bihar news - Amrit Vichar

दरभंगा में दिल दहला देने वाला कांड : घरेलू विवाद में सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला
दरभंगा। दरभंगा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे पतोर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपट्टी की है।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी फूल कुमारी दास (30), उनके पुत्र ह्रदय दास (सात), पुत्री संध्या दास (छह) और पुत्र सोन दास (पांच) के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार, संदीप चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था और अपनी पत्नी फूल कुमारी दास व तीन बच्चों के साथ यहीं रहता था।

उसने बताया कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संदीप ने डंडे व रॉड से पत्नी व बच्चों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमले में फूल कुमारी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक बच्चे ने दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी संदीप ने खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया है। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जला रेड्डी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोपालगंज में Orchestra Groups से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अमित जैन एवं गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की देखरेख में कुचायकोट पुलिस, एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन, नारायणी सेवा संस्थान एवं पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय ने संयुक्त रूप से चलाया। मुक्त कराई गई लड़कियों की उम्र 10 से 17 साल है।

मिली जानकारी के अनुसार इन बच्चियों को झांसा देकर ट्रैफिकिंग के जरिए पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लाया गया था। एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने कहा, " इस अभियान ने एक बार इस तथ्य को उजागर किया है कि कितने बड़े पैमाने पर लड़कियों की ट्रैफिकिंग कर उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे आर्केस्ट्रा समूहों में धकेला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण एवं उत्पीड़न के अंतहीन दलदल में धकेल दिया जाता है। हमें ट्रैफिकिंग के संगठित अपराध और आर्केस्ट्रा समूहों की मिलीभगत के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है। " एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन और नारायणी सेवा संस्थान पिछले एक महीने से इन आर्केस्ट्रा समूहों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

उन्होंने पाया कि आर्केस्ट्रा समूह शादी-ब्याह के समय ट्रैफिकिंग के जरिए पड़ोसी राज्यों से नाबालिग बच्चियों को लाते हैं और इन्हें विवाह समारोहों में भोजपुरी गानों पर अश्लील नृत्य के लिए मजबूर किया जाता है। हालांकि उनके यौन उत्पीड़न का सिलसिला समारोह खत्म होने के बाद भी जारी रहता है। चूंकि शादी-ब्याह का मौसम कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, इसलिए छापे के लिए जानबूझ कर ऐसा दिन चुना गया जब कोई लग्न नहीं हो और ये सभी लड़कियां अपने ठिकानों पर मौजूद रहें।

मुक्त कराए जाने के बाद काउंसलिंग के दौरान भयभीत दिख रही कई लड़कियों ने बताया कि उन्हें उनके कथित प्रेमी ने बेच दिया या फिर पैसे, नाम व बेहतर जिंदगी का लालच देकर शोषण के दलदल में धकेल दिया। कुछ लड़कियों ने बताया कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि यदि वे आर्केस्ट्रा से जुड़ी रहेंगी तो उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का अवसर भी मिलेगा। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत ने कहा, "यह देखना दुखद है कि संगठित ट्रैफिकिंग गिरोह आर्केस्ट्रा समूहों के जरिए शोषण के इरादे से विभिन्न राज्यों में बच्चों को निशाना बना रहे हैं।

यह कोई इकलौती घटना नहीं है बल्कि एक संगठित आपराधिक तंत्र की ओर इशारा करती है जो बच्चों की लाचारी, आर्केस्ट्रा जैसे धंधों में उनकी मांग और कानूनी सख्ती में कमी की वजह से फल-फूल रहा है। भारत में बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी कड़े कानून हैं और हालिया समय में बिहार पुलिस की सख्ती बताती है कि वे ट्रैफिकिंग और बच्चों के शोषण के खात्मे के लिए गंभीर हैं। फिर भी राज्यों में आपसी समन्वय, शादी-ब्याह के मौसमों के दौरान इन पर सख्त निगरानी एवं जवाबदेही तंत्र को और मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि इसका हमेशा के लिए खात्मा किया जा सके।"

बिहार मंत्रिपरिषद विस्तार : सम्राट चौधरी सरकार का पहला बड़ा विस्तार, नीतीश कुमार के बेटे निशांत सहित 31 मंत्रियों ने ली शपथ
पटना। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्री परिषद का बृहस्पतिवार को विस्तार किया गया तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 30 अन्य लोगों ने गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पांच दलों वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों से कुल 31 लोगों को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निशांत कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है।

