Satellite Bus Stand - Amrit Vichar

Bareilly : उर्स और होमगार्ड परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन
बरेली, अमृत विचार। शहर में उर्स ए ताजुश्शरिया और होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन प्लान जारी किया है।

इसके तहत शहर में घुसने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार की रात और शनिवार दो दिनों में पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा और सभी बसों का संचालन सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मिनी बाईपास और इज्जतनगर तिराहे की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उर्स में लाखों जायरीन के आने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
शुक्रवार और शनिवार को झुमका तिराहा, रोड नंबर-01 परसाखेड़ा और मिनी बाईपास से मथुरापुर की ओर सभी भारी वाहन और रोडवेज बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। रामपुर, मुरादाबाद, नैनीताल, पीलीभीत और बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए बाईपास मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली और रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से विलवा होते हुए डेलापीर और 100 फुटा मार्ग से सैटेलाइट बस स्टैंड तक जाएंगी।

शहर के अंदर भी रूट डायवर्ट
शुक्रवार की रात से 25 अप्रैल रात 12 बजे तक मिनी बाईपास और झुमका तिराहे से मथुरापुर की ओर चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा कुदेशिया अंडरपास, श्यामतगंज, पटेल चौक, चौपला, कुतुबखाना और बरेली कॉलेज के आसपास भी ई-रिक्शा और ऑटो पर रोक रहेगी।

परीक्षार्थियों के लिए खास निर्देश
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है। जिनके परीक्षा केंद्र सीबीगंज, मिनी बाईपास, किला क्रॉसिंग और बिहारीपुर क्षेत्र में हैं, वे अतिरिक्त समय लेकर चलें ताकि देरी न हो।

बरेली कॉलेज में अलग प्रवेश व्यवस्था
बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान स्टाफ का प्रवेश पूर्वी गेट से और परीक्षार्थियों का प्रवेश पश्चिमी गेट से कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Bareilly: महज 20 मिनट की बारिश में शहर की सड़कें बनी नाला, सेटेलाइट पर जलभराव के बाद जाम
बरेली, अमृत विचार। झमाझम बारिश ने बुधवार दोपहर मौसम को ठंडा तो बना दिया मगर करीब 20 मिनट हुई बारिश की वजह शहर के तमाम इलाके नाले में तब्दील हो गए।  वहीं सैटेलाइट बस अड्डे के आगे जलभराव की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई।

बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाने की वजह से बारिश की आहट थी। सुबह के वक्त हल्की बूंदाबादी हुई तो मौसम ठंडा हो गया। मगर दोपहर आते-आते बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। तापमान दोपहर के वक्त अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक चला गया।

करीब 20 मिनट तक हुई बारिश की वजह से शहर के अलग-अलग इलाके जलमग्न हो गए। सिकलापुर, साहूगोपीनाथ, जाटवपुरा, मलूकपुर, सिटी रोड, बिहारीपुर में जलभराव की वजह से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई।

सेटेलाइट नाला प्रकरण: जांच रिपोर्ट में चार गुनहगार, अब कार्रवाई का इंतजार
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर युवक की मौत मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद सबकी निगाहें दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। नगर निगम की जांच कमेटी ने ठेकेदार समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। इसमें सफाई निरीक्षक और दो अवर अभियंताओं पर शासन स्तर से कार्रवाई करने की बात की जा रही है, जबकि सुपरवाइजर पर नगर आयुक्त के स्तर से विभागीय कार्रवाई होना बताया जा रहा है।

घटना 24 मार्च की रात की है, जब हरदोई निवासी तौहीद नाले में गिर गया था। करीब 30 घंटे बाद उसका शव नाले से बरामद किया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 10 दिन में रिपोर्ट सौंपते हुए निर्माण विभाग के दो जेई, सफाई निरीक्षक और सफाई नायक को दोषी पाया है। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी।

