E-rickshaw driver - Amrit Vichar

प्रतापगढ़ : ई रिक्शा चालक कृष्णा सरोज का आईपीएल में चयन, परिजनों ने जताई खुशी
प्रतापगढ़, अमृत विचार : ई रिक्शा चालक होनहार क्रिकेटर कृष्णा सरोज का आईपीएल टीम में चयन हुआ है। उनके चयन पर परिजनों में खुशी है। सामाजिक कार्यकर्ता ने परिजनों को बधाई देते हुए सम्मानित कर कृष्णा को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है। बिहार ब्लॉक के कोर्रही सराय अंधराय गांव निवासी बाबू लाल सरोज ईंट भट्ठा श्रमिक हैं। उनकी पत्नी मीरा देवी गृहणी हैं। उनकी पांच संताने हैं।

सबसे बड़ी बेटी निशा सरोज व बेटे प्रमोद सरोज की शादी कर दी है। अनूप सरोज प्राइवेट नौकरी करता है। चौथे नम्बर की संतान कृष्णा सरोज के अंदर क्रिकेट में रुचि थी। क्रिकेट के लिए उसने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई बंद कर दी। सबसे छोटा निखिल सरोज इस बार बारहवीं की परीक्षा दे रहा है। कृष्णा की क्रिकेट में दीवानगी बढ़ती गई। पिता श्रमिक थे इस कारण पैसा पर्याप्त नहीं हो पा रहा था। इस कारण कृष्णा ई रिक्शा चलाता था, मगर कहीं खेलने का मौका मिलता था तो दो घंटे के लिए ई रिक्शा खड़ा कर क्रिकेट खेलने लगता था।

क्रिकेट खेलते- खेलते उसकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से हो गई। वह सेफ प्रो क्रिकेट एकेडमी में खेलने के लिए यहां आने लगा। जो भी खर्च आता था उसे चिकित्सक सहित अन्य खेल प्रेमी अदा करते थे। बेहतरीन गेंदबाजी व बल्लेबाजी के चलते जिला लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी टीम में खेलने पहुंचा। रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन की वजह से उसका चयन आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने किया है। उसे नेट बॉलर के रूप में चयनित किया गया है।

चयन की जानकारी होने पर दादी गायत्री देवी सहित परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश सिंह चन्दन ने परिजनों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। सम्मानित करते हुए कृष्णा के बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सजीवन सरोज, ननकू सरोज,राम सुंदर शर्मा,शशांक पांडेय,रोहित सिंह,संजय यादव आदि मौजूद रहे।

चार पहिया वाहन पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता

आईपीएल टीम में चयनित कृष्णा सरोज के घर तक पहुंचने के लिए पंगडंडी वाला रास्ता है। कृष्णा की मां मीरा देवी ने बताया कि कोई बीमार हो जाये तो साइकिल, बाइक ही सहारा है। एम्बुलेंस घर तक नहीं आ सकती है। हम लोगों की तीसरी पीढ़ी है रास्ता नहीं है। ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कारण यह रास्ता मिल गया। यह भी रास्ता नहीं था। उन्होंने शासन - प्रशासन से घर तक रास्ता बनवाये जाने की मांग की है।

लता चौक से रामपथ पर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध... बिना सत्यापन के बाहरी महिलाएं सड़क पर बेच रही सामान, जानें क्या बोले सीओ
अयोध्या, अमृत विचार : अयोध्या में लता चौक से रामपथ जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने गुरुवार को प्रदर्शनकर विरोध जताया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी से वार्ता के बाद कुछ शर्तों पर ई रिक्शा चलाने की अनुमति मिली।

कृष्णानंद फाउंडेशन ई-रिक्शा यूनियन के संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में करीब 300 ई-रिक्शा चालक पदयात्रा करते हुए कोतवाली अयोध्या पहुंचे। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के आश्वासन पर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सीओ अयोध्या से मिला। लगभग आधे घंटे की वार्ता के बाद यह तय हुआ कि नई रेट सूची के साथ चालकों का नाम, मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी। यही चालक इस मार्ग पर ई रिक्शा चला सकेंगे। मौके पर राहुल यादव, ओम पांडेय, नफीस नारायण दूबे, लालजी, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

