Kanpur Crime News - Amrit Vichar

कानपुर क्राइम न्यूज : फंदे से लटकता मिला युवक का शव, ठेकेदार से वेतन को लेकर हुआ था विवाद
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बिधनू में संदिग्ध हालात में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पहुंची ने जांच-पड़ताल की। मौके पर पहुंचे परिजनों हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि युवक ठेकेदार के अंडर में मूर्गी फार्म में काम करता था। ठेकेदार के वेतन न देने से उसका विवाद हुआ था।

पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम भेजा। मूलरूप से कानपुर देहात के फतेहपुर रोशनाई निवासी 24 वर्षीय रामजी बिधनू स्थित मुर्गी फार्म में नौकरी करते थे और अक्सर वहीं रहता था, अवकाश पर ही घर जाता था। परिवार में पत्नी पिंकी व बेटा लवकुश व विनायक हैं।

छोटे भाई श्यामजी ने बताया कि भाई मुर्गी फार्म में ठेकेदार के अंडर में काम करता था। श्यामजी के अनुसार ठेकेदार कभी पूरा वेतन नहीं देता था। शनिवार को भी भाई ने बहन रोशनी व भाभी पिंकी को फोन करके बताया था कि ठेकेदार ने पूरा पैसा नहीं दिया है। जब पैसा मांगा तो उसने गाली-गलौज की। बहन से बताया कि उसके पास घर आने के पैसे नहीं हैं। वह कैसे आए, इतना कहते हुए वह रोने लगा और फोन काट दिया। आरोप है जब दोबारा भाभी ने उसे फोन किया तो वहां के एक कर्मचारी ने फोन उठाया।

जब भाई से फोन पर बात कराने की बात कही तो उसने कहा कि वह कुछ काम करने गया है, बाद में बात करना। कुछ देर बाद फोन किया तो बताया कि तुम्हारे भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, उससे पहले पुलिस पहुंच चुकी थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भाई ने आखिरी बार सभी से बात की थी और ठेकेदार पर पैसे न देने व गाली-गलौज का आरोप लगाया था। उसके बाद आत्महत्या की खबर मिली। इससे लगता है कि उसके साथ कोई घटना घटित हुई है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम भेजा गया है।

आर्थिक तंगी से परेशना अधेड़ ने की सुसाइड

चकेरी। चकेरी में घर में चोरी हुई फिर एक्सीडेंट से आहत युवक ने रविवार सुबह परिजनों से नजर बचाकर फंदे से लटककर जान दे दी। सोकर उठे परिजनों ने नीचे कमरे में देखा तो शव फंदे से लटका पाया। चीख-पुकार मचने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अहिरवा निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार प्राइवेट नौकरी करते थे।

परिवार में पिता अमृत लाल, पत्नी सुनीता, बेटा अभय व बेटी नंदनी हैं। बेटा कन्नौज में इंजीनियरिंग की व बेटी नंदिनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पिता ने बताया कि बीते साल अप्रैल माह में घर से चोर लाखों का माल पार कर ले गए थे। जिससे बेटा बहुत दुखी था। उसके बाद तीन माह पहले संतोष सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज में काफी खर्च आया। वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो गया था। उसके बाद से बेटा काफी तनाव में रहने लगा था। बेटा परेशान भी रहता था।

पिता ने बताया कि रविवार तड़के संतोष ने नीचे कमरे में जाकर रस्सी के सहारे गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन सोकर उठे, अभय नीचे कमरे में गया तो पिता का शव लटका पाया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। चकेरी थाने का फोर्स व फॉरेंसिक टीम पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक कई दिनों से परेशान था, आर्थिक कमजोरी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

शराब के लती राजमिस्त्री ने की आत्महत्या

कल्याणपुर : कल्याणपुर में शराब के लती राज मिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने जांच की। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुर्द निवासी 35 वर्षीय राकेश वर्मा राजमिस्त्री थे। परिवार में पत्नी पूनम, दो बच्चे ऋषभ व ऋषि हैं। छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया कि बड़ा भाई राकेश शराब का लती था। आएदिन नशे में परिजनों से कलह करता था। शनिवार दोपहर में वह शराब के नशे में घर आया और परिजनों से झगड़कर कमरे में चला गया।