PM मोदी हुए शामिल

जहां वे राज्य में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान के लिए रवाना हुए, जहां पूर्वाह्न 12 बजकर 15 मिनट पर नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है। सड़क के दोनों ओर बैरिकेड के पीछे खड़े लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और नारे लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस कार्यक्रम को पार्टी द्वारा एक बड़े उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि हिंदी पट्टी के उस एकमात्र राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, जहां पिछले महीने जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे तक सत्ता भाजपा की पहुंच से बाहर रही थी।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग से सर्वाधिक नौ मंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य के सामाजिक और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया। शपथ लेने वाले मंत्रियों में से सात मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जबकि सर्वाधिक नौ मंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से शामिल किए गए हैं। इसके अलावा दो ब्राह्मण, दो भूमिहार और तीन राजपूत समुदाय से मंत्री बनाए गए हैं। वहीं सात मंत्री दलित समाज से हैं।

मंत्रिपरिषद में सामाजिक समीकरण का रखा गया ख्याल

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कोटे से एक राजपूत और एक दलित नेता को मंत्री बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक ओबीसी नेता को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से एक दलित नेता को मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से एकमात्र मुस्लिम मंत्री को भी शामिल किया गया है। नये मंत्रिमंडल की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि इसमें तीन ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। संतोष कुमार सुमन के पिता जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस सूची में निशांत कुमार का नाम भी शामिल है, जिनके पिता नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मोदी पूर्वाह्न करीब 11:35 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से गांधी मैदान जाएंगे, जहां समारोह का आयोजन होना है। हवाई अड्डे से समारोह स्थल की दूरी करीब छह किलोमीटर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''प्रधानमंत्री के काफिले को हवाई अड्डे से समारोह स्थल तक पहुंचने में करीब 30 मिनट लगेंगे। सड़कों के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है ताकि लोग खड़े होकर उनका अभिवादन कर सकें।'' इस समारोह को भाजपा बिहार में पहली बार अपने नेतृत्व में सरकार चलाने की उपलब्धि के रूप में देख रही है।

हिंदी पट्टी के इस महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता का नेतृत्व भाजपा को पिछले महीने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मिला। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ''यह निश्चित रूप से सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन पार्टी के लिए यह विशेष महत्व का अवसर भी है। इसलिए हम भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं कि समारोह भव्य रूप से सफल हो।'' भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पिछले महीने पार्टी नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ अपेक्षाकृत सादे समारोह में हुई थी, लेकिन अब पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक मजबूती और असम में पार्टी की पकड़ मजबूत होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश और आंधी-तूफान समारोह को लेकर चिंता का विषय बने हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बी एल संतोष बुधवार रात से ही पटना में मौजूद हैं।

समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है। राजग सहयोगियों में नीतीश कुमार भी समारोह में मौजूद रह सकते हैं। उनके पुत्र निशांत कुमार ने सम्राट चौधरी सरकार में शामिल होने पर सहमति दे दी है। बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ा था। राजनीति से अब तक दूर रहे उनके 45 वर्षीय पुत्र ने जदयू कार्यकर्ताओं के आग्रह पर सार्वजनिक जीवन में आने का फैसला किया है।

कार्यकर्ताओं को आशंका थी कि पार्टी प्रमुख के सत्ता छोड़ने के बाद जदयू के भविष्य पर असर पड़ सकता है। समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के भी शामिल होने की संभावना है। उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पूर्ववर्ती नीतीश मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद मिले थे, लेकिन नई भाजपा नीत सरकार में उसे अभी प्रतिनिधित्व का इंतजार है। राज्य सरकार में फिलहाल केवल दो मंत्री हैं -जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव  जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसे सत्ता संतुलन में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

पहले नीतीश कुमार सरकार में सम्राट चौधरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे। संविधान के अनुसार, राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता। बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं, इसलिए राज्य मंत्रिपरिषद में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि फिलहाल 31 मंत्री होंगे।

भाजपा और जदयू, जिनके पास राजग के 202 विधायकों में से 174 सीटें हैं, विस्तारित मंत्रिमंडल में सबसे अधिक हिस्सेदारी पाने की संभावना है। वहीं, लोजपा (रामविलास) के अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) भी अपनी ताकत के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :

असम : गुवाहाटी में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेता और सीएम होंगे शामिल

बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत : तेजस्वी पर सीएम का तंज- सत्ता किसी की बपौती नहीं...
पटना। बिहार विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सम्राट ने यह प्रस्ताव पेश किया कि ''सदन राज्य की वर्तमान मंत्रिपरिषद में अपना विश्वास व्यक्त करे।''