तीन किमी. का रामपथ, अतिक्रमण से लथपथ

यह श्रीराम अस्पताल से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन जाने वाला प्रमुख मार्ग है। रेलवे स्टेशन उतरने वाले यात्री इसी मार्ग का प्रयोग कर राम मंदिर पहुंचते हैं। रामपथ होकर जाने वाले इस मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। यही से अतिक्रमण का जाल बुना हुआ दिखाई देता है। सड़क के दोनों ओर ठेले-रेहड़ी वालों का कब्जा है तो वहीं ई रिक्शा वाहन ने सड़क को और संकरी कर रखा है।

श्रीराम जन्मभूमि पथ के सामने

राम मंदिर प्रवेश के प्रमुख द्वार श्रीराम जन्मभूमि पथ के सामने सड़क पर पटरी दुकानदारों द्वारा बेतहाशा अतिक्रमण किया गया है। सड़क पर सामान बेचना, गेट के सामने ही ठेला व खोमचा लगाना आम बात हो गई। रही सही कसर गोल्फकार्ट व पिंक ऑटो वाले पूरी कर देते हैं। यहां पर तो फुटपाथ पर जाने के लिए लोगों को रास्ता ढूंढना पड़ता है। यहां पर काफी संख्या में बाहरी महिलाएं सामान बेचती दिखती हैं।

सीन नंबर-तीन : फुटपाथ बनीं पार्किंग

दंतधावन कुंड तिराहे के पास फुटपाथ पर स्थानीय दुकानदारों ने पार्किंग बना रखा है। यहां पर रोजाना लाइन से बाइक खड़ी रहती है। बाकी कसर स्थानीय दुकानदार पूरी कर देते हैं, फुटपाथ पर ही कुर्सी-मेज लगाकर नाश्ता आदि देना, मेज अदि रख सामान रखना आदि आम बात है। इससे लोगों को न सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ता है अपितु मजबूरन सड़क पर पैदल चलना पड़ता है।

नहीं बचा चलने का रास्ता

हनुमानगढ़ी चौराहे के पास कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा इस कदर कब्जा कर लिया गया है कि फुटपाथ चलने की जगह ही नहीं बची है। स्थानीय दुकानदारों ने खिलौने व अन्य सामान को इस तरह रखा है कि यहां पर एक-दो फुट ही जगह बची है। यही नहीं फुटपाथ की रेलिंग व इस पर प्रवेश करने वालों पर भी पटरी दुकानदार दुकान सजाए बैठें हैं।

रामनगरी के केंद्र में श्रीराम अस्पताल से लता चौक तक करीब तीन किमी. का रामपथ भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए स्वागत द्वार माना जाता है, जो आज अतिक्रमण में बुरी तरह जकड़ा हुआ है। फुटपाथ पर अवैध दुकानों, बाइक स्टैंड और बाहरी ठेला-खोमचा वालों के कब्जे में है। स्थानीय लोग इसे रामपथ नहीं, अतिक्रमण पथ कहने लगे हैं।

रामपथ के दोनों ओर बने चौड़े फुटपाथ, जिन्हें पैदल यात्रियों और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए डिजाइन किया गया था, इन पर पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। फल, चाट-पकौड़ी, कपड़े, खिलौने, पूजा सामग्री से लेकर मोबाइल एक्सेसरीज तक हर तरह का सामान बिना अनुमति सड़क किनारे बिक रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकांश ठेले और खोमचे बाहरी राज्यों की महिलाएं चला रही हैं, जिनकी कोई पहचान या सत्यापन नहीं हुआ है।

स्थानीय दुकानदारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपनी दुकानों के आगे फुटपाथ को निजी बाइक स्टैंड में तब्दील कर दिया गया है। दोपहिया वाहन इस तरह खड़े किए जाते हैं कि पैदल चलने वाला व्यक्ति सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाता है। इससे न सिर्फ जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी विनीत गुप्ता ने बताया कि रामपथ बनने से पहले भी यही हाल था। थोड़े दिन प्रशासन ने साफ-सफाई की, फिर सब पहले जैसा हो गया। अब तो श्रद्धालु भी परेशान हैं।

