Sports Competition - Amrit Vichar

बाराबंकी : PM कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने लिया उत्साह से भाग
बाराबंकी, अमृत विचार। विकासखंड सिरौलीगौसपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व गणेश वंदना प्रस्तुत की। संचालन मनीष बैसवार ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रा प्रियांशी ने देवा श्री गणेशा, शिवानी व नरगिश ने राधा रानी तेरा श्याम दीवाना, बाल विवाह एवं प्रा.वि. किन्तुर द्वितीय की छात्राओं ने भुखमरी पर आधारित नाटक तथा ऐ वतन आबाद रहे की प्रस्तुति दी।

खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम रहे। दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सूरज प्रथम, अरुण द्वितीय, चंद्रेश तृतीय तथा प्राथमिक बालक वर्ग में फरहान प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, अंश तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में निवेदिता प्रथम, रश्मी द्वितीय, पारुल तृतीय रहीं।

लंबी कूद में चाहत प्रथम, अयान द्वितीय, अरुण तृतीय तथा भाला फेंक में आदित्य प्रथम रहे। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा, यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं जूनियर हाई स्कूल ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद ने पुरस्कृत किया।

समापन पर प्रधानाध्यापक सतगुरु शरण ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम में एआरपी रश्मि शुक्ला, प्रदीप महाजन, वेद प्रकाश श्याम, शिक्षक शफीक अहमद, सचिन जायसवाल, अपर्णा श्रीवास्तव, नीलेश कुमार तिवारी, प्रिया शुक्ला, राजन वर्मा, कमरुज्जमा, प्राची, अनूप अवस्थी, सूरज वर्मा, दीपक कुमार, अखिलेश वर्मा, शिवम, दिलावर, आशीष श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, मोहम्मद सागर, सौरभ वर्मा, सिद्धार्थ सहित अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :

'व्यक्तिगत लाभ के लिए जातियों में बट रहे लोग', धार्मिक कार्यक्रम में बोले बृजभूषण

आईआईटी कानपुर के छात्रों ने पांचवां व स्टाफ ने हासिल किया चौथा स्थान
कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी कानपुर ने इंटर आईआईटी छात्र खेल प्रतियोगिता और इंटर स्टाफ खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने समग्र रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। इसी तरह स्टाफ दल ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इन प्रतियोगताओं में कई पदक शामिल रहे। इंटर आईआईटी छात्र खेल प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास और आईआईटी तिरुपति की ओर से हुआ।

प्रतियोगिता में देशभर के 185 छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में विशेष उपलब्धियां रहीं, जहां करिश्मा सिंह ने सौ मीटर हर्डल्स (महिला) में रजत पदक और समीरा आर. नायर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।अनुकल्प राय ने 110 मीटर हर्डल्स (पुरुष) में रजत पदक हासिल किया।

करिश्मा सिंह ने महिला लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीतते हुए 4.99 मीटर की छलांग के साथ नया इंटर आईआईटी रिकॉर्ड भी स्थापित किया, जो पूर्व रिकॉर्ड 4.86 मीटर से बेहतर है। टीम स्पर्धाओं में पुरुष हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पुरुष लॉन टेनिस टीम ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि महिला स्क्वैश टीम ने भी रजत पदक जीता। पुरुष बास्केटबॉल टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया, वहीं महिला बास्केटबॉल टीम चौथे स्थान पर रही। टेबल टेनिस में पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने कांस्य पदक प्राप्त किए। वेटलिफ्टिंग में संस्थान के पदक तालिका में उल्लेखनीय योगदान रहा।

कर्मचारियों ने मारी बाजी

अंतर-आईआईटी कर्मचारी खेलकूद महोत्सव में आईआईटी कानपुर के कर्मचारियों की ने पुरुष स्क्वैश टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पुरुष बास्केटबॉल टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया। स्क्वैश श्रृंखला में प्रो. नवरोस ने विशेष रूप से उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में प्रो. देबोपम दास ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

डॉ. विजयआनंद एस के ने 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला एथलेटिक्स में अंजनी दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, जैवलिन थ्रो में रजत पदक तथा शॉटपुट में रजत पदक जीता। रेणु वर्मा ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने भी कांस्य पदक अर्जित किया। पुरुष टीमों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा 4×100 मीटर रिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, मनीष साहू ने 15 सौ मीटर दौड़ में तथा दीपक धनौवा ने हैमर थ्रो में चौथा स्थान हासिल किया। महिला टीमों ने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में चौथा स्थान प्राप्त किया।