नाले को ढकने या चेतावनी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। अब ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही जा रही है वहीं, जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से सफाई निरीक्षक और निर्माण विभाग के दो जेई का निलंबन और स्थानीय स्तर पर सुपरवाइजर पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन और दंड की प्रक्रिया अपनाने की बात कही जा रही है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि कमेटी ने जांच रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए कई सुझाव दिए हैं, जैसे नालों को ढकना, चेतावनी बोर्ड लगाना और नियमित निगरानी शामिल हैं। रिपोर्ट सोमवार को शासन में भेजी जाएगी ताकि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो सके। जांच रिपोर्ट को लेकर नगर निगम के निर्माण, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Bareilly: सेटेलाइट बस स्टैंड पर ''मौत के नाले'' पर बिछाया लोहे का जाल
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस स्टैंड के नाले में गिरकर हरदोई निवासी ट्रक चालक तौहीद की मौत के बाद नगर निगम ने रविवार को सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए। नाले के स्थान को लोहे के मजबूत जाल से सुरक्षित करने का काम शुरू किया गया। श्रमिकों ने नाले के पास टूटे पत्थरों को हटाकर वहां लोहे का सुरक्षा कवच बिछाने का कार्य किया। निगम अब पुलिस चौकी के पीछे वाले हिस्से को भी लोहे के जाल से पूरी तरह कवर करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में कोई और राहगीर इस मौत के कुएं का शिकार न बने।

चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी के अनुसार सेटेलाइट स्थित इस नाले पर बना जंक्शन बॉक्स तकनीकी रूप से बेहद संवेदनशील है। यहां शाहजहांपुर रोड, पीलीभीत रोड और सिविल लाइन जैसे तीन प्रमुख इलाकों का पानी एक साथ आकर मिलता है, जिसके कारण बहाव की गति अत्यंत तीव्र हो जाती है। करीब नौ फुट गहरे इस नाले के जंक्शन बॉक्स को अब विशेष रूप से डिजाइन किए गए लोहे के कवर से ढका जा रहा है। नाले की सफाई के दौरान इस जाल को आसानी से खोला जा सकेगा।

इसे दोबारा लॉक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस चौकी के पीछे वाले हिस्से में भी सफाई के लिए अलग से बॉक्स बनाने की योजना है। सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के लिए नगर निगम नाले के दूसरी ओर करीब डेढ़ फुट ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण भी करा रहा है। नाले पर स्लैब डालने और अन्य खुले हिस्सों को पत्थर से पाटने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। लंबे समय से खुले इस गहरे नाले और उससे उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय दुकानदार और राहगीर बेहद परेशान थे, जो अब राहत की उम्मीद जता रहे हैं।

Bareilly: समय सीमा खत्म, पर नहीं तय हो सका तौहीद का गुनहगार, जांच कमेटी की सुस्त चाल पर उठे सवाल
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस स्टैंड के जानलेवा नाले में समाए ट्रक चालक तौहीद की मौत के बाद नगर निगम का न्याय सवालों के घेरे में है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने घटना के 30 घंटे बाद जब तौहीद का निर्जीव शरीर नाले से निकला, तो आनन-फानन में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।

कड़े निर्देश दिए थे कि 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाए। लेकिन, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कमेटी की रिपोर्ट का कोई अता-पता नहीं है। अब सोमवार को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही जा रही है। इधर, नगर निगम के गलियारों में यह चर्चा आम है कि सोमवार तक रिपोर्ट खिसकाने के पीछे असल खेल निर्माण विभाग के रसूखदार अभियंताओं को बचाना है।

नियमतः नाले पर स्लैब डालने और उसकी समय-समय पर मरम्मत करने की जिम्मेदारी निर्माण विभाग की थी, जिसकी घोर अनदेखी ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। जांच कमेटी में निर्माण विभाग के अभियंता को शामिल करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई, तो निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के वह सफाई निरीक्षक और नायक भी नपेंगे, जिन्होंने खुले नाले की सूचना देना जरूरी नहीं समझा।

Bareilly : सैटेलाइट हादसा...जांच पर टिकी निगाहें, कमेटी के पिटारे से निकलेगा क्या
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस स्टेंड पर हुए हादसे के लिए जिम्मेदार कौन, यह जानने के लिए हर कोई नगर निगम की ओर देख रहा है। हरदोई के ट्रक ड्राइवर की मौत के मामले में किस पर गाज गिरे, इस सवाल का जवाब जांच रिपोर्ट से भी मिल सकता है। तय समय के हिसाब से अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय की अध्यक्षता में बनी कमेटी आज अपनी रिपोर्ट नगरायुक्त को सौंप सकती है।

