधार पर कार्रवाई गई ,जिसपर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की।"

एडीजी ने कहा कि, "साथ ही उन्होंने यह अनुरोध किया कि त्वरित अदालत में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलाई जाए।" उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद कुछ बाहरी लोगों ने गांव में अशांति फैलाने का प्रयास किया।

गाजीपुर हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला: बोलीं- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर
गाजीपुर/लखनऊः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवती की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में पहले एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की गई, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां दी गईं और दबंगों द्वारा अराजक माहौल बनाया गया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह घटना प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों की गंभीर तस्वीर पेश करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब एक तरह का "अघोषित कानून" बन गया है, जिसमें किसी महिला के साथ अत्याचार होने पर पीड़िता और उसके परिवार को ही प्रताड़ित किया जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की जाने वाली बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा बनकर रह गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी महिलाओं के साथ अन्याय होता है, तब सरकार का रवैया पीड़िता के पक्ष में क्यों नहीं दिखाई देता। प्रियंका गांधी ने उन्नाव, हाथरस, प्रयागराज और गाजीपुर जैसे मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन सभी घटनाओं में भाजपा सरकार पीड़ितों के बजाय आरोपियों के साथ खड़ी नजर आई।

उन्होंने कहा कि देश भर की महिलाएं इस स्थिति को देख रही हैं और इससे गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि गाजीपुर मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि इस मामले में कुल 46 नामजद लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें विधायक जयकिशन साहू 'जैकी', वीरेंद्र यादव और SP ज़िला अध्यक्ष गोपाल यादव, सुनील यादव, मनीष यादव, अनिल यादव, पंचू यादव, सत्य यादव और लगभग 200 अज्ञात लोग शामिल हैं। 15 अप्रैल को ज़मानिया-धरम्मरपुर गंगा नदी पुल के पास निशा शर्मा का शव मिलने के बाद, कटारिया गाँव के उनके पिता, सियाराम शर्मा ने हरिओम पांडे और अभिषेक पांडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने उसी दिन हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद, समाजवादी पार्टी ने 22 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए 15 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की थी। इससे पहले, 21 अप्रैल को सियाराम शर्मा ने पुलिस के सामने एक आवेदन दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 20 अप्रैल के समाजवादी पार्टी कार्यालय के एक ज्ञापन में झूठे दावे किए गए थे कि उनकी बेटी की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसके शव को गंगा में फेंक दिया गया था।

शर्मा ने कहा था कि उस ज्ञापन में लिखी बातें उनकी मृत बेटी के लिए अपमानजनक थीं और परिवार की गरिमा को ठेस पहुँचा रही थीं, जिसके कारण गाँव वालों में रोष पनप रहा था। बाद में, नंदगंज, रामपुर मांझा, सुहवल और कोतवाली पुलिस थानों से भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया, जबकि गाज़ीपुर के पुलिस अधीक्षक इराज़ राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे थे।

गाजीपुर : निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पूर्व मंत्री घायल
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा बवाल हो गया। करीब 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वर्मा का सिर फट गया। कई और नेताओं के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना में पुलिसवालों को भी चोटें आई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पथराव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

कटरिया गांव में 15 अप्रैल को निशा विश्वकर्मा का शव जमानिया पुलस के पास एक नदी में मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया कि निशा की हत्या की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तब से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी थी।

https://twitter.com/i/status/2046917208866263340

बुधवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा। सपा नेताओं के गांव में पहुंचते ही वहां पथराव शुरू हो गया। पथराव के बीच पुलिसकर्मी और सेपा नेता जान बचाकर भागे। इसमें पूर्व मंत्री के घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में बवाल के कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें साफतौर पर देखा जा रहा कि एक उग्र भीड़ पुलिस और नेताओं पर पथराव कर रही है। वहां मौजूद हर कोई जान बचाकर भागता दिख रहा है। घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। घटना में शामिल आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :

'काबा नहीं, मां कालीबाड़ी से है बंगाल की पहचान' ....जोरासांको में गरजे सीएम योगी, भ्रष्टाचार-बेरोजगारी पर ममता बनर्जी को घेरा

सीएम फेलोशिप कार्यक्रम के लिए 5.18 करोड़ रुपये जारी, 42 जिलों में योजना क्रियान्वयन को वित्तीय स्वीकृति
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5.18 करोड़ रुपये (518.40 लाख) की धनराशि जारी कर दी है। इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए 42 जिलों में योजना के क्रियान्वयन के लिए धनराशि आवंटित की गई है।

सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, यह राशि नियोजन विभाग की अनुदान संख्या-40 के अंतर्गत ‘मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ मद में स्वीकृत की गई है। यह धनराशि संबंधित जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के माध्यम से व्यय की जाएगी, जिससे कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर गति मिल सके। शासनादेश के अनुसार, बलिया को सर्वाधिक 38.40 लाख रुपये, संभल को 33.60 लाख और बदायूं, गाजीपुर व महाराजगंज को 28.80-28.80 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। वहीं बरेली और मिर्जापुर को 24-24 लाख, बस्ती को 19.20 लाख तथा कई जिलों को 4.80 से 14.40 लाख रुपये तक की राशि दी गई है।