जहां टीन शेड के नीचे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह तक जब राकेश कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन अंदर गए। वहां शव फंदे से लटका पाया। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर फोर्स पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम भेजा। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में परिजनों से झगड़कर युवक ने आत्महत्या की है। कार्रवाई की जा रही है।

Kanpur Crime News : पुलिस के डर से युवक ने फंदा लगाकर दी जान, विवाद के बाद महिला किराएदार ने बुलाई थी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के गोविंदनगर में युवक से विवाद होने पर महिला किराएदार ने मारापीटा व पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों के आने पर युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और डर के चलते फंदे से लटक गया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी उसके पिता व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आत्महत्या की सूचना पर महिला भी भाग निकली। परिजनों ने पुलिस पर बेटे को धमकाने का आरोप लगाया है।

मूलरूप से कन्नौज के ठठिया बसावनपुरवा निवासी हाकिम सिंह पेशे से मजदूर हैं। परिवार में पत्नी नीलम देवी व तीन बेटे हैं। बेटी शिवानी शादीशुदा है। हाकिम ने बताया कि वह मझला बेटा 19 वर्षीय अमन के साथ नटराज सिनेमा के पास सुमित पाल के मकान में किराए पर रहते हैं। गुरुवार को शिवराजपुर स्थित काकूपुर वह अपनी ससुराल गए थे। बेटा घर पर अकेला था। अमन ने मकान में ही किराए पर रहने वाली महिला से मोबाइल मांगा था। वह किसी से बात करना चाहता था।

इसी बात पर महिला का उससे विवाद हो गया। आरोप है कि उसने अमन को मारापीटा व पुलिस बुला ली। पिता ने बताया कि पुलिस आने पर अमन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, क्योंकि वह डर गया था। इस पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा पीटकर उसे धमकाया। डर के कारण ही उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिसकर्मियों व आरोपी महिला के होश उड़ गए। महिला भाग निकली।

पड़ोसी किराएदारों ने इसकी सूचना पर परिजनों को दी। पुलिस के आने पर दीवार तोड़ी गई तो अमन का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि सात माह पहले अमन का किसी से विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने उसे बहुत पीटा था। जिसके बाद से वह पुलिस से काफी डरने लगा था। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराई जाएगी। पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध हालात में युवती ने दी जान

चकेरी में बरिक्षा-गोदभराई के बाद युवती ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। कांशीराम कालोनी निवासी नवल किशार की 19 वर्षीय बेटी सलोनी की जल्द शादी होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि शादी से पहले की सभी रस्में हो चुकी थीं। परिवार में मां क्रांती, बड़ी बहन रागिनी, भाई सुमित हैं। प्राइवेट कर्मी पिता ने बताया कि बेटी बरिक्षा-गोदभराई से खुश थी। उसने शादी का विरोध भी नहीं किया और किसी प्रकार का उसे कोई तनाव भी नहीं था। गुरुवार को परिजनों के साथ बैठी थी। घर के काम निपटाए। शाम को अचानक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब घरवालों ने उसे फंदे से लटका देखा तो चींख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है।

बीमारी से परेशान महिला ने किया सुसाइड

हनुमंत विहार में कई साल से बीमारी से परेशान महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। योगेंद्र विहार निवासी हरी प्रसाद दीक्षित पुरोहित का काम करते हैं। उनकी 35 वर्षीय पत्नी देवी कई साल से अस्वस्थ चली रही थीं। परिवार में तीन बच्चे हैं।

पति ने बताया कि करीब 2016 से देवी पेट की समस्या से पीड़ित थी। जिसका इलाज चल रहा था। बीच-बीच में अन्य बीमारियां घेर लेती। दवाओं का अधिक सेवन करने से वह परेशान हो चुकी थी। जिसके चलते यह कदम उठाया है। गुरुवार को उसने दिनभर पूरा काम किया। बच्चों का ध्यान रखा। किसी को अपनी मनोदशा का अहसास नहीं होने दिया। रात में यह कदम उठाया है। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम भेजा।