तौहीद की मौत ने न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी उजागर किया है कि कैसे एक साल से खुले पड़े जानलेवा नाले की अनदेखी की गई थी। इसलिए सबकी निगाहें इस जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में दोषियों पर गाज गिरेगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा। तौहीद की मौत महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है। मई 2025 में नाले की सफाई के दौरान स्लैब टूट गया था, जिसे साल बीतने के बाद भी ठीक नहीं किया गया। रोडवेज अफसरों की ओर से नगर निगम को बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद किसी ने सुध नहीं ली।

जांच कमेटी के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले सैटेलाइट बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में नाला बिना स्लैब के क्यों छोड़ा गया? वहां लगाए गए बैरियर इतने कमजोर क्यों थे कि वे एक व्यक्ति का वजन तक नहीं सह सके? सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में केवल तकनीकी खामियों का ही जिक्र नहीं होगा, बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा की गई है, जिनके पास इस क्षेत्र के नालों के रखरखाव की सीधी जिम्मेदारी थी। बता दें कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तौहीद बस पकड़ने के सैटेलाइट पहुंचा और कुछ खाने के बाद अचानक खुले नाले में समा गया था। करीब 30 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में तौहीद का शव नाले के गहरे मलबे और सिल्ट के बीच से बरामद किया गया।

तौहीद की मौत भी नहीं जगा सकी सिस्टम को
तौहीद की जान चली गई, 30 घंटे तक रेस्क्यू चला लेकिन सिस्टम की नींद नहीं टूटी है, बल्कि वह अब ''खतरनाक लापरवाही'' का नया अध्याय लिख रहा है। आज की यह तस्वीर गवाह है कि सैटेलाइट पर नाले के स्लैब और सरिए काटने का काम किस कदर बेखौफ अंदाज में जारी है। बिना किसी पुख्ता बैरिकेडिंग या सुरक्षा घेरे के, खुले नाले के ठीक ऊपर खड़े होकर लोहे के जाल काटे जा रहे हैं। ऐसे में अगर काम करते वक्त किसी मजदूर का पैर फिसला या कोई राहगीर इस अफरा-तफरी में नीचे गिरा, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? लोहे के ये नुकीले सरिए और नाले में बहता पानी किसी भी पल नई मौत को दावत दे सकते हैं। कुल मिलाकर यह काम नहीं, बल्कि सरेआम लोगों की जान से खिलवाड़ है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सैटेलाइट नाला हादसा बेहद दुखद है और इसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर हुई है। अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट आज प्राप्त हो जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर उन सभी अको चिह्नित किया जाएगा, जिनकी शिथिलता के कारण हादसा हुआ। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly : रोडवेज अफसर भेजते रहे पत्र मगर किसी ने नहीं सुनी, खानापूर्ति के अभियान चलाकर झाड़ा पल्ला
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस अड्डे पर गहरे नाले में अजनबी के गिरने को लेकर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एआरएम रोडवेज ने कई बार नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के अफसरों को पत्र लिखकर अवैध ठेलों के साथ ही सैटेलाइट से अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन सब सिवाय खानापूर्ति के कुछ नहीं किया गया।

रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेई की तरफ से 8 अप्रैल 2025 से कई बार पत्र लिखकर कहा गया कि सेटेलाइट बस अड्डे पर तीनों तरफ फड़ और ठेले वालों ने अनधिकृत रूप से अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा शिकायत में कहा गया था कि ऑटो रिक्शा वाले बस अड्डे के गेट पर ऑटो खड़े कर देते है। जिससे बस को निकलने में परेशानी होकर जाम लग जाता है। कई बार बस अड्डे पर तैनात केंद्र प्रभारियों ने ठेले व ऑटो को हटाया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से लगा लेते है। अधिक बार टोकने पर वह मारपीट करते है।