सरकार का उद्देश्य मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

गाजीपुर में पलटी महाराष्ट्र के तीर्थ यात्रियों से भरी बस, दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गुरुवार को गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव व बुलढ़ाणा जनपद से दो पर्यटक बसों में तीर्थ यात्री सवार होकर यात्रा करने निकले थे। वह यात्रा के क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ दर्शन करने पहुंचे थे। वहां से वह लोग दर्शन पूजन कर वापसी घर की ओर यात्रा पर थे।

गुरुवार की दोपहर नंदगंज थाना अंतर्गत नैसारा ग्राम के समीप एक बस डिवाइडर पर चढ गयी। डिवाइडर पर करीब 50 मीटर तक घिसटने व कई बार पलटने के बाद बस हाइवे पर विपरित दिशा में सीधा खड़ी हो गयी। बस मे सवार लगभग 40-45 लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिसमें एक की पहचान अन्नपूर्णा मोईकर के रूप में की गई।

दूसरे महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को एम्बुलेंस से गाजीपुर जनपद मुख्यालय स्थित महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद लगभग 25 लोगों को छोड़ दिया गया शेष 20 लोगों का इलाज जारी है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

गाजीपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन को दबोचा
गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर देशभर में करीब 67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में संलिप्तता का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सर्विलांस और साक्ष्य संकलन के आधार पर 3 अप्रैल 2026 को लंका मैदान के सामने फुल्लनपुर तिराहे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 (बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं) के तहत की गई।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी (म्यूल) बैंक खाते खुलवाता था। इसके लिए आधार, पैन कार्ड और फोटो लेकर एमएसएमई प्रमाणपत्र व जीएसटी नंबर के जरिए करंट अकाउंट खोले जाते थे। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से इन खातों की पूरी जानकारी यूजर आईडी, पासवर्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल गिरोह के अन्य सदस्यों को भेजी जाती थी।

साथ ही एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर ओटीपी और बैंक मैसेज अपने पास हासिल कर लेते थे। गिरोह क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसे बाइनेंस, कूक्वाइन आदि के माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन करता था और कमीशन क्रिप्टोकरेंसी में लिया जाता था। जांच में सामने आया कि गिरोह के पास 700 से अधिक म्यूल खाते थे।

आरोपियों के मोबाइल की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से 75 से अधिक शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी का उल्लेख है। पूछताछ में आरोपी सचिन सिंह ने करीब 2.5 करोड़ रुपये और रोहन ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये साइबर ठगी से अर्जित करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने करीब दो दर्जन खातों के माध्यम से लेन-देन किया है। सभी मामलों का गहन विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में साइबर मुख्यालय लखनऊ और गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते, दस्तावेज या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तार, दो वर्ष से चल रहा था फरार
लखनऊ, अमृत विचार: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के प्रश्नपत्र लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने वाराणसी के रोहनिया स्थित अखरी बाईपास से आरोपी को गुरुवार देर शाम को दबोचा। वह दो वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था। आरोपी को प्रयागराज में दर्ज मामले में कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कृष्णा पांडेय गाजीपुर के सैदपुर स्थित पिपनार कनेरी गांव का रहने वाला है। एएसपी के मुताबिक, 11 फरवरी 2024 को उप्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला सामने आने के बाद शासन ने परीक्षा निरस्त कर दी थी और पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी। जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह द्वारा संचालित किया जा रहा था। जो मोटी रकम लेकर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था।

12-12 लाख रुपये में बेचे थे पेपर

एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार कृष्णा पांडेय ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि उसने और उसके साले आलोक मिश्रा ने परीक्षा पास करने के लालच में वाराणसी में अमरजीत शर्मा से संपर्क किया था। अमरजीत ने 12-12 लाख रुपये में पेपर आउट कराने के लिए मांगे थे। दोनों ने 3-3 लाख रुपये एडवांस दिए थे। इसके बदले गिरोह ने उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र और बैंक के ब्लैंक चेक तक अपने पास रख लिए थे। आरोपी के अनुसार, परीक्षा से दो दिन पहले उसे भोपाल बुलाया गया, जहां एक होटल में कई अन्य अभ्यर्थियों के साथ लीक प्रश्नपत्र और उनके उत्तर रटवाए गए। करीब 3-4 घंटे तक पढ़ाई कराने के बाद प्रश्नपत्र वापस ले लिए गए और सभी को परीक्षा देने भेज दिया गया।

बाद में जब परीक्षा हुई तो वही प्रश्न आए, जिससे उन्हें पेपर लीक होने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले में गिरोह का मुख्य सदस्य अमरजीत शर्मा समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। कृष्णा पांडेय गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज है। एसटीएफ ने आरोपी को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