कानपुर : फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
कानपुर। कानपुर के महाराजपुर इलाके में बुधवार शाम एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है, जो कानपुर देहात के देवीपुर शिवली की रहने वाली थीं। उनकी शादी 2020 में महाराजपुर के रामनगर निवासी ई-रिक्शा चालक भानु प्रताप पाल से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, बेटा अभिषेक और बेटी अनुप्रिया हैं।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 11 लाख रुपये नकद और एक बाइक (पल्सर) की मांग कर रहे थे। भाई मनीष ने बताया कि जब ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बहन सोनी को नियमित रूप से प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट की जाती थी। सोनी अक्सर फोन पर परिवार को अपनी परेशानियां बताती थीं। मनीष ने आगे कहा कि एक साल पहले उनकी अपनी शादी में बाइक दी गई थी, जिसके बाद ससुराल पक्ष और ज्यादा जिद करने लगा था।

बुधवार शाम पड़ोसियों ने सूचना दी कि सोनी का शव फंदे पर लटका है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को कमरे में पड़ा देखा और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ससुराल पक्ष ने सोनी के चाचा अजय पाल की जमकर पिटाई कर दी।हंगामे की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है, जिसमें दहेज उत्पीड़न और संभावित हत्या के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

कानपुर : 5 बार आया आत्महत्या का विचार, 6वीं बार फंदा लगाकर युवक ने दी जान, परिजन बोले- ऊपरी बाधा से था परेशान
कानपुर, अमृत विचार। आत्महत्या का मन करता है, जीने की इच्छा नहीं है। पता नहीं मुझे क्या हो जाता है। करीब पांच बार मरने का इरादा बना चुका है। कई दिन पहले दोस्त को यह बातें बताईं। शनिवार सुबह बड़े भाई से भी कहा, कि बीमारी नहीं और कुछ हैं। भाई ने दिखाने को कहा, इसी बीच युवक ने तीसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। दो माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। शव फंदे से लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

रावतपुर के मसवानपुर निवासी स्व. संतोष कुशवाहा का 32 वर्षीय बेटा अभिजीत ड्राइवर था। परिवार में मां नीरज, तीन बड़े भाई महेश, टिन्नू व बोनी हैं। अभिजीत की दो माह पहले 18 नवंबर को चौबेपुर की रहने वाली आशा से शादी हुई थी। एक भाई पंचाज में एयरफोर्स में तैनात है, दूसरा बैंक में हैं। बोनी उसके साथ ही रहता है और वह भी पेशे से ड्राइवर है।

परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से अभिजीत की मानसिक हालत लगातार बिगड़ रही थी। कई बार बीपी लो हुआ। अस्पताल ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। घरवालों के अनुसार घर के सामने एक पेड़ हैं, जहा घंट बांधा जाता है। शादी के समय कंकन बंधा होने पर वह घर से बाहर चला गया था, उसके बाद से उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। दवाओं से लाभ न होने पर ऊपरी बाधा का संदेह हुआ।

अभिजीत ने भी बताया कि उसने पांच बार आत्महत्या का विचार किया हैं। शनिवार सुबह सोकर उठने पर उसने बड़े भाई से समस्या बताई तो उन्होंने कहा आज दिखाने चलेंगे। तैयार हो जाओ। भाई नहाने गया, इसी बीच व तीसरी मंजिल पर जाकर टिनसेड के नीचे फांसी लगा ली। घरवाले उसे तलाशते हुए तीसरी मंजिल पर गए तो शव फंदे से लटका देखा चींख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम भेजा।

Kanpur Crime News : तीन युवकों ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर, अमृत विचार। पनकी में स्क्रैप कारोबारी ने शेयर मार्केट में पैसा डूबने पर फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने खेत बेचकर प्लाट खरीदने के लिए पैसा जमा किया था, जिसे बेटे ने शेयर मार्केट में निवेश कर गंवा दिया। इससे वह परेशान था। शुक्रवार शाम दोस्त के घर पहुंचा, वहीं कमरे में खुद को अकेला पाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी से दोस्त के लौटने पर परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भेजा।

