Ekana Stadium - Amrit Vichar

LSG VS KKR: क्रिकेट मैच के बीच फिल्मी गीतों पर झूमते रहे दर्शक, इकाना स्टेडियम में दिखा बॉलीवुड फिल्मों का SWAG
लखनऊ, अमृत विचार: इकाना स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइजर्स और एलएसजी के बीच हुए मैच के दौरान गेंद और बल्ले के धमाल के बीच फिल्मी गीतों ने भी दर्शकों को मदहोश किया। मैदान पर जारी संघर्ष के बीच हजारों वॉट के म्यूजिक सिस्टम से जब बॉलीवुड के सुपरहिट गानों की गूंज उठी, तो पूरा स्टेडियम किसी डांस फ्लोर में तब्दील हो गया।

'तू प्रेमी, मैं प्रेमी' और 'लड़की आंख मारे' जैसे गानों के बजते ही स्टैंड्स में बैठा हर प्रशंसक अपनी जगह पर थिरकने लगा। युवाओं का जोश तब और बढ़ गया जब 'जुम्मे की रात है' और 'कांटा लगा' जैसे गानों ने माहौल में उत्साह का तड़का लगाया। खासकर 'यूपी वाला ठुमका लगाऊं' और 'दिल वालों के दिल का करार लूटने' जैसे गानों पर लखनऊ के दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। चौकों और छक्कों के बीच संगीत के इस मनोरंजन ने भीषण गर्मी के बावजूद प्रशंसकों के जोश को ठंडा नहीं होने दिया।

रघुवंशी का आउट होना रहा सुर्खियों में

मैच का सबसे चर्चित पल अंगकृष रघुवंशी का आउट होना रहा। उन्हें फील्ड में बाधा डालने के आधार पर टीवी अंपायर ने आउट करार दिया। शमी के थ्रो के वक्त रघुवंशी द्वारा लाइन बदलने को जानबूझकर की गई कोशिश माना गया। इसके बाद मोहसिन ने रोवमन पॉवेल (1) और कैमरन ग्रीन (34) को भी पवेलियन भेजकर केकेआर की कमर तोड़ दी। मोहसिन खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 23 रन देकर पांच विकेट झटके।

रिंकू सिंह बने संकट मोचक

एक समय केकेआर के सात विकेट मात्र 93 रन पर गिर चुके थे। ऐसे में रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पारी को संभाला। रिंकू ने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल रहे। अंतिम ओवरों में रिंकू और सुनील नारायण ने रनों की झड़ी लगा दी, जिससे टीम 150 के पार पहुंचने में सफल रही। दोनों ने मिलकर अंतिम ओवर में 26 रन बना लिये। राठी के इस ओवर में रिकूं सिंह ने चार छक्के जड़े। लखनऊ की ओर से मोहसिन के अलावा जॉर्ज लिंडे को एक सफलता मिली।

LSG VS KKR: हार के सिलसिले पर ब्रेक लगाने उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ंत आज
लखनऊ, अमृत विचार : इकाना स्टेडियम में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं, जहां एलएसजी नौवें और केकेआर दसवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला साख बचाने का होगा और दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी।

एलएसजी पर घरेलू मैदान पर लगातार हार का दबाव है। पिछले सत्र से अब तक टीम यहां सात मैच हार चुकी है, जबकि इस सीजन में भी तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान ऋषभ पंत पर टीम को संभालने के साथ-साथ बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी। बल्लेबाजी में मिचेल मार्श (7 मैचों में 210 रन) को छोड़ अन्य खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। निकोलस पूरन का खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

गेंदबाजी में तेज आक्रमण ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट लेकर प्रभावी रहे हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने भी उपयोगी योगदान दिया है। हालांकि स्पिन विभाग अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका है।
दूसरी ओर केकेआर की टीम भी संघर्ष कर रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह का बल्ला अब तक खामोश रहा है, जबकि गेंदबाजी में भी धार की कमी दिखी है। वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए हैं।

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं, जिनमें एलएसजी ने 5 और केकेआर ने 2 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन के पिछले मैच में भी लखनऊ ने कोलकाता को हराया था।