पत्र में सेटेलाइट बस अड्डे पर अराजक तत्वों का जिक्र करते हुए कहा गया था कि 2025 में एक हत्या भी हो चुकी है। इसके अलावा मई 2025 से लेकर अब तक कई बार नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर नाले की सफाई कराने को कहा गया था। पत्र में कहा गया था कि शाहजहांपुर-लखनऊ गेट पर नाले का पानी ऊपर चलने से सड़क और नाले में कोई अंतर नहीं दिखाई देता है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने एआरएम की तरफ से भेजे गए पत्र का संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की भी लापरवाही सामने आ रही है।

Bareilly : 30 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला नाले में गिरे युवक का शव
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे पर करीब 12 फीट गहरे नाले में गिरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए 30 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार टीमों को कामयाबी हाथ लगी। गुरुवार तड़के नाले में गिरे युवक का शव बरामद कर लिया गया।

नाले से युवक का शव बरामद होने के बाद उसकी शिनाख्त भी कर ली गई। हरदोई के मोहल्ला शाहबाद निवासी 30 वर्षीय तौहीद के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। बताया जा रहा है कि तौहीद ड्राइवर का काम करता था। युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। फिलहाल शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

इससे पहले मंगलवार की देर रात से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को दिन भर चला। एसडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम के कर्मचारी खोजबीन में जुटे रहे। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय और नगर विकास मंत्री तक पहुंच गया। इसके बाद नगर आयुक्त से लेकर अतिक्रमण प्रभारी और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी खुद जुट गए। गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे नाले से शव बरामद कर लिया गया।

बता दें कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सेटेलाइट बस अड्डे पर खुले हुए नाले के पास बैठा एक व्यक्ति अचानक नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद यात्रियों और दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें युवक नाले में गिरता दिखाई दिया। इसके बाद थाना बारादरी पुलिस और रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं और रात से सुबह तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। निगम और एसडीआरएफ की टीम ने नाले की सफाई मशीनों से कराई। नाले का पानी निकालने का काम रात तक चलता रहा।

सीसीटीवी में दिखी घटना: एक झटका और पल भर में नाले के अंदर समा गया युवक
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस अड्डे के पास नाले में गिरे युवक की तलाश करीब 14 घंटे बीत जाने के बावजूद पूरी नहीं हो सकी। युवक के गड्ढे में गिरने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मगर सीसीटीवी सामने आने के बाद युवक को नाले में गिरते साफ देखा जा सकता है।

जो सीसीटीवी मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे का है। 26 सेकेंड के इस सीसीटीवी फुटेज में नाले की बाउंड्री पर बैठा युवक ऊंघता दिखा। अचानक युवक को झटका लगा और पल भर के अंदर नाले में जा गिरा। माना जा रहा है कि युवक नशे की हालत में रहा होगा। लिहाजा कब उसे झटका लगा और नाले में जा गिरा उसे पता ही नहीं चला।

सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस भी इसी नतीजे पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक फुटेज में युवक के हाव-भाव देखकर लगता है कि वह नशे की हालत में था और अंधेरे की वजह से नाले के खुले हिस्से को देख नहीं पाया। इसी गफलत के दौरान वह सीधे गहरे पानी और गाद में समा गया। सूचना के बाद से ही थाना बारादरी पुलिस और रेस्क्यू टीमें सक्रिय है लेकिन पानी का बहाव और गंदगी तलाश में बड़ी बाधा बनी रही।

मशीनों से निकाला जा रहा पानी
रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है। दूसरे दिन सुबह से ही नगर आयुक्त की मौजूदगी में नगर निगम की बड़ी सक्शन मशीनों और पंपों के जरिए नाले का पानी निकाला जा रहा है। हालांकि समय बीतने के साथ उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस के लिए उसके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है।

शासन तक पहुंची गूंज
इस घटना ने शहर के नालों की सुरक्षा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस अड्डे जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थान पर नाला खुला होना प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है। मामला शासन तक पहुंचने के बाद लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से पूरी रिपोर्ट तलब की है। नाले में गिरे युवक की तलाश के लिए सर्च रेडियस को बढ़ा दिया गया है और निचले इलाकों में भी जाल बिछाए गए हैं। फिलहाल, पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर डटा हुआ है और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है।