बाराबंकी : क्रीडा प्रतियोगिता में आर्यन, प्रिया, सनी व पारुल ने मारी बाजी, दौड़ स्पर्धाओं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। शिक्षा क्षेत्र देवा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी छतेना में संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ और जिला व्यायाम शिक्षिका ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुस्तक भेंट कर स्वागत किया, जबकि मिशन हरियाली संयोजक और पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सनी ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं 50 मीटर बालिका वर्ग में पारुल प्रथम, रागिनी द्वितीय और सोनाली तृतीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में आर्यन ने बाजी मारी, जबकि आशिक द्वितीय और सनी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया और सोनाली वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका शशि सिंह के साथ मनोज चौधरी, खेल अनुदेशक दीप्ति वर्मा और रतना बैसवार सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालयी स्तर पर खेलों का आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना बढ़ाता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

उत्तर रेलवे स्टेडियम में कल से लगेगा खिलाड़ियों का मेला... राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षा बोर्ड से संचालित स्कूलों के 250 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
लखनऊ, अमृत विचार: भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से चारबाग स्थित उत्तर रेलवे स्टेडियम में दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स और बैडमिंटन की विभिन्न स्पर्धाएं कराई जाएंगी।

शनिवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में लालबाग ईसाबेला थोबर्न स्कूल के अध्यक्ष ललित, प्रधानाचार्य आशुतोष और भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी पून्य देव ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, रिले रेस, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक और भाला फेंक शामिल हैं।

आयोजन सचिव कन्हैया गुर्जर, डॉ. लाल प्रताप सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, अशोक मिश्रा, अरविंद वर्मा, डॉ. आरबी सिंह, जसकरण सिंह, जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. एमपी सिंह और सत्येश कुमार भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन लालबाग ईसाबेला थोबर्न स्कूल कर रहा है। इसमें भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विभिन्न प्रदेशों के लगभग 250 छात्र-छात्राएँ हिस्सा लेंगी।

बाराबंकी : दौड़ से लेकर कबड्डी तक, बच्चों ने दिखाया दम, न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। विकास खंड बनीकोडर के कम्पोजिट स्कूल सनौली में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के प्रति प्रेरित किया।

दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर बालिका वर्ग में कम्पोजिट स्कूल रेहरिया की पल्लवी प्रथम तथा कम्पोजिट स्कूल सनौली की प्रिया द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में 50 मीटर में कम्पोजिट स्कूल सनौली के सचिन प्रथम और सुधाकर द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में इसी स्कूल से समा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिका द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में कम्पोजिट स्कूल शोभापुर के शिवा प्रथम तथा सनौली के युवराज द्वितीय स्थान पर रहे।

200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कम्पोजिट स्कूल सनौली के विजयलक्ष्मी ने प्रथम और रेहरिया के प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सनौली के सचिन प्रथम और रेहरिया के नवनीत द्वितीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में यू.पी.एस. लालपुर राजपुर के जटा शंकर ने प्रथम तथा यू.पी.एस. लालपुर राजपुर के ऋषभ सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बालिका वर्ग में कम्पोजिट स्कूल रेहरिया ने बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग में कम्पोजिट स्कूल सनौली की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता का संचालन पूर्व ए.आर.पी. अतुल गुप्ता, दिग्विजय पाण्डेय, योगेंद्र त्रिपाठी, सुनीता देवी, घनश्याम जायसवाल, राकेश कुमार, अजय शर्मा, आशीष वर्मा, दिनेश वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, महेंद्र राम, राजीव साहू, अंकित तिवारी, उमेश यादव, सुनीत तिवारी, ममता सहित अनेक शिक्षकों ने किया।कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

हैदरगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवा में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंसारी न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग कबड्डी में हैदरगढ़ विजेता और कनवा उपविजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में अंसारी विजेता और कल्याणपुर उपविजेता रहे।

प्राथमिक बालक वर्ग में गोतौना विजेता और करौंदी उपविजेता रही, बालिका वर्ग में कनवा विजेता और गोतौना उपविजेता रही। पूर्व माध्यमिक वर्ग में खो-खो और दौड़ प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीटी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दीपक मिश्रा, विवेक गुप्ता, रुद्रकांत बाजपेयी, योगेन्द्र मिश्रा, रजनीश शुक्ला सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