मूलरूप से बांदा के अतर्रा ओरध निवासी भरतलाल खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा 36 वर्षीय संजय कुमार त्रिपाठी दो साल से किदवईनगर के-ब्लाक में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था और स्क्रैप का कारोबार करता था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी व बेटा राघव है। छोटे भाई राहुल ने बताया कि संजय शेयर मार्केट में निवेश करते थे। जिसके चलते काफी पैसा बर्बाद कर चुके थे।

अभी कुछ दिन पहले पिता ने गांव में कुछ जमीन बेची थी। उसके 12 लाख रुपये भी संजय के संयुक्त खाते में जमा कराया था। वह पैसा भी उसने शेयर मार्केट में निवेश कर दिया। पैसे डूबने पर वह इन दिनों से काफी परेशान चल रहा था। कारोबार भी ठीक नहीं चल रहा था। उसे डर था कि जब पैसे पिता मांगेंगे तो क्या जवाब देगा।

पिता उसके लिए कानपुर में जमीन खरीदकर मकान बनवाना चाहते थे। इसी तनाव में शुक्रवार दोपहर बाद वह पनकी यार्ड निवासी अपने मित्र धर्मेंद्र से मिलने गया था। वहीं खाना खाया और लेट गया। धर्मेंद्र के ड्यूटी चले जाने पर खुद को अकेला पाकर उसने वहीं फांसी लगा ली। जब धर्मेंद्र लौटा तो उसने संजय को फंदे पर लटका पाया।

इस पर परिजनों के साथ पुलिस को खबर दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मैने पिता की रकम बर्बाद कर दी। बहुत आहत हूं। प्लाट का पैसा गंवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक ने शेयर मार्केट में पैसा डूबने पर यह कदम उठाया है।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

नौबस्ता में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आवास विकास हंसपुरम निवासी 45 वर्षीय अरविंद शुक्ला चकरपुर मंडी में आढ़त पर मुनीम थे। परिवार में पत्नी गोमती, दो बच्चे आर्यन व खुशी हैं। बड़े भाई विनोद, संतोष ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे वह मंडी से लौटे थे। इसके बाद नीचे कमरे में आराम करने लगे। बच्चे ऊपर कमरे में थे। चाय-राश्ता, खाना देने के बाद पत्नी भी बच्चों के पास कमरे में थी।

सभी लोग सो गए, इसी बीच देर रात अरविंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन नीचे उतरे तो शव फंदे से लटका देख चींख पड़े। सूचना पर पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भेजा। परिजनों के अनुसार किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। किस वजह से यह कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

घरेलू कलह में युवक ने दी जान

महाराजुपर में घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सरसौल के धेवली निवासी 22 वर्षीय राम करन खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी राधा और छह माह की बेटी है। बड़े भाई शिव करन ने बताया कि डेढ साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में आएदिन कलह होती थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। चाचा मुन्नी लाल के अनुसार शुक्रवार को काम से लौटने के बाद वह गांव में स्थित अपने दूसरे मकान पर गया था। वहीं उसने फांसी लगा ली। परिजनों को पता चलने पर पुलिस को सूचना दी।

कानपुर में पति का खूनी खेल! गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे को बांके से काटा, वजह जान पुलिस भी हैरान
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते गर्भवती पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सर्देपुर गांव निवासी सुरेन्द्र यादव उर्फ स्वामी ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी रुबी (35) और लवांश (ढाई वर्ष) की बांके से हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बीती रात आरोपी को गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी उसका कहना नहीं मानती थी और घटना वाले दिन उसने खाना बनाने से इनकार कर दिया था। इसी के चलते उसने गुस्से में आकर मां-बेटे की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर आये दिन क्लेश होती रहती थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुयी थी। रात में आरोपी का भाई दोनों के बीच सुलह करा कर बाजार गया था। लौटने पर उसने मां-बेटे का रक्तरंजित शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है।