राम मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह से पहले प्रशासन की सख्ती के चलते अचानक सभी पटरी दुकानदार गायब हो गए थे। रामपथ एकदम चकाचक दिख रहा था। फुटपाथ खाली थे, कोई अतिक्रमण नहीं था। लेकिन जैसे ही वीवीआईपी का दौरा खत्म हुआ, अगले ही दिन से फिर वही दृश्य लौट आया। अब तो पहले से ज्यादा ठेले और दुकानें सज गई हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की जाती है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UP: अधेड़ ई रिक्शा चालक करता था बच्ची से अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
संभल, अमृत विचार। पिता नहीं बल्कि दादा की उम्र के ई-रिक्शा चालक पर भरोसा कर उसे 7 साल की मासूम बेटी को स्कूल लेकर जाने व वापस घर छोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी तो ई रिक्शा चालक ने परिवार का भरोसा तोड़कर शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। ई-रिक्शा चालक बच्ची बैड टच के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पता चलने पर मां ने मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया।

संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली महिला ने अपनी बेटी का दाखिला शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में कराया था। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर बच्चों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी एक ई-रिक्शा चालक को सौंपी जिसकी उम्र 57 साल से भी ज्यादा थी। अभिभावकों को लगा कि ई-रिक्शा चालक बच्चों का ख्याल रखेगा। अब ई रिक्शा चालक की करतूत सामने आई तो बच्चों के माता-पिता सकते में आ गये। ई-रिक्शा चालक पहले 7 साल की एक बच्ची को बैठाता था। उसके बाद दूसरी बच्ची को लेने जाता था।

दूसरी बच्ची के आने तक वह ई-रिक्शा में बैठी बच्ची के साथ गलत हरकतें करता था। पिछले कई दिन से ई-रिक्शा चालक ने चादर ओढ़कर आना शुरू कर दिया था और वह बच्ची को चादर में लेकर गलत हरकतें करता था। जिस जगह वह ई रिक्शा खड़ा करता था वह जगह सुबह के समय सुनसान ही रहती थी लेकिन जब आसपास रहने वाले लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने सबूत के तौर पर वीडियो बना ली और बच्ची की मां को सारी बात बताई। बच्ची की मां सन्न रह गई। महिला ने तुरंत कोतवाली संभल में ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

ई रिक्शा चालक ने कबूली बच्ची से छेड़छाड़ की बात
गिरफ्तार ई-रिक्शा चालक की पहचान शफीक पुत्र छोटे के रूप में हुई है। सीओ संभल आईपीएस आलोक भाटी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 75 बीएनएस व 9 एम 9के,9पी व 100 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जब बच्ची रिक्शा में अकेली रह जाती, उस दौरान वह गलत हरकतें करता था। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण रविवार देर रात जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में कराया।

.अभिभावक बच्चों की सुरक्षा का रखें ध्यान
- बच्चों को गुडटच व बैड टच के बारे में समझाएं
- बच्चे से रोजाना दिनचर्या के बारे में पूछने की आदत डालें
- बच्चे से मित्र बनकर जानें ताकि वह खुलकर बात करें
- बच्चों के व्यवहार में बदलाव नजर आये तो गंभीरता से लें
- बच्चा गुमसुम या घबराया नजर आये तो कारण खोजें

कानपुर में ई-रिक्शा पलटकर खुले नाले में गिरा, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिये जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत
कानपुर। शहर के कल्याणपुर इलाके में बुधवार को श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ई-रिक्शा के पलटकर खुले नाले में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों समेत 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बिठूर रोड स्थित नवशील धाम पुलिस चौकी के पास सुबह करीब पांच बजे हुई, जब ई-रिक्शा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

पुलिस ने बताया कि श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा में स्नान के लिये जा रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) रंजीत कुमार ने बताया कि कानपुर देहात से 12 श्रद्धालुओं को लेकर बिठूर घाट जा रहा वाहन पलट गया और नाले में गिर गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने समता (32) और सुधीर उर्फ ​​गोलू (20) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक समेत सभी 11 घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े :