LSG vs RR Head To Head: लखनऊ के नवाबों से भिड़ेंगे राजस्थान के रजवाड़े, ध्रुव जुरैल ने जीत के लिए भरी हुंकार, मार्करम का भरोसा ..जल्द लौटेगी लय
लखनऊ, अमृत विचार : राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरैल ने टीम के हालिया प्रदर्शन पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि घरेलू मैदान पर खेलना टीम के लिए उत्साहजनक है और जल्द ही जीत की लय वापस आएगी। मंगलवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक-दो हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। टीम पिछले दो मुकाबले जरूर हारी है, लेकिन खिलाड़ियों का मनोबल बरकरार है।

टीम की तैयारी मजबूत, हार से मनोबल नहीं टूटा

जुरैल ने कहा कि टीम की तैयारी मजबूत है और अब लक्ष्य अगले तीन-चार मैच जीतकर प्लेऑफ की राह आसान करना है। उन्होंने स्पिनर रवि बिश्नोई की तारीफ करते हुए कहा कि मिडिल ओवरों में उनकी गेंदबाजी गेम चेंजर साबित हो रही है।

साथ ही कोच कुमार संगकारा के मार्गदर्शन को अपने करियर के लिए अहम बताया। विकेटकीपिंग पर उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर से सराहना मिलना उनके लिए यादगार पल रहा। वहीं युवा खिलाड़ी वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली बताया। उन्होंने कहा कि ओपनर्स की अच्छी शुरुआत मिडिल ऑर्डर को बेहतर रणनीति बनाने का अवसर देती है।

एलएसजी की बल्लेबाजी पर मार्करम का भरोसा, जल्द लौटेगी लय

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज एडन मार्करम ने टीम की मौजूदा बल्लेबाजी पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह सिर्फ खराब दौर है और टीम जल्द ही लय हासिल कर लेगी। उन्होंने माना कि इस सीजन में बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन इसे चिंता का विषय नहीं बताया।

खराब दौर बताते हुए कहा- टीम करेगी मजबूत वापसी

मार्करम ने कहा कि क्रिकेट में कई बार अच्छे शॉट के बावजूद गेंद फील्डर के हाथ में चली जाती है, जिससे रन गति और स्ट्राइक रेट प्रभावित होते हैं। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में टीम के जुझारूपन ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य घरेलू मैदान को किला बनाना है और प्रशंसकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करना है।

नई ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि वह मैच का रुख बदलने में सक्षम है। निकोलस पूरन की फॉर्म पर उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का खराब समय आता है, लेकिन पूरन जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच जिता सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

LSG -राजस्थान मैच में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम: इकाना स्टेडियम को तीन सुपर जोन, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी

LSG -राजस्थान मैच में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम: इकाना स्टेडियम को तीन सुपर जोन, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी
लखनऊ, अमृत विचार : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे स्टेडियम परिसर को तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में विभाजित कर हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों, अराजकतत्वों और टिकट ब्लैक करने वालों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम से अधिकारी लगातार सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस), एंटी माइन टीम, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड, अर्धसैनिक बल और पुलिस मिलाकर 2000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसके तहत तीन पुलिस उपायुक्त, छह अपर पुलिस उपायुक्त, 16 सहायक पुलिस आयुक्त, 35 इंस्पेक्टर, 254 दरोगा और 465 सिपाही ड्यूटी पर रहेंगे।

यातायात प्रबंधन के लिए पूरे क्षेत्र को दो सुपर जोन, तीन जोन, नौ सेक्टर और 24 सब सेक्टर में बांटा गया है। इसमें दो डीसीपी, तीन एडीसीपी, नौ एसीपी, 28 इंस्पेक्टर, 161 दरोगा, 391 पुलिसकर्मी और 108 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, वायरलेस यूनिट और इंटेलिजेंस टीम को भी सक्रिय रखा गया है।

महिला सुरक्षा का विशेष इंतजाम

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए सादे कपड़ों में 130 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो विशेष रूप से महिलाओं के समूहों के आसपास निगरानी रखेंगी।