Bareilly: सैटेलाइट बस अड्डे के पास नाले में गिरे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, शासन तक पहुंची गूंज
बरेली,  अमृत विचार। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, सैटेलाइट बस अड्डे के पास गहरे नाले में गिरे युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी बिना किसी सफलता के जारी रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब यह मामला शासन तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने की सूचना के बाद, मौके पर नगर आयुक्त से लेकर अतिक्रमण प्रभारी और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। घंटों की मशक्कत और नाले की सफाई के बावजूद युवक का कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

भारी अमला तैनात, पानी निकालने के लिए मशीनों का सहारा
रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है। दूसरे दिन सुबह से ही नगर आयुक्त की मौजूदगी में नगर निगम की बड़ी सक्शन मशीनों और पंपों के जरिए नाले का पानी निकाला जा रहा है। हालांकि समय बीतने के साथ उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस के लिए उसके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है।

व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, शासन ने मांगी रिपोर्ट
इस घटना ने शहर के नालों की सुरक्षा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस अड्डे जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थान पर नाला खुला होना प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है। मामला शासन तक पहुंचने के बाद लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से पूरी रिपोर्ट तलब की है। नाले में गिरे युवक की तलाश के लिए सर्च रेडियस को बढ़ा दिया गया है और निचले इलाकों में भी जाल बिछाए गए हैं। फिलहाल, पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर डटा हुआ है और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है।

Bareilly : सैटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरा युवक...घंटों कोशिश के बाद भी तलाश जारी
बरेली, अमृत विचार। सैटेलाइट बस अड्डे के पास मंगलवार की रात हुई घटना ने प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए। युवक खुले नाले में गिर गया। रात से जिसकी तलाश नगर निगम और एसडीआरएफ की टीमें कर रही हैं।

घटना मंगलवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाले की सफाई काम करने के लिए नाले पर रखे पत्थर हटाए गए थे। अंधेरा होने की वजह से युवक नाले में गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक नाले के अंदर गिरता दिखा।

आनन-फानन में उसे खोजने के लिए जेसीबी मंगाई गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश कर रहीं थीं। बुधवार सुबह भी ये तलाश जारी रही।

बरेली : शहर की यातायात व्यवस्था रामभरोसे, कोनों में खड़े मिले ट्रैफिक पुलिस कर्मी
बरेली, अमृत विचार। स्टेडियम रोड पर नो एंट्री में हुए हादसे के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने भले ही टीएसएई समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया हो, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था गुरुवार को भी रामभरोसे ही रही। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की घूसखोरी के चलते दर्दनाक हादसे में महिला की मौत के अगले दिन शहर के प्रमुख चौराहों की अमृत विचार की टीम ने पड़ताल की तो हैरानी वाली तस्वीर सामने आई। अधिकांश चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान नजर नहीं आए, बल्कि कोनों में खड़े होकर दुपहिया वाहन चालकों और बाहर के नंबर वाली गाड़ियों पर ही निशाना लगाते रहे।

सैटेलाइट बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस का इंटरसेप्टर वाहन खड़ा दिखा तो उसमें पुलिस कर्मी गायब दिखे, जबकि दो होमगार्ड कुछ दूरी पर बाइक सवार को रोकते दिखे। इसके आगे बीसलपुर चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ही दिखा, वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी होमगार्ड के साथ बीसलपुर रोड के मोड़ वाली साइड पर बातचीत में व्यस्त था। कुछ दूर पर यूनिवर्सिटी से आगे डोहरा चौराहा पर न तो ट्रैफिक पुलिस थी और न ही कोई अन्य पुलिस कर्मी। ट्रैफिक सिग्नल लाइट होने के बाद भी लोग बेतरतीब तरीके से वाहन लेकर निकलते दिखे। संजय नगर चौराह पर भी व्यवस्था बदहाल दिखी। कालोनी से पीलीभीत रोड पर पहुंचते ही लोग रोड क्रॉस करते समय हादसे का शिकार न हो जाए, इसलिए डिवाइडर के कट पर अवरोधक लगे हैं, बाइक सवार से लेकर थ्री व्हीलर इसी के बीच होकर गुजरते दिखे। सौ फुटा मोड़ पर भी कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखा। इस रोड पर मौत बनकर दौड़ती मिट्टी और रेता-बजरी भरी ट्रालियां नजर आईं। इनकी रोक-टोक के लिए सौ फुटा चौराहा से लेकर डेलापीर मोड़ तक कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं दिखा।