गोंडा : पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में नाबालिग को हिरासत लिया में, जानें पूरा मामला
गोंडा। गोंडा जिले की पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक की अनसुलझी हत्या का पर्दाफाश करते हुए 11वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि चालक ने किशोर को कथित रूप से ‘‘कुकृत्य’’ के लिए मजबूर किया था, जिसके बाद किशोर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त सुबह के समय गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक संगम लाल (45) का शव झाड़ियों से बरामद किया गया था। गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया, ‘‘इस हत्याकांड का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।’’ उन्होंने बताया कि संगम लाल 26 अगस्त को पड़ोसी जिले अयोध्या में लापता हो गया था। उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संगम लाल की गला घोंटकर हत्या की गई थी। बटुए में आधार कार्ड समेत मृतक का निजी सामान नवाबगंज थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिला था, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) राधेश्याम राय और तरबगंज क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व नवाबगंज पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अन्य इकाइयों को मिलाकर तीन विशेष टीमों का गठन किया। क्षेत्रीय इकाई, श्वान दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का कई दिनों तक बारीकी से विश्लेषण किया गया। संदिग्ध तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए और सुरागों की दोबारा जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, लगभग एक महीने बाद 22 सितंबर को पुलिस टीम को एक छात्रावास में रह रहे झांसी के बबीना निवासी एक किशोर की पहचान करने और उसे पकड़ने में सफलता मिली।

जायसवाल ने कहा, ‘‘पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र 26 अगस्त को मंदिर दर्शन के लिए उत्सर्ग एक्सप्रेस से अकेले अयोध्या गया था और वहां वह संगम लाल के ई-रिक्शा में सवार हो गया। संगम लाल उसे लेकर घंटों एकांत जगह की तलाश में घूमाता रहा। पुलिस के अनुसार जब रिक्शा चालक ने अयोध्या से सटे गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की सीमा में किशोर पर कथित रूप से ‘‘कुकृत्य’’ का दबाव डाला तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

उसने कहा, ‘‘इस दौरान किशोर ने कथित रूप से गमछे से चालक का गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने पीड़ित का बटुआ फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।’’ पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। अपराध स्थल के पास से बरामद बटुआ संदिग्ध तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हुआ।

जांचकर्ता यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि क्या साजिश रचने या उसे अंजाम देने में आरोपी को किसी ने सहयोग किया था या नहीं। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में पकड़े गए किशोर को सुधार गृह भेज दिया गया है।

बदायूं : घर में मक्के की बोरियों के पीछे मिला शव, हत्या का आरोप
बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में ई-रिक्शा चालक का शव उसके घर में मक्का की बोरियों के पास पड़ा मिला। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव घटियारी निवासी अमन (24) पुत्र महावीर ई-रिक्शा चलाते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात अमन ने घर पर अपने ई-रिक्शा की बैट्री चार्जिंग पर लगाई और अपने दोस्त बबलू के साथ गांव में गए थे। गांव में बैठने के बाद उन दोनों ने गांव में एक दुकान से सामान खरीदा और घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई थी। शोर सुनकर उस पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए थे। अमन और बबलू के साथ मारपीट की। कुछ समय के बाद अमन के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को लेकर आ गए।

खुद मारपीट करने के बाद भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले ही अमन घर से कहीं चले गए। वहीं मारपीट करने वाले पक्ष ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस गांव आई और अमन को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं परिजन भी अमन को तलाश रहे थे। रात लगभग सवा बजे अमन का शव घर में रखी मक्का से भरी बोरियों के पास मिला। परिजनों के अनुसार उसके गले में रस्सी थी। परिजनों ने मारपीट करने वाले लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

रामपुर: हार्न बजाया मगर नहीं मिली साइड...बाइक सवारों ने कर दी ई-रिक्शा चालक की हत्या
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार शाम साइड नहीं मिलने से गुस्साए बाइक सवारों ने ई - रिक्शा चालक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव सड़क किनारे टीन शेड के नीचे रखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।

परम कल्याणपुर निवासी 55 वर्षीय भगवान दास और उनका पुत्र जितेंद्र ई-रिक्शा चलाते हैं। दोनों पिता पुत्र मंगलवार की शाम आपने अपने ई रिक्शा में नगर से सवारियां लेकर वापस गांव लौट रहे थे। तरब्बा गांव के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने हार्न बजाकर साइड से निकलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर बाइक सवारों से उनकी कहा सुनी हो गई। जितेंद्र ने आरोप लगाया की बाइक सवारों ने दोनों के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ मिलक राजवीर सिंह परिहार, एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया, कोतवाल धनंजय कुमार सिंह सहित केमरी मिलक अन्य थानों की पुलिस फोर्स घटना स्थल पहुंची।