भीड़ प्रबंधन एवं अपील

स्टेडियम में वीवीआईपी, खिलाड़ियों, मीडिया और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास मार्ग तय किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित गेट व पार्किंग का उपयोग करने, सुरक्षा जांच में सहयोग देने, संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत देने और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। मैच के दौरान और बाद में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ रूट पर 10 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें, तकनीकी कार्यों और मेगा ब्लॉक का असर

लखनऊ में भिड़ेंगे LSG और राजस्थान रॉयल्स, इकाना में 22 अप्रैल को महामुकाबला
लखनऊ, अमृत विचार: आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगी। दोनों टीमों के बीच 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, दोनों टीमें मंगलवार शाम को इकाना स्टेडियम में संयुक्त अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी।

एलएसजी के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर जीत का खाता नहीं खोल सकी है। 1 अप्रैल को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एलएसजी को छह विकेट से हराया था, जबकि 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से मात दी थी। ऐसे में एलएसजी इस बार घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेगी।

टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है और उसके खाते में चार जीत दर्ज हैं। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम जीत की लय में लौटने के लिए बेताब है। टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी जबरदस्त रोमांच लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें :

PBKS vs LSG, IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया रिकार्ड 255 रनों का लक्ष्य

इकाना में भिड़ंत से पहले गुजरात ने परखी अपनी तैयारियां, लखनऊ सुपरजायंट्स भी पहुंची, आज करेगी अभ्यास
लखनऊ, अमृत विचार : गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच 12 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से पहले अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

शाम छह से आठ बजे तक चले अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों पर विशेष ध्यान दिया। टीम प्रबंधन इस सत्र को काफी अहम मान रहा है, क्योंकि मौजूदा सीजन में गुजरात का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

दिल्ली के खिलाफ एक रन से मिली रोमांचक जीत के अलावा टीम को पंजाब और राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में यह मुकाबला उसके लिए वापसी का मौका भी माना जा रहा है।

दूसरी ओर, कोलकाता के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद उत्साह से भरी लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम भी शहर पहुंच चुकी है। टीम शनिवार दोपहर इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देगी।

लखनऊ की टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि गुजरात टाइटंस पिछली हारों की भरपाई कर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

निजी व छोटी टैक्सी को शहीदपथ पर रहेगी आने-जाने की अनुमति

अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल का लखनऊ सुपर जाइंट्स व गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाना है। इसे देखते हुए इकाना स्टेडियम व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। मैच के दौरान शहीद पथ पर सिर्फ निजी वाहन और छोटी टैक्सी को आने-जाने की अनुमति दी गई है। अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किये गये हैं।

रोडवेज बसें/निजी बसें व्यवसायिक वाहन:

- शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबन्धित रहेगी । अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग कर सकेंगे । निजी वाहनो एवं किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी।

- सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे एवं अर्जुनगंज कैण्ट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से।

- रोजवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान प्राईवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगे।

सिटी बसें:

- मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशान्त गोल्फ सिटी के मध्य नही रूकेंगी एवं सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

आटो/ई-रिक्शाः

- ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबन्धित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबन्धित रहेगा।

- इसी प्रकार आटो भी शहीद पथ पर प्रतिबन्धित रहेंगे।

- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा/ऑटों अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुये जी-20 तिराहें से गोमतीनगर की तरफ जायेंगे।

- इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बायें मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।

- किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी0 की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठायेंगे।

ओला/ऊबर व अन्य किरायें के वाहनः

- सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठायेंगे और न ही सवारी उतारेंगे।

- एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।

- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जायेंगे।

निजी वाहन की पार्किंग

- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नही है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे । उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दिया जायेगा । प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

दो पहिया वाहनः

- समस्त दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें।

पार्किंग के इंतजाम

- वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे । स्टेडियम के पास किसी भी दशा मंठ वाहन पार्क न किया जाय।

- वाहनों का प्लासियों मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने ईधर-ऊधर अवैध पार्किंग करने पर टोईंग एवं क्लैम्प लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

- टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।

- सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आयेंगे , उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नही होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगें। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैण्ड में प्रवेश करेंगे।

