political gains - Amrit Vichar

राहुल के विदेश दौरे पर भाजपा ने कसा तंज, तो कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- संघी ध्यान भटकाने की ये राजनीति कब बंद करेंगे?
नई दिल्ली। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया और जब पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।

कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए पूछा कि ‘‘संघी ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे।’’ दरसअल भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम चले गए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी ‘‘सुविधाजनक राजनीति’’ के लिए डॉ. सिंह के निधन का ‘‘फायदा’’ उठाया। भाजपा नेता ने कहा कि सिंह के प्रति राहुल के ‘‘असम्मान’’ ​​को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मालवीय ने आरोप लगाया, ‘‘गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।’’

अमित मालवीय के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘संघी ध्यान भटकाने की ये राजनीति कब बंद करेंगे?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यमुना तट पर जगह देने से इनकार कर दिया और उनके मंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को जगह नहीं दी, वह ‘‘शर्मनाक’’ था। वियतनाम यात्रा पर कांग्रस नेता ने मालवीय से पूछा, ‘‘अगर गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो आपको इससे क्या परेशानी है?’’

ये भी पढे़ं : दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 179 यात्रियों की मौत, लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे पर फिसला

राज ठाकरे को लाउडस्पीकर विवाद से राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा- केंद्रीय मंत्री आठवले
सोलापुर। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर उनके “कठोर रुख” से उन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख आठवले ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखने में ‘नाकाम’ रही।

राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर राज्य सरकार को ‘अल्टीमेटम’ दिया था। आठवले ने कहा, “इस रुख से राज ठाकरे को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। उनका अब तक का रुख अलग-अलग रहा है लेकिन उन्हें कभी कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिला।” उन्होंने राज ठाकरे को सलाह दी कि इस तरह का “कठोर रुख” अपनाकर वह समाज में दरार पैदा नहीं करें।

आठवले ने दावा किया कि शिवसेना छोड़ने के बाद राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के झंडे में “नीले, सफेद, हरे और भगवा रंगों को शामिल किया, लेकिन अब उन्होंने अचानक भगवा रंग अपना लिया है तथा समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा, “भगवा ऐसा रंग नहीं है जो विवाद पैदा करता हो, यह विवादों को सुलझाता है। भगवा रंग शांति का प्रतीक है।” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के “जातिवादी” होने के राज ठाकरे के दावे के संबंध में आठवले ने कहा कि पवार व्यक्तिगत रूप से जातिवादी नहीं हैं लेकिन, उनकी पार्टी के कुछ सदस्य जातिवादी हैं।

ये भी पढ़ें- शीर्ष विश्वविद्यालयों ने विशेष पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की

बलिया: भाजपा विधायक ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, लगाया ये गंभीर आरोप
बलिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेंद्र सिंह ने हमला बोलते हुए कहा, राजनीतिक फायदें के लिए समाज को न तोड़ें। बता दें भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह यूपी के बलिया जिले के बैरिया सीट से विधायक हैं और अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

इस बार भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्‍होंने कहा,’ सामाजिक न्याय की बात करने वाले नेता नीतीश कुमार तथा अन्य से मेरा निवेदन है कि यदि वास्तव में वह अपने गरीब पिछड़े वर्ग के भाइयों को न्याय दिलाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें स्वयं और अन्य संपन्न लोगों को आरक्षण कोटे से बाहर रहने की घोषणा करनी चाहिए।’ इसके साथ ही भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसा करने से आरक्षण का लाभ पिछड़े वर्ग के गरीब लोगों को मिल सकेगा।

बता दें कि देश में जाति आधारित जनगणना की मांग करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य दल लगातार मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य की 10 पार्टियों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।