देर रात तक मृतक का शव तरब्बा गांव में सड़क किनारे टीन शेड के नीचे रखा हुआ था। परिजन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। परिजन गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। परिजन गिरफ्तारी के बाद ही शव के पोस्टमार्टम की बात पर अड़े रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कहा मामले में कड़ी कार्रवाई होगी, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी पहचान की जा रही है, जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

एक नामजद सहित तीन पर रिपोर्ट
मामले में पुलिस ने अभिषेक पांडेय और दो अज्ञात सहित तीन लोगों पर  रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे जितेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मथुरा : ई-रिक्शा चालक से 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सिपाही, मामला दर्ज
मथुरा। मथुरा में भ्रष्टाचार रोधी दल ने गोविंद नगर थाने में तैनात एक सिपाही को ई-रिक्शा चालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद निलंबित किए गए सिपाही के खिलाफ फरह थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही शुभम चौहान के विरुद्ध गोविंद नगर निवासी ई-रिक्शा चालक संजू ठाकुर ने भ्रष्टाचार रोधी दल से शिकायत की थी जिसमें आरोप लगाया गया कि चौहान गोविंद नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने के लिए उसे हर महीने 20 हजार रुपये देने की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि बाद में उसने एकमुश्त 50 हजार रुपये देकर रिक्शा चलाने की अनुमति देने को कहा और ऐसा न करने पर ई-रिक्शा न चलाने देने की धमकी दी। सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार रोधी टीम ने ई-रिक्शा चालक को रसायन लगे नोट सिपाही को देने कहा और उसे बृहस्पतिवार को थाने के पीछे बुलाकर वे नोट सौंप दिए।

उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपी ने रकम हाथ में पकड़ी तो आसपास छिपे भ्रष्टाचार रोधी दल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही को पकड़ कर फरह थाने लाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सिपाही शुभम चौहान की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं।

ये भी पढ़े : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव: नगर निगम की टीमों को दिया प्रशिक्षण, बताए बचाव के तरीके

बदायूं: भाई की जमीन बिकने से सुनील पर सवार था खून...बदले की खातिर मनोज को मार डाला
विजय नगला, अमृत विचार। ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना करके मृतक के परिजन और ग्रामीणों से बात की। परिजनों के अनुसार दो युवक उसे बुलाकर ले गए थे। जिन्होंने हत्या करके शव फेंका है। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बिना उससे पूछे उसके भाई की जमीन बिकवाने की वजह से हत्या की थी।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी मनोज पटेल पुत्र चिरौंजीलाल खेती करने के साथ ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। सोमवार शाम वह अचानक लापता हो गए। परिजनों तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। वहीं ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह लगभग छह बजे गांव बाहर कच्चे रास्ते किनारे खंती में शव पड़ा देखा। गला रेता हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन चीत्कार करते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और फिर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। परिजनों ने गांव निवासी दो लोग सुनील और रखवाला पर मनोज पटेल को शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनमें से एक व्यक्ति घर से फरसा लेकर आया और गर्दन रेती फिर शव फेंक दिया। बताया कि मनोज पटेल ने सुनील के भाई की जमीन बिकवाई थी।

इसको लेकर वह लोग रंजिश मानते थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार शाम शराब पीने के लिए दौरान मनोज का किसी युवक से विवाद हुआ था। इसके बाद उसका शव पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने आरोपी सुनील को पकड़ लिया है, जबकि उसके साथी रखवाला की तलाश की जा रही है। आरोपी से आला कत्ल फरसा बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोमवार को उसने मनोज के साथ एचपी स्कूल के पास शराब पी थी। इसके बाद वह दोनों मनोज की पत्नी, छोटा बेटा ई-रिक्शा से आमगांव जा रहे थे। रास्ते में खेत पर रखवाला मिला। वह ई-रिक्शा पर बैठ गया। आगे आमगांव में शराब के ठेके पर मनोज का बेटा अपनी मां के साथ ई-रिक्शा लेकर घर चला गया।