तैराकी, डाइविंग एवं वॉटरपोलो में माध्यमिक के छात्रों ने दिखाया दम, अलग-अलग आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता शुरू
लखनऊ, अमृत विचार: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की प्रदेशीय विद्यालयीय तैराकी, डाइविंग एवं वॉटरपोलो प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हो गई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में 20 अगस्त तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि खेलों के माध्यम से जीवन को अच्छी तरह से अनुशासित किया जा सकता है। कार्यक्रम के सह संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 20 टीम प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम के अतिरिक्त प्रत्येक मंडल से एक-एक टीम शामिल है।

यह भी पढ़ेंः India Block VP Candidate: इंडिया गठबंधन आज घोषित करेगा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? इन तीन नामों पर मंथन

फिनिश लाइन पार की, दौड़ते हुए बेहोश हो गया नौवीं का छात्र, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अभ्यास के दौरान हुई मौत
बहराइच। बहराइच जिले के नानपारा में एक निजी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित दौड़ का अभ्यास करने के दौरान नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। कालेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नानपारा कोतवाली अंतर्गत भग्गापुरवा निवासी हिमांशु (15) सआदत इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खेल प्रतियोगिता हेतु बुधवार को अभ्यास चल रहा था। करीब 12 सहपाठियों के साथ 100 मीटर दौड़ में हिमांशु भी हिस्सा ले रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमांशु ने ‘फिनिश लाइन’ पार की। वह तीसरे नंबर पर था, लेकिन लाइन पार करने के कुछ ही क्षण बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे एम्बुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्र के बड़े भाई शिवम ने कहा कि हिमांशु को कोई बीमारी नहीं थी। विद्यालय प्रशासन ने तेज धूप में दौड़ कराई और हिमांशु के बेहोश होने पर कालेज प्रशासन ने समय रहते ना तो स्वयं इलाज कराया ना ही परिवार को समय से सूचना दी। समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

सआदत इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरविंद मिश्र ने पत्रकारों को बताया, ‘‘खेलों में भाग लेने वाले सभी छात्रों को अभ्यास हेतु बुधवार को बुलाया गया था। 100 मीटर दौड़ के लिए नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु भी दौड़ रहा था। दौड़ने के दौरान वह बेहोश हो गया। एम्बुलेंस बुलायी गयी।

तकरीबन दस मिनट एम्बुलेंस के आने तक उसे होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन अफसोस है कि हम उसे नहीं बचा पाए।’’ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुरेश वर्मा ने बताया, ‘‘लड़के को मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का कारण हृदयगति रुकना (कार्डियक अरेस्ट) हो सकता है।

हालांकि, सटीक कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकता था।’’ नानपारा कोतवाली प्रभारी (कोतवाल) रामाज्ञा सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना की सूचना हमें अन्य माध्यमों से मिली, लेकिन कोई शिकायत परिजनों अथवा किसी अन्य ने नहीं दर्ज कराई है।

जानकारी मिली कि बुधवार को ही परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार करा दिया था। कॉलेज के प्रबंध समिति के प्रबंधक तहसीलदार अंबिका चौधरी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना से छात्र का परिवार सदमे में है और उसकी मां सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है।

पान की दुकान चलाने वाले उसके पिता राजकुमार ने कहा, ‘‘जब वह सुबह स्कूल जाने के लिए निकला, तो उसने कहा कि वह जल्द ही वापस आएगा। कौन जानता था कि आज यह उसकी आखिरी विदाई होगी?’’ उन्होंने हिमांशु को एक मेधावी छात्र और एक अच्छा एथलीट बताया, जो विज्ञान की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने का सपना देखता था।

ये भी पढ़े : बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर बस पलटने से 30 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

बदायूं: परिषदीय स्कूलों के बच्चे शतरंज, कैरम, क्रिकेट में होंगे निपुण
बदायूं, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार बच्चों को शतरंज, कैरम, क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि खेलों में निपुण किया जाएगा। बच्चों में फिट इंडिया के तहत खेलों के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। खेल सामग्री खरीदने के लिए जुलाई माह में स्कूलों को ग्रांट भेजी जाएगी। इससे खरीदी जाने वाली खेल सामग्री से बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके।

बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए स्कूलों में खेल सामग्री खरीदी जाती है। खरीदी जाने वाली खेल सामग्री से बच्चे प्रैक्टिस करने के बाद खेलों में प्रतिभाग करते हैं। खेलों का आयोजन फिट इंडिया के तहत किया जाता है। इसके लिए स्कूलों को हर साल 5 से 10 हजार रुपये की ग्रांट भेजी जाती है। इस बार आयोजित होने वाले खेलों में एथलेटिक्स के साथ, शतरंज, कैरम, क्रिकेट वॉलीबॉल आदि को शामिल किया गया है।