राज्य के 243 सदस्यीय सदन में यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया, जहां भाजपा नीत राजग को 202 सीट के साथ भारी बहुमत प्राप्त है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा, ''राजग सरकार हमेशा किसानों, गरीबों और सुशासन के लिए काम करती रही है।'' उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने का कार्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देना ऐतिहासिक निर्णय था और राज्य में शराबबंदी लागू करने का फैसला भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया था।'' उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार 'ट्रिपल सी'-क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार), कम्युनलिज्म (सांप्रदायिकता)- पर कोई समझौता नहीं करेगी।'' नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उन्हें लालू प्रसाद यादव की ''पाठशाला'' से निकला नेता बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा, ''सत्ता किसी की बपौती नहीं होती। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता। यदि लालू जी का मुझ पर अत्याचार नहीं होता, तो आज मैं मुख्यमंत्री नहीं होता।''

सम्राट ने कहा, ''नीतीश कुमार की इच्छा थी कि मैं बिहार का मुख्यमंत्री बनूं और मैं इससे इनकार नहीं करता।'' उन्होंने कहा, ''यह मुख्यमंत्री का पद 14 करोड़ बिहारवासियों का आशीर्वाद है, इसलिए मैं यहां बैठा हूं।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, दो बार उपमुख्यमंत्री और अब मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। निजी निवेश का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को पिछले एक साल में 1.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है और अगले एक वर्ष में यह आंकड़ा बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ''पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में मुझे वित्त विभाग संभालने का अवसर मिला था। लोगों को शायद जानकारी नहीं होगी कि राज्य को पिछले एक साल में 1.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिल चुका है। अगले एक वर्ष में हमें पांच लाख करोड़ रुपये तक निवेश मिलने की उम्मीद है।''

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''जो लोग अपनी ही बहनों का सम्मान नहीं कर सकते, उनसे दूसरों का सम्मान करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती।'' इसे तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य के बीच हालिया विवाद पर परोक्ष टिप्पणी माना जा रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा, ''यदि आप व्यक्तिगत हमले करेंगे, तो उसी भाषा में जवाब मिलेगा।''

सम्राट ने कहा, ''लालू जी बड़े नेता हैं, इसमें कोई संदेह नहीं लेकिन उन्होंने हमेशा केवल अपने लिए जीवन जिया और यही उनके पतन का कारण बना।'' उन्होंने दावा किया, ''लालू प्रसाद यादव पहली बार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री बने थे।'' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके पिता शकुनि चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, जो जनता दल (यूनाइटेड) का पूर्व स्वरूप थी।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू प्रसाद कभी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनते। मुख्यमंत्री ने कहा, ''सरकार को स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभी बहुत काम करना है। ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे लोगों को जिला स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सके। साथ ही 208 डिग्री कॉलेज को शीघ्र चालू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।''

उन्होंने कहा कि बिहार में हवाई अड्डों के निर्माण और विकास का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ''विपक्ष को सबसे अधिक परेशानी इस बात से है कि सरकार लगातार बन रही है, जबकि उनकी सरकार नहीं बन पा रही।''

उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा जीतना ही राजनीति का सबसे बड़ा आधार होता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पद पर पहुंचने के बाद उसे अगली पीढ़ी को सौंपना आसान नहीं होता और बिहार ने ऐसा उदाहरण देखा है, जहां नेतृत्व ने स्वयं आगे बढ़कर नयी पीढ़ी को अवसर दिया। परोक्ष रूप से विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ''कुछ लोग तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।''

उन्होंने महिलाओं की भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए कहा, ''महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका नहीं जाना चाहिए तथा समाज और राजनीति दोनों में उनकी भूमिका मजबूत होनी चाहिए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो योजनाएं शुरू कीं, वे देश में नजीर बन गई हैं।''

उन्होंने कहा कि अपने काम लोगों को याद रहते हैं, लेकिन दूसरों के काम को भुला दिया जाता है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चर्चा के दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिहार आज भी देश के सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है। तेजस्वी ने कहा कि जब सरकारी खजाना खाली रहेगा तो विकास कार्यों की गति कैसे बढ़ेगी।

उन्होंने सरकार से आर्थिक मोर्चे पर ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद के कार्यकाल में वित्तीय प्रबंधन बेहतर था और राज्य अधिशेष की स्थिति में रहता था। अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी यादव ने सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपक्ष की संख्या भले कम हो, लेकिन संवाद आवश्यक है। उन्होंने सरकार से विपक्ष को साथ लेकर चलने का आग्रह किया।

तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग को शामिल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सभी दलों के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलवाया जाए, ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा सकें। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने में पर्याप्त राशि है।

Bihar News: सरकार का बड़ा फैसला, उप मुख्यमंत्रियों को मिलेगी Z कैटेगरी की सुरक्षा
पटनाः बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों को अब 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा चौधरी और यादव की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो उन्नत हथियारों से लैस होती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्हें हाल में राज्य सरकार द्वारा 'जेड-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

अधिकारी ने कहा, ''जेड-प्लस की सुरक्षा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है।'' बिहार में 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

सहकारी बैंकिंग में तकनीकी क्रांति, BSCB बना आधुनिक बैंकिंग का नया मॉडल
पटनाः बिहार राज्य सहकारी बैंक (बीएससीबी) ने राज्य के सहकारी बैंकिंग तंत्र को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बैंक ने अत्याधुनिक फिनाकल 10.25 प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक माइग्रेशन पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद यह देश के अग्रणी वाणिज्यिक बैंकों के समकक्ष तकनीकी क्षमता प्राप्त कर चुका है।

विशेष रूप से, यह माइग्रेशन शून्य माइग्रेशन बैलेंस के साथ अत्यंत सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न किया गया है जो बैंक की तकनीकी दक्षता एवं सुनियोजित कार्यप्रणाली को बताता है। इस व्यापक तकनीकी अपग्रेड के बाद राज्य के सभी ग्राहकों तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के खातों को एकीकृत करते हुए प्रत्येक ग्राहक को यूनिक खाता संख्या प्रदान की गई है। इससे बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता, सटीकता एवं सुगमता सुनिश्चित होगी, जो भविष्य में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार का माध्यम बनेगा। बैंकिंग संचालन में एकरूपता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनरल लेजर कोड एवं ट्रायल बैलेंस का व्यापक मानकीकरण किया गया है। इससे लेखा प्रणाली अधिक सुदृढ़, त्रुटिरहित एवं ऑडिट के अनुकूल बनी है, जिससे वित्तीय प्रबंधन में गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।

इसके अतिरिक्त बैंक की तरफ से आधुनिक तकनीकी समाधानों को अपनाते हुए एचआरएमएस, एएमएल सॉल्यूशन, लोन मैनेजमेंट सिस्टम, जीएसटी मॉड्यूल तथा आईसीसीसी जैसे अत्याधुनिक एप्लिकेशन का सफल परीक्षण कर उन्हें पूरी तरह से क्रियाशील कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इन प्रणालियों के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन, वित्तीय निगरानी, ऋण वितरण एवं अनुश्रवण, कर अनुपालन तथा संचालन नियंत्रण जैसे कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बिहार राज्य सहकारी बैंक की यह उपलब्धि राज्य के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

'मोदी-नीतीश मॉडल' पर ही चलेगा बिहार... शपत ग्रहण के बाद बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
पटनाः बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य का शासन 'मोदी-नीतीश मॉडल' पर ही आगे भी चलता रहेगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे एक दिन पहले लंबे समय तक इस पद पर रहे नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। चौधरी ने कहा, "मैं तुरंत राज्य की समृद्धि के लिए काम शुरू करूंगा। यह स्पष्ट रहना चाहिए कि बिहार 'मोदी-नीतीश मॉडल' पर ही शासित होता रहेगा।"

बुधवार को बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी को बधाइयों का तांता लग गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्य तेजी से प्रगति करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में योगदान देगा। राज्यसभा सांसद बन चुके नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा और देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी चौधरी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए कार्य करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी। नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया और विकास किया, जिसे नए मुख्यमंत्री आगे बढ़ाएंगे।"

सम्राट चौधरी के पिता और सात बार विधायक रहे शकुनी चौधरी ने अपने पुत्र के मुख्यमंत्री बनने को "ईश्वर की कृपा" बताया। उन्होंने कहा, "यह सब भगवान की कृपा है। मैंने लंबा संघर्ष किया और कई राजनीतिक दल बनाए, लेकिन सफल नहीं हो सका। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के आशीर्वाद से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। मेहनत रंग लाती है।"

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उम्मीद जताई कि चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के "नए चरण" में प्रवेश करेगा और विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, किसानों को सशक्त किया जाएगा और समाज के हर वर्ग का समान विकास होगा। केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि सभी सहयोगी दल मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करेंगे। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने 'जंगल राज' के बाद बिहार को संवारने का काम किया और अब हम उस आधार पर विकास की इमारत खड़ी करेंगे।"

हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की राजनीति में "नए युग की शुरुआत" हुई है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में बिहार का बेहतर संचालन किया। यदि कोई कार्य अधूरा रह गया है तो सम्राट चौधरी उसे पूरा करेंगे।"
उन्होंने कहा कि उनकी एक आंख में खुशी के आंसू हैं तो दूसरी में दुख के। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि "नीतीश कुमार अब भी ड्राइविंग सीट पर हैं" और सम्राट चौधरी की जिम्मेदारी है कि वह उनके विकास के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा, "यह न जदयू की सरकार थी और न भाजपा की, बल्कि यह राजग की सरकार थी और रहेगी। सम्राट चौधरी सामाजिक समरसता को बनाए रखेंगे।" उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के शासन को इतिहास में 'जंगल राज' के रूप में और नीतीश कुमार के शासन को 'स्वर्णिम युग' के रूप में याद किया जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से बिहार नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास पथ पर आगे।

बिहार में भाजपा राज : सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, चुने गए BJP विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण कल
पटना। बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।

पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त चौहान ने बताया कि इसके बाद उपस्थित सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से चौधरी को अपना नेता चुन लिया। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल की बैठक होगी जिसमें चौधरी के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी। तारापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी ने नेता चुने जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए ट्वीट कर लिखा नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं।

इस्तीफे के बाद नीतीश ने जताया लोगों का आभार, सहयोग का दिया भरोसा

बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद राज्य के लोगों का आभार जताया और नयी सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। कुमार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखे संदेश में कहा, ''आप जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं।''

उन्होंने कहा, ''सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, 'अपर कास्ट' हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।''

खबर अपडेट हो रही है...

बिहार में सियासी हलचलः नितीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा, नई सरकार की कवायत तेज
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस फैसले के साथ ही बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है और नए सत्ता समीकरणों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

नितीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

नए गठबंधन की होड़ शुरू

इस्तीफे के तुरंत बाद विभिन्न राजनीतिक दलों में गहन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कई दलों के नेताओं के बीच संभावित गठबंधन और सहयोग को लेकर बैठकें और बातचीत का सिलसिला तेज हो गया है। विपक्षी दलों की भी नजर इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगले कुछ दिनों में बिहार में सत्ता का नया समीकरण सामने आ सकता है।

नई सरकार को पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा : नीतीश

नीतीश  कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की जानकारी देते हुए लिखा, 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद से राज्य में कानून का राज है और राजग सरकार लगातार विकास के काम में लगी हुयी है। श्री कुमार ने बताया कि राजग सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू हो, मुस्लिम, अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित हो- सभी के लिए सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क बिजली,कृषि हर क्षेत्र में विकास को गति दी गई। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी अवसर तलाशे गए।

कुमार ने कहा कि अगले पाँच वर्षों, 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इसके माध्यम से बिहार काफी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन करते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों के बेहतर जीवन के लिया सरकार ने लगतार काम किया है। कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के निर्णय के साथ उन्होंने आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कामकाज अब नई सरकार देखेगी और उसे उनका पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन हासिल रहेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी और कहा कि आगे भी राज्य विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

जनता और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता

इस अचानक हुए राजनीतिक विकास से आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस और कयासबाजी का दौर चल रहा है। हर कोई जानना चाह रहा है कि बिहार में अगली सरकार किसकी नेतृत्व में बनेगी।

आगे क्या होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा और नई सरकार का गठन कब होगा। सभी प्रमुख दल संख्या बल जुटाने और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। राज्यपाल की भूमिका भी इस पूरे प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

फिलहाल बिहार की राजनीति पूरी तरह से सियासी गतिविधियों के चरम पर है और आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बिहार के कलाकारों के लिए बुढ़ापे का सहारा बनी 'कलाकार पेंशन योजना': रामानंद और मृदुला शर्मा की जिंदगी में आई नई उम्मीद
पटनाः बिहार सरकार की कलाकार पेंशन योजना आज राज्य के कलाकारों के लिए बुढ़ापे का सहारा बन गयी है। कलाकार पेंशन योजना का लाभ उठाकर राज्य के सैंकड़ों कलाकारों सर उठाकर जिंदगी जी रहे हैं। बिहार में लोकगायक के तौर पर अपनी कला को साबित कर चुके जहानाबाद जिले के रामानंद शर्मा एवं मृदुला शर्मा कलाकार पेंशन योजना के तहत पेंशन पाकर काफी खुश एवं सुरक्षित महसूस कर रहे है।