कानपुर : सगे ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार, किशोरी संग किया रेप, पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद है मां
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बर्रा इलाके में सगे ताऊ ने रिश्ते को शर्मसार किया। 13 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। गुरुवार शाम पड़ोस की किशोरी अचानक पहुंच गई और ताऊ को गलत हरकत करते देख लिया, तब जाकर उसकी करतूत खुली। पता चलने पर मोहल्ले की महिला ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता किशोरी ने बताया कि ताऊ अक्सर गलत काम करते थे और रोने लगी। इस पर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।

पुलिस के अनुसार कर्रही क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां पति की हत्या में जेल में है। माता-पिता के न होने से किशोरी और उसके छोटे भाई-बहन अपने बुजुर्ग बाबा व ताऊ के साथ किराए के मकान में रहने लगे।  गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाली किशोरी सब्जी लेने पीड़िता के कमरे में पहुंची तो उसके सगे ताऊ को गलत हरकत करते देख लिया।

इस पर किशोरी कमरे से बाहर निकली और मोहल्ले की एक महिला को घटना की जानकारी दी। ताऊ की करतूत का पता चलने पर मोहल्ले के लोग सन्न रह गए और महिला ने पुलिस को सचूना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसके ताऊ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आक्रोशित मोहल्ले वालों ने भी नाराजगी जताई।

महिला पुलिसकर्मियों से किशोरी ने बताया कि पिता की हत्या व मां के जेल जाने के बाद उसका कोई और सहारा नहीं था। इसलिए छोटे भाई-बहनों के साथ बाबा व ताऊ के साथ रहने लगी। एक साल पहले भी ताऊ ने शराब के नशे में उसके साथ गलत करने का प्रयास किया था, लेकिन उसने विरोध जताकर बाबा से शिकायत की थी। इस पर बाबा ने ताऊ को गालियां देकर होश में रहने को कहा था।

शिकायत के बाद भी ताऊ की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया और वह उसे परेशान करते रहे। एक दिन जब बाबा घर से बाहर गए व भाई-बहन खेलने चले गए, इसी बीच ताऊ ने उसे व उसके भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी दी और उससे दुष्कर्म किया।

फिर ताऊ की आदत बन गई, वह लगातार शोषण करते रहे। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। गुरुवार को पड़ोस की लड़की अचानक आ गई, जिससे लोगों को पता चल गया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के बयानव मेडिकल होंगे। आरोपी ताऊ को जेल भेजा जाएगा।

Kanpur Crime News : शराबी दोस्तों ने की थी सेल्समैन की हत्या, दो गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंदनगर क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में सोमवार सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला था जिसकी पहचान बसंत बिहार क्षेत्र के संजय गांधी नगर निवासी राहुल अवस्थी के तौर पर की गयी थी।

शव के पास खड़ी बाइक के नंबर के जरिये मृतक के परिजनो से संपर्क किया गया था। उन्होने बताया कि मृतक रमईपुर स्थित एक पेट्रोल पंप में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था मगर करीब दस दिन पहले शराब की लत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। मृतक की शराबी मित्र कामता शर्मा और उसके भतीजे मोहित शर्मा से कुछ दिन पहले शराब के नशे में कहासुनी हुयी थी। हत्यारोपियों का आरोप है कि मृतक ने उन्हे गालियां दी और अपमानजनक शब्द कहे जिसे वे बदला लेने को उतारु थे।

इसी क्रम में रविवार रात उन्होने राहुल के साथ अलग अलग तीन जगह शराब पी जिसके बाद वह राहुल की बाइक से ही रेलवे मैदान पहुंचे जहां मृतक नग्न कर उसे बेल्ट से पीटा, बाद में वहां पड़ी ईट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की बहन से कामता ने शराब के लिये 500 रुपये उधार लिये थे जिसका तकादा राहुल उसे करता रहा था मगर हत्या की मुृख्य वजह कुछ दिन पहले हुयी गाली गलौच थी। आरोपियों को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हे आज जेल भेजने की कार्रवाई की गयी।