इन खेलों में बच्चों को निपुण बनाया जाएगा। इसके बाद परिषदीय स्कूलों में फिट इंडिया के तहत खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्कूल की ओर से तैयार समय सारिणी के अनुसार खेल के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद विकासखंड, जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। खेलों में निपुण बनाने के लिए स्कूलों में खरीदी जाने वाली खेल सामग्री के लिए जुलाई माह में ग्रांट भेजी जाएगी। बच्चों के स्कूल आने के बाद खेलों में निपुण बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। जिसके निर्देश बीएसए ने जिला व्यायाम शिक्षक को जारी किए हैं।

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खेलों का आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार भी शासन की मंशा के अनुसार खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल सामग्री खरीदने के लिए स्कूलों को ग्रांट जुलाई में भेजी जाएगी। व्यायाम शिक्षक को खेल संबंधी आदेश जारी किए हैं।

बाराबंकी: क्रिकेट में सीतापुर तो बैडमिंटन में लालगंज ने मारी बाजी, खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
बाराबंकी, अमृत विचार। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। अंतिम दिन क्रिकेट में केन्द्रीय विद्यालय सीतापुर तो बैडमिंटन में लालगंज की टीम ने सिक्का जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों काे पुरस्कृत किया गया।

बुधवार को अंडर 14 की क्रिकेट तथा अंडर 16,  17 तथा 19 की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय सीतापुर का मुकाबला कानपुर कैंट से हुआ। कानपुर कैंट की टीम 90 रन बनाकर आउट हुई। केंद्रीय विद्यालय सीतापुर की टीम ने तय 16 ओवरों में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस प्रकार केंद्रीय विद्यालय सीतापुर को गोल्ड, कानपुर कैंट को सिल्वर और अलीगंज को ब्रांज मेडल मिला।

विजेता टीम अब राष्ट्र स्तरीय खेल में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। बैडमिंटन के सभी सिंगल तथा डबल्स के फाइनल हुए। अंडर 14 के फाइनल मुकाबले में इफको आंवला बरेली के तेजस कटारिया को प्रथम, बाराबंकी के तन्मय सिंह को द्वितीय तथा इफको आंवला बरेली के ही अमोघ राय को तृतीय स्थान मिला। अंडर 17 में भेल जगदीशपुर के आकाश सिंह प्रथम, अलीगंज के अरिंजय सिंह द्वितीय और अरमापुर नंबर वन के रामजी दुबे तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-19 में एमसीएफ लालगंज के आशुतोष प्रथम, चकेरी नंबर 2 के अस्मित दूसरे व बरेली के अभिषेक पोखरियाल तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन की टीमों में अंडर 14 में इफको आंवला बरेली प्रथम, एमसीएफ लालगंज दूसरे, बाराबंकी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 में अलीगंज प्रथम, आईआईटी कानपुर दूसरे और एमसीएफ लालगंज तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में एमसीएफ लालगंज प्रथम, शाहजहांपुर नंबर वन द्वितीय और चकेरी नंबर टू तीसरे स्थान पर रहा।

पूरे टूर्नामेंट में दो गोल्ड एक सिल्वर और एक ब्रोंज के साथ केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी प्राप्त हुई। पुरस्कार वितरण समारोह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ PAC स्टेडियम में दौड़े पेंशनर: सुलखान सिंह की टीम ने मारी बाजी, पहली बार महिलाएं भी हुईं शामिल
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की तरफ से बुधवार को 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर के स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बुजुर्ग पेंशनरों के जोश और जुनून के प्रदर्शन को देखकर लोगों के होश उड़ गये। लोगों ने उनके जज्बे को देखकर खूब तालियां बजाई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने किया।

35वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पेंशनरों ने खूब फुर्ती दिखाई। पहली बार प्रदर्शन में महिला पेंशनरों ने भी ओपन कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। खेलों में तीन किमी वॉक रेस, गोला फेंक, चक्का फेंक, रस्साकशी के साथ म्यूजिकल चेयर रेस जैसे रोचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में पेंशनर्स पुलिस कर्मियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इन्होंने मारी बाजी

