Karni Sena - Amrit Vichar

बाराबंकी : नाराज करणी सेना के कार्यकर्ताओं घेरी कोतवाली, निष्पक्ष जांच की मांग
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद सीओ के रहते हुई बातचीत में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। पुलिस के आश्वस्त करने पर कार्यकर्ता संतुष्ट हुए।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। यहां पर नारेबाजी के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रकरण में बिना समुचित जांच और ठोस साक्ष्यों के मुकदमा दर्ज किया गया है। चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। करणी सेना के प्रदर्शन को देखते हुए रामसनेहीघाट पुलिस ने असंदरा, दरियाबाद, टिकैतनगर व बदोसराय थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया था साथ ही हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी समीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों से शांतिपूर्वक वार्ता की। सीओ जटाशंकर मिश्रा  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जाएगी।

बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में सावन व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, वहीं पोस्ट हटाने को लेकर कहासुनी और मारपीट के आरोप भी सामने आए थे, जिसके संबंध में कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

शिवपाल यादव के पैर छूने पर तंज पड़ा भारी, सपा कार्यकर्ता के अपहरण-धमकी के आरोपों में घिरे करणी सेना के प्रदेश महामंत्री, 22 पर मुकदमा दर्ज
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में रामसनेहीघाट क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक उपाध्यक्ष सावन यादव ने आरोप लगाया है कि अभिनव सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण किया, जान से मारने की धमकी दी और अपमानित किया।

पुलिस ने मामले में चार नामजद समेत 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अभिनव सिंह ने मंच पर शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए थे। इसी को लेकर मैंने एक टिप्पणी की थी कि समाजवादी पार्टी को घुटने पर लाने वाले आज खुद घुटनों पर आ गये। इसी पोस्ट के बाद अभिनव सिंह ने उनका यह हाल किया।

पीड़ित सावन यादव, निवासी जेठबनी गांव, ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो फरवरी को सुबह करीब 11 बजे वह रामसनेहीघाट स्थित एक धर्म कांटा के पास मौजूद थे। इसी दौरान तीन वाहनों में सवार होकर बहरेला गांव निवासी अभिनव सिंह, नरेंद्र सिंह, भहरेमऊ के उदल सिंह, दादूपुर निवासी कौशलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि सावन यादव को जबरन वाहन में बैठाकर बाईपास स्थित एक प्लॉटिंग स्थल पर ले जाया गया, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। घटना का वीडियो बनाए जाने का भी आरोप है। बाद में आरोपियों ने उन्हें धर्म कांटा के पास छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला राणा सांगा पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी और उससे जुड़े सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सपा सांसद रामलाल सुमन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हुई थी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से जुड़ी एक पोस्ट के बाद विवाद और बढ़ गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक ऑडियो क्लिप को भी जांच में शामिल किया गया है और सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इकाना में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की एंट्री बैन! करणी सेना ने किया विरोध
लखनऊ, अमृत विचार: श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और युवक दीपू बोस की हत्या का विरोध में दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों में संगठन बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खेलने का विरोध करेगा। क्रिकेट अधिकारियों और प्रशासन से अपील की कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को किसी टीम में शामिल न किया जाए। प्रदेश के किसी भी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति न दी जाए। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, जितेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश महासचिव नंबर सिंह, प्रदेश मंत्री दुर्गेश सिंह, प्रदेश सचिव राहुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह मौजूद रहे।

POK वापस ले सरकार, सपा साथ खड़ी... करणी सेना को शिवपाल ने बताया ‘आतंकी मानसिकता वाला संगठन’
गोंडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत को ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) को वापस लेने का अब समय आ गया है। शिवपाल यादव रविवार को गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “भाजपा ने चुनावों में वादा किया था कि वह पीओके को भारत में शामिल करेगी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।”

शिवपाल यादव ने कहा कि भारत सरकार को हर उस क्षेत्र पर कार्रवाई करनी चाहिए, जो भारत का हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा। यादव ने कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, “जब-जब देश में आतंकवादी हमले हुए हैं, समाजवादी पार्टी ने हर बार राष्ट्र के साथ खड़े होकर आतंकवाद का विरोध किया है, लेकिन यह चिंताजनक है कि तमाम सुरक्षा दावों के बावजूद आतंकी देश में घुस कैसे आए। खुफिया एजेंसियां कहां थीं? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।”

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में करणी सेना को ‘आतंकवादी मानसिकता वाला संगठन’ करार दिया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा, “यदि कोई संगठन सार्वजनिक रूप से एक सांसद को जान से मारने की धमकी देता है, तो उसे आतंकवादी मानसिकता वाला ही संगठन माना जाएगा।”