- मैच प्रारम्भ होने के 3 घण्टे पूर्व प्रवेश दिया जायेगा । अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जायेगा, फिर प्रवेश अनुमन्य़ नहीं होगा। स्टेडियम में दुबारा प्रवेश अनुमन्य नहीं है अर्थात मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नही मिलेगा।

- पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाई पिक एण्ड ड्राप स्टैण्ड होगा, जहाँ निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार सकेंगे, बैठा सकेंगे ।

- कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम के अन्दर प्रवेश नही करेगा, पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी एवं अनाधिकृत प्रवेश दण्डनीय अपराध होगा।

- सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि आईसीसी/वीसीसीआई के निर्देशानुसार पूर्णतः प्रतिबन्धित है।

- स्टेडियम के आस पास रहने वाले लोगों से अपील है कि मैच देखने के लिये स्टेडियम की तरफ जायें अन्यथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें । दर्शकों से अपील है कि 19:30 बजे से प्रारम्भ हो रहे मैच के लिये 18:00 बजे से 20:00 बजे तक का पीक आवर से बचते हुये उसके पूर्व अथवा बाद में आने का प्रयास करें ।

ये भी पढ़ें :

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हसारंगा

IPL 2026: LSG VS GT का महामुकाबला कल, इकाना इलाके में कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
लखनऊ, अमृत विचार: अटल विहारी वजपेयी इकाना स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल में मंगलवार को आईपीएल का लखनऊ सुपर जाइंट्स व गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। इसे देखते हुए इकाना स्टेडियम व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार को भारी, बड़े वाहन का डायवर्जन व नो-इंट्री का समय रात 11 बजे से न होकर मैच की समाप्ति के बाद यातायात सामान होने पर शुरू होगा। मैच के दौरान शहीद पथ पर सिर्फ निजी वाहन और छोटी टैक्सी को आने-जाने की अनुमति रहेगी। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

रोडवेज बसें/निजी बसें व्यवसायिक वाहन:

- शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबन्धित रहेगी । अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग कर सकेंगे । निजी वाहनो एवं किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी।

- सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे एवं अर्जुनगंज कैण्ट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से।

- रोजवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान प्राईवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगे।

सिटी बसें:

- मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशान्त गोल्फ सिटी के मध्य नही रूकेंगी एवं सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

आटो/ई-रिक्शाः

- ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबन्धित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबन्धित रहेगा।

- इसी प्रकार आटो भी शहीद पथ पर प्रतिबन्धित रहेंगे।

- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा/ऑटों अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुये जी-20 तिराहें से गोमतीनगर की तरफ जायेंगे।

- इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बायें मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।

- किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी0 की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठायेंगे।

ओला/ऊबर व अन्य किरायें के वाहनः

- सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठायेंगे और न ही सवारी उतारेंगे।

- एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।

- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जायेंगे।

निजी वाहन की पार्किंग

- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नही है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे । उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दिया जायेगा । प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

दो पहिया वाहनः

- समस्त दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें।

पार्किंग के इंतजाम

- वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे । स्टेडियम के पास किसी भी दशा मंफ वाहन पार्क न किया जाय।

- वाहनों का प्लासियों मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने ईधर-ऊधर अवैध पार्किंग करने पर टोईंग एवं क्लैम्प लगाने की कार्यवाही की जायेगी।

- टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।

- सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आयेंगे , उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नही होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगें। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैण्ड में प्रवेश करेंगे।

- मैच प्रारम्भ होने के 3 घण्टे पूर्व प्रवेश दिया जायेगा । अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जायेगा, फिर प्रवेश अनुमन्य़ नहीं होगा। स्टेडियम में दुबारा प्रवेश अनुमन्य नहीं है अर्थात मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नही मिलेगा।

- पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाई पिक एण्ड ड्राप स्टैण्ड होगा, जहाँ निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार सकेंगे, बैठा सकेंगे ।

- कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम के अन्दर प्रवेश नही करेगा, पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी एवं अनाधिकृत प्रवेश दण्डनीय अपराध होगा।

- सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि आईसीसी/वीसीसीआई के निर्देशानुसार पूर्णतः प्रतिबन्धित है।