सुनील घर से लाया फरसा और रेत दी गर्दन
सुनील, मनोज, रखवाला ने साथ में शराब पी। मनोज को ज्यादा नशा था। ठेके पर रखवाला को छोड़कर वह दोनों कच्चे चकरोड पर गए। सुनील ने मनोज से पूछा कि उससे बिना पूछे उसके भाई की जमीन क्यों बिकवाई तो मनोज गाली देने लगा। सुनील के धक्का से वह नाली में गिरा और नशे की वजह से नहीं उठ पाया। सुनील घर गया और फरसा लाया। रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच नाली में गिरे मनोज की गर्दन पर फरसा से वार करके मार दिया। फिर घर जाकर कपड़े धुलकर सुखाए और सो गया था।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आमगांव में एक व्यक्ति का शव मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। मृतक के पिता ने तहरीर दी। बताया कि तीनों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने भाई की जमीन बिकवाने की वजह से हत्या की है। -

बदायूं: ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या...खेत में शव मिलने से हड़कंप
बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंका गया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना करके मृतक के परिजन और ग्रामीणों से बात की। मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

गांव आमगांव निवासी मनोज पटेल पुत्र चिरौंजीलाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिजनों के अनुसार गांव निवासी दो लोग सोमवार शाम मनोज पटेल को बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद वह नहीं लौटे। देर रात तक तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह गांव के पास खेत में मनोज पटेल का शव मिलने की सूचना मिली।

आसपास खून के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि हत्यारोपियों से मनोज ने संघर्ष किया हो। वहीं पता चला है कि गांव के पास शराब की दुकान पर मनोज का एक युवक से विवाद हुआ था। जिसके बाद किसी ने मनोज को नहीं देखा। एसएसपी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

लखीमपुर खीरी: ई-रिक्शा चालक का रेलवे ट्रैक पर अधकटा शव मिलने से हड़कंप
उचौलिया, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव बवक्करपुर मजरा किशुनपुर जमुनी निवासी ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका क्षति विक्षत शव रेलवे ट्रेक पर बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

गांव बवक्करपुर निवासी नरोत्तम पाल (22) पुत्र रामसागर ने एक ई-रिक्शा फाइनेंस पर लिया था। परिवार वालों ने बताया कि उसने उसकी किश्त नहीं भरी थी। इस पर फाइनेंस के कर्मचारी उसका ई-रिक्शा छीन ले गए थे। इससे वह काफी तनाव में चल रहा था। शनिवार की शाम से नरोत्तम पाल घर वापस नहीं आया। शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उसका अधकटा शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना पर उचौलिया प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिहं और जीआरपी रोजा (शाहजहांपुर) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत की वजहों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

बदायूं: चालान कटा तो पेट्रोल छिड़ककर चौकी पहुंचा ई-रिक्शा चालक...किया आत्मदाह का प्रयास
बदायूं, अमृत विचार। ई-रिक्शा का चालान करने से नाराज चालक ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए चौकी के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे। चालक को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा के चालान से परेशान है। चालक को सिविल लाइन कोतवाली ले जाया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुद्ध बिहार निवासी अनुज कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। यातायात पुलिस ने उसके ई-रिक्शा का चालान किया था। उसका आरोप है कि उसके पास ई-रिक्शा संबंधी सभी पेपर होने के बाद भी टीएसआई आरएल राजपूत ने 500 रुपये का चालान कर दिया। यातायात पुलिसकर्मी जगह-जगह रोककर चालान करने की धमकी देकर रुपये ले लेते हैं। बुधवार को भी भामाशाह चौक पर चालान की धमकी देकर एक हजार रुपये लिए गए थे। जिससे नाराज होकर वह गुरुवार दोपहर एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे। मंडी चौकी के पास पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे। अनुज को पकड़ लिया। पुलिस उसे पकड़कर सिविल लाइन कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पुलिस पर दवाब बनाने के लिए चालक ने ड्रामा किया था। पेट्रोल डालने के बाद देखा उसके पास माचिस भी नहीं थी।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि चालान कटने की वजह से ई-रिक्शा चालक ने मंडी से कुछ देर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। टीएसआई आरएल राजपूत ने बताया कि शासन के निर्देश पर ई-रिक्शा के सत्यापन का कार्य चल रहा है।

एक दिन पहले उसके ई-रिक्शा पर जुर्माना डाला गया होगा। गुरुवार को चेकिंग के दौरान उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। तो उसका 500 रुपये का चालान किया गया। वह सवारियां लेकर चला गया। कुछ देर के बाद वापस आया और अपने चालान पर नाराजगी जताई। उसे बताया गया कि वाहन चलाते समय डीएल जरूरी है। वह धमकाता हुआ चला गया और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। उसके पास माचिस भी नहीं थी।