उन्होंने बताया कि योजना से पहले उनके मन में यह चिंता रहती थी कि बुढ़ापे के दिनों में जब हम थक जायेंगे तो कैसे अपना जीवनव्यापन करेंगे, लेकिन कलाकार पेंशन पाकर अब वे अपने जीवन में नयी पारी की शुरूआत कर सकते हैं। साथ ही वे अब भी मानते हैं कि कला ही हमारी असली पहचान है। 61 वर्षीय रामानंद शर्मा ने बताया कि वे 20 सालों से लोकगायक के तौर पर बिहार के अलग-अलग जिलों में अपने गायन का प्रदर्शन कर रहे है। उन्हें कला संस्कृति विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है। कलाकार पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने अपना आवेदन विभाग के साइट जमा करके पेंशन का लाभ उठाना शुरू कर दिया है। पहली बार पेंशन पाकर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने हम कलाकारों के लिए इस योजना की शुरूआत करके बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है।

लोकगायिका मृदुला शर्मा ने कहा कि मार्च महीने से ही उन्हें योजना के तहत पेंशन प्राप्त होना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने योजना की शुरूआत करके राज्य के कलाकारों के लिए कई दरवाजे खोल दिये है,जिससे अब बिहार के कलाकार भी अलग-अलग प्रदेशों में जाकर अपना कला का हुनर दिखा सकते है। इसके लिए अब पैसा कभी बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि वे करीब 20 सालों से भोजपुरी-मगही गायिका के तौर पर विभाग के कार्यक्रम में भाग ले रही है,जिससे उनकी एक अलग पहचान बनी है।

बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 ने तोड़ा दम, 15 की हालत गंभीर, 6 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी
मोतिहारी। बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब के सेवन का भयावह मामला सामने आया है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुए इस शराबकांड में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है जबकि 15 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह लोगों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है। मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिसिया काररवाई- थानेदार निलंबित, चौकीदार गिरफ्तार

वहीं मोतिहारी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी चंपारण के एसपी ने त्वरित काररवाई करते हुए तुरकौलिया SHO उमाशंकर मांझी को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। वहीं, रघुनाथपुर चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तुरकौलिया और रघुनाथपुर थानों में हत्या का केस दर्ज किया है। ये केस मृतक प्रमोद यादव और हीरालाल भगत के परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुए हैं।

पकड़ी गई तस्करों की चेन

एसडीपीओ ने कहा कि चौकीदार का मामला संदिग्ध है। उससे पूछताछ की जा रही है। यदि उसकी संलिप्तता होगी तो हम लोग जेल भेजेंगे। पुलिस के अनुसार कुल 11 लोगों की हालत गंभीर है। इसके अलावा सात ऐसे लोग हैं, जो प्राथमिक इलाज के बाद घर चले गए हैं।

एसडीपीओ ने दावा कि इस मामले में पुलिस की टीम ने तस्करों की चेन को पकड़ लिया है। 12 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में और नाम आएंगे तो आगे काररवाई करेंगे। जिनसे इन लोगों ने शराब खरीदा था, उसकी भी अरेस्टिंग हो गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है कि वो कहां से इस खेप को लाए थे।

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल

फिलहाल इस घटना राज्य में शराबबंदी कानून की एक बार फिर पोल खोल कर रख दी है। वहीं जहरीली शराब से मौत का मामला अब सियासी मुद्दा भी बन चुका है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को फेल बताया और उन्होंने मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों पर चिंता जताई। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 1300 से ज्यादा मौतें हो चुकीं हैं। खुलेआम जहरीली शराब बनाई जा रही है और घर-घर सप्लाई हो रही है। इसकी कीमत गरीब लोग अपनी जान देकर कीमत चुका रहे हैं।

मौतों से सरकार गंभीर : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

वहीं दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का भी बयान आया और उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में बेहद गंभीरता से काम कर रही है। सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया है और प्रशासन अपना काम कर रहा है। शराब पीने से गुई मौतों पर जांच की जाएगी।

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया : 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

परिणाम घोषित करते हुए मंत्री ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के परिणाम मार्च में ही घोषित करने वाला बिहार एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड 12 दिन में पूरी की गई। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81.79 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।" इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे। समिति ने कक्षा 12 का परिणाम 25 मार्च को घोषित किया था।

यह भी पढ़ें : अप्रैल में महंगा होगा बिजली बिल : उपभोक्ताओं पर 2.14 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ, 1000 रुपये के बिल पर 21 रुपये extra