- स्टेडियम के आस पास रहने वाले लोगों से अपील है कि मैच देखने के लिये स्टेडियम की तरफ जायें अन्यथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें । दर्शकों से अपील है कि 19:30 बजे से प्रारम्भ हो रहे मैच के लिये 18:00 बजे से 20:00 बजे तक का पीक आवर से बचते हुये उसके पूर्व अथवा बाद में आने का प्रयास करें ।

यहां रहेगी रोक:

- कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।

- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।

- गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा अथवा अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ रोक रहेगी।

- उतरेठिया अण्डरपास चौराहा रायबरेली रोड/कैंण्ट रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन उतरेठिया अण्डरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।

- हुसड़िया अण्डरपास चौराहा की तरफ से अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ रोक रहेगी।

- लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन/बस /कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड /कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।

- सुल्तानपुर रोड की तरफ से अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ रोक रहेगी।

- सुल्तापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ से एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ रोक रहेगी।

- कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले अहिमामऊ रैम्प से नही उतर सकेगा।

- कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैण्ट/पुलिस मुख्यालय/गोमतीनगर की तरफ जाने पर रोक रहेगी।

- अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

- सुल्तानपुर मार्ग से आने व जाने वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अथवा अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड की तरफ रोक रहेगा।

यहां से जा सकेंगे

- वाहन कमता तिराहा/इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा/समतामूलक चौराहा/लालबत्ती चौराहा/करियप्पा चौराहा/तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा अथवा इन्दिरा नहर चौराहा से होते हुये किसान पथ होकर जा सकेगें ।

- वाहन बाराबिरवा चौराहा/बंगलाबाजार चौराहा/तेलीबाग चौराहा/करियप्पा चौराहा/लालबत्ती चौराहा/1090 चौराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जा सकेगें ।

- वाहन अमूल डेरी कटिंग से बांये वृन्दावन योजना अथवा कबीरपुर किसान पथ होकर जा सकेगें ।

- वाहन तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा/करियप्पा चौराहा अथवा हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जा सकेंगे ।

- वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुये जा सकेंगे ।

- वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जायेगा जो लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर होकर जा सकेंगे।

- वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जा सकेंगे।

- वाहन शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।

- वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदान्ता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा। साथ ही शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 14:00 बजे से रात्रि में मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा एवं अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बांयी ओर जाना ही अनुमन्य होगा।

- वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते जा सकेंगे।

- वाहन कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुये आ-जा सकेंगे।

शहीद पथ का प्रयोग करने से बचें

डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि मैच के कारण शहीदपथ पर 14:00 से 21:00 के मध्य वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है अतः दर्शकों के अतरिक्त कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जानें वाले समस्त वाहन चालक असुविधा से बचनें के लिये कृपया शहीदपथ का प्रयोग करनें से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही इकाना स्टेडियम के पार्किंग में जानें वाले बड़े वाहन/बस/ कामर्शियल वाहन को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा तथा इकाना स्टेडियम के आवागमन के लिये यातायात दवाब से बचनें के लिये शहीदपथ के स्थान पर अर्जुनगंज/कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते है।

लखनऊ में IPL से पहले BCCI की नई गाइड लाइन : स्टेडियम में दर्शकों के लिए इन चीजों पर लगा बैन, 3 घंटे पहले ही खोले जायेगें गेट
लखनऊ, अमृत विचार: आईपीएल के मैचों के दौरान दर्शक इकाना स्टेडियम में सिक्के, लैपटॉप, टैबलेट और पॉवर बैंक नहीं ले जा सकेंगे। स्टेडियम में प्रवेश से संबंधित गाइडलाइन रविवार को आयोजक समिति और बीसीसीआई ने जारी कर दी। बोतल, हेडफोन या ईयरबड, कप, ग्लास, लाइटर, टिन या कैन, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, पोर्टेबल स्पीकर, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, आतिशबाजी सामग्री, हथियार, हेलमेट, बैग, व्यावसायिक, राजनीतिक, धार्मिक या आपत्तिजनक संदेश वाले बैनर, झंडे, पोस्टर खाद्य पदार्थ और शराब भी नहीं ले जा सकेंगे।