Kanpur Crime News: फुटवियर डिस्ट्रीब्यूटर बताकर कराया 18 लाख का निवेश, रकम मांगने दी धमकी
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के अनवरगंज में शातिर ठग ने खुद को फुटवियर डिस्ट्रीव्यूटर बताकर निवेश का झांसा दिया। डिस्ट्रीव्यूटर होने का फर्जी कागजात भी दिखाए और 18 लाख रुपये निवेश करा दिए। जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम मांगी तो आरोपी धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

लाटूश रोड निवासी शेख मो. हुसैन रजा के अनुसार पुरानी इकबाल लाइब्रेरी के पीछे रहने वाले फर्राज रहमान सिद्दीकी ने उन्हें व्यापार में निवेश और बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। उसने बताया कि वह पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर रहमान ट्रेडर्स नाम की फर्म चलाते हैं। उसके अनुसार वह रेड टेप और मार्शल फुटवियर का डिस्ट्रीब्यूटर है और फर्जी दस्तावेज भी दिखाया। वह उसकी बातों में आए और व्यापार में अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे निवेश कराया।

आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी निवेश की रकम से उसे कोई मुनाफा नहीं मिला। जब उन्होंने रकम मांगी तो उसने धमकी दी। कहा कि रुपये भूल जाओ। उन्होंने पता लगाया तो जानकारी हुई कि आरोपी के पास किसी भी कंपनी से व्यापार, डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कई अन्य लोगों से भी ठगी की है। फिर अपनी रकम मांगी तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर जांच व कार्रवाई की जा रही है।

फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से निकाले 5.78 लाख

कानपुर। ग्वालटोली में साइबर ठग ने युवक का मोबाइल हैक कर उसके दो क्रेडिट कार्ड से 5.78 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल व ग्वालटोली थाने में की है। सिविल लाइंस निवासी प्रदीप टंडन के अनुसार आठ सितंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन रिसीव करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद ठग ने फोन से सारी जानकारी निकाल कर उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 4.29 लाख व आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1.49 लाख रुपये पार कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल व ग्वालटोली थाने में की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच जा रही है।

ट्रेन में गिरा डॉक्टर का मोबाइल, 53 हजार निकाले

काकादेव के शास्त्रीनगर निवासी डॉ. रमेश चंद्र सहिजवान के अनुसार उनका मोबाइल ट्रेन में सफर के दौरान गिर गया था। जिसे पाकर शातिरों ने उनके दो बैंक खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का पता चलने पर उन्होंने काकादेव पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डॉक्टर ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। जिनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार बीती 16 अक्टूबर को सफर के दौरान उनका मोबाइल गिरा था। इसके बाद छह नवंबर को वह बैंक में पासबुक अपडेट कराने पहुंचे तो जानकारी हुई कि उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 16 से 19 अक्टूबर के बीच 19 बार में 43 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक से नौ बार में 10 हजार रुपये निकाले हैं। काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

एपीके फाइल पर क्लिक करते ही 7.56 लाख पार

हनुमंत विहार में बैंक कर्मी को प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड की एपीके फाइल भेजकर साइबर शातिर ने फंसाया। फाइल डिलिट करने के लिए क्लिक करते ही पीड़ित के दो खातों से कई बार में 7.56 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला।

खाड़ेपुर के योगेंद्र विहार निवासी मनोज कुमार वर्मा पंजाब नेशनल बैंक की कर्रही शाखा में कार्यरत हैं। मनोज के अनुसार बैंक ने ट्रेनिंग के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसमें 11 नंवबर 2024 को प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड के नाम से एक एपीके फाइल का मैसेज आया। उन्होंने मैसेज डिलिट कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी शातिरों ने उनके वेतन व पर्सनल एकाउंट से कई बार में 7.56 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

इस बीच वह अपनी बीमार मौसी को देखने अस्पताल लाजपतनगर गए थे, तभी उनके मोबाइल पर 11500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने का मैसेज आया। इस पर तत्काल बैंक के टोल फ्री में संपर्क किया तो ठगी होने का पता चला। तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन बैंक पहुंचकर खाता चेक किया तो सैलरी और पर्सनल एकाउंट से निकले रुपये का पता चला। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके रकम वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। रकम को होल्ड करा दी गई है।