खबर सोर्स- अमृत विचार ट्रैक

गाजीपुर में विद्युत उपकेंद्र महड़ौर का एमडी ने किया निरीक्षण, खामियां दूर करने के निर्देश
गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने गुरुवार को कासिमाबाद क्षेत्र के महड़ौर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में ऊर्जा मंत्री द्वारा किए गए निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गई थीं, जिनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से महड़ौर उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के दौरान एक सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में मिले बायपास को दो दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं। एमडी ने लाइनमैन और अन्य विद्युत कर्मियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीओ मनोज कुमार वर्मा, जेई विवेक खरवार सहित उपकेंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में भारी भीड़, सनातनियों ने मनाया हिंदू नव वर्ष
मऊ/गाजीपुर। चैत शुक्ल प्रतिपदा, वासंतिक नवरात्रि के प्रथम दिन मऊ व गाजीपुर जनपद के समस्त दुर्गा मंदिरों सहित धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता व अन्य सनातनी संगठनों द्वारा अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाकर व रंगोली इत्यादि सजाकर हिंदू नव वर्ष मनाया गया। मऊ जिले के ऐतिहासिक वनदेवी मंदिर, माता शीतला देवी मंदिर, कोयल मर्यादा भवानी सहित सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भी उमड़ी रही।

वहीं गाजीपुर जनपद के सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित वृद्धांबिका देवी मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, हरिहरपुर स्थित दक्षिण मुखी काली माता मंदिर, चंडी देवी बहादुरगंज सहित सभी मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों द्वारा कलश स्थापना कर नवरात्रि पूजन अनुष्ठान की स्थापना की गई। एक तरफ जहां कुछ लोग 9 दिन व्रत का अनुष्ठान प्रारंभ किया, वहीं काफी बड़ी संख्या में लोग प्रतिपदा का व्रत रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्येक हिंदू घरों पर भगवा ध्वज लगाकर लगाया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर हिंदू नववर्ष का अभिनंदन किया गया।

पूर्वांचल के प्रख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज द्वारा दक्षिण मुखी काली मंदिर हरिहरपुर पर सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। लगातार नव दिनों तक चलने वाले हवनात्मक, श्रवनात्मक व पाठात्मक महाअनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें  :

सुलतानपुर : नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, लोगों की आस्था का केंद्र बना प्राचीन दुर्गा मंदिर

टी-20 विश्व कप : टीम इंडिया की जीत पर सूर्य कुमार यादव के गांव में मना जश्न, दादा की आंखों से निकले खुशी के आंसू
गाजीपुर। भारत के तीसरी बार और लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। इसी क्रम में भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के गृह जनपद गाजीपुर में भी लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया।

गौरतलब है कि सूर्य कुमार यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सैदपुर तहसील क्षेत्र के हथौड़ा गांव के निवासी हैं, जहां उनके दादा और अन्य परिजन रहते हैं। रविवार देर शाम टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद पूरे जनपद में खुशी का माहौल बन गया। हथौड़ा गांव में ग्रामीणों और परिजनों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच का फाइनल मुकाबला देखा।

भारत की जीत के बाद गांव में लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। जीत के बाद जब सूर्य कुमार यादव ने पिच की मिट्टी माथे पर लगाई तो उनके दादा विक्रम यादव भावुक होकर रो पड़े। गांव में खुशी और भावुकता का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां लोग जश्न मना रहे थे, वहीं परिजन गर्व और खुशी से भावुक नजर आए।

गाजीपुरः ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
गाजीपुरः गाजीपुर जिले के बरेसर क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर रास्ता जाम किया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरेसर थाना क्षेत्र के लखनौली गांव के निकट एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल बालू से लदे ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार कुसुम देवी (35) उसकी पुत्री अनन्या (नौ) और भतीजी कृति (सात) गिर गए और ट्रक की चपेट में आ जाने मृत्यु हो गई। सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा कुसुम देवी का पति रंजीत चौरसिया सड़क के बाहर गिर जाने से बच गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर रात करीब नौ बजे जाम खत्म कराया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

गाजीपुर : युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, धर्मदेव सिंह यादव ने कोतवाली थाने में अपने पुत्र मनोहर सिंह यादव (34) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से मनोहर का शव बरामद किया गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मेदनीपुर, थाना सुहवल निवासी दीपा सिंह और उसके भाई परीक्षित सिंह को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में परीक्षित ने बताया कि मनोहर उसकी बहन दीपा का कॉलेज का सहपाठी और मित्र था। दीपा वर्तमान में मऊ में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कार्यरत है। आरोप है कि मनोहर ने एक वर्ष पूर्व दीपा से 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके लिए उसने अपनी एफडी तुड़वाई थी। रकम वापस न करने और कथित रूप से प्रताड़ित करने को लेकर विवाद बढ़ता गया।

पुलिस के मुताबिक, नौ फरवरी को मनोहर दीपा से मिलने आया। गंगा नदी पुल के नीचे सुहवल क्षेत्र में दोनों भाई-बहन ने उससे पैसों को लेकर बातचीत की, जहां विवाद बढ़ने पर कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।