स्टेडियम में किसी तरह की रिकॉर्डिंग, लाइव प्रसारण, डेटा ट्रांसमिशन या व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। बिना अनुमति के मैच से संबंधित जानकारी, वीडियो, ऑडियो या सांख्यिकीय डेटा साझा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। किसी प्रकार की अभद्र, आपत्तिजनक, नस्लीय, भेदभावपूर्ण या धमकीपूर्ण भाषा और व्यवहार करने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

बीसीसीआई या आयोजक मैच के दौरान किसी अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी नुकसान के लिए किसी भी स्थिति में जिम्मेदार नहीं होंगे। स्टेडियम में कहीं भी छोड़ी गई किसी भी व्यक्तिगत वस्तु की पूरी जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी।

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान प्रत्येक दर्शक को टिकट प्रस्तुत दिखाना होगा। टिकट स्कैनिंग मशीन नहीं बढ़ पाएगी, या बारकोड में छेड़छाड़ किया गया होगा वह उस टिकट से दर्शक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दर्शकों को टिकट स्टेडियम में अपने पास सुरक्षित रखना होगा और आयोजक या सुरक्षाकर्मियों के मांगे जाने पर दिखाना अनिवार्य होगा।

प्रवेश द्वार मैच शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले खोला जाएगा। मैच के समय, तिथि या स्थान में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि मैच रद्द हो जाता है या एक भी गेंद नहीं डाली जाती है, तो टिकट राशि (प्रशासनिक शुल्क काटकर) वापस की जाएगी। दो वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है। 18 वर्ष से कम आयु के सभी व्यक्तियों को एक वयस्क के साथ आना आवश्यक होगा और पूरे समय उसकी निगरानी में रहना होगा। उस वयस्क के पास भी वैध टिकट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ पहुंची दिल्ली की टीम का हुआ शानदार स्वागत, मुकाबले से पहले इकाना में खिलाड़ियों का अभ्यास

लखनऊ पहुंची दिल्ली की टीम का हुआ शानदार स्वागत, मुकाबले से पहले इकाना में खिलाड़ियों का अभ्यास
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार दोपहर लखनऊ पहुंची। एयरपोर्ट से निकलकर टीम दोपहर 3:30 बजे शहीद पथ स्थित सेंट्रम होटल में पहुंची, जहां खिलाड़ियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। टीम सोमवार को इकाना स्टेडियम में शाम 6 बजे से 9 बजे तक अभ्यास करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी इस अभ्यास में शामिल होंगे, जिनमें एलएसजी के पूर्व कप्तान केएल राहुल, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर और वेस्टइंडीज के गेंदबाज एनगिडी शामिल हैं। इसके अलावा, लखनऊ के स्थानीय लेग स्पिनर विप्रज निगम भी दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे।

एलएसजी किया इकाना में अभ्यास

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ी रविवार को ही इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते हुए देखे गए। एक अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए टीम ने पसीना बहाया। दोपहर में अभ्यास सत्र में मुख्य रूप से भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे, जबकि ओवरसीज खिलाड़ी आराम करते रहे।

टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने नेट्स पर सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते देखा और कई बल्लेबाजों से उनकी तकनीक पर चर्चा की। अभ्यास में कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, आवेश खान, आयुष बदोनी और लखनऊ के पेसर नमन तिवारी शामिल थे।

ये भी पढ़ें :

Ayodhya Premier League: गंगा को हराकर गोमती का चैम्पियन्स ट्रॉफी पर कब्जा, मैन-ऑफ-द मैच रहे ये खिलाड़ी

लखनऊ में IPL का खुमार : LSG और दिल्ली कैपिटल्स के हाई वोल्टेज मुकाबले की तैयारी जोरों पर, एक अप्रैल को होगा हाईवोल्टेज मुकाबला
लखनऊ, अमृत विचार: आईपीएल का उत्साह लखनऊ में चरम पर पहुंच गया है। एक अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एलएसजी पिछले दस दिनों से मैदान पर अपनी तैयारियों को धार दे रही है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 30 मार्च को लखनऊ पहुंचकर अगले दिन अभ्यास करेगी। शनिवार को स्टेडियम में फ्लड लाइट्स के बीच अभ्यास मैच हुआ।