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि ऐसी प्रवृत्तियों को भाजपा सरकार आखिर क्यों संरक्षण दे रही है? गोंडा दौरे आए यादव ने मदरसों पर कार्रवाई और बहराइच के प्रसिद्ध दरगाह मेले पर प्रतिबंध को लेकर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। यादव ने कहा कि 500 वर्षों से चली आ रही परंपरा को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपातपूर्ण निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे के लिए धर्म की बात करती है, असल में वह सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने में लगी है।

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है संबंधी बयान पर यादव ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के ही वरिष्ठ नेता लोकतंत्र की हत्या की बात कहें, तो यह साबित करता है कि वर्तमान सरकार जनप्रतिनिधियों की गरिमा को तार-तार कर रही है।

प्रतापगढ़: रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर विधायक डा.आरके वर्मा ने दिया विवादित बयान
प्रतापगढ़ अमृत विचार। प्रतापगढ़ में रानीगंज से सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने शुक्रवार को विवादित बयान दिया है। यह बयान उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले को लेकर करणी सेना पर दिया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह लोग जो तलवारे  लहरा रहे हैं उनसे कहना चाहता हूं अगर हमारे सब्र का बांध टूटा तो यह तलवार तुम्हारे .... में घुस जाएगी।

सत्ता पोषित गुंडे एक सेना का नाम रखकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। सपा विधायक ने कहा कि ना तलवार की धार से ना गोलियों की बौछार से यह देश चलेगा बाबा साहब के संविधान से। मालूम हो कि सपा विधायक विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उपमुख्यसचेतक भी हैं।

लखनऊ: कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, करणी सेना पर कार्रवाई की मांग
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन मुख्य रूप से सपा के सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में किया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

दरअसल, बीते दिनों, सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था, बताया जा रहा है कि इस हमले में टायर और पत्थर फेंके गए थे। इसके जवाब में, सपा ने उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।

इसी के तहत आज सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि जिस तरह से सपा सांसद पर हमले हो रहे हैं, उससे बीजेपी के दलित विरोधी होने का पता चलता है। यह प्रदर्शन सपा की ओर से योगी सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : UP News: IAS, IPS से लेकर PPS लेवल तक के कई अधिकारी हुए सेवानिवृत्ति, देखें लिस्ट

इटावा में रामगोपाल यादव बोले- करणी सेना तो संगठित अपराधियों का गिरोह...RSS मुख्यालय जाए बिना कैसे रह सकते हैं प्रधानमंत्री
इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि करणी सेना संगठित अपराधियों का गिरोह है और उन्होंने आगरा में रामीजी लाल सुमन के आवास पर आक्रमण किया। उन्होंने कहा गुजरात में करणी सेना पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन वहां इसने कोई विरोध नहीं किया।

जबकि आगरा में सपा सांसद के आवास पर प्रदर्शन किया। उस दिन मुख्यमंत्री भी आगरा में थे इसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही रही। सपा ने इस मुद्दे को संसद में उठाया है और शांतिपूर्ण तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। यहां एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनाैपचारिक बातचीत में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में जाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनकी मातृ संस्था है वहां जाए बिना कैसे रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में जिले व अन्य स्थान का नाम बदले जाने के मामले में प्रोफेसर यादव ने कहा कि सरकार विकास का कोई कार्य नहीं कर रही है और मूलभूत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-चार माह में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है लेकिन अभी इस और किसी का ध्यान नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तानाशाह जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ऐसी भाषा आमतौर पर तानाशाह बोलते हैं ।लोकतंत्र में तो जनता मालिक होती है।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अमित शाह के उसे बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 20 साल तक सत्ता में रहने वाली है, इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव नेकहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और इस तरह की भाषा का प्रयोग  तानाशाही में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने समय तक सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस को जाना पड़ा अभी तो भाजपा कांग्रेस जितने समय भी सत्ता में नहीं रही है और ना रह पाएगी।

ये भी पढ़ें- पांच बच्चों की मां का भांजे पर आया दिल...प्रेमी के साथ हो गई फरार, चित्रकूट में पीड़ित पति बोला- पुलिस भी नहीं सुन रही

रामजीलाल सुमन के आवास हुए हमले के विरोध में पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के आवास पर बुधवार को हुए तोड़फोड़ की घटना को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहीं सिराथू विधानसभा सीट से सपा की विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल को  पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी पल्लवी पटेल ने खुद सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी है।