डमरू चौराह पर भी कुछ इसी तरह का हाल देखने को मिला। यहां सबसे अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन यहां तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बाद केवल दो पुलिस कर्मी ही नजर आए। जो किसी तरह यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते दिखे। स्टेडियम रोड पर ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ती नजर आई। इसको लेकर बताया गया कि स्टेडियम के आसपास रेता-बजरी की दुकानें होने की वजह से ट्रालियां दिनभर ऐसे ही दौड़ती हैं।

जोर कमाई पर, वाहन चेकिंग सिर्फ नाम के लिए
नो एंट्री जोन ही नहीं शहर के प्रमुख चौराहों के अलावा सड़कों पर वाहनों की चेकिंग के नाम पर वसूली का खेल कोई नया नहीं है। गैर जनपद व गैर प्रांतों के चालकों के साथ अवैध वसूली के साथ-साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इन्हें ज्यादा परेशान किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उनके कहे अनुसार चढ़ावा नहीं चढ़ाता है तो कोई न कोई कमी दर्शाकर चालान कर दिया जाता हैं। ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड भी कम नहीं है। बताया जाता है कि मुख्य चौराहों पर ड्यूटी लगाने के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। कमाई वाले चौराहों पर ड्यूटी लगवानी हो तो विभाग में अधिकारियों से लेकर बाबुओं तक को खुश करना होता है। लेन-देन में जरा भी आनाकानी करने वालों को होमगार्ड के ही अधिकारी इधर से उधर कर देते हैं। उनके चहेतों की शिकायतें कितनी भी आती रहें, उन्हें हटाने के नाम तक नहीं लेते हैं। इसी का नतीजा है होमगार्ड चौराहों पर वसूली करने से नहीं चूकते हैं। चौकी चौराहा, सैटेलाइट चौराहा, ईसाइयों की पुलिया, गांधी उद्यान, डेलापीर चौराहा, समेत कई प्वाइंट ऐसे हैं जहां होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस वसूली करते दिखाई दे जाएंगे।

होमगार्डों के सहारे शहर की पूरी यातायात व्यवस्था
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का जिम्मा यातायात पुलिस पर है, पर शहर में अधिकांश यातायात पुलिस के जवान नजर नहीं आते। अगर कोई सवाल उठाए तो स्टाफ की कमी का रोना रो दिया जाता है, पर अहम सवाल ये है कि कि क्या स्टाफ की कमी सिर्फ शहर के लिए है। शहर से बाहर दिल्ली हाईवे झुमका चौराहा, मिनी बाइपास, बड़ा बाईपास आदि जगहों पर दिन भर यातायात पुलिस ड्यूटी देती नजर आती है, इसके पीछे अवैध वसूली के भी आरोप लगते रहे हैं।

यहां अफसरों का संरक्षण प्राप्त पुलिसकर्मी कर रहे लूट
इन दिनों बीसलपुर रोड पर नवदिया झादा पर वाहनों की चेकिंग को लेकर लोग सबसे अधिक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त पुलिसकर्मी ही लोगों को परेशान करते हैं। यदि ऐसा नहीं है तो नवदिया चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस और थाना पुलिस की लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की इस कार्यशैली से लोग परेशान हैं।

मैंने खुद आज शहर के सभी चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक कराई है। दोपहर के समय सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी नजर आए। शहर में स्टेडियम रोड और पीलीभीत बाईपास रोड पर कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया था। संभवता हो सकता है कुछ मिनट के लिए पुलिस कर्मी वहां चले गए हों। -मो. अकमल खान, एसपी ट्रैफिक।