Kanpur Crime News: पत्नी के बर्ताव से दुखी युवक ने फंदा लगाकर दी जान, 7 माह से मायके में थी महिला
कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर में सात माह पहले पत्नी मायके गई और वापस नहीं लौटी। तीन माह पहले पति उसे विदा कराने गया तो ससुरालियों ने उससे मारपीट की। पत्नी के मायके से न आने और मारपीट होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले भी पत्नी को फोन किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है।

धामीखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सोनू पाल मजदूरी करता था। उसकी शादी फतेहपुर के औंग की रहने वाली किरन से हुई थी। परिवार में पिता रामऔतार व मां श्रीदेवी, बड़ा भाई जितेंद्र हैं। परिजनों ने बताया कि करीब सात माह पहले सोनू की पत्नी ने किसी बात पर नाराज होकरपति से कलह की और मायके चली गई थी।

सोनू ने कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया, बार-बार फोन करके उसे आने के लिए कहता रहा, लेकिन वह नहीं आई। इस पर सोनू तीन माह पूर्व पत्नी को विदा कराने फतेहपुर ससुराल गया। वहां ससुरालीजनों ने उससे मारपीट की, जिससे वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार सुबह सोनू के पिता रामऔतार ने पत्नी श्रीदेवी से आंख में दवा डालने को कहा।

श्रीदेवी ने कहा उन्हें दिखाई नहीं देगा और बेटे सोनू को आंख में दवा डालने के लिए जगाने गईं। कमरे में पहुंचते ही सोनू का शव फंदे पर लटका देखकर चींख पड़ी। रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस व फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए। रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

सड़क हादसे में अधेड़ की गई जान

सचेंडी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को पुलिस ने हैलट भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रनिया के बिसायकपुर निवासी 46 वर्षीय अशोक कुमार मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी कांति, तीन बच्चे हैं।

बेटा सागर व बेटियां सोनम, नेहा हैं। साले जितेंद्र ने बताया कि अशोक के साढ़ू की बहू कल्याणपुर स्थित अस्पताल में भर्ती है। जिसके लिए वह खाना देने गए थे। बाइक से घर जाते समय  सचेंडी ओवरब्रिज से उतरते वक्त पीछे से आए तेज गति वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने हैलट भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। भाई मनोज ने बताया कि बीते सोमवार को ही वह नई बाइक लाया था। उसी से अस्पताल गया था। हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर : बुजुर्ग मां के सामने बेटे की पीट-पीटकर हत्या, पीड़िता बोला- साहब हमें शव नहीं ले जाना, पैसे नहीं हैं
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में बुजुर्ग मां के सामने बेटे को खींचकर पड़ोसी ने लाठियों से पीटा और बेदम अवस्था में छोड़कर भाग निकला। उठने-बैठने को लाचार मां चींखती रही। आरोपी के जाने पर किसी तरह सड़क से उठाकर बेटे को कमरे में लाई। पैसों के अभाव में इलाज भी नहीं करा सकी।

पिटाई से युवक रातभर कराहता रहा। हाथ-पैर फूल गए। अगले दिन तड़पते हुए देर शाम को दम तोड़ दिया। किसी तरह पैदल थाने पहुंची मां ने पुलिस से मारपीट की शिकायत की, सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा व जांच शुरू की है।

मूलरूप से बिहार दरभंगा के नेहरा गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी की पत्नी माधुरी व दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा 27 वर्षीय भरत कुमार चकेरी के टटियन झनाका मोहल्ले में किराए पर मां के साथ रहता था, जबकि दूसरा रोहित मथुरा में नौकरी करता है। बुजुर्ग माधुरी के अनुसार भरत मजदूरी करता था और वह मांगकर गुजारा करती हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे भरत बाहर से आया और दरवाजा खुलवाने के लिए उन्हें आवाज दे रहा था। कई बार उसने दरवाजा भी पीटा। आवाज सुनकर पड़ोसी कमरे से निकले और उसे गालियां देने लगे। विरोध पर बेटे को खींचकर लाठी से जमकर पीटा। भरत के बेदम होने पर उसे सड़क पर छोड़कर चले गए।