कप्तान ऋषभ पंत, ग्लोबल डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और फॉर्म का परिचय दिया। टीम प्रबंधन अंतिम एकादश चयन को लेकर गहन चर्चा करता नजर आया। एलएसजी की सबसे बड़ी ताकत उसका विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम है। टीम में विदेशी दिग्गज मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन शामिल हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दे सकते हैं। मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और अब्दुल समद बल्लेबाजी में भरपूर योगदान देंगे। गेंदबाजी विभाग की कमान अनुभवी मोहम्मद शमी के हाथ में है, जबकि मयंक यादव, मोहसिन खान और आवेश खान की तेज़ गेंदबाजी विपक्षी टीम के लिए चुनौती होगी। स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा दिग्वेश राठी संभालेंगे।

बिक चुकी हैं पचास प्रतिशत टिकटें

50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इकाना स्टेडियम के लगभग साठ प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में हो रही असुविधा को देखते हुए एलएसजी ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में ऑफलाइन काउंटर खोले हैं, जो सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। इस बार पहली बार एम-टिकट (मोबाइल टिकट) की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे बुक माई शो के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। दर्शक मैच में न आ पाने की स्थिति में मैच से तीन घंटे पहले अपना टिकट डिजिटल रूप से किसी करीबी को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

इकाना स्टेडियम में एलएसजी के मैचों के लिये पहली बार मोबाइल टिकट की सुविधा, जानिए कैसे होगी ऑनलाइन बुकिंग
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले अपने मैचों के लिए पहली बार एम-टिकट (मोबाइल टिकट) की सुविधा शुरू की है। टीम प्रबंधन के अनुसार अब दर्शक बुक माई शो पर ऑनलाइन टिकट बुक करते ही उनके मोबाइल नंबर पर एम-टिकट प्राप्त कर सकेंगे, जिसे स्टेडियम के गेट पर स्कैन कराकर सीधे प्रवेश किया जा सकेगा।

टीम प्रबंधन ने बताया कि इस व्यवस्था से दर्शकों को किसी ऑफलाइन काउंटर से फिजिकल टिकट लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और प्रवेश प्रक्रिया अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। एम-टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे, जिससे लोगों को टिकट काउंटर पर लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कागज रहित टिकट होंगे, जिससे टिकट खोने या सुरक्षित रखने की चिंता भी नहीं रहेगी और इन्हें किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकेगा।

प्रबंधन ने बताया कि इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट रविवार से लॉन्च कर दिए गए हैं और दर्शक बुक माई शो की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। मैच के दिन दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के सभी गेट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा टीम प्रबंधन ने बताया कि प्रशंसकों के लिए "एलएसजी ब्रिगेड" नाम से विशेष मेम्बरशिप भी शुरू की गई है। लगभग 4999 रुपये की इस मेम्बरशिप के माध्यम से सदस्य इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी मैच देख सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें खिलाड़ियों से मिलने का अवसर, एलएसजी की फैन जर्सी और मेम्बरशिप कार्ड भी दिया जाएगा। मेम्बरशिप के लिए विभिन्न कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी टीम के सोशल मीडिया पेज पर उपलब्ध कराई जा रही है।

IPL 2026: इकाना स्टेडियम में सोमवार से अभ्यास करेंगे LSG के खिलाड़ी
लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का राजधानी लखनऊ में आगमन शुरू हो गया है। सोमवार से खिलाड़ी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास आरम्भ करेंगे।

एलएसजी के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी और मुख्य प्रशिक्षक जस्टिन लैंगर के निर्देशन में होने वाले इस अभ्यास सत्र में खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। आईपीएल 2026 सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

ऋषभ पंत के साथ इस सत्र में एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मोहम्मद शमी, आवेश खान, अब्दुल समद और अर्जुन तेंदुलकर जैसे कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन के कारण लखनऊ सुपर जाइंट्स को इस सत्र का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

टीम प्रबंधन के अनुसार सोमवार से इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे अभ्यास सत्र में खिलाड़ी अपनी क्षमता को और निखारने के लिए एक साथ अभ्यास करेंगे। एलएसजी आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।