वॉक चाल (70-80 आयु वर्ग) में कृपाशंकर सिंह पहले और मिथलेश दूसरे स्थान पर रही, जबकि 60-70 आयु वर्ग के एसडी सिंह पहले, राकेश राय दूसरे और अवधेश पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक और चक्का फेंक में अनिल कुमार सिंहने दोहरी जीत हासिल की। रस्साकशी में पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बाजी मारी जबकि पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल की टीम उपविजेता रही।

म्युजिकल चेयर रेस में श्याम सुंदर ग्रोवर, सर्वेश कुमारी और ब्राहृादेव यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सुलखान सिंह, रामेश्वर दयाल और महासचिव आरके चतुर्वेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सेनानायक अनूप कुमार के निर्देशन में सहायक सेनानायक रंजीत यादव और उनकी टीम ने निभाई।

जापान में रिलीज होगी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर बनी फिल्म मेजर, भारतीय दूतावास करेगा स्पेशल स्क्रीनिंग

शाहजहांपुर: 5000 व 10000 मीटर दौड़ में बेजोड़ रहे अरविंद, खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रहीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंतिम दिन जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 126 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई 100 मीटर दौड़ में आमिर ने प्रथम, सोहेल कादिर ने द्वितीय और बलजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में बलजीत ने प्रथम, आमिर ने द्वितीय, अरशन ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में हरप्रीत सिंह ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय, रवि प्रताप सिंह ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में प्रभात सिंह, अभिषेक, अनुराग सिंह, 1500 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, आदित्य सिंह, अरुण, 5000 मीटर दौड़ में अरविंद, शिवम, साजन राज, 10000 मीटर दौड़ अरविंद, कृष्णा और साजन राज और 3000 मीटर वाक रेस में आदित्य, राज कुमार और आशुतोष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
इसी प्रकार लंबी कूद में अनुराग मिश्रा ने प्रथम, सुवनेश कुमार ने द्वितीय, अनिकेत ने तृतीय, ऊंची कूद में सुवनेश ने प्रथम, अनुराग ने द्वितीय, सुहेल कादिर ने तृतीय, गोला फेंक में हिमांशु ने प्रथम, सुमित कुमार ने द्वितीय, दिव्यांशु ने तृतीय और भाला फेक में गौरव भारती ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय और हरिओम ने तृतीय स्थान पाया।

प्रतियोगिता में इनका रहा विशेष सहयोग
जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सचिन कुमार प्रेमी, अनूप कुमार मिश्रा, सौरभ कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार भारती,  ब्रजेश कुमार शामिल रहे। विजेताओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। आयोजन में स्टेडियम के कोच मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अनिल मौर्या, शिव प्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा। क्रीड़ा अधिकारी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: जमीन पर कब्जे के विरोध में प्रधानपति को किया लहूलुहान, पुलिस से भी हाथापाई

खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब... खेल प्रतियोगिता में छात्रों का दमदार प्रदर्शन
लखनऊ, अमृत विचारः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ महानगर पश्चिम जिले एवं नवयुग कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान और मिशन शक्ति समिति ने नारी शक्ति दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नवयुग कन्या महाविद्यालय की ही दो टीम-ए और टीम-बी के बीच में मैच खेला गया। जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में  टीम-ए 13 पॉइंट से प्रथम स्थान और टीम-बी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने मुख्य अतिथि अवध प्रांत राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, कस्तूरी सिंह को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

साथ ही इसमें महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने पिरामिड बनाकर शक्ति का प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने विजेता टीमों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार दिए गए। प्राचार्या ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए रानी लक्ष्मी बाई के जीवन का परिचय देते हुए महिला सशक्तिकरण का बोध कराया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई एक शारीरिक शक्ति और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थी। उनके जीवन ने प्रेरणादायक सीख लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि कस्तूरी सिंह ने कहा कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब... के शब्दों के साथ लोगों का का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा पांडेय, प्रवक्ता शेफाली प्रभा द्वारा किया गया। मिशन शक्ति टीम की संयोजिका प्रो. नीतू सिंह, डॉ. मनीषा बड़ौनियॉ खेलकूद समिति की संयोजिका प्रो. अमिता रानी सिंह, डॉ. दीक्षा यादव समेत महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही। नेहा रावत और मुस्कान ने इस खेल में निर्णायक भूमिका।

यह भी पढ़ेः Lucknow University: नहीं पूरी हुई मांगे, तो करेंगे उग्र आंदोलन, समाजवादी छात्र सभा ने दी चेतावनी