वह बेटे की मदद के लिए पहुंची, लेकिन उठा नहीं सकी। कुछ देर बाद खुद ही जमीन पर घिसटते हुए कमरे तक आया। रातभर उसने कराहते हुए गुजारी। सुबह अस्पताल ले जाने के लिए उनके पास सिर्फ 100 रुपये थे। पिटाई से बेटे के हाथ-पैर फूल गए थे, इसलिए वह हित भी नहीं पा रहा था। पैसों के अभाव में इलाज भी नहीं हो पाया, किसी से मदद भी नहीं मिली।

और दूसरे दिन शाम करीब छह बजे भरत की मौत हो गई। वृद्धा माधुरी के अनुसार उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से मारपीट की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम भिजवाया। माधुरी ने बताया कि वह बेटे की पिटाई करने वाले का नाम नहीं जानती, लेकिन एक घर छोड़कर उसका मकान है। यह जानकारी पुलिस को दी है।

साहब हमें शव नहीं ले जाना, पैसे नहीं हैं
बुजुर्ग माधुरी पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखती रहीं, लेकिन जब पुलिस ने शव ले जाने के लिए पूछा तो कहा कि हमें नहीं ले जाना। हमारे पास पैसे नहीं है। अंतिम संस्कार से पहले शव वाहन के लिए भी पैसे नहीं हैं। इसलिए बेटे का इलाज भी नहीं करा पाए। इस पर पुलिस ने मदद की और पोस्टमार्टम पर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने वालों से ही शव दफनवा दिया।

जोर-जोर चिल्लाने पर बेटे को पीटा
भरत की मां माधुरी ने बताया कि बेटा रविवार रात शराब पीकर आया था। इसलिए उसने दरवाजा जोर से खटखटाया और आवाज भी चिल्लाकर दी। बस इसी बात पर पड़ोसी ने गालियां दी और पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसी को पता था कि हमारी मदद के लिए कोई नहीं है। इसलिए जरा सी बात पर बेटे को पीटकर मार डाला।

कानपुर क्राइम न्यूज : बीमारी से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, संदिग्ध हालात में दरोगा की मौत
कानपुर। नौबस्ता के मछरिया निवासी 58 वर्षीय बृजेश बुक स्टॉल संचालक थे। परिवार में पत्नी शांति, दो बेटे रूपेंद्र व भूपेंद्र हैं। रूपेंद्र जम्मू में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि पिता बृजेश बीपी व शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। जिसका एक साल से इलाज चल रहा था, लेकिन लाभ न मिलने से पिता तनाव में रह रहे थे।

सोमवार रात पिता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्यद्वार में लगी जाली से रस्सी बांधकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के अनुसार बीमारी से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या की है।

हादसे में घायल महिला की मौत

पनकी पड़ाव निवासी अमित कठेरिया ने बताया कि 13 नवंबर को वह पत्नी कंचन देवी को लेकर बाइक से मौसरी बहन को देखने अस्पताल जा रहे थे। तभी पनकी पड़ाव के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कंचन का बीते 13 नवंबर को हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। मां की मौत पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

संदिग्ध हालात में दरोगा की मौत

हनुमंत विहार निवासी 35 वर्षीय दरोगा आशीष सिंह की झांसी के शिवपुरी थाने में तैनाती थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी से तलाक के बाद आठ साल से वह बच्चे के साथ अलग रह रहे थे। नौकरी के दौरान एक अक्टूबर को उनके पेट में इंफेक्शन हो गया था। जाचं में पीलिया की पुष्टि हुई। इसके बाद 26 अक्टूबर को इलाज के लिए घर आए और रीजेंसी में इलाज चला। कुछ दिन बाद फिर झांसी चले गए। दवाओं से लाभ न होने पर परेशान रहते थे। अचानक हालत बिगड़ने पर सोमवार रात उन्हें फिर रीजेंसी में भर्ती किया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।