पल्लवी पटेल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- दलित सांसद के घर पर हमले वह हिंसा के खिलाफ राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आंदोलन। सैकड़ों साथियों के साथ हिरासत में लिया गया। संघर्ष जारी रहेगा।

https://twitter.com/pallavi_apnadal/status/1905184452101460232

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के सर्मथन में पलवी पटेल और अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के परिवर्तन चौक से लोकर हजरतगंज चौराहे तक प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान परिवर्तन चौक पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन के लिए बस भेज दिया।

यह भी पढ़ेः राणा सांगा विवादः सपा सांसद के घर पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

राणा सांगा विवादः सपा सांसद के घर पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ, अमृत विचारः आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के आवास पर गुरूवार को हुए बवाल का असर आज लखनऊ में देखने को मिला। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान सरकार का पुतला भी फूंकने की कोशिश की गई।

सपा सदस्यों को काबू में करने के लिए पुलिस को बीच बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने संगठन के छात्रों को हिरासत में लेकर ईको गर्डन रवाना किया गया।

बता दें कि महाराणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में विवादित बयान दिया था। जिसका देश और प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में करणी सेना के सदस्यों ने बुधवार को उनके घर के सामने पहुंचकर हंगामा करते हुए पथराव किया था। जिसका आज लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने विरोध किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा विनीत कुशवाहा, ईकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, शिवा जी यादव, अनमोल राय, विक्रम यादव, प्रेम यादव, कांची यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः एक अप्रैल को शिक्षक मनाएंगे Black Day, काली पट्टी बांध कर करेंगे काम

अमरोहा: गोवंशीय पशु का वध कर भागे गोकश, कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा
अमरोहा, अमृत विचार। रात के अंधेरे में गोकशी कर रहे आरोपी ग्रामीणों को देखकर भाग निकले। मौके पर गर्दन कटा एक गोवंशीय पशु मिला। सूचना पर भाकियू नेता व हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। सीओ और पुलिस ने मौके पर बमुश्किल हालात संभाले। मृत गोवंशीय पशु को गढ्ढा खुदवाकर दफनाया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह घटना थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा की सोमवार रात की है। दरअसल यहां गांव के पास स्थित एक खेत में कुछ लोग गोवंशीय पशु का वध कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने भाकियू नेताओं को इसकी सूचना दे दी। शोर होने पर गोवंशीय पशु का वध करने वाले लोग मौके से भाग निकले जबकि जल्दबाजी में उनकी बाइक वहीं रह गई। कुछ ही देर में कई गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हिंदू संगठन करणी सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। गोवंशीय पशु के अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया मामले में गांव सैदपुर इम्मा निवासी शकील पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : महिला की मौत के मामले में ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट

शाहजहांपुर: बयान से आक्रोशित करणी सेना ने फूंका संभल विधायक का पुतला
शाहजहांपुर, अमृत विचार। विधानसभा में कुंदरकी विधायक के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद का पुतला दहन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी डीएम कार्यालय में सौंपा।

बुधवार को करणी सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह व जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार सुबह करीब 11 बजे खिरनी बाग रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सदन में संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद के द्वारा कुदंरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिसे करणीसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां सभा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे और यहां संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग  की गई कि जल्द से जल्द संभल विधायक की सदस्यता रद्द की जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में जगवीर सिंह , राणा प्रताप सिंह , सचिन चौहान, रामगोपाल चंदेल , पुष्पेन्द्र सिंह समेत करणी सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

'जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे 1,11,11,111 रुपये का इनाम मिलेगा', करणी सेना का ऐलान
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच अब करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को ईनाम देने का ऐलान किया है। जहां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने 1 करोड़ 11 लाख 11 हज़ार 1 सौ 11 रुपये देने की घोषणा की है। बता दें कि राजस्थान में पिछले साल करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी, इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।

राज शेखावत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे। इस वीडियो में वो आगे कहते हैं कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसके यह इनाम की राशि दी जाएगी। लॉरेंस बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताते हुए राज शेखावत ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर रखा इनाम

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने वीडियो जारी कर रखा इनाम

Lawrence Bishnoi #LawrenceBishnoi #KarniSena pic.twitter.com/TOsE1NvJ0d

— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 22, 2024

इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मी को 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारा लाख ग्यारा हज़ार ग्यारा सौ ग्यारा) पुरस्कार की घोषणा। हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारा लाख ग्यारा हज़ार ग्यारा सौ ग्यारा) प्रदान कर पुरस्कृत करेगी व उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। जय माँ करणी।'' बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें- साक्षी मलिक ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं बबीता फोगाट इसलिए पहलवानों को उकसाया